सामान्य ज्ञान
ऑपरेशन पोलो उस सैनिक अभियान को कहा जाता है जिसके बाद हैदराबाद और बराड की रियासत भारतीय संघ में शामिल हुई। यह अभियान आजादी के बाद चलाया गया था।
इस ऑपरेशन की जरूरत इसलिए पड़ी क्योंकि हैदराबाद के निजाम उस्मान अली खान आसिफ जाह सातवें ने देश के बंटवारे के बाद स्वतंत्र रहना का फैसला किया । भारत के बीच एक स्वंतत्र रियासत का बने रहना केन्द्र सरकार को मंजूर नहीं था। भारत के राजनीतिक एकीकरण के प्रमुख नेता सरदार वल्लभभाई पटेल ने इसे अपनी प्राथमिकता बनाया। निजाम को मनाने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन उन्होंने संधि पर हस्ताक्षर करने से इनकार कर दिया। हारकर सेना भेजी गई और हैदराबाद 12 सितंबर 1948 को भारतीय संघ में शामिल हो गया। इसके लिए जो सैनिक अभियान चलाया गया था, उस ही ऑपरेशन पोलो नाम दिया गया था।
1. राउरकेला स्टील प्लांट निम्रलिखित में से किस नदी के किनारे बना है?
(अ) दामोदर नदी (ब)भद्रा नदी (स) ब्राह्मणी (द) भीमा नदी
2. निम्रलिखित में से कौन सुमेलित नहीं है?
(अ) हिंदुस्तान एंटीबायोटिक्स लिमिटेड, पिंपरी (ब)हिंदुस्तान केबल्स, रूपनारायण (स) इंडियन ड्रग्स एण्ड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड, लखनऊ (द) सिंथेटिक ड्रग्स प्लांट, हैदराबाद
3. निम्रलिखित में से किस राज्य में सोना पाया जाता है?
(अ) उड़ीसा में (ब) कर्नाटक में (स) मध्य प्रदेश(द)राजस्थान में
4. नेपानगर का संबंध किससे है?
(अ) प्राचीन मंदिरों से (ब)अखबारी कागज उद्योग से (स) कोयले की विशाल खदानों से (द) प्रसिद्ध कोटा साडिय़ों से
5. भारत के किस राज्य में सर्वाधिक चीनी मिलें है?
(अ) राजस्थान (ब) उत्तर प्रदेश (स) मध्य प्रदेश (द) उड़ीसा
6. औद्योगिक उत्पादन, रोजगार और निर्यात मूल्य के आधार पर भारत का सबसे बड़ा उद्योग है?
(अ) उर्वरक (ब)लोहा और इस्पात (स)चीनी (द) कपड़ा
7. गंडक योजना सम्मिलित रूप से निम्नलिखित प्रदेशों में से किसकी योजना है?
(अ) उत्तर प्रदेश, बिहार व पश्चिम बंगाल (ब) उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल (स) उत्तर प्रदेश, बिहार व मध्य प्रदेश (द) उत्तर प्रदेश, बिहार व उड़ीसा
8. हाइड्रोफाइट निम्न में से किसे कहते हैं?
(अ) एक सामुद्रिक जानवर को (ब) एक जलीय पौधे को (स) एक पौधीय रोग को (द) एक जडऱहित पौधे को
9. हरे फलों को कृत्रिम ढग़ से पकाने हेतु प्रयुक्त गैस है?
(अ) एसिटिलीन (ब) ईथेन (स) हाइड्रोजन (द) कार्बन ड्राइ-ऑक्साइड
10. घोंसला बनाने वाला एकमात्र सर्प है?
(अ) श्रंृखला पृदाकु (चेन वाइपर) (ब) राज नाग (किंग कोबरा) (स) करैत (द) क्रकच-शल्की पृदाकु (सॉ-स्केल्ड वाइपर)
11. नदियों में जल प्रदूषण की माप की जाती है?
(अ) क्लोरीन की घुली हुई मात्रा से (ब) ओजोन की घुली हुई मात्रा से (स) नाइट्रोजन की घुली हुई मात्रा से (द)ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से
12. निम्रलिखित में से कौनसी फसल मृदा को नाइट्रोजन से भरपूर कर देती है?
(अ) आलू (ब) सोरघम (स) सूरजमुखी (द) मटर
13. प्रकृति में पौधों के विकास के लिए वायुमण्डल से नाइट्रोजन उन्हें कैसे उपलब्ध होती है?
(अ) कवक की क्रिया द्वारा (ब) विषाणुओं (वाइरस)की क्रिया द्वारा (स) केंचुआ की क्रिया द्वारा (द) जीवाणु की क्रिया द्वारा
14. निम्रलिखित मसालों में से कौन-सा पुष्प कलियों से प्राप्त होता है?
(अ) लौंग (ब) धनिया (स) इलायची (द) हल्दी
15. निम्रलिखित रोगों में से कौन-सा एक रोग जख्म अथवा चोट अथवा बिना निर्जीवाणुकरण हुए शल्य यंत्रों से होता है?
(अ)काला अजर (ब) शैंकराभ (स) रोहिणी(डिफ्थीरिया)(द) धनुस्तंभ (टिटनेस)
16. शाक्य राजवंश के किस राजकुमार ने एक महान धर्म की स्थापना की?
(अ) वद्र्धमान महावीर (ब) सिद्धार्थ (स)अजातशत्रु (द) अशोक
17. सारनाथ में अपना प्रथम प्रवचन किसने दिया?
(अ) महावीर ने (ब) शंकराचार्य ने (स) महात्मा बुद्ध ने (द) गुरूनानक ने
18. अशोक के शिलालेखों को सर्वप्रथम किसने पढ़ा था?
(अ) बूहलर (ब)रॉबर्ट सेबेल (स)जेम्स प्रिन्सेप (द)कॉड्रिगटन
19. अशोक का अपने शिलालेखों में सामान्यत: जिस नाम से उल्लेख हुआ है, वह है?
(अ) चक्रवर्ती (ब)धर्मदेव (स)धर्मकीर्ति (द) प्रियदर्शी
20. उर्जा स्रोत जो घटता जा रहा है, कौन सा है?
(अ) सौर प्रकाश (ब)जल (स)पवन (द)जीवाश्मी ईधन
21. भारत का आकस्मिक कोष क्या है?
(अ) अज्ञात व्ययों को पूरा करने के लिए राष्ट्रपति को संसद् के कानून द्वारा सौंपा गया कोष (ब)आपात स्थिति हेतु कोष (स)राज्यों में वितरित किया जाने वाला कोष (द)केंद्रीय सरकार द्वारा प्रयुक्त किया जाने वाला कोष
22. जम्मू व कश्मीर की विशेष संवैधानिक स्थिति क्या है?
(अ) भारतीय कानून लागू नहीं होते (ब)उसका अपना संविधान है (स)वह भारत संघ का अखण्ड भाग नहीं है (द)वह भारतीय संविधान से ऊपर है
23. व्यापारिक कार्क किससे प्राप्त होती है?
(अ) कार्क कैम्बियम से (ब) संवहन कैन्बियम से (स) फ्लोएम से (द) जाइलम से
24. आनुवंशिक कोड की खोज किसने कि थी?
(अ) होले ओर नीरेनबर्ग ने (ब)नीरेगबर्ग और मथाई ने (स)होले, नीरेबर्ग और खुराना ने (द) मेण्डल और कोरगन ने
25. गिर का सुरक्षित वन क्यों प्रसिद्ध है?
(अ) एशियाई शेर के लिए (ब) हिरन के लिए (स)पक्षियों के लिए (द)मोर के लिए
26. गैं्रड ट्रंक सडक़ निम्रलिखित में से किनको जोड़ती है?
(अ) कोलकाता तथा मुंबई (ब) दिल्ली तथा चेन्नई (स) कोलकाता तथा अमृतसर (द) तिरूपति तथा लुधियाना
27. निम्नलिखित में से किसने पोलियो टीके(वैक्सीन)की खोज की?
(अ) लुई पास्चर (ब) कोर्नेड ज्यूस (स) ऐली व्हिटनी (द) जोनास सॉक
28. सबसे ज्यादा कठोर प्रोटीन कौन-सी होती है?
