सामान्य ज्ञान
1. संपूर्ण भारत के कितने प्रतिशत भू-भाग पर पठार का विस्तार पाया जाता है?
(अ) 10.7 प्रतिशत (ब) 18.6 प्रतिशत (स) 27.7 प्रतिशत (द) 29.3 प्रतिशत
2. कोडाईकनाल किस पर्वत श्रृंखला पर स्थित है?
(अ) पालनी (ब) नीलगिरि (स) विंध्याचल (द) अरावली
3. निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रृंखला सबसे पुरानी है?
(अ) हिमालय (ब) अरावली (स) नीलगिरि (द) सतपुड़ा
4. दिन-रात होने का क्या कारण है?
(अ) घूर्णन गति (ब) पृथ्वी की परिक्रमण गति (स) पृथ्वी की गोलाई (द) इनमें से कोई नहीं
5. पृथ्वी की आंतरिक संरचना की विश्व स्तरीय जानकारी का सबसे प्रमुख स्त्रोत क्या है?
(अ) भूकंप विज्ञान (ब) तापमान (स)ज्वालामुखी (द) दबाव एवं घनत्व
6. आरंभ में कांग्रेस का उद्देश्य क्या था?
(अ) ब्रिटिश शासन के अंदर भारतीयों की कठिनाईयों को दूर करना (ब) संवैधानिक साधनों का प्रयोग (स) भारतीयों की दशा को धीरे-धीरे सुधारना (द) उपरोक्त सभी
7. आरंभ में कांग्रेस के काल को कहा जाता था?
(अ) उदारवादी काल (ब) उग्रवादी काल (स) क्रांतिकारी काल (द) शांतिप्रिय काल
8. निम्नलिखित में से किसे तूतिये हिंद (भारत का तोता) की उपाधि मिली?
(अ) गोपाल नायक (ब) बैजू बावरा (स) अमीर खुसरो (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
9. संगीत और नृत्य पर किस शासक ने प्रतिबंध लगाया था ?
(अ) बाबर ने (ब) हुंमायू ने (स) जहांगीर ने (द)औरंगजेब न
10. विश्व में निम्न भाषाओं में से किस भाषा को सबसे अधिक व्यक्तियों द्वारा बोला जाता है?
(अ) बंगाली (ब) फ्रांसीसी (स) जापानी (द)पुर्तगाली
11. अफीम युद्घ किन देशों के बीच लड़ा गया था ?
(अ) ब्रिटेन और चीन (ब) ब्रिटेन और भारत (स) भारत और चीन (द) ब्रिटेन और चीन
12. सप्तवर्षीय युद्घ में कौन से दो देश शामिल थे?
(अ) टर्की और ऑस्ट्रिया (ब) इंग्लैंड और फ्रांस (स) फिलिस्तीन और इजराइल (द) जर्मनी और रूस
13. विश्व में पहला परमाणु बिजलीघर कहां स्थापित किया गया था?
(अ) ब्रिटेन में (ब) जर्मनी में (स) रूस में (द) यूएसए में
14. भारत में परमाणु ऊर्जा का उत्पादन किस वर्ष आरंभ हुआ?
(अ) वर्ष 1856 में (ब) वर्ष 1967 में (स) वर्ष 1969 में (द) वर्ष 1974 में
15. अंटार्कटिका में प्रथम भारतीय स्थायी प्रयोगशाला को क्या नाम दिया गया है?
(अ) दक्षिण गंगोत्री (ब) मैत्री (स) यमनोत्री (द) गंगोत्री
16. वनिला का कौन सा भाग उपयोग में लाया जाता है?
(अ)जड़ (ब)तना (स) बीज कोष (द) पत्तियां
17. हिरन के एक साल के बच्चे को क्या कहा जाता है ?
(अ) शावक (ब) अदूरा (स) फाउन (द) इनमें से कोई नहीं
18. भारत में गणित की जादूगरनी किसे कहा जाता है?
(अ) शिवानी (ब) शकुंतला देवी (स) सवित्रीदेवी (द) सुब्बुलक्ष्मी
19. पाण्डिचेरी को भारतीय संघ में किस वर्ष सम्मिलित किया गया?
(अ) वर्ष 1948 (ब) वर्ष 1956 (स) वर्ष 1958 (द) वर्ष 1965
20. इजराइल राज्य की स्थापना कब हुई थी?
(अ) 15 मई, 1948 (ब)15 मई, 1949 (स) 15 मई, 1950 (द) 15 मई, 1951
21. कुव्वत-उल-इस्लाम मस्जिद, दिल्ली और ढाई दिन का झोपड़ा मस्जिद, अजमेर का निर्माण किसने करवाया था?
(अ) कुतुबद्दीन ऐबक (ब) बाबर (स) अलाउद्दीन खिलजी (द) बख्तियार खिलजी
22. बहमनी साम्राज्य का वह कौन सा शासक था, जो दुष्टïता और नृशंसता के लिए इतिहास में जालिम नाम से जाना जाता है?
(अ) बाबर (ब) अकबर (स) हुमायूं (द) इब्राहीम लोदी
23. पृथ्वीराज चौहान के विरूद्घ मुहम्मद गौरी की सहायता करने के कारण किस शासक को देशद्रोही की संज्ञा दी जाती है?
(अ) कृष्णदेव राय (ब) मुजाहिद शाह (स) मलिक मुहम्मद (द) कन्नौज का जयचंद
24. मराठा राज्य के स्वतंत्र शासक के रूप में 1674 ई. में शिवाजी का विधिवत् राज्याभिषेक कहां हुआ?
(अ) गुलबर्गा (ब) बीदर (स) कालीकट (द) रायगढ़ का दुर्ग
25. मेगस्थनीज की इंडिका से किस शासक, उसके दरबार, शासन प्रबंध तथा उस समय की सामाजिक अवस्थाओं के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है?
(अ) बलबन (ब) चंद्रगुप्त मौर्य (स) देवराय द्वितीय (द) बुक्का
26. उस पुस्तक का नाम क्या है, जिसे बहुचर्चित एवं विवादित गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा है?
(अ) ज्योतिपुंज (ब) माई अदर टू डॉटर्स (स) सुपर स्टार इंडिया: फ्रॉम इनक्रेडियल टु अनस्टॉपेबल (द)
27. वह कौन सा शहर है, जहां अप्रैल 2008 में पंचायत प्रमुखें के तीन दिवसीय राष्टï्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया?
(अ) मुंबई (ब) पुणे (स) चेन्नई (द) नई दिल्ली
28. वह उपकरण कौन सा है, जिनके निर्यात संवद्र्घन के लिए भारत सरकार ने अप्रैल 2008 में एक निर्यात संवद्र्घन परिषद गठित करने की घोषणा की है?
(अ) इलेक्ट्रिकल उपकरण (ब) दूरसंचार उपकरण (स) इलेक्ट्रानिक्स उपकरण (द) उक्त में से कोई नहीं
29. विश्व की वह पहली संस्था कौन सी है, जिसने उत्तरी ध्रुव, दक्षिणी धु्रव तथा एवरेस्ट शिखर पर विजय प्राप्त की?
(अ) भारतीय नौसेना (ब) भारतीय वायुसेना (स) भारतीय थलसेना (द) उक्त संयुक्त रूप से
---
सही जवाब- 1.(स) 27.7 प्रतिशत, 2.(अ) पालनी, 3.(ब) अरावली, 4.(अ) घूर्णन गति, 5.(अ) भूकंप विज्ञान, 6.(द) उपरोक्त सभी, 7.(अ) उदारवादी काल, 8.(स) अमीर खुसरो, 9.(द)औरंगजेब ने, 10.(अ) बंगाली, 11.(अ) ब्रिटेन और चीन, 12. (ब) इंग्लैंड और फ्रांस, 13.(द)यूएसए में, 14.(अ) वर्ष 1856 में, 15.(अ) दक्षिण गंगोत्री, 16.(स)बीज कोष, 17.(स) फाउन, 18.(ब)शकुंतला देवी, 19.(ब)वर्ष 1956, 20.(अ) 15 मई, 1948, 21.(अ) कुतुबद्दीन ऐबक, 22.(स)हुमायूं, 23.(द) कन्नौज का जयचंद, 24.(द)रायगढ़ का दुर्ग, 25.(ब)चंद्रगुप्त मौर्य, 26.(अ)ज्योतिपुंज, 27.(द)नई दिल्ली, 28.(ब)दूरसंचार उपकरण, 29.(अ)भारतीय नौसेना.
1. जड़ के किस भाग में सर्वाधिक वृद्धि होती है?
(अ) मूल शीर्ष के ठीक पीछे (ब) मूल शीर्ष से (स) प्रकाश में (द) अंधकार में
2. निम्नलिखित में से कौन सा रूपांतरित तना है?
(अ) गाजर (ब) शकरकंद (स) नारियल (द) आलू
3. परासरण की परिभाषा क्या है?
(अ) एक अद्र्धपारगम्य कला में होकर विलेय का प्रवाह (ब) कला के बगैर जल का प्रवाह (स) अद्र्धपारगम्य कला में होकर कम से अधिक सांद्रता की ओर विलायक (जल) का प्रवाह (द) इनमें से कोई नहीं
4. वंशागति के अध्ययन से संबंधित जीव विज्ञान की शाखा को क्या कहते हैं?
(अ) कोशिका विज्ञान (ब) उद्विकास (स) आनुवांशिकी (द) शारीरिकी
5. बच्चे की सामान्य सेहत के बारे में किस प्रकार ज्ञात किया जा सकता है?
(अ) बाल, नाखून व चमड़ी देखकर (ब) संपूर्ण परीक्षण के द्वारा (स)कुछ परीक्षण करके (द) इनमें से कोई नहीं
6. चिपको आंदोलन का संबंध किससे है?
(अ)मृदा का संरक्षण (ब) चीतों का शिकार (स) चराई (द)वृक्षों का संरक्षण
7. किस पुस्तक में कृष्णदेव राय के अपनाए गए राजनीतिक प्रशासनिक सिद्धांतों का वर्णन मिलता है?
(अ) आमुक्तमाल्यद (ब) मनुचरितम (स) पारिजात अपहरणम (द) मदुरा विजय
8. वीर पंचाल का अर्थ क्या है?
