छत्तीसगढ़ » सूरजपुर
भैयाथान, 28 जुलाई। प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना जागरूकता अभियान की प्रथम सूची जारी हुई। राष्ट्रीय नेतृत्व की सहमति व प्रदेश अध्यक्ष की अनुशंसा पर सूची जारी हुई। जिला अध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने अपनी कार्यकारणी में सूरजपुर जिले के सभी क्षेत्रों से कर्मठ और जनप्रिय व्यक्तियों को स्थान दिया है। ललित गोयल, रमाशंकर यादव विजय तिवारी उपाध्यक्ष, जगदीश गुप्ता महामंत्री, राजेश गर्ग कोषाध्यक्ष, अजित शरण सिंह देव, वीरेंद्र जयसवाल, बनारसी जयसवाल विधानसभा अध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा, सुमन विजय प्रताप सिंह जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा, चन्द्रिका कुशवाहा जिला मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है। जिलाध्यक्ष गिरीश गुप्ता ने बताया कि जल्द ही दूसरी सूची जारी किया जाएगा व मंडल स्तर पर पदाधिकारियों की नियुक्ति भी की जाएगी।
भैयाथान, 28 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के खिलाफ रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अखिलेश प्रताप सिंह ने विधायक के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सरगुजा महाराज टीएस सिंह देव के ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने आगे कहा कि रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा जो आरोप स्वास्थ्य मंत्री पर लगाए गए है ,वो आरोप सही नहीं है। उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के प्रोटोकॉल के विरुद्ध मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर पूरे कांग्रेस पार्टी के गरिमा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे हम सभी सूरजपुर जिले के कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हंै। सरगुजा महाराज टीएस सिंह देव जैसे सहज़ सरल व्यक्तित्व के ऊपर ऐसे झूठे एवं गंभीर आरोप लगाने वाले विधायक के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग आला कमान से की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 28 जुलाई। रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा मंत्री टी एस सिंहदेव के ऊपर लगाये गये आरोप के विरोध में सूरजपुर पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान ओडग़ी जनपद उपाध्यक्ष शिवबालक यादव के द्वारा कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गाँधी के नाम पत्र लिखकर बृहस्पति सिंह को पार्टी से बर्खास्त करने की मांग की है।
पिछड़ा वर्ग कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान ओडग़ी जनपद उपाध्यक्ष श्री यादव ने पत्र में उल्लेख करते हुए कहा है कि हम सब नेशनल कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता है। हमें पार्टी के रीति-नीति पर पूर्ण विश्वास है, लेकिन छत्तीसगढ़ के विधानसभा क्षेत्र रामानुजगंज विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा पद के गुरूर में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पर्याय हम सब के मार्गदर्शक सरगुजा महाराज एवं छत्तीसगढ़ के स्वास्थय मंत्री टी एस सिंहदेव के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाते हुये इन्हें अपमानित करने का कुंठित प्रयास किया जा रहा है।
पार्टी के प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए मीडिया के माध्यम से बयान जारी करके पूरे कांग्रेस पार्टी के गरिमा को धूमिल किया जा रहा है, जिससे हम सभी स्वयं को अपमानित महसूस कर रहे हंै।
इसलिए हम सभी पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के कार्यकर्ता चाहते हैं कि टी एस बाबा जैसे सहज सरल और आत्मीय व्यक्तित्व के ऊपर ऐसे झूठे एवं गंभीर आरोप लगाने वाले व्यक्ति के ऊपर कठोर कार्रवाई के साथ पार्टी से निष्कासित करने की मांग करते हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 28 जुलाई। प्रदेश भर में रासायनिक खाद की किल्लत से किसानों को हो रही परेशानी को लेकर भाजपा किसान मोर्चा के बैनर तले सोमवार को भाजपाइयों ने भैयाथान के हाई स्कूल मैदान में विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
भटगांव विधानसभा के भैयाथान में आयोजित धरना प्रदर्शन में जिला पंचायत सदस्य महेश्वर पैकरा ने कहा कि छग कृषि प्रधान प्रदेश है जहां सबसे अधिक धान की पैदावार होती है यहां के किसान आज यूरिया खाद के लिए तरस रहा है लेकिन राज्य सरकार को किसानों की चिंता नहीं है बल्कि किसानों से मुंह फेरकर कुर्सी की लड़ाई में व्यस्त है।
प्रदेश मंत्री परमेश्वरी राजवाड़े ने कहा कि किसान अभी रोपाई कर रहा है लेकिन उसे यूरिया के लिए मारामारी करना पड़ रहा है परंतु सरकार इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा पा रही है यह सरकार किसान विरोधी है।
अजजा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री सत्यनारायण सिंह ने कहा कि कांग्रेस सरकार की नियत में खोट है ये लोग लूट खसोट में व्यस्त हैं इन्हे किसानों की चिंता नहीं है किसानों से किया वादा तो दूर बल्कि उनके साथ छल करना शुरू कर दिया है किसानों को मिलने वाली बोनस राशि भी आज तक नहीं मिली है ये तो 2 रुपए किलो गोबर खरीदकर बालू मिट्टी मिलाकर 10 रुपए किलो खरीदने हेतु किसानों को प्रतिबंधित किया है। कांग्रेसियों का मूल मंत्र लूटपाट कर खजाना भरना है। ये लोग अवैध रेत उत्खनन, यूरिया की कालाबाजारी में मशगूल हैं। स्थानीय जिला पंचायत सदस्य तो पूरे विकासखंड के स्कूलों में मिड डे मील सप्लाई में कीड़े लगे घटिया दाल व खुले पॉलिथीन में खाद्य सामग्री बांटी थी।
बलराम सोनी ने कहा कि हमारा प्रदेश धान का कटोरा नाम से मशहूर है लेकिन आज खाद के लिए किसानों को कटोरा पकड़ाने की काम की है। एक एक दाना धान खरीदने का वादा था लेकिन अब एक भी दाना ना करना पड़े इस जुगत में सरकार लगी हुई है।
अनुप सिन्हा ने कहा कि किसानों के सामने यूरिया खाद की संकट गहराई हुई है और सरकार सो रही है इसलिए भाजपा पूरे 90 विधानसभा में आज किसानों के हित में धरना प्रदर्शन कर रही है। जिला पंचायत सदस्य लवकेश पैकरा ने कहा कि आज वक्त पछतावे का है। आज किसान इस सरकार से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।