(अ) एनामेल (ब) डेन्टीन (स) एल्बूमिन (द) ग्लूटीन
—————
सही जवाब- 1.(स) ब्राह्मणी, 2.(द) सिंथेटिक ड्रग्स प्लांट, हैदराबाद, 3. (ब) कर्नाटक में, 4.(ब)अखबारी कागज उद्योग से, 5. (ब) उत्तर प्रदेश, 6.(द) कपड़ा, 7.(ब) उत्तर प्रदेश, बिहार व नेपाल, 8.(ब) एक जलीय पौधे को, 9. (अ) एसिटिलीन, 10.(ब)राज नाग (किंग कोबरा), 11.(द) ऑक्सीजन की घुली हुई मात्रा से, 12.(द) मटर, 13.(द) जीवाणु की क्रिया द्वारा, 14.(अ) लौंग, 15.(द) धनुस्तंभ (टिटनेस), 16.(ब) सिद्धार्थ, 17.(स) महात्मा बुद्ध ने, 18.(स)जेम्स प्रिन्सेप, 19.(द) प्रियदर्शी, 20.(द)जीवाश्मी ईधन, 21.(अ)अज्ञात व्ययों को पूरा करने के लिए राष्ट्रपति को संसद् के कानून द्वारा सौंपा गया कोष, 22.(ब)उसका अपना संविधान है, 23.(अ)कार्क कैम्बियम से, 24.(स)होले, नीरेबर्ग और खुराना ने, 25.(अ) एशियाई शेर के लिए, 26.(स) कोलकाता तथा अमृतसर, 27.(द) जोनास सॉक, 28.(अ) एनामेल।---
कोड शेयर अग्रीमेंट एक तरह का को-ऑपरेटिव अग्रीमेंट है, जिसमें दो या ज्यादा एयरलाइंस कंपनियां सिंगल रूट पर एक-दूसरे की सीटें बेचती हैं और पैसेंजर्स को ज्यादा डेस्टिनेशन ऑप्शंस मुहैया कराती हैं। इसमें मुमकिन है कि जिस एयरलाइंस में सीट बुक कराई गई है, उसको किसी दूसरे फ्लाइट नंबर या कोड पर को-ऑपरेटिंग एयरलाइंस ऑपरेट कर रही हो। उदाहरण के लिए जेट एयरवेज और इत्तिहाद एयरवेज के बीच दिल्ली पेरिस फ्लाइट के लिए कोड शेयर अग्रीमेंट होने का मतलब यह होगा कि इस रूट पर दोनों एयरलाइंस सीट बुक कर सकती हैं। ऐसे में जेट एयरवेज पैसेंजर्स को दिल्ली से अबू धाबी ले जाएगी और वहां से पेरिस तक उनको इत्तिहाद के प्लेन में सफर कराया जाएगा।
इससे उपभोक्ताओं को एक साथ कई प्लेन पर सिंगल बुकिंग का ऑफर मिलता है। पैसेंजर्स उन इलाकों में भी जा सकते हैं, जिन्हें उनका कैरियर कवर नहीं करता। कोड शेयरिंग एयरलाइंस आमतौर पर अपने शेड्यूल में तालमेल बैठाती हैं और लगेज हैंडलिंग में को-ऑर्डिनेट करती हैं। इससे कनेक्टिंग फ्लाइट्स में ट्रांसफर आसानी से और कम वक्त में हो जाता है। कोड शेयर्ड फ्लाइट में अगर पहली को-ऑर्डिनेटिंग फ्लाइट में देर होने पर दूसरी एयरलाइंस पैसेंजर्स से एक्सट्रा फीस चार्ज नहीं करतीं और न ही उनको बोर्डिंग से मना करती हैं।
भारत में साठ के दशक में हरित क्रांति का नारा गूंजा और तब इसका उद्देश्य भुखमरी से निजात दिलाना था। वर्ष 1967 से 1978 तक चले इस अभियान ने भारत को भुखमरी से न केवल निजात दिलाई बल्कि खाद्यान्न के मामले में देश को आत्मनिर्भर कर दिया।
साठ के दशक के उत्तरार्ध में पंजाब में हरित क्रांति ने चमत्कारी परिणाम दिखाए। ख़ासतौर से 1969 में जब गेहूं का उत्पादन 1965 की तुलना में कऱीब 50 प्रतिशत बढ़ा। भारत के लिए ये निहायत ही अचरजभरे और चौंका देने वाले परिणाम थे। हरित क्रांति को यथार्थ में बदलने के लिए जीन संशोधित बीज और रासायनिक उर्वरकों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। सन् 1965 में भारत के कृषि मंत्री थे-सी. सुब्रमण्यम। उन्होंने गेंहू की नई कि़स्म के 18 हज़ार टन बीज आयात किए, कृषि क्षेत्र में ज़रूरी सुधार लागू किए, कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से किसानों को जानकारी उपलब्ध कराई, सिंचाई के लिए नहरें बनवाईं और कुंए खुदवाए, किसानों को दामों की गारंटी दी और अनाज को सुरक्षित रखने के लिए गोदाम बनवाए। देखते ही देखते भारत अपनी ज़रूरत से ज़्यादा अनाज पैदा करने लगा। हालांकि नॉरमन बोरलॉग हरित क्रांति के प्रवर्तक माने जाते हैं लेकिन भारत में हरित क्रांति लाने का श्रेय सी. सुब्रमण्यम को जाता है।
एम. एस. स्वामीनाथन एक जाने माने वनस्पति विज्ञानी थे और उन्होंने भारत में हरित क्रांति लाने में सी. सुब्रमण्यम के साथ अहम भूमिका निभाई थी।
रूद्राक्षजाबालोपनिषद रूद्राक्ष से संबंधित उपनिषद है। यह उपनिषद सामवेदीय शाखा के अंतर्गत आता है जिसमें भगवान शिव के रुद्राक्ष की महत्ता को व्यक्त किया गया है। इस उपनिषद में रूद्राक्ष से संबंधित अनेक प्रश्नों का उत्तर प्राप्त होता है जिसमें रूद्राक्ष की उत्पत्ति उसका आकार, उसे धारण करने का तरीका उससे प्राप्त फल होने वाले फलों का विस्तृत विवेचन प्रस्तुत किया गया है। इस उपनिषद में भुसुण्ड और कालाग्निरुद्र के मध्य होने वाले संवादों के द्वारा इसे कथा का रूप प्राप्त होता है।
रूद्राक्षजाबालोपनिषद के प्रारंभ में भुसुण्ड, कालाग्निरूद्र से प्रश्न करते हैं कि कृपा कर आप मुझे रुद्राक्ष के विषय में बताएं। इस पर प्रभु कालाग्निरूद्र उनसे कहते हैं रूद्राक्ष की उत्पत्ति मेरे द्वारा ही हुई है। वे कहते हैं जो रूद्राक्ष आंवले के आकार जितना बड़ा होता है वह रूद्राक्ष अच्छा होता है। जो रूद्राक्ष एक बदारी फल (भारतीय बेरी) के रूप में होता है वह मध्यम प्रकार का माना जाता है। जो रूद्राक्ष चने के जैसा छोटा होता है वह सबसे बुरा माना जाता है। ब्राह्मण सफेद रूद्राक्ष है। लाल एक क्षत्रिय है। पीला एक वैश्य है और काले रंग का रूद्राक्ष एक शूद्र है। इसलिए, एक ब्राह्मण को सफेद रूद्राक्ष , एक क्षत्रिय को लाल, एक वैश्य को पीला और एक शूद्र को काला रूद्राक्ष धारण करना चाहिए।
एकमुखी रुद्राक्ष परमतत्व का रूप होता है। दोमुखी रुद्राक्ष को अर्धनारीश्वर कहते हैं। इसे धारण करने से शक्ति एवं शिव दोनों की प्राप्ति होती है, तीनमुखी रुद्राक्ष अग्नित्रय है इससे अग्नि का आशीर्वाद प्राप्त होता है, चारमुखी रुद्राक्ष ब्रह्मा का रूप है। पंचमुखी रुद्राक्ष पांच मुख वाले शिव का रूप है जो हत्या जैसे पाप को भी नष्ट कर देता है, छहमुखी रुद्राक्ष कार्तिकेय एवं गणेश का रूप है इसे धारण करके भक्त धन, स्वास्थ्य, बुद्धि व ज्ञान पाता है, सप्तमुखी रुद्राक्ष सात लोकों, सात मातृशक्ति का रूप है इसे पहनकर भक्त धन, स्वास्थ्य और मन की पवित्रता को पाता है, अष्टमुखी रुद्राक्ष आठ गुणों का, प्रकृति का रूप है इसे पहन के भक्त इन देवों की कृपा प्राप्त करता है, नौमुखी रुद्राक्ष नौ शक्तियों का रूप है इसे धारण करके भक्त को नौ शक्तियों का अनुग्रह उपलब्ध हो जाता है, दसमुखी रुद्राक्ष यम देवता का, ग्यारहमुखी रुद्राक्ष एकादश रुद्र का रूप माना गया है इसे धारण करके धन में वृद्धि की कृपा प्राप्त होती है, बारहमुखी रुद्राक्ष महाविष्णु एवं बारह आदित्यों का प्रतीक माना गया है इसे उपयोग करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है, तेरहमुखी रुद्राक्ष कामदेव का रूप माना गया है इसे धारण करने से समस्त मानोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा चौदहमुखी रुद्राक्ष की उत्पत्ति रूद्र भगवान के नेत्रों से हुई मानी जाती है और इसे धारण करने से रोगों का नाश होता है।
टूना स्कॉमब्रिडे प्रजाति की खारे पानी की मछलियां हैं जिनमे से अधिकांश थुन्नुस वर्ग से संबंधित हैं। टूना तेज़ तैराक हैं, और कुछ प्रजातियां 70 किमी प्रतिघंटे की गति से तैरने में सक्षम हैं।
सफ़ेद मांस वाली अधिकांश मछलियों के विपरीत, टूना की मांसपेशियों के उत्तकों का रंग गुलाबी से ले कर गहरा लाल होता है। यह लाल रंग एक ऑक्सीजन बाध्यकारी अणु मायोग्लोबिन के कारण होता है, जिसकी मात्रा अधिकांश बाकी मछलियों की तुलना में टूना में अधिक पाई जाती है। कुछ बड़ी टूना प्रजातियां, जैसे कि ब्लूफिन टूना गर्म खून वाली होती हैं और मांसपेशियों को हिला कर अपने शरीर का तापमान पानी के तापमान से अधिक बढ़ा सकती हैं। यह उन्हें अपेक्षाकृत ठंडे पानी में जीवित रहने और अन्य किस्मों की मछलियों की अपेक्षा समुद्र के विविधतापूर्ण वातावरण में रहने के लिए सक्षम बनाता है। इस मछली के शौकीन दुनिया भर में हैं। जापान के पकवान सूशी की दीवानगी तो यूरोप और अमेरिका तक फैली हुई है। इसे बनाने के लिए जिस खास तरह की टूना मछली का इस्तेमाल होता है वह भी जापान के समुद्र में ही मिलती है। हर साल यहां के मछली बाजार में इनकी नीलामी होती है। बीते साल सबसे महंगी मछली बिकी दस करोड़ रुपये की। इसका वजन दो सौ किलो से ज्यादा था, लेकिन पेट की यही भूख टूना मछलियों के लिए मुसीबत बन रही है।
कहा जाता है कि मछलियां खाना खाद्य श्रृंखला के लिए जरूरी है. अगर मछलियों का शिकार नहीं किया जाएगा तो उनकी संख्या इतनी ज्यादा बढ़ जाएगी कि उससे समुद्र का पारिस्थितिक तंत्र बिगड़ जाएगा, लेकिन पिछले कुछ सालों में इनका इस कदर अंधाधुंध शिकार किया जा रहा है कि मछलियों की कई प्रजातियां लुप्त होने लगी हैं।
ब्रह्मांडीय सागर में किसी जहाज़ के जैसे तैरता हुआ भगोड़ा सितारा है ज़ीटा ओफ़ीयुची है जो एक विशाल धनुषाकार खगोलीय तंरग का निर्माण कर रहा है। नीले रंग का तारा ज़ीटा ओफ़ीयुची सूर्य से 20 गुणा ज्यादा द्रव्यमान का है, यह 24 किमी प्रति सेकंड की गति से बायें ओर गतिमान है। इस तारे की अगुवाई धनुषाकार में ब्रह्माण्ड वायु कर रही है जो कि तारों के मध्य के विरल खगोलीय पदार्थ को संपिडित कर धनुषाकार दे रही है।
अनुमान है कि ज़ीटा ओफ़ीयुची एक युग्म तारा प्रणाली का भाग रहा होगा, जिसका साथी तारा ज्यादा विशालकाय होने से अल्पायु का रहा होगा। ज़ीटा ओफ़ीयुची के साथी तारे की मृत्यु एक सुपरनोवा के रूप मे हुई होगी और इस सुपरनोवा विस्फोट प्रक्रिया में द्रव्यमान की क्षति से युग्म तारा प्रणाली का संतुलन बिगड़ जाने से ज़ीटा ओफ़ीयुची तेज गति से फेंका गया होगा।
ज़ीटा ओफ़ीयुची सूर्य की तुलना में 65 हजार ज्यादा दीप्तिमान है। यदि यह तारा धूल के विशालकाय बादलों से ढंका ना होता तो आकाश में सबसे ज्यादा दीप्तिमान तारा होता।
1. पवन ऊर्जा के उत्पादन में भारत का विश्व में कौन सा स्थान है?
(अ) दूसरा (ब) तीसरा (स) चौथा (द) पांचवां
2. भारत में प्रथम जल विद्युत शक्ति गृह की स्थापना 1898 ई. में कहां की गई थी?
(अ) शिवसमुद्रम (ब) दार्जिलिंग (स) मोहरा (द) खोपोली
3. भारत में सर्वाधिक लोहा पैदा करने वाला राज्य कौन सा है?
(अ) उड़ीसा (ब) झारखंड (स) छत्तीसगढ़ (द) मध्यप्रदेश
4. कोयले का सर्वाधिक उत्पादन करने वाला राज्य कौन सा है?
(अ) पश्चिम बंगाल (ब) झारखंड (स) उड़ीसा (द) छत्तीसगढ़
5. भारत में सर्वप्रथम 1774 ई. में कोयला का उत्खनन किस स्थान पर किया गया?
(अ) झरिया (ब) रानीगंज (स) गिरिडीह (द) कर्णपुरा
6. भारत में सेंधा नमक का मुख्य उद्गम क्षेत्र कौन-सा है?
(अ)हिमाचल प्रदेश का मंडी क्षेत्र (ब) राजस्थान का सांभर झील क्षेत्र (स)गुजरात का पश्चिमी तटीय क्षेत्र (द) पश्चिमी बंगाल का डेल्टाई क्षेत्र
7. सदस्यों की निरहर्ताओं से संबंधित प्रश्नों पर विनिश्चय संविधान के किस अनुच्छेद से संबंधित है?