(अ) अभिजात्य वर्ग (ब) दस्तकार वर्ग (स) कृषक वर्ग (द) इनमें से कोई नहीं
9. मानव शरीर में त्वचा तल के नीचे विद्यमान वसा निम्नलिखित में से किसके विरूद्ध अवरोधक का काम करती है?
(अ) शरीर के लवणों का क्षय (ब) शरीर की ऊष्मा का क्षय (स) वातावरण से हानिककर सूक्ष्म जीवों का प्रवेश (द) आवश्यक शरीर द्रव्यों का क्षय
10. विटामिन शब्द किसने प्रतिपादित किया?
(अ) मेण्डल (ब) पाश्चर (स)फन्क (द) लेनेक
11. तेल एवं प्राकृतिक गैस आयोग की स्थापना कब हुई?
(अ) 1856 ई. (ब) 1914 ई. (स) 1936 ई. (द) 1956 ई.
12. काइकालूर खनिज तेल क्षेत्र किस नदी घाटी क्षेत्र में स्थित है?
(अ) कृष्णा- गोदावरी (ब) नर्मदा-तापी (स) गंगा-ब्रह्मपुत्र (द) कृष्णा-कावेरी
13. निम्नलिखित में से कौन सा विनिर्माण उद्योग सर्वाधिक रोजगार प्रदान करता है?
(अ) लौह इस्पात उद्योग (ब) सूती वस्त्र उद्योग (स) चीन उद्योग (द) सीमेंट उद्योग
14. मुखौटा नृत्य का संबंध किस नृत्य शैली से है?
(अ) कथकली (ब) कुचिपुड़ी (स) ओडिसी (द) मणिपुरी
15. भारतीय मुद्रा एक रुपए के नोट पर निम्नलिखित में से किसके हस्ताक्षर होते हैं?
(अ) वित्त सचिव, भारत सरकार (ब) वित्त मंत्री, भारत सरकार (स) उप वित्त मंंत्री, भारत सरकार (द) गवर्नर, भारतीय रिजर्व बैंक
16. निम्नलिखित में से कौन सी घटना पहले हुई थी?
(अ) एल्बर्ट आइन्स्टीन ने सापेक्षता का सामान्य सिद्धांत प्रस्तुत किया (ब) मेक्स प्लैंक ने क्वाटंम सिद्धांत प्रस्तुत किया (स) गुग्ली एल्मों मार्कोनी ने प्रथम बेतार संकेत भेजे (द) राइट बंधुओं ने सफलतापूर्वक विमान उड़ाया
17. जब किसी वस्तु को पृथ्वी से चंद्रमा पर ले जाया जाता है, तो ?
(अ) उसका भार बढ़ जाता है (ब) उसका भार घट जाता है (स) उसके भार में कोई परिवर्तन नहीं होता है (द) वह पूर्ण रूप से भार रहित हो जाता है
18. गर्मियों में ताप 46 अंश सेंटीग्रेट हो जाने पर भी ऊंट गर्मी से राहत महसूस करता है?
(अ) रेगिस्तान पौधों की छाया में बैठकर (ब) अपने शरीर के ताप को 42 अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर (स) अपने शरीर में पानी का संचय करके (द) इनमें से कोई नहीं
19. शनि के इर्द-गिर्द घेरों में?
(अ)केवल गैसें हैं (ब)चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है (स) केवल अवशिष्ट का ढेर है (द)इनमें से कोई नहीं
20. रेत पौधों की वृद्धि के लिये उपयुक्त क्यों नहीं है?
(अ)इसमें उपस्थित बड़े रिक्त स्थानों के कारण पानी नहीं रूकता (ब)इसमें कार्बनिक पदार्थ नहीं होता (स)इसमें खनिज तत्वों की कमी होती है (द)इसमें हानिकारक तत्व होते हैं
21. कमरे को ठंडा किया जा सकता है?
(अ)पानी के बहने से (ब) संपीडित गैस को छोडऩे से (स) रसोई गैस से (द) ठोस को पिघलाने से
22. निम्नलिखित में से किसको आनुवांशिकी का पिता कहा जाता है?
(अ) डार्विन (ब) वीजमान (स) मेण्डल (द) डी ब्रीज
23. भारतीय संसद के द्वारा प्रस्तुत कोई विधेयक धन विधेयक है, इसका निर्णय निम्रलिखित में से कौन करता है?
(अ)राष्ट्रपति (ब) वित्त मंत्री (स) राज्यसभा का अध्यक्ष (द)लोकसभा का अध्यक्ष
24. नौ सेना का सर्वोच्च पद निम्रलिखित में से क्या है?
(अ) कैप्टन (ब) एडमिरल (स)कमांडर (द) लेफ्टिनेंट कमांडर
25. संसार का सबसे छोटा पुष्प कौन सा है?
(अ) रैफलीसिया (ब) कमल (स) गुलाब (द) वुल्फिया
26. भारत में सबसे अधिक क्षेत्रफल में आम की उपज होती है?
(अ) पं. बंगाल (ब) बिहार (स)उत्तर प्रदेश (द)महाराष्ट्र
सही जवाब-1.(अ)मूल शीर्ष के ठीक पीछे, 2.(द) आलू, 3.(स) अद्र्धपारगम्य कला में होकर कम से अधिक सांद्रता की ओर विलायक (जल) का प्रवाह, 4.(स) आनुवांशिकी, 5.(अ)बाल, नाखून व चमड़ी देखकर, 6.(द)वृक्षों का संरक्षण,7. (अ)आमुक्तमाल्यद, 8.(ब) दस्तकार वर्ग, 9.(ब)शरीर की ऊष्मा का क्षय,10.(स)फन्क, 11.(द) 1956 ई.,12.(अ) कृष्णा- गोदावरी, 13.(ब) सूती वस्त्र उद्योग, 14.(अ) कथकली, 15.(अ) वित्त सचिव, भारत सरकार, 16. (ब) मेक्स प्लैंक ने क्वाटंम सिद्धांत प्रस्तुत किया, 17.(ब) उसका भार घट जाता है, 18.(ब) अपने शरीर के ताप को 42 अंश सेंटीग्रेट तक बढ़ाकर, 19.(ब)चट्टानों के पुंज हैं जिन पर जमी हुई गैस का आवरण चढ़ा हुआ है, 25.(अ) इसमें उपस्थित बड़े रिक्त स्थानों के कारण पानी नहीं रूकता, 21.(ब) संपीडित गैस को छोडऩे से, 22.(स) मेण्डल, 23.(द)लोकसभा का अध्यक्ष, 24.(ब)एडमिरल, 25.(द)वुल्फिया, 26.(स)उत्तर प्रदेश।
देश में बने सबसे पहले विमान वाहक जहाज (प्रोजेक्ट-71) का नाम आईएनएस विक्रांत रखा गया है। इस जहाज का निर्माण 28 फरवरी 2009 को शुरू हुआ। आईएनएस विक्रांत देश की सबसे अधिक प्रतिष्ठित और सबसे बड़ी युद्धपोत परियोजना बन गई है।
जहाजों का निर्माण करने वाले देश के प्रमुख यार्ड कोचीन शिपियार्ड लिमिटेड को भारतीय नौसेना के लिए देश के अंदर विमान वाहक जहाज बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विमान वाहक जहाज का मूल डिजाइन भारतीय नौसेना डिजाइन निदेशालय ने तैयार किया। इस डिजाइन का और विस्तृत रूप बाद में कोचीन शिपियार्ड लिमिटेड ने तैयार किया।
निदेशालय ने युद्धपोतों के 17 से अधिक डिजाइन तैयार किये हैं, जिनके आधार पर देश के अंदर लगभग 90 जहाज बनाए गए हैं। लगभग 40 हजार टन के जहाज विक्रांत का डिजाइन तैयार करना इस निदेशालय की परिपक्व क्षमता का सबूत है। यह डिजाइनरों के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है, विशेष रूप से इसलिए कि यह दुनिया का इतने बड़े आकार का पहला विमान वाहक जहाज है, जिसमें गैस टर्बाइन प्रणोदन (प्रोपलशन) जैसे कुछ खास फीचर हैं।
परियोजना के चरण-1 की समाप्ति पर जलावतरण के अवसर पर बताया गया कि डिजाइन के अनुसार विमान वाहक जहाज की लंबाई 260 मीटर है और अधिकतम चौड़ाई 60 मीटर है। जहाज के उतरने वाली मुख्?य पट्टी तैयार है। 80 प्रतिशत से अधिक ढांचा भी तैयार है, जिसमें लगभग 2300 कक्ष हैं। 75 प्रतिशत से अधिक ढांचा खड़ा कर लिया गया है। प्रमुख मशीनें लगा दी गईं हैं, जैसे 80 मेगावाट बिजली बनाने वाले एल एम 2500 के दो गैस टर्बाइन, लगभग 24 मेगावाट बिजली बनाने वाले डीजल आलटरनेटर और मुख्य गियर बॉक्स भी लगा दिये गये हैं। विक्रांत को नावों के पुल के जरिए एरनाकुलम चैनल में उतारा गया। इसके बाद दूसरे चरण की फिटिंग्ज लगाई जानी हैं।
विमान वाहक जहाज एक छोटा सा तैरता हुआ शहर है, जिसके उडऩ क्षेत्र का आकार फुटबॉल के दो मैदानों के बराबर है। इसकी केबल तारों की लंबाई 2700 किलोमीटर है। अगर इस तार को लंबाई में खोलकर बिछाया जाए, तो यह तार कोच्चि से दिल्ली तक पहुंच जाएगी। जहाज में 1600 कर्मचारी काम करेंगे।
आईएनएस विक्रांत से रूस के मिग 29के विमान और नौसेना के एलसीए लड़ाकू विमान का संचालन किया जा सकेगा। हेलीकॉप्टरों में कामोव 31 और देश में निर्मित एएलएच हेलीकॉप्टर भी शामिल होंगे। यह जहाज आधुनिक सीडी बैंड अर्ली एयर वार्निंग रडार और अन्य उपकरणों की मदद से अपने आस-पास की काफी बड़ी वायु सीमा के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकता है। जहाज की रक्षा के लिए सतह से आकाश तक मार करने वाली मिसाइलें तैनात होंगी। ये सभी अस्त्र प्रणालियां देश में विकसित युद्ध प्रबंधन प्रणाली के जरिए समन्वित होंगी।