किसान यूरिया के लिए मारा मारा फिर रहा है समितियों में यूरिया नहीं होने की वजह से उन्हें यूरिया खाद नहीं मिल पा रहा है। कांग्रेसी सरकार की सोच है कि खाद नहीं देंगे तो उपज कम होगी जिससे धान कम खरीदना पड़ेगा।
रामपाल जायसवाल ने संबोधित करते हुए प्रदेश की कांग्रेस सरकार को किसान विरोधी सरकार बताते हुए आड़े हाथों लिया और खाद संकट के लिए दोषी ठहराया और कहा कि यह धरना प्रदर्शन अब गली-गली में होना चाहिए। स्वागत भाषण मंडल अध्यक्ष मार्तंड साहू व मंच संचालन प्रकाश दुबे व सुनील साहू ने किया तथा आभार प्रदर्शन किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राकेश पाठक ने किया।
धरना-प्रदर्शन के दौरान कई बार मौसम का मिजाज बदला फिर भी बरसते पानी में भी कार्यक्रम संचालित रहा और भाजपा कार्यकर्ता पानी से भीगते हुए डटे रहे। धरना प्रदर्शन के बाद पैदल चलते हुए भाजपा कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष रामू गोस्वामी, जिला मंत्री शिव प्रसाद सिंह व अशोक सिंह,राजीव प्रताप सिंह, हुबलाल सिंह, ददई कुशवाहा, सत्यनारायण पैकरा,महबुला रजा,लक्ष्मी राजवाड़े,शांतनु गोयल,सुभाष राजवाड़े, रामेश्वर वैश्य,राजेश तिवारी, मोहन शर्मा देवधन बिंझिया, प्रदीप द्विवेदी, नूतन विश्वास,रामबाई,लाल चंद्र शर्मा,नेहा तिवारी,अमन प्रताप सिंह, नीरज गुर्जर, पप्पू साहू,रमेश गुप्ता सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रामानुजनगर, 28 जुलाई। प्रदेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों व प्रदेश में व्याप्त खाद संकट, अघोषित बिजली कटौती सहित कई मुद्दों को लेकर भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जिले के प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के देवनगर व भटगांव विधानसभा क्षेत्र के भैयाथान में धरना प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया तथा राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया।
भाजपा किसान मोर्चा के आह्वान पर समूचे प्रदेश में एक साथ 90 विधानसभा क्षेत्र में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई। देवनगर में आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने प्रदेश की भूपेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश के अन्नदाता किसान को बेवजह परेशान कर रही है।
किसानों को झूठे सपने दिखाकर सत्ता में आई कांग्रेस अब पीठ दिखाकर भागती दिख रही है किसान खाद की कमी के कारण धान की खेती नही कर पा रहे हैं। प्रदेश के किसानों को वर्मीकम्पोस्ट खाद के नाम पर जबरन मिट्टी गोबर ऊंचे दाम पर बेचा जा रहा है। सरकार की लापरवाही के कारण संग्रहण केन्द्रों हजारों टन धान खुले आसमान में बरसात की पानी में भीग कर सड़ गया। उन्होंने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार ने ऐतिहासिक कृषि बिल लाकर किसानों के हित में बड़ा काम किया है अब किसान अपनी उपज कही भी बेचने को स्वतंत्र है लेकिन प्रदेश सरकार किसानों को खेती करने से रोकने के लिए तरह तरह उपक्रम कर रही है। छत्तीसगढ़ जिसकी पहचान मेहनत किसान व धान के कटोरा के रूप में होती थी धान का रकबा घटाने कई स्तर पर गलत प्रयास किए जा रहे हैं।उन्होंने कहा कि भाजपा का एक एक कार्यकर्ता किसानों के साथ खड़ा है तथा यह लडाई सडक़ व सदन तक लड़ेंगे।
भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीमसेन अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने किसानों के साथ धोखा किया है किसानों को धान बेचने से रोकने के लिए कभी बारदाना की कमी, कभी रकबा घटाकर किसान को अपना उपज बेचने से रोका गया।
अब सरकार सोसायटी में खाद की किल्लत कर किसानों को परेशान कर रही है जबकि खुले बाजार में व्यापारी ऊंचे दाम पर खाद बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान कांग्रेस को सत्ता में लाया है तो हटाने की भी ताकत रखता है।सभा को जिला महामंत्री राजेश अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा सिंह, भूलन सिंह मरावी ,जनपद उपाध्यक्ष दीपक गुप्ता व भाजयुमो प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता ने संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों के कारण किसानों की खेती बरबाद हो रही है पूरे प्रदेश में खाद की किल्लत, अघोषित बिजली कटौती से किसान त्रस्त हैं।
श्री गुप्ता ने आरोप लगाया कि प्रदेश में सरकार की जानकारी में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण का काम चल रहा है तथा एक वर्ग विशेष द्वारा जशपुर में शिवलिंग तोडकर धार्मिक भावनाएं आहत की गई लेकिन आज तक आरोपियों पर कठोर कार्रवाई नहीं किया गया। किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष रामकरण साहू ने प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा तथा प्रदेश की किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंकने के संकल्प लेने का आह्वान किया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 27 जुलाई। धान रोपाई के लिए एक ड्राइवर सोमवार की शाम ट्रैक्टर से खेत में काम कर था। तभी इंजन का पिछला पहिया खेत में धंस गया। वह उसे निकालने की कोशिश में एक्सीलेटर तेजी से दबा रहा था। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर पलट गया और दब जाने से ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्राम रगदा निवासी ट्रैक्टर ड्राईवर मृतक खेम साय पिता ददई ने खेत में धान रोपाई के लिए खेत को तैयार कर रहा था। खेत में सोमवार करीब शाम 6 बजे वह खेत में कीचड़ कर रहा था। इसी बीच अचानक ट्रैक्टर का पिछला पहिया कीचड़ में धंस गया। उसने उसे कई बार निकालने की कोशिश की लेकिन सफल नहीं हुआ। इसी बीच उसने तेज एक्सीलेटर दबाया तो इंजन पलट गया, इससे वह नीचे दब गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
इसकी सूचना खेत के आस-पास काम कर रहे लोगों ने पुलिस को दी। सूचना पर बसदेई पुलिस मौके पर पहुँच वाहन में दबे शव को निकालने में जुट गई है। घंटों मशक्कत के बाद दबे शव को निकाला जा सका।
गुम मोबाईल खोजबीन की नई पहल का लोगों में खासा उत्साह
