सामान्य ज्ञान
तिरिच मीर पाकिस्तान के ख़ैबर-पख्तूनख़्वा प्रान्त में चित्राल शहर के पास स्थित एक पर्वत है, जो हिन्दु कुश पर्वत शृंखला का सबसे ऊंचा पहाड़ भी है। 7 हजार 708 मीटर (25 हजार 289 फ़ुट) ऊंचा यह पर्वत हिमालय-काराकोरम श्रेणी के बाहर का सबसे ऊंचा पहाड़ है और दुनिया भर का 33 वां सबसे ऊंचा शिखर है (बाक़ी 32 हिमालय-काराकोरम में स्थित हैं)। चित्राल शहर से तिरिच मीर दिखता ही है लेकिन यह पहाड़ इतना विशाल है कि इसे पाकिस्तान की सरहद के पार अफग़ानिस्तान के कुछ सीमाई इलाक़ों से भी देखा जा सकता है।
मीर शब्द का मतलब राजा या मालिक होता है। तिरिच मीर के शिखर पर सबसे पहले सन् 1950 में नोर्वे से आया पर्वतारोहियों का एक दस्ता सफलतापूर्वक चढ़ा था। इसके आसपास के क्षेत्रों में यह लोक-धारणा है कि इस पहाड़ पर जिन्न-भूत,चुड़ैलें और पारियां रहतीं हैं जो चढऩे वालों के लिए संकट बनाती हैं। वास्तव में भी हर साल यहां आए कुछ सैलानी इसकी ढलानों पर घूमते-चढ़ते मारे जाते हैं। अक्सर यह गहरी खाईयों में गिर जाते हैं और इनके शरीर नहीं मिलते।
प्राटेउस, नेपच्युन का छठां ज्ञात और दूसरा सबसे बड़ा चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है- 11 लाख 7 हजार 600 किमी नेपच्युन से और व्यास है 418 किमी । मिथक कथाओं के अनुसार प्राटेउस एक सागरी देवता था जो अपना आकार बदल सकता था।
वैज्ञानिक रूप से इस चंद्रमा की खोज 1989 में वायेजर 2 ने की थी। यह आकार में नेरेइड चंद्रमा से बड़ा है लेकिन बहुत गहरे रंग का है। यह नेपच्युन के इतने समीप है कि इसे नेपच्युन की चमक में देखा जाना कठिन है।
प्राटेउस अनियमित आकार का चन्द्रमा है। यह शायद अनियमित आकार के पिंड के लिये गुरुत्व के कारण गोलाकार होने की सीमा से थोड़ा ही छोटा है। इसकी सतह पर क्रेटरों यानी गड्ढों की भरमार है और भूगर्भिय गतिविधि के कोई प्रमाण नहीं हैं।
1.राजनीतिशास्त्र में एकत्ववाद का क्या अर्थ है?
(अ) एकात्मक सरकार (ब) विश्व सरकार (स) संपूर्ण शक्ति का एक ही बिंदु पर केंद्रित होना (द) एक दलीय शासन
2. जॉन ऑस्टिन किस देश के विधिवेत्ता के रूप में मशहूर हुए?
(अ)फ्रांस के (ब) इंग्लैंड केे (स)स्विट्जरलैण्ड के (द) अमरीका के
3. किसने संप्रभुता के दार्शनिक विचार का प्रतिपादन किया?
(अ) कांट (ब) हीगल (स) रूसो (द) ग्रीन
4. सामाजिक अनुबंध सिद्घांत के तीन प्रधान प्रतिपादक थे-
(अ)हॉब्स, लॉक और बोदां (ब) हॉब्स, रूसो और हीगल (स)हॉब्स, लॉक और रूसो (द) लॉक, रूसो और एडम स्मिथ
5. निम्र में से कौन सा सिद्घांत यह मानता है कि राजनीतिक जागरूकता ने राज्य की उत्पत्ति में सहायता दी है?
(अ) सामाजिक अनुबंध का सिद्घांत (ब) विकासवादी सिद्घांत (स)माक्र्सवादी सिद्घांत (द) शक्ति सिद्घांत
6. श्रीनगर और मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली बस सेवा का क्या नाम है?
(अ) कॉरवां -ए-अमन (ब) दोस्ती (स) सदा- ए-सरहद (द) इनमें से कोई नहीं
7. रूसो ने अपने सामाजिक अनुबंध का सिद्घांत का प्रतिपादन निम्र ेंमें से किस पुस्तक में किया?
(अ)लेवियाथन (ब) लेक्चर्स ऑन जूरिसप्रुडेन्स (स) सोशल कॉन्ट्रेक्ट (द) स्टेट एंड रिवोल्यूशन
8. आधुनिक राज्य को कैसा राज्य माना जाता है?
(अ)एक पुलिस राज्य (ब) एक लोककल्याणकारी राज्य (स) एक शोषक राज्य (द)एक बहुलवादी राज्य
9. स्वतंत्रता का अर्थ है-
(अ)इच्छानुसार कार्य करने की शक्ति (ब)विधि के द्वारा प्रदत्त स्वतंत्रता (स) मानवीय विकास के लिए आवश्यक अवस्थाओं का होना (द) राज्य द्वारा दमन का अभाव
10. निम्रलिखित में से कौन सा आदर्शवादी विचारक था?
(अ) हॉब्स (ब) बेंथम (स)हीगल (द) स्पेन्सर
11. गांधीवाद का एक महत्वपूर्ण आर्थिक सिद्घांत था-
(अ) श्रम की गरिमा का सिद्घांत (ब) न्यास का सिद्घांत (स) सत्य और अहिंसा का सिद्घांत (द)रचनात्मक कार्यक्रम का सिद्घांत
12. एक सच्ची संघात्मक प्रणाली का क्या अर्थ है?
(अ)एकनागरिकता (ब)शक्तिशाली केंद्र तथा शक्तिहीन राज्य (स)शक्तिहीन केंद्र तथा शक्तिशाली राज्य (द) केंद्र और राज्यों के बीच संतुलन
13. निम्रलिखित में से कौन संविधान सभा के अध्यक्ष थे?
(अ)राजेंद्र प्रसाद (ब) नेहरू (स) पटेल (द)अंबेडकर
14. निम्रलिखित में से भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद राज्य को ग्राम पंचायतों का संगठन करने का निर्देश देता है?
(अ)अनुच्छेद 38 (ब) अनुच्छेद 40 (स) अनुच्छेद 46 (द)अनुच्छेद 48
15. संसदीय शासन में वास्तविक कार्यपालिका शक्ति किसके पास होती है?
(अ)संसद (ब) प्रधानमंत्री (स) राष्टï्रपति (द) नौकरशाही
16. भारत में लोकसभा किसका प्रतिनिधित्व करती है?
(अ)राज्यों की विधान सभाओं का (ब) राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों का (स) भारतीय जनता का (द) राजनीतिक दलों का
17. कौन सा राज्य लोकसभा में सबसे अधिक प्रतिनिधि भेजा है?
(अ)बिहार (ब)महाराष्टï्र (स) उत्तर प्रदेश (द) आंध्रप्रदेश
18. कवि त्रिलोचन का पूरा नाम क्या था ?
(अ) वासुदेव सिंह (ब) शिवप्रसाद सिंह (स) राधिका रमण (द)इनमें से कोई नहीं
19. सिंहावलोकन किसकी आत्मकथा है?
(अ) महादेवी वर्मा की (ब) यशपाल की (स) नागार्जुन (द) हरविंशराय बच्चन की
20. ज्ञानपीठ पुरस्कार किससे संबंधित है?
(अ)हिंदी भाषा से (ब) तमिल भाषा से (स) संस्कृत भाषा से (द) सभी भारतीय भाषाओं से
21. जयशंकर प्रसाद द्वारा संपादित पत्रिका का नाम था?
(अ) कहानी (ब) इंदु (स) सरस्वती (द) ब्राह्मïण
22. द मॉडर्न वर्नाकुलर लिट्रेचर ऑफ हिंदुस्तान नामक हिंदी साहित्य के इतिहास ग्रंथ के लेखक का नाम है-
(अ) जॉर्ज ग्रियर्सन (ब) गार्सा-द-तासी (स) विलियम वर्डस्वर्थ (द) आचार्य रामचंद्र शुक्ल
23. आवारा मसीहा किस उपन्यासकार की जीवन शैली से संबंधित है?
(अ)शरतचंद्र (ब) बंकिमचंद्र (स) अमृतलाल नागर (द) विमल मित्र
24. तू डाल-डाल, मैं पात-पात का अर्थ है-
(अ)खतरा उठाना (ब) आगे-आगे दौडऩा (स) पेड़ पर चढक़र खेलना (द) चालाकी का जवाब चालाकी से देना
25. राजतरंगिणी किस कवि की रचना है?
(अ) कल्हण (ब) बिल्हण (स) आचार्य हेमचंद्र (द) क्षेमेंद्र
26. आधुनिक एकांकी के जनक माने जाते हैं-
(अ) उदयशंकर भट्टï (ब) जयशंकर प्रसाद (स) रामकुमार वर्मा (द) जगदीशचंद्र माथुर
27. काव्य मीमांसा के रचनाकार हैं-
(अ) भारवि (ब) भास (स) श्रीहर्ष (द) राजशेखर
28. बाबर ने तुजुके बाबरी किस भाषा में लिखी?
(अ) फारसी (ब)अरबी (स) मंगोल (द) तुर्की
29. किस मुगल इमारत की यह अनूठी विशेषता है कि उसकी लंबाई और चौड़ाई बिल्कुल एकसमान है?
(अ)लाल किला (ब)ताजमहल (स) बुलंद दरवाजा (द) आगरा का किला
----
सही जवाब:-
1.(स) संपूर्ण शक्ति का एक ही बिंदु पर केंद्रित होना, 2.(ब) इंग्लैंड से, 3.(स) रूसो, 4.(स) हॉब्स, लॉक और रूसो, 5.(ब) विकासवादी सिद्घांत, 6.(अ) कॉरवां -ए-अमन, 7.(स) सोशल कॉन्ट्रेक्ट, 8.(ब) एक लोककल्याणकारी राज्य, 9.(स) मानवीय विकास के लिए आवश्यक अवस्थाओं का होना, 10.(स)हीगल, 11.(ब) न्यास का सिद्घांत, 12.(द) केंद्र और राज्यों के बीच संतुलन, 13.(अ) राजेंद्र प्रसाद, 14.(ब) अनुच्छेद 40, 15.(ब) प्रधानमंत्री, 16.(स) भारतीय जनता का, 17. (स) उत्तर प्रदेश,18. (द)इनमें से कोई नहीं, 19.(ब) यशपाल की, 20 .(द) सभी भारतीय भाषाओं से, 21. (ब) इंदु, 22.(अ) जॉर्ज ग्रियर्सन, 23.(अ)शरतचंद्र, 24.(द) चालाकी का जवाब चालाकी से देना, 25.(अ) कल्हण, 26.(स) रामकुमार वर्मा, 27.(द) राजशेखर,28.(द) तुर्की, 29.(ब)ताजमहल।
कार्नेलिया सोराबजी (1866-1954) को भारत की पहली महिला बैरिस्टर होने का श्रेय प्राप्त है। वे समाज सुधारक तथा लेखिका भी थीं।
15 नवम्बर 1866 को नासिक में जन्मीं कार्नेलिया 1892 में नागरिक कानून की पढ़ाई के लिए विदेश गई और 1894 में भारत लौटीं। उस समय समाज में महिलाएं मुखर नहीं थीं और न ही महिलाओं को वकालत का अधिकार था, पर कार्नेलिया ने अपनी प्रतिभा की बदौलत महिलाओं को कानूनी परामर्श देना आरंभ किया और महिलाओं के लिए वकालत का पेशा खोलने की मांग उठाई।
वर्ष 1907 के बाद कार्नेलिया को बंगाल, बिहार, उड़ीसा (अब ओडिशा) और असम की अदालतों में सहायक महिला वकील का पद दिया गया। एक लम्बी जद्दोजहद के बाद 1924 में महिलाओं को वकालत से रोकने वाले कानून को शिथिल कर उनके लिए भी यह पेशा खोल दिया गया। 1929 में कार्नेलिया हाईकोर्ट की वरिष्ठ वकील के तौर पर सेवानिवृत्त हुईं।ं उन्होंने समाज सुधार तथा कानूनी कार्य के अलावा अनेक पुस्तकों, लघुकथाओं एवं लेखों की रचना भी कीं।
रात्रिकालीन विकिरण द्वारा शीतलीकृत तलों पर संचित जल की बूंदों को ओस कहते हैं। ओस वायु में उपस्थित जलवाष्प के धरातल पर संघनित होने से उत्पन्न होती है। ओस मुख्तया स्वच्छ और शांत रातों में ,धरातल के विकिरण द्वारा तीव्र गति से ठंडा होने पर उत्पन्न होती है। रात्रि में आकाश में बादल छाये रहनेे पर हरित गृह प्रभाव के कारण धरातल पूरी तरह से ठंडा नहीं हो पाता जिससे ओस नहीं पड़ती। इसलिए बादलों वाली रातों में ओस की उत्पत्ति नहीं होती है।
शीतकाल में लंबी रातें धरातल को ठंडा करने में सहायक होती है जिससे तापमान कई बार हिमांक से नीचे भी गिर जाता है। ऐसी स्थिति में वायु में उपस्थित जलवाष्प बिना द्रव में परिवर्तित हुए सीधे हिमकणों के रूप में धरातल पर निक्षेपित हो जाता है, इसे पाला कहते हैं। पाला फसलों के लिए हानिकारक होता है। छोटे पौधों को रात्रि में ढंककर रखने से उन्हें पाले से सुरिक्षत रहा जा सकता है। पाले से सुरक्षा के लिए फसलों की सिंचाई भी की जाती है। सिंचाई से कृषि क्षेत्रों में वायु में आद्र्रता बढ़ जाती है और वायु में उपस्थित जलवाष्प अपने में संचित ऊष्मा के कारण वायु को और धरातल को अत्यधिक ठंडा नहीं होने देता।
