छत्तीसगढ़ » कोण्डागांव
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। जिला पंचायत कोण्डागांव के जिला पंचायत सदस्य बालसिंह बघेल ने 4 जनवरी को अनिश्चितकालीन आंदोलन पर डटे ग्राम पंचायत सचिवों व रोजगार सहायकों के आंदोलन स्थल पर पहुंचकर न केवल उनके द्वारा अपनी मांगों को लेकर किए जा रहे आंदोलन का समर्थन किया, बल्कि उनकी मांगों को जायज बताते हुए, राज्य सरकार से आग्रह किया कि, सचिवों व रोजगार सहायकों की मांगों को तत्काल पूरी की जाए। साथ ही बालसिंह द्वारा मुख्यमंत्री व पंचायत मंत्री के नाम पर एसडीएम कोण्डागांव को ज्ञापन सौंपा भी गया।
जिपं सदस्य बालसिंह बघेल ने बताया कि ग्राम पंचायत सचिव अपने विभाग के साथ-साथ ग्राम पंचायत स्तर के सभी विभागों के कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभाते हैं। अधिकांश सचिवों की उम्र रिटायरमेंट तक पहुंच गया है और उनमें भविष्य को लेकर डर बना हुआ है। वर्षों से शासन की सेवा करने के बावजूद उनका सुनने वाला कोई नहीं हैं। ऐसी स्थिति में इस सरकार से उम्मीद लेकर वे सभी शांति पूर्ण अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं।
बालसिंह बघेल ने यह भी कहा है कि, सचिवों और रोजगार सहायकों द्वारा अपनी-अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर बैठ जाने से जनकल्याणकारी योजनाओं से भी ग्रामीणजनों को वंचित होना पडऩे लगा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। केशकाल ब्लाक अंतर्गत विभिन्न आसपास सोसाइटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने धान खरीदी केंद्रों का सोमवार को निरीक्षण किया। लगभग सभी सोसाइटियों में किसानों ने बारदाने की कमी बताई। कई किसानों ने यह भी बताया कि, वे दो दिसंबर से धान बेचे हैं, जिसका पैसा अब तक नहीं मिला हैं।
किसानों की शिकायत पर नेताओं ने तुरंत अधिकारियों से दूरभाष से बात कर तत्काल समस्या का निराकरण करने कहा गया। साथ ही कहा गया कि, जिस रफ्तार से खरीदी चल रही है उस गति से पूरी खरीदी हो पाना असंभव है। इसलिए खरीदी का समय बढ़ाने का भी मांग की। साथ ही सभी किसानों से अपील की गई कि किसी के बहकावे में न आएं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि बिल संसद में लाया गया है, उस बिल का भी खुले मंच में समर्थन किया। किसानों ने ताली बजाकर बिल का स्वागत किया। इस बीच किसानों से बात करने पर उन्होंने बताया कि, बारदाना के कमी के चलते जिनके पास खुद का बारदाना है, उसका ही टोकन काटा जा रहा हैं। साथ ही टोकन काटने में भी लंबी कतार लगा घण्टों इंतजार करना पड़ा रहा हैं।
कृषक व सरपंच पति ग्राम पंचायत होनहेड रति राम ने बताया कि, लगातार किसानों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा हैं। साथ ही प्रदेश के मुखिया द्वरा ठगी किया जा रहा हैं चूँकि बारदाना की कमी से तो पहले ही जूझ रहे हैं, अब जिसके पास बारदाना है उनका ही टोकन काटा जा रहा हैं। जिससे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने बताया कि, प्रदेश की झूठी सरकार लगतार प्रदेश भर के किसानों के साथ छलावा करते आ रहा हैं जिसका आने वाले समय में मुहतोड़ जवाब किसानों द्वारा दिया जाएगा। इस बीच उन्होंने धान खरीदी केंद्र में बोर को भी वजन काटा करवाया साथ ही वहां के किसानों को आश्वासन भी दिया कि उनकी मांगों व उनके हित के लिए सडक़ के लड़ाई भी करेंगे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से संतोष कटारिया, आकाश मेहता, धनराज मालू, रजिया खाना, आशा दीवान, मनोज गोयल, नवदीप सोनी, महेंद्र रामटेके सहित किसान उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। नववर्ष के उपलक्ष्य में जिला महिला कांग्रेस कमेटी ने मोहल्ले की महिलाओं के साथ बधाई कार्यक्रम संपन्न किया। 4 जनवरी को सर्वप्रथम मरारपारा वार्ड की महिलाओं को उनके स्थान में जाकर नववर्ष की बधाई व शुभकामनाएं दी और वर्ष भर सभी के स्वास्थ्य व खुशियों की मंगल कामनाएं की। उसके पश्चात महिलाओं के मनोरंजन के लिए कुर्सी दौड़ जैसे कार्यक्रम आयोजित किए। जिसमें बुजुर्ग महिलाएं, युवा पीढ़ी और बच्चे बच्चियों ने भी भाग लिया। जीतने वाली महिलाओं व बच्चों को पुरस्कार वितरण भी किया गया।
महिला कांग्रेस प्रवक्ता डॉ. शिल्पा ने कहा कि, ऐसे कार्यक्रमों से महिलाओं में नई ऊर्जा का संचार होता हैं एक तरफ जहां महिलाएं दिनभर सिर्फ परिवार के सदस्यों का ध्यान रखती हैं और खुद के लिए समय नहीं दे पाती तो हमारा उद्देश्य यही हैं कि, महिलाएं खुद के लिए समय निकालें मनोरंजन करें और खुशियों से भरी रहे। ताकि संपूर्ण परिवार में खुशियां बांट सकें। इसके पश्चात दंत चिकित्सक होने के नाते डॉ. शिल्पा ने निशुल्क दंत परामर्श भी उपस्थित महिलाओं को दिया। उनकी परेशानियों का हल बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव मनीष श्रीवास्तव, शहर उपाध्यक्ष सुब्रत राय, वरिष्ठ कांग्रेसी नरेंद्र राठौर, आशुतोष पांडे, बब्बू दहिया, रितेश गोयल के साथ महिला कांग्रेस के पूर्व पार्षद गीता गुप्ता, सरिता देवांगन, यूथ मीडिया प्रभारी अभिलाषा, अरुणा, मीनू आदि उपस्थित रहे।
