सामान्य ज्ञान
विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार (वीआरपी) को पहले श्रम वीर राष्ट्रीय पुरस्कार के नाम से जाना जाता था। हर साल विश्वकर्मा जयंती के मौके पर विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कार और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कार श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा प्रदान किए जाते हैं। वर्ष 1965 में विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कारों और राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कारों की शुरूआत की गई।
इन पुरस्कारों का उद्देश्य उन अच्छे कर्मियों और औद्योगिक इकाइयों को प्रोत्साहित करना है, जो दुर्घटनाएं रोकने और औद्योगिक सुरक्षा (व्यावसायिक) उपायों को बढ़ावा देने और समान रूप से प्रबंधन और श्रमिक दोनों के हितों को बढ़ावा देने के लिए कार्य करते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार (वीआरपी) तीन श्रेणियों में दिया जाता है-
वर्ग ए का पुरस्कार 5 व्यक्तियों को दिया जाता है, प्रत्येक को 75 हजार रुपये दिए जाते हैं।
वर्ग बी का पुरस्कार 8 व्यक्तियों को दिया जाता है, प्रत्येक को 50 हजार रुपये का पुरस्कार प्राप्त होता है.
वर्ग सी का पुरस्कार 15 व्यक्तियों को दिया जाता है, इसके तहत प्रत्येक को 25 हजार रुपये दिए जाते हैं।
वर्ष 2011 के लिए 28 विश्वकर्मा राष्ट्रीय पुरस्कारों को 116 विजेताओं ने साझा किया। इस वर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा पुरस्कारों के विभिन्न वर्गों में 63 विजेता और 35 उप विजेता रहे। ॉ
केन्द्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने इस साल के बजट में देश का पहला महिला बैंक खोलने की घोषणा की थी। इसके लिए बजट में एक हजार करोड़ रुपये की पूंजी के लिये प्रावधान किया गया है। भारतीय महिला बैंक की पहली छह शाखाओं को मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नै, इंदौर और गुवाहटी में 15 अक्टूबर तक खोल दिया जाएगा।
सरकार कोलकाता, गुवाहाटी, चेन्नई बेंगलुरु, जयपुर, लखनऊ, मैसूर और इंदौर में बैंक शाखाओं की स्थापना के लिए जगह की तलाश में है। प्रस्तावित महिला बैंक का मुख्यालय दिल्ली में होगा और इस साल नवंबर तक यह काम करने लगेगा। भारतीय महिला बैंक की पहली शाखा मुंबई के नरीमन प्वाइंट स्थित एयर इंडिया भवन में शुरू की जानी है।
रिजर्व बैंक इस साल जून में भारतीय महिला बैंक के लिये पहले ही सैद्धांतिक मंजूरी दे चुका है और बैंक कंपनी स्थापित की जा रही है। महिला बैंक की स्थापना के पीछे मुख्य उद्देश्य महिलाओं की बैंकिंग आवश्यकताओं को पूरा करना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ाना है। भारतीय महिला बैंक द्वारा नवम्बर 2013 से काम शुरू किया जाना है. यह महिलाओं के लिए महिलाओं द्वारा संचालित पहला राष्ट्रीयकृत बैंक है। भारतीय महिला बैंक में शुरुआत में 115 परिवीक्षा अधिकारियों की भर्ती भी की जानी है। इसके लिए बैंक ने विज्ञापन जारी कर दिया है।
1. प्रिज्म से गुजरने पर सूर्य के प्रकाश की किरणें विभिन्न रंगों में विभक्त हो जाती है, क्योंकि?
(अ) प्रकाश किरणें विद्युत चुंबकीय तरंगे हैं (ब) प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का विचलन होता है (स) प्रिज्म की दो सतहों पर किरणों का अपवर्तन होता है (द) विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न-भिन्न होता है
2. श्वेत प्रकाश कितने रंगों के मेल से बना होता है?
(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 7
3. श्वेत प्रकाश जब प्रिज्म से होकर गुजरता है, तो जो वर्ण सबसे कम विचलित होता है, वह है?
(अ) लाल (ब) पीला (स) बैंगनी (द) हरा
4. गांधी को प्रभावित करने वाली पुस्तक अन्टू द लास्ट पुस्तक, के लेखक कौन हैं?
(अ) बोरिस येल्तसिन (ब) जॉन रस्किन (स) पुश्किन (द) रस्किन बॉन्ड
5. भारतीय संविधान का कौन सा अनुच्छेद पंचायती राज स्थापित करने का उपबंध करता है?
(अ) अनुच्छेद-36 (ब) अनुच्छेद-39 (स) अनुच्छेद-40 (द) अनुच्छेद- 48
6. रेखांश की प्रत्येक डिग्री के लिए किसी जगह के स्थानीय समय में ग्रीनविच समय से कितना अंतर होता है?
(अ)दो मिनट (ब) चार मिनट (स) छह मिनट (द) आठ मिनट
7. जन इच्छा की संकल्पना का समर्थन किया था?
(अ) ह्यïूम ने (ब) हेगेल ने (स) कान्ट ने (द) रूसो ने
8. संसद में अपनी राय देने के लिए किस अधिकारी को आमंत्रित किया जा सकता है?
(अ) भारत का महान्यायवादी (ब) भारत का मुख्य न्यायमूर्ति (स) भारत का मुख्य चुनाव आयुक्त (द) भारत का नियंत्रक और महालेखा परीक्षक
9. निम्नलिखित में से किस देश का अलिखित संविधान है?
(अ) यू.एस.ए. (ब) यू.के. (स) पाकिस्तान (द) भारत
10. गुरुनानक का जन्म स्थान कौन सा था?
(अ) गुरदासपुर (ब) अमृतसर (स) लाहौर (द) तलवंडी
11. मोतीलाल नेहरू और चित्तरंजन दास निम्र में से किस पार्टी के संस्थापक सदस्य थे?
(अ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के (ब) फार्वर्ड ब्लॉक के (स)समाजवादी पार्टी के (द) स्वराज्य पार्टी के
12. शिवाजी का राज्याभिषेक किस वर्ष हुआ था?
(अ)1665 में (ब) 1666 में (स) 1674 में (द)1680 मेें
13. शिवाजी द्वारा आमात्य की नियुक्ति किस विभाग को देखने के लिए होती थी?
(अ) पत्राचार (ब) सेना (स) अर्थ विभाग (द) विदेशी संबंध
14. डॉ. भीमराव अंबेडकर ने भारतीय संविधान के किस प्रावधान को संविधान की आत्मा कहा था?
(अ) अनुच्छेद 30 (ब) अनुच्छेद-23 (स)संवैधानिक उपचारों का अधिकार (अनुच्छेद-32) (द) इनमें से कोई नहीं
15. पुराणों का अध्ययन करने वाला प्रथम मुसलमान कौन था?
(अ) अबुल फजल (ब) अल्बरूनी (स) अमीर खुसरो (द) दारा शिकोह
16. मधुशाला के लेखक हैं?
(अ) निराला (ब) जायसी (स) सूरदास (द) बच्चन
17. जायसी के सर्वोत्कृष्टï ग्रंथ का नाम है?
(अ) आखिरी सलाम (ब) अखरावट (स) मधुमालती (द) पद्मावत
18. औरंगजेब ने अपने पिता को किस किले में नजरबंद कर दिया, जहां 8 वर्ष के बाद नजरबंदी की हालत में शाहजहां की मौत हो गई?
(अ) आगरा का किला (ब) लाहौर का किला (स) ग्वालियर का किला (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
19. मुगल काल में चौथ क्या था?
