छत्तीसगढ़ » बलरामपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी,21 नवम्बर। मनरेगा श्रमिकों का पंजीकरण करने के सरकारी आदेश के तहत विगत दिनों जनपद पंचायत कुसमी के ग्राम पंचायत करकल्ली में श्रम विभाग बलरामपुर के तत्वावधान में सैकड़ों श्रमिकों का श्रम पंजीकरण किया गया। इस पंजीकरण की आड़ पर वसूली किये जाने की शिकायत सामने आई है। इस ओर संबंधित विभाग के उच्च अधिकारियों से अवैध वसूली के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग ग्रामीणों ने मीडिया के माध्यम से की है।
इस मामले की जानकारी देते हुवे करकल्ली के ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें पंजीकरण किए जाने की जानकारी देते हुए गांव की सरपंच के यहां पंजीयन फार्म भरने आने को कहा गया, जहां पर जाकर सैकड़ों लोगों ने पंजीयन फार्म भरा तथा फार्म भरने के साथ-साथ पचास-पचास रुपये फार्म भरने पहुंचे एक एनजीओ कार्यकर्ता को दी गई। इस बीच ग्रामीणों ने पैसा वसूली को लेकर जोरदार हंगामा भी किया, लेकिन ग्रामीणों को टाल-मटोल कर उन्हें राशि देना उचित बताकर मामला शांत कराया दिया गया।
मजदूरों के पंजीयन के नाम पर अवैधानिक रूप से रुपए वसूलने का मामला उजागर होने के बाद उक्त क्रियाकलाप की वीडियो कई अधिकारियों तक पहुँची हैं, इसके बाद भी वसूली जारी है तथा पंजीयन कराने वालों को पचास-पचास रुपए लेकर किसी प्रकार की रसीद भी नहीं दिया जा रहा है। साथ ही साथ आवेदन पत्र भरने की फीस बता कर मजदूरों से हजारों रुपये की अवैध वसूली अब-तक की गई है।
इस मामले में बलरामपुर-रामानुजगंज श्रम विभाग के अधिकारी नितेश विश्वकर्मा ने कहा कि वीएलई श्रम विभाग से पंजीयन के लिए ऑथराइज्ड है। इसके लिए उनका 30-40-50 जो भी शुल्क हैं लगता है। अभी एक व्यवस्था किया गया है। जैसे कोई श्रमिक है, वह अपना पंजीयन करना चाहता है, तो वह या तो स्वयं जाकर करा लें या फिर कई जगहों पर हमने व्यवस्था दिया हुआ है, आपसी सहमति से जो लोग चाहते हैं वो लोग वीएलई के माध्यम से पंजीकरण करा लें।
एक अन्य सवाल पर नितेश विश्कर्मा ने कहा कि श्रम विभाग में डायरेक्ट जिनका पंजीयन होगा, उसकी नि:शुल्क व्यवस्था है। जिला में एक ही कार्यालय हैं हमारा। इसलिए कुसमी, वाड्रफनगर, शंकरगढ़ है, यहां पर नजदीकी वीएलई च्वाईस सेंटर जाकर आवेदन करके पंजीयन करा सकते हैं। वहीं रुपये लिए जाने के बारे में मध्यता मूलक नहीं हैं, ये व्यवस्था कहते हुए कहा कि जो सहमत हैं, वो करा लें। बाकी जब व्यवस्था बनेगी, पंजीयन किया जाएगा। शासन की व्यवस्था है कि किसी नजदीकी च्वाईस सेंटर में गाँव मे रहने वाले लोगों का स्वेच्छा से उपस्थित होकर ऑनलाइन पंजीयन हो जाए।
राजपुर,16 नवम्बर। विधिक सेवा प्राधिकरण की राष्ट्रीय स्तर से लेकर देश के समस्त व्यवहार न्यायालय तक आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत पेन इंडिया अवेयरनेस एवं आउटरीच अभियान के तहत 8 से 14 नवंबर तक विधिक कार्यक्रमों के आयोजन किया जाना था। जिसके तहत व्यवहार न्यायालय राजपुर के न्यायाधीश आकांक्षा बैक के नेतृत्व में विधिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतिम दिन विधिक सेवा का ज्ञान बढ़ाएं स्वाभिमान विधिक सेवा का है यह कमाल सभी को न्याय सभी खुशहाल विधिक सेवा की राह चुनी लोकतंत्र मजबूत करें इत्यादि नारों के साथ विधिक सेवा जागरूकता रैली व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रारंभ की गई एवं विधिक संबंधी पोस्टरों एवं नारों के साथ रैली नगर में मुख्य मार्ग में गांधी चौक,अग्रसेन चौक से होते हुए न्यायालय परिसर में समाप्त किया गया। जहां पर विकासखंड सचिव भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राजपुर धनसी प्रसाद यादव जी के द्वारा कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन किया गया एवं बच्चों को मिष्ठान वितरण किया गया।
कार्यक्रम में स्काउट्स गाइड्स के लगभग 100 प्रतिभागी शामिल हुए। रैली में भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के जिला मुख्य आयुक्त विकास अम्बष्ट एबीओ जे आर नागदेव आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम पश्चात आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया, जिसमें निबंध प्रतियोगिता में प्रथम कुमारी तारा एक्का द्वितीय स्थान पर रोहित एक्का तृतीय स्थान पर कुमारी शशि कला एवं चित्रांकन फॉर ड्राइंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली कुमारी नीलमा द्वितीय स्थान पर अमन एक्का तृतीय स्थान पर सूरज मरकाम ने हासिल किया। वहीं फि़ल्म निर्माण के विषय नारी शशक्तिकरण पर उर्सुलाइन झींगों प्रथम स्थान दहेज प्रथा पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजपुर द्वितीय स्थान व अंधविश्वास व झाडफ़ूंक जैसे विषयों पर उर्सुलाइन झींगों तीसरे स्थान पर रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,16 नवंबर। सामरी विधानसभा के शंकरगढ़ मंडल में बिरसा मुंडा जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस मनाये जाने को लेकर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का राजपुर में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल के नेतृत्व में ढोल नगाड़ों व आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में जाने के दौरान कुछ समय के लिए नगर के सर्किट हाउस में रुके प्रदेशाध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। राजपुर में पहुँचे भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय व केंद्रीय राज्य मंत्री रेणुका सिंह का गांधी चौक पर भव्य स्वागत किया गया।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा,भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक प्रवीण अग्रवाल, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष शिवनाथ जायसवाल, पिछड़ा वर्ग जिला मंत्री उदय यादव, विनय भगत, अनिल तिवारी, संतोष पांडे, मनोज बंसल, कैलाश अग्रवाल, चंद्रिका यादव, गौरव उपाध्याय, रत्नाम्बर मिश्रा, सुरेश राम, आलोक यादव, धनंजय गुप्ता, आजाद तिवारी, राजेश यादव, छोटू जायसवाल, सुनील जयसवाल, अनिल अग्रवाल, सत्येंद्र अग्रवाल, पप्पू गुप्ता, नरेश अग्रवाल, सचिन सोनी, राकेश तिवारी, मनोज सोनी, अजीत सिंह, अमरदीप मींज, अनूप गुप्ता, नीरज शर्मा एवं शंकर अग्रवाल सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर,15 नवम्बर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर राजपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में जन जागरण पदयात्रा राजपुर ब्लॉक में आज से प्रारंभ की गई। समिति द्वारा जिला व ब्लॉक स्तर पर जन जागरण यात्रा पद यात्रा हेतु प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
राजपुर ब्लॉक में आज सम्मिलित रूप से कौडु, लदकुड, बांसेन उलिया,उफिया परती बाड़ी-चलगली अलखडीहा ग्राम पंचायतों में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा कर अलखड़ीहा में पदयात्रा का समापन किया, जहां पर छोटी सभा में केंद्र सरकार के द्वारा गलत नीतियों के परिणाम स्वरूप उत्पन्न उत्पन्न परिस्थितियों और बढ़ती महंगाई पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित भी किया।
सुनील सिंह ने लोगों से आह्वान किया कि आप सभी लोग जन जागरण अभियान से जुड़े जन जागरण अभियान से जुडऩे के लिए आप अपने मोबाइल से 1800 212000011 पर एक मिस कॉल दे मिस कॉल देते ही आपको एस एम एस मिलेगा जिसके बाद आप प्राप्त डिजिटल फार्म को भरें और भारतीय जनता पार्टी द्वारा की जा रही लूट के खिलाफ अभियान में शामिल हो, केंद्र सरकार की नीतियों के परिणाम स्वरूप देशभर में बढ़ती महंगाई से आम लोगों की कमर टूट रही है जहां छत्तीसगढ़ में राज्य की सरकार ने राहत देने के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रखी है जिसके माध्यम से हर वर्ग के लोगों को लाभ पहुंच रहा है जहां समूचे देश में किसानों की आय घट रही है।