(अ)191 (ब) 192 (स) 195 (द) 196
8. निम्र में से वह कौन-सा पहला मुस्लिम राजा था, जिसने दक्कन में प्रवेश किया?
(अ)अलाउद्दीन खिलजी (ब) अहमदशाह (स)मुहम्मद तुगलक (द)अली आदिल शाह
9. स्वामी दयानंद सरस्वती के अनुसार आर्यों का मूल आवास कौन-सा था?
(अ) पंजाब (ब) तिब्बत (स) पश्चिमी बाल्टिक तट (द)आर्कटिक क्षेत्र
10. दो नदियों के मध्य संकुचित उच्च प्रदेश को क्या कहते हैं?
(अ)जल विभाजक (ब)अंत: प्रवेशी घाटी (स)विसर्प (द)टेकरी
11. हमारे शरीर में ग्लाइकोजन का संग्रह कहां पर होता है?
(अ)केवल यकृत में (ब) यकृत तथा पेशियों में (स)यकृत तथा तिल्ली में (द) तिल्ली तथा पेशियों में
12. अजंता किसलिए प्रसिद्ध है?
(अ) कलात्मक चित्रकारी (ब) गुफा (स) नक्काशी मेहराब (द) इनमें से कोई नहीं
13. निम्नलिखित गुफा चित्रों में से सबसे पुराने चित्र कौन से हैं?
(अ) भीमबेटका (ब) एलोरा (स) अजंता (द) चित्तनवासल
14. मूर्तिकला की गंधार स्कूल शैली निम्नलिखित शैलियों में से किसका सम्मिश्रण था?
(अ) भारतीय एवं ग्रीक शैलियों का (ब) भारतीय एवं पर्शियन शैलियों का (स) मूल रूप से शुद्ध भारतीय (द) भारतीय एवं दक्षिण पूर्व एशियाई शैली का
15. अजंता चित्रकारी का विषय वस्तु निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) वैष्णव धर्म (द) शैव धर्म
16. गुवाहाटी, डिगबोई, हल्दिया और मथुरा की रिफाइनरियां किसके द्वारा चलाई जाती है?
(अ)बीपीसीएल द्वारा (ब) एचपीसीएल द्वारा (स) आईओसी एल द्वारा (द) वर्मा शैल द्वारा
17. किस विज्ञान के अंतर्गत एक्यूपंक्चर आता है?
(अ) चिकित्सा विज्ञान (ब) वनस्पति विज्ञान (स) रसायन विज्ञान (द) इनमें से कोई नहीं
18. राष्ट्रपति द्वारा राष्ट्रपति-पद में निहित संघ की कार्यपालिका शक्ति के प्रयोग के संबंध में संविधान के अनुसार निम्रलिखित में से क्या सही है?
(अ)संघ की कार्यपालिका-शक्ति का प्रयोग राष्ट्रपति स्वयं इच्छानुसार कर सकता है (ब)संघ की कार्यपालिका-शक्ति का प्रयोग राष्ट्रपति केवल अपने अधीन अधिकारियों के माध्यम से कर सकता है (स) संघ की कार्यपालिका-शक्ति का प्रयोग राष्ट्रपति देश की मंत्रिपरिषद् के परामर्श के अनुसार करता है (द) उपर्युक्त में से कोई भी कथन सही नहीं है
19. ब्लेक आर्म किसकी बीमारी है?
(अ) गेहूं की (ब) कपास की (स) बाजरा की (द) धान की
20. परमाणु के नाभिक में होते हैं?
(अ)प्रोट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन (ब) प्रोट्रॉन तथा न्यूट्रॉन (स)न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन (द) प्रोट्रॉन, न्यूट्रॉन तथा इलेक्ट्रॉन
21. निम्र में से तत्व का कौन-सा गुण पूर्णाक होगा?
(अ)परमाणु भार (ब)परमाणु आयतन (स) परमाणु क्रमांक (द) परमाणु त्रिज्या
22. कशेरूकों में गेस्ट्रला में विभेदित स्तर होते हैं
(अ)बाह्म तथा मध्य स्तर (ब) बाहा्र तथा अंत: स्तर (स) अन्त: तथा मध्य स्तर (द) बाह्म, मध्य तथा अंत: स्तर
23. कौन-सी भारतीय लिपि हड़प्पा लिपि से ज्यादा मिलती-जुलती प्रतीत होती है?
(अ) ब्रहृमी (ब)द्रविडऩ (स) खराष्ठी (द)देवनागरी
24. चीनी बौद्ध यात्री हुआन त्सांग ने किस चालुक्यवंशी शासक के समय वातापि की यात्रा की ?
(अ) पुलकेशिन प्रथम (ब) पुलकेशिन द्विïतीय (स) जयसिंह (द) विक्रमादित्य प्रथम
25. भारतीय राज्यों को संलग्र करने के लिए हास का सिद्धांत किस के द्वारा उपयोग किया गया था
(अ)लॉर्ड वेलेसली (ब) लॉर्ड हेस्टिंग्स (स) लॉर्ड डलहौजी (द) लॉर्ड केनिंग
26. बलबन की बड़ी उपलब्धि क्या थी?
(अ)विद्रोह को दबाना (ब) शांति-सुरक्षा की स्थापना (स)कुलीन पुरूषों के अधिकार को दबाना (द) मंगोलियों के विरूद्ध सुरक्षा
27. चोल शासक अपनी चरम सीमा पर किसके अंतर्गत है?
(अ) प्रांतक-प्रथम (ब) राजाजी महान (स) राजेंद्र चोल-प्रथम (द)राजेंद्र चोल-द्वितीय
---------
सही जवाब- 1.(द) पांचवां, 2.(ब) दार्जिलिंग, 3.(स) छत्तीसगढ़, 4.(द) छत्तीसगढ़, 5.(ब) रानीगंज, 6.(अ) हिमाचल प्रदेश का मंडी क्षेत्र, 7.(ब)192, 8.(अ)अलाउद्दीन खिलजी, 9.(ब) तिब्बत, 10.(अ)जल विभाजक, 11.(ब)यकृत तथा पेशियों में, 12.(अ) कलात्मक चित्रकारी, 13.(ब) एलोरा, 14.(अ) भारतीय एवं ग्रीक शैलियों का, 15.(ब) बौद्ध धर्म, 16.(स) आईओसी एल द्वारा, 17.(अ)चिकित्सा विज्ञान, 18.(स) संघ की कार्यपालिका-शक्ति का प्रयोग राष्ट्रपति देश की मंत्रिपरिषद् के परामर्श के अनुसार करता है, 19.(ब) कपास की, 20.(ब) प्रोट्रॉन तथा न्यूट्रॉन, 21.(स) परमाणु क्रमांक, 22.(द) बाह्म, मध्य तथा अंत: स्तर, 23.(ब)द्रविडऩ, 24.(ब) पुलकेशिन द्विïतीय, 25.(स)लॉर्ड डलहौजी, 26.(ब) शांति और सुरक्षा की स्थापना, 27.(स) राजेंद्र चोल-प्रथम।
ग्रेनाडा दक्षिण पूर्वी कैरेबियन सागर में ग्रेनेडियन्स के के दक्षिणी छोर पर स्थित एक संप्रभु द्वीप देश है, जो ग्रेनाडा द्वीप और छह छोटे द्वीपों से मिलकर बना है। ग्रेनेडा त्रिनिदाद और टोबैगो के उत्तर पश्चिम, वेनेजुएला के उत्तर-पूर्व, और सेंट विंसेंट और द ग्रेनाडाइन्स के दक्षिण पश्चिम में स्थित है। 344 वर्ग किमी में फैले इस देश की राजधानी सेंट जॉर्ज है। राजभाषा-अंग्रेजी, पातोइस है और यहां पर सरकार का स्वरूप संसदीय लोकतंत्र है, जो संवैधानिक राजशाही के अधीन काम करती है।
7 फऱवरी सन 1974 ईसवी को केंद्रीय अमरीका महाद्वीप में स्थित छोटे देश ग्रेनाडा को स्वतंत्रता मिली। स्पेन के खोजकर्ता क्रिस्टोफऱ कोलम्बस ने इस द्वीप की सन 1498 ईसवी में खोज की थी। जिसके बाद यह देश स्पेन के अधीन हो गया। किंतु स्पेन के राजा का पतन आरंभ होने के बाद फ्रांस और ब्रिटेन के बीच ग्रेनाडा पर अधिकार को लेकर खींचतान आरंभ हो गयी। अंतत: 1674 ईसवी को फ्रांस ने इस देश पर अधिकार कर लिया। इसके लगभग एक शताब्दी बाद सन 1783 ईसवी को ब्रिटेन ने इस देश को अपना उपनिवेश बना लिया। और दो श्ताब्दियों तक इस स्थिति में कोई बदलाव नहीं आया और 1974 ईसवी में इसे स्वतंत्रता मिली। 5 वर्ष बाद मूरिस बिशाप ने एक शांत विद्रोह करके इस देश में धर्मनिरपेक्ष सरकार की स्थापना की तथा इस प्रकार की शासन व्यवस्था वाले देशों विशेषकर क्यूबा से उनके निकट संबंध हो गये। अमरीका ने जो इस स्थिति से क्रोधित था सन 1982 में इस देश पर अधिकार कर लिया और मूरिस बिशप की हत्या कर दी। अमरीका ने इस देश से निकलने तक इसकी बागडोर अपनी पिटठू सरकार के हवाले कर दी।
1. भारत में तेलशोधक कारखाने बहुधा वृहद् बंदरगाहों के समीप संस्थापित है, क्योंकि?
(अ) तेल क्षेत्र अधिकतर तट के समीप स्थित है (ब) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है (स) शोधित उत्पाद बाजार से सरलता से जुड़े हैं (द) शोधित उत्पाद बाजार से सरलता से जुड़े हैं
2. जॉर्ज आकलैंड ने सर्वप्रथम भारत में 1855 ई. में किस स्थान पर जूट मिल की स्थापना की थी?
(अ) रिसरा में (ब) बजबज में (स) टीटागढ़ में (द) शिवपुर में
3. कपास उद्योग जिन कच्चे माल पर आश्रित हैं, वे हैं?
(अ) भार ह्रास मूलक (ब) भार वृद्धि मूलक (स) भार सम मूलक (द) इनमें से कोई नहीं
4. बिहार में तेलशोधक कारखाना है?
(अ) सिंहभूम में (ब) रूद्रसागर में (स) बरौनी में (द) रांची में
5. कौन सा प्रमुख उद्योग मुरी में स्थापित है?
(अ) एल्युमीनियम उद्योग (ब) तांबा उद्योग (स) इस्पात उद्योग (द) रसायन उद्योग
6. भारत में प्रथम सूती कपड़े का कारखाना कहां स्थापित हुआ था?
(अ) सूरत (ब) मुंबई (स) अहमदाबाद (द) कोयम्बटूर
7. प्रथम तेल परिष्करण संयंत्र कहां स्थापित किया गया?
(अ) बरौनी में (ब) डिग्बोई में (स) विशाखापतनम में (द) मुंबई में
8. सबसे बड़ा तेलशोधक कारखाना पाया जाता है?
(अ) पोरबंदर (ब) जामनगर (स) अहमदाबाद (द) सूरत
9. भारत का प्रथम स्टील प्रोजेक्ट शहर स्थापित किया गया?
(अ) भिलाई (ब) कोलकाता (स) जमशेदपुर (द) बोकारो
10. पिम्परी क्षेत्र किससे संबंधित है?
(अ) इस्पात उद्योग (ब) कागज उद्योग (स) खाद उद्योग (द) पेंसिल उद्योग
11. निम्न में से कौन सा बंदरगाह नगर है?