(अ) औरंगजेब द्वारा लगाया गया एक धार्मिक कर (ब) शिवाजी द्वारा लगाया गया एक मार्ग कर (स) अकबर द्वारा वसूल किया जाने वाला सिंचाई कर (द) पड़ोसी राज्यों पर शिवाजी द्वारा लगाया गया भूमि कर
20. संयुक्त राष्टï्र संघ के महासचिव की नियुक्ति किसके द्वारा की जाती है?
(अ) महासभा के द्वारा (ब) सुरक्षा परिषद के द्वारा (स) अन्तर्राष्टï्रीय न्यायालय के द्वारा (स) सुरक्षा परिषद की सिफारिशों पर महासभा के द्वारा
21. अमत्र्य सेन को किस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया ?
(अ)कल्याण अर्थशास्त्र में (ब) अर्थमिति में (स) विकास अर्थशास्त्र में (द) मुद्रा अर्थशास्त्र में
22. ग्यारहवीं पंचवर्षीय योजना की अवधि क्या है?
(अ) 2001-06 (ब) 2003-09 (स) 2005-10 (द) 2007-12
23. जावा और सुमात्रा द्वीप किस देश में है?
(अ) नार्वे (ब) भूटान (स) इंडोनेशिया (द) कनाडा
24. नमक सत्याग्रह कब शुरू हुआ?
(अ)1920 (ब) 1930 (स)1931 (द) इनमें से कोई नहीं
25. बहिष्कार आंदोलन का प्राथमिक उद्देश्य क्या था?
(अ)जनता में दृढ़ लड़ाकू संकल्प जागृत करना (ब)ब्रिटिश सम्मान भावना पर प्रहार (स)सरकारी नौकरी का त्याग (द)ब्रिटिश पूंजीपतियों को आर्थिक चोट पहुंचाना
26. संसद की स्वीकृति से अनुच्छेद 452 के तहत देश में आपातकाल का समय क्या है?
(अ)अधिक से अधिक 5 साल (ब)अधिक से अधिक 3 साल (स)अधिक से अधिक 10 साल (द) अनिश्चितकाल
27. निम्रलिखित में से कौन से आपातकाल की घोषणा देश में सबसे ज्यादा हुई?
(अ)अनुच्छेद 352 के तहत बाह्य आक्रमण की स्थिति में (ब)आंतरिक अशांति की वजह से अनुच्छेद 352 के तहत (स) अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में सवैधानिक तंत्रों की विफलता के कारण (द) अनुच्छेद 360 के तहत वित्तीय आपातकाल के कारण
----
सही जवाब- 1.(द) विभिन्न रंगों की किरणों का विचलन भिन्न-भिन्न होता है, 2.(द) 7, 3.(अ) लाल, 4.(ब) जॉन रस्किन, 5.(स) अनुच्छेद-40, 6.(ब) चार मिनट, 7.(द) रूसो ने, 8.(अ)भारत का महान्यायवादी, 9.(ब)यू.के., 10.(द) तलवंडी, 11.(द) स्वराज्य पार्टी के, 12.(स)1674 में, 13.(स) अर्थ विभाग, 14.(स)संवैधानिक उपचारों का अधिकार(अनुच्छेद-32),15.(ब)अल्बरूनी, 16.(द) बच्चन, 17.(द) पद्मावत, 18.(अ) आगरा का किला, 19.(द) पड़ोसी राज्यों पर शिवाजी द्वारा लगाया गया भूमि कर, 20.(स) सुरक्षा परिषद की सिफारिशों पर महासभा के द्वारा, 21.(अ)कल्याण अर्थशास्त्र में, 22.(द) 2007-12, 23.(स) इंडोनेशिया, 24.(ब)1930, 25.(अ)जनता में दृढ़ लड़ाकू संकल्प जागृत करना, 26.(द) अनिश्चितकाल, 27.(स) अनुच्छेद 356 के तहत राज्यों में सवैधानिक तंत्रों की विफलता के कारण की उम्मीद कम ही है।
आर्थिक और सामाजिक परिषद अर्थात इकोनॉमिक एण्ड सोशल काउंसिल, संयुक्त राष्ट्र महासभा का ही एक अंग है, जिसका उद्देश्य उन रचनात्मक प्रयासों को स्वतंत्र करना है, जिनसे राष्ट्रों के बीच परस्पर आर्थिक तथा सामाजिक विकास के अवसर उपलब्ध कराये जा सकें। इसके एक-तिहाई सदस्य प्रतिवर्ष तीन वर्ष के लिए महासभा में से चुने जाते हैं।
इसके प्रमुख कार्यों में युद्ध और शस्त्र की राजनीति को छोडक़र अंतर्राष्टï्रीय महत्व के सभी विषय आ जाते हैं। यह आर्थिक, सामाजिक , शिक्षा तथा स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न समस्याओं का अध्ययन कर उन पर रिपोर्ट तैयार करती है तथा संबंधित सुझाव महासभा और अन्य संस्थाओं को भेजती है। यह महासभा के कार्यों का समायोजन भी करती है।
ओएत्सी द आइसमैन , एक ममी का नाम है। वह 5 हजार साल इटली के आल्प्स पर्वतों की बर्फ में जमा रहा। इतनी ठंड में रहने के कारण वह शव प्राकृतिक ममी बन गया। ये ममी 22 साल पहले 19 सितंबर 1991 के दिन दो जर्मन पर्यटकों को मिली।
न्यूरेम्बर्ग के दो पर्यटक हेल्मुट और एरिका ऑस्ट्रियाई, इटैलियन सीमा पर आल्प्स पहाडिय़ों की ओएत्स घाटी में घूम रहे थे कि 3 हजार 210 मीटर की उंचाई पर बर्फ में दबी यह ममी उन्हें मिली। अगले दिन इसे बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन खराब मौसम के कारण यह नहीं हो सका। 22 सितंबर को आखिरकार इसके बाहर निकाले जाने की अनौपचारिक खबर आई। इसके बाद इसे इन्सब्रूक यूनिवर्सिटी ले जाया गया। जहां से पता चला कि वह पाषाण युग का है।
जेनेटिक रिसर्च के बाद यूरोपीय अकादमी ऑफ बोल्जानो (यूरैक), जारलांड यूनिवर्सिटी, कील यूनिवर्सिटी और बाकी सहयोगियों ने जून 2013 में बताया कि उन्होंने ओएत्सी के मस्तिष्क के ऊतक के बहुत ही छोटे सैंपल से प्रोटीन निकाला और उसका विश्लेषण किया। उनके परीक्षण से उस थ्योरी की पुष्टि हुई कि इस व्यक्ति की मौत मस्तिष्क की चोट के कारण हुई थी।
किसी भी वस्तु का तापमान यह प्रदर्शित करता है कि वह वस्तु कितनी गर्म या कितनी ठंडी है। वस्तुओं का तापमान थर्मामीटरों की सहायता से मापा जाता है। सामान्य तापमान मापने के लिए जो थर्मामीटर प्रयोग में लाये जाते हैं, उन पर निम्र तापमान शून्य डिग्री होता है। आज के वैज्ञानिकों ने शून्य डिग्री से भी कम तापमान पैदा कर लिये हैं। निम्र तापमानों के लिए एक पैमाना विकसित किया गया है, जिसे कैल्विन पैमाना या परम तापमान पैमाना कहते हैं।
सबसे पहले ब्रिटेन के भौतिक विज्ञानी कैल्विन विलियम थाम्पसन ने परम शून्य तापमान के पैमाने का प्रारंभ किया। इसलिए निम्र ताप को नापने के लिए जो पैमाना प्रयोग किया जाता है उसे कैल्विन पैमाना कहते हैं।