वहीं छत्तीसगढ़ में किसानों की आय में लगातार वृद्धि हो रही है जिसकी वजह से व्यवसाय से लेकर हर क्षेत्र या सेक्टर में लोगों के चहुंमुखी विकास को सीधे तौर पर देखा जा रहा है। केंद्र सरकार की गलत नीतियों से आज न केवल आम आदमी महंगाई की कमर तोड़ मार से परेशान हो चुका है कच्चे तेल के घर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घटते कीमतों के बावजूद देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें आसमान छू रही है। इसके अलावा खाद्य पदार्थों में खाद्य तेल से लेकर अन्य आवश्यक जरूरी वस्तुओं के दामों में दिन दूनी रात चौगुनी वृद्धि हो रही है।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री जितेंद्र गुप्ता ने किया।इस दौरान सुरेश सोनी लालसाय मिंज, राम बिहारी यादव, युवक कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राहुल भारती, सेवादल के ब्लॉक प्रमुख सुदामा राजवाड़े,गोपी यादव,मनोज यादव,गंहदुल राम, सरजू लकड़ा,रामधनी दास, बुधेराम मनीराम भूतपूर्व सरपंच उफिया के अतिरिक्त अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता व ग्रामीण पुरुष महिलाएं उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 14 नवंबर। नगर पंचायत कुसमी में शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम शुक्रवार को स्थानीय विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज के मुख्य आतिथ्य में मुख्य नगर पालिका अधिकारी कुसमी द्वारा नगर पंचायत परिसर में आयोजित किया गया। जिस कार्यक्रम में एक करोड़ पच्चपन लाख उन्नीस हजार रुपये के निर्माण कार्यों का शिलान्यास व 67 लाख 24 हजार रुपये से निर्मित कार्यो का लोकार्पण किया गया।
शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि चिंतामणि महाराज ने सर्वप्रथम विधिवत पूजा पठन कर क्षेत्र के विकास हित में मनोकामना की। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, जनपद पंचायत अध्यक्ष हुमंत सिंह, नगर पंचायत के अध्यक्ष गोवर्धन राम, उपाध्यक्ष जावेद रहमानी, विधायक प्रतिनिधि राशिद आलम, पार्षदों व एल्डरमैन सहित कई जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा पठन में सम्मिलित होकर क्षेत्र के विकास हेतु मनोकामना की। सभी ने मिलकर विधायक के हाथों करोड़ों रुपए के कार्यों का शिलान्यास व लाखों रुपए के कार्य का लोकार्पण किया।
विधायक चिन्तामणि महराज ने क्षेत्र के विकास के लिए सभी को मिलकर कार्य के प्रति सदैव आगे रहने के लिए अपील किया। साथ ही नगर के विकास के लिए किए जा रहे हैं कार्य को बताते हुए धरातल स्तर पर चल रही सरकार की कई महत्वपूर्ण योजना के बारे में जानकारियों को साझा किया।
आयोजित सभा को जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में सभी विभाग के अधिकारियों समेत सीआरपीएफ कमांडेंट 62 बटालियन प्रशांत सिंह, थाना प्रभारी प्रकाश राठौर दल-बल सहित सुरक्षा व्यवस्था कायम करने उपस्थित थें। इस सफल कार्यक्रम के बाद मुख्य नगरपालिका अधिकारी एसके दुबे ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान मुख्य अतिथि व मंच पर आसीन सभी दलों के जनप्रतिनिधियों के हाथों प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्मित भवन के हितग्राहियों को पूर्णता प्रमाण पत्र दिया गया।
विधायक ने दी समझाईश,
कहा ये तरीका ठीक नहीं...
कार्यक्रम का विरोध करने कुछ भाजपा पार्षद व भाजपा पदाधिकारी पहुंचे। विधायक चिंतामणि महराज ने स्थितियों को तत्काल परखते हुवे सभा स्थल पर मंच से उठकर तुरंत विरोध करने पहुंचे भाजपा के पार्षदों से स्थिति को पूछा तथा सभी से निवेदन पूर्वक कहा आपलोगों को कोई दिक्कत हैं तो मुझे बताये ये तरीका बिल्कुल गलत हैं। आईये सभी साथ मिलकर बात करते हैं। हमारा कर्मचारी गड़बड़ कर रहा हैं तो यह बात हमको बताएं। इसी बीच भाजपा के पार्षद ने कहा सत्ता के पक्ष में सारा काम करना हैं तो नगर पंचायत की जगह राजीव भवन नाम कारण कर देते हैं। जिस पर भी विधायक ने कहा इस तरह की बात न करें। जिसके बाद भाजपा के एक पार्षद ने हाथ जोडक़र कहा आप हमारे सम्माननीय हैं। आपसे तो किसी प्रकार का हमारा कष्ट या गीला-शिकवा हैं ही नहीं। हम तो सिर्फ सीएमओ के खिलाफ बात कर रहें हैं। इस बीच कई बार बैठ कर बात करने की बातें विधायक ने कहीं।
विरोध करने पहुंचे पार्षद ने विधायक को पुन: हाथ जोड़ते हुस् कहा हम सिर्फ यहां कार्यक्रम का विरोध कर रहें हैं यह बताने आये थें। आपलोगों को लोकार्पण करना हैं या भूमिपूजन करना हैं, जो भी करना हैं कीजिये हमें किसी प्रकार का कोई आपत्ति नहीं हैं। जिसके बाद विधायक ने जाकर मंच आसीन किया। तुरंत बाद विरोध में पहुंचे उक्त पार्षद व भाजपा पदाधिकारी सभी एसडीएम कार्यालय की ओर ज्ञापन सौपने निकल पड़े।
इस कार्यक्रम में उपस्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा ने कहा कि मेरा विपक्ष के साथियों से आग्रह है कि जहां पर कुसमी की विकास की बात आए आपको साथ चलना होगा।
नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम ने कहा कि सभी को आमंत्रण देकर कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था आमंत्रण कार्ड में किसी भी पार्षद का नाम नहीं छापा गया था। मुख्य अतिथि का नाम केवल छापा गया था, जो जरूरी थी। रही बात कार्यक्रम में आपसी विचार की तो पूरी तैयारी सीएमओ के साथ तैयार कर की गई थीं। इसमें विरोध करना द्वेषपूर्ण व गंदी राजनीति को दर्शाता हैं।
नगर पंचायत कुसमी के मुख्य नगरपालिका अधिकारी एसके दुबे ने इस मामले में कहा कि सभी को आमंत्रण कार्ड दिया गया हैं। विधायक के संपर्क में नगर पंचायत के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष रहते हैं। उनसे सलाह लेकर उनके निर्देशानुसार कार्यक्रम आयोजित की गई थीं।
अपर संचालक ने किया नवीन कन्या कॉलेज का निरीक्षण
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर,12 नवंबर। शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में नवस्थापित शासकीय कन्या महाविद्यालय बलरामपुर का उच्च शिक्षा विभाग के क्षेत्रीय अपर संचालक डॉ. एस. एस. अग्रवाल एवं प्राचार्य, शासकीय राजमोहिनी देवी कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय अम्बिकापुर डॉ. ज्योति सिन्हा ने औचक निरीक्षण किया।
डॉ. अग्रवाल ने निरीक्षण के दौरान प्राचार्य एवं सभी प्राध्यापकों को शैक्षणिक कैलेण्डर का पालन सुनिश्चित करने को कहा, साथ ही महाविद्यालय में शोध गतिविधि को गति देने की बात की। कक्षाओं मेें भौतिक रूप से छात्राओं की 50 प्रतिशत उपस्थिति के साथ कक्षायें आयोजित करने के लिए निर्देश दिये। अधिकारियों एवं कर्मचारियों को 10:33 से 05:30 बजे तक कार्यालय में उपस्थित रहने, महाविद्यालय में क्रीड़ा गतिविधि, एनएसएस व एनसीसी के नियमित गतिविधियों को निरंतर संचालित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. एन. के. देवांगन, प्राध्यापक डॉ. उमेश कुमार पाण्डेय, एन. के. सिंह, डॉ. अर्चना गुप्ता एवं महाविद्यालय के समस्त विषयों के अतिथि व्याख्याता व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर,12 नवम्बर। शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देश पर स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत जिला स्तरीय ऑनलाईन वाद-विवाद स्पर्धा का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो.एन.के. देवांगन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मतदाता जो 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं, उन्हें फार्म-6 भरकर बी.एल.ओ. या ऑनलाईन मतदाता सूची में नाम जुड़वाने हेतु प्रेरित किया।