महासागर खनिजों के विशाल भंडार हैं। खनिज केवल महासागरों के नितल में ही नहीं मिलते बल्कि सागरीय जल के सक्रिय घोलक होने से कई प्रकार के खनिज इसमें घुली अवस्था में भी मिलते हैं जैसे कि सोडियम क्लोराइड, मैग्नीशियम क्लोराइड, सोडियम सल्फेट, कैल्शियम क्लोराइड आदि। घुले हुए लवणों के कारण समुद्र जल का स्वाद नमकीन होता है।
समुद्रों में प्रति इकाई शुद्ध पानी घुले हुए नमक का अनुपात लवणता कहलाता है। महासागरीय जल में सोडियम , पोटेशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम के क्लोराइड और सल्फेटों की उपस्थिति से सागरीय जल लवणीय होता है। समुद्री जल में घुले हुए तत्वों में सबसे अधिक मात्रा क्लोरीन की होती है। पानी की इस लवणता के लिए उत्तरदायी सबसे महत्वपूर्ण यौगिक सोडियम क्लोराइड होता है। एक महासागर से दूसरे महासाहर की लवणता में भिन्नता पाई जाती है। समुद्री जल में औसत लवणता लगभग 34.5 प्रति हजार (एक हजार इकाई जल में 34.5 इकाई नमक) होती है यानी 1 किलो ग्राम समुद्री जल में 34.5 ग्राण लवण उपस्थित होते हैं।
इनसान के जीवन के लिए शरीर में खून के निरंतर दौड़ते रहने की जितनी ज़रूरत है, उतनी ही मौका आने पर उनके जमने की भी। खून के इस जमने को उसके थक्कों का जमना कहते हैं, और इसके ना जमाने को बाकायदा हीमोफीलिया बीमारी का नाम दिया गया है और चिकित्सा जगत हर साल 17 अप्रैल को विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाता है।
शाही बीमारी कहे जाने वाले रोग हीमोफीलिया का पता उस वक्त चला था जब ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया के वंशज एक के बाद एक इस बीमारी की चपेट में आने लगे थे। शाही परिवार के कई सदस्यों के हीमोफीलिया से पीडि़त होने के कारण ही इसे शाही बीमारी कहा जाने लगा। पुरुषों में इस बीमारी का खतरा ज्यादा होता है।
हीमोफीलिया एक आनुवांशिक बीमारी है जो महिलाओं की तुलना में पुरुषों में ज्यादा होती है। इस बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति में खून के थक्के आसानी से नहीं बन पाते हैं। ऐसे में जरा-सी चोट लगने पर भी रोगी का बहुत सारा खून बह जाता है। दरअसल, इस बीमारी की स्थिति में खून के थक्का जमने के लिए आवश्यक प्रोटीनों की कमी हो जाती है।
इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 1989 से विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाने की शुरुआत की गई। तब से हर साल वल्र्ड फेडरेशन ऑफ हेमोफीलिया (डब्ल्यूएफएच) के संस्थापक फ्रैंक कैनेबल के जन्मदिन 17 अप्रैल के दिन विश्व हेमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। फ्रैंक की 1987 में संक्रमित खून के कारण एड्स होने से मौत हो गई थी। डब्ल्यूएफएच एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है जो इस रोग से ग्रस्त मरीजों का जीवन बेहतर बनाने की दिशा में काम करता है।
हीमोफीलिया दो प्रकार का होता है। इनमें से एक हीमोफीलिया ए और दूसरा हीमोफीलिया बी है। हीमोफीलिया ए सामान्य रूप से पाई जाने वाली बीमारी है। इसमें खून में थक्के बनने के लिए आवश्यक फैक्टर 8 की कमी हो जाती है। हीमोफीलिया बी में खून में फैक्टर 9 की कमी हो जाती है। पांच हजार से 10 हजार पुरुषों में से एक के हीमोफीलिया ए से ग्रस्त होने का खतरा रहता है जबकि 20 हजार से 34 हजार पुरुषों में से एक के हीमोफीलिया बी से ग्रस्त होने का खतरा रहता है।
महिलाओं के इस बीमारी से ग्रस्त होने का खतरा बहुत कम होता है। वे ज्यादातर इस बीमारी के लिए जिम्मेदार आनुवांशिक इकाइयों की वाहक की भूमिका निभाती हैं। वर्तमान में एक कठोर वास्तविकता यह है कि इस रोग से ग्रस्त 70 प्रतिशत मरीजों में इस बीमारी की पहचान तक नहीं हो पाती और 75 प्रतिशत रोगियों का इलाज नहीं हो पाता। इसकी वजह लोगों के पास स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और सरकारों की इस बीमारी के प्रति उदासीनता तो है ही साथ ही एक महत्वपूर्ण कारक यह भी है कि इस बीमारी की पहचान करने की तकनीक और इलाज महंगा है। परिणामस्वरूप इस बीमारी से ग्रस्त ज्यादातर मरीज बचपन में ही मर जाते हैं और जो बचते हैं वे विकलांगता के साथ जीवनयापन करने को मजबूर होते हैं।
1. मण्डाना लोक कला शैली का संबंध किस भारतीय राज्य से है?
(अ) राजस्थान (ब) गुजरात (स) महाराष्ट्र (द) बिहार
2. अरपन लोक कला शैली का संबंध किस भारतीय राज्य से है?
(अ) गुजरात (ब) महाराष्ट्र (स) पश्चिम बंगाल (द) बिहार
3. चौक पूरना मुख्य रूप से भारत के किस क्षेत्र की लोक कला है?
(अ) उत्तरप्रदेश (ब) मध्यप्रदेश (स) छत्तीसगढ़ (द) बिहार
4. अंतरिक्ष में सबसे तेज गति से घूमने वाले तारे का नाम क्या है?
(अ) प्राक्सिमा सेंचुरी (ब) केटलर-22बी (स) केटरल-24बी (द)बी.एफ.टी.एस.102
5. किसे गॉड पार्टिकल कहा जाता है?
(अ)यूरेनियम (ब)टाइटेनियम (स) बोसोन (द) हिग्स बोसोन
6. वायुमण्डल में ओजोन स्तर के अवक्षय का कारण निम्रलिखित में से कौन सा रसायन है?
(अ) सल्फर डाई ऑक्साइड (ब) नाइट्रस ऑक्साइड (स) कार्बन डाई ऑक्साइड (द) क्लोरो क्लोरो कार्बन
7. गै्रंड ट्रंक सडक़ निम्रलिखित में से किनको जोड़ती है?
(अ) कोलकाता तथा मुम्बई (ब) दिल्ली तथा चेन्नई (स) कोलकाता तथा अमृतसर (द) तिरूपति तथा लुधियाना
8. एक खागोलीय मात्रक की औसत दूरी है?
(अ) पृथ्वी और सूर्य के बीच की (ब) पृथ्वी और चन्द्रमा के बीच की (स) बृहस्पति ओर सूर्य के बीच की (द) प्लूटो और सूर्य के बीच की
9. विश्व की यह पहली संस्था जिसने उत्तरी धुव, दक्षिणी धुव तथा एवरेस्ट शिखर पर विजय प्राप्त किया है, कौन सा है?
(अ) भारतीय वायु सेना (ब) भारतीय थल सेना (स) भारतीय नौसेना (द) भारतीय जल सेना
10. डाक सेवा की गति को तेज करने के लिए डाक विभाग ने ‘पिन कोड’ को कितना अंक करने का फैसला किया है?
(अ) 7 (ब) 8 (स) 12 (द) 10
11. एशिया का प्रकाश किसे कहा जाता है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) मदर टेरेसा (स) गौतम बुद्ध (द) पैगंबर मोहम्मद
12. ‘किंग ऑफ टेम्परेट फ्रूटस’ किसे कहते हैं?
(अ) पपीता (ब) सेब (स) अनार (द) संतरा
13. एड्स की जागरूकता हेतु कौन-सी एक विशेष रेलगाड़ी चलाई गयी?
(अ) व्हाइट रिबन एक्सप्रेस (ब) ब्लैक रिबन एक्सप्रेस (स) ब्लू रिबन एक्सप्रेस (द) रेड रिबन एक्सप्रेस
14. ‘शहीद दिवस’ निम्न में से किससे संबंधित है?
(अ) बाल गंगाधर तिलक से (ब) महात्मा गांधी से (स) एनीबिसेंट से (द) लाला लाजपतराय से
15. एक व्यक्ति 6 मीटर लम्बे खम्भे को 8 मीटर लम्बी छाया पर खड़ा हुआ है। यदि व्यक्ति की छाया की लम्बाई 2.4 मीटर है, तो उस व्यक्ति की ऊंचाई क्या है?
(अ) 1.4 मीटर (ब) 1.6 मीटर (स) 1.8 मीटर (द) 2.0 मीटर
16. लहसून की अभिलाक्षणि गंध का कारण है?
(अ) क्लोरो यौगिक (ब) सल्फर यौगिक (स) फ्लुओरीन यौगिक (द) एसीटिक अम्ल
17. उन शराब त्रासदियों में जिनके परिणामस्वरूप अंधता आदि होती है, हानिकारक पदार्थ है?
(अ) एथिल ऐल्कोहल (ब) ऐमिल एल्कोहॉल (स) बेंजिल एल्कोहॉल (द) मेथिल ऐल्कोहॉल
18. ब्रेन की बीमारी को पहचाना जाता है?
(अ) ई.ई.जी. द्वारा (ब) ई.ई.सी. द्वारा (स) ई.एम.जी. द्वारा (द) ई.के.जी. द्वारा
19. निम्नलिखित से किस शासक ने मौर्य साम्राज्य की स्थापना किसने की थी?
(अ) अशोक (ब) बिम्बिसार (स) चंद्रगुप्त मौर्य (द) बिंदुसार
20. भारत में प्रथम पंचवर्षीय योजना कब से लागू हुई?
(अ) अप्रैल 1951 (ब) मार्च 1951 (स) अप्रैल 1956 (द) अप्रैल 1950
21. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्ट्रीयकरण कब किया गया?
(अ) जुलाई 1955 (ब) अप्रैल 1980 (स) जुलाई 1969 (द) जनवरी 1949
22. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के समस्त लेन-देन होते हैं?
(अ) एसडीआर में (ब) यूरो में (स) डालर में (द) पाउण्ड में
23. गांधीवादी अर्थव्यवस्था किस सिद्धांत पर आधारित थी?
(अ) राज्य का नियंत्रण (ब) प्रतिस्पर्धा (स) न्यासधारिता (द) ग्रामीण सहकारिता
24. देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक बैंक कौन सा है?
(अ) ढ्ढष्टढ्ढष्टढ्ढ बैंक (ब) ॥ष्ठस्नष्ट बैंक (स)स्क्चढ्ढ बैंक (द)ञ्जढ्ढ बैंक
25. भारत सरकार के बजट के कुल घाटे में किस घाटे का सबसे अधिक योगदान है?
(अ) प्राथमिक घाटा (ब) राजकोषीय घाटा (स) राजस्व घाटा (द) आय व्ययक घाटा
26. यदि पृथ्वी एवं अन्तरिक्ष के बीच से वायुमण्डल को हटा हुआ माना जाए तो आसमान का रंग कैसा होगा?
(अ) नीला (ब) सफेद (स) लाल (द) काला
27. ब्यूनस आयर्स किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) ऊनी सामान (ब) रेशम उद्योग (स) डेयरी पदार्थ व मांस (द) इनमें से कोई नही
28. पटाखों और बारूद में लाल रंग निम्नलिखित में से किसके कारण होता है?
(अ) सोडियम (ब) मैगनीशियम (स) स्ट्रांनिशयम (द) बेरियम
29. किसी घड़ी की घंटे की सूई और मिनट की सुई एक दिन में कितनी बार परस्पर समकोण पर होती है?
(अ) 44 (ब) 48 (स) 24 (द) 12
30. धातु तार में वैद्युत धारा का प्रवाह किसके कारण होता है?
(अ) इलेक्ट्रॉन (ब) प्रोटॉन (स) आयन (द)छिद्र
---
सही जवाब- 1.(अ) राजस्थान, 2.(द) बिहार, 3.(अ) उत्तरप्रदेश, 4.(द) बी. एफ. टी. एस. 102, 5.(द) हिग्स बोसोन, 6.(द) क्लोरो क्लोरो कार्बन, 7.(स) कोलकाता तथा अमृतसर, 8.(अ) पृथ्वी और सूर्य के बीच की, 9.(स) भारतीय नौसेना, 10.(ब) 8, 11.(स) गौतम बुद्ध, 12.(ब) सेब, 13.(द) रेड रिबन एक्सप्रेस,14.(ब) महात्मा गांधी से, 15.(स) 1.8 मीटर, 16.(ब) सल्फर यौगिक, 17.(द) मेथिल ऐल्कोहॉल, 18.(अ) ई.ई.जी. द्वारा, 19.(स) चंद्रगुप्त मौर्य, 20.(अ) अप्रैल 1951, 21.(द) जनवरी 1949 22.(अ) एसडीआर में, 23.(द) ग्रामीण सहकारिता, 24.(स)स्क्चढ्ढ बैंक, 25.(ब) राजकोषीय घाटा, 26.(द) काला, 27.(स) डेयरी पदार्थ व मांस, 28.(स) स्ट्रांनिशयम, 29.(ब) 48, 30.(अ) इलेक्ट्रॉन।
रूस ने गुरुवार को नेटो को चेतावनी दी है कि अगर स्वीडन और फ़िनलैंड नेटो में शामिल हुए तो रूस यूरोप के बाहरी इलाक़े में परमाणु हथियार और हाइपरसोनिक मिसाइल तैनात कर देगा.