(अ) धारवाड़ (ब) हुबली (स) बेंगलुरु (द) मेंगलुरु
12. राजीव गांधी राष्ट्रीय उड़ान संस्थान (राजीव गांधी नेशनल फ्लाइंग इंस्टीट्यूट) किस राज्य में स्थापित किया जा रहा है?
(अ) कर्नाटक (ब) महाराष्ट्र (स) केरल (द) उड़ीसा
13. भारत का 40 प्रतिशत सडक़ परिवहन होता है?
(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग से (ब) राजकीय मार्ग से (स) जिला मार्ग से (द) ग्रामीण सडक़ों से
14. गोंड जनजाति का निवास क्षेत्र है?
(अ) केरल (ब) हिमाचल प्रदेश (स) आंध्र प्रदेश (द) त्रिपुरा
15. निम्नलिखित में से किस राज्य में मुख्यत: कुकी जनजाति मुख्यत: निवास करती है?
(अ) मणिपुर (ब) नगालैंड (स) अरुणाचल प्रदेश (द) मिजोरम
16. निम्नलिखित मे ंसे कौन जनजाति मौसमी प्रवास से संबंधित है?
(अ) थारू (ब) भोटिया (स) जौनसारी (द) भोक्सा
17. चेन्चू जनजाति किस प्रदेश के निवासी है?
(अ) मध्यप्रदेश (ब) आंध्र प्रदेश (स) झारखंड (द) राजस्थान
18. रागिनी देवी किस शास्त्रीय नृत्य शैली से संबंधित है?
(अ)भरतनाट्यम (ब) कुचिपुड़ी (स) मोहिनीअट्टम (द) कथकली
19. भारतीय शिवाजी किस शैली के नृत्य के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) कथकली (ब) भरतनाट्यम (स) मोहिनीअट्टम (द) ओडिसी
20. बिम्बावती देवी किस प्रकार के नृत्य के लिए सुविख्यात है?
(अ) मणिपुरी (ब) भरतनाट्यम (स) कुचिपुड़ी (द) ओडिसी
21. झाल, विणाई, दमामा, मुरयो क्या हैं?
(अ) उत्तराखंड की नदियां (ब) लद्दाख की पहाड़ी चोटियां (स) कुमायूं के वाद्य यंत्र (द) गढ़वाल के मंदिर
22. हूण आक्रमण के समय निम्र में से कौन-सा गुप्त राजा था?
(अ) चंद्रगुप्त प्रथम (ब) चंद्रगुप्त द्वितीय (स) समुद्रगुप्त (द)स्कंदगुप्त
23. क्रिप्स मिशन भारत किस दिन आया?
(अ)23 मार्च, 1942 को (ब)22 मार्च, 1942 को (स)23 जनवरी, 1942 को (द) 22 जनवरी, 1942 को
24. महाराजा रणजीत सिंह की राजधानी कहां थी?
(अ) पेशावर (ब)लाहौर (स) करांची (द) अमृतसर
25. अलाउद्दीन खिलजी द्वारा मेवाड़ पर आक्रमण का तात्कालिक कारण था?
(अ)मेवाड़ का किला हथियाना (ब) रानी पद्मिनी पर अधिकार, जिसकी सुंदरता के किस्से पूरे हिंदुस्तान में फैले थे (स)राजपूतों को सबक सिखाना (द) अपने लडक़े खिज्र खान को चित्तौड़ का राजा बनाना
26. निकट दृष्टिकोण दोष दूर करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा लेंस उपयोग में लाया जाता है?
(अ) कॉनवेक्स लेंस (ब) कॉनकेव लेंस (स) सिलेंड्रिकल लेंस (द) इनमें से कोई नहीं
27. सोडियम वाष्प लेंस प्राय: सडक़ प्रकाश के लिए प्रयुक्त होते हैं, क्योंकि?
(अ) ये सस्ते होते हैं (ब) इनका प्रकाश एकवर्णी है और पानी की बूंदों से गुजरने पर विभक्त नहीं होता (स) ये आंखों के लिए शीतल हैं (द) ये चमकदार रोशनी देते हैं
28. चश्मा प्रयुक्त करने वाले व्यक्तियों को सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग किस प्रकार करना चाहिए?
(अ) वे सूक्ष्मदर्शी का प्रयोग नहीं कर सकते हैं (ब) उन्हें चश्मा पहने रहना चाहिए (स) उन्हें चश्मा उतार देना चाहिए (द) चाहे वह चश्मा
29. प्रकाश के निम्नलिखित प्रकारों में से किनका पौधे द्वारा तीव्र अवशोषण होता है?
(अ) बैंगनी और नारंगी (ब) नीला और लाल (स) इण्डिगो और पीला (द) पीला और बैंगनी
30. निम्नलिखित प्रकार के कांचों में से कौन सा पराबैंगनी किरणों का विच्छेदन कर सकता है?
(अ) सोडा कांच (ब) पाइरेक्स कांच (स) जेना कांच (द) कु्रक्स कांच
---------------
सही जवाब- 1.(ब) आयातित कच्चे माल पर निर्भरता है, 2.(अ) रिसरा में, 3.(अ)भार ह्रास मूलक, 4.(स)बरौनी में, 5.(अ) एल्युमीनियम उद्योग, 6.(ब) मुंबई, 7.(ब) डिग्बोई में, 8.(ब) जामनगर, 9.(स) जमशेदपुर, 10.(द) पेंसिल उद्योग, 11.(द) मेंगलुरु, 12.(ब) महाराष्ट्र, 13.(अ) राष्ट्रीय राजमार्ग से, 14.(स) आंध्र प्रदेश, 15.(अ) मणिपुर, 16.(ब) भोटिया, 17.(ब) आंध्र प्रदेश, 18.(स) मोहिनीअट्टम, 19.(स) मोहिनीअट्टम, 20.(अ) मणिपुरी, 21.(स) कुमायूं के वाद्य यंत्र, 22.(द)स्कंदगुप्त, 23.(अ)23 मार्च, 1942 को, 24.(ब)लाहौर, 25.(ब)रानी पद्मिनी पर अधिकार, जिसकी सुंदरता के किस्से पूरे हिंदुस्तान में फैले थे, 26.(ब) कॉनकेव लेंस, 27.(द) ये चमकदार रोशनी देते हैं, 28.(ब) उन्हें चश्मा पहने रहना चाहिए, 29.(ब) नीला और लाल, 30.(द) कु्रक्स कांच।
1. ‘नाफ्टा’ (हृ्रस्नञ्ज्र) से क्या अभिप्राय है?
(अ) नॉर्थ अटलाण्टिक फ्री ट्रेड एरिया (ब) नॉर्थ अमेरिका फ्री टे्रेड एरिया (स) नॉर्थ अमेरिका फ्री टे्रड एग्रीमेंट (द) नॉर्थ अटलाण्टिक फ्री टे्रड एग्रीमेंट
2. भारत में अंग्रेजों ने निम्नलिखित में से किसको बढ़ावा नहीं दिया?
(अ) पोस्ट एण्ड टेलीग्राफ सेवा का आरंभ (ब) भारत का राजनीतिक एकीकरण (स) सहायक सन्धि तंत्र (द) प्रादेशिक स्वायत्तता
3. मदनलाल धींगरा का संबंध निम्न में से किससे है ?
(अ) साण्डर्स हत्याकाण्ड से (ब) कर्नल वाइली हत्याकाण्ड से (स) जनरल डायर हत्याकाण्ड से (द) जैक्सन हत्याकाण्ड से
4. गांधी जी का ‘डाण्डी मार्च’ निम्रलिखित में से किस आंदोलन से संबंधित था?
(अ)असहयोग आंदोलन (ब) खिलाफत आंदोलन (स) सविनय अवज्ञा आंदोलन (द) स्वदेशी आंदोलन
5. अलीपुर केस में सरकारी गवाह कौन बना था?
(अ) कन्हाई लाल दत्त (ब) नरेंद्र गोसाई (स) सत्येंद्र बोस (द) स्वदेशी आंदोलन
6. सती प्रथा पर सर्वप्रथम रोक किसने लगाई?
(अ) शेरशाह सूरी (ब) अकबर (स) जहांगीर (द) विलियम बैटिंक
7. प्रसिद्ध राजा ‘पुलकेशिन द्वितीय’ किस वंश का था?
(अ) चंदेल (ब) यादव (स) जहांगीर (द) विलियम बैटिंक
8. शक संवत् की स्थापना किसने की?
(अ) कनिष्क (ब) स्स्रदगुप्त (स) अशोक (द) चंद्रगुप्त
9. 1 बाइट बराबर होता है?
(अ) 4 बिट (ब) 6 बिट (स) 8 बिट (द) 10 बिट
10. विश्व का प्रथम पूर्णारूपेण इलेक्ट्रानिक अंकीय कंप्यूटर कब विकसित किया गया?
(अ) 1946 ई० (ब) 1947 ई० (स) 1948 ई० (द)1949 ई०
11. सुपर कंप्यूटर बनाने में सक्षम है?
(अ) भारत (ब) अमेरिका (स) जापान (द) से सभी
12. ‘सील टारगेट जेरीनियो’ पुस्तक के लेखक हैं?
(अ) चक फेरर (ब) मार्टिन स्लास्को (स) बराक ओबाम (द)मारियो मोटी
13. वायुमंडल का सर्वाधिक स्थाई तत्व निम्न में से कौन सा है?
(अ) नाइट्रोजन (ब) ऑक्सीजन (स)कार्बन डाई-ऑक्साइड (द) जलवाष्प
14. विश्व में लंबे रेशे के कपास का सबसे बड़ा उत्पादक एवं निर्यातक देश है?
(अ) मिश्र (ब) भारत (स) यू. एस. ए. (द) चीन
15. निम्र में से कौन सा तलछटीय चट्टान का उदाहरण है?
(अ) चूने का पत्थर (ब) संगमरमर (स) ग्रेफाइट (द) स्लेट
16. किस नदी को बिहार में तबाही मचाने के कारण शोक नदी कहा जाता है?
(अ) सोन नदी (ब) गण्डक (स) कोसी नदी (द) मयूराक्षी बांध
17. जेट इंजन किस सिद्धांत पर कार्य करता है?
(अ) द्रव्यमान संरक्षण (ब) ऊर्जा संरक्षण (स) रैखिक संवेग संरक्षण (द) कोणीय संवेग संरक्षण
18. चंद्रमा की सतह से पलायन वेग का मान पृथ्वी की सतह की अपेक्षा कम होता है, क्योंकि?
(अ)चंद्रमा पर कोई वायुमंडल नहीं है, जबकि पृथ्वी पर है (ब) चंद्रमा की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से कम है (स) चंद्रमा सूर्य के अधिक निकट है (द) चंद्रमा का द्रव्यमान कम है
19. साइकिल चालक को प्रारंभ में अधिक बल क्यों लगाना पड़ता है?
(अ) क्योंकि साइकिल के पहिए जाम हो जाते हैं (ब) चालक जड़त्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है (स) प्रारंभ में घर्षण अधिक होता है (द) उपरोक्त में से कोई नहीं
20. फोटोग्राफी में कौन-सा अम्ल प्रयोग किया जाता है?
(अ) फॉर्मिक अम्ल (ब) ऑक्जेलिक अम्ल (स) साइट्रिक अम्ल (द) ऐसीटिक अम्ल
21. एक्वायर्ड इम्यून डेफीशियेंसी सिण्ड्रोम (एड्स) किसके कारण होता है?