उक्त कार्यक्रम में हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ. उमेष कुमार पाण्डेय ने बताया कि भारत का लोकतंत्र विशाल है और आज के इस वाद-विवाद का विषय समसामयिक एवं गंभीर है, जिस पर प्रतिभागियों से पक्ष व विपक्ष में सार्थक विचार अभिव्यक्त होंगे। इस वाद-विवाद स्पर्धा में जिले के 8 महाविद्यालय के प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागियों ने सहभागिता की। ऑनलाईन वाद-विवाद स्पर्धा का विषय ‘‘निर्वाचन प्रक्रिया में महिलाओं की स्वतंत्र, सक्रिय एवं समान भागीदारी लैंगिक समानता को स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगी’’ था, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे।
इस ऑनलाईन वाद-विवाद स्पर्धा में शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर के नीतू प्रेमा कुजूर को प्रथम स्थान, द्वितीय स्थान आयुष पटवा, शासकीय महाविद्यालय वाड्रफनगर एवं तृतीय स्थान सौरभ यादव, शासकीय महाविद्यालय कुसमी व रीना सिंह, शासकीय महाविद्यालय सनावल ने संयुक्त रूप से प्राप्त किया।
विजेता प्रतिभागियों को छत्तीसगढ़ निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा डिजिटल प्रमाण-पत्र के साथ ही प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 2500 रू., द्वितीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 2000 रूपए एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागी को 1500 रू. नगद प्रदान किया जाएगा।
इस अवसर पर निर्णायक मण्डल के सदस्य डॉ.एच.पी. धृतलहरे, प्राचार्य शासकीय महाविद्यालय सनावल, प्रो. पियुष कुमार टाण्डे, रामचन्द्रपुर प्रो. श्यामबाबू, प्रो. सुधीर कुमार सिंह एवं प्रो.डी.पी.साहू उपस्थित थे।
एकमात्र जिला बना बलरामपुर
बलरामपुर, 12 नवंबर। जिले में 11 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व फाइलेरिया दिवस का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जिले के फाइलेरिया रोगियों को रोग प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया गया।
जिले ने फाइलेरिया के रोकथाम एवं प्रबंधन के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है तथा फाइलेरिया से प्रभावित 16 जिले में से धमतरी के बाद बलरामपुर ही ऐसा जिला है, जो फाइलेरिया उन्मूलन की दिशा में आगे बढ़ा है। वर्तमान में जिले में फाइलेरिया के कुल 14 रोगी हैं, जिनको प्रतिवर्ष फाइलेरिया रोग प्रबंधन पर प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के साथ ही फाइलेरिया रोगियों को टब, मग, टॉवल भी प्रदाय किया गया। जिले में फाइलेरिया के उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र व जिला चिकित्सालय में सम्पर्क किया जा सकता है। जिला चिकित्सालय में फाइलेरिया की जांच व नि:शुल्क उपचार उपलब्ध है।
फाइलेरिया दिवस के अवसर पर जिले को हाइड्रोसील मुक्त जिला बनाने की भी शपथ ली गई। अभी जिले में कुल 45 चिन्हांकित रोगी है, जिनका इलाज कर जिले को हाइड्रोसील मुक्त जिला बनाया जाएगा।
बलरामपुर, 7 नवंबर। शासन के मंशानुरूप आमजनों की समस्याओं का प्राथमिकता के साथ तथा शीघ्र निराकरण करने के उद्देश्य से जनदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। इस आशय से कलेक्टर कुंदन कुमार ने अधिकारियों को आदेश जारी करने के निर्देश दिए थे।
कार्यालय कलेक्टर द्वारा जारी आदेशानुसार प्रत्येक सोमवार को प्रात: 11 बजे से कार्यालय कलेक्टर तथा समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय में जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें आमजनों की समस्याएं प्रमुखता से सुनी जाएगी तथा उसका निराकरण कर कार्यालय कलेक्टर को अवगत कराया जाएगा। इस निर्णय से दूरदराज के ग्रामीणों को सहुलियत मिलेगी तथा उनकी समस्याओं का शीघ्र निराकरण हो पाएगा, साथ ही लोगों का प्रशासन के प्रति भरोसा और अधिक मजबूत होगा। इसी प्रकार पुलिस अधीक्षक कार्यालय में भी प्रत्येक सोमवार को 11 बजे से जनदर्शन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पुलिस अधिकारियों द्वारा जनदर्शन में क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुन उसका निराकरण किया जाएगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 7 नवंबर। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना का समुचित लाभ दिलाने के उद्देश्य से प्रतिमाह श्रमिकों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ रोजगार दिवस का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में 7 नवंबर को वाड्रफनगर के 64 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन किया गया।
रोजगार दिवस के दौरान मनरेगा के तकनीकी सहायक, बीएफटी, ग्राम रोजगार सहायक, पंचायत सचिव, मेट, सरपंच एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के द्वारा कार्यस्थल पर श्रमिकों के साथ मनरेगा अंतर्गत जॉब कार्ड बनवाने, रोजगार की मांग एवं रोजगार प्राप्ति के 15 दिवस के भीतर भुगतान प्राप्त करने के संबंध में जानकारी दी गई।
कलेक्टर कुंदन कुमार के मार्गदर्शन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव के नेतृत्व में पंडो/पहाड़ी कोरवा परिवारों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य शिविर में लाभान्वित करने एवं स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराये जाने की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है तथा छूटे हुए परिवारों का मनरेगा जॉब कार्ड, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड बनाने तथा बैंक खाता खुलवाने का अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। रोजगार दिवस के माध्यम से विशेष रुप से पंडो/कोरवा श्रमिकों को केंद्रित कर उन्हें जागरूक किया जा रहा है।
जनपद पंचायत वाड्रफनगर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वेद प्रकाश पाण्डेय ने बताया कि रोजगार दिवस का आयोजन प्रतिमाह की भांति 7 नवंबर को भी 64 ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस आयोजित कर श्रमिकों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। वर्तमान में जनपद पंचायत वाड्रफनगर में कुल 22 हज़ार 272 सक्रिय पंजीकृत जॉबकार्डधारी तथा 43 हजार 916 सक्रिय पंजीकृत श्रमिक हैं। वर्तमान वित्तीय वर्ष में 12 हजार 23 जॉबकार्डधारियों को 20 हजार 961 श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया गया है तथा 4 लाख 21 हजार 152 मानव दिवस सृजन किये गए हैं। साथ ही 372 परिवारों को 100 दिवस का रोजगार उपलब्ध कराया जा चुका है तथा सभी 95 ग्राम पंचायतों में पर्याप्त श्रममूलक कार्य स्वीकृत हैं, जिसमें अधिक से अधिक पंजीकृत श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। समय पर श्रमिकों का मजदूरी भुगतान भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने समस्त मनरेगा श्रमिकों से अधिक से अधिक कार्य मांग करने और स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने की अपील की है।
विशेष पिछड़ी जनजातियों के बसाहटों में लगाए जा रहे हैं आधार सह कोरोना टीकाकरण शिविर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 7 नवंबर। विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आयोजित आधार शिविर में उन्हें कोरोना का टीका भी लगाया जा रहा है। प्रशासन की पहल पर ऐसी व्यवस्था की गई है, जो निश्चित ही ‘एक पंथ दो काज’ के मुहावरे को चरितार्थ कर रहा है।
दरअसल पहाड़ी कोरवा तथा पंडो परिवारों के लिए किए गए सर्वे में आधार कार्ड तथा कई अन्य दस्तावेज न होने की जानकारी प्राप्त हुई थी। सर्वे को आधार मानते हुए कलेक्टर कुंदन कुमार ने समाधान शिविरों के समानांतर विशेष आधार शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए थे तथा उसी स्थान पर ही कोविड का टीका लगाने की व्यवस्था करने को कहा था।