फिनलैंड रूस के साथ 1340 किलोमीटर लम्बी सीमा साझा करता है. फ़िनलैंड और स्वीडन नेटो गठबंधन में शामिल होने को लेकर विचार कर रहे हैं.
फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मरीन ने बुधवार को कहा था कि अगले कुछ हफ़्तों में वे नेटो में शामिल होने के मुद्दे पर फ़ैसला कर सकती हैं.
समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, रूस की सुरक्षा परिषद के डिप्टी चेयरमैन दिमित्री मेदवेदेव ने कहा कि अगर स्वीडन और फ़िनलैंड नेटो में शामिल होते हैं तो रूस को बाल्टिक सागर में अपनी थल-सेना, नौ-सेना और वायु सेना को और मज़बूत करना होगा.
मेदवेदेव ने इस दौरान परमाणु हमले की चेतावनी भी दे दी. उन्होंने कहा कि 'परमाणु मुक्त' बाल्टिक सागर को लेकर कोई बातचीत नहीं होगी. यहां रूस का कैलिनिनग्राद क्षेत्र है जो पोलैंड और लिथुआनिया के बीच में है.
इस इलाक़े को यूरोप का दिल भी कहा जाता है. ऐसे में यहां परमाणु हथियार और हाइपसोनिक मिसाइल रखना यूरोप के लिए रणनीतिक समस्या खड़ी कर सकता है.
उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि फ़िनलैंड और स्वीडन इस बात की गंभीरता को समझेंगे.
उन्होंने कहा, "अगर वे नहीं समझते हैं तो उन्हें परमाणु हथियारों और हाइपरसोनिक मिसाइल के क़रीब रहने की आदत डालनी होगी."
फ़िनलैंड और स्वीडन के नेटो में शामिल होने को लेकर रूस पहले भी यूक्रेन-हमले की ही तर्ज पर हमले के लिए तैयार रहने की चेतावनी दे चुका है. ऐसे में सवाल उठता है कि ये दोनों देश रूस के लिए क्यों अहम हैं.
फ़िनलैंड 1917 में रूस से अलग हुआ था और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान दो बार रूस के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ चुका है.
गुरुवार को फ़िनलैंड ने पश्चिमी इलाक़े में ब्रिटेन, अमेरिका, लातविया और एस्टोनिया के साथ एक सैन्य अभियान की घोषणा की थी.
वहीं, स्वीडन ने पिछले 200 सालों में कोई युद्ध नहीं लड़ा है. उसकी विदेश नीति लोकतंत्र समर्थन और परमाणु निरस्त्रीकरण पर केंद्रित है.
इस साल जनवरी महीन में जब रूसी सेना यूक्रेन से लगी सीमा के पास जमा हो रही थी तो फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री ने कहा था कि उनके देश के नेटो से जुड़ने की संभावना बहुत कम है.
उन्होंने कहा था कि इस क़दम का बड़ा प्रभाव होगा और प्रतिबंध बहुत कड़े होंगे.
लेकिन, रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से फ़िनलैंड के पहले के और अभी के विचार में बड़ा बदलाव दिख रहा है. फ़िनलैंड इस मामले में आने वाले हफ़्तों में फ़ैसला ले सकता है.
वहीं, स्वीडन के लिहाज़ से भी बदलाव हुआ है. नेटो में शामिल होने का विरोध करने वाली सत्ताधारी सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ने कहा कि वे रूस के हमले को देखते हुए अपनी स्थिति पर दोबारा विचार कर रही है.
फ़िनलैंड और स्वीडन की ओर से क्या कहा गया
फ़िनलैंड की प्रधानमंत्री सना मारिन का कहना है कि उनका देश नेटो में शामिल होने के लिए आवेदन करेगा या नहीं इसको लेकर 'आने वाले हफ़्तों' में फ़ैसला लेगा.
उन्होंने कहा कि वो इस फ़ैसले में देरी का कोई कारण नहीं देखती हैं. यह बात उन्होंने स्वीडन की प्रधानमंत्री के साथ एक साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस के दौरान कही.
उनकी यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब हाल ही में ऐसी रिपोर्ट सामने आई थीं जिनमें कहा गया था कि फ़िनलैंड की संसद ने कहा था कि इस वैश्विक गुट की सदस्यता के कारण 'फ़िनलैंड और रूस की सीमा पर तनाव बढ़' सकता है.
फ़िनलैंड और स्वीडन सैन्य रूप से गुट-निरपेक्ष हैं लेकिन रूस के यूक्रेन पर हमले के बाद जनता के बीच इस बात को लेकर समर्थन देखने को मिला है कि उनका देश नेटो का सदस्य बने.
स्वीडन की नेता मैग्डेलेना एंडरसन ने पत्रकारों से कहा कि इसको लेकर 'गंभीर विश्लेषण' हो रहा है और उन्हें इसमें देरी करने की कोई वजह नहीं दिखती है.
स्वीडन के अख़बार स्वेंस्का डागब्लाडट ने बुधवार को एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी जिसमें कहा गया था कि एंडरसन जून के आख़िर में नेटो सम्मेलन की सदस्यता के लिए आवेदन करने पर विचार कर रही हैं.
मारिन ने कहा है, "मैं किसी भी तरह की कोई समयसूची नहीं दूंगी कि हम कब अपना फ़ैसला लेंगे. लेकिन ये जब भी होगा, बहुत औचक होगा."
उन्होंने इस बात पर भी ज़ोर दिया कि नेटो की सदस्यता फ़िनलैंड को आर्टिकल फ़ाइव की सुरक्षा की गारंटी देगा जिसके तहत किसी भी सदस्य पर हमले को सभी सदस्यों पर किया गया हमला माना जाता है.
स्वीडन की प्रधानमंत्री मैग्डेलेना एंडरसन के नेतृत्व वाली पार्टी ने सोमवार को एक बयान जारी करके कहा कि जब से रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है तब से स्वीडन की अपनी सुरक्षा को लेकर जो पहले की सोच थी, उसमें बदलाव आया है.
रूस की धमकी
वहीं दूसरी ओर मॉस्को ने कहा है कि वह नेटो के किसी भी तरह के विस्तार का विरोध करता है.
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने चेतावनी देते हुए कहा कि ब्लॉक "उस तरह का गठबंधन नहीं है जो शांति और स्थिरता को लेकर आश्वासन दे सके."
अपने बयान में उन्होंने यह भी कहा कि नेटो के विस्तार से यूरोपीय महाद्वीप में कोई अतिरिक्त सुरक्षा नहीं मिल जाएगी.
इससे पहले, बीते सप्ताह पेस्कोव ने 'धमकी' भरे अंदाज़ में कहा था कि अगर फ़िनलैंड और स्वीडन नेटो में शामिल होने का फ़ैसला करते हैं तो रूस को अपने तरीक़े से 'स्थिति को दोबारा से संतुलित' करना होगा.
इससे पहले फ़रवरी महीने में, रूस के विदेश मंत्रालय की एक प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर फ़िनलैंड और स्वीडन नेटो में शामिल होते हैं तो इसके गंभीर राजनीतिक और सैन्य परिणाम भुगतने होंगे.
आने वाले सप्ताह में क्या कुछ हो सकता है
रूस लगातार धमकी और चेतावनी दे रहा है लेकिन इसके बावजूद स्वीडन के रक्षा शोध संस्थान में राजनीतिक-सैन्य मामलों के जानकार रॉबर्ट डॉल्सियो का कहना है कि फ़िनलैंड, नेटो में शामिल होने को लेकर तय कर चुका है और इसके लिए उसने संगठित तौर पर तेज़ी से प्रक्रिया शुरू भी कर दी है.
डॉल्सियो ने बीबीसी मुंडो को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अब यह बहुत लंबा नहीं खिंचेगा. इसमें अब सिर्फ़ कुछ सप्ताह का समय ही लगेगा.
वहीं स्वीडन की आगामी योजना पर उन्होंने कहा कि स्वीडन इस मामले में फ़िनलैंड को ध्यान में रखते हुए उसका अनुसरण करने की कोशिश कर रहा है.
स्वीडिश डेली स्वेंस्का डागब्लेडेट ने बुधवार को अपनी एक रिपोर्ट में लिखा कि स्वीडन की प्रधानमंत्री नेटो ज्वाइन करने को लेकर ठान चुकी थीं और उनकी सरकार ने मैड्रिड सम्मेलन के दौरान सैन्य गठबंधन नेटो को आवेदन पेश करने की योजना भी बनायी थी.
स्वेंस्का डागब्लेडेट में यह रिपोर्ट उसी दिन प्रकाशित भी हुई थी जब फ़िनलैंड और स्वीडन की नेता ने क्षेत्रीय सुरक्षा के मुद्दों को लेकर स्टॉकहोम में मुलाक़ात की थी.
इस बैठक के बाद, मारिन ने एक बयान जारी करते हुए पुष्टि की थी उनके देश ने आने वाले दिनों में नेटो मे शामिल होने के लिए आवेदन करने का फ़ैसला लिया है.
अभी कुछ सप्ताह पहले मारिन ने अपने फ़ैसले में आए बदलाव के पीछे वजह देते हुए और उसे सही ठहराते हुए कहा कि 'दरअसल, रूस वैसा पड़ोसी नहीं है, जैसे उन्होंने रूस के संदर्भ में सोचा था.'
निश्चित तौर पर इस फ़ैसले की पृष्ठभूमि में यूक्रेन पर रूस का आक्रमण है.
अगर हाल में फ़ैसलों और सोच में आए बदलाव से इतर बात करें तो फ़िनलैंड और स्वीडन में, नेटो में शामिल होने को लेकर हमेशा ही विरोध का भाव रहा है.
स्वीडन अपनी लोकप्रिय न्यूट्रैलिटी को बनाए रखना चाहता था जबकि दि्वतीय विश्व युद्ध के बीद से फ़िनलैंड को सोवियस संघ को ये यक़ीन दिलाना पड़ा कि वह कोई ख़तरा नहीं होगा.
इससे पहले, रूस ने फ़िनलैंड पर कई बार हमला किया था और यहां तक कि 19वीं सदी के शुरुआत से 1917 तक इसे एक ऑटोनॉमस डची के रूप में शामिल भी कर लिया था. फ़िनलैंड पर रूस का आख़िरी हमला नवंबर 1939 में हुआ था.
लेकिन आक्रमण के ख़िलाफ़ सैन्य प्रतिरोध और तथाकथित "फ़िनिशाइज़ेशन" के कारण देश, सोवियत वर्चस्व के विरुद्ध स्वतंत्र रूप से रह सका.
फ़िनलैंड, सैन्य और विदेश नीति के संदर्भ में अभी तक तटस्थ ही रहा है और नेटो में शामिल नहीं हुआ. लेकिन वह वॉरसॉ संधि में शामिल भी नहीं हुआ. जबकि रूस चाहता था कि वह इसमें शामिल हो.
लेकिन अब यूक्रेन पर रूस के हमले ने इन देशों की सोच को और फ़ैसले को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है.
यूक्रेन के नज़रिए से
हाल के दिनों में, फ़िनलैंड और स्वीडन दोनों ही देशों में नेटो की सदस्या लेने के लिए जनता का समर्थन बढ़ा है.
जबकि इसके पहले तक बड़ी संख्या में लोग या तो असमंजस की स्थिति में थे या फिर सीधे तौर पर इसके विरोध में. लेकिन अब 60 फ़ीसद फिनलैंडवासी और क़रीब-क़रीब 50 फ़ीसद स्वीडिश अब इसके समर्थन में हैं.
ये आंकड़े देश में अलग-अलग समय पर करवाए गए सर्वे और पोल के आधार पर बताए गए हैं.
रॉबर्ट के मुताबिक़, "यह बदलाव यूक्रेन पर हमला और पुतिन की आक्रामकता का परिणाम है, जिससे रूस के पड़ोसी मुल्कों को यह संदेश मिला है कि रूस आक्रामकता में क्या कुछ कर सकता है."
रॉबर्ट आगे कहते हैं कि फ़िनलैंड और स्वीडन में कई लोग खुद को बतौर एक यूक्रेन वासी देखकर सोच रहे हैं. उनके ज़हन में यह बात और डर है कि अगर रूस ने यूक्रेन की तरह ही उनके देश पर हमला कर दिया तो क्या होगा... शायद उन्हें भी यूक्रेन के लोगों की तरह भागना पड़े या फिर तबाही का गवाह बनना पड़े.
स्वीडन के जानकार बताते हैं कि यूक्रेन को पश्चिमी देशों, अमेरिका से आर्थिक, सैन्य और नैतिक तौर पर पूरा समर्थन मिल रहा है लेकिन नेटो में शामिल कोई भी देश, ऐसे देश की मदद के लिए सीधे तौर पर युद्ध में शामिल नहीं हो रहा है जो नेटो का सदस्य नहीं है.
यह बेहतरीन होगा
यूरोपीय सुरक्षा विशेषज्ञ और शिकागो में ग्लोबल अफ़ेयर्स काउंसिल के चेयरमैन इवो डालडेर का मानना है कि नेटो में शामिल सभी देश फ़िनलैंड और स्वीडन की सदस्या के आवेदन का स्वागत करेंगे.
