सामान्य ज्ञान
यवन एक जाति थी, जो गांधार देश की सीमा पर रहती थी। प्राचीन काल में यूनान में रहने वाले लोगों के लिए भी यवन शब्द का प्रयोग होता था ग्रीक लोगों को फारसी में यौन कहा जाता था। मान्यता है कि यवन शब्द इसी यौन का रूपांतर है। सिकंदर के आक्रमण के समय यवनों का एक उपनिवेश अफग़़ानिस्तान में था। मेगस्थनीज आदि भारत आने वाले यवन ही थे। अशोक के शिलालेखों में भी यौन शब्द का उल्लेख मिलता है। इससे पता चलता है कि उस समय इन लोगों ने पश्चिमी भारत में भी एक बस्ती बना ली थी।
महाभारत के अनुसार ययाति पुत्र तुर्वसु के वंशज थे। पहले ये क्षत्रिय थे, पर ब्राह्मणों से द्वेष रखने के कारण शूद्रों में होने लगी। इनका नंदिनी गाय के योनि प्रदेश से उत्पन्न होना भी बताया गया है। महाभारत युद्ध में ये कौरवों के साथ थे। इससे पूर्व दिग्विजय के समय नकुल और सहदेव ने इन्हें पराजित किया था।
रघु वंश या इक्ष्वाकु वंश के गुरु वसिष्ठ जी ने श्री राम की वंशावली का वर्णन किया जो इस प्रकार है:
आदि रूप ब्रह्मा जी से मरीचि का जन्म हुआ। मरीचि के पुत्र कश्यप हुए। कश्यप के विवस्वान और विवस्वान के वैवस्वत मनु हुए। वैवस्वतमनु के पुत्र इक्ष्वाकु हुए। इक्ष्वाकु ने अयोध्या को अपनी राजधानी बनाया और इस प्रकार इक्ष्वाकु कुल की स्थापना की। इक्ष्वाकु के पुत्र कुक्षि हुए। कुक्षि के पुत्र का नाम विकुक्षि था। विकुक्षि के पुत्र बाण और बाण के पुत्र अनरण्य हुये। अनरण्य से पृथु और पृथु से त्रिशंकु का जन्म हुआ।
त्रिशंकु के पुत्र धुन्धुमार हुए। धुन्धुमार के पुत्र का नाम युवनाश्व था। युवनाश्व के पुत्र मान्धाता हुए और मान्धाता से सुसन्धि का जन्म हुआ। सुसन्धि के दो पुत्र हुए- धु्रवसन्धि एवं प्रसेनजित।
धु्रवसन्धि के पुत्र भरत हुए। भरत के पुत्र असित हुए और असित के पुत्र सगर हुए । सगर के पुत्र का नाम असमञ्ज था। असमञ्ज के पुत्र अंशुमान तथा अंशुमान के पुत्र दिलीप हुए। दिलीप के पुत्र भगीरथ हुए, इन्हीं भगीरथ ने अपनी तपोबल से गंगा को पृथ्वी पर लाया। भगीरथ के पुत्र ककुत्स्थ और ककुत्स्थ के पुत्र रघु हुए।
रघु के अत्यंत तेजस्वी और पराक्रमी नरेश होने के कारण उनके बाद इस वंश का नाम रघु वंश हो गया। रघु के पुत्र प्रवृद्ध हुए जो एक शाप के कारण राक्षस हो गए थे, इनका दूसरा नाम कल्माषपाद था। प्रवृद्ध के पुत्र शंखण और शंखण के पुत्र सुदर्शन हुये। सुदर्शन के पुत्र का नाम अग्निवर्ण था। अग्निवर्ण के पुत्र शीघ्रग और शीघ्रग के पुत्र मरु हुए।
मरु के पुत्र प्रशुश्रुक और प्रशुश्रुक के पुत्र अम्बरीष हुये। अम्बरीष के पुत्र का नाम नहुष था। नहुष के पुत्र ययाति और ययाति के पुत्र नाभाग हुये। नाभाग के पुत्र का नाम अज था। अज के पुत्र दशरथ हुए और दशरथ के ये चार पुत्र रामचन्द्र, भरत, लक्ष्मण तथा शत्रुघ्न हैं।
दक्षिण भारत के तमिलनाडु राज्य में तंजौर (तंजावूर) के मंदिर में उकेरी गई चित्रकला को तंजौर कलाकृतियों का नाम दिया गया। शैलीगत ढंग से यह माना जाता है कि यह 16वीं शताब्दी में नायक शासकों के शासन के दौरान उभर कर आई। 17वीं सदी में मराठा शासन में इस कला को नया प्रोत्साहन और संरक्षण प्राप्त हुआ। मराठा शासकों के समय तंजौर कला, वास्तुकला, शिक्षण, संगीत और प्रदर्शन कला के एक महान केंद्र के रूप में उभर कर आया।
स्थानीय तौर पर पालागई (लकड़ी का तख्त) और पदम (चित्र) का तात्पर्य लकड़ी के तख्तों पर चित्र बनाने की पद्धति से है जो इस क्षेत्र की विशेष शैली है। ऐसा माना जाता है कि पहले इस कला को दीवारों पर बनाया जाता था और फिर उसे ऐची चीज़ों पर बनाया जाने लगा जिसे आसानी से ले जाया जा सकता हो। इन चित्रों में दृश्य हिंदू धर्म की वैष्णव और शैव परंपरा से उत्पन्न हुए हैं। हालांकि इसमें अन्य धर्मों और धर्मनिरपेक्ष विषयों पर भी कई चित्र मिलते हैं। इन चित्रों में दरबार के दृश्य और संतों तथा शासकों के चित्र शामिल हैं।
तंजौर कलाकृतियों में असली सोने और चांदी का वर्क, बहुमूल्य मोती, शीशे और रत्नों विशेष रूप से सोने का बखूबी इस्तेमाल होता है। देवी-देवताओं की कलाकृतियों में लाल, हरे, नीले, काले और सफेद रंगों के इस्तेमाल के अलावा श्री कृष्ण के बाल रूप की कलाकृति में संगमरमर के साथ अक्सर गुलाबी जबकि भगवान विष्णु और उनके अवतारों के चित्रों में अक्सर हरे रंग की झलक दिखती है।
वत्स या वंश पौराणिक 16 महाजनपदों में से एक है। आधुनिक उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद तथा मिजऱ्ापुर जि़ले इसके अंतर्गत आते थे। इस जनपद की राजधानी कौशांबी (जि़ला इलाहाबाद उत्तर प्रदेश) थी। ओल्डनबर्ग के अनुसार ऐतरेय ब्राह्मण में जिन वंश के लोगों का उल्लेेख है वे इसी देश के निवासी थे। कौशांबी में जनपद की राजधानी प्रथम बार पांडवों के वंशज निचक्षु ने बनाई थी। वत्स देश का उल्लेख वाल्मीकि रामायण में भी है कि लोकपालों के समान प्रभाव वाले राम चन्द्र वन जाते समय महानदी गंगा को पार करके शीघ्र ही धनधान्य से समृद्ध और प्रसन्न वत्स देश में पहुंचे। इस उद्धरण से सिद्ध होता है कि रामायण-काल में गंगा नदी वत्स और कोसल जनपदों की सीमा पर बहती थी।
गौतम बुद्ध के समय वत्स देश का राजा उदयन था जिसने अवंती-नरेश चंडप्रद्योत की पुत्री वासवदत्ता से विवाह किया था। इस समय कौशांबी की गणना उत्तरी भारत के महान नगरों में की जाती थी। अंगुत्तरनिकाय के सोलह जनपदों में वत्स देश की भी गिनती की गई है। वत्स देश के लावाणक नामक ग्राम का उल्लेख भास विरचित स्वप्नवासवदत्ता नाटक के प्रथम अंक में है।
1. कंटूर रेखा किस प्रकार के स्थानों को जोडऩे वाली रेखा है?