कोण्डागांव, 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के माध्यम से रविवार 3 जनवरी को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई हैं। जारी किए गए सूची के अनुसार कोण्डागांव के ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में भरत देवांगन व नगरी ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में जितेन्द्र दुबे को नियुक्ति दी गई है। इसके अलावा कोण्डागांव जिला के मर्दापाल धनोरा व जिला के अन्य सभी ब्लॉकों में कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कोण्डागांव जिला अंतर्गत शहर कांग्रेस से जितेंद्र दुबे (जीतू), कोण्डागांव ब्लॉक कांग्रेस से भारत देवांगन, माकड़ी ब्लॉक कांग्रेस से शंकर मण्डावी, मर्दापाल ब्लॉक कांग्रेस से सुखराम पोयाम, केशकाल ब्लॉक कांग्रेस से राजेश नेताम, फरसगांव ब्लॉक कांग्रेस से दिनेश जायसवाल, धनोरा ब्लॉक कांग्रेस से प्रवीण अग्निहोत्री, बड़ेराजपुर ब्लॉक से हीरा नेताम को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बनाए गए। सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों की नियुक्ति पर जिले के समस्त कांग्रेसजनों ने शुभकामनाएं प्रेषित की है।
कोण्डागांव, 4 जनवरी। प्रदेश ग्राम पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर अनिश्चितकालीन हड़ताल के दसवें दिन 4 जनवरी को भाजपा मण्डल केशकाल के पदाधिकारीगण रावण भाटा मैदान पहुंच समर्थन किया।
भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष संतोष कटारिया ने बताया कि, राज्य में ग्रामीण अंचल में सरकार की योजना को नीचे स्तर तक पहुंचाने में सचिव का बहुत बड़ा योगदान होता है। एैसे में आज विगत कई वर्षों से सेवा दे रहे सचिव की इस मांग को सरकार को गंभीरता से लेते हुए पूर्ण करें। भाजपा मण्डल अध्यक्ष रामेश्वर उसेण्डी ने समस्त सचिवों को विश्वास दिलाया कि, उनके इस लड़ाई में भाजपा मंडल सदैव खड़ा हैं और आगे भी साथ देगा। सचिव संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार नेताम ने बताया कि, लगातार अन्य पार्टी के पदाधिकारियों का आना हो रहा व भरपूर समर्थन मिला रहा जिसका सचिव संघ आभार व्यक्त करता हैं। इस बीच उन्होंने सरकार के मौखिक आश्वासन को लेकर भी नाराजगी जाहिर की साथ ही लिखित प्रमाण की मांग की। इस बीच अनिश्चित कालीन धरना जारी रहने की बात कही, उन्होंने बताया कि कल सरकार को जगाने यज्ञ भी कराया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से आकाश मेहता, रजिया खान, आशा दिवान, धनराज मालू, नवदीप सोनी, मनोज गोयल, महेंद्र रामटेके सचिव व रोजगार सहायक उपस्थित थे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 4 जनवरी। अंबेडकर सेवा संस्था के माध्यम से 3 जनवरी को कोण्डागांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया। इस बारे में अंबेडकर सेवा संस्था के पदाधिकारियों ने बताया, पहली महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले के जन्मदिन के अवसर पर कोण्डागांव में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवी, निजी संस्थाएं व अन्य क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को सम्मानित किया गया है।
डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के माध्यम से अंबेडकर चौक में बाबासाहेब की आदमकद प्रतिमा के समक्ष देश की प्रथम महिला शिक्षित माता सावित्रीबाई फुले जी की जयंती के अवसर पर छायाचित्र में माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डिप्टी कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी, जनप्रतिनिधि नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, संरक्षक आरके मेश्राम, संरक्षक तिलक पांडे, अनुसूचित जाति संगठन चुन्नीलाल मिर्जा, बौद्ध समाज अध्यक्ष सीएल मेश्राम, सारंगधर कौशिक, संतोष सावरकर की मौजूदगी में डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था द्वारा सम्मान समारोह में उत्कृष्ट कार्य किए जिले के समाज सेवी संस्था व राष्ट्रीय शालेय कीड़ा प्रतियोगिता छात्र व छात्राओं सम्मानित किया गया। समाज सेवी संस्था से शांति फाउंडेशन छोटू सलाम, साथी संस्था भुपेश तिवारी, आहूजा ऑटोमोबाइल्स त्रिलोचन सिंह आहूजा, मोहम्मद यासीन, सनी सिंह गिल, शैलेश शुक्ला पत्रकारिता निष्पक्ष सेवा, अनुसूचित जाति संगठन चुन्नीलाल मिर्जा ओड़ीसा से मसीह समाज डेनियल विक्टर, रूपेंद्र कोर्राम, जग्गो रायताड, आदि को सम्मानित किया गया। उसके पश्चात माता सावित्री फुलेबाई की जीवन पर रोशनी डाला गया।
डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के माध्यम से मुख्य अतिथि पवन कुमार प्रेमी, नगर पालिका अध्यक्ष हेम कुवंर पटेल को ज्योतिबा फुले गुलामगिरी पुस्तक भेंट किया गया। डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के संरक्षक आर के मेश्राम, संरक्षक तिलक पांडे, संरक्षक चितरंजन खोबरागड़े, पीपी गोनाडे. अध्यक्ष संतोष सावरकर, उपाध्यक्ष मुकेश मारकंडे, महेंद्र सागर, सचिव पंचू सागर, कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश नाग, मन्ना राम नेताम, फुल सिंह ठाकुर बीआर नाग आदि मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 जनवरी। जमधर सोढ़ी विकास खण्ड कोण्डागांव के छोटे से ग्राम चलका में रहने वाले एक लघु श्रेणी के प्रगतिशील कृषक हैं। जमधर पिछले 3 सालों से बीज उत्पादन का कार्य करते आ रहे हैं। जिसमें वे करेला, बरबटी, खीरा, शिमला मिर्च, फसलों का बीज उत्पादन करते आ रहे हैं।