सैद्धांतिक रूप से परम शून्य तापमान वह संभावित निम्रतम तापमान है, जिस पर एक गैस पहुंच सकती है। यह तापमान -273.15 सेल्सियत होता है। यह संख्या इस तथ्य पर आधारित है कि गैस का आयतन तापमान कम करने के साथ-साथ कम होता जाता है। इस सिद्धांत के अनुसार गैस का आयतन समाप्त हो जाएगा, यदि उसका तापमान -273.15 सेल्सियस यानी परम शून्य तक कम कर दिया जाए। इस तापमान पर गैस के अणु पूर्ण विश्रामवस्था में आ जाएंगे और पदार्थ में कोई भी उष्मा नहीं रहेगी। वास्तविक प्रयोगों में सभी गैसें पहले द्रवों में बदलती हैं और फिर ठोस अवस्था में बदलकर परम शून्य तापमान की ओर बढ़ती हैं।
महाभारत में पांडवों के वनवास में एक वर्ष का अज्ञात वास भी था जो उन्होंने विराट नगर में बिताया। विराट नगर में पांडव अपना नाम और पहचान छुपाकर रहे। उन्होंने राजा विराट के यहां सेवक बनकर एक वर्ष बिताया। इस दौरान द्रौपदी ने अपना नाम सैरन्ध्री बताया। सैरन्ध्री का अर्थ एक ऐसी महिला से है, जो जो शिल्पकर्मों द्वारा जीवन निर्वाह करती हैं। वे अपने सदाचार से स्वत: सुरक्षित होती हैं।
आज देश का प्रतिनिधि चुनने में महिलाओं का भी अभूतपूर्व स्थान रहता है। लेकिन कभी वो दिन भी थे, जब उन्हें इस लायक समझ ही नहीं जाता था। दुनिया में पहली बार 1893 ईसवी को महिलाओं को मत देने का अधिकार प्राप्त हुआ। यह निर्णय न्यूजीलैंड में लिया गया। जहां चुनाव सुधार कानून द्वारा महिलाओं को यह अधिकार दिया गया। न्यूजीलैंड की महिलाओं ने 28 नवम्बर सन् 1893 में होने वाले चुनावों में पहली बार अपने इस अधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में 90 हज़ार महिलाओं ने वोट डाले। भारतीय उपमहाद्वीप में 1926 में महिलाओं को मताधिकार प्राप्त हुआ।
थेरगाथा, खुद्दक निकाय का आठवां ग्रंथ है। इसमें 264 थेरों के उदान संगृहित हैं। ग्रंथ 21 निपातों में है। पहले निपात में 12 वर्ग हैं, दूसरे निपात में 5 वर्ग हैं, और शेष निपातों में एक एक वर्ग है। गाथाओं की संख्या 1279 हैं।
थेरगाथा में परमपद को प्राप्त थेरों की उद्गारपूर्ण गाथाएं हैं। अधिकांश गाथाओं में सीधे निर्वाण के प्रति संकेत है। कुछ गाथाओं में साधकों की साधना को सफल बनाने में सहायक प्रेरणाओं का उल्लेख है। कुछ गाथाओं में परमपद को प्राप्त थेरों द्वारा ब्रह्मचारियों या जनसाधारण को दिए गए उपदेशों का भी उल्लेख है।
थेरगाथा में भगवान् बुद्ध द्वारा स्थापित संघ का एक सुंदर चित्र मिलता है।
केले का नियमित सेवन अनिद्रा और कब्ज दूर करके पेशाब की जलन को मिटाता है। यह अतिसार,आंत और कुष्ठ तथा हृदयरोगियों के लिए प्राकृतिक औषधि है। यह आसानी से पच जाता है,अत: वायुविकार उत्पन्न नहीं करता। केला शीतल,स्निग्ध,वातपित्तनाशक और कफक़ारक रहता है। यह तृष्णा और दाह का नाश करता है।
केला पौष्टिक तत्वों से भरपूरा है। हरे केले में स्टार्च काफी कम मात्रा में(64 से 74 प्रतिशत) रहती है,परन्तु पकने पर स्टार्च शर्करा (7 से 25 प्रतिशत तक) में बदल जाती है। पके केले की विशिष्ट खुशबू उसमें उपस्थित एमाइल एसीटेट के कारण रहती है। कच्चा केला क्लोरोफिल के कारण हर रहता है,परन्तु पकने पर एंजाइमों की क्रिया से जैंथोफिल तथा केरोटिन नामक पीले रसायनों में बदल जाता है।
पके केले में 70 प्रतिशत पानी,1.2 प्रतिशत प्रोटीन,0.2 प्रतिशत रेशा रहता है। इसमें प्रति 100 ग्राम कैल्शियम 17 मिलीग्राम, रहता है। इसमें विटामिन ए 430 मिलीग्राम,थायमिन 0.09 मिलीग्राम,नायसिन 0.6 मिलीग्राम तथा विटामिन सी 10 मिलीग्राम प्रति 100 ग्राम में रहता है। सौ ग्राम केला 99 कैलोरी ऊर्जा देता है।
केले के छिलके के नीचे विटामिन होते हैं जो केले के पकने पर उसके गूदे में चले जाते हैं तथा छिलका पतला और चित्तीदार हो जाता है। पका केला ठंडा, रूचिकर, मीठा,सुस्वादु, पुष्टिकारक, रक्तविकारनाशक, पथरी, रक्तपित्त दूर करने वाला, प्रदर एवं नेत्ररोगनाशक होता है। केले में फास्फोरस ज्यादा रहता है,जो मन-मस्तिष्क को शक्ति प्रदान करता है।
केले में पैक्टिन नामक एक पदार्थ रहता है जो मल को मुलायम बनाकर पेट की सफाई करता है। केले के छिलके के अंदर वाला पतला सा मुलायम रेशा कब्ज दूर करके आंतों को ठीक रखता है। केला क्षारधर्मी फल होने के कारण खून की अम्लता को दूर करके क्षारीयता बढ़ाता है।
केले के सेवन से बच्चों का वजन जल्दी बढ़ता है। कमज़ोर व्यक्तियों की पाचनशक्ति ठीक होती है। भूख ज्यादा लगने से वे जल्दी हृष्ट-पुष्ट बनते हैं। बच्चों को दूध के साथ केला खिलाने से यह स्वास्थ्यवर्द्धक,पुष्टिकार तथा सुपाच्य रहता है। इसमें थोड़ा शहद मिलाकर खिलाया जाए तो संक्रामक रोग से भी बचाव होता है। सुबह नाश्ते में केला खाकर दूध पीना एक संतुलित तथा सम्पूर्ण आहार है। इसके सेवन से पित्त-विकार दूर होते हैं। केला उच्च रक्तचाप के नियंत्रण में सहायक है। यह हृदयरोग,अतिसार और आंखों के लिए प्राकृतिक औषधि है।
- स्कर्वी रोग में पके केले का नित्य सेवन रामबाण औषधि है। यह अंतडिय़ों में विजातीय पदार्थों की सडऩ रोकता है।
- दही के साथ केले का सेवन करने से दस्त बंद हो जाते हैं। यह आंतों के प्रवाह में आराम दिलाता है। आंत के रोगों को केला बिना ऑपरेशन ठीक कर देता है।
- यह एकमात्र फल है जो पेट के जख़़्म के रोगियों को दिया जा सकता है। यह पेट का अल्सर भी दूर करता है।
- पेचिश में केले को दही में मथकर उसमें थोड़ा जीरा और काला नमक मिलाकर देने से फायदा होता है। अम्लता,पेट की जलन और पित्त में केला खाना लाभदायक होता है।
-मुंह में छाले हों तो केला खाने से लाभ होगा।
1.भारत का सॉलिसिटर जनरल किस प्रकार का अधिकारी होता है?
(अ) एक प्रशासनिक अधिकारी (ब) एक न्यायिक सलाहकार (स) प्रधानमंत्री का सलाहकार (द) राष्टï्रपति को सलाह देने के लिए कानून अधिकारी
2. मानद ïिवश्वविद्यालय अब अपने नाम के आगे विश्वविद्यालय लिख सकेंगे, इस आशय की अनुमति किसने प्रदान की है?