(अ) समान तापमान वाले (ब) समान दाब वाले (स) समान वर्षा वाले (द)समान ऊंचाई वाले
2. आइसो हेल्म किसकी समान रेखाएं हैं?
(अ) लवणता (ब) ऊंचाई (स) हिमपात (द) वर्षा
3. समवर्षा रेखाएं किन स्थानों को जोड़ती हैं?
(अ) समान तापवाले (ब) समान दाब वाले (स) समान वर्षा वाले (द) समान ऊंचाई वाले
4. हाइटोलॉजी में किस विषय का अध्ययन किया जाता है?
(अ) भूकंप (ब) वर्षा (स) ज्वालामुखी (द) उच्च तापमान
5. किस देश को मछुआरों का देश कहा जाता है?
(अ) जापान (ब) नॉर्वे (स) यूरोप (द) रूस
6. किस शहर को निषिद्घ शहर कहा जाता है?
(अ) शिकागो (ब) ल्हासा (स) रोम (द) इंफाल
7. कौन सा देश आम तौर पर सुनहरे ऊन का देश के रूप में जाना जाता है?
(अ)जर्मनी (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) ब्रिटेन (द) जापान
8. कौन सा शहर महलों का शहर (सिटी ऑफ पैलेस) कहलाता है?
(अ) रोम (ब) कोलकाता (स) टोकियो (द) जयपुर
9. कौन सा महाद्वीप अंधमहाद्वीप कहलाता है?
(अ) दक्षिणी अमेरिका (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) एशिया (द) अफ्रीका
10. जापान के सबसे पुराने धर्म के रुप में पहचाने जाने वाले शिन्तो धर्म के अनुयायी मुख्य रुप से किस देवता की पूजा करते हैं?
(अ)विष्णु (ब) शिव (स) इंद्र (द) सूर्य
11. भूटान की राजकीय राजधानी है?
(अ) थिंपू (ब) लिलांग्वे (स)क्वालालंपुर (द)लापाज
12. मूल अधिकारों पर आवश्यक प्रतिबंध लगाने का अधिकार निम्नलिखित में से किसे है?
(अ) राष्टï्रपति को (ब) प्रधानमंत्री को (स)संसद को (द) न्यायपालिका को
13. निम्न में से कौन सी फसल खरीफ की फसल कहलाती है?
(अ) गेहंू (ब) चावल (स)चना (द)सूरजमुखी
14. पौधों को रोग प्रतिरोधी किस प्रकार बनाया जाता है?
(अ)तापीय क्रिया से (ब) हार्मोन क्रिया से (स) कोल्वासीन क्रिया से (द) उनकी जंगली किस्म से प्रजनन क्रिया द्वारा
15. सरसों की मिश्रित खेती निम्नलिखित में से किस फसल के साथ की जाती है?
(अ) सूरजमुखी के साथ (ब) चना के साथ (स) गेहूं के साथ (द) मटर के साथ
16. किस वर्ष भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक में स्वर्ण पदक हासिल किया था?
(अ)1994 (ब)1998 (स)1980 (द)1976
17. कौन सा महासागर हेरिंग पॉण्ड कहलाता है?
(अ) आर्कटिक महासागर (ब) प्रशांत महासागर (स) अटलांटिक महासागर (द) हिंद महासागर
18. निम्नलिखित मे से कौन सा वन्य प्राणी अभयारण्य असम राज्य में स्थित है?
(अ) सुंदर वन (ब) मानस (स) बांदीपुर (द) पेरियार
19. लाख का स्त्राव किससे होता है?
(अ) कुछ पशुओं से (ब) लुसिफर लेसिया नामक कीट से (स) कुछ पक्षियों से (द) पेड़ों से
20. कोको का सर्वाधिक निर्यात कौन सा देश करता है?
(अ) कैमरून, अफ्रीका (ब) लीबिया (स) सीरिया (द) फिनलैंड
21. कोको के पेड़ों के लिए सर्वाधिक अनुकूल जलवायु कौन सी है?
(अ) सवाना (ब) भूमध्यसागरीय (स) विषुवतीय (द) मानसूनी
22. नदियों में बाढ़ आने का प्रमुख कारण क्या है?
(अ)ज्वालामुखी (ब)भारी वर्षा (स) भूकंप (द) वनोन्मूलन
23. दो बड़े भूखंडों को जोडऩेवाली ऐसी संकरी भू-पट्टïी क्या कहलाती है, जिसके दोनों ओर पानी होती है?
(अ) प्रायद्वीप (ब)जलडमरू-मध्य (स) लैगून (द) थलडमरू-मध्य, इस्थमस
24. समुद्र के ज्वार-भाटा में किस कारण परिवर्तन होता है?
(अ) पृथ्वी का गोल आकार (ब) चंद्रमा की अलग-अलग अवस्थाएं (स) चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति में परिवर्तन (द) पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति में परिवर्तन
25. निम्रलिखित में से कौन सा जीव असमतापी है?
(अ) पेंग्विन (ब) कछुआ (स) हाथी (द) ह्वïेल
26. कौन सा पक्षी दूसरे पक्षी के घोंसले में अंडे डालने के लिए मशहूर है?
(अ)कोयल (ब) कौवा (स) टिटहरी (द) कबूतर
27. बनारस सेंट्रल हिन्दु कॉलेज की स्थापना किसने की थी?
(अ)आचार्य विनोबा भावे ने (ब)एनीबेसेंट ने (स) सरोजनी नायडू ने (द) स्वामी विवेकानंद ने
28. माउंट एवरेस्ट पर बना विश्व का सबसे ऊंचा 6500 मीटर मेट स्टेशन किसने स्थापित किया है?
(अ)चीन (ब) भारत (स) पाकिस्तान (द)नेपाल
29. रेडियोमीटर से क्या मापा जाता है?
(अ) पर्वतों की ऊंचाई (ब) रेडियेशन (स) विद्युत (द) भूकंप की तीव्रता
30. एक व्यक्ति कितनी बार रक्त दान कर सकता है?