(अ) प्रोटोजोआ (ब) वायरस (स) फंगस (द) बैक्टीरिया
22.बच्चों में रिकेट्स (क्रद्बद्गद्मद्गह्लह्य) तथा ऑस्टियो मेलेशिया (ह्रह्यह्लद्गशद्वड्डद्यड्डद्गद्बड्ड) रोग किसकी कमी से होते हैं?
(अ) विटामिन ए (ब) विटामिन बी (स) विटामिन सी (द) विटामिन डी
23. पीलियो में विषाणु शरीर में प्रवेश करता है।
(अ) कुत्ते के काटने पर (ब) मच्छर के काटने पर (स) दूषित भोजन व जल के द्वारा (द) थूक के द्वारा
24. उल्फा नामक उग्रवादी संगङ्गन किस राज्य में सक्रिय है?
(अ) बिहार (ब) जम्मू कश्मीर (स) आंध्र प्रदेश (द) असोम
25. संध्यायनी का संबंध किस खेल से है?
(अ) बुसु (ब) तीरंदाजी (स) बैडमिंटन (द) शतरंज
26. ‘इब्सा’ का शिखर सम्मेलन 2011 में कहां संपन्न हुआ?
(अ) भारत (ब) ब्राजील (स) अमेरीका (द) दक्षिण अफ्रीका
27. इनमें से कौन कोलॉइड नहीं है?
(अ) दूध (ब) खून (स) आइसक्रीम (द) शहद
28. प्रसिद्ध अभिनेता देवानंद का निधन कब हुआ?
(अ) 26 सितंबर 2011 (ब) 4 दिसंबर 2011 (स) 25 जनवरी 2012 (द) 26 मई 2011
29. इल्तुतमिश शासक था?
(अ) तुगलक वंश का (ब) ममलूक वंश का (स) खिलजी वंश का (द) तुर्कशाही वंश का
30. आगरा के निकट, फतेहपुर सीकरी का नगर निर्मित हुआ था?
(अ) हुमायुं के शासनकाल में (ब) शेरशाह सूरीके शासनकाल में (स) अकबर के शासनकाल में (द) शाहजहां के शासनकाल में
------------
सही जवाब- 1. (स) नॉर्थ अमेरिका फ्री टे्रड एग्रीमेंट, 2.(ब)भारत का राजनीतिक एकीकरण, 3.(ब)कर्नल वाइली हत्याकाण्ड से, 4. (स) सविनय अवज्ञा आंदोलन, 5. (ब)नरेंद्र गोसाई, 6 .(द) विलियम बैटिंक, 7.(द)विलियम बैटिंक, 8.(अ)कनिष्क, 9.(स)8 बिट,10.(अ)1946 ई०, 11.(द) से सभी, 12.(अ) चक फेरर,13.(अ) नाइट्रोजन, 14.(स) यू. एस. ए., 15.(अ) चूने का पत्थर, 16.(स) कोसी नदी, 17.(स) रैखिक संवेग संरक्षण, 18.(ब) चन्द्रमा की त्रिज्या पृथ्वी की त्रिज्या से कम है, 19.(ब)चालक जड़त्व पर विजय पाने के लिए अधिक बल लगाता है, 20.(ब)ऑक्जेलिक अम्ल, 21.(ब)वायरस, 22.(द) विटामिन डी, 23. (स)दूषित भोजन व जल के द्वारा, 24.(द) असोम, 25.(अ)बुसु, 26.(द)दक्षिण अफ्रीका, 27.(द)शहद, 28.(ब)4 दिसंबर 2011, 29.(ब) ममलूक वंश का 30.(स) अकबर के शासनकाल में।
विषाणु अकोशिकीय अतिसूक्ष्म जीव हैं जो केवल जीवित कोशिका में ही वंश वृद्धि कर सकते हैं। ये नाभिकीय अम्ल और प्रोटीन से मिलकर गठित होते हैं, शरीर के बाहर तो ये मृत-समान होते हैं परंतु शरीर के अंदर जीवित हो जाते हैं। इन्हें क्रिस्टल के रूप में इक_ा किया जा सकता है।
विषाणु का अंग्रेजी शब्द वाइरस का शाब्दिक अर्थ विष होता है। सर्वप्रथम सन 1796 में डाक्टर एडवर्ड जेनर ने पता लगाया कि चेचक, विषाणु के कारण होता है। उन्होंने चेचक के टीके का आविष्कार भी किया। इसके बाद सन 1886 में एडोल्फ मेयर ने बताया कि तम्बाकू में मोजेक रोग एक विशेष प्रकार के वाइरस के द्वारा होता है। रूसी वनस्पति शास्त्री इवानोवस्की ने भी 1892 में तम्बाकू में होने वाले मोजेक रोग का अध्ययन करते समय विषाणु के अस्तित्व का पता लगाया।
विषाणु लाभप्रद एवं हानिकारक दोनों प्रकार के होते हैं। जीवाणुभोजी विषाणु एक लाभप्रद विषाणु है, यह हैजा, पेचिश, टायफायड आदि रोग उत्पन्न करने वाले जीवाणुओं को नष्ट कर मानव की रोगों से रक्षा करता है। कुछ विषाणु पौधे या जन्तुओं में रोग उत्पन्न करते हैं एवं हानिप्रद होते हैं। एचआईवी, इन्फ्लूएन्जा वाइरस, पोलियो वाइरस रोग उत्पन्न करने वाले प्रमुख विषाणु हैं। सम्पर्क द्वारा, वायु द्वारा, भोजन एवं जल द्वारा तथा कीटों द्वारा विषाणुओं का संचरण होता है परन्तु विशिष्ट प्रकार के विषाणु विशिष्ट विधियों द्वारा संचरण करते हैं।
वायरस देखने में जितने खूबसूरत हैं, उतने ही खतरनाक भी। नंगी आंखों से आप इन्हें नहीं देख सकते, लेकिन जब ये वायरस आपके शरीर पर हमला बोलते हैं तो खांसी, जुकाम, सर दर्द, बदन दर्द और बुखार इनके होने का पूरा एहसास करा देते हैं। अधिकतर लोग फ्लू को नजला या जुकाम समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं, हालांकि दोनों वायरस के ही कारण होते हैं, लेकिन फ्लू का वायरस कई गुना ज्यादा खतरनाक होता है। 1918 से 1920 के बीच स्पेन में फ्लू के कारण ढाई करोड़ लोगों की जान गयी। इनमें 20 से 40 साल की उम्र के लोगों की भी काफी संख्या थी। फ्लू का खतरा सर्दियों में ज्यादा होता है।
बर्ड फ्लू तब होता है जब इन्फ्लुएंजा का वायरस एच5 एन1 पक्षियों को बीमार कर दे। वैसे तो यह वायरस एक पक्षी से दूसरे में ही फैलता है, लेकिन कई मामलों में बर्ड फ्लू का असर इंसानों पर भी देखा गया है। इसी तरह से एच1 एन1 वायरस के कारण स्वाइन फ्लू होता है। यह वायरस इंसानों के लिए भी उतना ही खतरनाक है जितना कि जानवरों के लिए।
आर्सेनिक, रसायन की आवर्त सारणी के पंचम मुख्य समूह का एक तत्व है। इसकी स्थिति फासफोरस के नीचे तथा एंटीमनी के ऊपर है। आर्सेनिक में अधातु के गुण अधिक और धातु के गुण कम विद्यमान हैं। इस धातु को उपधातु (मेटालॉयड) की श्रेणी में रखा जाता है। आर्सेनिक से नीचे एंटीमनी में धातुगुण अधिक हैं तथा उससे नीचे बिस्मथ पूर्णरूपेण धातु है। पंचम मुख्य समूह में नीचे उतरने पर धातुगुण में वृद्धि होती है।ा
आर्सेनिक सल्फाइड का पता बहुत पहले लग चुका था। कौटिल्य ने अपने अर्थशास्त्र में इसका वर्णन किया है। उसमें इस अयस्क का नाम हरिताल है। प्राचीन काल में इसका उपयोग हस्तलिखित पुस्तकों में अशुद्ध लेख को मिटाने के लिए किया जाता था। यूनानियों ने आर्सेनिक सल्फाइड का अध्ययन ईसवी से चौथी शताब्दी पूर्व किया। 13वीं शताब्दी में प्रसिद्ध कार्यकर्ता ऐलबर्टस मैगनस ने सल्फाइड अयस्क को साबुन के साथ गर्म करके एक धातु से मिलता जुलता पदार्थ बनाया। सन 1733 ई. में ब्रैंट ने यह सिद्ध किया कि आर्सेनिक एक तत्व है। सन 1817 ई. में स्वीडन देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक बर्जीलियस ने इसका परमाणु भार निकाला।
यौगिक अवस्था में आर्सेनिक पृथ्वी पर अनेक स्थानों में पाया जाता है। ज्वालामुखी के वाष्पों में, समुद्र तथा अनेक खनिजीय जलों में यह मिश्रित रहता है। आर्सेनिक के मुख्य अयस्क आक्साइड तथा सल्फाइड हैं। कहीं-कहीं यह तत्व अन्य धातुओं के साथ यौगिक रूप में मिलता है, मुख्यत: सिल्वर, एंटीमनी, ताम्र, लौह और कोबाल्ट के साथ आर्सेनिक यौगिक बनाता है।
काउंसिल ऑफ स्टेट्स, जिसे राज्य सभा भी कहा जाता है, एक ऐसा नाम है जिसकी घोषणा सभापीठ द्वारा सभा में 23 अगस्त, 1954 को की गई थी। इसकी अपनी खास विशेषताएं हैं। भारत में द्वितीय सदन का प्रारम्भ 1918 के मोन्टेग-चेम्सफोर्ड प्रतिवेदन से हुआ। भारत सरकार अधिनियम, 1919 में तत्कालीन विधानमंडल के द्वितीय सदन के तौर पर काउंसिल ऑफ स्टेट्स का सृजन करने का उपबंध किया गया जिसका विशेषाधिकार सीमित था और जो वस्तुत: 1921 में अस्तित्व में आया। गवर्नर-जनरल तत्कालीन काउंसिल ऑफ स्टेट्स का पदेन अध्यक्ष होता था। भारत सरकार अधिनियम, 1935 के माध्यम से इसके गठन में शायद ही कोई परिवर्तन किए गए।
संविधान सभा, जिसकी पहली बैठक 9 दिसम्बर 1946 को हुई थी, ने भी 1950 तक केन्द्रीय विधानमंडल के रूप में कार्य किया, फिर इसे अनंतिम संसद के रूप में परिवर्तित कर दिया गया। इस अवधि के दौरान, केन्द्रीय विधानमंडल जिसे संविधान सभा (विधायी) और आगे चलकर अनंतिम संसद कहा गया, 1952 में पहले चुनाव कराए जाने तक, एक-सदनी रहा। स्वतंत्र भारत में काउंसिल ऑफ स्टेट्स के रूप में ज्ञात एक ऐसे द्वितीय सदन का सृजन किया गया जिसकी संरचना और निर्वाचन पद्धति प्रत्यक्षत: निर्वाचित लोक सभा से पूर्णत: भिन्न थी। इसे एक ऐसा अन्य सदन समझा गया, जिसकी सदस्य संख्या लोक सभा (हाउस ऑफ पीपुल) से कम है। इसका आशय परिसंघीय सदन अर्थात् एक ऐसी सभा से था जिसका निर्वाचन राज्यों और दो संघ राज्य क्षेत्रों की सभाओं के निर्वाचित सदस्यों द्वारा किया गया, जिनमें राज्यों को समान प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया। निर्वाचित सदस्यों के अलावा, राष्ट्रपति द्वारा सभा के लिए बारह सदस्यों के नामनिर्देशन का भी उपबंध किया गया। इसकी सदस्यता हेतु न्यूनतम आयु तीस वर्ष नियत की गई जबकि निचले सदन के लिए यह पच्चीस वर्ष है।