(अ) राष्टï्रपति ने (ब) प्रधानमंत्री ने (स) संसद ने (द) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने
3. भारतीय डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के इस वर्ष (2006) कितने वर्ष पूरे हो गए हैं?
(अ) 20 वर्ष (ब) 30 वर्ष (स) 10 वर्ष (द) 15 वर्ष
4. गोपुरम किस वास्तुकला शैली की विशेषता है?
(अ) द्रविड़ (ब) मुगल (स) ईरानी (द) इनमें से कोई नहीं
5. केंद्र और राज्यों के बीच करों के विभाजन की सिफारिश कौन करता है?
(अ) वित्त आयोग (ब) संसद (स) राष्टï्रपति (द) योजना आयोग
6. रूस का राष्टï्रीय खेल कौन सा है?
(अ) टेबल टेनिस (ब) टेनिस (स) फुटबॉल (द) शतरंज
7. मवेशियों की संख्या की दृष्टि से भारत का दुनिया में कौन सा स्थान है?
(अ) पहला (ब)दूसरा(स) तीसरा (द) चौथा
8. भक्ति का उद्देश्य क्या है ?
(अ) दूसरों को मोक्ष प्राप्त कराना (ब) स्वयं मोक्ष प्राप्त करना (स) जन सेवा (द) धार्मिक कार्य करना
9. किस संत ने गुरु को ईश्वर से भी बड़ा बताया है?
(अ) सूरदास (ब) कबीर (स) तुलसीदास (द) गुरुनानक
10. राजा और सैनिकों के बीच सीधा संपर्क किस शासक के द्वारा प्रारंभ किया गया था?
(अ) अकबर(ब) बाबर (स) इब्राहिम लोदी (द) शेरशाह सूरी
11. राज्य की भूमिका का वास्तविक नाप कराने वाला कौन सा शासक था ?
(अ) इब्राहिम लोदी (ब)बाबर (स) शेरशाह सूरी (द)अकबर
12. निम्नलिखित में से किस एक गैस में कार्बन मोनोक्साइड की सर्वाधिक प्रतिशतता होती है?
(अ) कोयला गैस (ब) प्राकृतिक गैस (स) वायु अंगार गैस (द) भाप अंगार गैस
13. ऑपरेशन दुर्योधन में कितने सांसदों के असली चेहरे सामने आए जिसके कारण उन्हें संसद की सदस्यता खोनी पड़ी?
(अ) 10 सांसद (ब) 11 सांसद (स)12 सांसद (द)13 सांसद
14. सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज (जो इंडियन नेशनल आर्मी के नाम से भी जानी जाती है) का पुनर्गठन किस वर्ष में किस स्थान पर किया था?
(अ)1941, बर्लिन (ब)1942, टोक्यो (स) 1943, सिंगापुर (द) 1943, रंगून
15. निम्नांकित में से किस पर भारत के गवर्नर जनरल के पद पर रहते हुए किए गए कृत्यों के लिए इंग्लैंड में महाभियोग की कार्यवाही हुई थी?
(अ) वेलेजली (ब) विलियम बैंटिंक (स) कार्नवालिस (द) वारेन हेस्टिंग्स
16. भारत के प्रथम विधि अधिकारी के रूप में कौन जाना जाता है?
(अ) भारत का मुख्य न्यायाधीश (ब) भारत का विधि मंत्री (स)भारत का महान्यायवादी (द) विधि सचिव
17. नियंत्रक एवं लेखा परीक्षक की नियुक्ति राष्टï्रपति द्वारा होती है। उसे अपने पद से कौन हटा सकता है?
(अ) राष्टï्रपति द्वारा (ब) संसद के दोनों सदनों के संबोधन पर (स) सर्वोच्च न्यायलय द्वारा (द) राष्टï्रपति की संस्तुति पर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा
18. सूर्य की ऊर्जा उत्पन्न होती है?
(अ)नाभिकीय विखंडन के द्वारा (ब) आयनीकरण के द्वारा (स) नाभिकीय संलयन के द्वारा (द) ऑक्सीकरण के द्वारा
19. आयात एवं निर्यात पर लगाए जाने वाले कर को किस नाम से जाना जाता है?
(अ) आय कर (ब) व्यापार कर (स) सीमा कर (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
20. प्रत्यावर्ती धारा को दिष्ट धारा में परिवर्तित करने वाली प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
(अ) इनवर्टर (ब) रेक्टीफायर (स) ट्रांसफॉर्मर (द) ट्रांसमीटर
21. एक भू-उपग्रह अपनी कक्ष में निरंतर गति करता है, यह अपकेंद्र बल के प्रभाव से होता है, जो प्राप्त होता है?
(अ) उपग्रह को प्रेरित करने वाले राकेट इंजन से (ब) पृथ्वी द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से (स) सूर्य द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से (द) उपग्रह द्वारा पृथ्वी पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से
22. निम्नलिखित में से कौन सा एक यूरोपीय संघ का सदस्य नहीं है?
(अ) फ्रांस (ब) ग्रीस (स) पुर्तगाल (द) स्विट्जरलैंड
23. निम्नलिखित में से किस एक में विश्व व्यापार संघ का मंत्रीवर्गीय सम्मेलन नहीं हुआ?
(अ) डेवोस (ब) कैनकन (स) दोहा (द) सीएटल
24. निम्रलिखित में से कौन सा एक खाद्य परिरक्षक के रूप में प्रयुक्त किया जाता है?
(अ) ऐडिपिक अम्ल (ब) ब्यूटिरिक अम्ल (स) सिट्रिक अम्ल (द) फॉर्मिक अम्ल
25. प्रसिद्ध शाहतूश शाल किससे बनाई जाती है?
(अ) हंगुल के बालों से (ब) चिंकारा के बालों से (स) चिरु के बालों से (द) मेरिनों के बालों से
26. गौतम बुद्घ के बोधगया में ज्ञान प्राप्त हुआ, उन्होंने अपना पहला उपदेश सारनाथ में किस भाषा में दिया?
(अ) संस्कृत (ब) प्राकृत (स) पालि (द) यावनिक
27. चंद्रमाओं की संख्या, जो बृहस्पति के पास हैं, कितनी होती है?
(अ) 0 (ब) 16 (स) 11 (द) 5
28. संविधान सभा के कितने उपस्थित सदस्यों ने संविधान पर हस्ताक्षर किए?