(अ) 25 से 30 वर्ष की आयु तक 50 बार (साल में दो बार) (ब) 18 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक 168 बार (साल में चार बार) (स) 30 से 40 वर्ष की आयु में 100 बार (द) 25 से 50 साल की आयु तक डेढ़ सौ बार
-----
सही जवाब-1.(द)समान ऊंचाई वाले, 2.(अ) लवणता, 3.(स) समान वर्षा वाले, 4.(ब)वर्षा, 5.(ब)नॉर्वे, 6.(ब)ल्हासा, 7.(ब) ऑस्ट्रेलिया, 8.(ब)कोलकाता, 9.(द) अफ्रीका, 10.(द) सूर्य, 11.(अ) थिंपू, 12.(स) संसद को, 13.(ब) चावल, 14.(द) उनकी जंगली किस्म से प्रजनन क्रिया द्वारा, 15.(स) गेहूं के साथ, 16.(स) 1980 में, 17.(स) अटलांटिक महासागर, 18.(ब) मानस, 19.(ब)लुसिफर लेसिया नामक कीट से, 20.(अ) कैमरून, अफ्रीका, 21.(ब) भूमध्यसागरीय, 22.(द) वनोन्मूलन, 23.(द) थलडमरू-मध्य, इस्थमस, 24.(ब) चंद्रमा की अलग-अलग अवस्थाएं, 25.(ब) कछुआ, 26.(अ) कोयल, 27.(ब) एनीबेसेंट ने, 28.(अ) चीन, 29.(ब) रेडियेशन, 30.18 वर्ष की आयु से 60 वर्ष की आयु तक 168 बार (साल में चार बार)।
1. देश में आर्थिक दक्षता बढ़ाने के लिए कारोबारी संगठनों के भक्षक और मिलीभगत पूर्ण व्यवहार से रक्षा करने और कारोबारी संगठनों के हित के संरक्षण के लिए निम्नलिखित में से किस आयोग की रचना की गई?
(अ) ज्ञान आयोग (ब) कृषक आयोग (स) प्रशासनिक सुधार आयोग (द) प्रतियोगिता आयोग
2. सार्क द्वारा 2001-2010 का दशक निम्नलिखित में से किस दशक के रूप में मनाया गया?
(अ) महिला अधिकार (ब) बाल अधिकार (स) वरिष्ठï नागरिक अधिकार (द) प्राणी अधिकार
3. जी-20 विश्व के 20 सर्वाधिक शक्तिशाली देशों का समूह है, आर्थिक प्रतिनिधित्व की दृष्टिï से जी-20 राष्टï्र विश्व की कितने प्रतिशत अर्थव्यवस्था का प्रतिनिधितव करते हैं?
(अ) 50 प्रतिशत (ब) 60 प्रतिशत (स) 85 प्रतिशत (द) 70 प्रतिशत
4. भारतीय संविधान का अभिभावक कौन है?
(अ) राष्टï्रपति (ब) प्रधानमंत्री (स) सर्वोच्च न्यायालय (द) निर्वाचन आयोग
5. राज्यसभा के गठन में प्रक्रिया, अनुभव एवं सेवा को प्रतिनिधित्व देने में भारतीय संविधान निम्नांकित उदाहरण से प्रभावित हुए थे?
(अ) आयरिश गणतंत्र (ब) कनाडा (स) संयुक्त राज्य अमेरिका (द) ऑस्ट्रेलिया
6. भारत में कलेक्टर का पद औपनिवेशिक शासन ने उधार लिया था?
(अ) इंग्लैंड से (ब) आयरलैंड से (स) आस्ट्रिया से (द) फ्रांस से
7. निम्नलिखित में से कौन सा लक्षण भारतीय परिसंघ और अमेरिकी परिसंघ में समान रूप से पाया जाता है?
(अ) एक ही नागरिकता (ब) संविधान की तीन सूचियां (स) न्यायपालिका की द्वैधता (द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय
8. मंडल कमीशन ने पिछड़े वर्ग के लिए कितने प्रतिशत आरक्षण दिया ?
(अ) 22 प्रतिशत (ब) 27 प्रतिशत (स) 30 प्रतिशत (द) 33 प्रतिशत
9. राष्टï्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की स्थापना कब हुई?
(अ) 1975 ई. में (ब) 1979 ई. में (स) 1990 ई. में (द) 1993 ई. में
10. क्रीमीलेयर संकल्पना से तात्पर्य है?
(अ) सामाजिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (स) जातियों के आधार पर वर्गीकरण (द) दुग्ध उपभोग के आधार पर वर्गीकरण
11. क्यूरी किसकी इकाई का नाम है?
(अ) पास्कल (ब) डाइन (स) अर्ग (द) जूल
12. खाद्य ऊर्जा को हम किस इकाई में माप सकते हैं?
(अ) कैलोरी (ब) केल्विन (स) जूल (द) अर्ग
13. एसआई पद्घति में लेंस की शक्ति की इकाई क्या है?
(अ) वाट (ब) डायोप्टर (स) ऑप्टर (द) मीटर
14. शरीर का वजन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
(अ) पृथ्वी की सतह पर सभी जगह एक समान होता है (ब)धु्रवों पर अधिकतम होता है (स) विषुवत् रेखा पर अधिकतम होता है (द) मैदानों की तुलना में पहाडिय़ों पर अधिक होता है
15. प्रकाश विद्युत प्रभाव का प्रतिपादन किया ?
(अ) क्रॉम्पटन (ब) मैक्सवेल (स) आइंस्टीन (द) न्यूटन
16. निम्नलिखित में से किसको भारत के राजनीतिक असंतोष का जनक कहा गया?
(अ) दादाभाई नौरोजी (ब) बाल गंगाधर तिलक (स) महात्मा गांधी (द) सरदार भगतसिंह
17. बंग-विभाजन की योजना निम्न में से किस वायसराय ने क्रियान्वित की थी?
(अ) लॉर्ड कर्जन (ब) लॉर्ड मिंटो (स) लॉर्ड चेम्सफोर्ड (द) लॉर्ड डफरिन
18. जलियांवाला बाग किस नगर में स्थित है?
(अ) लखनऊ (ब) पटियाला (स) अमृतसर (द) लाहौर
19. असहयोग आंदोलन के प्रभाव से कौन सी एक घटना घटित नहीं हुई थी?
(अ)भारतीय शिक्षण संस्थाओं की स्थापना (ब) स्वदेशी को प्रोत्साहन (स)ब्रिटिश अदालतों का बहिष्कार (द) महिलाओं को मताधिकार
20. निम्नलिखित में से किसके द्वारा स्वराज दल का गठन किया गया?
(अ) मौलाना आजाद (ब) चितरंजन दास (स) सरदार वल्लभभाई पटेल (द) जवाहरलाल नेहरू
21. निम्नलिखित में से कौन मुस्लिम लीग के संस्थापक थे?
(अ) आगा खां और सलीमुल्लाह खां (ब) आगा खां और जिन्ना (स) सर सैयद अहमद खां (द) उपर्युक्त में से कोई नहीं
22. किसके सुझाव पर भारतीयों को साइमन कमीशन की सदस्यता से बाहर रखा गया?