भारतीय तटरक्षक ने 1 फरवरी, 2013 को अपनी 36वीं वर्षगांठ मनाई है। भारतीय नौ-सेना के दो फ्रिगेट और सीमा शुल्क विभाग के 5 नावों की मामूली सूची से शुरूआत कर आज इस सेवा बल के पास 77 पोत और 56 विमान हैं। वर्ष 2012 के दौरान एक प्रदूषण नियंत्रण पोत, 6 गश्ती पोत, 4 वायु कुशन पोत, 2 इंटरसेप्टर नौकाएं शामिल की गई हैं। इसके अतिरिक्त क्षेत्रीय मुख्यालय (एनई) की स्थापना तथा 8 सीजी स्टेशन का सक्रियण, सक्रियण/3 सीजी स्टेशनों की शुरूआत की योजना 2013 के प्रारंभ में की गई है।
भारतीय तटरक्षक आज तीव्र विस्तार की राह पर है। इसमें आधुनिक स्तर के पोत, नौकाएं और विमान का निर्माण विभिन्न शिपयार्ड/ सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम में किया जा रहा है और भविष्य में तटरक्षक अकादमी की स्थापना की जाएगी। तटरक्षक के संगठनात्मक ढांचे में 5 क्षेत्रीय मुख्यालय, 12 जिला मुख्यालय, 42 स्टेशन तथा सभी भारतीय तटों पर 15 एयर यूनिट कार्य कर रहे हैं।
बृहत विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) और तट रक्षा पर सतत निगरानी के लिए औसतन 20 पोत और 8-10 विमान तैनात किए गए है। भारतीय तटरक्षक ने तटीय निगरानी नेटवर्क (सीएसएन) की भी स्थापना की है जिसमें तटीय निगरानी रडार नेटवर्क और 46 सुदूर स्थलों पर इलेक्ट्रो ऑप्टीक सेंसर शामिल है। इन सेंसरों में 36 मुख्य क्षेत्र में, 6 लक्ष्यद्वीप समूह और 4 अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में लगाए गए हैं।
दुनिया में हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी जितनी मशहूर कोई दूसरी जर्मन यूनिवर्सिटी नहीं है। हाइडेलबर्ग में 1386 में स्थापना के साल से ही हाइडेलबर्ग यूनिवर्सिटी उदारवादी और बहस के लिए खुली यूनिवर्सिटी के तौर पर मशहूर रही है।
19वीं सदी तक यहां धर्मशास्त्र, कानून, चिकित्सा और दर्शनशास्त्र की पढ़ाई होती थी। आज लैटिन में रुपेर्टो कारोला नाम से परिचित इस विश्वविद्यालय में कई विषयों की पढ़ाई होती है। यहां 12 विभिन्न फैकल्टी हैं, 100 विषय हैं और 30 हजार छात्र। कई नए विषयों को शामिल करने के बाद 2007 में यह यूनिवर्सिटी पहली बार जर्मनी के उत्कृष्ट विश्वविद्यालयों की सूची में शामिल हो गई। इसमें सिर्फ उनका लंबा इतिहास और शोध की परंपरा ही एक कारण नहीं था, बल्कि यहां मशहूर शिक्षकों का भी जमावड़ा था। यहां के शिक्षकों में मशहूर समाजशास्त्री माक्स वेबर, मशहूर रसायनविज्ञानी रॉबर्ट बुन्सेन, दर्शनशास्त्री कार्ल यास्पर्स शामिल रहे हैं। अब यहां मॉलिक्यूलर और सेल बायोलॉजी में शोध किए जा रहे हैं, ताकि बीमारियों का प्रभावी इलाज मिल सके। इसके अलावा विश्व भर के धार्मिक और सामाजिक विवादों पर भी यहां पढ़ाई होती है। इतना ही नहीं मनोविज्ञान के भी राज यहां के शोधार्थी ढूंढने में लगे हैं। इस विश्वविद्यालय की खासियत यह भी है कि यहां विषय और देश की सीमा से परे शोधार्थी एक साथ मिल कर शोध में जुटे रहते हैं। इस आधार पर 2012 में इसे फिर से एलीट यूनिवर्सिटी का खिताब दिया गया।
1. निम्नांकित में कौन राज्यसभा की एकांतिक शक्ति के अंतर्गत आता है?
(अ) अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन (ब) आकस्मिक रिक्ति में भारत के उपराष्ट्रपति का निर्वाचन (स) किसी राज्य की विधान परिषद् की सभापति (द) अपने सभापति को अपदस्थ करना
2. निम्नलिखित में से किसके संबंध में राज्यसभा को लोकसभा के अपेक्षाकृत अधिक अधिकार प्राप्त है?
(अ) धन विधेयक (ब) धनेतर विधेयक (स) नई अखिल भारतीय सेवाओं का गठन करना (द) संविधान का संशोधन
3. संविधान का अनुच्छेद-312 राज्यसभा को निम्नलिखित में से किसका अधिकार प्रदान करता है?
(अ) राज्य सूची के विषयों पर कानून बनाने का (ब) वित्त विधेयक में संशोधन करने का (स) एक या अधिक अखिल भारतीय सेवा सृजित करने का (द) इनमें से कोई नहीं
4. बोधगया स्थित प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर का निर्माण किस शासक ने कराया था?
(अ) अजातशत्रु (ब) अशोक (स) देवपाल (द) धर्मपाल
5. प्रसिद्ध विजय वि_ल मंदिर, जिसके 56 तक्षित स्तंभ संगीतमय स्तर निकालते हैं, कहां अवस्थित है?
(अ) बेलूर (ब) भद्राचलम (स) हम्पी (द) श्रीरंगम
6. कौन सा वृहद मंदिर के प्रारंभिक अभिकल्पना तथा निर्माण सूर्यवर्मन के राज्यकाल के दौरान हुए?
(अ) श्री मरियम्मन मंदिर (ब) अंकोरवाद मंदिर (स) बाटुकेब्ज मंदिर (द) कामाख्या मंदिर
7. निम्न में से किस महासागर की लवणता सबसे अधिक है?
(अ) अटलांटिक महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) हिंद महासागर (द) आर्कटिक महासागर
8. निम्नलिखित में से कौन सा देश टायफून से प्रभावित रहता है?
(अ)होंडरास एवं ग्वाटेमाला (ब) बांग्लादेश (स) फिलीपींस एवं जापान (द) मिसीसिपी घाटी
9. निम्नलिखित में से कौन सी परिस्थितयां डेल्टा के निर्माण के लिए आवश्यक है?
(अ) नदी में बोझ की अधिक मात्रा (ब) मुहाने का ज्वार भाटे से मुक्त होना (स) मुहाने के निकट नदी का वेग कम होना (द) उपर्युक्त सभी
10. विश्व परिवेश दिवस कब मनाया जाता है?
(क) 5 अक्टूबर (ख) 5 जून (ग) 23 मार्च
11. मद्रास प्रेसीडेंसी का सृजन कब किया गया?
(क) 1799 ई. (ख)1801 ई.(ग) 1803 ई.
12. सांची स्तूप का निर्माण किसने कराया?
(अ) चंद्रगुप्त मौर्य (ब) बिंदुसार (स) अशोक वद्र्धन (द) कनिष्क
13. आगरा स्थित लालकिला किसने बनवाया?
(अ) अकबर (ब) जहांगीर (स) शाहजहां (द) औरंगजेब
14. भारत में प्राचीनतम तारामंडल गृह कहां है?
(अ) कोलकाता में (ब) पटना में (स) कुरुक्षेत्र में (द) हैदराबाद में
15. निम्नलिखित में से किसे पश्चिम एशिया का स्विट्जरलैंड कहा जाता है?
(अ) जॉर्डन (ब) लेबनान (स) सीरिया (द) तुर्की
16. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
(अ) पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप (स) कांच द्वीप (द) कुश द्वीप
17. सर्वप्रथम इंडिया शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?
(अ) उर्दू (ब) ग्रीक (स) फारसी (द) अरबी
18. एक उत्तल लेंस को जब पानी में डुबाया जाता है, तो उसकी क्षमता?
(अ) घट जाती है (ब) बढ़ जाती है (स) अपरिवर्तित रहती है (द) इनमें से कोई नहीं
19. प्रकाश के सात रंग होते हैं। रंगों को अलग करने का क्या तरीका है?
(अ) एक प्रिज्म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है (ब) फिलटर से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है (स) पौधों से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है (द) रंगों को अलग-अलग नहीं किया जा सकता है
20. लाल कांच को अधिक ताप पर गर्म करने पर वह कैसा दिखाई देगा?
(अ) लाल (ब) हरा (स) नीला (द) पीला
21. प्रकाश का रंग निश्चित किया जाता है?
(अ) वेग द्वारा (ब) आयाम द्वारा (स) तरंगदैध्र्य द्वारा (द) आवृत्ति द्वारा
22. निम्न में से कौन संगमयुगीन व्याकरण रचना सर्वाधिक महत्वपूर्ण मानी गई है?
(अ) एतुतगोई (ब) पादकिल्कणेक्कू (स) तोलकाप्पियम् (द) इनमें से कोई नहीं
23. गुप्त राजवंश किसलिए प्रसिद्ध था?
(अ) कला एवं स्थापत्य (ब) साम्राज्यवाद (स) राजस्व एवं भूमिकर (द) साहित्यिक कार्यों का संरक्षण
24. अजंता कलाकृतियां किससे संबंधित है?
(अ) हड़प्पाकला से (ब) मौर्य काल से (स) बुद्ध काल से (द) गुप्त काल से
25. प्रथम विश्वयुद्ध में निम्नलिखित में से किस एक का रासायनिक आयुध के रूप में उपयोग किया गया था?
(अ) कार्बन मोनो ऑक्साइड (ब) हाइड्रोजन सायनाइड (स)मस्टर्ड गैस (द) भाप अंगार गैस
26. कैल्शियम कार्बाइड पर जल की प्रतिक्रिया द्वारा कौन सी गैस उत्पन्न होती है?
(अ) मिथेन (ब) इथेन (स) इथिलीन (द) एसीटिलीन
27. खदानों में अधिकांश विस्फोट होते हैं?