अमेरिकी विशेषज्ञ मे बीबीसी मुंडो से कहा कि अगर वे शामिल होते हैं तो यह बेहतरीन होगा. वे नेटो के सबसे क़रीबी सहयोगी और वे लंबे सालों से क़रीबी सहयोगी है.
उन्होंने आगे कहा कि वे नेटो की महत्वपूर्ण बैठकों में, नेटो सदस्यों के साथ ब्रसेल्स में शामिल रहे हैं.
विशेषज्ञों का मानना है कि ये दोनों देश जल्दी ही नेटो में शामिल होने के लिए आवेदन करेंगे और और उन्हें अमेरिका का पूरा समर्थन मिलेगा.
फ़िलहाल 30 देश नेटो के सदस्य हैं. उनकी नीति 'हर किसी के लिए दरवाज़े खुले रखने' की है.
ये सभी देश इस नीति से पीछे हटने को तैयार नहीं हैं. अगर स्वीडन और फ़िनलैंड नेटो के सदस्य बन जाते हैं तो नेटो के सदस्य देशों की संख्या 32 हो जाएगी.
नेटो का गठन
सोवियत विस्तार के ख़तरे को देखते हुए साल 1949 में नेटो का गठन किया गया था.
लेकिन बर्लिन की दीवार गिरने के बाद से कई पूर्व कम्युनिस्ट पूर्वी यूरोपीय देश इसमें शामिल हो गए हैं.
इस गठबंधन के सदस्य किसी भी दूसरे सदस्य देश के ख़िलाफ़ सशस्त्र हमले की स्थिति में एक-दूसरे की सहायता के लिए प्रतिबद्ध हैं.
यूक्रेन पर रूस के हमले के कारण जहां फ़िनलैंड और स्वीडन में नेटो की सदस्यता को लेकर समर्थन बढ़ा है.
सोमवार को, फ़िनिश अधिकारियों ने सेना के लिए ड्रोन ख़रीदने के लिए 15 मिलियन डॉलर ख़र्च करने की योजना की घोषणा भी की है.
वहीं पिछले महीने, स्वीडन के अधिकारियों ने कहा था कि वे 2022 में अपने रक्षा ख़र्च में 317 मिलियन डॉलर का इज़ाफ़ा करेंगे.
इस बीच कुछ रिपोर्टों में कहा जा रहा है कि मॉस्को ने फ़िनलैंड के साथ लगने वाली अपनी सीमा की ओर सैन्य गतिविधि शुरू कर दी है.
हालांकि अमेरिकी अधिकारियों ने इन रिपोर्ट्स के साक्ष्य के तौर पर कुछ प्रमाण होने की पुष्टि नहीं की है.
रूस की स्थिति
रूस के राष्ट्रपति पुतिन का मानना है कि पश्चिमी देशों ने 1990 में ये वादा किया था कि पूर्व की ओर नेटो एक इंच भी विस्तार नहीं करेगा, लेकिन इस वादे को तोड़ा गया.
वैसे, पुतिन जिस वक़्त की बात कर रहे हैं, उस समय सोवियत संघ अस्तित्व में था. तत्कालीन सोवियत राष्ट्रपति मिख़ाइल गोर्बाचेव के सामने पूर्वी जर्मनी के बारे में यह बात की गई थी. गोर्बाचेव ने बाद कहा भी था कि इस बैठक में नेटो के विस्तार को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई थी.
कई जानकारों ने इस बात को लेकर चिंता ज़ाहिर की है जैसा कि स्वीडन और फ़िनलैंड नेटो का सदस्य बनने को लेकर सक्रियता दिखा रहे हैं, तो उन्हें लेकर भी रूस वही रुख़ अपना सकता है जो उसने यूक्रेन के ख़िलाफ़ अख़्तियार किया.
रॉबर्ट कहते हैं कि क्रेमलिन जिस तरह की धमकियां दे रहा है वह कुछ और नहीं बल्कि उसकी निराशा और असंतोष को दिखाता है.
वह कहते हैं, "रूस की सेना यूक्रेन में युद्ध में शामिल है और ऐसे में उसके हाथ बुरी तरह से फंसे हुए हैं और ऐसे में वह इस स्थिति में नहीं है कि स्वीडन या फ़िनलैंड पर हमला कर सके."
नेटो महासचिव जेन्स स्टोलटेनबर्ग ने पिछले सप्ताह कहा था कि नेटो "अंतरिम अवधि" के भीतर-भीतर फ़िनलैंड और स्वीडन के लिए समाधान ढूंढ लेगा. (bbc.com)
लियाकत अली पाकिस्तान के पहले प्रधानमंत्री थे और वे आधुनिक पाकिस्तान के जनकों में गिने जाते हैं। 16 अक्टबूर 1951 में रावलपिंडी में एक जनसभा में उनकी गोली मार कर हत्या कर दी गई थी.
उनकी हत्या के पीछे की गुत्थी आज तक हल नहीं हो पाई है। उनका हत्यारा साद अकबर बबरक मौके पर ही पुलिस की गोली से मारा गया था। उसकी शिनाख्त एक अफगान के रूप में हुई। लियाकत अली को बाद में शहीदे मिल्लत (यानि देश के लिए शहीद होने वाला) के खिताब से नवाजा गया। पूर्वी पंजाब के करनाल जिले में जन्मे अली का पूरा नाम नवाबजादा लियाकत अली था। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से पढऩे के बाद अली उच्च शिक्षा के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय चले गए। वहां से लौटने पर उन्हें कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव मिला। अली ने मुहम्मद अली जिन्ना के नेतृत्व में मुस्लिम लीग में शामिल होना चुना। भारत की आजादी और बंटवारे से पहले वह भारत के वित्त मंत्री भी थे। हालांकि आजाद भारत के पहले वित्त मंत्री आरके षण्मुखम शेट्टी थे।
इसी बीच पाकिस्तान मूवमेंट के दौरान मुहम्मद अली जिन्ना के साथ अली ने अगुवाई की और कई दौरे किए। विभाजन होने पर उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पद संभाला, लेकिन उस समय पाकिस्तान धार्मिक हिंसा के बुरे दौर से भी गुजर रहा था। 1947 से 1951 के बीच वे कॉमनवेल्थ और कश्मीर मामलों के मंत्री भी रहे।
लोलैंड, भारतीय मूल की अमेरिकी लेखिका झुम्पा लाहिड़ी की नई पुस्तक है, जिसे 8 अप्रैल 2014 को बेलीज वुमेंस प्राइज 2014 के लिए चयन किया गया। इस पुरस्कार के लिए पांच और किताबों का चयन किया गया। यह ब्रिटेन का एक मात्र वार्षिक पुस्तक पुरस्कार है जो कि महिला काल्पनिक कथाकारों को दिया जाता है और इस वर्ष इस पुरस्कार की घोषणा 4 जून 2014 को लंदन में की जाएगी।
लोलैंड 2013 में प्रकाशित हुई थी। किताब की कहानी कोलकाता और अमेरिका के रोड द्वीप के इर्द- गिर्द घूमती है और इसमें दो भाइयों (सुभाष और उदयन) के जीवन, उनकी पसंद और उनके भाग्य की कहानी ह। इससे पहले, इस किताब को मान बुकर पुरस्कार के लिए भी सूचीबद्ध किया गया था।
* इंस्टाग्राम- एक समय फोटो शेयरिंग सॉफ्टवेयर इंस्टाग्राम कभी सुर्खियां बटोर रहा था। वर्ष 2012 में फेसबुक ने इसे अपनी झोली में डाल लिया। 1.1 अरब डॉलर के सौदे के बाद इंस्टाग्राम पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।
* याहू का टंबलर- माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट टंबलर की शुरुआत 2007 में हुई। छह साल बाद 2013 में याहू ने 1.1 अरब डॉलर में इस कंपनी को खरीद लिया। टंबलर पर 17 करोड़ से ज्यादा ब्लॉग हैं।
* स्काइप- बिल गेट्स की माइक्रोसॉफ्ट ने तेजी से उभर रही इंटरनेट टेलीफोनी स्काइप को 2011 में जब 8.5 अरब डॉलर में खरीदा, तो कंप्यूटर जगत में तहलका मच गया। स्काइप इसके बाद भी खासा पॉपुलर है।
* यू ट्यूब- दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी वेबसाइट यूट्यूब 2006 में सिर्फ 1.65 अरब डॉलर में बिकी। अगर यह सौदा अब होता तो गूगल को शायद सबसे ज्यादा रकम का सौदा करना पड़ता।
* जावा - सन का जावा सॉफ्टवेयर बेहद मशहूर है, लेकिन कंपनी संघर्ष कर रही थी और 2009 में अमेरिका की विशाल ओरैकल ने सन माइक्रोसिस्टम और इसके जावा प्रोग्रामिंग को 7.4 अरब डॉलर में खरीद लिया।
* व्हाट्सऐप- जब इस सॉफ्टवेयर का कोड भी नहीं लिखा गया था, तभी नाम तय हो गया था। व्हाट्सऐप की तर्ज पर चार साल में हरे रंग का चौकोर निशान 19 अरब डॉलर का हो गया। सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक ने मोबाइल संदेश सेवा व्हाट्स एप को 19 अरब डॉलर में खरीदा है। यह सौदा गूगल, माइक्रोसॉफ्ट या एप्पल के अब तक के किए गए सौदे से बड़ा है।
जहर लोगों की जान लेता है, लेकिन कहावत है कि जहर ही जहर को काटता भी है। यही वजह है कि सांप, बिच्छू और मकड़ी के जहर से दवाएं बनती हैं, जो मधुमेह, दिल की बीमारी और अल्जाइमर में भी फायदा पहुंचाती हैं। ऑस्ट्रेलिया में पाया जाने वाला एक प्रकार का सांप सबसे जहरीला माना जाता है। इस सांप का जहर दिल के दौरा पडऩे पर इस्तेमाल होने वाली दवाओं में किया जा सकता है। बिच्छू का जहर बेहद खतरनाक माना जाता है लेकिन इसका इस्तेमाल दर्द निवारक दवाओं में और दिल की बीमारी में किया जाता है।
चिली में पाई जाने वाली एक प्रकार की जहरीली मकड़ी का इस्तेमाल दिल की बीमारी के इलाज में किया जा सकता है। शोधकर्ता मानते हैं कि इसका इस्तेमाल नपुंसकता दूर करने के लिए भी हो सकता है। वहीं मधुमक्खी के डंक से गठिया का इलाज किया जाता है। जहां दर्द होता है वहां मरीज के शरीर में मधुमक्खी से कटवाया जाता है। इलाज का ये तरीका 3 हजार साल पुराना है।
वैज्ञानिक मानते हैं कि दक्षिण अफ्रीका में पाए जाने वाला पीले सांप के जहर का इस्तेमाल भूलने की बीमारी को दूर करने के लिए किया जा सकता है। जोंक के नुकीले मुंह से एक तरह का जहरीला पदार्थ निकलता है जो दर्द निवारक दवाओं में इस्तेमाल किया जाता है। गर्दन पर काली गोल पट्टी वाला कोबरा गर्दन उठाकर जहर फेंकता है। वैसे तो इसका जहर काफी खतरनाक होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल दवा बनाने में किया जाता है। मोतियों से सजी एक प्रकार की छिपकली का जहर मधुमेह के इलाज के लिए बनने वाली दवाओं में किया जाता है। इसके लार में एक ऐनेक्सेडिन-4 नाम का केमिकल होता है जो खून में चीनी की मात्रा का नियंत्रण कर सकती है।
आजादी के बाद के तीन चुनाव जहां पंडित जवाहर लाल नेहरू के नाम रहे, वहीं चौथे चुनाव में उनकी बेटी इंदिरा गांधी की शख्सियत एक गूंगी गुडिय़ा के जैसी थी। लेकिन 5वें चुनाव में परिस्थितियां बदल चुकी थीं। 1971 का आम चुनाव पूरी तरह से इंदिरा गांधी के नाम रहा। ये चुनाव इंदिरा के लिए ताकत दिखाने का भी एक मौका थे। उन्होंने लोगों के सामने गरीबी हटाओ का नारा दिया और मतदाताओं ने भी इंदिरा को सिर आंखों पर बिठाया।
1971 का लोकसभा चुनाव सिर्फ और सिर्फ इंदिरा गांधी के नाम था। पहली बार इंदिरा गांधी अपने बल पर सत्ता में आईं। गरीबी हटाओ के नारे के साथ इंदिरा बिना शर्त कांग्रेस की सर्वेसर्वा बन गईं। 1971 में पहली बार लोकसभा चुनाव, विधानसभा के चुनावों से पहले कराए गए। इसकी एक खास वजह थी।
इंदिरा गांधी जब से प्रधानमंत्री बनी थीं, कांग्रेस में फूट की सुगबुगाहट शुरू हो गई थी। इंदिरा गांधी पार्टी पर अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती थीं। लेकिन कई वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं को ये मंजूर नहीं था। राष्ट्रपति के मुद्दे पर भी पार्टी और इंदिरा के बीच मतभेद पैदा हो चुका था। पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशी नीलम संजीवा रेड्डी थे, जबकि इंदिरा गांधी ने वी. वी. गिरी को अपना समर्थन दिया। आखिरकार वी.वी. गिरी की ही जीत हुई।
इतना ही नहीं जनता में भी धीरे-धीरे इंदिरा अपनी छाप छोड़ रही थीं। हरित क्रांति के अच्छे नतीजे मिल रहे थे। खाद्य समस्या लगभग खत्म हो रही थी। ऐसे में कांग्रेस के सीनियर नेता पार्टी और खासतौर से इंदिरा गांधी पर अपना नियंत्रण रखना चाहते थे। लेकिन इंदिरा इन सभी नेताओं से छुटकारा चाहती थीं। उन्होंने मोरारजी भाई देसाई को भी बेदखल कर दिया। इसके बाद कांग्रेस पार्टी दो फाड़ हो गई। इंदिरा गांधी ने इंदिरा कांग्रेस पार्टी बनाकर चुनाव में उतरने का फैसला किया।
1971 के चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर ही गुटबाजी शुरू हो चुकी थी। लेकिन चुनाव में इंदिरा की मुहिम रंग लाई और जनता ने उन्हें भारी बहुमत से जिताया। 1971 का चुनाव दो नारों की वजह से याद किया जाता है। चुनावी रैलियों में या तो गरीबी हटाओ या फिर इंदिरा हटाओ जैसे जुमले सुनने को मिलते थे। इंदिरा गांधी ने गरीबी हटाओ का नारा दिया।
दरअसल चुनाव से पहले इंदिरा को पार्टी के भीतर उठ रहे विरोध के अलावा एक और मुश्किल का सामना करना पड़ा। उन्होंने बैंकों का राष्ट्रीयकरण करना शुरू कर दिया था। प्रीविपर्स को खत्म कर दिया। सरकार के इन कामों पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी। इस चुनौती का सामना करते हुए इंदिरा ने समय से चौदह महीने पहले संसद भंग कर दी और जनता के बीच जाने का फैसला कर लिया।
चुनाव में इंदिरा गांधी ने दिन-रात एक कर दिया। प्रचार के दौरान उन्होंने 36 हजार मील की दूरी तय की और 300 सभाओं को संबोधित किया। गरीबों, भूमिहीनों, मुस्लिम और दलित वर्ग का पूरा वोट इंदिरा कांग्रेस के खाते में गया। जबकि कांग्रेस के पुराने बड़े दिग्गजों की पार्टी को एक चौथाई से भी कम सीटें नसीब हुईं। चुनाव में इंदिरा कांग्रेस ने 352 सीटों पर जीत हासिल की। विपक्ष को भी इंदिरा की लीडररशीप को मानना पड़ा। हालांकि चुनाव जीतने के बाद भी इंदिरा के सामने पाकिस्तान से युद्ध जैसी एक और चुनौती इंतजार कर रही थी। दिसंबर 1971 में बांग्लादेश को मुक्त कराने के बाद तो वे दुर्गा के रूप में मशहूर हो गईं।
1971 के चुनाव में कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माक्र्सवादी)को 25 और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया पार्टी को कुल 23 सीटें हासिल हुईं।
1. इकतीस मार्च 2014 को किसने टाटा गु्रप फर्म ट्रेंट लिमिटेड के नए अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाला है?