(अ) 262 (ब) 284 (स) 287 (द) 289
----
सही जवाब- 1.(स) प्रधानमंत्री का सलाहकार, 2.(द) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने, 3.(ब)150 वर्ष, 4.(अ) द्रविड़, 5.(अ) वित्त आयोग, 6.(द) शतरंज, 7.(अ) पहला, 8.(ब) स्वयं मोक्ष प्राप्त करना, 9.(ब) कबीर, 10.(द) शेरशाह सूरी, 11.(स) शेरशाह सूरी, 12.(द) भाप अंगार गैस, 13.(ब)11 सांसद, 14.(स) 1943, सिंगापुर, 15.(द) वारेन हेस्टिंग्स, 16.(स)भारत का महान्यायवादी, 17.(अ) राष्टï्रपति द्वारा, 18.(स) नाभिकीय संलयन के द्वारा, 19.(स)सीमा कर, 20.(स) ट्रांसफॉर्मर, 21.(ब)पृथ्वी द्वारा उपग्रह पर लगने वाले गुरुत्वाकर्षण से, 22. (द) स्विट्जरलैंड, 23.(अ)डेवोस, 24.(स)सिट्रिक अम्ल, 25.(स) चिरु के बालों से, 26.(स) पालि, 27. (ब)16, 28. (ब) 284 ।
18 सितंबर वर्ष 1976 को ब्राज़ील के प्रसिद्ध फ़ुटबॉल खिलाड़ी रोनाल्डो का जन्म हुआ। उनका पूरा नाम रोनाल्डो रुइस नेज़रियो डेलीमा है। 1990 के दशक के उत्तरार्ध और सन 2000 के दशक के पूर्वार्ध में रोनाल्डो विश्व के सर्वाधिक सफल स्कोरर थे। उन्हें अपना पहला बैलन डीऑर पुरस्कार यूरोपीय फुटबॉल खिलाड़ी के रूप में वर्ष 1997 में उस समय मिला जब वे मात्र 21 वर्ष के थे। यह पुरस्कार उन्हें 2002 में 26 वर्ष की आयु में एक बार फिर मिला।
इसके अतिरिक्त रोनाल्डो,फ्रांसीसी फुटबॉल खिलाड़ी ज़ैनुद्दीन ज़ेदान के समान फ़ीफा प्लेयर ऑफ द इयर का पुरस्कार तीन बार जीतने वाले मात्र दूसरे खिलाड़ी हैं। 2007 में, उन्हें फ्रांस फुटबॉल द्वारा अब तक के सर्वश्रेष्ठ स्टार्टिंग इलेवेन के रूप में नामांकित किया गया ऑर फ़ीफ़ा 100 में भी उन्हें स्थान प्राप्त हुआ, जो कि उन्ही के देश के निवासी और साथी पेले द्वारा संकलित विश्व के 100 महानतम फुटबॉल खिलाडिय़ों की एक सूची होती है। रोनाल्डो ने ब्राजील की ओर से 97 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं, जिनमे उन्होंने 62 गोल किये हैं। वह उस ब्राज़ील टीम का हिस्सा भी थे, जिसने 1994 और 2002 का विश्व कप जीता था। 2006 फ़ीफ़ा विश्व-कप के दौरान, अपने 15वें गोल के द्वारा रोनाल्डो विश्वकप के इतिहास में सर्वाधिक गोल करने वाले खिलाड़ी बन गए, उन्होंने जर्ड म्युलर के 14 गोलों के कीर्तिमान को तोड़ दिया था।
हॉलैंड एक देश है, जो पूर्वोत्तरी यूरोप में स्थित है। इसकी उत्तरी तथा पश्चिमी सीमा पर समुद्र स्थित है, दक्षिण में बेल्जियम एवं पूरब में जर्मनी है। इसे नीदरलैंड भी कहा जाता है। इसकी राजधानी एम्सटर्डम है जबकि हेग को प्रशासनिक राजधानी का दर्जा दिया जाता है।
18 सितंबर 1919 को हालैंड में महिलाओं को मतदान का अधिकार प्राप्त हुआ। नीदरलैंड को अधिकतर हॉलैंड के नाम से जाना जाता है। यह देश यूरोपीय संघ, नैटो, आर्थिक विकास संगठन ओइसीडी एवं विश्व व्यापार संगठन डब्ल्यूटीओ का संस्थापक सदस्य है। नीदरलैंड भौगोलिक सन्दर्भ में एक निचला देश है। इसका लगभग 20 प्रतिशत क्षेत्र समुद्री तल से नीचे है। लगभग 21 प्रतिशत जनसंख्या समुद्री तल से नीचे रहती है और लगभग 50 प्रतिशत जनसंख्या समुद्र तल से केवल एक मीटर की उंचाई पर रहती है।
18 सितंबर वर्ष 1922 को हंगरी देश राष्ट्र संघ का सदस्य बना। यह मध्य यूरोप के पैनोनियन में स्थित एक स्थल रुद्ध देश है। इसके उत्तर में स्लोवाकिया, पूरब में यूक्रेन और रोमानिया, दक्षिण में सर्बिया और क्रोएशिया, दक्षिण पश्चिम में स्लोवानिया और पश्चिम में आस्ट्रिया स्थित हैं। इसकी राजधानी और सबसे बड़ा शहर बुडापेस्ट है।
हंगरी, यूरोपीय संघ, नैटो और ओइसीडी का सदस्य है। इसकी आधिकारिक भाषा हंगेरियाई है जो यूरोप में सबसे व्यापक रूप से बोली जाने वाली गैर योरोपीय भाषा है। हंग्री विश्व के तीस सबसे अधिक लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है, और प्रति वर्ष लगभग 8 दशमलव 6 लाख पर्यटकों को आकर्षित करता है।
एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय (इएमआरएस)अनुसूचित जनजातियों के बच्चों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए शुरू किए गए हैं।
केन्द्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय भारतीय संविधान की धारा 275(1) के अधीन अनुदान से संबंधित विशेष क्षेत्र कार्यक्रम के अंतर्गत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए राज्य सरकारों को अनुदान देता है। इसका उद्देश्य अनुसूचित जनजातियों के छठी से लेकर बारहवीं कक्षा के छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है ताकि वे उच्चतर और व्यावसायिक शैक्षिक पाठ्यक्रमों के साथ-साथ सरकारी और सावर्जनिक उपक्रमों में उच्चतर स्तरों की नौकरियों में आरक्षण की सुविधा का लाभ प्राप्त कर सकें। केंद्र ने 23 राज्यों में जनजातीय छात्रों हेतु 158 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी 16 सितम्बर 2013 को प्रदान की। इन 158 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों में से 111 में पढ़ाई शुरू हो गई है।
इसके तहत सबसे अधिक 22 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय गुजरात के लिए मंजूर किए गए हैं। मध्य प्रदेश के लिए 20, राजस्थान के लिए 17 और छत्तीसगढ़ तथा ओडि़शा के 16-16 विद्यालय स्वीकृत किए गए हैं। विकलांग बच्चों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।
सेंट्रल लंदन के कॉन्वेंट गार्डन में रॉयल ओपेरा हाउस है। ब्रिटेन में बड़ी इमारत को आम तौर पर कॉन्वेंट गार्डन के नाम से जाना जाता है। इस हाउस का सबसे पहला कंस्ट्रक्शन 1732 का बताया जाता है। कहा जाता है कि 1732 में पहली बार यहां बैले पेश किया गया और इसके बाद ओपेरा होने शुरू हुए। नन ऑफ विमेन बॉर्न शैल हार्म मैकबेथ" मैकबेथ में चुड़ैलों के ब्लडी चाइल्ड की भविष्यवाणी... 18 सितंबर 1808 को पहली बार ये डायलॉग लंदन के रॉयल थिएटर में बोले गए थे।
इसी दिन शेक्सपीयर के मैकबेथ नाटक के साथ रॉयल थिएटर को मरम्मत के बाद सजा धजा कर दोबारा खोला गया। नाटक के बाद द क्वेकर का नाम का म्यूजिकल शो भी हुआ। आज लंदन के इस मशहूर ओपेरा हाउस को द रॉयल ओपेरा हाउस के नाम से जाना जाता है। इसका मूल नाम थिएटर रॉयल था।