(अ) ऑक्सीजन के साथ नाइट्रोजन के मिश्रण से (ब) एसीटिलीन के साथ ऑक्सीजन के मिश्रण से (स) हवा के साथ मिथेन के मिश्रण से (द) इथेन के साथ कार्बन डाइऑक्साइड के मिश्रण से
---
सही जवाब- 1.(अ) अखिल भारतीय सेवाओं का सृजन, 2.(स) नई अखिल भारतीय सेवाओं का गठन करना, 3.(स) एक या अधिक अखिल भारतीय सेवा सृजित करने का, 4.(ब) अशोक, 5.(स) हम्पी, 6.(ब)अंकोरवाद मंदिर, 7.(अ)अटलांटिक महासागर, 8.(स) फिलीपींस एवं जापान, 9.(द) उपर्युक्त सभी, 10. 5 अक्टूबर, 11.1801 ई., 12.(स) अशोक वद्र्धन, 13.(अ) अकबर, 14.(अ) कोलकाता में, 15.(ब) लेबनान, 16.(ब) जम्बू द्वीप, 17.(ब) ग्रीक, 18.(अ) घट जाती है, 19.(अ) एक प्रिज्म से रंगों को अलग-अलग किया जा सकता है, 20.(ब) हरा, 21.(स)तरंगदैध्र्य द्वारा, 22.(स) तोलकाप्पियम्, 23.(अ)कला एवं स्थापत्य, 24.(द) गुप्त काल से, 25.(स) मस्टर्ड गैस, 26.(द) एसीटिलीन, 27.(स)हवा के साथ मिथेन के मिश्रण से।
गणेश वासुदेव मावलंकर (जन्म- 27 नवम्बर, 1888, निधन- 27 फऱवरी, 1956) प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और भारत की लोकसभा के प्रथम अध्यक्ष थे। उन्हें दादा साहेब के नाम से भी जाना जाता है। उनका जन्म 27 नवम्बर, 1888 ई. को बड़ोदरा में हुआ था। अपनी शिक्षा पूर्ण करने के बाद उन्होंने अहमदाबाद से अपनी वकालत प्रारम्भ की थी। स्वतंत्रता के पश्चात इन्हें सर्वसम्मति से लोकसभा का अध्यक्ष चुना गया था। इनका कई भाषाओं पर एकाधिकार था।
वासुदेव मावलंकर 1937 ई. में मुंबई विधानसभा के सदस्य और उसके अध्यक्ष चुने गए। 1945 ई. तक वे इस पद पर बने रहे। उसके बाद उन्हें केन्द्रीय असेम्बली का अध्यक्ष बना दिया गया। स्वतंत्रता के बाद 1947 ई. में उन्हें सर्वसम्मति से लोकसभा का अध्यक्ष (स्पीकर) चुना गया। 1952 ई. में पहले सार्वजनिक चुनाव के बाद उन्हें पुन: अध्यक्ष का आसन मिला। अपनी अध्यक्षता की इस दीर्घ अवधि में मावलंकर ने सदन के संचालन में नए मानदंडों की स्थापना की।
मावलंकर ने साइमन कमीशन के बहिष्कार के लिए अहमदाबाद में आगे बढक़र भाग लिया। वे संविधान सभा के प्रमुख सदस्य थे। ‘कस्तूरबा स्मारक निधि’ और ‘गांधी स्मारक निधि’ के अध्यक्ष के रूप में भी इनकी सेवाएं स्मरणीय हैं। उन्होंने मराठी, गुजराती और अंग्रेज़ी भाषा में अनेक ग्रन्थ भी लिखे हैं। वासुदेव मावलंकर के विचारों पर श्रीमद्भागवदगीता का बड़ा प्रभाव था। भारत की इस महान विभूति का 27 फऱवरी, 1956 ई. को निधन हो गया।
रेडियम आवर्त सारणी के द्वितीय मुख्य समूह का अंतिम तत्व है। रेडियोऐक्टिव तत्वों में इसका मुख्य स्थान है। इसके अनेक रेडियोऐक्टिव समस्थानिक मिलते हैं, जिनमें 226 द्रव्यमान संख्या का समस्थानिक सबसे स्थिर है।
रेडियम की खोज पियरे क्यूरी तथा श्रीमती क्यूरी ने 1898 ई. में की थी। यूरेनियम अयस्क, पिचब्लेंड, की रेडियो ऐक्टिवता विशुद्ध यूरेनियम से अधिक होती है। उपर्युक्त दोनों वैज्ञानिकों ने रासायनिक क्रियाओं द्वारा अधिक रेडियोऐक्टिव वाले अंश को पिचब्लेंड से अलग कर इस तत्व की उपस्थिति सिद्ध की थी। 1902 ई. में इसका विशुद्ध यौगिक बना और 1910 ई. में रेडियम धातु का निर्माण हुआ। यूरेनियम अयस्कों के साथ रेडियम सदा मिश्रित रहता है। यूरेनियम रेडियोऐक्टिव तत्व है। इसी क्रिया द्वारा रेडियम की उत्पत्ति होती है, परंतु रेडियम का, स्वयं रेडियोऐक्टिव होने के कारण, क्षय भी होता रहता है। इस कारण यूरेनियम अयस्क में रेडियम की मात्रा वस्तुत: स्थिर रहती है। इसके अतिरिक्त थोरियम अयस्क भी इसका स्रोत है। समुद्र तथा उसकी निचली सतह और कुछ नदियों के जल में भी इसकी सूक्ष्म मात्रा मिलती है।
ग्रेट ब्रिटेन और उत्तरी आयरलैंड का यूनाइटेड किंगडम जिसे सामान्यत: यूनाइटेड किंगडम, यू के, या ब्रिटेन के रूप में जाना जाता है।
यह एक विकसित देश है जो महाद्वीपीय यूरोप के पश्चिमोत्तर तट पर स्थित है। यह एक द्वीपीय देश है, यह ब्रिटिश द्वीप समूह में फैला है जिसमें ग्रेट ब्रिटेन, आयरलैंड का पूर्वोत्तर भाग, और कई छोटे द्वीप शामिल हैं। उत्तरी आयरलैंड, यूके का एकमात्र ऐसा हिस्सा है जहां एक स्थल सीमा अन्य राष्ट्र से लगती है, और यहां आयरलैण्ड यू के का पड़ोसी देश ह । इस देश की सीमा के अलावा, यूके अटलांटिक महासागर, उत्तरी सागर, इंग्लिश चैनल और आयरिश सागर से घिरा हुआ है। सबसे बड़ा द्वीप, ग्रेट ब्रिटेन, चैनल सुरंग द्वारा फ्रांस से जुड़ा हुआ है।
यूनाइटेड किंगडम या यूके एक संवैधानिक राजशाही और एकात्मक राज्य है जिसमें चार देश शामिल हैं- इंग्लैंड, उत्तरी आयरलैंड, स्कॉटलैंड और वेल्स। यह एक संसदीय प्रणाली द्वारा संचालित है जिसकी राजधानी लंदन में सरकार बैठती है, लेकिन इसमें तीन न्यागत राष्ट्रीय प्रशासन हैं, बेलफ़ास्ट, कार्डिफ़ और एडिनबर्ग, जो क्रमश: उत्तरी आयरलैंड, वेल्स और स्कॉटलैंड की राजधानी हैं। जर्सी और ग्वेर्नसे द्वीप समूह, जिन्हें सामूहिक रूप से चैनल द्वीप कहा जाता है, और मैन द्वीप (आईल ऑफ मान), यू के की राजत्व निर्भरता हैं और यूके का हिस्सा नहीं हैं। इसके इलावा, यूके के चौदह समुद्रपार निर्भर क्षेत्र हैं। ब्रिटिश साम्राज्य, जो 1922 में अपने चरम पर था, दुनिया के तकरीबन एक चौथाई क्षेत्रफ़ल को घेरता था और इतिहास का सबसे बड़ा साम्राज्य था। इसके पूर्व उपनिवेशों की भाषा, संस्कृति और कानूनी प्रणाली में ब्रिटिश प्रभाव अभी भी देखा जा सकता है।
प्रतीकत्मक जीडीपी द्वारा दुनिया की छठी बड़ी अर्थव्यवस्था और क्रय शक्ति समानता के हिसाब से सातवां बड़ा देश होने के साथ ही,यूके एक विकसित देश है। यह दुनिया का पहला औद्योगिक देश था और19 वीं और 20 वीं शताब्दियों के दौरान विश्व की अग्रणी शक्ति था, लेकिन दो विश्व युद्धों की आर्थिक लागत और 20 वीं सदी के उत्तरार्ध में साम्राज्य के पतन ने वैश्विक मामलों में उसकी अग्रणी भूमिका को कम कर दिया। फिर भी यूके अपने मजबूत आर्थिक, सांस्कृतिक, सैन्य, वैज्ञानिक और राजनीतिक प्रभाव के कारण एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है। यह एक परमाणु शक्ति है और दुनिया में चौथी सर्वाधिक रक्षा खर्चा करने वाला देश है। यह यूरोपीय संघ का सदस्य है, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में एक स्थायी सीट धारण करता है, और राष्ट्र के राष्ट्रमंडल, जी 8, ओइसीडी, नाटो और विश्व व्यापार संगठन का सदस्य है।
श्रीलंका (आधिकारिक नाम श्रीलंका समाजवादी जनतांत्रिक गणराज्य) दक्षिण एशिया में हिन्द महासागर के उत्तरी भाग में स्थित एक द्वीपीय देश है। भारत के दक्षिण में स्थित इस देश की दूरी भारत से मात्र 31 किलोमीटर है। 1972 तक इसका नाम सीलोन था, जिसे 1972 में बदलकर लंका तथा 1978 में इसके आगे सम्मानसूचक शब्द श्री जोडक़र श्रीलंका कर दिया गया। श्रीलंका का सबसे बड़ा नगर कोलम्बो समुद्री परिवहन की दृष्टि से एक महत्वपूर्ण बन्दरगाह है।
4 फऱवरी सन 1948 ईसवी को श्रीलंका को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली और आज के दिन को इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रुप में मनाया जाता है। भारत के दक्षिण पूर्व में स्थित यह देश 16वीं शताब्दी के मध्य में पुर्तग़ाल और फिर हालैंड के अधिकार में चला गया। सन 1798 ईसवी से यह देश औपचारिक रुप से ब्रिटेन का उपनिवेश बन गया। प्रथम विश्व युद्ध के आरंभिक वर्षों में इस देश में स्वतंत्रता आंदोलन आरंभ हुआ। सन 1931 में ब्रिटेन को श्रीलंका में संसद तथा प्रशासनिक परिषद के गठन पर विवश होना पड़ा किंतु उस समय तक इस देश को विदेश नीतियों में स्वावलंबन नहीं मिला था। इसी कारण इस देश की जनता का संघर्ष जारी रहा। यहां तक कि 1948 में यह देश औपचारिक रुप से स्वतंत्र हो गया।
पृथ्वी की अतल गहराई की बनावट का पता अब तक नहीं लग पाया है। क्योंकि पृथ्वी के केंद्रीय भाग तक किसी यंत्र का भेजना तो अब तक संभव नहीं हुआ है। पृथ्वी के गर्भ से आने वाली भूकंपी तरंगों की सहायता से पृथ्वी के आंतरिक भाग का अध्ययन ठीक वैसे ही किया जा सकता है, जैसे चिकित्सा विज्ञान में अल्ट्रासाउंड, कैट स्कैनर एवं अन्य चिकित्सीय यंत्रों से शरीर के भीतरी भागों पर अध्ययन किया जाता है।
हाल के वर्षों में भूकंप-संवेदी उपकरणों में हुए अभूतपूर्व विकास ने इन तरंगों को रिकॉर्ड करने और इनके आधार पर पृथ्वी की अतल गहराइयों की संरचना को उकेर पाना संभव बना दिया है। अभी हाल ही में मेसाच्यूसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्रोलॉजी के वैज्ञानिकों द्वारा भूकंपी तरंगों की सहायता से उतारी गई पृथ्वी की भीतरी बनावट की तस्वीर साइंस पत्रिका में प्रकाशित हुई है। ये तस्वीरें अत्यंत गहराई की हैं तथा इनका विस्तार एवं इनकी गुणवत्ता असाधारण हैं। कहा जा रहा है कि पृथ्वी के गर्भ को खंगालने वाली यह तकनीक भूकंप विज्ञान और गहराई के अध्ययन में जुड़ी अन्य विधाओं में नए युग का सूत्रपात करेगी।
दुनिया भर की एक हजार से अधिक वेधशालाओं द्वारा हजारों भूकंपों से मिले संकेतों को एकत्र कर वैज्ञानिकों ने इनका समग्र विश्लेषण कर इनकी तस्वीरें उतारीं। भूकंपीय तरंगों से मिलने वाली सूचनाएं धरती की भीतरी बनावट को समझने का सबसे शक्तिशाली जरिया बन गया है।
1. वर्षा की अनिश्चतता ने किस प्राकृतिक प्रदेश के मानव को भाग्यवादी बना दिया है?