(अ) लॉर्ड इरविन (ब) लॉर्ड रीडिंग (स) लार्ड चैम्सफोर्ड (द) सर जॉन साइमन
23. महात्मा गांधी ने भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के किस अधिवेशन की अध्यक्षता की थी?
(अ) लखनऊ, 1916 (ब) अमृतसर, 1919 (स) बेलगांव, 1924 (द) लाहौर, 1929
24. ओबरा ताप विद्युत केंद्र की स्थापना किस देश के सहयोग से की गई?
(अ) सोवियत रूस (ब) जापान (स) जर्मनी (द) अमेरिका
25. निम्नलिखित में से किस एक देश को यूरेनियम सिटी स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रूस (द)संयुक्त राज्य अमेरिका
26. निम्नलिखित देशों में से किसके पास दुनिया का सबसे बड़ा यूरेनियम का भंडार है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) कनाडा (स) रशियन फेडरेशन (द) यूएसए
27. संभाव्य जल विद्युत शक्ति का न्यूनतम विकास किस महाद्वीप में हुआ है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) अफ्रीका (द) उत्तर अमेरिका
---
सही जवाब- 1.(द) प्रतियोगिता आयोग, 2.(ब) बाल अधिकार, 3. (स) 85 प्रतिशत, 4.(स) सर्वोच्च न्यायालय, 5.(अ) आयरिश गणतंत्र, 6.(अ) इंग्लैंड से, 7.(द) संविधान के निर्वाचन के लिए परिसंघीय उच्चतम न्यायालय, 8.(ब) 27 प्रतिशत, 9.(द) 1993 ई. में, 10. (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण, 11.(अ) पास्कल, 12.(अ) कैलोरी, 13.(ब) डायोप्टर, 14.(ब)धु्रवों पर अधिकतम होता है, 15.(स) आइंस्टीन, 16.(ब) बाल गंगाधर तिलक, 17.(अ) लॉर्ड कर्जन, 18.(स) अमृतसर, 19.(द) महिलाओं को मताधिकार, 20.(ब) चितरंजन दास, 21.(अ) आगा खां और सलीमुल्लाह खां, 22.(द) सर जॉन साइमन, 23.(स) बेलगांव, 1924, 24.(अ) सोवियत रूस, 25.(ब) कनाडा, 26.(ब) कनाडा, 27.(स) अफ्रीका।
वर्ष 1939 में जब दुनिया में दूसरा विश्व युद्ध हो रहा था, पारले कंपनी ने भारत में ग्लूकोज बिस्किट बनाने शुरू किए थे। 1980 में ग्लूको बिस्किट्स का नाम बदल कर पारले-जी कर दिया गया। इसमें जी का मतलब ग्लूकोज ही है।
1982 में लॉन्च हुए पारले-जी के पहले टीवी कमर्शल के साथ आया स्लोगन- स्वाद भरे, शक्ति भरे पारले-जी। 2001 में पहली बार पारले-जी ने कागज की पैकिंग छोड़ दी। नए मिलेनियम के लिए नई प्लास्टिक पैकिंग की शुरुआत की गई। स्वाद भरे, शक्ति भरे पारले-जी का सफर अब जी माने जीनियस तक पहुंच चुका है। इस के लेटेस्ट - कल के जीनियस ऐड को गुलजार ने लिखा है और पीयूष मिश्रा ने आवाज दी है।
पारले-जी बिस्किट्स जितना लोकप्रिय है, उतना ही लोकप्रिय है इसके पैकेट पर बने बच्चे का चेहरा। लोगों ने इस बच्ची की पहचान के लिए कई नाम सुझाए। किसी ने नागपुर की नीरू देशपांडे बताया तो किसी ने गुंजन गुंदानिया। आखिरकार पारले के मयंक शाह ने खुलासा किया कि दरअसल यह हाथ से बनाई गई तस्वीर थी जो ऐडवर्टाइजिंग फर्म ऐवरेस्ट के एक क्रिएटिव ने बनाई थी।
पेनिसिलयम एक साधारण फफूंद है। यह एक प्रकार का कवक श्रेणी का मृतजीवी वनस्पति है। इसे नीली यी हरी फफूंद भी कहा जाता है। यह सड़ी-गली सब्जियों, कटे हुए फलों, रोटी, सड़े हुए मांस, चमड़े आदि पर उगता है। विशेष कर यह नींबू के ऊपर बहुत ही सहज रूप से उगता है।
पेनिसिलियम पौधे का शरीर पतले सूते जैसी रचनाओं से बना होता है। इन रचनाओं को हाइफी कहते हैं। इसके सारे शरीर को माइसेलियम कहते हैं। इसका कवक जाल अनेक शाखाओं में बंटा रहता है। इसमें विखंडन द्वारा वर्धी प्रजनन होता है। पेनिसियम में स्पोर नाम कोनिडिया की शृंखला पाई जाती है जिसके द्वारा यह अलैंगिक प्रजनन करता है। पेनिसिलियम के पौधे से पेनिसिलीन नामक उप क्षार प्राप्त होता है। यह एक चमत्कारी औषधि है। इसका व्यवहार तपेदिक तथा अन्य विभिन्न रोगों में किया जाता है।
पेनिसिलीन का आविष्कार ब्रिटेन के वैज्ञानिक सर अलेक्जेंडर फ्लेमिंग ने 1929 में किया था। इस खोज के लिए 1954 में उन्हें चिकित्सा शास्त्र के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। पेनिसिलीन पहला आधुनिक प्रतिजैविक था। पेनिसिलियम की कई जातियां पनीर-व्यवसाय में पनीर तैयार करने में व्यवहृत होती हैं। कार्बनिक अम्ल के संश्लेषण में भी इसका उपयोग होता है। एल्कोहल बनाने में भी इसका इस्तेमाल किये जाते हैं। रंग तैयार करने में भी इसका उपयोग होता है।
दुनिया भर में दस्त और पेचिश से शिशुओं और छोटे बच्चों की होने वाली मौत का मुख्य कारण रोटावायरस है। पांच साल से छोटी उम्र के बच्चे और खास तौर पर छह महीने से दो साल तक की उम्र के बच्चे, इस बीमारी का ज्यादातर शिकार होते हैं। अनुमान के अनुसार रोटावायरस से हर साल लगभग 5 लाख से अधिक मौतें होती हैं। इनमें से 85 प्रतिशत से अधिक मौतें एशिया और अफ्रीका के कम आमदनी वाले देशों में होती हैं। 20 लाख से ज्यादा बच्चे हर साल शरीर में पानी की कमी के कारण अस्पताल में भर्ती किए जाते हैं।