जहाज के लिए इस्पात भारतीय इस्पात प्राधिकरण लिमिटेड के राऊरकेला, बोकारो और भिलाई संयंत्रों से प्राप्त किया गया है। मेन स्विच बोर्ड, स्टेयरिंग गियर आदि लार्सेन एंड टुब्रों के मुंबई और तालेगांव संयंत्रों में बनाए गए हैं। एयर कंडिशनिंग और रेफ्रिजरेशन प्रणालियां पुणे में किर्लोसकर संयंत्रों में विकसित की गईं हैं। पंपों की आपूर्ति बेस्ट और क्रॉमपोटन, चेन्नई से की गई है। भेल ने एकीकृत प्लेटफॉर्म प्रबंधन प्रणाली की आपूर्ति की है और विशाल गियर बॉक्स गुजरात में एलेकॉन में बना है। बिजली के केबल कोलकाता के निक्को उद्योग से प्राप्त किये गये हैं।
वैचारिक दृष्टि से कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग Department of Personnel and Training की भूमिका को दो भागों में बांटा जा सकता है । यह विभाग अपनी महती नोडल भूमिका में नीति-निरूपक तथा सरकार के सजग प्रहरी के रूप में कार्य करता है और यह सुनिश्चित करता है कि यथानिर्धारित, कतिपय स्वीकृत मानकों और मानदण्डों का सभी मंत्रालयों/विभागों द्वारा भर्ती, सेवा-शर्तों के विनियमन एवं कार्मिकों की प्रतिनियुक्ति के साथ-साथ अन्य सम्बद्ध मामलों में पालन किया जाए ।
इस उद्देश्य को प्राप्त करने की दिशा में विभाग द्वारा सभी मंत्रालयों/विभागों के लाभ हेतु मार्गदर्शी सिद्धांत जारी किए गए हैं । इस विभाग द्वारा इन मार्गदर्शी सिद्धांतों के कार्यान्वयन की निगरानी भी की जा रही है । कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग केन्द्रीय सरकार के सभी संगठनों को कार्मिक-प्रबंध के मुद्दों पर सलाह भी देता है । अधिक नजदीकी दृष्टि से देखें तो यह विभाग, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आई.ए.एस.) तथा केन्द्रीय सचिवालय सेवा (सीसीएस) का संवर्ग-नियंत्रक प्राधिकारी होने के नाते सीधे रूप से उत्तरदायी है । यह विभाग, केन्द्रीय स्टाफिंग योजना का भी संचालन करता है, जिसके अंतर्गत अखिल भारतीय सेवाओं तथा समूह ‘क’ केन्द्रीय सेवाओं के अधिकारियों में से उपर्युक्त अधिकारियों का चयन किया जाता है तथा उन्हें प्रतिनियुक्ति के आधार पर कार्यकाल विशेष हेतु उप सचिव/निदेशक तथा संयुक्त सचिव के स्तर के पदों पर तैनात किया जाता है ।
यह विभाग सार्वजनिक क्षेत्र के विभिन्न उपक्रमों/उद्यमों, निगमों, बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों के अध्यक्ष, प्रबंध निदेशक, पूर्णकालिक कार्यात्?मक निदेशकों/प्रबंध मण्डल के सदस्यों के पदों पर नियुक्ति के मामलों को भी देखता है । यह विभाग विभिन्न विकासशील देशों में भारतीय विशेषज्ञों की नियुक्ति का कार्य भी देखता है । यह विभाग अखिल भारतीय और केन्द्रीय सेवाओं की प्रशिक्षण नीतियां बनाने और उनका समन्वय करने और राज्य सरकार के कर्मचारियों की क्षमता निर्माण का कार्य भी करता है ।
फोलिक एसिड एक प्रकार का विटामिन ‘बी’ (बी 9) है। शरीर इसको बनाता नहीं है, और न ही इसको जमा करके रखता है। इसका शरीर में मात्रा आपके फोलिक एसिड खाने के उपर निर्भर करता है। इसके प्राकृतिक रूप को फोलेट कहते हैं, और बनाया गया रूप को फोलिक एसिड कहते हैं।
यह शरीर को नये और स्वस्थ कोशिकायें या सेल बनाने में सहायता करता है, खास करके खून और दिमाग के नसों में।
यह शरीर में हानिकारक तत्व, होमोसिसटीन को कम करता है। उससे सदमा और दिल के दौरा पडऩे का खतरा कम होता है।
केन्द्रीय सूचना आयोग
सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 12 के अनुक्रम में सरकार ने केन्द्रीय सूचना आयोग गठित किया है ।
आयोग का गठन करने वाली राजपत्र अधिसूचना दिनांक 11 अक्तूबर, 2005 को जारी की गई थी और सभी आयुक्तों ने शपथ ग्रहण कर ली है और कार्यभार ग्रहण कर लिया है । आयोग, इस अधिनियम के अंतर्गत, इसको दिए अधिकारों का प्रयोग करेगा और इसे सौंपे गए कार्य करेगा ।
उज्बेकिस्तान, एशिया के केन्द्रीय भाग में स्थित एक देश है जो चारो ओर से जमीन से घिरा है। इतना ही नहीं, इसके चारों ओर के देश की खुद भी समुद्र तक कोई पहुंच नहीं है। इसके उत्तर में कज़ाख़िस्तान, पूरब में ताजि़किस्तान दक्षिण में तुर्कमेनिस्तान और अफग़ानिस्तान स्थित है। यह 1991 तक सोवियत संघ का एक घटक था। उज़्बेकिस्तान के प्रमुख शहरों में राजधानी ताशकंत के अलावा समरकंद तथा बुख़ारा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यहां के मूल निवासी मुख्यत: उज़्बेक नस्ल के हैं, जो बोलचाल में उज्बेक भाषा का प्रयोग करते हैं।
31 अगस्त सन 1991 ईसवी को उज़्बेकिस्तान को सोवियत संघ से स्वाधीनता प्राप्त हुई। सन 1876 में रूस ने इस पर अधिकार किया था। 9वीं शताब्दी ईसवी में यह देश मुसलमानों के अधिकार में था किंतु 18वीं शताब्दी ईसवी के अंतिम वर्षों से इस देश में रुस का प्रभाव बढ़ा। सन 1876 ईसवी में इस देश पर रूस को पूर्ण अधिकार हो गया। 1980 के दशक के अंतिम वर्षों में सोवियत संघ के विघटन की प्रकिया के दौरान इस संघ के दूसरे गणराज्यों की तरह उज्बेकिस्तान ने भी अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की। उज्बेकिस्तान के साथ ही कऱक़ीजि़स्तान ने भी आज ही के दिन सोवियत संघ से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
भर्ती अभिकरण
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ऐसे दो संगठन हैं जिनके माध्यम से केन्द्र सरकार के कामकाज के लिए कार्मिकों की भर्ती की जाती है।
संघ लोक सेवा आयोग, संविधान के प्रावधान के अंतर्गत गठित हुआ है तथा इसकी जिम्मेदारी, अखिल भारतीय सेवाओं में भर्ती के साथ-साथ, संघ सरकार के अधीन उच्चतर सिविल सेवाओं तथा सिविल पदों पर नियुक्ति हेतु परीक्षाएं संचालित करने की है । भर्ती की पद्धतियों, एक सेवा से दूसरी सेवा में पदोन्नतियां तथा स्थानांतरण किए जाने में अपनाए जाने वाले सिद्धांतों तथा अनुशासनिक मामलों से जुड़े सभी मसलों में आयोग से परामर्श किए जाने के अनिवार्य प्रावधान हैं ।
कर्मचारी चयन आयोग की जिम्मेदारी, सहायकों, आशुलिपिकों इत्यादि अधीनस्थ कर्मचारियों की भर्ती करने की है । संघ लोक सेवा आयोग का कार्यालय धौलपुर हाऊस, नई दिल्ली में तथा कर्मचारी चयन आयोग का कार्यालय सी.जी.ओ. कॉम्प्लेक्स, लोदी रोड, नई दिल्ली में स्थित है ।
1. भूकंप से उत्पन्न वृहत समुद्री तरंग को क्या कहते हैं?
(अ) नूनाटक (ब) सुनामी (स) पिंगो (द) ड्रिफ्ट
2. निम्नलिखित में से कौन सी कार कंपनी इटली की है?
(अ) फिएट (ब) मारुति (स) शेवरले (द) मर्सडीज
3. जॉन मेनार्ड केन्स कौन थे?
(अ) एक अमेरिकन अर्थशास्त्री थे (ब) वह इस बात पर विश्वास नहीं करता था कि पूर्ति अपनी मांग स्वयं निर्धारित करती है (स) व्यष्टिï-अर्थशास्त्र का जनक था (द) वह इस बात पर विश्वास नहीं करता था कि निजी निवेश में परिवर्तन आर्थिक अस्थायित्व का एक महत्वपूर्ण स्त्रोत है
4. मौद्रिक गुणक निम्नलिखित में से किसका अनुपात है?
(अ) अर्थव्यवस्था में मुद्रा की मात्रा एवं मुद्रा का आधार (ब) मुद्रा की मात्रा एवं कुल जमा का (स) मुद्रा की मात्रा एवं प्रारंभिक जमा का (द) मुद्रा की मात्रा एवं बैंक कोष का
5. नेशनल मेटालर्जिकल लेबोरेट्री कहां पर स्थित है?
(अ) खेतड़ी में (ब) जमशेदपुर में (स) आसनसोल में (द) धनबाद में
6. आईएमएफ की पूंजी निम्नलिखित में से किसके योगदान से बनती है?
(अ)ऋण (ब)घाटे की वित्त व्यवस्था (स) सदस्य राष्टï्र (द) उधार
7. किसने कहा था कि स्वाद का वास्तविक स्थान जिह्वïा नहीं, बल्कि मन है?
(अ) अरविंद घोष (ब) महात्मा गांधी (स) बाल गंगाधर तिलक (द) स्वामी विवेकानंद
8. भारत के संविधान का आदेश है कि पंचायत राज के चुनाव कितने वर्ष के अंतर में नियमित रूप से होने चाहिए?