(अ) विषुवतीय प्रदेश (ब) मानसूनी प्रदेश (स) भूमध्यसागरीय प्रदेश (द) प्रेयरी प्रदेश
2. ऋतु के अनुसार पवन की दिशा में परिवर्तन किस प्राकृतिक प्रदेश की विशेषता है?
(अ) मानसूनी प्रदेश (ब) विषुवतीय प्रदेश (स) स्टेपी प्रदेश (द) शीतोष्ण तृण प्रदेश
3. किण्वन का उदाहरण क्या है?
(अ) दूध का खट्टा होना (ब) गीले आटे का खट्टा होना (स) गन्ने के रस से शराब का बनना (द) उपर्युक्त सभी
4. भारी वाहनों में डीजल का उपयोग किसलिए किया जाता है?
(अ) अधिक माइलेज और इंजन की सुरक्षा (ब) कम खर्च और ईंधन की बचत (स) उच्च क्षमता और आर्थिक बचत (द) पेट्रोल की अपेक्षा सस्ता होने के कारण
5. शराब में क्या उपस्थित रहता है?
(अ) इथाइल एल्कोहॉल (ब) मिथाइल एल्कोहॉल (स) एसीटिक अम्ल (द) क्लोरोफॉर्म
6. उन शराब त्रासदियों में, जिनके परिणामस्वरूप अंधता आदि होती है, हानिकारक पदार्थ है?
(अ) इथाइल एल्कोहॉल (ब) मिथाइल एल्कोहॉल (स) एमिल एल्कोहॉल (द) बेंजिल एल्कोहॉल
7. शराब का निर्माण किस क्रिया के परिणामस्वरूप होता है?
(अ) किण्वन (ब) उत्प्रेरण (स) संयोजन (द) विस्थापन
8. सिंधु सभ्यता की मुद्रा में किस देवता के समतुल्य चित्रांकन मिलता है?
(अ) आद्य शिव (ब) आद्य ब्रह्मा (स) आद्य विष्णु (द) आद्य इंद्र
9. निम्नलिखित में से कौन सा हड़प्पाकालीन स्थल गुजरात में था?
(अ) कालीबंगा (ब) रोपड़ (स) बणावली (द) लोथल
10. सिंधु सभ्यता का प्रमुख स्थल मोहनजोदड़ो को किस एक अन्य नाम से भी जाना जाता है?
(अ) जीवितों को टीला (ब) कंकालों का टीला (स) दासों का टीला (द) मृतकों का टीला
11. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम है?
(अ) सिंधु सभ्यता (ब) लोथल सभ्यता (स) सिंधु घाटी की सभ्यता (द) मोहनजोदड़ो की सभ्यता
12. लाल चेर के नाम से प्रसिद्ध वह चेर शासक कौन था, जिसने कण्णगी (पत्तिनी) के मंदिर का निर्माण कराया था?
(अ) एलारा (ब) कारिकाल (स) शेनगुट्टवन (द) नेदुन जेरल आदन
13. तमिल का गौरवगं्रथ जीवन चिंतामणि किससे संबंधित है?
(अ) जैन (ब) बौद्ध (स) हिंदू (द) ईसाई
14. तमिल भाषा के शिल्पादिकारम् और मणिमेखलाई नाम गौरवग्रंथ किससे संबंधित है?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्ध धर्म (स) हिंदू धर्म (द) ईसाई धर्म
15. टिश्यू कल्चर का अध्ययन किसके लिए उपयोगी है?
(अ) जीव-जंतुओं के लिए (ब) पौधों के लिए (स) कीड़े-मकोड़ों के लिए (द) आनुवंशिक के लिए
16. स्टेथोस्कोप का आविष्कार किसने किया था?
(अ) जेनर ने (ब) लैनी ने (स) सेबीन ने (द) पाश्चर ने
17. एडवर्ड जेनर निम्नलिखित में से किस रोग से जुड़े हैं?
(अ) विषूचिका (ब) आंत्र ज्वर (स) चेचक (द) लकवा
18. मधुमेह के उपचार हेतु प्रयुक्त हॉर्मोन इंसुलिन का आविष्कार किसने किया था?
(अ) एफ.जी. बैटिंग ने (ब) श्लीडेन एवं श्वान ने (स) ब्राउन ने (द) हुक ने
19. बायोलॉजी के जन्मदाता के रूप में कौन जाने जाते हैं?
(अ) थियोफ्रेस्टस (ब) हक्सले (स) लेमार्क (द) अरस्तु
20. दुनिया में हिस्टोलॉजी शब्द का सर्वप्रथम प्रयोग किसने किया था?
(अ) मेयर (ब) श्लाइडेन (स) रॉबर्ट हुक (द) मैमन
21. किस प्रकार के ऊतक शरीर की सुरक्षा कवच का कार्य किया करते हैं?
(अ) एपिथीलियमी ऊतक (ब) पेशीय ऊतक (स) संयोजी ऊतक (द) तंत्रिकीय ऊतक
22. दुनिया में घोंसला बनाने वाला एकमात्र सांप कौन सा होता है?
(अ) चेन वाइपर (ब) किंग कोबरा (स) करैत (द) सॉ स्केल्ड वाइपर
23. उडऩ छिपकली का नाम क्या है?
(अ) डे्रको (ब) गैको (स) हीलोडर्मा (द) ऑफियोसॉरस
24. अंधेरे में चमगादड़ उडऩे में समर्थ है, क्योंकि उसके मुख से उत्पन्न होती है?
(अ)अल्ट्रावायलट तरंगें (ब) ध्वनि तरंगें (स) अल्ट्रासोनिक तरंगें (द) इंफ्रारेड तरंगें
25. मानव का जैविक नाम क्या है?
(अ) होमो इरेक्टस (ब) होमो निएण्डरथैलिस (स) होमो हैबिलिस (द) होमो सेपियंस
26. शरीर के लिए एंजाइम आवश्यक होते हैं, क्योंकि?
(अ) ये शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं (ब) ये तंत्रिका क्रियाओं को नियंत्रित करते हैं (स) ये शरीर के रचनात्मक भाग हैं (द) ये जीव रासायनिक क्रियाओं के उत्प्रेरक हैं
27. सापेक्षिक आद्र्रता के मापन हेतु किस उपकरण का प्रयोग किया जाता है?
(अ) हाइड्रोमीटर (ब) हाइग्रोमीटर (स) बैरोमीटर (द) मैनोमीटर
28. मानचित्रों के विवर्धन एवं लघुकरण के लिए निम्न में से किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है?
(अ) पैण्टोग्राफ (ब) इपीस्कोप (स) पैण्टोग्राफिक कैमरा (द) इनमें से कोई नहीं
29. रक्त में पाई जाने वाली धातु है?
(अ) कैल्शियम (ब) जिंक (स) सोडियम (द) लोहा
30. शरीर में रक्त का शुद्धिकरण कहां होता है?
(अ) फेफड़ा (ब) हृदय (स) किडनी (द) यकृत
----
सही जवाब-1.(ब) मानसूनी प्रदेश, 2.(अ) मानसूनी प्रदेश, 3.(द) उपर्युक्त सभी, 4.(स) उच्च क्षमता और आर्थिक बचत, 5.(स) एसीटिक अम्ल, 6.(ब)मिथाइल एल्कोहॉल, 7.(अ) किण्वन, 8.(अ)आद्य शिव, 9.(द)लोथल, 10.(द)मृतकों का टीला, 11.(स)सिंधु घाटी की सभ्यता, 12.(अ) एलारा, 13.(अ)जैन, 14.(स) हिंदू धर्म, 15.(द) आनुवंशिक के लिए, 16.(ब) लैनी ने, 17.(स) चेचक, 18.(अ) एफ.जी. बैटिंग ने, 19.(द) अरस्तु, 20.(अ) मेयर, 21.(अ) एपिथीलियमी ऊतक, 22.(ब) किंग कोबरा, 23.(अ) डे्रको, 24.(स) अल्ट्रासोनिक तरंग, 25.(द) होमो सेपियंस, 26.(द) ये जीव रासायनिक क्रियाओं के उत्प्रेरक हैं, 27.(ब) हाइग्रोमीटर, 28.(द) इनमें से कोई नहीं, 29. (द) लोहा, 30.(स) किडनी।
हाल के सालों में मधुमक्खियों के झुंड के झुंड खत्म होते जा रहे हैं। वैज्ञानिक पंद्रह साल से इस गुत्थी को सुलझाने में लगे रहे कि ऐसा क्यों हो रहा है। अब समझ आया है कि बीमारी की वजह से ऐसा हो रहा है। खेतों में इस्तेमाल होने वाले कुछ कीटनाशक मधुमक्खियों के लिए घातक साबित हो रहे हैं। मधुमक्खियां दूसरी बीमारियों की तरह यूं ही नहीं मर जातीं, बल्कि पूरा का पूरा झुंड कमजोर होने लगता है और इसे कॉलोनी कोलेप्स डिसऑर्डर या सीसीडी कहते हैं। इसकी संभावित वजह बारोवा कीटाणु हैं, जो मधुमक्खियों के लारवा तक पहुंच जाते हैं। नतीजतन ऐसी मधुमक्खियां पैदा होती हैं, जो उड़ नहीं सकतीं और अकसर बीमार रहती हैं। सीसीडी के लक्षण के बारे में थोड़ी बहुत जानकारी है, लेकिन उसकी वजह का अभी भी पता नहीं लग पाया है।
धुमक्खियां या दूसरी जंगली मक्खियां परागण में बड़ी भूमिका निभाती हैं। अगर ये उजड़ गईं तो इंसान के लिए अन्न और फल उगाना मुश्किल हो जाएगा। यही वजह है कि सीसीडी पर काबू पाने की कोशिश अमेरिका के साथ साथ यूरोप के कई देशों में भी चल रही है। वैसे जर्मनी में तो अब लोग शौकिया तौर पर भी मधुमक्खियां पाल रहे हैं। यहां करीब 500 तरह की मधुमक्खियां हैं।
मधुमक्खियों की आबादी कम होने की एक बड़ी वजह मोबाइल फोन के इस्तेमाल को माना जाता है। मोबाइल से निकलने वाले सिग्नल इनके लिए घातक साबित होते हैं ।
एपीमैथ्युस, शनि का पांचवा ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है 151,422 किमी शनि से और व्यास है115किमी । मिथकों के अनुसार एपीमैथ्युस आएप्ट्स का पुत्र और प्रामेथ्युस तथा एटलस का भाई और पेंडोरा का पति था।
इसे वाकर ने 1966मे खोजा था लेकिन उसे जानुस समझ लिया जो कि उसी के जैसी कक्षा में है। आधिकारिक रूप से इसकी खोज का श्रेय वाकर के साथ 1977 में इसे देखने वाले फाउंटेन और लार्शन को दिया जाता है। वायेजर 2 ने यह प्रमाणित कर दिया कि एपिमैथ्युस और जानुस एक ही कक्षा में परिक्रमा करने वाले दो चन्द्रमा है।
इस चन्द्रमा पर 30 किमी व्यास के कई क्रेटर है और कुछ छोटी पर्वतश्रेणी तथा घाटियां भी है। एपीमैथ्युस पर के ढेर सारे क्रेटर यह दर्शाते है कि एपिमैथ्युस बहुत पुराना चन्द्रमा है।