वर्ष 2009 में रोटावायरस से संबंधित विश्वव्यापी निगरानी नेटवर्क में शामिल 43 देशों में अस्पताल में भर्ती पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों में से 36 प्रतिशत बच्चे रोटावायरस से संक्रमित थे। रोटावायरस सभी सामाजिक-आर्थिक वर्गों की आबादी को प्रभावित करता है तथा औद्योगिक और विकासशील देशों में एक समान रूप में पाया जाता है। स्वच्छता या जल आपूर्ति में अंतर से रोटावायरस संक्रमण पर प्रभाव नहीं पड़ता। इलेक्ट्रोनिक माइक्रोस्कोप से देखने पर यह वायरस गोलाकार चक्र जैसा दिखता है, जिसके कारण इसका नाम रोटावायरस रखा गया है। रोटावायरस से होने वाले दस्तों का कारण पेट और आंतों का संक्रमण है। जब बच्चे अपनी सफाई पर ध्यान नहीं देते, तो वे इससे संक्रमित हो जाते हैं। यह वायरस आपसी सम्पर्क या हवा के द्वारा फैलता है। इससे बच्चों को आम तौर पर हल्के दस्त लगते हैं और वे बिना किसी इलाज के तीन से पांच दिन में ठीक हो जाते हैं। लेकिन छोटे बच्चे, खासतौर पर जो दो वर्ष से छोटे हैं, उनके शरीर में पानी की कमी का खतरा पैदा हो जाता है।
रोटावायरस का पहला संक्रमण बहुत गंभीर होता है, क्योंकि बाद के वायरस संक्रमण के लिए शरीर में प्रतिरोधी शक्ति का निर्माण हो जाता है, यही कारण है कि इस तरह के संक्रमण प्रौढ़ व्यक्तियों में बहुत कम पाए जाते हैं। अनुमान है कि पांच साल की उम्र तक हर बच्चे को कम से कम एक बार रोटावायरस का संक्रमण होता है। ज्यादातर यह संक्रमण तीन महीने से लेकर तीन वर्ष की उम्र तक होता है।
इस समय अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में दो रोटावायरस टीके उपलब्ध हैं- रोटारिक्स और रोटाटेक। कम आयु वाले वर्गों में रोटावायरस की बीमारी के मामलों में ये टीके कम असरदार हैं। इसका कारण आंतों के अन्य संक्रमण, कुपोषण, तपेदिक आदि की ज्यादातर होने वाली बीमारियां भी हो सकती हंै। इसके अलावा सामान्य तौर पर टीकाकरण के अभियान में कम प्रतिशत आबादी कवर होने के कारण भी रोटावायरस टीके की प्रभावशीलता कम हो जाती है।
भारत में रोटावायरस की गंभीर बीमारी के मामलों से संबंधित राष्ट्रीय स्तर के प्रमाणित आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं, लेकिन अध्ययनों से पता चला है कि दस्त और पेचिश के कारण अस्पताल में भर्ती होने वालों में से औसतन 34 प्रतिशत मामले रोटावायरस संक्रमण के कारण हैं। पिछले कुछ वर्षों में दुनिया के अन्य देशों की तरह भारत में भी इन मामलों में कमी नहीं आई है, जिससे पता चलता है कि स्वच्छता में सुधार और एंटीबायोटिक दवाएं रोटावायरस के मामले में प्रभावी नहीं है।
1. एलेना बाल्टाचा का हाल ही में कैंसर के कारण निधन हो गया है, उनका संबंध किस खेल से था?
(अ) टेनिस (ब) बैडमिंटन (स) हॉकी (द) क्रिकेट
2. हाल ही में दीपिका पल्लीकल सुर्खियों में रही है, उनका संबंध किस खेल से है?
(अ) टेनिस (ब) स्क्वाश (स) बैडमिंटन (द) क्रिकेट
3. पूर्ण सूर्य ग्रहण के समय सूर्य का कौन-सा भाग दिखाई देता है?
(अ) कोई नहीं (ब) किरीट (स) प्रकाशमण्डल (द) वर्णमण्डल
4. यांम्योत्तर रेखा किसे कहते हैं?
(अ) कर्क रेखा को (ब) मकर रेखा को (स) भूमध्य रेखा को (द) यह काल्पनिक रेखा उत्तर व दक्षिण ध्रुवों को मिलाती है
5. चक्रवात अधिकांशत: बनते हैं?
(अ) शीतोष्ण कटिबंध में पछुआ हवाओं की पेटी में (ब) बंगाल की खाड़ी में (स) शुष्क प्रदेशों में (द) भूमध्य सागरीय क्षेत्रों में
6. निम्रलिखित में से कौन-सा देश विश्व का सबसे बड़ा ईधन काष्ठ का उत्पादक देश है?
(अ) इण्डोनेशिया (ब) रूस (स) भारत (द) चीन
7. पेंसिल बनाने में निम्नलिखित में से किस वृक्ष की लकड़ी का सामान्यत: प्रयोग किया जाता है?
(अ) टीक (ब) देवदार (स) सिडार (द) आबनूस
8. कोयले के निम्रलिखित प्रकारों में से किस एक में शेष प्रकारों की अपेक्षा अधिक प्रतिशत कार्बन अंश होता है?
(अ)बिटुमनी कोयला (ब)लिग्राइट (स)पीट (द) एंथ्रासाइट
9. बॉक्साइट निम्रलिखित में से किसका प्रमुख अयस्क है?
(अ) तांबा (ब) एल्युमिनियम (स)लोहा (द) जस्ता
10. एलएएन शब्द संबंधित है?
(अ)सडक़ परिवहन (ब)रेल परिवहन(स)कंप्यूटर (द)उपरोक्त सभी
11. मानव शरीर में यूरिया का निर्माण निम्नलिखित में से किस स्थान से होता है?
(अ) हृदय में (ब) वृक्क में (स)यकृत में (द)तिल्ली में
12. अंतर्राष्ट्रीय मात्रक पद्धति (एसआई) की सात मूलभूत राशियों में से दो हैं?
(अ) बल तथा दव्यमान (ब) समय तथा विद्युत आवेश (स) द्रव्यमान तथा समय (द) वेग तथा समय
13. एक शुद्ध घड़ी की घंटे की सूई प्रात: 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कितना कोण घूम जाती है?
(अ) 150 अंश (ब)144अंश (स)168अंश (द) 180अंश
14. भारी जल एक प्रकार का है?
(अ) शीतलक (ब) मंदक (स) अयस्क (द) र्इंधन
15. निम्नलिखित में से किस से टेप रिकार्डर की टेप लेपित रहती है?
(अ) लीला थोथा (ब) फेरोमैगनेटिक चूर्ण (स) जिंक ऑक्साइड (द) पारा
16. किसने सल्तनत काल में प्रचलित डाक व्यवस्था का विस्तृत विवरण दिया है?
(अ) अमीर खुसरो (ब) फरिश्ता (स) इब्नबतूता (द) जियाउद्दीन बरनी
17. कल्हण की राजतरंगिणी, जिसे सही अर्थों में पहला ऐतिहासिक ग्रंथ होने का गौरव प्राप्त है, किसने आगे बढ़ाया?
(अ) बिल्हण एवं मेरुतुंग (ब) बिल्हण एवं मम्मट (स) जोनराज एवं मेरुतुंग (द) जोनराज एवं श्रीवर
18. कृष्णदेव राय का राजकवि कौन था?