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 27 जुलाई। पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से ग्राम रामतीर्थ में चौपाल लगाई जहां ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया और उसका निराकरण भी किया गया। जिले में कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने जनसंवाद तो वहीं पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्या एवं शिकायतों का निराकरण किया जा रहा है। चौपाल में पुलिस अधीक्षक ने बच्चों को बिस्किट एवं चाकलेट का वितरण किया तो वहीं चिन्हित व्यक्ति जिनके पास हेलमेट नहीं थे उन्हें हेलमेट प्रदाय किया।
रामतीर्थ में आयोजित चौपाल में कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह व सीईओ जिला पंचायत श्री राहुल देवने ग्रामीणों से चर्चा करते हुए राशन कार्ड, पेंशन, आरबीसी 6(4), नरेगा मजदूरी भुगतान, आय, जाति, निवास, प्रमाण पत्र, बिजली समस्या, मच्छरदानी वितरण समस्या, खाद की समस्या, पेयजल समस्या सहित विभिन्न समस्याओं पर कलेक्टर ने बड़ी गम्भीरता एवं सहजता से ग्रामीणों की समस्याएं सूनी। कलेक्टर ने राजस्व संबंधित मामले के निपटारा के लिए प्रत्येक सोमवार को पंचायत भवन में 11 से 5 बजे तक पटवारी को पंचायत भवन में बैठकर समस्याओं का आवश्यक कार्यवाही करते हुए तुरन्त निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रामतीर्थ गांव में आयोजित जन चौपाल कार्यक्रम में शासन की कल्याणकारी योजनाओ का लाभ अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को लाभ दिलाना प्रशासन का लक्ष्य है जिसके अंतर्गत जमीनी स्तर की समस्याओं से अवगत होकर निराकरण किया जायेगा।
ने चौपाल में उपस्थित जनसमुदाय से पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता से इस बारे में पूछे जाने पर ग्रामीणों ने कोई समस्या होना नहीं बताया। पुलिस अधीक्षक ने ग्रामीणों को कहा कि गांव में शांती व्यवस्था एवं अपराध मुक्त गांव रखने पुलिस का सहयोग करें। चौपाल के दौरान महिला संबंधी, नाबालिक बच्चों पर घटित अपराध, आनलाईन ठगी, एटीएम का पीन एवं ओटीपी न बताने, आनलाइन शापिंग सहित अन्य प्रकार से की जा रही धोखाधड़ी के बारे में ग्रामीणों को अवगत करा सावधानी बरतने की हिदायत दी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस अपराधियों में भय व आमजन में विश्वास को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। उन्होंने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को संवाद नंबर 7999161672 की जानकारी दी और कहा कि शिकायत, समस्या सहित किसी प्रकार की गोपनीय सूचना संवाद नंबर पर हमें दें ताकि शिकायत का निराकरण सहित अवैध कार्यो के विरूद्व सख्त कार्यवाही की सके।
उन्होंने वरिष्ठ नागरिकों के लिए चलाए जा रहे समर्पण अभियान, गुम मोबाईल खोजबीन हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान तथा आगामी दिनों में महिलाओं व बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देने हेतु हिम्मत कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दी। चौपाल के दौरान वरिष्ठ नागरिकगण भी मौजूद रहे जिन्होंने पुलिस अधीक्षक की मौजूदगी में समर्पण अभियान के सदस्यता के लिए आवश्यक जानकारी फार्म में भरकर उपलब्ध कराया है।
गुम मोबाईल खोजबीन की नई पहल का लोगों में खासा उत्साह।
जिले का पदभार ग्रहण करने के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने एक के बाद एक नई पहल जारी है जिसमें से गुम मोबाईल खोजबीन के लिए लोगों को गुम मोबाईल की सूचना ऑनलाईन देने की सुविधा प्रारंभ करवाया है, पुलिस की इस नई पहल का लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
इस दौरान एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उषा सिंह, थाना प्रभारी रामानुजनगर विपिन लकड़ा, थाना प्रभारी प्रेमनगर के.पी.चौहान, सीईओ जनपद पंचायत रामानुजनगर वेदप्रकाश गुप्ता, बीएमओ डॉ. डी.के.विश्वकर्मा, एसआई सुनीता भारद्धाज, चौकी प्रभारी उमेश्वरपुर महेश्वर सिंह, रामतीर्थ के सरपंच, आंगनबाड़ी सहायिका सहित ग्रामीणजन मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 27 जुलाई। ट्रैफिक व्यवस्था के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सूरजपुर पुलिस की ओर से शनिवार को अनोखा अभियान चलाया गया। नियमों का पालन करने वालों को फूल देकर सम्मानित किया गया। हेलमेट पहनकर चलने वाले दुपहिया वाहन चालकों और कार में सीट बेल्ट लगाने वालों को पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावनागुप्ताने जहां गुलाब का फूल देकर सम्मानित कर जरूरतमंद लोगों को हेलमेट का वितरण किया। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ताने शनिवार को पचिरा स्थित टोल नाका पर हेलमेट पहनकर दुपहिया चलाने वाले और कार में सीट बेल्ट लगाने वाले को मौके पर ही गुलाब का फूल भेंट कर सम्मानित किया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सप्ताह भर यातायात नियमों का पालन एवं जागरूकता को लेकर कार्य किए जा रहे किन्तु सप्ताह में 2 दिन शनिवार और रविवार को इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दुपहिया वाहन चालकों के लिए सिर पर हेलमेट लगाना उनकी ही सुरक्षा है। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कई जरूरतमंद लोगों को हेलमेट प्रदाय किया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने बताया कि शनिवार को जिले भर की पुलिस ने अभियान चलाकर बिना हेलमेट दुपहिया वाहन चालन, तीन सवारी व बिना दस्तावेज के वाहन चलाने पर 219 लोगों के विरूद्व एमव्ही एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
दिखे सिर पर हेलमेट
अब तक लोग हेलमेट को बोझ ही समझते रहे है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालक हेलमेट लगाए दिखाई नहीं देते लेकिन पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के द्वारा स्वयं कई अवसरों पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान लोगों को बिना हेलमेट पहन सफर करने पर समझाईश तथा हेलमेट धारण करने वालों को नियमित हेलमेट के उपयोग को लेकर प्रोत्साहित किया गया, हेलमेट पहनने को लेकर प्रोत्साहन तथा सख्ती और जगह-जगह रोककर चालान काटे जाने को लेकर एकाएक बड़ी संख्या में दुपहिया वाहन चालकों के सिर पर हेलमेट दिखाई लेने लगे।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, थाना प्रभारी विश्रामपुर सुभाष कुजूर, यातायात प्रभारी आर.सी.राय सहित पुलिस व यातायात के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