पहले वह बीज के परिवक्वता पश्चात फसल की कटाई करके बीजों में नमी मात्रा के निर्देशानुसार बनाए रखने के लिए बीजों को धुप मे सुखातें थे। जिससे बीजों में अनियमितता बनी रहती थी व चिडियों, पशुओं के खतरे से बीजों को क्षति पहुचती थी तथा बीज की गुणवत्ता व चमक चली जाती थी। जिसमें ग्रेडिग पश्चात् भारी मात्रा में (लगभग 15-20 प्रतिशत) हानि उठानी पड़ती थी। लेकिन उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत वर्ष 2018-19 में सोलर पावर ड्रायर 50 प्रतिशत अनुदान पर रामधर को प्रदाय किया गया। जिसके लगातार उपयोग से बीजों में समानता, चमक व कम मेेहनत से बीजों कों मानक अनुसार सूखाकर बीजों कों बैंगिग कर कंपनी में भेजने की सुविधा प्राप्त हुई। जिससे ग्रेडिग में होने वाली हानि बहुत कम हो गयी हैं। यह मशीन सोलर व विद्युत दोनो से चलती हैं, जिससे गर्मी के दिनों में सूर्य के प्रकाश व खराब मौसम की स्थिति में एक कमरे में सफलतापूर्वक उपयोग किया जा सकता है।
जमधर सोढ़ी ने कहा कि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी लोकेश्वर प्रसाद धु्रव द्वारा मुझे समय-समय पर योजनाओं के संबंध में जानकारी व सफल उद्यानिकी क्रियाविधियों के बारे में निरंतर जानकारी प्राप्त होती रहती हैं। जिसमें सब्जीय वर्गीय फसलों के बीज उत्पादन में अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो रहा हैं। साथ ही उद्यानिकी फसलों व बीजों के उत्पादन एवं प्रसंसकरण के लिए नियमित प्रशिक्षण से महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रही हैं। इस प्रकार विभाग के मदद से हमारा आय बढ़ रहा है, जो की हमे नये तकनीकों को अपनानें व उद्यानिकी फसलों के उत्पादन करने के लिए हमारा मनोबल बढ़ा हैं। इस संबंध में लोकेश्वर प्रसाद धु्रव ने बताया कि, पूर्व में पारंपरिक कृषि से वर्ष में अपने 3.5 एकड़ खेत से केवल जीवन निर्वहन के लिए पैसे जमा कर पाते थे। परंतु बीज उत्पादन से जुडऩे के पश्चात विभाग द्वारा प्रदत्त सोलर पावर ड्रायर की सहायता से प्रति एकड़ वर्ष में 4 क्विंटल बीज का उत्पादन करेला फसल से कर रहे हैं। जिससे उन्हें वार्षिक रूप से शुद्ध रूप से 4,00,000 रूपयों की आमदनी प्राप्त हो रहा हैं। ड्रायर प्राप्ति के पूर्व 1 एकड़ में करेला फसल से केवल 160 किलो ग्राम बीजों का उत्पादन छमाही में संभव हो पाता था जबकि ड्रायर प्राप्त होने से अब प्रति एकड़ 210 से 220 किलो ग्राम तक बीज प्रति छमाही उत्पादन हो राहा है।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 जनवरी। दो व तीन जनवरी को सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के लिए सडक़ हादसों से भरा रहा। जहां 2 जनवरी को वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी, जिसमें बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए, तो वहीं देर शाम एक बाइक ट्रैक्टर लोडर से टकरा गया। जिसमें बाइक चालक युवक घायल हो गया। वहीं 3 जनवरी को 2 सडक़ हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं एक घायल हो गया।
जानकारी अनुसार, कोण्डागांव से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-30 पर 3 जनवरी की दोपहर रायपुर की ओर से जगदलपुर की ओर जा रहे नरेश ट्रेवल्स की बस ने एक बाइक को ठोकर मार दी। इसमें बाइक चालक अज्ञात युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।
मसोरा टोल प्लाजा के पास हुए इस सडक़ हादसे से ठीक पहले जैतपुरी के पास भी एक सडक़ हादसा हुआ था, जिसके लिए कोण्डागांव ब्लाक क्षेत्र में संचालित 108 को कॉल गया था, घायल के मदद के लिए मौके पर पहुंचा 108 जब वापस लौट रहा था, तभी यह हादसा हुआ। 108 की टीम ने तत्काल दोनों घायलों को कोण्डागांव जिला अस्पताल आरएनटी पहुंचाया।
कोण्डागांव के क्षेत्रीय परिवहन विभाग से मिली जानकारी अनुसार, सडक़ हादसे में घायल युवक जिस बाइक को चला रहा था, वह केशकाल के बोरगांव निवासी हरेश कुमार कश्यप के नाम से पंजीकृत हैं। एक ओर कोण्डागांव जिला की पुलिस घायल के परिजनों की तलाश कर रही है, तो वहीं दूसरी ओर गंभीर रूप से घायल युवक की उपचार के दौरान कोण्डागांव के जिला अस्पताल में मौत हो गई है।
कोण्डागांव-उमरकोट पहुंच मार्ग पर बफना गांव के पास 2 जनवरी सुबह एक मिनी ट्रक की स्कूटी से टक्कर हो गई है, जिसमें स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बफना गांव के पास सरगीपाल पारा वार्ड निवासी 51 वर्षीय टेकेंद्र शर्मा और उनकी पत्नी सरस्वती शर्मा को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी।
कोण्डागांव, 3 जनवरी। विकासखंड कोण्डागांव के बड़ेकनेरा के पास बीती रात एक बाइक ट्रैक्टर लोडर से टकरा गई। घायल बाइक सवार को 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल कोण्डागांव लाया गया है।
पूरन मंडावी के अनुसार, उसका भाई जगदीश व चचेरा भाई कुलधर अपने गृहग्राम राजागांव से बड़ेकनेरा की ओर बाइक से जा रहे थे। रास्ते में हाइड्रोलिक ट्रैक्टर के लोडर से उनकी टक्कर हो गई, जिसमें उसका भाई जगदीश गंभीर रूप से घायल हो गया है।
वहीं दूसरी ओर बड़ेकनेरा पहुंच मार्ग पर नगर के डीएनके कॉलोनी कमिश्नर निवास के पास एक बाइक ने सडक़ पार कर रहे पैदल युवक को टक्कर मार दिया। घायल पैदल युवक मयंक नायक उर्फ डंपी को अस्पताल लेकर पहुंचे। बाइक चालक महादेव नेताम ने बताया, वह कोण्डागांव से भिरागांव जा रहा था, तभी डंपी अचानक बाइक के सामने आ गया। घायल का उपचार जारी हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 3 जनवरी। नव वर्ष के आगमन के साथ ही भारतीय जनता पार्टी की नवगठित जिला कार्यकारिणी की प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक 2 जनवरी को आयोजित हुई। बैठक भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेश अरोरा की अध्यक्षता व जिला प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई। वहीं कार्यसमिति में जिला व समस्त मंडल कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।