(अ) पेद्दन्ना (ब) तिम्मया (स) तेनाली रामकृष्ण (द) इनमें से कोई नहीं
19. लाल चेर के नाम से प्रसिद्ध वह चेर शासक कौन था, जिसने कण्णगी (पत्तिनी) के मंदिर का निर्माण कराया था?
(अ) एलारा (ब) कारिकाल (स) शेनगुट्टवन (द) नेदुन जेरल आदन
20. निम्रलिखित में से किस देश के संविधान से हम लोगों ने मौलिक अधिकारों की विचारधारा को ग्रहण किया है?
(अ) ब्रिटेन (ब)कनाडा (स) सोवियत संघ (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
21. संविधान मेें मूल अधिकारों से संबंधित उपबंधों को समाविष्ट करने का उद्देश्य किसके विधि शासन की स्थापना करना है?
(अ) प्रो. डायसी (ब)मैक्समूलर (स) रूसो (द) वाल्टेयर
22. मुंबई से 6 मील दूर धारापुरी/धारानगरी में स्थित गुफाएं हैं?
(अ) एलोरा(ब) एलीफैण्टा (स) कन्हेरी (द) इनमें से कोई नहीं
23. प्रधानमंत्री कौन बनता है?
(अ) लोकसभा में बहुमत दल का नेता (ब) सर्वाधिक उम्र का सांसद (स) सर्वाधिक मत प्राप्त करने वाला सांसद (द) राष्ट्रपति जिसे बनाना उचित समझे
24. मंत्रिपरिषद के सदस्यों को पद की गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) लोकसभा अध्यक्ष (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
25. केरल के समुद्री तट पर कौन-सा परमाणु खनिज पाया जाता है?
(अ) बेरीलियम (ब)यूरेनियम (स) थोरियम (द) मोनोजाइट
26. निम्रलिखित राज्यों के जोड़ों में से कौन-सा भारत में खनिज तेेेल उत्पन्न करता है?
(अ) असम-पश्चिम बंगाल (ब) असम-गुजरात (स) उड़ीसा-पश्चिम बंगाल (द) उड़ीसा- गुजरात
27. मथुरा तेल शोधनशाला के लिए कच्चा खनिज तेल कहां से मिलता है?
(अ) मुंबई हाई क्षेत्र में (ब)असम तेल क्षेत्र में (स)गुजरात तेल क्षेत्र में (द) कावेरी डेल्टा से
----------
सही जवाब- 1. (अ) टेनिस, 2. (ब) स्क्वाश, 3.(ब)किरीट, 4.(द) यह काल्पनिक रेखा उत्तर व दक्षिण ध्रुवों को मिलाती है, 5.(अ) शीतोष्ण कटिबंध में पछुआ हवाओं की पेटी में, 6.(स) भारत, 7.(स) सिडार, 8.(द) एंथ्रासाइट, 9. (ब) एल्युमिनियम, 10.(स) कंप्यूटर, 11.(ब) वृक्क में, 12.(स) द्रव्यमान तथा समय, 13.(द) 180अंश, 14.(ब)मंदक, 15.(ब)फेरोमैगनेटिक चूर्ण, 16.(स) इब्नबतूता, 17.(द) जोनराज एवं श्रीवर, 18.(अ) पेद्दन्ना, 19.(अ) एलारा, 20.(द) सं. रा. अमेरिका, 21.(अ)प्रो. डायसी, 22.(ब) एलीफैण्टा, 23.(अ) लोकसभा में बहुमत दल का नेता, 24.(अ) राष्ट्रपति, 25.(द) मोनोजाइट, 26.(ब) असम-गुजरात, 27.(अ)मुंबई हाई क्षेत्र में।
दुनिया में रेडक्रॉस दिवस 8 मई को मनाया जाता है। स्विटजरलैंड का युवा व्यवसायी हैनरी डुनांड ‘रेडक्रॉस’ गतिविधि का जनक था। फ्रांस और ऑस्ट्रेलिया युद्ध के दौरान इटली में वर्ष 1859 में सौलफिरेनो की युद्ध भूमि में घायल सैनिकों की दुर्दशा देखकर वह बड़े भयभीत हो गए थे।
उन्होंने तुरंत स्थानीय समुदाय की सहायता से मदद कार्य शुरू किए। युद्ध की विभीषिका के बाद उनके विचारों पर जो प्रभाव पड़ा, उसका वृतांत फ्रेंच भाषा में लिखी 1962 में प्रकाशित पुस्तक ‘ए सूवेनिअर ऑफ सौलफिरेनो’ में दिखाई देता है जो युद्ध की अमानवीयता के विरूद्ध भावुक अपील बन गई। यह आज भी अब तक लिखी गई युद्ध की सर्वाधिक सजीव और मर्मस्पर्शी पुस्तकों में से एक है। इस पुस्तक के जारी होने के एक वर्ष के बाद हैनरी डुनांड के सुझावों पर विचार करने के लिए जिनेवा में एक अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस प्रकार रेडक्रॉस आंदोलन का जन्म हुआ। अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस आंदोलन जिनेवा सम्मेलन अधिनियम 1864 के द्वारा स्थापित किया गया था। रेडक्रॉस की स्थापना करने वाले देश को सम्मान देने के लिए इस आंदोलन के नाम और प्रतीक को स्विटजरलैंड के राष्ट्रीय ध्वज के उत्क्रमण से लिया गया है।
प्रथम विश्व युद्ध 1914 के दौरान प्रभावित सैनिकों की देखभाल के लिए सेंट जॉन्स एम्बुलेंस एसोसिएशन और ब्रिटिश रेडक्रॉस की एक संयुक्त समिति के अलावा और कोई संस्था नहीं थी। ब्रिटिश रेडक्रॉस सोसाइटी से स्वतंत्र भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की स्थापना के लिए 17 मार्च, 1920 को एक विधेयक लाया गया और यह 1920 में कानून बना। 7 जून, 1920 को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के गठन के लिए औपचारिक रूप से 50 सदस्यों को मनोनीत किया गया और इन्हीं में से पहली प्रबंध निकाय चुनी गई। तमिलनाडु शाखा की राष्ट्रीय रेडक्रॉस और रेड क्रेसेंट सोसायटी, रेडक्रॉस एवं रेड क्रेसेंट मूवमेंट संघ, अंतर्राष्ट्रीय रेडक्रॉस एवं रेडक्रेसेंट समिति से राष्ट्रीय मुख्यालय और व्यक्तिगत स्तर पर अपनी गतिविधियों के सहयोग के लिए साझेदारी है।
अलकनंदा एक नदी है, जो प्राचीन गंगा नदी की सहयोगी नदी हैं। यह गंगा के चार नामों में से एक है। चार धामों में गंगा के कई रूप और नाम हैं। गंगोत्री में गंगा को भागीरथी के नाम से जाना जाता है, केदारनाथ में मंदाकिनी और बद्रीनाथ में अलकनन्दा। यह उत्तराखंड में शतपथ और भगीरथ खडक़ नामक हिमनदों से निकलती है। यह स्थान गंगोत्री कहलाता है।