वर्ष 1735 से 1759 तक यहां नियमित रूप से कार्यक्रम होते थे। 20 सिंतबर 1808 को लगी आग से यहां बहुत नुकसान हुआ। दिसंबर 1808 में दूसरे थिएटर का निर्माण शुरू हुआ। 05 मार्च 1856 को थिएटर में फिर आग लगी। वर्ष 1857 में तीसरे थिएटर का काम शुरू हुआ। यह तीसरी इमारत ओपेरा हाउस के केंद्र में है। थिएटर रॉयल 1892 में रॉयल ओपेरा हाउस बन गया।
प्राजक्ता एक पुष्प देने वाला वृक्ष है। इसे परिजात, हरसिंगार, शेफाली, शिउली आदि नामों से भी जाना जाता है। इसका वृक्ष 10 से 15 फीट ऊंचा होता है। इसका वानस्पतिक नाम निक्टेन्थिस आर्बोर्टि्रस्टिस है। पारिजात पर सुंदर और सुगंधित फूल लगते हैं। इसके फूल, पत्ते और छाल का उपयोग औषधि के रूप में किया जाता है। यह सारे भारत में पैदा होता है। यह पश्चिम बंगाल का राजकीय पुष्प है।
यह 10 से 15 फीट ऊंचा और कहीं 25-30 फीट ऊंचा एक वृक्ष होता है और पूरे भारत में विशेषत: बाग-बगीचों में लगा हुआ मिलता है। विशेषकर मध्यभारत और हिमालय की नीची तराइयों में ज्यादातर पैदा होता है। इसके फूल बहुत सुगंधित, सफेद और सुन्दर होते हैं जो रात को खिलते हैं और सुबह मुरझा कर गिर जाते हैं।
विभिन्न भाषाओं में नाम - संस्कृत- पारिजात, शेफालिका। हिन्दी- हरसिंगार, परजा, पारिजात। मराठी- पारिजातक। गुजराती- हरशणगार। बंगाली- शेफालिका, शिउली। तेलुगू- पारिजातमु, पगडमल्लै। तमिल- पवलमल्लिकै, मज्जपु। मलयालम - पारिजातकोय, पविझमल्लि। कन्नड़- पारिजात। उर्दू- गुलजाफरी। इंग्लिश- नाइट जेस्मिन।
यह हलका, रूखा, तिक्त, कटु, गर्म, वात-कफनाशक, ज्वार नाशक, मृदु विरेचक, शामक, उष्णीय और रक्तशोधक होता है। सायटिका रोग को दूर करने का इसमें विशेष गुण है। इसके फूलों में सुगंधित तेल होता है। रंगीन पुष्प नलिका में निक्टैन्थीन नामक रंग द्रव्य ग्लूकोसाइड के रूप में 0.1 प्रतिशत होता है जो केसर में स्थित ए-क्रोसेटिन के सदृश्य होता है। बीज मज्जा से 12-16 प्रतिशत पीले भूरे रंग का स्थिर तेल निकलता है। पत्तों में टैनिक एसिड, मेथिलसेलिसिलेट, एक ग्लाइकोसाइड (1 प्रतिशत), मैनिटाल (1.3 प्रतिशत), एक राल (1.2 प्रतिशत), कुछ उडऩशील तेल, विटामिन सी और ए पाया जाता है। छाल में एक ग्लाइकोसाइड और दो क्षाराभ होते हैं।
इस वृक्ष के पत्ते और छाल विशेष रूप से उपयोगी होते हैं। इसके पत्तों का सबसे अच्छा उपयोग गृध्रसी (सायटिका) रोग को दूर करने में किया जाता है। वसंत ऋतु में ये पत्ते गुणहीन रहते हैं इसलिए उस दौरान इसके पत्तों से औषधि नहीं बनाई जाती।
हर सिंगार की उत्पत्ति के विषय में कथा मिलती है कि पारिजात का जन्म समुद्रमंथन से हुआ था जिसे इंद्र ने स्वर्ग ले जाकर अपनी वाटिका में रोप दिया। पांडवों के अज्ञातवास के समय श्रीकृष्ण ने इसे स्वर्ग से लाकर उ.प्र. के बाराबंकी जनपद अंतर्गत रामनगर क्षेत्र के गांव बोरोलिया में लगाया था। यह वृक्ष आज भी वहां देखा जा सकता है। हर सिंगार नाम से इसका संबंध शिव जी से भी जोड़ा जाता है। हरिवंश पुराण में यह उल्लेख मिलता है कि माता कुंती हरसिंगार के फूलों से भगवान शिव की उपासना करती थीं। धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिये भी हरसिंगार के पुष्पों का प्रयोग किया जाता है।
पुराणों में एक स्थान पर कहा गया है कि पारिजात वृक्ष को छूने से नर्तकी उर्वशी की थकान मिट जाती थी। बौद्ध साहित्य में भी इन फूलों का उल्लेख है। ऐसा माना जाता है कि इन फूलों को सुखा कर बौद्ध भिक्षुकों के लिए भगवा वस्त्र रंगे जाते थे, जो स्वास्थ्य वर्धक भी होते थे। यही एक मात्र ऐसा पुष्प है जिसे तोडऩे का निषेध किया गया है। पूजा के लिए भी इसके झरे हुए पुष्पों का प्रयोग किया जाता है।
1. होमो- सेपिएन्स पद का शाब्दिक अर्थ क्या होता है?
(अ) मानव-बुद्धिमान (ब) मानव- सर्वोच्च (स) मानव-सर्वभक्षी (द) मानव-मूर्ख
2. रिजर्व बैंक के नोट निर्गमन- विभाग के पास हर समय कम से कम कितने मूल्य का स्वर्ण कोष में रहना चाहिए?
(अ) 100 करोड़ रुपए का (ब) 110 करोड़ रुपए का (स) 115 करोड़ रुपए का (द) 120 करोड़ रुपए का
3. उच्च वेग से बहने वाली हवा-गेल कितने किमी प्रति घंटे की गति से चलती है?
(अ) 20-60 (ब)60-100 (स)100-140 (द)140-180
4. निम्रलिखित में से कौन सा यंत्र आद्र्रता मापने में प्रयोग किया जाता है?
(अ) हाइग्रोमीटर (ब) बैरोमीटर (स) थर्मोमीटर (द) हाइड्रोमीटर
5. निम्नलिखित में से कौन सा जैव उर्वरक है?
(अ) कम्पोस्ट (ब) अमोनियम सल्फेट (स) गोबर (द) शैवाल और नीरल-हरित शैवाल
6. मुगलकाल के दौरान एक विदेशी यात्री भारत आया था और उसने एक विशेषज्ञ के रूप में तख्त-ए-ताउस (मयूर सिंहासन) का वर्णन किया था। उस यात्री का नाम क्या है?
(अ) ऑस्ट्रिन ऑफ्र बौदो (ब) जेरोनिमो वेरोनियो (स) ओमराह दानिशमंद खां (द) ट्रैवर्नियर
7. बॉयल का नियम निम्र में से किसके बीच संबंध दर्शाता है?
(अ) दाब और आयतन के बीच (ब) आयतन और तापमान के बीच (स) आयतन और घनत्व के बीच (द) दाब और तापमान के बीच
8. एक संगठन जहां अधिकार ऊंचाई से नीचे की ओर प्रवाहित होता है, कहलाता है?
(अ)कार्यात्मक संगठन (ब) रेखीय संगठन (स) कमेटी संगठन (द) स्टाफ संगठन
9. एक्जिम बैंक की स्थापना किस वर्ष की गई थी?
(अ) 1964 में (ब) 1971 में (स) 1982 में (द) 1985 में
10. प्राइमेज सम्मिलित है?
(अ) रेल भाड़े में (ब) जहाजी भाड़े में (स) विदेशी विनिमय पत्र राशि में (द) उत्पादन शुल्क में
11. मेहर किसे कहा जाता है?
(अ) विवाह का आवश्यक तत्व (ब) विवाह का प्रतिफल (स) पत्नी के सम्मान का सूचक (द) इनमें से सभी
12. टेनिस खिलाड़ी येलेना यानकोविच का संबंध किस देश से है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया (ब) सर्बिया (स) वेस्टइंडीज (द)इंग्लैंड
13. पुत्र के दत्तक ग्रहण के लिए कौन व्यक्ति उपयुक्त है?
(अ) जिसका अपना एक पुत्र है (ब) जिसने एक पुत्र पहले से गोद ले रखा है (स) जिसका कोई पुत्र नहीं (द) इनमें से सभी
14. वैट संबंधित है?