वनांचल तथा दुर्गम इलाकों में निवासरत इन पहाड़ी कोरवा तथा पंडो परिवारों को मुख्यधारा से जोडऩे के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आधार शिविरों के आयोजन करने की पहल की गई है। आधार कार्ड बनने से इन परिवारों को शासन की योजनाओं का सीधा लाभ मिल पाएगा तथा शिविर में कोविड का टीका लगने से उन्हें कोरोना से बचाव में भी मदद मिलेगी।
विभिन्न विकासखण्डों में आयोजित 12 शिविरों में अभी तक प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग 250 लागों का आधार पंजीयन किया गया तथा 100 से अधिक लोगों का कोविड टीका लगाया गया। जिला प्रशासन द्वारा आगामी दिवसों में भी इसी प्रकार के शिविर आयोजित करने की योजना है।
ग्रामीण अंचलों में लोग हो रहे हैं लाभान्वित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 7 नवंबर। शासन ने छत्तीसगढ़ के ग्राम्य जीवन और जनजातीय इलाकों के भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना की शुरुआत की और इन इलाकों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाई है। मैदानी इलाकों के साथ-साथ सुदूर वनांचल और भौगोलिक रूप से दुर्गम क्षेत्रों के लिए हाट बाजार क्लीनिक योजना मील का पत्थर साबित हुआ है।
ग्रामीण जीवन की परंपरा है कि लोग सप्ताह में 1 दिन निश्चित रूप से अपने जरूरत के सामान की खरीदी-बिक्री के लिए हाट बाजारों का रुख करते हैं। हाट बाजार में आसपास के छोटे-छोटे गांव-पारा-टोला-मोहल्ले के लोग पहुंचते हैं और दैनिक जरूरत का सामान खरीद कर ले जाते हैं। छत्तीसगढ़ शासन ने हाट बाजार को प्रमुख केंद्र मानते हुए मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना की शुरुआत कर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने का बीड़ा उठाया। योजना को शुरुआत से ही लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला तथा समुचित उपचार मिलने से लोग स्वस्थ भी हुए और उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी आई है। भौगोलिक रूप से चुनौतियों से भरे जनजाति बहुल बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में भी मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला है।
प्रशासन मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना को स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण पहल मानते हुए शुरुआत से ही इसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना के माध्यम से गैर संचारी रोगों की जांच, उपचार तथा निशुल्क दवाइयां प्रदाय की जाती है। प्रशिक्षित डॉक्टर के साथ पैरामेडिकल स्टाफ की पूरी टीम चिन्हित हाट बाजारों में जाकर लोगों का इलाज के साथ ही नि:शुल्क दवाइयां देती है और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी करती है। आवश्यकता के अनुरूप मरीजों को उच्च अस्पतालों में रेफर भी किया जाता है।
वर्तमान में जिले के 74 हाट-बाजारों को चिन्हित कर मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना का संचालन किया जा रहा है, साथ ही साथ 6 मोबाइल क्लीनिक एंबुलेंस के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य हाट बाजारों में स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराई जा रही है। जिले के कलेक्टर श्री कुंदन कुमार बताते हैं क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियां अनेकों चुनौतियां पैदा करती हैं तथा आम जनजीवन भी इससे अछूता नही है। किंतु चुनौतियों को दूर करते हुए हमें अपने दायित्व को निभाना है। हमने जिले में हाट-बाजार क्लीनिकों के बेहतर संचालन के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार की है ताकि एक गांव को केंद्र में रखते हुए आसपास के सभी गांवों के लोगों को उपचार मिल सके। मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए हम शुरुआत से ही कृत संकल्पित हैं तथा यह कार्य निरंतर जारी है।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जानकारी देते हुए कहा कि हमने प्रति सप्ताह आयोजित की जाने वाली हाट-बाजार क्लीनिकों की सूची जिलेवासियों के साथ साझा करने की शुरुआत की है ताकि उन्हें जानकारी हो। साथ ही स्थानीय स्तर पर भी विभिन्न माध्यमों से उन तक सूचनाएं पहुंचाई जा रही है। क्लीनिक संचालित करना केवल हमारा उद्देश्य नहीं है बल्कि लोगों को उपचार भी मिलना चाहिए, तभी योजना अपने वास्तविक उद्देश्य को प्राप्त कर पायेगी। योजना से ग्रामीण निश्चित ही लाभान्वित हो रहे हैं और आगे भी बेहतर क्रियान्वयन के माध्यम से लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिलेगा।
जिले में हाट बाजार क्लीनिक योजना की बात करें तो अगस्त से नवम्बर तक कुल 353 हेल्थ टीम हाट बाजारों में पहुंची है। विकासखंड बलरामपुर की 52 टीमों ने हाट बाजारों में 3154 लोगों का उपचार, राजपुर की 59 टीमों ने हाट बाजारों में 4263 लोगों का उपचार, विकासखंड रामचंद्रपुर के 65 टीमों ने कुल 2093 लोगों का उपचार, विकासखण्ड कुसमी के 51 हाट बाजारों में कुल 1886 लोगों का उपचार, शंकरगढ़ के 56 हाट बाजारों में 4153 लोगों का उपचार तथा विकासखण्ड वाड्रफनगर के 70 हाट बाजारों में 4510 लोगों का उपचार किया है। हाट बाजारों में कुल 20059 लोगों की जांच कर 19 हजार 518 लोगों को नि:शुल्क दवाइयां दी गई है। वहीं हाट बाजार क्लीनिक योजनांतर्गत आगामी सप्ताह में स्वास्थ्य टीम सभी विकासखण्डों में कुल 74 हाट बाजारों में जाएगी।
हाट बाजार क्लीनिक योजना हेतु सभी विकासखंड के विभिन्न बाजारों का चिन्हांकन किया गया है, जिसके अंतर्गत सोमवार को विकासखंड वाड्रफनगर के कोगवार, मुरकौल, गुड़रु तथा जौराही, मंगलवार को भरुहीबांस, केनवारी तथा फुलीडुमर, बुधवार को जनकपुर, मेंढारी, बरतीकला तथा पशुपतिपुर, गुरुवार को बलंगी, महुली, महेवा तथा बडक़ागांव, शुक्रवार को आसनडीह, विरेंद्रनगर, इंजानी तथा गिरवानी, वहीं शनिवार को रघुनाथनगर, करमडीहा, चलगली व सुलसुली और रविवार को शारदापुर(सु) में हाट बाजार क्लीनिक योजना संचालित की जाएगी।
इसी प्रकार विकासखंड रामचंद्रपुर में सोमवार को त्रिशूली, मरमा, पिपरौल तथा लोधा, मंगलवार को तालकेश्वरपुर, त्रिकुंडा व दोलंगी, बुधवार को सलवाही, बगरा तथा धनपुरी, गुरुवार को बरवाही, चुमरा, महादेवपुर तथा देवीगंज, शुक्रवार को पीपरपान, महावीरगंज, तांबेश्वरनगर तथा कलिकापुर, शनिवार को डूमरपान, मितगई, लावा तथा चिनियां, रविवार को रामचंद्रपुर में हाट बाजार क्लिनिक योजना संचालित होगी। इसी प्रकार विकासखंड बलरामपुर में सोमवार चांदो, मंगलवार डौरा, राधाकृष्णनगर, बुधवार रनहत, गुरुवार बादा, केरता, शुक्रवार सन्तोषीनगर, लिलौटी, शनिवार पस्ता, महराजगंज, रविवार को सुर्रा में हाट बाजार क्लीनिक संचालित होगा। विकासखण्ड राजपुर में मंगलवार को गोपालपुर, बुधवार को रेवतपुर, गुरुवार को बरियों, शुक्रवार को आरा में स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंचेगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर 6 नवम्बर। पहाड़ी कोरवा व पण्डो परिवारों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने के उद्देश्य से प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य व समाधान शिविर के माध्यम से प्राथमिकता से उनकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है।
शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं से पण्डो व पहाड़ी कोरवा परिवारों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के पहल पर विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए आधार शिविर का आयोजन किया जा रहा है और उन्हें कोरोना से बचाव के लिए इन्ही शिविरों में वैक्सीनेशन ड्राइव चलाये जाएंगे। पहुंचविहीन और दुर्गम इलाकों में निवासरत् पहाड़ी कोरवा व पण्डो परिवारों को शासन की योजनाओं से जोडऩे में आधार कार्ड महत्वपूर्ण दस्तावेज के रूप में उपयोग हो सकेगा। आधार कार्ड न होने से शासकीय योजनाओं से वंचित होने वाले परिवार अब शासन की योजनाओं से लाभान्वित होंगे। आधार शिविर में पहाड़ी कोरवा व पण्डो बाहुल्य बसाहटों में ऑपरेटरों के द्वारा निर्धारित तिथि में पहुंचकर नि:शुल्क आधार कार्ड बनाया जा रहा है। ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर चिप्स ने बताया कि आधार शिविरों के साथ ही कोविड वैक्सीनेशन किया जाएगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
6 नवम्बर को विकासखण्ड वाड्रफनगर के गोबरा व कुंडी में, विकासखंड रामचंद्रपुर के रेवतीपुर, क़ुर्लुडीह, आनंदपुर धौली, विकासखंड बलरामपुर के सरगवां, सरगढ़ी, विकासखण्ड राजपुर के उफिय़ा, विकासखण्ड शंकरगढ़ के भैरोपुर, हरगांव तथा कुसमी के सोनबसरा व इदरीकला में आधार कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन होगा। शिविर में नि:शुल्क आधार कार्ड के साथ ही कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी।
बलरामपुर, 6 नवम्बर। जिला प्रशासन जहां एक ओर पहाड़ी कोरवा और पंडो बहुल क्षेत्रों में उनके मूलभूत सुविधाओं और जरूरतों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की दिशा में कार्य कर रहा है। वहीं दूसरी ओर कलेक्टर कुंदन कुमार ने एक और सराहनीय पहल करते हुए जिला स्तर पर पीव्हीटीजी सेल का गठन किया है, यह पीव्हीटीजी सेल विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय से प्राप्त आवेदनों तथा उनके समस्याओं का शीघ्र निराकरण करेगी।
तीन सदस्यीय पीव्हीटीजी सेल में सयुंक्त कलेक्टर रामेश्वर नाथ पांडे को नोडल अधिकारी, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास आर.के. शर्मा को सहायक नोडल तथा आवेदनों की एमआईएस एंट्री का कार्य करने हेतु ईडीएम चिप्स को दायित्व सौंपा गया है। सेल का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर काम कर रहे अधिकारी-कर्मचारियों से सतत संपर्क व समन्वय के साथ-साथ ही सीधे जिला कार्यालय को प्राप्त होने वाले आवेदनों के निराकरण हेतु समुचित व्यवस्था निर्मित हो।
सेल के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय समय-समय पर वस्तुस्थिति से अवगत हो पाएगा तथा उच्चस्तरीय व सक्षम अधिकारियों द्वारा समीक्षा कर समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।
वर्तमान में पंडो बहुल क्षेत्रों में त्वरित स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने हेतु 2-2 कैंप अस्पताल खोले गए हैं, साथ ही राशन, पेंशन, आयुष्मान कार्ड तथा आधार कार्ड बनाने के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर मैदानी अमले के कर्मचारियों को इस आशय से विभिन्न दायित्व सौंपे गए हैं तथा जिसका बेहतर निर्वहन किया जा रहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 6 नवम्बर। गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर जिले के विभिन्न गौठानों में गौठान दिवस मनाया गया।
कलेक्टर कुंदन कुमार तथा जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव के सयुंक्त निर्देशन में जिले के समस्त गौठानों में जनप्रतिनिधियों, गोठान समिति के सदस्यों व पशुपालकों ने गोवंश की विधिवत पूजा अर्चना की। जिला मुख्यालय बलरामपुर के ग्राम पंचायत जाबर में स्थित आदर्श गौठान में उप संचालक कृषि राजेन्द्र एक्का एवं उप संचालक पशु संचालक डॉ. बी.पी. सतनामी ने ग्रामीणों के साथ परम्परागत तरीके से गोवर्धन पूजा किया और उपस्थित लोगों को गोवर्धन पूजा की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
उन्होंने वहां मवेशियों को तिलक लगाकर व माला पहनाकर अनाज खिलाया। डॉ. बी.पी. सतनामी ने उपस्थित ग्रामीणों को ‘‘मुख्यमंत्री की पाती‘‘ पढक़र सुनाया। उप संचालक कृषि एवं पशुधन विकास ने स्वसहायता समूह की महिलाओं से चर्चा की और आजीविका संवर्धन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली तथा उन्हें बेहतर तरीके से कार्य करते हुए आय अर्जित करने प्रोत्साहित किया।
इसी प्रकार जिले के समस्त विकासखण्डों के गोठानों में पशुधन की पूजा अर्चना कर विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। जिसमें गोवंश की पूजा, श्रमदान से गोठान परिसर की साफ-सफाई, गोठान समिति के सदस्यों से चर्चा तथा मुख्यमंत्री की पाती का वाचन किया गया।
ग्राम पंचायत जाबर में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत सरपंच श्री उदय राम, पशुधन विकास एवं कृषि विभाग के मैदानी स्तर के अधिकारी-कर्मचारी, गौठान समिति के अध्यक्ष व सदस्य, स्वसहायता समूह की महिलाएं व ग्रामीण मौजूद थे।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 2 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि संसदीय सचिव यू.डी. मिंज ने महात्मा गांधी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की, तत्पश्चात राज्य गीत का गायन किया गया।
राज्योत्सव के अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं व जिले के दूर-दराज से आये ग्रामीणों द्वारा जनजाति कला व स्थानीय संस्कृति से जुड़े मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। इस दौरान उन्होंने विभिन्न हितग्राहियों को वन अधिकार पत्र एवं चेक का वितरण किया।
संसदीय सचिव श्री मिंज ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में आने से सुकून की अनुभूति होती है। आज पूरा मंच रंगारंग सजा हुआ है और लोगों के चेहरे की मुस्कान में राज्योत्सव की खुशी की झलक रही है।
उन्होंने कहा कि बलरामपुर-रामानुजगंज जिले का निरंतर विकास हो रहा है और विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉल से जिले का विकास परिलक्षित हो रहा है। आपकी मुस्कान और सुकून से यह सिद्ध हुआ है कि शासन की योजनाएं सफल हो रही है तथा सभी वर्गों का विकास हो रहा है। जनहितैषी योजनाओं को बेहतर प्रतिसाद मिलने से प्रदेश के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ को नई प्रसिद्धि मिली है। धन्वंतरी मेडिकल स्टोर योजना, मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, महतारी दुलार योजना, मुख्यमंत्री मितान योजना, पौनी पसारी योजना सहित 33 जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के साथ-साथ जिलेवासियों को भी लाभ मिला है।
उन्होंने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके प्रयासों से ही शासन की योजनाओं का लाभ आमजनों को मिलता है तथा आप सदैव आमजनों से सतत् संपर्क बनाते हुए इसी प्रकार शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाते रहें। संसदीय सचिव श्री मिंज ने कहा कि किसानों की समृद्धि के लिए विभिन्न योजनाओं के संचालन के साथ-साथ जषपुर में चाय और बस्तर में कॉफी की खेती की शुरुआत हुई है। जिससे राज्य को नई पहचान मिलने के साथ ही लोगों को आजीविका प्राप्त हो रही है। उन्होंने आमजनों से कहा कि जनसंपर्क विभाग के स्टॉल में शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं से जुड़ी जानकारियां उपलब्ध हैं। आप सभी विभाग की प्रदर्शनी का अवलोकन कर योजनाओं से जुड़ी पम्पलेट एवं पत्रिकाएं प्राप्त करें, जो निष्चित ही आपको शासन की योजनाओं से लाभान्वित करने में पूर्ण सहयोग देगी।