(अ) 2 वर्ष (ब) 3 वर्ष (स) 4 वर्ष (द) 5 वर्ष
9. अकालों को रोकने तथा अकाल पीडि़तों को सहायता हेतु भारत सरकार ने ‘अकाल संहिता’ कब प्रचारित की?
(अ) 1879 में (ब) 1881 में (स) 1883 में (द) 1885 में
10. ‘ब्रह्मï समाज’ का विरोधी संगठन कौन था? जिसका उद्देश्य सती प्रथा समेत अन्य सुधारों का विरोध करना था?
(अ) धर्म सभा (ब) तत्बोधिनी सभा (स) आर्य समाज (द) प्रार्थना समाज
11. स्वामी विवेकानंद का मूल नाम क्या था?
(अ) नरेंद्रनाथ दत्त (ब) बटुकेश्वर दत्त (स)कृष्णा दत्त (द)सुरेंद्र दत्त
12. बंगाल विभाजन दिवस, 16 अक्टूबर, 1905 को किस रूप में मनाने का सुझाव रबीन्द्रनाथ टैगोर ने दिया था?
(अ) रक्षाबंधन दिवस (ब) विजय दिवस (स) सद्भावना दिवस (द) इनमें से कोई नहीं
13. रोमांसिंग विद लाइफ इन ऑटोबायोग्राफी- नामक पुस्तक किसने लिखी है?
(अ) शाहरूख खान ने (ब) राकेश रोशन ने (स) देवानंद ने (द) लता मंगेश्कर ने
14. भारत में खनिज तेल के भण्डार मुख्यत: किस प्रकार की चट्टनों में पाए जाते हैं ?
(अ) कायांतरित (ब)अवसादी या परतदार(स)आग्रेय (द) उपर्युक्त सभी
15. भारत के कोयला भंडार प्रचुर रूप से कहां संकेद्रित हैं?
(अ) सोन घाटी (ब)महानदी घाटी (स)दामोदर घाटी (द) गोदावरी घाटी
16. दक्षिण अमेरिका में अमेजन द्रोणी में कौन-से वन हैं?
(अ) पर्वतीय वन (ब) उष्णकटिबंधीय वर्षा वन (स) आद्र्र पर्णपाती वन (द) उपोष्ण मिश्रित वन
17. केन्द्र द्वारा संचालित प्रोजेक्ट टाईगर योजना कब प्रारंभ की गई?
(अ) वर्ष 1973 में (ब) वर्ष 1981 में (स) वर्ष 1966 में (द)वर्ष 1985 में
18. फूलों की घाटी से किस राज्य का संबंध है?
(अ) उत्तराखंड (ब) कश्मीर (स) हिमाचल (द) मेघालय
19. गाय और भैंस के थनों में दूध उतारने के लिए किस हार्मोन की सुई लगाई जाती है?
(अ) सोमैटोट्रोपिन (ब)आक्सीटोसिन(स) इण्टरफेरॉन (द) इंसुलिन
20. मानव शरीर में सबसे बड़ी गन्थि कौनसी होती है?
(अ) यकृत (ब) अग्राशय (स) अवटुग्रन्थि (द) अमाशय
21. भारत का सबसे बड़ा मैंगनीज उत्पादन राज्य कौन है?
(अ) उड़ीसा (ब) झारखंड (स) मध्य प्रदेश (द)महाराष्ट्र
22. अलास्का किस महाद्वीपीय खंड का अंग है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) उत्तरी अमेरिका (द) दक्षिणी अमेरिका
23. खेतड़ी निम्र में से किससे संबंधित है?
(अ) तेल से (ब) उर्वरक से (स) तांबा से (द) लोहा से
24. इनमें से नकदी फसल कौन सी है?
(अ) चावल (ब) गेहूं (स) मक्का (द) गन्ना
25. विश्व का सर्वाधिक ऊंचा जल प्रपात निम्न में से कौन सा है?
(अ) टुगेला (ब) साल्टो ऐंजल (स) सदरलैंड (द) टाकाकाउ
26. पोंग बांध किस नदी पर बनाया गया है?
(अ) सतलज (ब) रावी (स) चिनाब (द) व्यास
27. पवन ऊर्जा की एशिया की सबसे बड़ी परियोजना जिसकी क्षमता 150 मेगावॉट की है, स्थित है?
(अ) गुजरात में (ब) महाराष्ट्र में (स) तमिलनाडु में (द) कर्नाटक में
28. कोंकणी का विकास किस भाषा में माना जाता है?
(अ) हिंदी (ब) गुजराती (स) संस्कृत (द) मराठी
29. मलयालम साहित्य के दो प्रकार माने गए हैं, वे कौन-कौन से हैं?
(अ) आडा कुजाई व अरिदेसातिनेकथा (ब) संदेश काव्य और चंपू (स) मणि दर्पण व माटीमटाल (द) इनमें से कोई नहीं
30. स्वेज नहर किसने बनाई थी?
(अ) ई. जेनर (ब) जे. लिस्टर (स) एफ.जी. बैटिंग (द) फर्डीनेंड डी लेसेप्स
--
सही जवाब- 1.(ब) सुनामी, 2.(अ) फिएट, 3.(ब) इसमें विश्वास नहीं करता था कि पूर्ति अपनी मांग स्वयं निर्धारित करती है, 4.(द) मुद्रा की मात्रा एवं बैंक कोष का, 5.(ब)जमशेदपुर में, 6.(स) सदस्य राष्टï्र, 7.(ब) महात्मा गांधी, 8.(द) 5 वर्ष, 9. (स)1883 में, 10.(अ) धर्म सभा, 11.(अ) नरेंद्रनाथ दत्त, 12.(अ) रक्षाबंधन दिवस, 13.(स) देवानंद ने, 13.(अ)वस्त्र, 14.(ब)अवसादी या परतदार, 15.(स)दामोदर घाटी, 16.(अ) पर्वतीय वन,17.(अ) वर्ष1973 में,18.(अ)उत्तराखंड, 19. (ब) आक्सीटोसिन, 20.(अ)यकृत, 21.(स) मध्य प्रदेश, 22.(स) उत्तरी अमेरिका, 23.(स) तांबा से, 24. (द) गन्ना, 25.(ब) साल्टो ऐंजल, 26.(द) व्यास, 27.(अ) गुजरात में, 28. (द) मराठी, 29.(ब) संदेश काव्य और चंपू, 30.(द) फर्डीनेंड डी लेसेप्स।
----
दूसरे विश्व युद्ध के अंत में जर्मनी पर मित्र राष्ट्रों के सैन्य नियंत्रण वाली नियंत्रण परिषद की स्थापना हुई। 30 अगस्त 1945 को नियंत्रण परिषद के गठन के साथ इसकी आधिकारिक घोषणा हुई।
इस नियंत्रण परिषद के तीन प्रमुख सदस्य सोवियत संघ, अमेरिका और ब्रिटेन थे जिसमें बाद में फ्रांस भी शामिल हो गया। परिषद का मुख्य कार्यालय बर्लिन के शोएनेबेर्ग इलाके में बनाया गया है। समय के साथ परिषद कई नियम, कानून और दिशा निर्देश लागू करता रहा जिनके जरिए नाजी कानूनों और तौर तरीकों का पूरी तरह खात्मा हो सके। हालांकि अलग-अलग इलाकों में अलग मित्र राष्ट्रों का नियंत्रण होने की वजह से कई मामलों में नियंत्रण परिषद अपनी नहीं मनवा सका। परिषद ने कई बातें सुझाव के तौर पर पेश कीं जो कानून का रूप नहीं ले सकीं। शीत युद्ध के दौरान धीरे-धीरे परिषद की ताकत भी घटती रही, हालांकि उससे उसका अस्तित्व खत्म नहीं हुआ।
12 सितंबर 1990 में चारों मित्र राष्ट्रों और पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के बीच हुए समझौते के साथ सैन्य नियंत्रण भी कम होने लगा और 15 मार्च 1991 में पूरी तरह खत्म हो गया। जर्मनी के एकीकरण के साथ ही मित्र राष्ट्रों का दखल भी पूरी तरह समाप्त हो गया।
-----
गुप्त वंश
पूर्वोत्तर भारत में और बाद में बिहार के मगध राज्य में गुप्त वंश के शासकों ने राज्य किय । गुप्त वंश के राजाओं नेे चौथी शताब्दी के आरंभ में छठी शताब्दी के उत्तराद्र्घ तक उत्तरी भारत और मध्य एवं पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों पर शासन किया।
इस वंश के संस्थापक चंद्रगुप्त प्रथम थे। गुप्तकाल के दौरान सभी क्षेत्रों में विकास हुआ। इसी काल में अंकों की दशमलव प्रणाली शुरू हुई। महान संस्कृत महाकाव्य, हिंदू कला, खगोल विज्ञान, गणित तथा धातु विज्ञान भी इस युग की देन है।
---
गुतोब भाषा
गुतोब भाषा को गदबा भी कहा जाता है, जो भारत की ऑस्ट्रो-एशियाई परिवार से संबद्घ मुंडा भाषाओं में से एक है। इसकी बोलियों में गदबा गुडवा शामिल हैं।
गुतोब भाषा उड़ीसा राज्य के कोरापुट जिले और आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम तथा विशाखापट्टïनम जिलों में बोली जाती है। अनुमानत: इसे बोलने वालों की संख्या लगभग 32 हजार से 54 हजार के बीच है।
---
चंद्रकीर्ति
चंद्रकीर्ति , बौद्घ तर्कशास्त्र के प्रासंगिक मत के मुख्य प्रतिनिधि थे। चंद्रकीर्ति ने बौद्घ साधु नागार्जुन के विचारों पर प्रसन्नपद नामक प्रसिद्घ टीका लिखी। हालांकि नागार्जुन की व्याख्या में पहले से कई टीकाएं थीं, लेकिन चंद्रकीर्ति की टीका इनमें सबसे प्रामाणिक बन गई। मूल रूप से संस्कृत में संरक्षित यह एक मात्र टीका है।
9 वीं से 13 वीं शताब्दी ई. मध्य तक चोल शासकों ने दक्षिण भारत के एक बड़े भू-भाग पर शासन किया। आर्थिक रूप से समृद्घशाली होने के कारण उनके द्वारा बड़ी मात्रा में सोने के सिक्के जारी किए गए।
चोल कालीन स्वर्ण सिक्कों का एक बड़ा ढेर धवलेश्वरम् से मिला है। राजाधिराज प्रथम के कुछ सिक्के श्रीलंका से मिले हैं, जिससे वहां उसके अधिकार की पुष्टिï होती है। उसके कुछ रजत सिक्के दक्षिणी कनारा से भी मिले हैं। चोलों के शेर मछली के आकृति वाले सिक्कों का अनुकरण बाद में दक्षिण के नायक और श्रीलंका के शासकों द्वारा किया गया।
---
बॉण्ड क्या होते हैं?