अलकनंदा नदी घाटी में लगभग 229 किमी तक बहती है। देव प्रयाग या विष्णु प्रयाग में अलकनंदा और भागीरथी का संगम होता है और इसके बाद अलकनंदा नाम समाप्त होकर केवल गंगा नाम रह जाता है। अलकनंदा चमोली टेहरी और पौड़ी जिलों से होकर गुजऱती है। गंगा के पानी में इसका योगदान भागीरथी से अधिक है।
हिंदुओं का प्रसिद्ध तीर्थस्थल बद्रीनाथ अलकनंदा के तट पर ही बसा हुआ है। राफ्टिंग इत्यादि साहसिक नौका खेलों के लिए यह नदी बहुत लोकप्रिय है। तिब्बत की सीमा के पास केशवप्रयाग स्थान पर यह आधुनिक सरस्वती नदी से मिलती है। केशवप्रयाग बद्रीनाथ से कुछ ऊंचाई पर स्थित है। अलकनंदा की पांच सहायक नदियां हैं जो गढ़वाल क्षेत्र में 5 अलग अलग स्थानों पर अलकनंदा से मिलकर पंच प्रयाग बनाती हैं। ये नदियां हैं-
1. विष्णु प्रयाग जहां धौली गंगा अलकनंदा से मिलती है।
2. नंद प्रयाग जहां नंदाकिनी अलकनंदा से मिलती है।
3. कर्ण प्रयाग जहां पिंडारी अलकनंदा से मिलती है।
4. रूद्र प्रयाग जहां मंदाकिनी अलकनंदा से मिलती है।
5. देव प्रयाग जहां भागीरथी अलकनंदा से मिलती है।
साइबरनाइफ के नाम से लोकप्रिय रोबोटिक रेडियो सर्जरी मरीजों के लिए वरदान साबित हो रही है और मस्तिष्क की रसौली जैसी गंभीर समस्याओं से ग्रस्त लोगों के जीवन में नई आशा का संचार हो रहा है।
यकृत तथा प्रोस्ट्रेट कैंसर के अलावा कैंसर उत्पन्न करने वाली रसौली ,मस्तिष्क, यकृत, अग्न्याशय, फेफड़े ,गुर्दा में होने वाले घावों का भी इससे इलाज हो रहा है। इस इलाज पद्धति में छह से आठ सप्ताह की अवधि के लिए कम मात्रा में विकिरण पुंज दिया जाता है और स्वस्थ ऊतकों के ठीक होने में इतना समय लगता है। साइबर नाइफ अमेरिकी प्रौद्योगिकी है जिस पर 30 करोड़ रुपये का खर्च आता है। इसे विश्व में इलाज का पहला और संपूर्ण शरीर के लिए पहली और एकमात्र रेडियोसर्जरी प्रणाली माना जाता है।
कीमोथेरैपी के विपरीत साइबरनाइफ केवल रोगकारी ऊतकों को मारता है ।
हायपेरीयान शनि का सोलहवां ज्ञात चन्द्रमा है। इसकी कक्षा है- 14 लाख 81 हजार 100 किमी शनि से और व्यास है 286 किमी।
ग्रीक मिथकों के अनुसार हायपेरीयान एक टाईटन तथा युरेनस और गैया का पुत्र और हेलीओस का पिता था। इसकी खोज बांड और लासे ने 1848 में की थी। हायपेरीयान सौर मंडल में सबसे बड़ा अनियमित आकार का पिंड है। प्रोटीउस इससे बड़ा है लेकिन लगभग गोलाकार है। ऐसा प्रतीत होता है कि हायपेरीयान किसी बड़े पिंड का टुकड़ा है जो भूतकाल में किसी टक्कर से टूट गया था।
हायपेरीयान का घनत्व पानी के घनत्व का आधा है जो कि शनि के चन्द्रमाओं में सबसे कम है। इसका अर्थ यह है कि यह चन्द्रमा जलबर्फ का बना है और थोड़ी मात्रा में चट्टान है। यह चन्द्रमा स्पंज जैसे फुसफुसा है। इसका कम घनत्व गहरे और तीखे क्रेटरों से भी है।
शनि के अन्य चंद्रमाओं के विपरीत इसकी चमक कम है(अल्बीडो 02-0.3), जो इस पर किसी गहरे पदार्थ की पतली परत के कारण है। यह परत गहरे रंग के चन्द्रमा फोबे के पदार्थ से हो सकती है। कासीनी के आंकड़ों के अनुसार यह पदार्थ कार्बनिक है। वायेजर यान से लिए चित्रों और भूस्थित वेधशालाओं के अध्ययन के अनुसार हायपेरीयान का घुर्णन स्थायी नहीं है। इसके घुर्णन का अक्ष इतना अस्थिर है कि अंतरिक्ष में हायपेरीयान के अक्ष की दिशा का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। हायपेरीयान के जैसे अस्थिर अक्ष वाला एक और पिंड क्षुद्रग्रह 4178 टाउटेटीस है। हायपेरीयान एक अत्यंत अनियमित आकार का, अति दीर्घवृत्ताकार कक्षा में तथा एक बड़े चन्द्रमा टाईटन के समीप है जिससे इसका स्थायी घूर्णन अक्ष असंभव है।
हायपेरीयान के विषम घुर्णन के पीछे एक कारण यह भी है कि इसकी सतह एक जैसी है जबकि शनि के अन्य चंद्रमाओं के पाश्र्व गोलार्ध और मुख गोलार्ध में अंतर है।
1. आदर्श गैस की ऊर्जा निर्भर किस पर करती है?
(अ) दाब पर (ब) आयतन पर (स) तापमान पर (द)मोल की संख्या पर
2. तापमान एवं दबाव की समान स्थितियों के अंतर्गत सभी गैसों के समान आयतन में अणुओं की संख्या समान होती है। यह निर्णय कहलाता है?
(अ) अवोगाद्रो नियम (ब) बॉयल नियम (स) चाल्र्स नियम (द) गे-लुसाक नियम
3. लोहे पर जंग लगने पर लोहे के भार में क्या परिवर्तन होता है?
(अ) अधिक हो जाता है (ब) कम हो जाता है (स) वही रहता है (द) निश्चित नहीं रहता है
4. लोहे में जंग लगने में बना पदार्थ है?
(अ) फेरिक ऑक्साइड (ब) कैल्शियम क्लोराइड (स) सोडियम क्लोराइड (द) फेरिक एवं फेरस ऑक्साइड
5. किस पदार्थ के लगाने से कटे स्थान से रक्त का बहना रूक जाता है?
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) पोटैशियम सल्फेट (स) अमोनियम क्लोराइड (द) फेरिक क्लोराइड
6. तारपीन का तेल किससे प्राप्त होता है?
(अ) यूकेलिप्टस से (ब) जानवरों की चर्बी से (स) ताड़ के वृक्ष से (द) इनमें से कोई नहीं
7. लिटमस पेपर निम्न में से किससे प्राप्त होता है?
(अ) एक जीवाणु से (ब) एक कवक से (स) एक शैवाल से (द) एक लाइकेन से
8. पीलिया किस बीमारी का प्रतीक है?