परिचयात्मक उद्बोधन के माध्यम से प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जैन ने सभी कार्यकर्ताओं का जिला प्रभारी से परिचय करवाया। उन्होंने बताया कि, जिले के सभी 10 मंडलों में विगत दिनों संपन्न अखिल भारतीय मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से भाजपा के इतिहास, विचारधारा व रीति नीति से कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया गया है, जिससे प्रशिक्षु जनों में नवीन ऊर्जा का संचार हुआ है, जो उनमें व्यक्तित्व विकास, सेवा भावना व अनुशासन लाएगा।
जिला प्रभारी प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने सभी को नव वर्ष की बधाई देते कहा कि, छत्तीसगढ़ के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ के लोगों की खुशहाली का जो सपना देखा था वह सपना पूरा करने के लिए हमें अंत्योदय का प्रण लेकर सेवा भाव से जुटे रहना होगा। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह के 15 वर्षों के कार्यकाल की हमारी सरकार ने देशभर में छत्तीसगढ़ को एक विशिष्ट पहचान दिलाई। विकास के नए आयामों को छूने में हम सफल रहे। अब जब हम विपक्ष में हैं तो हमारी जिम्मेदारी दुगुनी हो चली है। इसलिए प्रदेश संगठन से मिले प्रत्येक दायित्व को पूरा करने के लिए जिला और मंडल से होते हुए नीचे तक सबको साथ जोडक़र, विश्वास में लेकर, अंत्योदय के संकल्प को साकार करना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष लता उसेण्डी ने नव वर्ष की बधाई देते कहा कि, भाजपा कार्यकर्ताओं को नवाचार का निर्माण करने व देश के लिए काम करने पर जोर देना चाहिए। एक समर्पित कार्यकर्ता ही संगठन को आगे ले जाता हैं, भाजपा की विचारधारा सेवा ही संगठन के आधार पर चलती है।
मीडिया प्रभारी रौनक दीवान ने बताया कि, प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से संगठन स्तर पर सुझाव मांगे, जिसमें जिला कार्यकारिणी सहित मंडल अध्यक्षों, नगर पालिका व नगर पंचायत पार्षदों, जिला व जनपद सदस्यों ने कई सुझाव दिए। मंच संचालन महामंत्री तरुण साना ने किया व बैठक प्रभारी कार्यालय मंत्री दयाराम पटेल थे। कार्यक्रम समापन जिला उपाध्यक्ष झाड़ी राम सलाम ने आभार व्यक्त कर किया।
इस प्रथम जिला कार्यसमिति की बैठक दौरान अल्पसंख्यक आयोग की प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया खान, आकाश मेहता, संतोष कटारिया, धनराज मालू, गोपाल दीक्षित, बाल सिंह बघेल, जैनेन्द्र ठाकुर, हेम कुंवर पटेल, जस्केतू उसेण्डी, प्रेम सिंह, लुभा सिंह नाग सहित बड़ी संख्या में जिला, मंडल, मोर्चा प्रकोष्ठ, नगरीय निकाय व पंचायत पदाघिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुरी, 3 जनवरी। जिले के कई किसानों को धान की एक विशेष प्रजाति को ऊंचे दाम पर खरीदने के नाम पर ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। सभी किसानों ने धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए शीघ्र ही कलेक्टर से शिकायत करने की बात कही है।
आरोप है कि एक कंपनी ने किसानों का धान 7500 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा किया था साथ ही किसानों को बीज एवं मजदूरी भुगतान भी स्वयं वहन करने की बात कही थी किंतु धान की फसल तैयार होने के बाद धान खरीदी करने कोई नहीं आया।
विगत रबी के मौसम में यह धान का उपज लिया। नर नारी एक अलग किस्म का धान है जिसे रोपाई एवं निंदाई गुड़ाई से लेकर अंत तक अलग ही प्रक्रिया होती है। धान की रोपाई के वक्त नर नारी धान में दो किस्म का धान होता है। नर धान को एक कतार में तथा नारी को एक फीट की दूरी पर अगली कतार में लगाया जाता है। जब धान में गर्भ का समय आता है तो प्रजनन की प्रक्रिया कराई जाती है। इसके लिए पखवाड़े भर प्रतिदिन धान को हिलाना है। जिससे लागत अधिक आता है किन्तु कंपनी के द्वारा मजदूर एवं खाद का खर्च वहन करने एवं चार गुना दाम पर कंपनी के द्वारा धान खरीदने की बात सुनकर किसानों ने इसे सहर्ष अपना लिया था तथा विगत वर्ष इस धान को अनेक किसानों ने लगाया था।
जिले के माकड़ी ब्लॉक के ग्राम र्बोंड निवासी प्रेम दीवान, प्रेम सागर बांसकोट के महेंद्र सेठिया जोगेंद्र सिंह, ब्रह्मानंद, कोमल सिन्हा अशोक कुमार ने नर-नारी धान को लगाया था। इसके अलावा कुल्हाड़ गांव, गिरोला, मूलमुला, बाफना, रांधना, हल्दा, बाड़ागांव आदि गांवों के किसानों ने भी नर नारी धान को लगाया था। किसान कोमल सिन्हा महेंद्र सेठिया,अशोक कुमार एवं जोगेंद्र सिंह ने बताया कि सभी लोगों ने 3 से 4 एकड़ में उक्त कंपनी का नर नारी धान लगाया था।
धान लगाने के पूर्व उक्त कंपनी के सुपरवाइजर दिनेश सोरी, श्याम जी जायसवाल एवं बृजेश सिंह ने किसानों के घर में आकर उनसे संपर्क किया तथा नर नारी धान के फायदे के बारे में बताया साथ ही उन्होंने किसानों के जमीन का निरीक्षण किया और उन्हें यह बताया कि नर-नारी धान को लगाने पर उन्हें सामान्य धान से लगभग 4 गुनी आमदनी होगी। सामान्य धान का मूल्य जहां 1500 रुपये प्रति क्विंटल के आस पास होता है। वहीं नर-नारी धान को कंपनी 7500 रुपये प्रति क्विंटल में खरीदेगी साथ ही उनको मजदूरी एवं खाद बीज मुफ्त दिया जाएगा। धान की पैदावार प्रति एकड़ 15 क्विंटल होने की बात कही गई थी किंतु किसानों का धान प्रति एकड़ 4-5 क्विंटल ही हुआ साथ ही धान खरीदने में कंपनी ने कोई रुचि नहीं ली तत्पश्चात किसानों ने धान को धमतरी पहुंचा कर दिया बदले में 7500 प्रति क्विंटल के हिसाब से रकम तो दिया गया किंतु किश्तों में देने की बात कहा गया।