(अ) एफ. एच. कवरना (ब) नोएल एन. टाटा (स) एस. एन. टाटा (द) रमेश सुब्रमण्यम
2. हाल ही में संयुक्त राष्ट्र की अदालत ने व्हेल के शिकार पर रोक लगा दी है। निम्न में से किस देश में व्हेल का शिकार किया जाता था?
(अ) जापान (ब)कोरिया (स) चीन (द) मिस्र
3. भारत का वह संचार उपग्रह जो लगभग साढ़े 10 वर्ष तक अपनी कक्षा में रहने के बाद हाल ही में उसका उपयोग बंद कर दिया है?
(अ)इनसैट-3 ई (ब)इनसैट-3डी (स)इनसैट-3 बी(द) इनसैट
4. निम्नलिखित में से कौनसा वाक्य राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (हृस्नक्र्र) के बारे में गलत है?
(अ) यह आईटी अधिनियम-2013 कंपनियों के तहत प्रस्तावित किया गया था (ब) यह आईटी कंपनियों में लेखा और लेखा परीक्षा का विनियमित होगा (स) यह वित्त मंत्रालय के अधीन हो जाएगा (द)यह अर्ध न्यायिक निकाय है
5. किस रंग के प्रकाश का प्रकीर्णन सबसे अधिक माना जाता है?
(अ) लाल प्रकाश का (ब) पीला प्रकाश का (स) बैंगनी प्रकाश का (द) श्वेत प्रकाश का
6. वनस्पति तेलों को संतृप्त वसाओं में परिवर्तित करने के लिए किस गैस का प्रयोग किया जाता है?
(अ) आक्सीजन (ब) हाइड्रोजन (स) नाइट्रोजन (द) एसीटिलीन
7. राष्ट्रपति को किन सजाओं को क्षमा करने का अधिकार है?
(अ)आजीवन कैद (ब) मृत्यु दंड (स) आजीवन कैद और मृत्युदंड (द) किसी भी सजाओं को
8. केंद्रीय मंत्रिमंडल में कौन से मंत्री द्वितीय श्रेणी के होते हैं?
(अ)केंद्रीय मंत्री (ब)राज्यमंत्री(स)उपमंत्री (द) इनमें से कोई नहीं
9. संसद के किसी सदन के सदस्य की अयोग्यता का अंतिम निर्णय कौन करता है?
(अ)लोकसभा का अध्यक्ष(ब)राष्ट्रपति (स)उपराष्ट्रपति (द) प्रधानमंत्री
10. लोकसभा में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अध्यक्ष किसकी सहायता लेता है?
(अ) सैनिक पुलिस (ब) सीमा सुरक्षा बल (स) केंद्रीय सुरक्षा बल (द) सार्जेंट्
11. एक द्रव के वाष्पन के प्रक्रम के साथ?
(अ) एंथॉल्पी में वृद्धि होती है (ब) एंट्रॉपी में कमी होती है (स)मुक्त ऊर्जा में कोई परिवर्तन नहीं होता है (द) एंट्रॉपी में वृद्धि होती है
12. शुक्र ग्रह का एक विशेष लक्षण क्या है?
(अ) वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है (ब) घूर्णन की गति बहुत तेज होती है (स)उसमें वायुमंडल नहीं है (द)इनमें से कोई नहीं
13. लंदन तथा बम्बई के मध्य सबसे छोटा जलयान मार्ग है?
(अ) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर (ब) पाक जलडमरूमध्य से होकर (स) बास जलडमरूमध्य से होकर (द) मलक्का जलडमरूमध्य से होकर
14. सर्वेक्षण के दौरान समपटल पर विभिन्न लक्ष्यों को आलेखित करने के लिए कौन-सा उपकरण प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) त्रिपाद (ब)दर्श रेखक (स) आरेखन छड़ (द) साहुल
15. प्रौढ़ मनुष्य में लाल रक्त कणिकाओं का निर्माण होता है?
(अ)यकृत में (ब) वृक्कों में (स)तिल्ली में (द)अस्थि मज्जा में
16. निम्रलिखित कौन-सा संयोग गलत है?
(अ) मोतीलाल नेहरू-नेहरू रिपोर्ट (ब)एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम (स)गांधी-चम्पारण सत्याग्रह (द)सुभाषचन्द्र बोस-फारवर्ड ब्लॉक
17. कौन-सी घटना सबसे पहले हुई थी?
(अ)साइमन कमीशन का भारत आगमन (ब)मुस्लिम लीग की स्थापना (स) मांटेग्यू-चेम्सफोर्ड सुधार (द)चौरी-चौरा कांड
18. राज्यसभा में मनोनीत सदस्यों की संख्या है?
(अ)12 (ब) 14 (स) 16 (द) 18
19. दो सदस्य जो लोक सभा के लिए राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत किये जाते है किससे संबंधित हैं?
(अ)अनुसूचित जाति (ब) अनुसूचित जनजाति (स) मुस्लिम समुदाय (द) एंग्लो-इंडियन समुदाय
20. वायरस नामक रोगाणुओं से फैलने वाला रोग कौन सा है?
(अ) चेचक (ब) टिटनेस (स) पायरिया (द) मलेरिया
21. जब अकबर ने चित्तौड़ के किले को घेरा था, तब निम्नलिखित में से किसने चार महीने तक उसे सुरक्षित रखा?
(अ) उदयसिंह (ब) राणा प्रताप (स) भामाशाह (द) जयमल
22. मुगलकालीन भारत में राज्य की आय का प्रमुख स्रोत क्या था?
(अ) लूट (ब) राजगत संपत्ति (स) भू-राजस्व (द) कर
23. डांडी मार्च का आयोजन किया गया?
(अ)सांप्रदायिक निर्णय के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए (ब)नमक कर लगाने के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए (स)सरकार तथा खेड़ा जिले के किसानों के मध्य विवाद सुलझाने के लिए (द)साइमन कमीशन के आगमन के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए
24. किस आंदोलन के दौरान तिलक ने प्रसिद्ध नारा दिया, स्वराज्य हमारा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूंगा?
(अ) बंग-भंग (ब) होमरूल (स) असहयोग आंदोलन (द)सविनय अवज्ञा
25. कांग्रेस के किस अधिवेशन के दौरान गांधीजी सब्जेक्ट कमेटी में चुने नहीं जा सके, लेकिन अध्यक्ष ने उन्हें उक्त कमेटी के लिए मनोनीत किया?
(अ) मद्रास,1914 (ब) कराची, 1913 (स) बम्बई, 1915 (द) लखनऊ, 1916
26. सबसे ज्यादा कठोर प्रोटीन कौन-सी होती है?
(अ) एनामेल (ब) डेन्टीन (स) एल्बूमिन (द) ग्लूटीन
----
सही जवाब-1.(ब) नोएल एन. टाटा, 2.(अ) जापान, 3.(अ) इनसैट-3 ई, 4.(स) यह वित्त मंत्रालय के अधीन हो जाएगा, 5.(स) बैंगनी प्रकाश का, 6.(ब) हाइड्रोजन, 7.(स) आजीवन कैद और मृत्युदंड, 8.(ब) राज्य मंत्री, 9.(ब) राष्ट्रपति, 10.(द) सार्जेंट्, 11.(द) एंट्रॉपी में वृद्धि होती है, 12.(अ) वह पूर्व से पश्चिम दिशा में घूर्णन करता है, 13.(अ) जिब्राल्टर जलडमरूमध्य से होकर, 14.(ब) दर्श रेखक, 15.(द) अस्थि मज्जा में, 16.(ब) एम. ए. जिन्ना-खिलाफत मुहिम, 17.(ब) मुस्लिम लीग की स्थापना, 18.(अ) 12, 19.(द) एंग्लो-इंडियन समुदाय, 20.(स) पायरिया, 21.(द) जयमल, 22.(स) भू-राजस्व, 23.(ब) नमक कर लगाने के विरूद्ध विरोध व्यक्त करने के लिए, 24.(ब) होमरूल, 25.(स) बम्बई, 1915, 26.(अ) एनामेल।
रूस-यूक्रेन युद्ध और बेमौसमी घटनाओं के कारण खाद्य कीमतों में बढ़ोत्तरी लगातार जारी है
खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) ने अपनी ताजा रिपोर्ट में कहा है कि फरवरी की तुलना में मार्च में विश्व खाद्य कीमतों में लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसे अब तक की सबसे अधिक वृद्धि बताया गया है।
एफएओ ने 8 अप्रैल को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, "विश्व खाद्य वस्तुओं की कीमतों ने मार्च में अपने उच्चतम स्तर तक पहुंचने के लिए एक महत्वपूर्ण छलांग लगाई।" रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण इसमें वृद्धि की पहले से ही संभावना जताई जा रही थी।
एफएओ ने अपने नवीनतम खाद्य मूल्य सूचकांक रिपोर्ट में कहा, "काला सागर क्षेत्र में युद्ध की वजह से अनाज और वनस्पति तेलों के बाजार को बड़ा झटका लगा है"।
रिपोर्ट के मुताबिक मार्च में औसत सूचकांक 159.3 अंक था, जो फरवरी के स्तर से 12.6 प्रतिशत अधिक है। फरवरी 1990 में जब से एफएओ विश्व खाद्य वस्तुओं की कीमतों की निगरानी कर रहा है, तब से लेकर अब तक का सबसे उच्चतम स्तर बताया गया है। अगर इसकी तुलना मार्च 2021 से की जाए तो यह अभूतपूर्व 33.6 प्रतिशत अधिक है।
अनाज की अधिकता का दावा आंकड़ों की बाजीगरी तो नहीं?