बॉण्ड या डिबेन्चर का अर्थ ऋणपत्रों से होता है, जिन्हें केन्द्रीय सरकार, राज्य सरकार अथवा किसी संस्थान द्वारा ऋण लेकर जारी किया जाता है। संयुक्त पूंजी कंपनियों द्वारा ऋण प्राप्त करने के लिए अपने डिबेन्चर जारी किए जाते हैं। इन बॉण्डों को हस्तान्तरित भी किया जा सकता है। जो संस्था इन्हें जारी करती है, वे इन पर धारक को एक निश्चित दर से ब्याज भी देती हैं।
मोनार्च एक प्रकार की तितली है, जो दुनिया में प्राय: हर जगह दिखाई दे जाती है। मोनार्च दुनिया की सबसे तेज़ उडऩे वाली तितली है। यह एक घंटे में 17 मील की दूरी तय कर लेती है। तितली का दिमाग़ बहुत तेज़ होता है। देखने, सूंघने, स्वाद चखने और उडऩे के अलावा जगह को पहचानने की इनकी अद्भुत क्षमता प्रशंसनीय है। ये बहुत लंबी दूरी तय करके भी उस पेड़ पर पहुंच जाती हैं, जहां इनकी लक्कड़दादी ने अंडे दिए थे।
दुनिया की सबसे बड़ी तितली जायंट बर्डविंग है, जो सोलमन आईलैंड्स पर पाई जाती है। इस मादा तितली के पंखों का फैलाव 12 इंच से •यादा होता है। जब यह आपके नाक पर बैठती है, तो पूरा चेहरा ढंक लेती है। कैन्र्स बर्डविग, ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी तितली है , जो मेलबर्न वन्य-प्राणीउद्यान में प्रमुखता से देखी जा सकती है।
तितलियां कुदरत की सबसे ख़ूबसूरत रचनाओं में से एक हैं। कोस्टारीका में तितलियों की 1300 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। तितली की जि़ंदगी पत्ते पर एक बहुत छोटे से अंडे से शुरू होती है। वयस्क होने पर आमतौर पर ये उस पौधे या पेड़ के तने पर वापिस आती हैं, जहां इन्होंने अपना शुरुआती समय बिताया होता है। लेकिन इस खूबसूरत जीव का जीवनकाल बहुत छोटा होता है।
राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद (एनसीएसएम) भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत काम करने वाले विज्ञान केंद्रों की सर्वोच्च संस्था है। एनसीएसएम विज्ञान केंद्रों और संग्रहालयों के एक नेटवर्क के जरिए विज्ञान के बारे में समझ बढ़ाने के काम में लगी हुई है। इसी योजना के तहत तमिलनाडु के कोयंबटूर में क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र स्थापित किया गया है।
यहां पर एक पेंडुलम रखा है, जिसका नामकरण फ्रांसीसी भौतिक शास्त्री लियोन फॉकोल्त के नाम पर किया गया था। फॉकोल्त पेंडुलम एक साधारण यंत्र है जिसे पृथ्वी की परिक्रमा दिखाने के लिए प्रयोग के तौर पर लगाया गया था। हालांकि, वर्षों से सभी जानते थे कि पृथ्वी सूर्य के चारों और चक्क्र लगाती है लेकिन 1851 में इसके लगने के बाद परिक्रमा को अनुभव करने का यह पहला साधारण सबूत था। 8.5 करोड़ रूपये की लागत से करीब चार हजार वर्ग मीटर में बनाये गये इस केंद्र में तीन स्थायी गैलरियां हैं- ‘टेक्सटाइल हॉल’, ‘चीजें कैसे काम करती हैं’ और ‘मौज मस्ती विज्ञान’।
टेक्सटाइल हॉल का कोयम्बटूर में विशेष महत्व है जिसे भारत का मैनचैस्टर भी कहा जाता है। इसकी उर्वर, काली मिट्टी कपास की खेती के लिये उपयुक्त है- जो वस्त्र उद्योग का मुख्य आधार है। नवीनतम आंकड़े बताते हैं कि अकेले कोयम्बटूर में करीब 25 हजार औद्योगिक इकाइयां वस्त्र से जुड़ी हैं।
‘चीजें कैसे काम करती है’ गैलेरी विज्ञान और दैनिक जीवन के बीच की खाई को पाटती है। इसमें हमारे रोजना इस्तेमाल में आने वाली विभिन्न मशीनों के पीछे काम करने वाले विज्ञान की जानकारी भी है। गैलेरी में प्रदर्शित मशीनों में बार कोर्ड रीडर, अलग अलग तरह के पम्प तथा मोटरें आदि है। यह गैलेरी 400 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें करीब 50 चीजें प्रदर्शित की गई है।
मौज मस्ती विज्ञान गैलरियों ऐसी चीजें रखी गई है जो विज्ञान को समझने के तरीके को दिलचस्प बनाती है। साधारण प्रयोगों के जरिए इसमें प्रकाश विज्ञान, तरंग सिद्धांत, विद्युत और आकर्षण शक्ति का उत्पादक कारण को समझा जा सकता है। यह गैलेरी 600 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैली हुई है और इसमें करीब 60 वस्तुओं को प्रदर्शित किया गया है। छोटे बच्चों के लिए चिल्ड्रेन कॉर्नर, तारामंडल, विज्ञान पार्क इस क्षेत्रीय विज्ञान केंद्र के आकर्षण के अन्य केंद्र है।
विज्ञान पार्क करीब 8 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है। गुरूत्वाकर्षण, प्रकाश विज्ञान, लीवर्स आदि इस पार्क में रखे गये है। इस पार्क में पैराबोलिक, रिफलेक्टर्स और प्राग ऐतिहासिक जानवरों के मॉडल लगे है जो विज्ञान और उसके इतिहास को जीवंत बना देते है। इस पार्क में नामी भारती वैज्ञानिकों की प्रतिमाएं लगी है ंजिसमें आगुंतक अपनी श्रृद्धांजलि अर्पित कर सकते हैं।
कुम्भनदास (1468-1583) अष्टछाप के प्रसिद्ध कवि थे। ये परमानंददास जी के समकालीन थे। कुम्भनदास का चरित चौरासी वैष्णवन की वार्ता के अनुसार संकलित किया जाता है। वे जाति से गौर क्षत्रिय थे। अष्टछाप की स्थापना के समय उनकी उम्र 77 वर्ष थी। कुम्भनदास ब्रज में गोवर्धन पर्वत से कुछ दूर जमुनावतौ नामक गांव में रहा करते थे। अपने गांव से वे पारसोली चन्द्रसरोवर होकर श्रीनाथ जी के मन्दिर में कीर्तन करने जाते थे। कुम्भनदास के सात पुत्र थे, जिनमें चतुर्भजदास को छोडक़र अन्य सभी कृषि कर्म में लगे रहते थे। उन्होंने 1492 ई. में महाप्रभु वल्लभाचार्य से दीक्षा ली थी।
वे पूरी तरह से विरक्त और धन, मान, मर्यादा की इच्छा से कोसों दूर थे। एक बार अकबर बादशाह के बुलाने पर इन्हें फतेहपुर सीकरी जाना पड़ा जहां इनका बड़ा सम्मान हुआ। पर इसका इन्हें बराबर खेद ही रहा जिसे उन्होंने अपनी दोहों में व्यक्त भी किया था।
बोलीविया दक्षिण अमरीका के सबसे अधिक गरीब देशों में से एक है। देश की आबादी को तीन श्रेणियों में बांटा जा सकता है। मूल निवासी, यूरोपियान और मिश्रित। मूल निवासियों जिनके लिए इंडिगो शब्द का इस्तेमाल किया जाता है, जिनकी संख्या यहां पर अधिक है। यह कुल जनसंख्या का 65 प्रतिशत है। इन मूल निवासियों में मुख्य आबादी क्ेवेचुआ और आयमारा कबीलों की है।
देश की जनसंख्या का 10 प्रतिशत से अधिक न होने के बाद भी राजनीतिक सत्ता और आर्थिक सम्पन्नता अल्पसंख्यक समुदाय के हाथ में ही रही है। आज जो क्षेत्र बोलीविया के नाम से जाना जाता है, वह एक समय दक्षिण अमेरिका के विशाल स्पेनी साम्राज्य का हिस्सा था। दक्षिण अमेरिका के महान नायक साइमन बोलीवर ने 1825 में इसे मुक्त कराकर स्वतंंत्र राज्य का नाम ही इस महानायक के नाम पर बोलीविया हो गया। अपने 180 वर्ष के इतिहास में बोलिविया ने कई राजनीतिक भूकंपों को देखा है।
तख्ता पलट की घटनाएं 100 से अधिक हुई हैं। दक्षिण अमेरिका के अन्य देशों की तरह बोलीविया भी संयुक्त राज्य अमेरिका का, लातिन अमेरिका की शब्दावली में ग्रिन्गो साम्राज्यवाद का प्रभाव क्षेत्र रहा। देश की राजनीति पर यूरोपियन आबादी के प्रभाव का अनुमान इसी तथ्य से लगाया जा सकता है कि उन्होंने देश के मूल निवासियों को 1950 तक मताधिकार से वंचित रखा।
संघ, बौद्घ धर्म की मठीय व्यवस्था है। संघ पारंपरिक तौर पर चार समूहों, भिक्षु, भिक्षुणी, साधारण स्त्रियों और आम पुरुषों से मिलकर बनता है। संघ बुद्घ और धर्म (उपदेश) सहित, बौद्घ धर्म के मूलभूत सिद्घांत त्रिगुण शरण का एक प्रमुख अंग है।