सूरजपुर, 27 जुलाई। मोबाइल चोरी के आरोप में एक नाबालिग को चार युवकों ने बंधक बनाने और उसके हाथ बांधकर लाठी-डंडों से बेदम पिटाई करने और उसका वीडियो वायरल करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है।
जिले के जयनगर थाने के गणेशपुर के राहुल शर्मा (17 वर्ष) ने पुलिस को बताया कि बीते 20 जुलाई को शाम करीब 7.30 बजे उसे संजय दास के घर के पास मोबाइल सड़क पर पड़ा हुआ दिखा। मोबाइल लेकर वह घर आ गया। उसने मोबाइल चालू करने की कोशिश की तो वह पैटर्न लॉक था। दूसरे दिन वह मोबाइल फोन को सिलफिली के राकेश के मोबाइल दुकान में लॉक खोलने के लिये कहकर छोड़ आया। 23 जुलाई की सुबह वह दुकान पहुंचा। उसी समय संजय दास अपने तीन दोस्तों के साथ पहुंचा और उसे पकड़ लिया। उसे सभी पास के खेत में ले गये। उन्होंने राहुल से कबूल कराना चाहा कि मोबाइल फोन उसने चुराया है। राहुल ने कहा कि उसने चोरी नहीं की, फोन रास्ते में पड़ा मिला। पर इससे उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और चारों ने मिलकर उसके हाथ को गमछा से पीछे बांध दिया। करीब एक घंटा तक उसे बंधक बनाकर लाठी डंडों से उसे वे पीटते रहे। मारते हुए उन्होंने वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया। पूरी घटना की जानकारी उसने अपने भाई और भाभी को दी, जिसके बाद उनके साथ पहुंचकर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई। घटना के बाद से फरार आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
रामानुजगंज विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 26 जुलाई। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व स्वास्थ्य मंत्री के खिलाफ रामानुजगंज के विधायक के द्वारा दिये गए बयान के बाद ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान के कार्यकर्ताओं में काफी रोष है। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष रावेंद्र प्रताप सिंह ने स्थानीय रेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित कर उनके ऊपर कठोर कार्रवाई करने की मांग आला कमान से की है।
उन्होंने सरगुजा महाराज व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया है। उन्होंने आगे कहा कि रामानुजगंज के विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा जो आरोप स्वास्थ्य मंत्री पर लगाए गए है ,वो आरोप किसी भी प्रकार से सही नहीं है। उनके द्वारा स्वास्थ्य मंत्री के छवि को कुंठित करने का प्रयास किया जा रहा है। पार्टी के प्रोटोकॉल के विरुद्ध मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर पूरे कांग्रेस पार्टी की गरिमा को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे हम सभी भैयाथान ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता अपमानित महसूस कर रहे हैं।
सरगुजा महाराज टीएस सिंह देव जैसे सहज़ सरल व्यक्तित्व के ऊपर ऐसे झूठे एवं गंभीर आरोप लगाने वाले विधायक के ऊपर कठोर कार्रवाई की मांग आला कमान से करने की मांग की गई है।
इस दौरान वरिष्ठ नेता अजय प्रताप सिंह, संतोष सारथी, राजू गुप्ता, नूर आलम, मो जमशेद अनूप जनता, मुरारी साहू, आशीष प्रताप सिंह, राहुल सिंह, शांतनु सिंह, पार्थ सिंह, रक्षेंद प्रताप सिंह, राजेश देवांगन, राहुल किंडो, सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 26 जुलाई। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग को मोबाइल चोरी के शक में 4 युवकों ने पिटाई की थी। मारपीट का वीडियो भी वायरल हुआ था। इस मामले में जयनगर पुलिस ने आज 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, वहीं 2 फरार की तलाश की जा रही है।
पुलिस के अनुसार बीते 23 जुलाई को जयनगर थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग बालक ने थाना जयनगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 20 जुलाई को अपने मामा के घर से वापस आने के दौरान संजय दास के घर के पास एक मोबाइल पड़ा मिला, जिसे वो अपने साथ ले गया। दूसरे दिन उस पाए मोबाईल का लॉक खुलवाने स्थानीय मोबाईल दुकान में दिया।
इसी बीच 24 जुलाई को आरोपी संजय दास अपने 3 साथियों के साथ वहां पहुंचा और बालक से फोन के बारे में पूछताछ करते हुए उसे अपने साथ खेत में ले जाकर मोबाईल चोरी करने की बात कहते हुए गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की। पीडि़त बालक की रिपोर्ट पर थाना जयनगर में आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने थाना प्रभारी जयनगर को आरोपियों की पतासाजी कर जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। सोमवार को जयनगर की पुलिस टीम ने प्रकरण के मुख्य आरोपी ग्राम गणेशपुर निवासी संजय दास एवं ग्राम सेदम, थाना बतौली निवासी राजू अगरिया को मुखबिर की सूचना पर ग्राम रविन्द्रनगर में घेराबंदी कर पकड़ा है, वहीं प्रकरण में फरार 2 अन्य आरोपियों की पतासाजी पुलिस सरगर्मी से कर रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, एसआई दिनेश राजवाड़े, प्रधान आरक्षक रजनीश त्रिपाठी, आरक्षक दीपक दुबे, रवि पाण्डेय व राजूरंजन सोनी सक्रिय रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 25 जुलाई। बिश्रामपुर पुलिस ने नगर के पुष्प वाटिका के समीप भटगांव तरफ से कबाड़ लोड लेकर आ रही पिकप वाहन समेत साढ़े आठ क्विंटल कबाड़ चोरी का होने के संदेह पर जब्त कर वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एसपी भावना गुप्ता के निर्देश पर पेट्रोलिंग गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पिकप वाहन क्रमांक यूपी 64 बीटी 1369 में भटगांव तरफ से चोरी का कबाड़ आ रहा है।
सूचना पर थाना प्रभारी सुभाष कुजूर ने पुलिस टीम के साथ घेराबंदी कर पुष्प वाटिका के समीप भटगांव तरफ से आ रही उंक्त पिकप वाहन को रोककर चेक किया, जिसमें कबाड़ लोड था। पिकप में तीन मोटर साइकिल समेत कबाड़ हालत में लोहे का दरवाजा, ट्रेक्टर का हल एवं कबाड़ हालत में लोहे के अन्य सामान पाए जाने पर ड्राइवर शेरू खान नवागढ़ अंबिकापुर से पूछताछ किया गया। चालक शेरू खान ने पुलिस को बताया कि वह भटगांव से पिकप में लोहे का कबाड़ भरकर अंबिकापुर ले जा रहा है।