प्रत्येक किसान को 10 से 20 हजार रुपये दिया गया तथा शेष राशि को खाते में डालने की बात कही गई। साल भर बीतने के बाद भी रकम नहीं दी जा रही है।
इस संबंध में कंपनी के सुपरवाइजर सामजी जायसवाल ने पूछने पर बताया कि किसानों की शिकायत गलत है। उन्होंने किसी प्रकार का लिखित एग्रीमेंट नहीं किया है।
इस संबंध में तहसीलदार बड़ेराजपुर एचआर नायक ने कहा कि अभी तक किसी प्रकार की शिकायत नहीं मिली है यदि शिकायत मिलती है तो इसकी जांच एवं कार्रवाई की जाएगी।
कोण्डागांव, 3 जनवरी। हरिहर वैष्णव के सम्पादन में सरस्वती बुक्स, भिलाई, छत्तीसगढ़ से हाल ही में प्रकाशित पुस्तक छत्तीसगढ़ की लोक व मिथक कथाएँ का विमोचन 2 जनवरी को कोण्डागांव के पुस्तक सम्पादक हरिहर वैष्णव की पत्नी मायावती वैष्णव ने पूजा कर परिवार-जनों की उपस्थिति में किया। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में बोली जाने वाली छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ पाँच कोस में पानी बदले, दस कोस में बानी, पन्द्रह कोस में पगड़ी बदले, बीस कोस में छानी कहावत को चरितार्थ करती विभिन्न भाषाओं यथा हल्बी, भतरी, गोंडी, धुरवी, बस्तरी, बाम्हनी, कोस्टी, कमारी, बैगानी, बिरहोरी, भुँजिया, बंजारी, सरगुजिहा और सादरी की भी रोचक और शिक्षाप्रद 77 लोक तथा मिथक कथाओं का समावेश किया गया हैं।कोण्डागांव, 3 जनवरी। हरिहर वैष्णव के सम्पादन में सरस्वती बुक्स, भिलाई, छत्तीसगढ़ से हाल ही में प्रकाशित पुस्तक छत्तीसगढ़ की लोक व मिथक कथाएँ का विमोचन 2 जनवरी को कोण्डागांव के पुस्तक सम्पादक हरिहर वैष्णव की पत्नी मायावती वैष्णव ने पूजा कर परिवार-जनों की उपस्थिति में किया। इस पुस्तक में छत्तीसगढ़ के विभिन्न अंचलों में बोली जाने वाली छत्तीसगढ़ी के साथ-साथ पाँच कोस में पानी बदले, दस कोस में बानी, पन्द्रह कोस में पगड़ी बदले, बीस कोस में छानी कहावत को चरितार्थ करती विभिन्न भाषाओं यथा हल्बी, भतरी, गोंडी, धुरवी, बस्तरी, बाम्हनी, कोस्टी, कमारी, बैगानी, बिरहोरी, भुँजिया, बंजारी, सरगुजिहा और सादरी की भी रोचक और शिक्षाप्रद 77 लोक तथा मिथक कथाओं का समावेश किया गया हैं।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 जनवरी। जमधर सोढ़ी विकास खण्ड कोण्डागांव के छोटे से ग्राम चलका में रहने वाले एक लघु श्रेणी के प्रगतिशील कृषक हैं। जमधर पिछले 3 सालों से बीज उत्पादन का कार्य करते आ रहे हैं। जिसमें वे करेला, बरबटी, खीरा, शिमला मिर्च, फसलों का बीज उत्पादन करते आ रहे हैं।
पहले वह बीज के परिवक्वता पश्चात फसल की कटाई करके बीजों में नमी मात्रा के निर्देशानुसार बनाए रखने के लिए बीजों को धुप मे सुखातें थे। जिससे बीजों में अनियमितता बनी रहती थी व चिडियों, पशुओं के खतरे से बीजों को क्षति पहुचती थी तथा बीज की गुणवत्ता व चमक चली जाती थी। जिसमें ग्रेडिग पश्चात् भारी मात्रा में (लगभग 15-20 प्रतिशत) हानि उठानी पड़ती थी। लेकिन उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन अंतर्गत वर्ष 2018-19 में सोलर पावर ड्रायर 50 प्रतिशत अनुदान पर रामधर को प्रदाय किया गया। जिसके लगातार उपयोग से बीजों में समानता, चमक व कम मेेहनत से बीजों कों मानक अनुसार सूखाकर बीजों कों बैंगिग कर कंपनी में भेजने की सुविधा प्राप्त हुई। जिससे ग्रेडिग में होने वाली हानि बहुत कम हो गयी हैं। यह मशीन सोलर व विद्युत दोनो से चलती हैं, जिससे गर्मी के दिनों में सूर्य के प्रकाश व खराब मौसम की स्थिति में एक कमरे में सफलतापूर्वक उपयोग किया जा सकता है।
जमधर सोढ़ी ने कहा कि, उद्यानिकी विभाग के अधिकारी लोकेश्वर प्रसाद धु्रव द्वारा मुझे समय-समय पर योजनाओं के संबंध में जानकारी व सफल उद्यानिकी क्रियाविधियों के बारे में निरंतर जानकारी प्राप्त होती रहती हैं। जिसमें सब्जीय वर्गीय फसलों के बीज उत्पादन में अधिकाधिक लाभ प्राप्त हो रहा हैं। साथ ही उद्यानिकी फसलों व बीजों के उत्पादन एवं प्रसंसकरण के लिए नियमित प्रशिक्षण से महत्वपूर्ण जानकारी मिलती रही हैं। इस प्रकार विभाग के मदद से हमारा आय बढ़ रहा है, जो की हमे नये तकनीकों को अपनानें व उद्यानिकी फसलों के उत्पादन करने के लिए हमारा मनोबल बढ़ा हैं। इस संबंध में लोकेश्वर प्रसाद धु्रव ने बताया कि, पूर्व में पारंपरिक कृषि से वर्ष में अपने 3.5 एकड़ खेत से केवल जीवन निर्वहन के लिए पैसे जमा कर पाते थे। परंतु बीज उत्पादन से जुडऩे के पश्चात विभाग द्वारा प्रदत्त सोलर पावर ड्रायर की सहायता से प्रति एकड़ वर्ष में 4 क्विंटल बीज का उत्पादन करेला फसल से कर रहे हैं। जिससे उन्हें वार्षिक रूप से शुद्ध रूप से 4,00,000 रूपयों की आमदनी प्राप्त हो रहा हैं। ड्रायर प्राप्ति के पूर्व 1 एकड़ में करेला फसल से केवल 160 किलो ग्राम बीजों का उत्पादन छमाही में संभव हो पाता था जबकि ड्रायर प्राप्त होने से अब प्रति एकड़ 210 से 220 किलो ग्राम तक बीज प्रति छमाही उत्पादन हो राहा है।