(अ) बैंकिंग सेवा से (ब) व्यापार कर प्रणाली से (स) जीवन बीमा से (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
15. शिक्षा का अधिकार एक मूल अधिकार है, जिसका संबंंध किस अनुच्छेद से है?
(अ) अनुच्छेद 14 (ब) अनुच्छेद 19 (स) अनुच्छेद 22 में (द) अनुच्छेद 21 ए में
16. भारत सरकार की राजकोषीय नीति का निम्न में से कौन एक उद्देश्य नहीं है?
(अ) पूर्ण रोजगार (ब) मूल्य स्थिरता (स) अंतर्राज्यीय व्यापार का नियमन (द) धन तथा आय का न्यायोचित वितरण
17. एकाधिकारी प्रतियोगिता की एक अनिवार्य शर्त क्या होती है?
(अ) अनेक क्रेता, लेकिन एक विक्रेता (ब) कीमत विभेद (स) उत्पाद विभेदीकरण (द) समांगी उत्पाद
18. व्यय पर कर का सुझाव निम्नलिखित में से किसने दिया था?
(अ) मुस्ग्रेव ने (ब) गौतम माथुर ने (स) डॉल्टन ने (द) काल्डोर ने
19. मानवाधिकार संरक्षण अधिनियम 1993 की निम्नलिखित धाराओं में से कौन सी धारा में राष्टï्रीय मानवाधिकार आयोग के कृत्यों का प्रावधान है?
(अ) धारा 14 (ब) धारा 13 (स) धारा 12 (द) धारा 15
20. वित्त आयोग में कितने सदस्य होते हैं?
(अ) एक अध्यक्ष और चार सदस्य (ब) पांच सदस्य (स) एक अध्यक्ष और तीन सदस्य (द) एक अध्यक्ष और सात सदस्य
21. जब ठंडी सतह पर आद्र्र हवा घनीभूत हो जाती है, तब क्या उत्पन्न होता है?
(अ) ओस (ब) ओले (स) पक्षाभ (द) इनमें से कोई नहीं
22. बंगाल की खाड़ी में आने वाले उष्णकटिबंधीय चक्रवात क्या कहलाता है?
(अ) विलि-विलि (ब) अवदाब (स) टाइफून (द) मिस्ट्रल
23. पेराडाइज लास्ट -किताब के लेखक कौन हैं?
(अ) शेक्सपीयर (ब) शैली (स) टेनीसन (द) जॉन मिल्टन
24. मिस्टर नून -पुस्तक के लेखक हैं?
(अ) आर्थर कोएस्टलर (ब) डी.एच. लॉरेंस (स)टॉमस हार्डी (द) सलमान रश्दी
25. भारत में विशाल मात्रा में मौजूद ज्ञात भंडार के रेडियो धर्मी खनिज में स्थित तत्व का नाम क्या है?
(अ) यूरेनियम (ब) प्लूटोनियम (स) रेडियम (द) थोरियम।
26. मोती में मौजूद प्रमुख रासायनिक तत्व हैं?
(अ) मैग्रेशियम कार्बोनेट (ब) कैल्शियम कार्बोनेट (स)मैग्रेशियम कार्बोनेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण (द)कैल्शियम सल्फेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण
27. किस मिट्टी का निर्माण नदियों द्वारा हुआ है?
(अ) हिमोढ़ मिट्टी (ब) पथरीली मिट्टी (स) जलोढ़ मिट्टी (द) लोयस मिट्टी
28. किस मिट्टी में कैल्शियम की अधिकता होती है?
(अ) पेडोकल मिट्टी (ब) जलोढ़ मिट्टी (स)पेडाल्फर मिट्टी (द) इनमें से कोई नहीं
----
सही जवाब- 1.(अ)मानव-बुद्धिमान, 2.(स)115 करोड़ रुपए का, 3.(ब) 60-100, 4.(अ) हाइग्रोमीटर, 5.(द) शैवाल और नीरल-हरित शैवाल, 6.(द) ट्रैवर्नियर, 7.(अ)दाब और आयतन के बीच, 8.(ब) रेखीय संगठन, 9.(स)1982 में, 10.(ब) जहाजी भाड़े में, 11.(द) उपर्युक्त सभी, 12.(ब) सर्बिया, 13.(स) जिसका कोई पुत्र नहीं, 14.(ब) व्यापार कर प्रणाली से, 15.(द) अनुच्छेद 21 ए में, 16.(स) अंतर्राज्यीय व्यापार का नियमन, 17.(स)उत्पाद विभेदीकरण, 18.(द) काल्डोर ने, 19.(स) धारा 12, 20.(अ) एक अध्यक्ष और चार सदस्य, 21.(अ) ओस, 22.(ब) अवदाब, 23.(द)जॉन मिल्टन, 24.(ब) डी.एच. लॉरेंस, 25.(ब) प्लूटोनियम, 26.(स)मैग्रेशियम कार्बोनेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण, 27.(अ) हिमोढ़ मिट्टी, 28.(द) इनमें से कोई नहीं।
वर्ष 2013 में भारतीय मूल की नीना दावुलुरी ने मिस अमेरिका का खिताब जीता है, लेकिन गोरी अमेरिकी युवतियों के मिस अमेरिका बनने की परंपरा तो वर्ष 1983 में ही टूट गई थी।
वेनेसा विलियम्स ने 1983 में मिस अमेरिका प्रतियोगिता जीती थी। यह पहली बार था जब किसी अश्वेत महिला ने अमेरिकी सौंदर्य प्रतियोगिता जीती हो। उस समय हालात कुछ ऐसे बन गए थे कि विलियम्स को जान से मारने की धमकी मिली और नस्लभेदी तल्खियां भी सहनी पड़ीं। यह प्रतियोगिता जीते 10 महीने भी नहीं हुए थे कि उन्हें फोन पर धमकी मिली कि उनकी नग्न तस्वीरें ली गई हैं और छाप दी जाएंगी। विलियम्स का दावा था कि उन्होंने कभी इन तस्वीरों के इस्तेमाल की सहमति नहीं दी। ये तस्वीरें 1982 की थीं जब उन्होंने न्यूयॉर्क के एक फोटोग्राफर के साथ मेकअप सहायक के तौर पर काम शुरू किया था। फोटोग्राफर ने विलियम्स सहित कई महिलाओं के एक नए कंसेप्ट के लिए नग्न फोटो लिए थे।
यह विवाद इतना उछला कि 1985 की ब्यूटी पेजेंट से स्पॉन्सर कंपनियों ने पीछे हटने की धमकी दी। दबाव में आकर 1984 में उन्होंने ये खिताब लौटा दिया। हालांकि उन्हें स्कॉलरशिप के पैसे और ताज रखने की अनुमति मिल। 23 जुलाई 1984 को उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह खिताब लौटाने की घोषणा की। इसके बाद दूसरे नंबर की विजेता को यह खिताब मिला। वह भी अफ्रीकी अमेरिकी सुजेटे चाल्र्स थीं।
1983 से 2013 के बीच शायद इतना फर्क आ गया है कि जान से मारने की धमकी तो नहीं मिली, लेकिन नीना दावुलुरी को भी जीत के बाद कई नस्लभेदी ट्वीट्स का सामना करना पड़ा है।
गैस्ट्रिक अल्सर या पैप्टिक अल्सर पाचन तंत्र के अस्तर पर घावों को कहा जाता है। ये अम्ल (एसिड) की अधिकता के कारण आमाशय या आंत में वाले घाव के कारण होते हैं। अल्सर अधिकतर ड्यूडेनम (आंत का पहला भाग) में होता है। दूसरा सबसे आम भाग पेट है (आमाशय अल्सर)। पैप्टिक अल्सर के कई कारण हो सकते हैं- जीवाणु का एक प्रकार हेलिकोबैक्टर पाइलोरी कई अल्सरों का कारण है।