कलेक्टर कुंदन कुमार ने अपने स्वागत उद्बोधन में जिलेवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई देते हुए शासन के मंषानुरूप प्रशासन द्वारा क्रियान्वित की जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ के संकल्प को हर-एक जिलावासी आत्मसात कर जिले के विकास में अपना योगदान दे रहा है। शासन की सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशासनिक अमला पूरी तन्मयता के साथ जुटा हुआ है। यह क्षण हम सभी को गौरवान्वित करने वाला है और हम प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी राज्योत्सव को हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान, मुख्यमंत्री हाट-बाजार क्लीनिक योजना, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, सुराजी गांव योजना, महतारी दुलार योजना जैसे शासन की महत्वकांक्षी योजनाओं में जिले की प्रगति के बारे में जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिला प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है और प्रशासन एकजुट होकर उस प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए तत्परता के साथ कार्य कर रहा है।
राज्योत्सव के अवसर पर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रफुल्ल कुमार सोनवानी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रीता यादव, जिला पंचायत सदस्य प्रभात बेला मरकाम, अपर कलेक्टर एस.एस. पैकरा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, सर्व संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, जनप्रतिनिधिगण सहित अधिकारी/कर्मचारी एवं भारी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे।
ग्रामीणों के बुलावे पर जिपं सभापति पहुंचे मौके पर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजगंज, 2 नवंबर। भीतियाही में ढाई करोड़ से बन रहे नहर में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। निर्माण को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव को दी। जब मौके पर राजेश यादव पहुंचे तो इस बात का खुलासा हुआ कि कार्य अत्यंत गुणवत्ताविहीन कराया जा रहा है। मौके पर लोगों ने भी स्वीकार किया कि सीमेंट कम डाला जा रहा है, वहीं कार्य को कुदाल से उखड़वा कर भी देखा गया, जो अत्यंत घटिया था।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत नावाडीह में स्थित नावाडीह जलाशय से ग्राम भीतियाही तक 5 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण जल संसाधन विभाग के द्वारा करीब ढाई करोड़ रुपए से कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के द्वारा गांव के बाहर बाहर अत्यंत गुणवत्ता विहीन कार्य करा दिया गया, वहीं जब यह कार्य ग्राम पंचायत भीतयाहि के बीच बस्ती में कराया जाने लगा तो ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का विरोध किया। इसके बाद भी ठेकेदार एवं विभाग की मिलीभगत से गुणवत्ताविहीन कार्य जारी रहा, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा एवं घटिया निर्माण की सूचना जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव को दी, जो मौके पर पहुंचे एवं गुणवत्ताविहीन कार्य कराए जाने पर नाराजगी जताई।
जिला पंचायत के सभापति मौके पर पहुंचे तो कार्य करा रहे लोगों ने स्वीकार किया कि सीमेंट कम डाला जा रहा है, वहीं इस बात का भी खुलासा हुआ कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। वहीं मौके पर जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारी के नदारद रहने की भी बात सामने आई।
गुणवत्ताविहीन कार्य के विरोध में प्रदर्शन के दौरान राजसाय मरावी, दिनेश यादव शालीक यादव, बृजभान झरु यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
दो गांवों के लोगों को मिलेगा नहर का लाभ
जल संसाधन विभाग के द्वारा 5 किलोमीटर बन रहे नहर से नावाडीह एवं भीतियाही दोनों ग्राम पंचायत के सैकड़ों किसानों को मिलेगा, परंतु यदि इसी प्रकार घटिया कार्य कराया गया तो नहर निर्माण का कोई लाभ गांव वाले को नहीं मिल पाएगा।
नहीं पहुंचते मौके पर अधिकारी-ग्रामीण
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के द्वारा मनमानी रूप से कार्य कराया जा रहा है। कई बार हम लोगों के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए जाने का अनुरोध किया गया, परंतु इसके बाद भी गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है।
यहां तक की अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते, जिससे ठेकेदार की मनमानी चरम पर है।
इस संबंध में जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर गया, कार्य अत्यंत गुणवत्ताविहीन कराया जा रहा था, जिसकी शिकायत विभाग के मंत्री एवं सचिव से करूंगा। क्षेत्र में इस प्रकार का गुणवत्ताविहीन कार्य हम सब बर्दाश्त नहीं कर सकते। श्री यादव ने कहा कि जिला पंचायत की बैठक में भी गुणवत्ता विहीन जल संसाधन विभाग के द्वारा कार्य कराए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाऊंगा।
ग्रामीणों के बुलावे पर जिपं सभापति पहुंचे मौके पर
'छत्तीसगढ़' संवाददाता
रामानुजगंज, 2 नवंबर। भीतियाही में ढाई करोड़ से बन रहे नहर में ग्रामीणों ने अनियमितता का आरोप लगाया है। निर्माण को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीणों ने इसकी सूचना जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव को दी। जब मौके पर राजेश यादव पहुंचे तो इस बात का खुलासा हुआ कि कार्य अत्यंत गुणवत्ताविहीन कराया जा रहा है। मौके पर लोगों ने भी स्वीकार किया कि सीमेंट कम डाला जा रहा है, वहीं कार्य को कुदाल से उखड़वा कर भी देखा गया, जो अत्यंत घटिया था।
गौरतलब है कि ग्राम पंचायत नावाडीह में स्थित नावाडीह जलाशय से ग्राम भीतियाही तक 5 किलोमीटर लंबी नहर का निर्माण जल संसाधन विभाग के द्वारा करीब ढाई करोड़ रुपए से कराया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के द्वारा गांव के बाहर बाहर अत्यंत गुणवत्ता विहीन कार्य करा दिया गया, वहीं जब यह कार्य ग्राम पंचायत भीतयाहि के बीच बस्ती में कराया जाने लगा तो ग्रामीणों ने घटिया निर्माण का विरोध किया। इसके बाद भी ठेकेदार एवं विभाग की मिलीभगत से गुणवत्ताविहीन कार्य जारी रहा, जिसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा एवं घटिया निर्माण की सूचना जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव को दी, जो मौके पर पहुंचे एवं गुणवत्ताविहीन कार्य कराए जाने पर नाराजगी जताई।
जिला पंचायत के सभापति मौके पर पहुंचे तो कार्य करा रहे लोगों ने स्वीकार किया कि सीमेंट कम डाला जा रहा है, वहीं इस बात का भी खुलासा हुआ कि मानक के अनुरूप कार्य नहीं हो रहा है। वहीं मौके पर जल संसाधन विभाग के संबंधित अधिकारी के नदारद रहने की भी बात सामने आई।
गुणवत्ताविहीन कार्य के विरोध में प्रदर्शन के दौरान राजसाय मरावी, दिनेश यादव शालीक यादव, बृजभान झरु यादव सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
दो गांवों के लोगों को मिलेगा नहर का लाभ
जल संसाधन विभाग के द्वारा 5 किलोमीटर बन रहे नहर से नावाडीह एवं भीतियाही दोनों ग्राम पंचायत के सैकड़ों किसानों को मिलेगा, परंतु यदि इसी प्रकार घटिया कार्य कराया गया तो नहर निर्माण का कोई लाभ गांव वाले को नहीं मिल पाएगा।
नहीं पहुंचते मौके पर अधिकारी-ग्रामीण
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार के द्वारा मनमानी रूप से कार्य कराया जा रहा है। कई बार हम लोगों के द्वारा गुणवत्ता पूर्ण कार्य कराए जाने का अनुरोध किया गया, परंतु इसके बाद भी गुणवत्ता विहीन कार्य कराया जा रहा है। यहां तक की अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचते,
जिससे ठेकेदार की मनमानी चरम पर है।
इस संबंध में जिला पंचायत के सभापति राजेश यादव ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर गया, कार्य अत्यंत गुणवत्ताविहीन कराया जा रहा था, जिसकी शिकायत विभाग के मंत्री एवं सचिव से करूंगा। क्षेत्र में इस प्रकार का गुणवत्ताविहीन कार्य हम सब बर्दाश्त नहीं कर सकते। श्री यादव ने कहा कि जिला पंचायत की बैठक में भी गुणवत्ता विहीन जल संसाधन विभाग के द्वारा कार्य कराए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाऊंगा।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 28 अक्टूबर। जिले के ओबरी पंचायत के आधा दर्जन से ज्यादा पंचों ने सरपंच और सचिव के खिलाफ मोर्चा खोला है। उन्होंने सरपंच और सचिव के खिलाफ वित्तीय अनियमितता समेत कई आरोप लगाते हुए कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओ एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष को शिकायत दी है।