उसके पास कबाड़ और पिकप वाहन का कोई दस्तावेज नहीं है। चोरी के संदेह पर पुलिस ने पिकप व कबाड़ जप्त कर आरोपी चालक शेरू खान को धारा 41 (1-4), 379 के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया है। इस मामले में पुलिस ने चार लाख रुपये से अधिक का मशरूका जप्त किया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी सुभाष कुजूर के साथ प्रधान आरक्षक रामनिवास तिवारी, आनंद कुमार सिंह, विकास सिंह, आरक्षक बिहारी पांडेय, अखिलेश पांडेय, देवनंदन राजवाड़े, अजय प्रताप राव, राजकुमार, प्यारेलाल, सोनू सिंह, उमेश राजवाड़े, रविशंकर पांडेय सक्रिय रहे।
बिश्रामपुर, 25 जुलाई । राष्ट्रीय मानवाधिकार सेवा ट्रस्ट की बीते दिनों हुई वर्चुअल मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष अटल बिहारी बजाज ने 10 राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार गुप्ता की अनुशंसा पर छ. ग. प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेंद्र पासवान को नियुक्त किया गया है। राजेंद्र पासवान शुरू से ही कई सामाजिक संगठनों से जुड़े रहे हैं। कई वर्षो तक शिक्षक के रूप में कार्य करने के साथ ही साथ राजनैतिक , सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़ चढक़र शामिल होने और अपनी साफ - सुथरी छवि के कारण राजेंद्र पासवान जनमानस में काफी लोकप्रिय हैं। इसके पूर्व शा. उ. मा. विद्यालय विश्रामपुर के शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और नगर पंचायत के जैव विविधता एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रूप में भी अपनी सेवा दे चुके हैं।
इन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर संगठन के सभी सदस्यों और जनमानस हर्ष व्याप्त है
भटगांव, 25 जुलाई। सूरजपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह के निर्देशानुसार नगर पंचायत भटगांव के अधिकारी कर्मचारी प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर समस्याओं का समाधान एवं सफाई कार्य का निरीक्षण कर रहे हैं। निकाय कर्मचारी वार्डों में पेयजल, स्वच्छता राशनकार्ड व पेंशन से संबंधित कार्यों का वार्ड पार्षद के सहयोग से निराकरण कर रहे हैं।
निकाय के मुख्य नगरपालिका अधिकारी प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि निकाय के कर्मचारी प्रतिदिन वार्डों का भ्रमण कर कार्यों को गति प्रदान करेंगे। संयुक्त दल जिसमें जनप्रतिनिधि व कर्मचारी वार्ड में समस्या का यथा उचित निवारण कर रहे हैं।अध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि वार्डों में समस्या होती है, जिसका समय से निराकरण किया जा रहा है।
वार्ड की स्वच्छता के संबंध में अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि सफाई कार्य प्रति दिवस किया जा रहा है। अध्यक्ष ने लोगों से अपील की कि डोर टू डोर कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदी को कचरा प्रदान करने और कोविड-19 हेतु निर्धारित गाइडलाइन का पालन किए जाने हेतु अपील किया गया। भ्रमण कार्यक्रम में निकाय से नीतीश गुप्ता उप अभियंता, प्रशांत आचार्य लेखापाल, प्रदीप कुशवाहा, गौतम कुमार, अविनाश सिंह,संजय सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
नगर सैनिक व लोगों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
ओडग़ी, 24 जुलाई। आज सुबह साइकिल युवक रपटा पार करते पानी का बहाव तेज होने से साइकिल सहित बह गया, जिसे तत्काल स्थानीय लोगों एवं नगर सैनिक ने रस्सी से खींचकर बाहर निकाला। घटना सुबह 9 बजे के आसपास की बतायी जा रही है।
सूरजपुर जिले के ओडग़ी विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत धरसेड़ी में मूसलाधार बारिश होने के कारण छोटे-मोटे नाले उफान पर आ जाते हंै। आज सुबह घर की ओर साइकिल से जा रहा दर्रीपारा निवासी सोमारसाय रपटा पार करते वक्त रपटा पुल के ऊपर ज्यादा पानी बहाव के कारण साइकिल सहित बह गया। जिससे आनन फानन में स्थानीय लोगों एवं नगर सैनिक रमेश सारथी के द्वारा रस्सी के माध्यम से खींचकर बाहर निकाल लिया गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि धरसेड़ी कन्या हाई स्कूल पहुंच मार्ग पर स्थित रपटा पुल मे बरसात के दिनों में एक घंटे भी अगर बरसात हो जाती है, तो पानी रपटा के ऊपर से चलने लगती हैं, जिससे स्थानीय लोगों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जबकि उक्त मार्ग मे ही कन्या हाई स्कूल प्राथमिक शाला उचित मूल्य दुकान एवं छोटे बच्चों का छात्रावास के साथ हाट-बाजार भी लगता है। लेकिन प्रशासनिक अनदेखी के कारण धरसेड़ी के ग्रामीण आज भी बरसात के मौसम में जान जोखिम में डालकर राशन लेने रपटा पार कर जाने को मजबूर हंै, वहीं आज एक ग्रामीण बड़ी घटना का शिकार होते हुए बच गया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इसकी जानकारी प्रशासन को पूर्व में कई बार दी गई थी, परंतु कोई सुधार नहीं किया गया है। जिसका खामियाजा वहां की आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। कुछ दिनों में स्कूल भी खुल सकते हैं, जिससे बरसात के दिनों में बच्चों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
बिश्रामपुर, 23 जुलाई। नगर पंचायत बिश्रामपुर में परिषद की बैठक समय पर नहीं होने के संबंध में नगर पंचायत के पार्षदों ने कलेक्टर सूरजपुर को शिकायत पत्र लिखकर दिशा निर्देश देने की मांग की है।