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। कोण्डागांव के जिला व सत्र न्यायालय के पास डॉ. अंबेडकर साहब की प्रतिमा के समक्ष कोण्डागांव के डॉ. अंबेडकर सेवा समिति के माध्यम से 1 जनवरी को भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ अंबेडकर सेवा समिति के माध्यम से मशाल जलाकर भीमा कोरेगांव शौर्य दिवस पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के अंत में 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के आयोजक डॉ. अंबेडकर सेवा संस्था के संरक्षक आरके मेश्राम, तिलक पांडे, चितरंजन, पीपी गोनाडे, मन्ना राम नेताम, रंजीत गोटा, संतोष सावरकर, मुकेश मारकंडे व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। शांति फाउंडेशन समाजसेवी संस्था के माध्यम से 1 जनवरी को कोटोलबेड़ा गांव में नए वर्ष के अवसर पर वृद्धा जनों के लिए गरम कपड़े व जैकेट कंबल आदि वितरण किया गया। छोटे स्कूली बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया। इसके साथ ही महिलाओं को साड़ी और युवाओं को शर्ट कपड़े, जैकेट बाट कर नया साल बनाया गया। जिससे ग्रामीणों में खास उत्साह देखने को मिला। इस नेक कार्य के लिए दहिया फैशन निरज दहिया के द्वारा जैकेट का सहयोग किया गया। कुछ और लोगों के द्वारा गुप्त सहयोग जैकेट आदि वितरण किया गया । इस नेक कार्य में शांति फाउंडेशन से यतिन्र्द छोटू सलाम, अतुल सिंह ठाकुर, पंकज बाकची, गौरव ठाकुर, राहुल लिल्हारे, पवन सिंह ठाकुर, राजेश नाग, हर्ष लाहोटी, सत्यम धु्रव आदि मौजूद रहे।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। पढऩा लिखना साक्षरता अभियान के तहत राज्य स्तर पर चयनित श्रोत व्यक्ति और कुशल शिक्षकों का राज्य स्तरीय तीन दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण के द्वारा 28 से 30 दिसंबर तक दिया गया। इस अभियान के तहत जिले में चिन्हाकित 15 वर्ष से अधिक महिला, दिव्यांग, मजदूर, किसान व अन्य कारणों से पढ़ाई से वंचित असाक्षरों को साक्षर किया गया। पढऩा लिखना साक्षरता अभियान के तहत राज्य स्तर पर चयनित श्रोत व्यक्ति और कुशल शिक्षकों राज्य स्तरीय 3 दिवसीय वर्चुअल प्रशिक्षण राज्य साक्षात्कार प्रधिकरण के द्वारा दिया गया।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। कोण्डागांव के रायपुर नाका से कुछ दूर बजाज शोरूम के ठीक सामने 1 जनवरी को एक मोटरसाइकिल खड़ी वाहन से टकरा गई। जिसके चलते बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को वहां से गुजर रहे कोण्डागांव के कांग्रेसी नेता अमन सागर उर्फ बबलू व उनके साथी ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जिला अस्पताल से घायल युवक की हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया जा रहा हैं। वहीं दूसरी ओर विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत इसलनार गांव के पास एक मोटरसाइकिल पेड़ से टकरा गई। जिसमें बाइक चालक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
कोण्डागांव, 2 जनवरी। जिला व सत्र न्यायाधीश कार्यालय कोण्डागांव में कार्यरत वरिष्ठ कर्मचारी सहायक ग्रेड-2 विनोद कुमार भारती का 1 जनवरी को कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में निधन हो गया। दो जनवरी को उनके अंतिम संस्कार के पश्चात पुराना न्यायालय परिसर कोण्डागांव में कर्मचारियों के द्वारा 2 मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई। इसमें जिला न्यायालय कोण्डागांव के समस्त न्यायिक अधिकारीगण व कर्मचारी उपस्थित रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
विश्रामपुरी, 2 जनवरी। बड़ेराजपुर ब्लाक के ग्राम पंचायत कोरगांव के गुट्टाडीही में दस दिवसीय राज्यस्तरीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। फाइनल मैच भगत इलेवन गुट्टाडीही और पुसवाड़ा कांकेर के बीच हुआ। 8 ओवर का मैच था जिसमें पहले बेटिंग करते हुए भगत इलेवन ने 65 रन की पारी खेली और दूसरे पारी में पुसवाड़ा कांकेर ने 4 ही ओवर में 66 रन बना लिया। पुसवाड़ा मैच जीत कर प्रथम पुरस्कार 21021 रुपये व टॉफी पर कब्जा कर लिया और भगत इलेवन गुट्टाडीही को द्वितीय पुरस्कार 11011 रुपये व टॉफी से संतुष्ट होना पड़ा।
मुख्य अतिथि के रूप में महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल, कार्यक्रम की अध्यक्षता रामायण सिंह ध्रुव सरपंच कोरगांव, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रमिला मरकाम सभापति जिला पंचायत कोंडागांव, पिताम्बर नाग जिला अध्यक्ष एन एस यू आई कोण्डागाँव, सतीश नाग जनपद सदस्य केशकाल, खिलेश्वर सोरी राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कोंडागांव, दयानंद कुंजाम विधानसभा अध्यक्ष एन एस यू आई केशकाल, राकेश कुंजाम जिला उपाध्यक्ष एन एस यू आई कोंडागांव, डीगम्बर कुलदीप जिला सयोंजक एनएसयूआई कोंडागांव की उपस्थिति में हुआ आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने समस्त अथितियों का पूरे जोश और बाजे गाजे फूल माला के साथ स्वागत किया गया
मुख्य अतिथि महेन्द्र नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत केशकाल ने दोनो टीम के खिलाडिय़ों को बधाई दिया और कुछ कारण वश प्रथम विजेता नही बन पाने वाले टीम को अपनी हार से सीख लेने की बात कही और आने वाले समय में कड़ी मेहनत करने का जोश भरा। साथ ही खेल भावना दिखाने अनुशासन में खेलने के लिए सभी क्रिकेट खिलाडिय़ों को बधाई दिए और समस्त खिलाडिय़ों आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को नये साल की बधाई दी ।