बुद्घ के साथ भ्रमण करने और उनके उपदेश सुनने के लिए भौतिक जीवन त्यागने वाले शिष्यों के समूह से संघ की उत्पत्ति हुई। बुद्घ की मृत्यु के बाद उनके शिष्य एक समुदाय के रूप में साथ रहने लगे। वे एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण करते और भिक्षा प्राप्त कर जीवन व्यतीत करते। पूर्ण एवं नव चंद्र (उपोसथ दिवस) के दिन बुद्घ के अनुयायी एक समुदाय और एक उद्देश्य से जुड़े होने की भावना के प्रति आस्था प्रकट करने के लिए त्रिगुण शरण और आचार संहिता जैसी आस्थाओं का पाठ करते थे।
वर्षा ऋतु में अध्ययन हेतु एक ही स्थान पर रहने के रिवाज ने धीरे-धीरे समुदाय को स्थापित कर दिया। आधुनिक संघ का शासन आनुशासनिक नियम (विनय) से चलता है, जो धर्मग्रंथ संग्रह का एक अंग है। आमतौर पर संघ दान, धन और संपत्ति जैसे आर्थिक समर्थन के लिए आम आदमी पर निर्भर है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि बौद्घ भिक्षु, विशेषकर दक्षिण-पूर्वी एशिया के थेरवाद परंपरा के भिक्षु वाणिज्य या कृषि कार्य से नहीं जुड़ते।
वायुमंडल में अधिक ऊंचाई (8000 से लेकर 12 हजार मीटर) पर क्षोभ सीमा के नीचे 90 अंश से 80 अंश देशांतर के मध्य प्रवाहित होने वाली पछुआ पवन है। यह लगभग 150 से 500 किमी की चौड़ाई तथा कुछ किलोमीटर की मोटाई की पट्टïी में 50 से 60 द्मठ्ठशह्ल वेग से चलती है, परंतु इसकी गति 200 द्मठ्ठशह्ल प्रतिघंटा तक होती है। जी. कोटेश्वरम के अनुसार तिब्बत के पठार पर होने वाला ग्रीष्मकालीन विकिरण इसके लिए उत्तरदायी है।
28 अगस्त 1896 को रघुपति सहाय उर्फ फिराक गोरखपुरी का जन्म गोरखपुर में हुआ। वह भारत के एक जाने माने शायर, लेखक और आलोचक रहे हैं। महात्मा गांधी के साथ असहयोग आंदोलन में शामिल होने के लिए उन्होंने प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया। उर्दू में शायरी करने वाले फिराक गोरखपुरी ने इलाहबाद यूनिवर्सिटी में इंग्लिश लेक्चरर के तौर पर काम शुरू किया। 1960 में उन्हें साहित्य अकादमी, 1968 में पद्म भूषण और 1969 में किताब गुल ए नगमा के लिए ज्ञानपीठ पुरस्कार से नवाजा गया।
अरबी, फारसी और अंग्रेजी भाषा में उनकी अच्छी पकड़ थी। उन्होंने एक उपन्यास साधु और कुटिया और कई कहानियां भी लिखी हैं। उर्दू, हिंदी और अंग्रेजी भाषा में दस गद्य कृतियां भी प्रकाशित हुई हैं। फिराक गोरखपुरी ने उर्दू में गजल, नज्म और रुबाइयां लिखी हैं, वहीं हिन्दी और इंग्लिश में भी उन्होंने लिखा है। साहित्य और संस्कृति से जुड़े विषयों पर उन्होंने इंग्लिश में चार किताबें लिखी हैं।
घोंघा और सीप का शरीर अस्थिरहित तथा कोमल होता है। ये अपनी रक्षा के लिए कठोर कवच का निर्माण करते हैं। इनके शरीर से एक पदार्थ स्त्रवित होता है, जिसमें कैल्सियम कार्बोनेट की मात्रा अधिक होती है। जंतु के बड़े होने के साथ इस की अतिरिक्त लेयर जुडऩे से कवच मोटा और आकार में बड़ा हो जाता है।
कुछ घोंघों और सीप की त्वचा में रंगीन पदार्थ उत्सर्जित करने वाली विशेष गं्रथियां होती हैं, जिससे कवच पर रंगीन सुंदर लेयर बन जाती है।
कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन को कम करने के लिए क्योटो संधि में एक तरीका सुझाया गया है जिसे कार्बन ट्रेडिंग कहा जाता है। इसका अर्थ है कि कार्बन डाइऑक्साइड का व्यापार, यह योजना केवल विकसित देशों पर ही लागू है।
जब कोई विकसित देश किसी विकासशील देश में ऐसी योजना अपनाता है जिससे ग्रीन हाइस गैसों में कमी लाई जा सके। वह इसके लिए धनराशि और तकनीकी सहायता भी देगा और उससे ग्रीन हाउस गैसों के उत्सर्जन में जो कमी आएगी, उसका लाभ विकसित देश को मिलेगा। उदाहरण के लिए ब्रिटेन भारत में कोयले की जगह सौर ऊर्जा की कोई परियोजना शुरु करे । इससे कार्बन डाइऑक्साइड का उत्सर्जन कम होगा और इसे आका जाएगा। इससे होने वाला मुनाफा ब्रिटेन को मिलेगा।
1. कंप्यूटर में प्रयुक्त एसेम्बली भाषा है?
(अ) अंग्रेजी और गणितीय संकेत (ब) केवल बाइनरी संख्याएं (स) निमॉनिक्स (द) फोरट्रॉन
2. निम्नलिखित में से कौन-सी कंप्यूटर की भाषा नहीं है?
(अ) बेसिक (ब) जावा (स) सुमात्रा (द) फोरट्रॉन
3. ‘मिलेनियम’ से तात्पर्य है?
(अ)100 वर्ष (ब)10 वर्ष (स)10000 वर्ष (द)1000 वर्ष
4. कंप्यूटर की भौतिक बनावट कहलाती है?
(अ) सॉफ्टवेयर (ब) हार्डवेयर (स) ह्यूमनवेयर (द)इनमें से कोई नहीं
5. आंख में पलक कैमरे के किस भाग की तरह कार्य करती है?
(अ) फिल्म की तरह (ब)लैंस की तरह (स) शटर की तरह (द) इनमें से कोई नहीं
6. निम्नलिखित में से कौन-सा एक यौगिक है?
(अ) हवा (ब) ऑक्सीजन (स) अमोनिया (द) पारा
7. रेडियेटर का क्या कार्य है?
(अ) इंजन को गर्म करना (ब) इंजन को ठंडा करना (स) विकिरण रोकना (द) इंजन की निपुणता बढ़ाना
8. नेत्र में रंग कणिकायें किस स्तर में पायी जाती हैं?
(अ)स्केलेरोटिक में(ब)रेटिना में (स)कोरॉइड में(द)कोर्निया में
9. जीव विज्ञान में वर्तमान सदी की सबसे महत्त्वपूर्ण खोज किस क्षेत्र की है?
(अ)अल्फा औषधियों की (ब) जीन्स की (स)अंत: स्रावी विज्ञान की (द)प्रतिजीवी विष की
10. कोई दिया हुआ रंगहीन द्रव जल है या नहीं, इसे परिक्षण द्वारा पहचाना जा सकता है
(अ) सूंघकर (ब) निर्जल सीयूएसओ 4 डालकर (स) चखकर (द) फिनॉलफ्थेलिन मिलाकर
11. सूर्य के चारों ओर घूमने वाले खगोलीय पिंड क्या कहलाता है?
(अ) ग्रह (ब) उपग्रह (स) सौर तारे (द) इनमें से कोई नहीं
12. बिहार की मुख्य खाद्यान्न फसलें कौन-कौन सी हैं?
(अ) चावल, गेहूं एवं मक्का (ब) गन्ना, चाय एवं जौ (स) मूंगफली, कॉफी एवं गेहूं (द) इनमें से कोई नहीं
13. बिहार राज्य में सिंचाई का सर्वाधिक प्रयोग किए जाने वाला साधन कौन सा है?
(अ) नहर (ब) नलकूप (स) तालाब (द) अन्य साधन
14. डेमिंग पुरस्कार निम्न में से किस क्षेत्र में उत्कृष्ठïता के लिए दिए जाते हैं?
(अ)उत्पादों की पर्यावरण मित्रता (ब) उत्पादों की गुणवत्ता नियंत्रण (स)उत्पादों में बाल श्रम का इस्तेमाल न होना (द) इनमें से सभी
15. भारतीय अनुसंधान परिषद, आईसीएआर निम्नलिखित में से किस स्थान पर स्थित है?
(अ) जलगांव, महाराष्टï्र (ब)अल्मोड़ा, उत्तराखंड (स) बैतुल, मध्यप्रदेश (द) शिलांग, मेघालय
16. आईसीएआर द्वारा संचालित विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है?
(अ) श्रीनगर, कश्मीर (ब) अल्मोड़ा, उत्तराखंड (स) रायबरेली, उत्तरप्रदेश (द) शिलांग, मेघालय
17. केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) स्कीम कृषकों को नकदी ऋण सुविधा उपलब्ध कराने के लिए किस वर्ष शुरू की गई?
(अ) 1998-99 (ब) 1997-98 (स)1995-96 (द)1993-94
18. अंतर्राष्टï्रीय न्यायालय का मुख्यालय निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) अमरीका में (ब) इंग्लैंड में (स) जेनेवा में (द) हेग में
19. सम्राट हर्षवर्धन का शासनकाल का समय क्या है?
(अ) 2 सदी बी.सी. (ब) 2 सदी ए.डी. (स) 7वीं सदी बी.सी. (द) 7वीं सदी ए.डी.
20. भारत में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है ?
(अ) राष्टï्रपति (ब)मुख्य चुनाव आयुक्त (स) प्रधानमंत्री (द) राज्यपाल
21. सम्राट अशोक के संबंध में निम्र में से कौन-सा कथन सत्य नहीं है?
(अ) उन्होंने बौद्ध धर्म का प्रचार किया (ब) उन्होंने कलिंग में युद्ध किया (स) उन्होंने बहुत से युद्ध जीते (द) उन्होंने हिंसात्मक शक्ति का प्रदर्शन किया
22. भारत का सबसे बड़ा वायुयान निर्माण केंद्र निम्नलिखित स्थान पर स्थित है?