नगर पंचायत बिश्रामपुर के पार्षद जयप्रकाश यादव एवं संजीत सिंह ने पत्र में लिखा है कि नवीन परिषद का गठन हुए डेढ़ वर्ष हो गए हैं, जिसमें अब तक मात्र 4 बैठक आयोजित की गई है। बैठक नहीं होने से जनहित की समस्याओं पर चर्चा नहीं हो पाती है। वहीं नगर पंचायत द्वारा जब निविदा की दर स्वीकृति करानी होती है, तो इनके द्वारा परिषद की बैठक आयोजित की जाती है। साथ ही परिषद के लिए गए जनहित के मुद्दों को आज दिनांक तक किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई है। नगर पंचायत के द्वारा निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर दर स्वीकृति हेतु परिषद में बाद में लाया जाता है, जबकि निविदा से पूर्व कार्य की स्वीकृति हेतु परिषद में लाना चाहिए।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भैयाथान, 23 जुलाई। बसदेई चौकी अंतर्गत ग्राम रगदा के जनार्दन श्रीवास्तव ने अपने दामाद के खिलाफ बैंक से राशि आहरण करने की लिखित शिकायत पुलिस चौकी बसदेई में दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन श्रीवास्तव ने अपने दामाद मनोज सक्सेना निवासी रायगढ़ के खिलाफ लिखित रिपोर्ट चौकी बसदेई में किया है। उन्होंने बताया कि मोबाईल ट्रांजेक्शन के माध्यम से एक लाख 46 हजार आठ सौ रुपए मेरे खाते से निकाल लिया गया है।
उन्होंने बताया कि मैं एसईसीएल में कार्यरत था और सेवानिवृत्त होने के बाद मेरा खाता को दामाद द्वारा भैयाथान स्टेट बैंक में ट्रांसफर कराया था और उसी दरमियान मेरे दामाद के द्वारा अपना मोबाइल नंबर दर्ज करा लिया गया था।
इस बात की जानकारी जब मुझे हुई, तो मैंने स्टे्ट बैंक भैयाथान में आवेदन देकर उक्त मोबाईल नम्बर को हटाने के लिए फरवरी 2020 में लिखित आवेदन दिया था लेकिन मुझे उसकी पावती बैंक के द्वारा नही दिया गया था। इसी मौके का फायदा उठाकर दामाद के द्वारा मोबाईल बैंकिंग ऑनलाइन के माध्यम से मेरे एकाउंट से लगातार राशि आहरण करते रहे। उन्होंने बैंक पर आरोप लगाते हुए कहा कि समय रहते अगर खाते से उक्त मोबाइल नम्बर को हटाया दिया जाता, तो आज मेरे एकाउंट से राशि आहरण नहीं हो पाता। फिलहाल उनके द्वारा उचित कार्रवाई की मांग की गई है।
विश्रामपुरी, 22 जुलाई। कोंडागांव जिले के विकासखण्ड बड़ेराजपुर में उपखण्ड स्तरीय गोंडवाना समन्वय समिति हेतु सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का गठन किया गया। इस दौरान उपखण्ड बड़ेराजपुर के कुल 22 पारा के युवा टीम और सियान बॉडी उपस्थित थे।
नये पदाधिकारी मनोनयन करने से पहले गोंडवाना समाज के द्वारा पद पर रहकर कार्य कैसे करना है, समाज को कैसे संगठित करना है, समाज के लिए समय कितना देना है इन समस्त विषयों पर क्रमवार चर्चा कर जानकारी दिया गया। ततपश्चात उपखण्ड क्षेत्र के नये पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से क्रमश: निम्न पदों पर मनोनयन किया गया। जिसमें अध्यक्ष श्यामलाल मरकाम, उपाध्यक्ष रघुनाथ मरकाम, सचिव पुसऊराम मरकाम, कोषाध्यक्ष प्रकाश मरकाम, सहसचिव उमेश कोर्राम, प्रवक्ता धनराज शोरी, मीडिया प्रभारी पुनीत नेताम, संरक्षक माहंगू राम मरकाम, राजऊ नेताम, सुखदास कुंजाम, सलाहकार बंशीलाल मरकाम, सुरेश मरकाम, प्रचार मंत्री मोहन नेताम, संगठन मंत्री रायसिंग सलाम को मनोनीत किया गया।
समाज के प्रमुखजनों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को समाज को संगठित करने के उद्देश्य से दिए गए नवीन पद व उनके जिम्मेदारी के लिए बधाई व देते हर उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष गोंडवाना समन्वय समिति सोपसिंग मरकाम, सलाहकार राजमन शोरी, ब्लॉक युवा प्रभाग उपाध्यक्ष सरोज नेताम, उपखण्ड युवा प्रभाग अध्यक्ष अशोक नेताम, सरपंच संघ अध्यक्ष हीरासिंग नेताम, सुखलाल वट्टी, सुखदेव शोरी, अंगद शोरी, रामसाय मरकाम, गौरी शंकर नेताम, चमरा मरकाम, सुखमन मरकाम, सुखराम मरकाम,नेताम सहित सर्व आदिवासी समाज व युवा प्रभाग के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण मौजूद रहे।
सूरजपुर में भाजपा के नवीन भवन का भूमिपूजन, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित कई दिग्गज हुए शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 22 जुलाई। जिला भाजपा के नवीन भवन का भूमिपूजन भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, संगठन महामंत्री पवन साय, नारायण चंदेल,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के मौजूदगी में पुरोहित द्वारा पूरे विधि विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के सम्पन्न कराया गया। नगर के रिंग रोड स्थित सर्किट हाउस मार्ग में लगभग एक एकड़ भूमि पर भव्य तीन मंजिला जिला कार्यालय भवन बनेगा।
भूमिपूजन समारोह के बाद साधुराम सेवा कुंज में भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा आयोजित की गई, जिसमें जिले भर के कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय ने कहा कि सूरजपुर जिले के कार्यकर्ताओं के लिए यह अवसर लंबे समय से कई वर्षों के बड़े इंतजार के बाद आया है, जब नवीन जिला कार्यालय भवन का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने कहा कि आज के शुभ दिन पर इन्द्र देव भी प्रसन्न होकर बरस रहे हैं, इसलिए यह कार्य शुभता के साथ समय पर पूर्ण होगा।
श्री साय ने कहा कि भाजपा के भव्य कार्यालय भवन के निर्माण में सभी कार्यकर्ताओं की भूमिका व योगदान सुनिश्चित होनी चाहिए तथा आज के दिन जिन कार्यकर्ताओं ने सहयोग राशि देने की घोषणा की है उनका अभिनंदन करता हूँ। उन्होंने बताया कि प्रदेश के तीस में से तेईस जगह कार्यालय भवन का निर्माण हो चुका है तथा आज सूरजपुर के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम के साथ ऐतिहासिक दिन है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से भाजपा संगठन के विस्तार के लिए आह्वान करते हुए सभी मतदान केंद्रों में 25 कार्यकर्ता की टीम खड़ी करने की अपील की।
नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कार्यालय पार्टी की गतिविधियों को संचालित करने का केंद्र होता है तथा सभी के सहयोग से कार्यालय बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे सूदूर अंचलों में भाजपा कार्यालय भवन का निर्माण हो चुका है। थोड़ा विलंब जरूर हुआ है लेकिन सूरजपुर के लिए आज दिन गौरवशाली व ऐतिहासिक है।
श्री कौशिक ने कहा कि आज जिले भर से कार्यकर्ता भूमिपूजन समारोह में सम्मिलित हुए हैं तथा सभी कार्यकर्ता तन मन धन से कार्यालय भवन निर्माण में योगदान दें। उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार के कुशासन के ढाई वर्ष पूरे हो चुके हैं और जनता कांग्रेस के झूठे वादे के चक्कर में फंसकर पछता रही है।