शिकायत आवेदन के माध्यम से पंचों ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत ओबरी के सरपंच, सचिव द्वारा विकास की राशि को फर्जी प्रस्ताव बनाकर एवं रसीद वाउचर लगाकर लाखों का गबन किया गया है। सरपंच द्वारा अपने कर्तव्य का निर्वहन न कर वित्तीय अनियमितता किया जा रहा है, जिसकी शिकायत होने के बाद भी आज तक कोई भी कार्रवाई नहीं होने से उनका मनोबल बढ़ा हुआ है। ग्राम पंचायत की बैठक लगभग 1 वर्ष से ग्राम पंचायत भवन में नहीं की जा रही है।
पंचों ने बलरामपुर कलेक्टर, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जनपद पंचायत के अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते हुए फर्जी प्रस्ताव से रकम आहरण पर रोक लगाने की मांग की है, साथ ही साथ दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की भी मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया जाता है तो जनहित और न्याय कहित में न्यायालय की शरण में जाने पर मजबूर होंगे।
शिकायत पर कराई जाएगी जांच-जनपद अध्यक्ष
जनपद पंचायत बलरामपुर के अध्यक्ष विनय सिंह पैकरा ने कहा कि ग्रामीणों ने उन्हें शिकायत आवेदन दिया है। उन्होंने कहा कि सरपंच और सचिव की मनमानी से परेशान पंचों ने शिकायत की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पंचों के बताए अनुसार ओबरी पंचायत के सरपंच और सचिव की मिलीभगत से शासकीय राशि का बंदरबांट किया जा रहा है, जो कतई बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। इस पर मैं भी इन पंचों के साथ खड़ा हूं और उनके आवेदन पर कार्यवाही के लिए मैं जिले के कलेक्टर, जिला पंचायत के सीईओ से आग्रह करूंगा। इनके आवेदन पर गंभीरता से विचार करते हुए जांच कराई जाए। मामले में जो भी दोषी पाए जाते हैं उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाए।
शिकायत आवेदन पर कराई जा रही है जांच -जिपं सीईओ
बलरामपुर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रीता यादव ने बताया कि पंचों के द्वारा ग्राम के सरपंच और सचिव के खिलाफ आवेदन दिया है। उनके आवेदन पर हमने जांच के लिए संबंधित विभाग को जानकारी प्रेषित कर दी है। जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उस पर कार्रवाई की जाएगी।
एसपी को ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की मांग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 27 अक्टूबर। जिले के ग्राम पंचायत चिलमा में कुछ दिनों पूर्व फांसी के फंदे में झूलने से महिला की मौत के मामले में उसके मायके वालों ने बलरामपुर पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने अवगत कराया कि उनकी बेटी की मौत फांसी से नहीं हुई है, बल्कि उसकी हत्या की गई है। जिस पर निष्पक्ष जांच की जाए।
महिला के पिता राजकुमार यादव व उसके परिजनों ने मृतका रेनू यादव के पति सुरेश यादव, सास तथा ससुर के खिलाफ दहेज प्रताडऩा सहित जान से मार कर फांसी में टांगने जैसा कृत्य करने का आरोप लगाया है।
परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि थाना प्रभारी पस्ता के द्वारा भी उचित कार्रवाई नहीं की जा रही है। पूर्व में भी एक लिखित आवेदन थाना प्रभारी के नाम से दिया गया है। जहां आज थाना प्रभारी की कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों ने पुलिस अधीक्षक बलरामपुर को आवेदन सौंपते हुए निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
इस मामले पर जब थाना प्रभारी पस्ता से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सभी लडक़ी पक्ष वालों का बयान अलग-अलग आ रहा था, जिसे विधिक जांच हेतु भेजा गया है, स्पष्ट जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजपुर, 27 अक्टूबर। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकाश उर्फ बटई बरगाह ग्राम ओकरा टोंगरी पारा निवासी अवैध रूप से गांजा का पौधा अपने कब्जे में रखा है। जानकारी लगते ही थाना प्रभारी अखिलेश सिंह एवं पुलिस स्टाफ घटना स्थल जाकर आरोपी प्रकाश उर्फ बटई बरगाह (22) ओकरा टोंगरी पारा के घर के बाहर आंगन के छानी पर गांजा का पौधा मिला।
पूछताछ में आरोपी ने अपने घर के पास टमाटर बाड़ी में पौधा लगाना बताया, जो आज सुबह उसे काटकर सूखाकर बिक्री करने हेतु अपने खपरैल छानी में फैलाकर रखा था, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया। जब्त गांजा का पौधा 4 किलो 200 ग्राम पाया गया। जब्त गाँजे की कीमत करीब 20,000 रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) ।। (अ) एक्ट के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा दिया है।
कार्रवाई में उप निरीक्षक अब्दुल मुनाफ़ प्रधान आरक्षक श्यामलाल भगत आरक्षक आकाश तिवारी पंकज पोते नरेन्द्र कश्यप महिला आरक्षक अनुपमा कपूर करिश्मा एक्का सक्रिय थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 22 अक्टूबर। जिला बलरामपुर-रामानुजगंज के विकासखंड कुसमी में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय में समस्याओं को लेकर विद्यालय में अध्ययनरत छात्रों के अभिभावकों ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा। प्राचार्य की अनुपस्थिति में शिक्षकों से वार्तालाप कर समस्याओं को बारी-बारी से अवगत कराया।अभिभावकों ने ज्ञापन की प्रतिलिपि सामरी विधायक, जिला शिक्षा अधिकारी बलरामपुर, विकास खंड शिक्षा अधिकारी कुसमी, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कुसमी तथा उत्कृष्ट विद्यालय के अध्यक्ष कुसमी को भी दी है।
अविभावकों ने ज्ञापन के माध्यम से बाताया कि कक्षा 11वीं में पढ़ाने हेतु विद्यालय में भौतिक, रसायन एवं जीव विज्ञान के शिक्षक नहीं हैं। कक्षा ग्यारहवीं को टेक्निकल शिक्षा का आधार माना जाता है अगर बच्चे को डॉक्टर इंजीनियर बनना है तो कक्षा ग्यारहवीं की पढ़ाई सबसे महत्वपूर्ण है। अभी भौतिकी, रसायन जो अन्य शिक्षक पढ़ा रहे हैं, पहले, दूसरे, तीसरे अध्याय में ही अटके हुए हैं. जीव विज्ञान के एक भी अध्याय की पढ़ाई नहीं हुई है। उसी तरह अन्य कक्षाओं का भी हाल है।। किसी भी कक्षा के विद्यार्थी से पूछने पर 5 अध्याय से ज्यादा किसी की पढ़ाई नहीं हुई है, जबकि लगभग आधा साल निकल चुका है।
ज्ञापन में आगे जिक्र किया गया हैं कि जब प्रचार्य से शिकायत की तो उनका कहना है जिला शिक्षा अधिकारी को हमने कई बार स्थिति से अवगत कराया है लेकिन नियुक्ति होने वाली है ऐसा आश्वासन दिया जा रहा है।
अभिभावकों का कहना है कि नियमित शिक्षकों की अनुपस्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर पढ़ाई पर जोर देने के लिए किसी जिम्मेदार अधिकारियों को पहल करना चाहिए। जब यह विद्यालय मुख्यमंत्री के उत्कृष्ट योजना के अंतर्गत खोला गया उत्कृष्ट विद्यालय है तो यहां उत्कृष्ट शिक्षा पर जोर क्यों नहीं दिया जा रहा हैं? उत्कृष्ट सिर्फ नाम रख देने से विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों का भविष्य सुधर नहीं सकता है।
आगे उल्लेखित किया गया है कि यहां विद्यालय में प्रतिमाह टेस्ट लेने का नियम बड़ा अच्छा है, पर जिस विषय की पढ़ाई ही नहीं हुई है फिर किस आधार पर 5 अध्याय तक का टेस्ट लिया गया? बच्चों के पढ़ाई पिछडऩे का जिम्मेदार कौन है ? विद्यालय में फर्नीचर एवं रोड निर्माण में लाखों रुपए खर्च किया जा रहा है पर शिक्षा व्यवस्था सुधार हेतु कोई पहल नहीं हो रहा। अभिभावक एक उम्मीद से अपने बच्चों का एडमिशन उत्कृष्ट विद्यालय में कराए हैं, यहां तक की अंबिकापुर से टीसी लेकर यहां दाखिल कराया गया हैं क्योंकि मुख्यमंत्री की घोषणाओं में इस विद्यालय का एक स्वर्णिम भविष्य नजर आ रहा था. लेकिन अब लगता है कि यह सरकारी योजना सिर्फ नाम की ही हैं।