(अ)कोलकाता में (ब) बैंगलोर में (स) कानपुर में (द) दिल्ली में
23. संविधान का 86 वां संशोधन निम्र में से किससे संबंधित है?
(अ) सरकारी नौकरियों में पिछड़े वर्गों के लिए आरक्षण जारी रखने से (ब) 6 और 14 वर्ष के बीच की आयु के बच्चे को नि:शुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा से (स) सरकारी भर्तियों में महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत पदों के आरक्षण से (द) हाल ही में गठित राज्यों की और संसदीय स्थानों के आवंटन से
24. उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों के वेतन और भत्ते किस मद से दिए जाते हैं?
(अ) भारत की समेकित निधि से (ब)राज्य की समेकित निधि से (स) भारत की आकस्मिकता निधि से (द) राज्य की आकस्मिकता निधि से
25. तटस्थता वक्र विश्लेषण में दो वस्तुओं के विनिमय का अनुपात दर्शाया जाता है?
(अ) कीमत रेखा से (ब) तटस्थता वक्र से (स) कीमत उपभोग वक्र से (द) आय उपभोग वक्र से
26. अर्थशास्त्र में सीमांत भूमि से तात्पर्य है?
(अ) भूमि जिस पर लगान शून्य हो (ब) भूमि जिस पर अधिकतम लगान लगाता हो (स) दो भूमियों के लगान का अंतर (द) अधिकतम उपजाऊ भूमि पर लगान
27. वैदिक साहित्य में प्रयुक्त ब्रीहि शब्द का क्या अर्थ?
(अ) जौ (ब) तिल (स) गेहूं (द)चावल
सही जवाब- 1.(स)निमॉनिक्स, 2.(स)सुमात्रा, 3.(द)1000 वर्ष, 4.(ब)हार्डवेयर, 5.(स) शटर की तरह, 6.(स)अमोनिया, 7.(ब)इंजन को ठंडा करना, 8.(स) कोरॉइड में, 9.(ब) जीन्स की, 10.(ब)निर्जल सीयूएसओ 4 डालकर, 11.(अ) ग्रह, 12.(अ) चावल, गेहूं एवं मक्का, 13.(अ) नहर, 14.(ब) उत्पादों की गुणवत्ता नियंत्रण, 15.(द) शिलांग, मेघालय, 16.(ब) अल्मोड़ा, उत्तराखंड, 17.(अ) 1998-99, 18.(द) हेग में, 19.(द) 7वीं सदी ए.डी., 20.(अ)राष्टï्रपति, 21.(स) उन्होंने बहुत से युद्ध जीते, 22.(ब) बैंगलोर में, 23.(ब) 6 और 14 वर्ष के बीच की आयु के बच्चे को नि:शुल्क तथा अनिवार्य शिक्षा से, 24.(ब) राज्य की समेकित निधि से, 25.(ब) तटस्थता वक्र से, 26.(अ) भूमि जिस पर लगान शून्य हो, 27.(द)चावल।
भारत में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन की स्थापना की गई है, जो विश्व बैंक से सहायता प्राप्त है।
2550 करोड़ रुपये की राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण समर्थन परियोजना स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन ने शुरू की है ताकि देश के एड्स निवारण कार्यक्रम में मदद और इसे तेज किया जा सके। इसमें एचआइवी संक्रमण के प्रति उच्च जोखिम वाले समूहों (वेश्याओं -एफएसडब्ल्यू, पुरुष के साथ सेक्स करने वाले पुरुष, नशीली दवाओं के इंजेक्शन लेने वाले और नाजुक आबादी-प्रवासी एवं ट्रक चालक-परिचालक) पर ध्यान दिया जा रहा है। विश्व बैंक ने इस परियोजना के लिए ब्याज मुक्त 1275 करोड़ रुपये का ऋण दिया है। यह संगठन भारत में एचआईवी / एड्स की रोकथाम के लिए 35 नियंत्रण समुदायों के माध्यम से कार्यक्रम का नियंत्रण तथा नेतृत्व प्रदान करता है।
जब किसी का दिमागी संतुलन बिगड़ जाता है तो उसे दुरुस्त करने के लिए बिजली के हल्के झटके दिए जाते हैं। लेकिन बिजली के झटकों की वजह से मरीज का दिमाग सही क्यों हो जाता है?
शोधकर्ताओं का कहना है कि बिजली के झटके देने से मरीज के मस्तिष्क के दो अलग-अलग हिस्सों के बीच स्थापित हो गया गैर-जरूरी संबंध टूट जाता है। इनमें से एक हिस्सा वो होता है जो इंसान का मूड निर्धारित करता है। दूसरा हिस्सा वो होता है जिसका संबंध सोचने-विचारने और ध्यान केंद्रित करने की क्षमता से होता है। बिजली का झटका देने का मकसद होता है दिमाग का कुदरती रासायनिक संतुलन दोबारा स्थापित करना। ये सबसे ज्यादा प्रभावी इलाजों में से एक है। सिर्फ मनोचिकित्सा में ही नहीं बल्कि दवाओं से भी कारगर है क्योंकि इसके बाद 75 प्रतिशत से 85 प्रतिशत तक मरीज दुरुस्त हो जाते हैं।
भगवान श्रीकृष्ण को विष्णु का अवतार माना जाता है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार कृष्ण की सोलह हजार एक सौ आठ पत्नियाँ थीं। प्रत्येक पत्नी से उन्होंने दस दस पुत्र प्राप्त हुए थे। इस प्रकार उनके समस्त पुत्रों की गिनती एक लाख इकसठ हजार अस्सी थी। उनकी आठ मुख्य रानियां थीं और उनके पुत्रों के नाम इस प्रकार हैं-
रानी रुक्मिणी-प्रधुम्न, चारुदेष्ण, सुदेष्ण, चारुदेह, सुचारू, चरुगुप्त, भद्रचारू, चारुचंद्र, विचारू और चारू।
सत्यभामा- भानु, सुभानु, स्वरभानु, प्रभानु, भानुमान, चंद्रभानु, वृहद्भानु, अतिभानु, श्रीभानु और प्रतिभानु।
जाम्बवंती- साम्ब, सुमित्र, पुरुजित, शतजित, सहस्त्रजित, विजय, चित्रकेतु, वसुमान, द्रविड़ और क्रतु।
सत्या- वीर, चन्द्र, अश्वसेन, चित्रगु, वेगवान, वृष, आम, शंकु, वसु और कुन्ति।
कालिंदी- श्रुत, कवि, वृष, वीर, सुबाहु, भद्र, शांति, दर्श, पूर्णमास और सोमक।
लक्ष्मणा-प्रघोष, गात्रवान, सिंह, बल, प्रबल, ऊर्ध्वग, महाशक्ति, सह, ओज और अपराजित।
मित्रविन्दा- वृक, हर्ष, अनिल, गृध्र, वर्धन, अन्नाद, महांस, पावन, वह्नि और क्षुधि।
भद्रा-संग्रामजित, वृहत्सेन, शूर, प्रहरण, अरिजित, जय, सुभद्र, वाम, आयु और सत्यक।
भगवान श्रीकृष्ण ‘लीलाधर’ पुकारे जाते हैं। भगवान होकर भी श्रीकृष्ण का सांसारिक जीव के रूप में लीलाएं करने के पीछे मकसद उन आदर्शों को स्थापित करना ही था, जिनको साधारण इंसान देख, समझ व अपनाकर खुद की शक्तियों को पहचाने और जि़ंदगी को सही दिशा व सोच के साथ सफल बनाए।
श्रीकृष्ण का सांसारिक धर्म का पालन कर, गुरुकुल जाना, वहां अद्भुत 64 कलाओं और विद्याओं को सीखने के पीछे भी असल में, गुरुसेवा और ज्ञान की अहमियत दुनिया के सामने उजागर करने की ही एक लीला थी। यह इस बात से भी जाहिर होता है कि साक्षात जगतपालक के अवतार होने से श्रीकृष्ण स्वयं ही सारे गुण, ज्ञान और शक्तियों के स्त्रोत थे। माना जाता है कि श्रीकृष्ण और बलराम ही जगत के स्वामी हैं। सारी विद्याएं और ज्ञान उनसे ही निकला है और स्वयंसिद्ध है। फिर भी उन दोनों ने मनुष्य की तरह बने रहकर उन्हें छुपाए रखा।
श्रीकृष्ण व बलराम ने भी अंवतीपुर (आज के दौर का उज्जैन) नगरी में गुरु सांदीपनी से केवल 64 दिनों में ही गुरु सेवा व कृपा से ऐसी 64 कलाओं में दक्षता हासिल की, जो न केवल कुरुक्षेत्र के महायुद्ध में बड़े-बड़े सूरमाओं को पस्त करने का जरिया बनी, बल्कि गुरु से मिले इन कलाओं और ज्ञान के अक्षय व नवीन रहने का आशीर्वाद श्रीमद्भगवद्गगीता के रूप में आज भी जगतगुरु श्रीकृष्ण के साक्षात ज्ञानस्वरूप के दर्शन कराता है ।
ज्वार विश्व की एक मोटे अनाज वाली महत्वपूर्ण फ़सल है। वर्षा आधारित कृषि के लिए ज्वार सबसे उपयुक्त फ़सल है। ज्वार फ़सल का दोहरा लाभ मिलता है। मानव आहार के साथ-साथ पशु आहार के रूप में इसकी अच्छी खपत होती है।
वर्तमान समय में भारत में ज्वार की खेती मध्य प्रदेश, ओडि़शा, उत्तर प्रदेश तथा पंजाब राज्यों में बहुतायत में की जाती है। ज्वार का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य महाराष्ट्र है। इसके बाद द्वितीय स्थान कर्नाटक एवं तृतीय स्थान मध्य प्रदेश का है। इसके अलावा आन्ध्र प्रदेश, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, गुजरात इत्यादि राज्यों में भी इसकी कृषि की जाती है। ज्वार के दाने का उपयोग उच्च गुणवत्ता वाला एल्कोहल बनाने में भी किया जाता हैं। ज्वार ऊष्ण जलवायु की फसल है, परन्तु शीघ्र पकने वाली जातियां ठंडे प्रदेशों में भी गर्मी के दिनों में उगाई जा सकती है ।
सफ़ेद ज्वार के आटे से ब्रेड, बिस्किट एवं केक बनाए जा सकते हैं। ज्वार के आटे के स्वाभाविक रूप से मीठा होने के कारण चीनी की मात्रा कम रखकर मधुमेह रोगियों के लिए अच्छा स्नैक्स तैयार किया जा सकता है। ब्रेड बनाने के लिए ज्वार और गेहूं के आटे की मात्रा 60 प्रतिशत + 40 प्रतिशत रखी जाती है। इसके अतिरिक्त सामान्य रूप से बीयर, जौ, मकई अथवा धान से तैयार की जाती है, परन्तु ज्वार के अनाज से भी स्वादिष्ट एवं सुगंधित बीयर बनाई जा सकती है, जो अन्य धान्य से बनाई बीयर से सस्ती पड़ती है।
कर कानूनों की समीक्षा हेतु पार्थसारथी शोम की अध्यक्षता में कर प्रशासन सुधान आयोग का गठन किया गया है। इस पैनल का उद्देश्य है देश में वर्तमान कर कानूनों की समीक्षा करना एवं स्थिर एवं गैर-विरोधात्मक कर प्रशासन सुनिश्चित करने हेतु उपाय सुझाना।
कर कानूनों की समीक्षा के लिए बनाए गए इस कर प्रशासन सुधान आयोग का कार्यकाल 18 महीने का है।
आयोग के लिए प्रस्तावित कार्यों में शामिल हैं- कर विवादों के निपटारे हेतु वर्तमान व्यवस्था की समीक्षा करना, कर आधार बढ़ाने के उपाय सुझाना, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी), केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी), वित्तीय जांच इकाई (एफआईयू), प्रवर्तन निदेशालय और बैंकिंग एवं वित्तीय क्षेत्र के बीच सूचनाओं को साझा करने के लिए सशक्त उपाय सुझाना। इसके अलावा विवेक के आधार पर कर लगाने की व्यवस्था को समाप्त करना।
इसमें अध्यक्ष समेत कुल सात सदस्य शामिल किए गए हैं, जो हैं-
अध्यक्ष- पार्थसारथी शोम
पूर्णकालिक सदस्य - वाई जी परांदे तथा सुनीता कालिया
अल्पकालिक सदस्य -एम के जुत्शी, एस एस एन मूर्ती, एम आर दिवाकर और एस महालिंगम
1. शब्द एम्फिबिया का अर्थ क्या होता है?