आगे कहा कि कांग्रेस का गोधन न्याय योजना पूरी तरह फेल है तथा बिहार के चारा घोटाले से भी बड़ा छत्तीसगढ़ का गोबर घोटाला उजागर होने वाला है। उन्होंने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार गोबर खरीदी की जानकारी विधायकों को नहीं दे रही है तथा कई जिलों में गोबर बारिश के पानी बह गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें। प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता से बेदखल करने को तैयार बैठी है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने कहा कि भाजपा कार्यालय सिर्फ एक भवन ही नहीं बल्कि लाखों कार्यकर्ताओं का आस्था का केंद्र व गतिविधियों के संचालन का जीवंत मुख्यालय रहता है, जहाँ पार्टी की योजना व कार्यक्रम तय किए जाते हैं। उन्होंने भवन निर्माण के लिए पहले दिन सहयोग राशि दी, उनके योगदान की सराहना की।
पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा ने कहा कि सूरजपुर भाजपा के लिए आज एक सुखद दिन है, जब वर्षों के संघर्ष व योजना के बाद आज कार्यालय भवन का भूमिपूजन हो रहा है। उन्होंने कहा कि सबके सहयोग से भव्य व सुव्यवस्थित कार्यालय भवन बनेगा।
प्रदेश महामंत्री नारायण चंदेल ने कहा कि कार्यालय से पार्टी की गतिविधियां संचालित होती हैं। आज छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश कार्यालय पूरे किसी भी राजनीति दल के कार्यालय से सर्वश्रेष्ठ व सर्व सुविधायुक्त कार्यालय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जिलों में कार्यालय भवन का निर्माण हो चुका है, लेकिन आप सभी के सहयोग से सूरजपुर का कार्यालय सबसे भव्य व सुव्यवस्थित बनेगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने कहा कि सूरजपुर जिला भाजपा के लिए आज का दिन ऐतिहासिक व गौरवशाली पल है आज हम सब की मौजूदगी में भव्य कार्यालय भवन का भूमिपूजन हुआ है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 22 जुलाई। भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा का नौ दिवसीय आयोजन धूमधाम से संपन्न किया गया, जिसके बाद भगवान जगन्नाथ अपनी बहन सुभद्रा एवं भाई बलभद्र के साथ वापस अपने मंदिर प्रांगण में विराजमान हुए।
उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कल समाज विश्रामपुर के द्वारा रथ यात्रा पूजन कार्यक्रम विधि विधान से गत 12 जुलाई को प्रारंभ किया गया था, जिसमें वैश्विक कोरोनावायरस आपदा के कारण समाज द्वारा रथयात्रा शहर में ना निकालकर अपने मंदिर प्रांगण में ही प्रभु जगन्नाथ सुभद्रा एवं बलभद्र को रथ पर बैठा कर पारंपरिक विधि विधान एवं अनुष्ठान के तहत 9 दिवस तक पूजन कार्यक्रम संपन्न किया गया।
वहीं बाहुड़ा यात्रा के तहत प्रभु जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा जी अपनी मौसी के घर से निकल कर वापस अपने मंदिर में विराजमान हुए। नौ दिवसीय रथ यात्रा कार्यक्रम का विधि विधान से अनुष्ठान चिरमिरी से आए मुख्य पुजारी कैलाश गोसाई एवं उनके सहयोगी कुन्ना गोसाई के द्वारा मुख्य यजमान शितीकांत सवाई सप्तनिक के माध्यम से संपन्न करवाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से समाज के दीप्ति स्वाइं, सीती कांत स्वाई, नित्यानंद स्वाइं, भगत चरण पात्रो,अशोक स्वाइं कानन, प्रफुल्ल नायक, भगवानदास, विद्या, अक्षय साहू, सेनापति प्रधान,विशाल स्वाइं सूरज सेठी, प्रभाकर स्वाइं, कानन स्वाई, निराकार ,अलंकार, ट्रिनाथ देहूरि, विनायक, कारटिक आदि काफी संख्या में समाज के युवा वर्ग शामिल रहे।
नए मंदिर भवन का उद्घाटन
मुख्य अतिथियों के द्वारा फीता काटकर नए मंदिर भवन का उद्घाटन किया गया।
उत्कल समाज विश्रामपुर के द्वारा अपने प्रांगण में नवीन मंदिर का निर्माण करवाया गया था, जिसका शुभारंभ रथ यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला अध्यक्ष सूरजपुर जिला कांग्रेस कमेटी बिंदेश्वर शरण सिंह देव एवं एसईसीएल बिश्रामपुर क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक बीएन झा के द्वारा फीता काटकर नए मंदिर भवन का शुभारंभ किया गया।
इस दौरान मुख्य अतिथि की आसंदी से बिंदेश्वर शरण सिंह देव ने कहा कि मंदिरों की कड़ी में बिश्रामपुर क्षेत्र में एक और मंदिर जुड़ गया, इससे ऐसा प्रतीत होता है जैसे आने वाले समय में बिश्रामपुर क्षेत्र मंदिरों का शहर कहलाएगा जिसके लिए उत्कल समाज को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुख्य महाप्रबंधक बीएन झा ने कहा कि भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं सुभद्रा जी कुरना काल से लोगों को जल्द मुक्ति दिलाए ऐसी हम सब की कामना है एवं क्षेत्र को खुशहाली प्रदान करें।
वरिष्ठ पत्रकार गोपाल सिंह विद्रोही ने कहा कि ब्रह्मांड धीश का यह मंदिर उड़ीसा के जगन्नाथ पुरी का स्मरण कराता रहेगा। उत्कल समाज में विश्रामपुर वासियों को एक पवित्र एवं धार्मिक उपहार दी है, जिसके लिए साधुवाद के पात्र हैं।
जिसके बाद आज जमुना कालरी क्षेत्र से आए मुख्य पुजारी सुशांत त्रिपाठी के द्वारा वैदिक मंत्र उच्चारण एवं पारंपरिक अनुष्ठान के तहत मुख्य यजमान श्रीकांत स्वाइं( बिद्दी) सप्तनिक एवं प्रदीप त्रिपाठी के माध्यम से तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम भी सफलतापूर्वक संपन्न करवाया गया। जिसके बाद आज बाहुड़ा रथ यात्रा कार्यक्रम पश्चात नवीन मंदिर भवन में नवीन मूर्तियों की स्थापना प्राण प्रतिष्ठा के तहत की गई।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 22 जुलाई। नागरिकों को अब मोबाईल गुम होने पर उसकी खोजबीन के लिए घर बैठे ऑनलाईन माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंचाया जा सकेगा। नागरिकों की सहुलियत को ध्यान में रखते हुए यह सुविधा जिले के पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने प्रारंभ करवाया है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज के दौर में मोबाइल फोन हमारी लाइफ का एक अहम हिस्सा बन गया है। फोन सिर्फ बात करने तक ही सीमित नहीं रह गए, डिजिटल युग में हमारा बहुत सारा जरूरी डेटा भी फोन में होता है, ऑनलाइन बैंक, शॉपिंग, जरूरी डॉक्यूमेंट्स से लेकर फोटो तक हर चीज हमारे फोन में होती है. ऐसे में अगर फोन कहीं गुम हो जाए तो आर्थिक नुकसान भी होता है जिसे संज्ञान में लेते हुए लोगों के गुम मोबाईल की खोजबीन के लिए सूरजपुर पुलिस ने मिसिंग मोबाईल फोन की सुविधा उपलब्ध कराई है जिसके जरिए लोग केवल थाना में गुम मोबाईल की सूचना देकर गुम हुए मोबाईल की खोजबीन करवा सकेंगे।