एफएओ अनाज (सेरेल) मूल्य सूचकांक फरवरी की तुलना में मार्च में 17.1 प्रतिशत अधिक था, जो यूक्रेन में युद्ध के परिणामस्वरूप गेहूं और सभी मोटे अनाज की कीमतों में बड़े पैमाने पर बढ़ोतरी की वजह से हुआ।
यहां यह उल्लेखनीय है कि रूस और यूक्रेन मिलकर विश्व के गेहूं और मक्के के निर्यात में क्रमश: 30 प्रतिशत और 20 प्रतिशत का योगदान करते हैं। एफएओ के मुताबिक मक्के की कीमत भी बढ़ रही है। इसमें फरवरी से 19.1 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।
एफएओ ने कहा, "यूक्रेन में बंदरगाह बंद होने से देश से निर्यात सीमित हो रहा है, जबकि रूसी संघ से निर्यात में भी बाधाएं आ रही हैं।" यह स्थिति आगे भी जारी रहने का अनुमान लगाते हुए कहा गया है कि अभी आने वाले दिनों में कीमतें और अधिक बढ़ सकती हैं।
खाद्य मूल्य सूचकांक पर अपने विस्तृत नोट में एफएओ ने कहा, काला सागर क्षेत्र में शिपमेंट की आवाजाही में आई कमी की वजह से निर्यात का नुकसान हुआ और इस वजह से जहां वैश्विक कीमतें बढ़ी, वहीं आयात में कमी आई और मांग में वृद्धि हुई। खासकर उन देशों में कीमतों में अधिक वृद्धि हुई, जहां अनाज का स्टॉक कम था।
युद्ध के कारण हुए व्यवधान ने सूरजमुखी के बीज के तेल की कीमतों को भी बढ़ा दिया है। एफएओ ने कहा, "एफएओ वनस्पति तेल मूल्य सूचकांक 23.2 प्रतिशत बढ़ा। इसमें सूरजमुखी के बीज के तेल की मात्रा अधिक है, क्योंकि यूक्रेन पूरी दुनिया में सूरजमुखी के बीज का तेल निर्यात करता है।
एफएओ के महानिदेशक क्यू डोंग्यु ने मार्च में एक बयान में कहा था कि खाद्य वस्तुओं के दो प्रमुख निर्यातक देशों के बीच छिड़े युद्ध की वजह से वैश्विक स्तर पर खाद्य असुरक्षा बढ़ सकती है। (downtoearth.org.in)
ताबुन एक प्रकार का रासायनिक हथियार है। श्रेडर ने ही 1936 में ताबुन की खोज की थी। दूसरे विश्व युद्घ के दौरान बमों में रासायनिक हथियार भर दिए जाते थे। हालांकि इन बमों का इस्तेमाल कभी नहीं हुआ। तरल रूप में ताबुन फल जैसी खुशबू देता है, कुछ कुछ कड़वे बादाम की तरह। गैस त्वचा के संपर्क में आने पर या फिर सूंघने पर नाक के जरिए शरीर में चली जाती है। इसका असर और लक्षण सारिन जैसा ही है, जो एक प्रकार का घातक रासायनिक हथियार है।
अबू सिंबल मिस्र के दो प्राचीन मंदिर हैं, जिन्हें फैरो रैमजिज द्वितीय ने ईसा से पहले तेरह सौ साल पहले बनवाया था। ये मंदिर चट्टïानों को काटकर बनाए गए थे।
बड़े मंदिर के भीतर रैमजिज द्वितीय और तीन अन्य देवताओं की प्रतिमाएं हैं, लेकिन मंदिर का अग्रभाग बड़ा ही भव्य है। इसमें बैठे हुए फैरो की चार प्रतिमाएं बनी हुई हैं, जो बीस- बीस मीटर ऊंची हैं। ये मंदिर रैमजिज द्वितीय को समर्पित हैं। इसी के पास एक छोटा मंदिर है , जो रैमजिज द्वितीय की पत्नी नैफरतारी को समर्पित है। इसके मुख्य द्वार के दोनों तरफ तीन-तीन प्रतिमाएं खड़ी हैं, जो दस - दस मीटर ऊंची हैं।
अबू सिंबल के ये मंदिर आसवान बांध से कोई 280 किलोमीटर दूर थे, लेकिन जब बांध बनकर तैयार हुआ तो नासिर झील में पानी चढऩे लगा, जो इन मंदिरों के लिए खतरनाक साबित हो सकता था।
संयुक्त राष्टï्र की मदद से इन मंदिरों के एक- एक हिस्से को अलग करके उसी चट्टान पर 60 फीट ऊपर दोबारा जोड़ा गया। ये काम 1964 में शुरू होकर 1968 में पूरा हुआ।
कैटादिन , संयुक्त राज्य अमरीका, के उत्तरपूर्व सीमांत पर मेन राज्य के मध्य भाग में पिस्कैटाक्वॉइस जनपद के अंतर्गत स्थित एक पर्वत है, जिसकी ऊंचाई 5 हजार 268 फुट है।
यह पूर्णतया ग्रेनाइट चट्टानों से निर्मित है और कई भागों में नग्न पत्थर सतह पर उभर आए हैं। बाहर की ओर चट्टानों के टूटने फूटने से पर्वत विदीर्ण एवं बीहड़ सा लगता है। शिखरांचल पर लाइकेन तथा उसी जाति छोटे पौधे उगते हैं। इसके दो ढाई हजार फुट नीचे आदि जाति के छोटे पौधे मिलते हैं। ऊंचाई से देखने पर सारा पर्वतक्षेत्र शंक्वाकार ग्रेनाइट शिखर एवं मध्यांचलों में प्रवाहित छोटी बड़ी नदियां तथा झीलें बहुत ही मनोरम दृश्य उपस्थित करती हैं। शिखरांचल में ग्रेनाइट चट्टानों के ऊपर कहीं-कहीं ट्रैप तथा अन्य चट्टानें मिलती हैं जिनमें बलुआ पत्थर प्रमुख हैं। सारा पर्वतप्रांत बीहड़ एवं दुर्गम है और केवल पेनॉब्सकाट नदी एकमात्र मार्ग प्रदान करती हैं; इसमें भी बालू के ढूहे एवं प्रपात इत्यादि हैं। प्राकृतिक सौंदर्य एवं बीहड़ता के कारण कैटादिन पर्वत प्रांत तथा आसपास के क्षेत्रों को वर्ष 1931 में नेशनल पार्क का रूप दे दिया गया है।
तृतीय आम चुनाव में निर्वाचन आयोग ने पांच राजनीतिक दलों को राष्ट्रीय दलों के रुप में मान्य किया और इस समय की परिस्थितियां एक बड़े बदलाव का संकेत के साथ यह भी बतलाती है कि देश की परिस्थितियां कांग्रेस के अनुकूल न थी। 1959 में एक नए राजनीतिक दल स्वतंत्र पार्टी का निर्माण हुआ, इस नए राजनीतिक दल को राजाओं और जमीदारों का समर्थन प्राप्त हुआ। सैद्धांतिक दृष्टिकोण से स्वतंत्र पार्टी अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न थी।
1962 में हुआ तीसरा आम चुनाव कई मायनों में खास था। पहली बार इस चुनाव में लोगों ने शख्सियत के बदले मुद्दों को तरजीह दी। लेकिन ये चुनाव पंडित जवाहरलाल नेहरू के लिए आखिरी चुनाव साबित हुआ। गौरतलब है कि आजादी के बाद का पहला और दूसरा चुनाव नेहरू ने अपनी शख्सियत के दम पर लड़ा। 1962 के चुनाव की सबसे बड़ी खासियत ये थी कि अब तक स्वतंत्रता आंदोलन की खुमारी उतर चुकी थी। नेहरू खुद इस बात को समझ चुके थे और उन्होंने भी अपनी उपलब्धियों के दम पर इस इलेक्शन में उतरने का फैसला किया। नेहरू ने लोगों के बीच कृषि और उद्योग विकास की तस्वीर रखी। साथ ही ये भी बताया कि दो पंचवर्षीय योजनाओं के बाद देश ने कितनी तरक्की की है।
पहली बार इस चुनाव में सभी उम्मीदवारों के लिए एक बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया गया। इससे पहले के दोनों चुनाव में सभी उम्मीदवारों के लिए अलग-अलग बैलेट बॉक्स का इस्तेमाल किया जाता था। अब एक ही पेपर में वोटरों को अपने पसंदीदा उम्मीदवार को चुनना था। नेहरू की जिंदगी के इस आखिरी चुनाव में उनके सामने कांग्रेस के भीतर ही नई परेशानी सामने आने वाली थी और ये परेशानी बने पार्टी के पूर्व अध्यक्ष जे. बी. कृपलानी और राजगोपालाचारी। इस चुनाव में सबकी नजरें टिकी थीं नॉर्थ बॉम्बे सीट की तरफ।
दरअसल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष जे. बी. कृपलानी अपने ही रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन के खिलाफ खड़े हो गए थे। इसके पीछे वजह थी अक्साई चीन पर चीन का कब्जा। दरअसल अक्साई चीन के मुद्दे पर रक्षा मंत्री कृष्णा मेनन के खिलाफ खुद कृपलानी ने ही मोर्चा खोला और 11 अप्रैल 1961 को संसद के भीतर भाषण दिया जिसे आजादी के बाद संसद के भीतर सबसे बेहतरीन भाषण माना गया। हालांकि नेहरू के करिश्मे की वजह से कृपलानी को चुनाव में हार का सामना करना पड़ा।
इस चुनाव की एक और खासियत थी कांग्रेस के भीतर ही विरोधी ग्रुप तैयार करने की कोशिश। राजगोपालाचारी ने साफ कहा कि इकलौती पार्टी भी कई बार निरंकुश हो जाती है, लेकिन राजा जी के इस कॉन्सेप्ट का विरोध किया गया, इसलिए राजगोपालाचारी ने स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की और कांग्रेस के खिलाफ चुनाव में उतरे। स्वतंत्र पार्टी को चुनाव में 18 सीटें जीतने में कामयाबी मिलीं। लोकसभा चुनाव में इस बार सीटों की संख्या 419 से बढक़र 494 हो गई, लेकिन कांग्रेस की सीटें 371 से घटकर 361 ही रह गईं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया ने 29 और स्वतंत्र पार्टी ने 18 सीटें हासिल कीं। इस प्रकार कम्युनिस्ट पार्टी प्रमुख विपक्षी दल के रूप में उभरी।
1. फेमिना मिस इंडिया वल्र्ड-2014 का खिताब किसने जीता?
(अ) कोयल राणा (ब) गेल निकोल डिसिल्वा (स) जटालिका मल्होत्रा (द) गरिमा सक्सेना
2. हाल ही में आयोजित आईसीसी टी -20 विश्व कप 2014 का खिताब किसने जीता?
(अ)भारत (ब) श्रीलंका (स) दक्षिण अफ्रीका (द) वेस्टइंडीज
3. हाल ही में आयोजित आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप 2014 का खिताब किसने जीता?
(अ) वेस्टइंडीज (ब)इंग्लैंड (स) न्यूजीलैंड (द) ऑस्ट्रेलिया
4. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो जो वर्ण सबसे कम विचलित होता है, वह कौन सा है?
(अ) लाल (ब) पीला (स) बैंगनी (द) हरा
5. निम्नलिखित में से कौन सा रंग सम्मिश्रण दिन और रात के समय सर्वाधिक सुविधाजन होता है?
(अ)नारंगी और नीला (ब) श्वेत और काला (स) पीला और नीला (द) लाल और हरा
6. किसने स्मृति ग्रंथ ‘दानसागर’ एवं ज्योतिष ग्रंथ ‘अद्भुत सागर’ की रचना की?
(अ) सामंत सेन (ब) विजय सेन (स) बल्लाल सेन (द) इनमें से कोई नहीं
7. कश्मीर पर लगभग 50 वर्ष तक शासन करने वाली रानी दिद्दा किस वंश की थी?
(अ) कार्काेट वंश (ब) उत्पल वंश (स) लोहार वंश (द) इनमें से कोई नहीं
8. इंदिरा गांधी दूसरी दूसरी अवधि के लिए प्रधानमंत्री बनी?
(अ) 1980 से 1984 तक (ब)1975 से 1979 तक (स) 1977 से 1982 तक (द) 1982 से 1984 तक
9. जवाहरलाल नेहरू के निधन के पश्चात किसने प्रधानमंत्री पद ग्रहण किया?
(अ) लाल बहादुर शास्त्री (ब) श्रीमती इंदिरा गांधी (स) गुलजारी लाल नंदा (द) मोरारजी देसाई
10. प्रथमत: सौरमंडल के बारे में विश्व के समक्ष जानकारी प्रस्तुत करने का श्रेय किस विद्धान को है?
(अ) गैलीलियो (ब) स्ट्रैबो (स) कॉपरनिकस (द) केप्लर
11. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिण्ड क्या कहलाते हैं?
(अ) ग्रह (ब) उपग्रह (स) क्षुद्रग्रह (द) सौर तारा
12. हाल ही में निजी क्षेत्र के किस बैंक ने कम आमदनी वाले लोगों के लिए आशा होम लोन सेवा शुरू की है?
(अ) बैंक ऑफ बड़ौदा (ब) एचडीएफसी बैंक (स) एक्सिस बैंक (द) आईसीआईसी बैंक
13. भारतीय रिजर्व बैंक का डिप्टी गवर्नर किसे नियुक्त किया गया है?
(अ)मोहन राजन (ब) आर. गांधी (स) पुलकित वाडरा (द) विनय शेट्टी
14. आनुपातिक कर प्रणाली में?
(अ)आय के सभी स्तरों पर समान दर से कर लगाया जाता है (ब)आय के सभी स्तरों पर कर की दर बढ़ती जाती है (स)आय के सभी स्तरों पर कर की राशि समान रहती है (द) उपरोक्त सभी
15. जिस सीमा को लॉघने पर तारों में आंतरिक निपात होता है उसे कहते हैं
(अ)चंद्रशेखर सीमा (ब) एडिंग्टन सीमा (स) होयले सीमा (द)उपरोक्त कोई नहीं
16. चंद्रमा पर कदम रखने वाला पहला देश?
(अ)यू.एस.ए. (ब) रूस (स) इंग्लैंड (द) फ्रांस
17. संगमकालीन दक्षिण भारत में भगवान कृष्ण की तुलना किस देवता से की गई है?
(अ) मरुगन देवता से (ब) सुब्रह्मण्यम देवता से (स) वेलन देवता से (द) मैयों देवता से
18. विज्ञान के किस क्षेत्र में ह्वाइट ड्वार्फ के बारे में सीखेंगे?
(अ) खगोलशास्त्र (ब) कृषि (स) जेनेटिक्स (द) एंथ्रोपोलॉजी
19. निम्नलिखित में से किस एक नगर में भूमध्य सागरीय जलवायु नहीं पाई जाती है?
(अ) लास एंजिल्स (ब) रोम (स) केपटाउन (द) न्यूयार्क
20. मोस्ट एफिशियंट नवरत्न अवार्ड-2013 किसे दिया गया है?