अभिभावकों ने यह भी उल्लेख करते हुवे बताया है कि सुबह का वक्त व्यायाम एवं स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना गया है, लेकिन सुबह प्रतिदिन 8 बजे विद्यालय लगने से यह प्रक्रिया अभिभावक एवं विद्यार्थी दोनों नहीं कर पाते, जबकि कोरोना काल में पढ़ाई के साथ-साथ स्वास्थ्य पर ध्यान देना अति आवश्यक है।
उक्त सभी विषयों में तत्काल निराकरण करने की अपील अभिभावकों ने की है तथा रिक्त 18 शिक्षकों की भर्ती कर बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए इस ओर त्वरित पहल करने की भी मांग की गई है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी, 21 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश के आह्वान पर सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों द्वारा 12 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल के नाम बुधवार को ज्ञापन सौंपकर मांगों को तत्काल पूरा करने की मांग की गई। इसी तारतम्य में बलरामपुर जिला के कुसमी अनुविभाग राजस्व के कार्यालय में 2 बजे उपस्थित होकर सहकारिता प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों द्वारा ज्ञापन सौंपा गया।
सहकारिता विभाग के कर्मचारियों को बकाया वेतन देने, पिछले वर्ष किसानों के बरदाना की बकाया राशि उपलब्ध कराना, सही समय से धान का उठाव करना, एक नवंबर से धान खरीदी करने तथा दो वर्ष का किसानों का धान का बोनस की बकाया राशि उपलब्ध कराने सहित अन्य मांगों को लेकर बलरामपुर जिले के कुसमी अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय में कुसमी तहसीलदार उमा सिंह पैकरा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंप कर सभी 12 सूत्रीय मांगों को पूरा कराने के लिए निवेदन किया है। जिससे पूरे छत्तीसगढ़ में किसानों का सही समय पर बोनस वितरण करते हुए धान की खरीदी किया जा सके।
ज्ञापन सौंपते समय बलरामपुर जिला सहकारिता प्रकोष्ठ के संयोजक रमेश गुप्ता, प्रदेश कार्य समिति सह प्रकोष्ठ के सदस्य केदार गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी सह प्रकोष्ठ जिला बलरामपुर राकेश भारती , सामरी के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता रामानंद यादव, अल्प संख्यक पूर्व मंडल अध्यक्ष मो समीम, विवेक गुप्ता सहित कुसमी क्षेत्र के काफी संख्या में किसान उपस्थित थे।
उद्धघाटन मैच में गोविन्दपुर ने घुटराडीह को हराया
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुसमी,19 अक्टूबर। बिरसा मुण्डा स्मृति फ़ुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ कुसमी के हाईस्कूल खेल मैदान में मंगलवार को किया गया। मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष गोवर्धन राम व विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिशुन सिंह तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कुसमी सह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा की उपस्थिति में खिलाडिय़ों के परिचय उपरांत फुटबॉल मैच प्रारम्भ किया गया।
फुटबॉल मैच प्रारंभ करने के पूर्व आयोजक समिति के संरक्षक रामचन्द्र निकुंज, राजेन्द भगत सहित सभी पदाधिकारी व अतिथियों ने बिरसा मुंडा की छाया चित्र पर पुष्प अर्पित कर दीप प्रज्वलित करके उनकी महत्वकांक्षाओं को नमन किया। जिसके बाद अतिथियों ने फुटबॉल खेलने पहुंचे घुटराडीह व गोविंदपुर के खिलाडिय़ों से हाथ मिलाकर हौसला बढ़ाते हुए परिचय लिया।
उद्घाटन मैच घुटराडीह व गोविंदपुर के मध्य हुआ, जिसमें शुरू से ही गोविंदपुर का दबदबा घुटराडीह के खिलाडिय़ों पर रहा, जिसके परिणाम स्वरूप गोविन्दपुर के खिलाडिय़ों ने घुटराडीह के खिलाडिय़ों को पराजित कर 0-3 रन से जीत हासिल की।
आयोजक समिति के पदाधिकारियों सौरभ कुमार ने बताया कि इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार 21 हजार नगद, द्वितीय पुरुस्कार 11 हजार नगद व ट्राफी सहित आकर्षक उपहार रखी गई हैं।
आज बिरसा मुंडा स्मृति फ़ुटबॉल प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर विशिष्ट अतिथि जनपद पंचायत के अध्यक्ष हुमंत सिंह, इंद्रदेव नाग, खसरू राम बुनकर, कमेंट्री मों. जुनैद सहित सैकड़ों दर्शक व नगर तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।
अब तक 906 शिविर लगाकर 19 हजार से अधिक मरीजों की जांच व उपचार
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बलरामपुर, 19 अक्टूबर। जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा, पंडो जनजाति के बेहतर स्वास्थ सुविधाओं के लिए प्रशासन लगातार प्रयासरत है। जिसके तहत जिले में अब तक 906 कैंप लगाकर विशेष पिछड़ी जनजाति के पहाड़ी कोरवा पंडो जनजाति के 19418 मरीजों की जांच एवं उपचार सुनिश्चित किया गया है। वहीं बेहतर उच्च स्तरीय चिकित्सकीय लाभ के लिए 154 विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा एवं पंडो जनजाति की स्वास्थ्य की स्थिति को देखते हुए उच्च संस्थानों में रेफर कर बेहतर स्वास्थ्य सुविधा प्रदान की जा रही है। उनके बेहतर उपचार एवं परिजनों के समन्वय हेतु प्रशासन द्वारा मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर में दो व्यक्तियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बसंत सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य अमला जिला प्रशासन लगातार विशेष पिछड़ी जनजाति लोगों के लिए शिविर के माध्यम से एवं गांव-गांव मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से इन पर नजर रखी हुई है। इनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए पहल की जा रही है। इसके बावजूद भी कुछ पहाड़ी कोरवा उपचार नहीं करवाने की हटकर अपने गांव चले जाते हैं। इतना ही नहीं हॉस्पिटल में भर्ती विशेष पिछड़ी जनजाति के लोग बगैर स्वास्थ्य अमले को सूचना दिए घर चले आते हैं । कई ऐसे लोग हैं जिन्हें प्रशासन ने पुन: समझा-बुझाकर अस्पताल में भर्ती करा कर उनका उपचार सुनिश्चित किया है। जहां चिकित्सक देखरेख में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं।
वर्तमान में जिले में 70 प्रतिशत विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा पंडो जनजाति का आयुष्मान कार्ड तैयार कर स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है।जिला प्रशासन विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए स्वास्थ्य जांच कराकर स्वास्थ्य कार्ड बनाने का पहल की है।
जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति हेतु जिला प्रशासन सतत रूप से उनका स्वास्थ्य जांच करा कर स्वास्थ्य कार्ड भी बनवाने का कार्य कर रहा है। रामानुजगंज वाड्रफनगर में दो दो जगहों पर पिछड़ी जनजाति हेतु विशेष शिविर अस्पताल बनाकर उपचार करने का कार्य अंतिम चरण पर है।
यहां विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा संबंधित मरीजों को बिना किसी विलंब के प्राथमिकता के साथ जांच एवं उपचार मुहैया कराया जाएगा यहां विशेष पिछड़ी पहाड़ी कोरवा, पंडो जनजाति के जांच एवं उपचार हेतु सभी सुविधाएं उपलब्ध होंगे। बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशानुसार मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा लगातार पिछड़ी जनजातियों के स्वास्थ्य जांच उपचार के प्रगति का सतत रूप से लगातार समीक्षा किया जा रहा है साथ ही अधिनस्थ अमले को ग्राम स्तर पर भी निवासरत सभी पिछड़ी जनजातियों के लोगों का स्वास्थ्य की स्थिति पर सघन निगरानी रखने हेतु आवश्यकतानुसार उच्च स्वास्थ्य संस्थाओं में रेफर कर उपचार कराने के सतत निर्देश दिए गए हैं।