क्रिकेट का सफल आयोजन युवा समिति गुट्टाडीही कोरगांव के अध्यक्ष पंचुराम नेताम , उपाध्यक्ष भगत नेताम, सचिव मानकू मरकाम देव कुमार नाग, कमलेश नेताम, दिलीप मरकाम, गोकुल मरकाम,एवं समिति के समस्त सदस्यों और ग्रामवासियों के द्वारा किया गया था।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 2 जनवरी। जिले की ग्रामीण महिलाओं को मशरूम उत्पादन से जोडक़र उनके अतिरिक्त आमदनी का नया जरिया उपलब्ध कराया जा रहा है। यु तो बस्तर संभाग के सभी जिलों में विभिन्न मशरूम की प्रजातिया बहुतायत से पायी जाती हैं जिसे स्थानीय समुदाय के लोग बड़े चाव से खाते हैं। इन मशरूमों को स्थानीय बोली फुटु या छाती के नाम से भी जाना जाता हैं। इन मशरूम की प्रजातियों को स्थानीय भाषा में माने डाबरी फुटु, भात छाती, टाकु, मजुर डुंडा, हरदुलिया, पीट छाती, कोडरी सिंग फुटु, कड़ छाती कहते हैं। लेकिन ये सब मशरूम की प्रजातिया केवल वर्षा और शरद ऋतु में ही मिलते है इन मशरूमों को वनों से संग्रहण करना स्थानीय ग्रामीण महिलाओं का प्रिय एतिहासिक घरेलू कार्य रहा है और अब राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के अंतर्गत इन ग्रामीण महिलाओं को ओयेस्टर मशरूम के उत्पादन में प्रशिक्षित करके उन्हें आय का एक विकल्प दिया जा रहा हैं।
इस क्रम में विकास खण्ड फरसगांव के ग्राम बड़ेडोंगर-भैसाबेड़ा गांव की दन्तेश्वरी स्वसहायता की महिलाओं ने मशरूम उत्पादन में विशेष रूचि लेकर अन्य ग्रामीणों समुदाय के समक्ष एक नया उदाहरण प्रस्तुत किया हैं। इस स्वसहायता समूह की अध्यक्ष सोनादई बताती है कि उनके समूह में 13 सदस्य महिलायें है और इस कार्य के लिए विहान द्वारा उन्हें मशरूम सेड के लिए 50 हजार तथा मशरूम बीज (स्पौन) पॉलीथिन व दवाईओं के लिए 50 हजार इस तरह कुल एक लाख अनुदान दिया गया है और वर्ष 2020 में उनके द्वारा 256 किलो (200 प्रति किलो ग्राम) मशरूम उत्पादन किया। जिसमें से सुखायें गये 5 किलो मशरूम पर उन्हें 51 हजार 2 सौ रूपए का मुनाफा हुआ। इसके अलावा हाल ही में 8 किलो सुखे मशरूम (8 सौ रूपयें प्रति किलो) के दर से बिक्री किया है।
पोषक तत्वों का खजाना है मशरूम
यु तो मशरूम सभी ने कभी न कभी खाया है और इस मशरूम में उपस्थित कई विटामिन्स व माइक्रोन्युट्रीयन्स इम्युनिटी बढऩे में सहायक होते हैं चुकिं इसका आकार सीप की तरह होता है अत: इसे ओयेस्टर मशरूम कहते हैं। इस मशरूम मेें एक अध्ययन के अनुसार विटामिन सी, और विटामिन बी के अलावा 1.6 से 2.5 फीसदी तक भरपूर प्रोटीन होता है। इसके अलावा हमारे शरीर के सुचारू रूप से काम करने के लिए आवश्यक पोटेशियम सोडियम, फॉस्फोरस, लोहा, कैलसियम जैसे जरूरी तत्व भी इसमें मौजूद होते हंै।
कोण्डागांव, 1 जनवरी। कोण्डागांव पुलिस और आईटीबीपी कैंप हड़ेली की संयुक्त टीम ने 31 दिसंबर को बीडीएस कोण्डागांव की सहायता से धूर नक्सल प्रभावित अंचल मर्दापाल थाना क्षेत्र के ग्राम एरंडवाल और एहकली के मध्य कच्चे मार्ग पर 7 किलो वजनी पाईप बम बरामद किया।
मुखबीर से संदिग्ध वायर दिखने की गोपनीय सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के निर्देश व कमांडेंट आईटीबीपी 41वीं वाहिनी पवन सिंह के मार्गदर्शन में मर्दापाल थाना, बीडीएस कोण्डागांव पुलिस और आईटीबीपी कैंप हड़ेली द्वारा संयुक्त अभियान चलाकर संदिग्ध स्थल से वायर डेटोनेटर सहित 7 किलो वजनी पाइप बम सुरक्षित तरीके से बरामद कर निष्क्रिय किया।इस अभियान की अगुआई कंपनी कमांडर हडेली कैंप पवन कुमार, उपनिरीक्षक यशवंत सिंह श्याम और उप निरीक्षक गुलाब टंडन ने की। जिनके नेतृत्व में उक्त बम जो ग्राम एरंडवाल और एहकली के मध्य कच्चे मार्ग पर लगा था जो सम्भवत: सुरक्षा बलों की पैदल पार्टी और छोटे वाहनों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा लगाया था, पर समय रहते सूचना मिल जाने से कोण्डागांव सुरक्षा बलों द्वारा नक्सली मंसूबों को नाकाम कर दिया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 जनवरी। केंद्र सरकार के माध्यम से लाए गए कृषि कानूनों व संसद के शीतकालीन सत्र को स्थगित किए जाने के विरोध में भारतीय युवा कांग्रेस के निर्देश पर 31 दिसंबर को प्रदेश युवा कांग्रेस के आह्वान पर जिला युवा कांग्रेस के नेतृत्व में कोण्डागांव कांग्रेस भवन से जय स्तम्भ चौक तक मशाल रैली निकाली गई व जय स्तम्भ चौक में किसान आंदोलन में शहीद वीर किसानों को 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल शर्मा ने कहा, अभी तो यह अंगड़ाई हैं आगे और लड़ाई है। नरेंद्र मोदी जी की सरकार अगर किसान हित में कदम बढ़ाती है और काले कानून को वापस लेती है तो ठीक है, अन्यथा भारतीय युवा कांग्रेस व किसान संगठनों के साथ संसद घेराव में भी कोण्डागांव युवा कांग्रेस की सहभागिता रहेगी।
जिला कांग्रेस मीडिया विभाग प्रभारी रितेश पटेल ने कहा, कि नरेंद्र मोदी झूठ की फैक्ट्री है। संसद के शीतकालीन सत्र को जारी रखने के लिए कोरोना का बहाना बनाया जा रहा है। शायद बिहार चुनाव में कोरोना छुट्टी पर थी. मोदी जी के द्वारा सत्र को इसलिए स्थगित किया जा रहा हैं। क्योंकि उन्हें पता है कि किसान हित में संसद गूंजेगा और उसका जवाब सरकार के पास नहीं है। मोदी सरकार किसान मजदूर आमजन की आवाज को कुचलने के प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी ऐसी जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध करती हैं। कार्यक्रम में भारी संख्या में कांग्रेसजन युवा कांग्रेसी व समस्त प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता व किसान मौजूद रहे।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 जनवरी। विकासखंड माकड़ी अंतर्गत कोण्डागांव ओडिशा पहुंच मार्ग के अनंतपुर गांव में साल के पहले दिन 1 जनवरी को नवीन थाना अनंतपुर का मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डीआईजी कांकेर डॉ. संजीव शुक्ला समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, सरपंच व ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