(अ)भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड (ब)हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (स) हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (द) महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड
21. निम्नलिखित में से कौन सा एक तत्व है?
(अ)प्लास्टिक (ब)हीरा (स) अल्कोहल (द)बर्फ
22. वह आज्ञापत्र, जो ईस्ट इंडिया कंपनी को निरीक्षण तथा चुंगी की अदायगी से बचाता था, किस नाम से पुकारा जाता था?
(अ)दस्तक (ब) ओरंग (स) जकात (द) गौमत्शा
23. भारत में रेशम-उद्योग के मुख्य केंद्र निम्रांकित में से कौन से हैं?
(अ)श्रीनगर (ब) अमृतसर (स) तांजावर (द) उपर्युक्त सभी
24. गरीबी की रेखा निर्धारित करने का आधार क्या है?
(अ)प्रति व्यक्ति आय (ब) प्रति व्यक्ति द्वारा किया गया व्यय (स)परिवार की आय (द) इनमें से कोई नहीं
25. अनुसूचित जाति और अनुसूचित जन जाति के लिये राष्ट्रीय आयोग के गठन की व्यवस्था संविधान के किस अनुच्छेद के अधीन की गई है?
(अ)अनुच्छेद 330 के (ब) अनुच्छेद 338 के (स) अनुच्छेद 340 के (द) अनुच्छेद 342 के
26. व्यक्तिगत सत्याग्रह में विनोबा भावे को प्रथम सत्याग्रही चुना गया था। दूसरा कौन था?
(अ) डॉ. राजेंद्र प्रसाद (ब) पंडित जवाहरलाल नेहरू (स) सी राजगोपालचारी (द) सरदार वल्लभभाई पटेल
27. अंतरिक्ष में सबसे तेज गति से घूमने वाले तारे का नाम क्या है?
(अ) प्राक्सिमा सेंचुरी (ब) केटलर-22बी (स) केटरल-24बी (द)बी.एफ.टी.एस.102
28. किसे गॉड पार्टिकल कहा जाता है?
(अ)यूरेनियम (ब)टाइटेनियम (स) बोसोन (द) हिग्स बोसोन
---
सही जवाब-1.(अ)कोयल राणा, 2.(ब) श्रीलंका, 3.(द) ऑस्ट्रेलिया, 4.(अ) लाल, 5.(द) लाल और हरा, 6.(स) बल्लाल सेन, 7.(स) लोहार वंश, 8.(अ) 1980 से 1984 तक, 9.(स) गुलजारी लाल नंदा, 10.(स) कॉपरनिकस, 11.(अ) ग्रह, 12.(स)एक्सिस बैंक, 13.(ब) आर. गांधी, 14.(अ)आय के सभी स्तरों पर समान दर से कर लगाया जाता है, 15.(अ)चंद्रशेखर सीमा, 16.(अ)यू.एस.ए.,17.(द) मैयों देवता से, 18.(अ) खगोलशास्त्र, 19.(द) न्यूयार्क, 20.(द) महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड, 21.(ब) हीरा, 22.(अ) दस्तक, 23.(द)उपर्युक्त सभी, 24.(अ)प्रति व्यक्ति आय, 25.(ब)अनुच्छेद 338 के, 26.(ब) पंडित जवाहरलाल नेहरू, 28. (द) बी. एफ. टी. एस. 102, 29.(द) हिग्स बोसोन।
रोहिणी के मूर्ति
आठ बड़े शहरों में हुए अध्ययन के नतीजे दिखाते हैं कि महामारी से ज्यादा जानलेवा है वायु-प्रदूषण
रिमोट सेंसिंग तकनीक शहरों के वायु प्रदूषण को कम करने में अहम भूमिका निभाती है
एक नए अध्ययन में पाया गया है कि मुंबई, बेंगलुरू, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई, सूरत, पुणे और अहमदाबाद में 2005 से 2018 के बीच वायु-प्रदूषण के कारण एक लाख से ज्यादा असामयिक मौतें दर्ज की गई हैं।
साइंस एडवांस्ड में प्रकाशित अध्ययन के मुताबिक, इस अवधि के दौरान बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता और पुणे में प्रति एक लाख की आबादी पर असामयिक मौतों में सबसे ज्यादा वृद्धि पाई गई। यह इन शहरों में क्रमशः 93.9, 96.4, 82.1 और 73.6 थी।
मुंबई, सूरत, चेन्नई और अहमदाबाद में एक लाख की आबादी पर वायु-प्रदूषण के कारण समय से पहले होने मौतों में वृद्धि क्रमशः 65.5 58.4, 48 और 47.7 पाई गई।
हालांकि इस अध्ययन में विश्व स्वास्थ्य संगठन की सूची में, दुनिया के सबसे प्रदूषित बीस शहरों में शामिल दिल्ली, नोएडा और फरीदाबाद के बारे में विचार नहीं किया गया।
अध्ययन के प्रमुख लेखक और यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के रिसर्च फेलो कर्ण वोहरा ने डाउन टू अर्थ को बताया - ‘हम उष्ण-कटिबंधीय क्षेत्र में तेजी से बढ़ते ऐसे शहरों का मूल्यांकन करना चाहते थे, जिनकेे 2100 तक मेगासिटी में बदलने का अनुमान है, और इनमें से ऊपर दिए गए आठ शहर भारत में हैं।’
वह आगे कहते हैं - ‘हम उन शहरों में वायु की गुणवत्ता में दीर्घकालिक परिवर्तनों की मात्रा निर्धारित करना चाहते थे, जिनमें जमीन से व्यापक निगरानी करने वाले नेटवर्क का अभाव है।’
वोहरा और उनके सहयोगियों ने 2005 से 2018 के बीच उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में वायु-प्रदूषकों से संबंधित आंकड़े इकट्ठा करने के लिए नासा और यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी (ईएसए) उपग्रहों पर सवार उपकरणों पर भरोसा किया।
वोहरा के मुताबिक, - ‘उष्णकटिबंधीय क्षेत्र, वायु-प्रदूषण की अगली सीमा में हैं। वे अप्रत्याशित रूप से तेज गति से इसका सामना कर रहे हैं। इन क्षेत्रों में आने वाले देशों में से ज्यादातर देशों ने अभी तक वायु-प्रदूषण से निपटने के लिए नीतियों और आधारभूत संरचना का निर्माण नहीं किया है।’
उनके विश्लेषण में पाया गया कि दुनिया भर में हर साल वायु-प्रदूषण बढ़ रहा है। उष्णकटिबंधीय शहरों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड (एनओ2) में 14 फीसदी तक और सूक्ष्म कणों (पार्टिकुलेट मैटर या पीएम 2.5) में 8 फीसदी तक, अमोनिया में 12 फीसदी और प्रतिक्रियाशील वाष्पशील कार्बनिक यौगिकों में 11 फीसदी तक की वृद्धि दर्ज की गई। अमोनिया और वाष्पशील कार्बनिक यौगिक, पीएम 2.5 के पूर्ववर्ती हैं। ये ऐसे छोटे कण या बूंदें हैं, जिनकी चौड़ाई 2.5 माइक्रोन या उससे कम होती है। कई अध्ययनों के अनुसार ये कई बीमारियों और असामयिक मौत का कारण बनते हैं।
अध्ययन के मुताबिक, इन क्षेत्रों में पड़े वाले 46 में से 40 शहरों में नाइट्रोजन डाइऑक्साइड के लिए एक्सपोजर 1.5 से बढ़कर चार अंक तक पहुंच गया जबकि 46 में से 33 शहरों में पीएम 2.5 के लिए एक्सपोजर बढ़ा है।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन में लिखा है कि इन वजहों के चलते वायु-प्रदूषण का संयुक्त असर बढ़ा है जबकि सड़कों के यातायात, कचरे के जलने, लकड़ी के कोयले और ईंधन की लकड़ी के व्यापक इस्तेमाल से वायु की गुणवत्ता में तेजी से कमी आई है।
इसके बाद उनकी टीम ने पीएम 2.5 के संपर्क में आने के कारण समय से पहले होने वाली मौतों की गणना के लिए ‘स्वास्थ्य जोखिम मूल्यांकन’ मॉडल की ओर रुख किया। उन्होंने अध्ययन में शामिल हर देश की उम्र विशेष से संबंधित मृत्यु-दर और शहरों की आबादी का आंकड़ा भी जुटाया।
उन्होंने अनुमान लगाया कि 2005 में कोलकाता में 39,200, अहमदाबाद में 10,500, सूरत में 5800, मुंबई में 30,400, पुणे में 7,400, बेंगलुरु में 9,500, चेन्नई में 11,200 और हैदराबाद में 9,900 असामयिक मौतें हुई होंगी।
टीम ने 2018 में कोलकाता में 54,000, अहमदाबाद में 18,400, सूरत में 15000, मुंबई में 48,300, पुणे में 15,500, बेंगलुरु में 21,000, चेन्नई में 20,800 और हैदराबाद में 23,700 असामयिक मौतों का निर्धारण किया।
कुल मिलाकर पूरे देश में पीएम 2.5 के संपर्क में आने के कारण साल 2005 में 123,900 मौतें हुई थीं, जिनकी सख्ंया 2018 में बढ़कर 223,200 हो गई। वोहरा के मुताबिक, मोटे तौर पर इसमें एक लाख मौतों की वृद्धि हो गई।
शोधकर्ताओं ने अध्ययन में कहा कि उष्णकटिबंधीय देश इसका खामियाजा भुगतना जारी रखेंगे। इसके मुताबिक, महामारी के कारण बेरोजगारी और स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी सेवाओं तक असमान पहुंच के कारण इतना जरूर है कि वायु प्रदूषण के हानिकारक प्रभावों को कुछ समय तक टाला जा सकता है।
महामारी ने उष्णकटिबंधीय देशों में स्वास्थ्य और देखभाल से जुड़ी खामियों को उजागर कर दिया है। अध्ययन का मानना है कि इन देशों को अपनी वायु गुणवत्ता को सुधारने के लिए तत्काल कड़ी नीतियां तैयार करने की जरूरत है, ताकि वे आगे और नुकसान से बच सकें।
यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन के भूगोल विभाग में भौतिक भूगोल में एसोसिएट प्रोफेसर और अध्ययन के सह-लेखक डॉ. एलोइस मरैस के मुताबिक, -‘हम अतीत की गलतियों और तीव्र औद्योगीकरण व आर्थिक विकास की खामियों से सबक लेने की बजाय लगातार वायु-प्रदूषण को एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भेज रहे हैं। उम्मीद है कि हमारे अध्ययन के नतीजो से नीति-निर्माता इन उष्णकटिबंधीय क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रमों में तेजी लाएंगे।’ (downtoearth.org.in)
-भागीरथ श्रीवास
5 लाख लोगों की मौत का कारण बने इस चक्रवात के बाद पूर्वी पाकिस्तान में व्यापक असंतोष पनपा और उसकी स्वायत्तता की मांग ने जोर पकड़ा
पूर्वी पाकिस्तान के बांग्लादेश बनने से 13 महीने और आम चुनाव से करीब एक महीना पहले यह देश विश्व के सबसे जानलेवा चक्रवाती तूफान का गवाह बना था। इस चक्रवात ने पूर्वी पाकिस्तान में पाकिस्तानी सैन्य शासन के खिलाफ गहरा असंतोष पैदा किया। काफी हद तक इसी चक्रवात के परिणामस्वरूप शेख मुजिबुर रहमान की आवामी लीग को दिसंबर 1971 के आम चुनाव में प्रचंड जीत मिली। कैंब्रिज यूनिवर्सिटी प्रेस के मॉडर्न एशियन स्टडीज जर्नल में सितंबर 2020 में प्रकाशित श्रावनी बिश्वास और पैट्रिक डली के अध्ययन के अनुसार, “चक्रवात ने पूर्वी पाकिस्तान की स्वायत्तता की मांग को और तेज किया।” इसे द ग्रेट भोला चक्रवात के रूप में जाना जाता है। 8 नवंबर 1970 को यह चक्रवात बंगाल की खाड़ी में बनना शुरू हुआ और 12-13 नवंबर को बांग्लादेश के तटीय क्षेत्र से टकराया।
इस बेहद शक्तिशाली चक्रवात के कारण 115 मील प्रति घंटे की गति से हवा चली। हरिकैन साइंस के अनुसार, “चक्रवात ने समुद्र में 20 फीट ऊंची लहरें पैदा कीं। मौसम विज्ञानी चक्रवात को बांग्लादेश की ओर बढ़ते देख रहे थे लेकिन उस समय तटीय और गंगा डेल्टा के निचले मैदानों में रहने वाले लोगों को सचेत करने की व्यवस्था ने होने से लोगों को सतर्क होने का अवसर नहीं मिला, नतीजतन 3-5 लाख लोगों को जान गंवानी पड़ी। चक्रवात से समय बहुत से लोग नींद में थे।
जून 1971 में बुलेटिन ऑफ अमेरिकन मेट्रोलॉजिकल सोसायटी जर्नल में प्रकाशित नील एल फ्रेंक और एसए हुसैन के अध्ययन के अनुसार, मृतकों का शुरुआती अनाधिकारिक अनुमान 10 लाख था जो व्यवहारिक नहीं लगता क्योंकि बहुत से लापता लोग बाद में लौट आए थे। उन्होंने अपने अध्ययन में मृतकों की संख्या 3 लाख बताई है।
बांग्लादेश हमेशा से चक्रवाती तूफानों के प्रति संवेदनशील रहा है क्योंकि इसका 35 प्रतिशत क्षेत्र समुद्र से 6 मीटर (20 फीट) से भी कम ऊंचाई पर है और इसका 20 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र हर साल बाढ़ में डूब जाता है। साथ ही इसका 575 किलोमीटर तटीय क्षेत्र, इसे चक्रवाती तूफानों का आसान शिकार बनाता है। यह देश साल में औसतन 5 ऊष्णकटिबंधीय चक्रवात झेलता है। द ग्रेट भोला चक्रवात बांग्लादेश ही नहीं दुनिया के सबसे भीषण चक्रवातों में एक माना जाता है। इसने बांग्लादेश को 490 मिलियन डॉलर (2009 की गणना) की क्षति पहुंचाई। हरिकैन साइंस के मुताबिक, चक्रवात ने क्षेत्र के 85 प्रतिशत घरों को उजाड़ दिया।
ताजुमुद्दीन इलाके की 45 प्रतिशत आबादी यानी 1,67,000 लोग चक्रवात की भेंट चढ़ गए। क्षेत्र 77,000 में से 46,000 मछुआरे चक्रवात में मारे गए और जो जिंदा बचे, वे बेहद गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मरने वालों में करीब 30 बच्चे और 20 प्रतिशत बुजुर्ग थे। अनुमान है कि तटीय क्षेत्र का 65 प्रतिशत मछली उद्योग नष्ट हो गया। इस घटना के बाद प्राकृतिक आपदाओं से जानमाल के नुकसान को कम करने के लिए 1971 में विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) के ट्रॉपिकल साइक्लोन प्रोग्राम (टीसीपी) की शुरुआत हुई। बाद के वर्षों में भले ही पूर्वानुमान प्रणाली में सुधार हुआ लेकिन जलवायु परिवर्तन के चलते ऐसे चक्रवातों की तीव्रता बढ़ गई। (downtoearth.org.in)
1. हाल ही में फ्रांस के नए प्रधानमंत्री के रूप मे किसने कार्यभार संभाला है?