(अ) वे जंतु जो जल में रहते हैं (ब) वे जंतु जो थल में रहते हैं (स) वे जंतु जो जल और थल दोनों पर रहते हैं (द) इनमें से कोई नहीं
2. मानव जाति का अध्ययन कहलाता है?
(अ) एंथ्रोपोलॉजी (ब) एंथ्रोलॉजी (स) सिस्मोग्राफी (द) कीमोग्राफी
3. जीन का कृत्रिम संश्लेषण किसने किया?
(अ) डार्विन (ब) हरगोविंद खुराना (स) न्यूटन (द) इनमें से कोई नहीं
4. यदि पृथ्वी के वायुमंडल में कोई भी प्रकीर्णन कण नहीं हो तो आकाश का रंग कैसा होगा?
(अ) नीला (ब) काला (स) सफेद (द) नारंगी
5. गर्म पानी के गीजर के अंदर का अस्तर किस धातु का बनाया जाता है?
(अ) पीतल (ब) एल्युमीनियम (स) तांबा (द) जस्ता
6. पृथ्वी पर किसी वस्तु का पलायन वेग कितना होता है?
(अ) 12 किमी प्रति सेकंड (ब) 11.2 किमी प्रति सेकंड (स) 10.5 किमी प्रति सेकंड (द) 10.2 किमी प्रति सेकंड
7. भारत में बीमा कंपनियों के लिए मुख्य विनियात्मक प्राधिकरण निम्नलिखित में से कौन सा है?
(अ)भारतीय रिजर्व बैंक(ब) सेबी(स)एलआईसी(द) आईआरडीए
8. साहित्य में उत्कृष्टï कार्य के लिए निम्नलिखित में से कौन सा पुरस्कार दिया जाता है?
(अ) भारत रत्न (ब) शांतिस्वरूप भटनागर (स)अर्जुन पुरस्कार (द) पुलित्जर पुरस्कार
9. पुस्तक लॉन्ग वॉक टु फ्रीडम का लेखिक/लेखिका कौन है?
(अ) बेनजीर भुट्टïो (ब) नेल्सन मंडेला (स) लक्ष्मी सहगल (द) परवेज मुशर्रफ
10. पुस्तक सनी डेज किसने लिखी है?
(अ) कपिल देव (ब) सचिन तेंदुलकर (स) रवि शास्त्री (द) सुनील गावस्कर
11. ब्रह्मïोस निम्नलिखित में से किसके उपयोग के लिए तैयार किया गया है?
(अ) भारतीय नौसेना (ब) भारतीय थलसेना (स) भारतीय वायुसेना (द) सीमा सुरक्षा बल
12. कार्बोहाइड्रेट्स में निम्र में क्या आते हैं?
(अ) वसा और शर्करा (ब) वसा, शर्करा और प्रोटीन (स) स्टार्च, शर्करा और प्रोटीन (द) स्टार्च और शर्करा
13. दूध के खट्टïा होने में उनमें से कौन से जीवाणु उपस्थित रहते हैं?
(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं (ब) अनॉक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (स) ऑक्सी जीवाणु उपस्थित होते हैं (द) इनमें से कोई नहीं होता
14. निम्न में से कौन सा पक्षी आकार में सबसे बड़ा होता है?
(अ) चील (ब) मोर (स) शुतुरमुर्ग (द) कीवी
15. सिनकोना पौधे के किस भाग से कुनैन प्राप्त किया जाता है?
(अ) तने की छाल (ब) फूल (स) फल (द) पत्ती
16. नदियों में जल प्रदूषण की माप की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स) नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
17. पृथ्वी पर प्रथम जीवधारी थे?
(अ)नीले हरित जीवाणु (ब) रसायन परपोषित (स) स्वपोषी (द) प्रकाशस्वपोषी
18. ट्रैकोमा किस अंग से संबंधित रोग है?
(अ) दांत (ब) नाक (स) कान (द) आंख
19. बी कॉम्पलेक्स समूह के विटामिन नियासिन ए की कमी के कारण कौन सा रोग हो जाता है?
(अ) रतौंधी (ब) रिकेट्स (स) पैलाग्रा (द) मैरस्मियस
20. किस वन को जंतुओं की दृष्टि से प्राकृतिक प्राणि उद्यान कहा जाता है?
(अ) स्टेपी (ब) मानसूनी वन (स) सवाना (द) उपरोक्त सभी
21. विश्व मौसम संगठन का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) जेनेवा (ब) प्राग (स) म्युनिख (द) लंदन
22. जलवायु की दृष्टिï से किस तत्व का सर्वाधिक महत्व है?
(अ) जलवाष्प का (ब) वायुमंडल की शुद्घियों का (स) कार्बन का (द) धरातल पर विद्यमान गैसों का
23. किसी स्थान पर दीर्घकालीन मौसम संबंधी दशाओं का औसत कहलाता है?
(अ) मौसम (ब) जलवायु (स) वातावरण (द) उपरोक्त सभी
24. इंग्लैंड को भारत की धरती पर पहली पराजय किस क्रिकेट कप्तान के नेतृत्व में झेलनी पड़ी?
(अ) महाराव भीमसिंह (ब)किशनसिंह (स) रावराजा हणूत सिंह (द) महारावल लक्ष्मण सिंह
25. उस्ताद सुल्तान खां किसलिए प्रसिद्घ हैं?
(अ) वीणा वादन (ब) सारंगी वादन (स) हारमोनियम (द) तबला वादन
26. भारत में सबसे पहले उर्दू अकादमी की स्थापना किस राज्य में हुई?
(अ) दिल्ली (ब) जम्मू-कश्मीर (स) मध्यप्रदेश (द) उत्तरप्रदेश
27. चाकुओं का नगर किसे कहा जाता है?
(अ) रामपुर (ब)मेरठ (स) गाजीपुर (द) बरेली
28. वह पदार्थ जो सामान्यत: खाद्य संरक्षण में प्रयुक्त होता है?
(अ) सोडियम कार्बोनेट (ब) टार्टरिक एसिड (स) एसीटिक एसिड (द) बेंजोइक एसिड
29. एक परमाणु में किन्हीं दो इलेक्ट्रानों में सभी क्वाण्टम संख्याएं समरूप नहीं होतीं, इसको कहते हैं?
(अ) हुण्ड का नियम (ब) आवोगाद्रो का नियम (स) पॉली का बहिष्करण सिद्घांत (द) औफबाऊ का सिद्घांत
30. बांस क्या है?
(अ) वृक्ष (ब) झाड़ी (स) मूलांग (द) घास
---
सही जवाब- 1.(स) वे जंतु जो जल और थल दोनों पर रहते हैं, 2.(अ) एंथ्रोपोलोजी, 3.(ब) हरगोविंद खुराना, 4.(स) सफेद, 5. (स) तांबा, 6.(ब) 11.2 किमी प्रति सेकंड 7.(द) आईआरडीए, 8.(द)पुलित्जर पुरस्कार$ 9.(ब)नेल्सन मंडेला, 10.(द) सुनील गावस्कर,11.(ब) भारतीय थलसेना, 12.(द) स्टार्च और शर्करा, 13.(अ) अनॉक्सी तथा ऑक्सी दोनों प्रकार के जीवाणु उपस्थित होते हैं, 14.(अ)चील, 15.(अ)तने की छाल, 16.(द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 17.(ब)रसायन परपोषित, 18.(द) आंख, 19.(स) पैलाग्रा, 20. (स) सवाना, 21.(अ) जेनेवा, 22.(अ) जलवाष्प का, 23.(ब) जलवायु, 24.(द) महारावल लक्ष्मण सिंह, 25.(ब) सारंगी वादन, 26.(द) उत्तरप्रदेश, 27.(अ)रामपुर, 28.(द) बेंजोइक एसिड, 29.(स) पॉली का बहिष्करण सिद्घांत, 30.(द)घास