थाना अनंतपुर में क्षेत्र के 38 गांवों को सम्मिलित किया गया, जिसके ग्रामीणों को लाभ होगा। थाना का कार्य संपादित कराने के लिए पदस्थापना आदेश जारी किया गया हैं। उप निरीक्षक जितेंद्र गुप्ता थाना अनंतपुर के प्रथम थाना प्रभारी होंगे। जिला कोण्डागांव में 11 थाने थे, अनंतपुर थाने के खुलने से कुल 12 थाना व 1 चैकी हो गयी हैं।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने भी सभी उपस्थित क्षेत्र वासियों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी व थाने के संबंध में संक्षिप्त जानकारी दी। थाना शुभारंभ कार्यक्रम में हर्षोल्लास के साथ ग्रामवासियों ने अपनी सहभागिता दी। शुभारंभ कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार साहू, एसडीओपी पुष्पेंद्र नायक, कपिल चंद्रा, अमित पटेल, निकिता तिवारी, अंजलि गुप्ता, दीपक मिश्र, अधिकारी थाना प्रभारी, कर्मचारीयों के साथ-साथ क्षेत्र के समस्त जनप्रतिनिधि व ग्राम वासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम समाप्ति के पश्चात कोण्डागांव पुलिस द्वारा उपस्थित सभी लोगों को भोज कराया गया व नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 जनवरी। नव वर्ष के उपलक्ष्य में कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी पुलिस अधिकारियों के साथ मध्य रात्रि कोण्डागांव के बस स्टैंड पहुंचे। यहां पहुंच कर उन्होंने स्थानीय व्यापारियों व आम लोगों के साथ नव वर्ष सेलिब्रेट करते हुए केक काटा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने लोगों को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी।
नववर्ष को लेकर कोण्डागांव जिला मुख्यालय में संध्या पूर्व ही तैयारियां नजर आई। इसके चलते कोण्डागांव के शराब दुकानों में भी भीड़ नजर आई। शराब दुकान सेल्स मैनेजर के अनुसार बाकी दिनों की तुलना में 31 दिसंबर को 30 फीसदी से अधिक शराब की बिक्री हुई है।
ड्यूटी पर तैनात जवानों को खिलाई मिठाई
कोण्डागांव के एसपी सिद्धार्थ तिवारी देर रात कोण्डागांव नगर के निरीक्षण पर निकले। इस दौरान उन्होंने पैदल ही सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था का जायजा के दौरान ड्यूटी पर तैनात नव आरक्षक जवानों को एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने अपने हाथों से केक खिलाकर नव वर्ष की बधाई दी। इस दौरान एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने कहा, सुरक्षा पर तैनात जवान हमारे फ्रंटलाइन के वीर हैं।
एक कॉल पर कैब बुकिंग की सुविधा
नववर्ष के अवसर पर कोण्डागांव में कैब की सुविधा शुरू हुई हैं। कैब टैक्सी का सर्विस देने वाले कोण्डागांव के अज्जू ने बताया, कोण्डागांव जिला में भी बड़े शहरों के तर्ज पर कैब टैक्सी की जरूरत महसूस की जा रही थी। इसे देखते हुए नव वर्ष के उपलक्ष्य में कोण्डागांव में कैब ऑनकॉल सुविधा शुरू की गई है। जो सप्ताह के सातों दिन संचालित रहेगी।
नाचते गाते नववर्ष का स्वागत
स्थानीय कोण्डागांव के नगरवासियों ने नववर्ष का स्वागत अपने पूरे परिवार के साथ नाचते हुए किया हैं। इस अवसर पर कोण्डागांव नगर के अलग-अलग मोहल्लों, क्षेत्रों, कॉलोनी में सामूहिक रूप से नव वर्ष का स्वागत जश्न के रूप में किया गया। अधिकांश जगहों पर दोस्तों और परिवारों के साथ नव वर्ष का स्वागत किया गया।
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोण्डागांव, 1 जनवरी। मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ पंचायत सचिव संघ 26 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। अब अपनी मांगों को लेकर रोजगार सहायक संघ भी 30 दिसंबर से अनिश्चित हड़ताल पर चले गए हैं। दोनों के हड़ताल पर चले जाने से ग्राम पंचायत के काम प्रभावित हो रहे हैं। पंचायत के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। सचिव संघ शासकीयकरण की मांग को लेकर सातवें दिन भी हड़ताल पर रहे।
ग्राम पंचायत सचिव संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष सैतपाल पटेल ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार ने चुनाव के पहले सचिवों से वादा किया था कि, उनकी 2 वर्ष की परीक्षा विधि पूर्ण करने वाले समस्त सचिवों को शासकीयकरण किया जाएगा। लेकिन सरकार के 2 साल पूरे हो गए लेकिन वादा पूरी नहीं हुई। इस कारण संघ को मजबूर होकर आंदोलन करना पड़ रहा हैं। उन्होंने कहा कि, जब भी हमारा प्रतिनिधि मंडल सरकार से अपनी मांग के संबंध में गुहार लगाता है, जब शासन द्वारा वित्तीय कमी की बात की जाती हैं। जब लाखों की संख्या में कार्यरत शिक्षाकर्मी साथियों को शासकीयकरण किया गया, तब भी आर्थिक समस्या नहीं हुई। शासन चाहे जिसकी भी रही हो हर समय ग्राम पंचायत सचिव छला गया है। हम सम्मानजनक वेतन शासकीयकरण की मांग कर रहे हैं। हमारा आंदोलन जब तक मांग पूरी नहीं होती जारी रहेगी।