अम्ल तथा पेट द्वारा बनाए गए अन्य रस पाचन पथ के अस्तर को जलाकर अल्सर होने में योगदान कर सकते हैं। यह तब होता है जब शरीर बहुत ज्यादा अम्ल बनाता है या पाचन पथ का अस्तर किसी वज़ह से क्षतिग्रस्त हो जाए। व्यक्ति में शारीरिक या भावनात्मक तनाव पहले से ही उपस्थित अल्सर को बढ़ा सकते हैं। अल्सर कुछ दवाओं के निरंतर प्रयोग, जैसे दर्द निवारक दवाओं के कारण भी हो सकता है।
कानून लुगत, देश में अपने तरह का पहला उर्दू कानूनी शब्दकोष है। कानून लुगत को मुंबई में 15 सितम्बर 2013 को जारी किया गया। इस उर्दू कानूनी शब्दकोष में 52 हजार कानूनी शब्द हैंॉ। सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता मुहम्मद इरशत हनीफ ने इस उर्दू कानूनी शब्दकोष का अनुवाद किया है।
यह शब्दकोष भारतीय कानून प्रणाली पर केंद्रित है लेकिन अंतरराष्ट्रीय फलक पर भी इसका व्यापक उपयोग होना है। इस उर्दू कानूनी शब्दकोश की प्रस्तावना भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश द्वारा लिखी गई है। मुहम्मद इरशत हनीफ ने भारतीय दंड संहिता एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम का भी अनुवाद किया है। उनकी दो पुस्तकें ‘ताजीरात ए हिंद’ और ‘कानून शहादत ए हिंद’ भी प्रकाशित हो चुकी हैं।
देश भर में विविधतापूर्ण हस्तशिल्प का निर्माण किया जाता है। लेकिन कुछ क्षेत्र अपने विशिष्ट शिल्प के लिए बहुत प्रसिद्ध हैं। ऐसे ही कुछ क्षेत्रों में शामिल हैं-
धातु पर शिल्पकारी - मुरादाबाद, संभल, अलीगढ़, जोधपुर, जयपुर, बाड़मेर, दिल्ली रिवाड़ी, तंजावुर, चेन्नई, मण्डप, बीदर, केरल, जगाधरी और जैसलमेर।
लकड़ी पर शिल्पकला - सहारनपुर, नगीना, जयुपर, जोधपुर, बाड़मेर, होशियारपुर, श्रीनगर, अमृतसर, जगदलपुर, बंगलुरू, मैसूर, चेन्नापटना, चेन्नई, मण्डप, केरल, बहरामपुर, अहमदाबाद और राजकोट।
हाथ की छपाई वाले वस्त्र - जयपुर, बाड़मेर, बगरू, सांगानेर, जोधपुर, भुज, फर्रुखाबाद और अमरोहा।
कसीदाकारी का सामान - बाड़मेर, जोधपुर, जयपुर, जैसल़मेर, कच्छ-गुजरात, अहमदाबाद, लखनऊ, आगरा, अमृतसर, कुल्लू, धर्मशाला, चम्बा और श्रीनगर।
मार्बल और सॉफ्ट स्टोन शिल्प - आगरा, चेन्नई, बस्तर और जोधपुर।
टेराकोटा जऱी और जऱी का सामान - राजस्थान, चेन्नई, बस्तर, सूरत, बरेली, वाराणसी, अमृतसर, आगरा, जयपुर और बाड़मेर।
फैशन आभूषण - दिल्ली, मुरादाबाद, संभल, जयपुर, कोहिमा (आदिवासी)।
आचार्य चरक आयुर्वेद के विद्वान थे। उन्होंने आयुर्वेद के प्रमुख ग्रन्थों और उसके ज्ञान को इक_ïा करके उसका संकलन किया। चरक ने भ्रमण करके चिकित्सको के साथ बैठकें की, विचार एकत्र किए और सिद्धांतों को प्रतिपादित किया और उसे लिखाई-पढ़ाई के योग्य बनाया।
चरक संहिता आठ भागों में विभाजित है। इसें 120 अध्याय हैं। चरक संहिता में आयुर्वेद के सभी सिद्धांत हैं और जो इसमें नहीं है, वह कहीं नहीं है। यह आयुर्वेद के सिद्धांत का पूर्ण ग्रंथ है।
ओजोन (ह्र३) आक्सीजन के तीन परमाणुओं से मिलकर बनने वाली एक गैस है जो वायुमण्डल में बहुत कम मत्रा (0.02 प्रतिशत) में पाई जाती हैं । यह तीखे गंध वाली अत्यन्त विषैली गैस है। जमीन के सतह के उपर अर्थात निचले वायुमंडल में यह एक खतरनाक दूषक है, जबकि वायुमंडल की ऊपरी परत ओजोन परत के रुप में यह सूर्य के पराबैंगनी विकिरण से पृथ्वी पर जीवन को बचाती है, जहां इसका निर्माण ऑक्सीजन पर पराबैंगनी किरणों के प्रभावस्वरूप होता है। ओजोन ऑक्सीजन का एक अपररूप है। यह समुद्री वायु में उपस्थित होती है।
वॉन मैरम ने सन 1785 में विद्युत विसर्जन यंत्रों के पास एक विशेष प्रकार की गंध का अनुभव किया जिसका उल्लेेख उन्होंने अपने लेखों में भी किया। 1801 में क्रिक शैंक को भी ऑक्सीजन में विद्युत विसर्जन करते समय यही अनुभव हुआ। 1840 में शानबाइन नें इस गंध का कारण एक नई गैस को बताया और उन्होंने इसे ओजोन नाम दिया जो यूनानी शब्द ओजो यानी- मैं सूंघता हूं, पर आधारित था। सन 1865 में सोरेट ने यह सिद्ध किया कि यह गैस ऑक्सीजन का एक अपररूप है और इसका अणुसूत्र ह्र३ है। ओजोन परत को पहुंच रहे नुकसान के प्रति जनजागरुकता लाने के लिए हर साल 16 सितंबर को अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाया जाता है।
संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 1995 में प्रतिवर्ष 16 सितम्बर को अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस मनाने का निर्णय किया था। वर्ष 1995 से प्रतिवर्ष अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस 16 सितम्बर को मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वैश्विक स्तर पर लोगों का ध्यान पर्यावरण से जुड़े अहम मुद्दों की ओर आकर्षित करना है। इसके साथ ही लोगों को धूप में निकलते समय अल्ट्रा वायलेट किरणों से सावधान रहने और ओजोन को संरक्षित रखने वाले उत्पादों का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक बनाना है। हर साल कोई न कोई विषय इस दिन के लिए निर्धारित किया जाता है। जैसे कि वर्ष 2013 का विषय- ‘स्वस्थ वातावरण, हमारा भविष्य’ रखा गया था।
नेत्रहीन क्रिकेट वे ही लोग खेलते हैं जो पूरी तरह से दृष्टिïहीन नहीं होते हैं। यानी उन्हें थोड़ा बहुत दिखाई देता है। पिछले कुछ सालों में नेत्रहीनों में क्रिकेट में दिलचस्पी इतनी बढ़ी है कि आई सी सी ने भी इसके टूर्नामेंट शुरू करवा दिए हैं।
नेत्रहीन क्रिकेट में गेंद फुटबॉल के बराबर होती है और इसमें घुंघरू लगे होते हैं। खिलाड़ी उस आवाज का पीछा करता है। इस क्रिकेट के कायदे भी कुछ अलग होते हैं, लेकिन इस खेल में अंपायर उसी को बनाया जाता है, जो सारा खेल पूरी तरह से देख सके।