उन्होंने बताया कि गुम मोबाईल खोजबीन के लिए सूरजपुर पुलिस के ब्लाग में मिसिंग मोबाइल फोन की सूचना देने हेतु सुविधा मौजूद है इसके अलावे लिंक द्धह्लह्लश्चह्य://द्घशह्म्द्वह्य.द्दद्यद्ग/द्धङ्घद्गक्र5ञ्जद्घहृद्घह्ल34ह्नञ्जद्गह्ल7 पर भी क्लीक कर गुम हुए मोबाईल के बारे में सूचना हम तक पहुंचाई जा सकती है। गुम हुए मोबाईल की ऑनलाईन माध्यम से सूचना प्राप्त होने के फौरन बाद बरामद की कार्यवाही प्रारंभ कर दी जायेगी और गुम मोबाईल रिक्वहर होने पर मोबाईल जिसका है उसे वापस किया जाएगा।
एसपी ने दोपहिया वाहन चालकों को समझाईश दे वितरित किए हेलमेट
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 21 जुलाई। बिश्रामपुर-अंबिकापुर एनएच 43 के सिलफिली में यातायात व थाना जयनगर की संयुक्त टीम ने विशेष नाका लगाकर दोपहिया वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत दी, वहीं जो दोपहिया वाहन चालक हेलमेट के बिना गुजर रहे थे, उन्हें पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने हेलमेट नहीं पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक करते हुए उन्हें नि:शुल्क हेलमट दिए और आगे से बाइक चलाते समय हेलमट पहनने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हम यातायात नियमों का पालन नहीं करने पर कार्रवाई के साथ ही हेलमेल पहनने के लिए लोगों को प्रोत्साहित भी कर रहे हंै। जिसके तहत आज हेलमट बांटकर लोगों को हेलमेट पहनने की हिदायत दी और वाहन चालकों को संदेश दिया गया कि यातायात नियमों का पालन करें। जो नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा जाएगा, उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि हेलमट पहनने से किसी की शान में कमी नहीं आती, बल्कि दुर्घटना के समय जान बच सकती हैं। क्योंकि जब भी दोपहिया वाहन की दुर्घटना होती है, अक्सर वाहन चालक की मौत सिर पर चोट के कारण होती है। हमारे लिए हर एक नागरिक की जान कीमती है, इसी उद्देश्य को लेकर जिले की पुलिस लगातार लोगों को सडक़ सुरक्षा नियमों का पालन करने की समझाईश एवं नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई कर रही है।
चेकिंग के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने वाहन चालकों को वाहन के सभी दस्तावेज जैसे डाइविग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण फिटनेस सहित अन्य कागजात साथ में रखने कहा। इस दौरान थाना प्रभारी जयनगर दीपक पासवान, यातायात प्रभारी आर.सी.राय, एएसआई देवनाथ चौधरी, एएसआई कृष्णा सिंह, प्रधान आरक्षक रामजतन सिंह, बालमुकुन्द पाण्डेय व आरक्षक रामप्रसाद पैंकरा मौजूद रहे।
बिश्रामपुर, 21 जुलाई। नगर में आए दिन हो रहे चोरी व विभिन्न गंभीर अपराधों के मामलों को ध्यान में रखते हुए नगर के मुख्य चौक चौराहों में सीसीटीवी कैमरा लगवाने भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता आज सूरजपुर कलेक्टर से मुलाकात कर विश्रामपुर नगर में आए दिन हो रहे चोरी लूट एवं अन्य गंभीर अपराधों के संदर्भ में नगर के विभिन्न चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरा लगवाने हेतु ज्ञापन दिया
ज्ञापन देने वालों में शिवनन्दनपुर उपसरपंच कृष्णकांत गोयल,भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दीनानाथ यादव, भाजयुमो जिला प्रचार प्रसार प्रमुख दिनेश यादव, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अवनीश सिंह उर्फ विधायक, विनोद शाह, अंकित सिंह चौहान, विवेक अग्रवाल एवम सचिन तायल उपस्थित रहे।
प्रदेशाध्यक्ष सहित कई दिग्गज होंगे शामिल
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
सूरजपुर, 19 जुलाई। जिला भाजपा के नवीन भवन के भूमिपूजन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। भाजपा सूरजपुर के नवीन जिला कार्यालय के भवन की आधरशिला 21 जुलाई को रखा जाना प्रस्तावित है। नगर के रिंग रोड स्थित सर्किट हाउस मार्ग में भाजपा के लिए आबंटित एक एकड़ भूमि पर भव्य तीन मंजिला कार्यालय भवन बनेगा।
कार्यालय के भूमिपूजन समारोह में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णु देव साय , नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, केन्द्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल, संगठन महामंत्री पवन साय,पूर्व अध्यक्ष वनौषधि बोर्ड रामप्रताप सिंह,संभागीय संगठन प्रभारी नारायण चंदेल, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल,पूर्व विधायक रजनी त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता आर के शुक्ल, भीमसेन अग्रवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गोयल, रामकृपाल साहू सम्मिलित होंगे।
21 जुलाई को प्रात: 11 बजे प्रस्तावित स्थल पर अतिथियों की मौजूदगी में भूमिपूजन कार्यक्रम होगा। इसके बाद साधुराम सेवा कुंज में जिले भर से जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं को अतिथियों द्वारा संबोधित किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल ने जिले में निवासरत सभी भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं एवं शुभचिन्तकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बिश्रामपुर, 19 जुलाई। युवा नेता राजेश जैन के नेतृत्व में वार्ड-1 में समस्याओं को लेकर ग्राम पंचायत शिवनंदनपुर सचिव को ज्ञापन दिया गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि सडक़ों की हालत अत्यंत जर्जर हो चुकी है एवं पानी जमा होने से बरसात के दिनों में चलना भी मुश्किल हो जाता है। नालियों की स्थिति बद से बदतर है। पूरी नालियां जाम हो चुकी है और गाजर घास से पूरी भर चुकी है। वहां की स्थिति ऐसी है कि बरसात के दिनों में वहां गंदगी व बदबू से बुरा हाल है। बीमारी संक्रमण फैलने का पूरा डर है। शिवनंदनपुर के सचिव को वार्डवासियों ने ज्ञापन देकर मांग की कि जल्द से जल्द वहां नाली मरम्मत एवं सफाई कराई जाए एवं सडक़ का निर्माण जल्द से जल्द कराया जाए। ज्ञापन देने वालों में चरणजीत सिंह, रईस कुरैशी, अहमद खान, आशीष सिंह, मोहित गुप्ता, मृत्युंजय गुप्ता, विमलेश गुप्ता एवं प्रकाश सवाई शामिल थे।