(अ) फ्रांसोआ ओलांद (ब) जॉ मार्क ऐरो (स) मानुएल वाल्स (द) फ्रेडेरिक दाबी
2. हाल ही में सिमोन डैक पुरस्कार के लिए निम्नलिखित में से किसका चयन किया गया है?
(अ)अनीश कपूर (ब) सुमीत चुग (स)बी.आर. शेट्टी (द) तलवीन सिंह
3. हाल ही में केंद्रीय खेल मंत्रालय ने किस भारतीय खेल संघ की मान्यता रद्द कर दी है?
(अ) मुक्केबाजी संघ (ब) बैडमिंटन संघ (स) फुटबॉल संघ (द) हॉकी संघ
4. दक्षिण अफ्रीका में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी निम्नलिखित में से कौन सी है?
(अ) कांगो, जायरे (ब) नील (स) नाइजेर (द) जेम्बेजी
5. ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप में प्रवाहित होने वाली सबसे लंबी नदी है?
(अ) मर्रे डार्लिंग (ब) मिचेल (स) मर्चिसन (द) गिल्बर्ट
6. कौन सा महाद्वीप मरुस्थल विहीन है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) आस्ट्रेलिया
7. वेनेजुएला स्थित उष्ण कटिबंधीय घास के मैदान को कहा जाता है?
(अ) लानोज (ब) कैम्पोस (स) पार्कलैंड (द) सवाना
8. अमेजन नदी के दक्षिण में स्थित ब्राजील के मैदानी क्षेत्र में पाए जाने वाले उष्ण कटिबंधीय घासभूमियों को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) लानोज (ब) कैम्पोस (स) पार्कलैंड (द) सवाना
9. गेहूं की कृषि निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) सेल्वास (ब) लानोज (स) केम्पास (द) स्टेपी
10. गेहूं की खेती निम्नलिखित में से किस मृदा से संबंधित है?
(अ) चेरनोजम (ब) पॉडजोल (स) लाल (द) जलोढ़
11. ट्रक फार्मिंग का दूसरा नाम निम्नलिखित में से क्या है?
(अ) रेशम उत्पादन कृषि (ब) अंगूरोत्पादन कृषि (स) फल कृषि (द) विपणन बागवानी
12.जमीन पर फैलने वाली सब्जियों की व्यापारिक कृषि कहलाती है?
(अ) वेजीकल्चर (ब) ओलेरीकल्चर (स) आरबोरीकल्चर (द) एपीकल्चर
13. मानचित्र का वर्षा का वितरण दिखाने के लिए किस रेखा का प्रयोग किया जाता है?
(अ) आइसोहाइट (ब) आइसोथर्म (स) आइसोबार (द) आइसोहेलाइन
14. सामान जनसंख्या घनत्व वाले स्थानों को मिलाने वाली रेखाएं कौन सी हैं?
(अ)आइसोप्रैक्ट (ब)आइसोडोपेन (स) आइसोटैक (द) आइसोपाइक्निक
15. धु्रवों पर क्षोभमण्डल किस ऊंचाई तक विद्यमान है?
(अ)5 किमी तक (ब) 10 किमी तक (स) 8 किमी तक (द) 18 किमी तक
16. एक बायोगैस बेहतर काम करेगा यदि?
(अ)40अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय (एयरोविक) स्थिति में हो (ब) 40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो (स) 45अंश सेंटीग्रेट के लगभग की वायवीय स्थिति मेें हो (द)इनमें से कोई नहीं
17. भारत में मुगल काल की अधिकांश इमारतों में किस प्रकार की चट्टानों या पत्थरों का उपयोग बहुतायत से मिलता है?
(अ) नीस पत्थरों का (ब) संगमरमर का (स) चूना-पत्थर का (द) बलुआ-पत्थर का
18. चोल राजाओं ने किस धर्म को संरक्षण प्रदान किया?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) शैव धर्म (द) वैष्णव धर्म
19. भारतीय नौसेना में सेना के लेफ्टीनेंट कर्नल के समकक्ष कौन होता है?
(अ) कोमोडोर (ब) कैप्टन (स) कमांडर (द)लेफ्टीनेंट कमांडर
20. अफ्रीका महाद्वीप का दक्षिणतम बिंदु है?
(अ)आशा अंतरीप (ब) केप अगुलहास (स) केपटाऊन (द) नेटाल
21. विश्व में मैदानों का सर्वाधिक विस्तार किस महाद्वीप में है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) उत्तर अमेरिका (द) अफ्रीका
22. मासेलो क्या है?
(अ) एक अमेरिकी भाषा (ब) ब्राजील का एक बंदरगाह (स) दक्षिण अफ्रीका की एक जनजाति (द) साइबेरिया का एक जानवर
23. निम्नलिखित में कौन सा एक पत्तन गुजरात में पोत के तोडऩे एवं मरम्मत हेतु प्रसिद्ध है?
(अ) पोरबंदर (ब) पाटन (स) पीपावाव (द) माण्डवी
24. सघन खेती के लिए खेतिहर क्षेत्र होना चाहिए?
(अ) अधिक वर्षा वाला (ब) कम वर्षा वाला (स) सिंचित (द) असिंचित
25. सेलीकल्चर का संबंध निम्न में से किससे है?
(अ)लाख से (ब)रेशम कीट से (स)मधुमक्खी से (द)मछली से
26. उस इसरो रॉकेट का नाम क्या है जो अंतरिक्ष में आईआरएनएसएस -1 बी को ले जाएगा?
(अ) पीएसएलवी सी-20 (ब) पीएसएलवी सी-24 (स) पीएसएलवी सी-25 (द) पीएसएलवी सी-26
27. के. शिवरामकृष्णन पैनल का क्या उद्देश्य है?
(अ) स्वीस खातों से काला धन लाना (ब) महिलाओं के खिलाफ अत्याचार संभाल करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश (स) सीमांध्र की नई राजधानी का नाम सुझाने के लिए (द) टैक्स सुधारों के लिए
28. सन फ्लावर मूवमेंट (सूरजमुखी छात्र आंदोलन) का संबंध किस देश से है?
(अ)तिब्बत (ब) थाईलैंड (स) ताइवान (द) भारत
------
सही जवाब- 1.(स) मानुएल वाल्स, 2.(ब) सुमीत चुग, 3.(अ) मुक्केबाजी संघ, 4.(ब) नील, 5.(अ) मर्रे डार्लिंग, 6.(ब) यूरोप, 7.(अ) लानोज, 8.(ब) कैम्पोस, 9.(द) स्टेपी, 10.(अ) चेरनोजम, 11.(द) विपणन बागवानी, 12.(ब) ओलेरीकल्चर, 13.(अ) आइसोहाइट, 14.(द) आइसोपाइक्निक, 15.(स) 8 किमी तक, 16.(ब) 40अंश सेंटीग्रेट अवायवीय स्थिति के तहत हो, 17.(द) बलुआ-पत्थर का, 18.(स) शैव धर्म, 19.(स) कमांडर, 20.(ब) केप अगुलहास, 21.(ब) यूरोप, 22.(ब) ब्राजील का एक बंदरगाह, 23.(ब) पाटन, 24.(स) सिंचित, 25.(ब) रेशम कीट से, 26.(ब) पीएसएलवी सी-24, 27.(स) सीमांध्र की नई राजधानी का नाम सुझाने के लिए, 28.(स) ताइवान।
कान्यकुब्ज उत्तर प्रदेश के प्रमुख नगरों में से एक कन्नौज का प्राचीन नाम है। यह उत्तर प्रदेश राज्य का प्रमुख मुख्यालय एवं नगरपालिका है। कान्यकुब्ज कभी हिन्दू साम्राज्य की राजधानी के रूप में प्रतिष्ठित रहा था। माना जाता है कि कान्यकुब्ज ब्राह्मण मूल रूप से इसी स्थान के रहने वाले हैं। सम्राट हर्षवर्धन के शासन काल में कान्यकुब्ज अपने चरमोत्कर्ष पर पहुंच गया था। वर्तमान कन्नौज शहर अपने इत्र व्यवसाय के अलावा तंबाकू के व्यापार के लिए भी मशहूर है। यहां मुख्य रूप से कन्नौजी बोली, कनउजी भाषा के रूप में इस्तेमाल की जाती है।
साहित्य में कान्यकुब्ज के निम्न नाम उपलब्ध हैं- कन्यापुर (वराहपुराण), महोदय, कुशिक,कोश,गाधिपुर, कुसुमपुर (युवानच्वांग),कण्णकुज्ज (पाली)।
कान्यकुब्ज की गणना भारत के प्राचीनतम ख्याति प्राप्त नगरों में की जाती है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार इस नगर का नामकरण कुशनाभ की कुब्जा कन्याओं के नाम पर हुआ था। पुराणों में कथा है कि पुरुरवा के कनिष्ठ पुत्र अमावसु ने कान्यकुब्ज राज्य की स्थापना की थी। कुशनाभ इन्हीं का वंशज था। कान्यकुब्ज का पहला नाम महोदय बताया गया है। महोदय का उल्लेख विष्णुधर्मोत्तर पुराण में भी है।
महाभारत में कान्यकुब्ज का विश्वामित्र के पिता राजा गाधि की राजधानी के रूप में उल्लेख है। उस समय कान्यकुब्ज की स्थिति दक्षिण पंचाल में रही होगी, किन्तु उसका अधिक महत्व नहीं था, क्योंकि दक्षिण-पंचाल की राजधानी कांपिल्य में थी।
दूसरी शती ई. पू. में कान्यकुब्ज का उल्लेख पंतजलि ने महाभाष्य में किया है। प्राचीन ग्रीक लेखकों की भी इस नगर के विषय में जानकारी थी। चंद्रगुप्त मौर्य और अशोक के शासन काल में यह नगर मौर्य साम्राज्य का अंग ज़रूर ही रहा होगा। इसके पश्चात् शुंग और कुषाण और गुप्त नरेशों का क्रमश: कान्यकुब्ज पर अधिकार रहा। 140 ई. के लगभग लिखे हुए टाल्मी के भूगोल में कन्नौज को कनगौर या कनोगिया लिखा गया है। 405 ई. में चीनी यात्री फाह्यान कन्नौज आया था और उसने यहां पर केवल दो हीनयान विहार और एक स्तूप देखा था, जिससे सूचित होता है कि 5वीं शती ई. तक यह नगर अधिक महत्वपूर्ण नहीं था। कान्यकुब्ज के विशेष ऐश्वर्य का युग 7वीं शती से प्रारम्भ हुआ, जब महाराजा हर्षवर्धन ने इसे अपनी राजधानी बनाया। इससे पहले यहां मौखरि वंश की राजधानी थी। इस समय कान्यकुब्ज को कुशस्थल भी कहते थे। हर्षचरित के अनुसार हर्ष के भाई राज्यवर्धन की मृत्यु के पश्चात् गुप्त नामक व्यक्ति ने कुशस्थल को छीन लिया था, जिसके परिणामस्वरूप हर्ष की बहिन राज्यश्री को विंध्याचल पर्वतमाला की ओर चला जाना पड़ा था। कुशस्थल में राज्यश्री के पति गृहवर्मा मौखरि की राजधानी थी।
अपने उत्कर्ष काल में कान्यकुब्ज जनपद की सीमाएं कितनी विस्तृत थीं, इसका अनुमान स्कन्दपुराण से और प्रबंधचिंतामणि के उस उल्लेख से होता है जिसमें इस प्रदेश के अंतर्गत छत्तीस लाख गांव बताए गए हैं। शायद इसी काल में कान्यकुब्ज के कुलीन ब्राह्मणों की कई जातियां बंगाल में जाकर बसी थीं। आज के संभ्रांत बंगाली इन्हीं जातियों के वंशज बताए जाते हैं।