(अ) वृक्क की बीमारी का (ब) यकृत की बीमारी का (स) अग्न्याशय की बीमारी का (द) थायराइड की बीमारी का
9. बॉम्बे बॉम्बर किस अंतराष्ट्रीय क्रिकेटर का उपनाम है?
(अ) राहुल द्रविड़ (ब) सचिन तेंदुलकर (स) विनोद काम्बली (द) सौरभ गांगुली
10. आइस हॉकी का खेल परिसर क्या कहलाता है?
(अ) एरीना (ब) रिंक (स) मैट (द) ग्रीन्स
11. किस खेल का खेल परिसर डायमण्ड कहलाता है?
(अ) हैण्डबॉल (ब) सॉफ्टबॉल (स) कार्फबॉल (द) बेसबॉल
12. लोकसभा के अध्यक्ष का निर्वाचन किस प्रकार होता है?
(अ) नियुक्त होता है (ब) मनोनीत होता है (स) निर्वाचित होता है (द) चयनित होता है
13. अच्छे शासन की अवधारणा को प्रमुखता कब मिली?
(अ) शीत युद्घ की समाप्ति पर (ब) वियतनाम युद्घ की समाप्ति पर (स) कोरिया वार की समाप्ति पर (द) द्वितीय विश्वयुद्घ की समाप्ति पर
14. निम्नलिखित आलेखों में से कौन सा आलेख गलत नजरबंदी के मामले में जारी किया जाता है?
(अ) परमादेश (ब) निषेध (स) अधिकार पृच्छा (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
15. उदारवाद का प्रतिवाद क्या है?
(अ) नव उदारवाद (ब) गांधीवाद (स) समाजवाद (द) आदर्शवाद
16. भारत में वित्तीय आपातकाल से संबंधित प्रावधान पहली बार किस वर्ष लागू किए गए थे?
(अ) 1962 (ब) 1965 (स) 1971 (द) कभी नहीं
17. नामदफा वन्य जीव अभयारण्य किस राज्य में स्थित है?
(अ) अरुणाचल प्रदेश (ब) जम्मू-कश्मीर (स) उड़ीसा (द) मिजोरम
18. खगचंदजेंदा राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?
(अ) मिजोरम (ब) सिक्किम (स) नगालैंड (द) असम
19. भारत में सबसे अधिक और सबसे कम वर्षा प्राप्त करने वाले दो राज्यों कौन-कौन से है?
(अ) केरल तथा मध्यप्रदेश (ब) मेघालय तथा राजस्थान (स) असम तथा राजस्थान (द) केरल तथा राजस्थान
20. मावसिनराम और चेरापूंजी में अधिक वर्षा होती है, क्योंकि?
(अ) यहां निम्न दाब रहता है (ब) यहां सदा भाप भरी हवाएं चलती है (स) यहां वर्षभर होती रहती है (द) यहां की पहाडिय़ां कीप की आकृति की हैं
21. किस सुल्तान के शासनकाल में दिल्ली सल्तनत का क्षेत्र सर्वाधिक विस्तृत था?
(अ) इल्तुतमिश (ब) अलाउद्दीन खिलजी (स) मुहम्मद तुगलक (द) सिकंदर लोदी
22. दिल्ली के किस सुल्तान ने ब्राह्मïणों पर जजिया कर आरोपित किया था?
(अ) बलबन (ब) अलाउद्दीन खिलजी (स) कुतुबुद्दीन ऐबक (द) मुहम्मद तुगलक
23. निम्नलिखित एक शासक ने संस्कृत लेख युक्त चांदी के सिक्के प्रचलित किए थे?
(अ) मुहम्मद गौरी (ब) महमूद गजनवी (स) शेरशाह सूरी (द) चंगेज खां
24. दिल्ली के किस सुल्तान को उसकी उदारता के कारण लाख बख्श पुकारा जाता था?
(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक (ब) इल्तुतमिश (स) गियासुद्दीन तुगलक (द) अलाउद्दीन खिलजी
25. चंदावर का युद्घ किनके बीच हुआ था?
(अ) पृथ्वीराज चौहान और महमूद गजनवी (ब) पृथ्वीराज चौहान और शिहाबुद्दीन गौरी (स) जयचंद और शिहाबुद्दीन गौरी (द) जयचंद और पृथ्वीराज चौहान
26. गांधी सागर, जवाहर सागर तथा राणा प्रताप सागर बांध किस नदी पर निर्मित है?
(अ) नर्मदा (ब) तापी (स) चंबल (द) कृष्णा
27. मैथान, बाल पहाड़ी एवं तिलैया बांध किस नदी पर बनाए गए हैं?
(अ) दामोदर (ब) बराकर (स) कोनार (द) बोकारो
28. भारत का सबसे ऊंचा नदी बांध कौन सा है?
(अ) हीराकुंड बांध (ब) भाखड़ा बांध (स) सरदार सरोवर बांध (द) टिहरी बांध
---
सही जवाब- 1.(द) मोल की संख्या पर, 2.(अ) अवोगाद्रो नियम, 3.(अ) अधिक हो जाता है, 4.(द) फेरिक एवं फेरस ऑक्साइड, 5.(द) फेरिक क्लोराइड, 6.(स) ताड़ के वृक्ष से, 7.(द) एक लाइकेन से, 8.(ब) यकृत की बीमारी का, 9.(ब) सचिन तेंदुलकर, 10.(ब) रिंक, 11.(द) बेसबॉल, 12.(स) निर्वाचित होता है, 13.(अ) शीत युद्घ की समाप्ति पर, 14.(द) बंदी प्रत्यक्षीकरण, 15.(स) समाजवाद, 16.(द) कभी नहीं, 17.(अ) अरुणाचल प्रदेश, 18.(ब) सिक्किम, 19.(ब) मेघालय तथा राजस्थान, 20.(द) यहां की पहाडिय़ां कीप की आकृति की हैं, 21.(ब) अलाउद्दीन खिलजी, 22.(स) कुतुबुद्दीन ऐबक, 23.(ब) महमूद गजनवी, 24.(अ) कुतुबुद्दीन ऐबक, 25.(स) जयचंद और शिहाबुद्दीन गौरी, 26.(स) चंबल, 27.(ब) बराकर, 28.(अ) हीराकुंड बांध।
मडिकेरी एक नगर है, जो मधुकेरी भी कहलाता है। पहले यह मरकरा नगर के नाम से भी प्रसिद्ध था। यह नगर दक्षिणी कर्नाटक भूतपूर्व मैसूर राज्य दक्षिण-पश्चिम भारत का हिस्सा है।
यह नगर पश्चिमी घाट में 1,160 मीटर की ऊंचाई पर मैसूर से मंगलोर जाने वाले राष्टï्रीय राजमार्ग पर स्थित है। 1681 में मुड्डïा राजा ने इस मध्यवर्ती लेकिन दुर्गम क्षेत्र को कुर्ग के स्वतंत्र हिंदू वंश की राजधानी के लिए चुना। 1812 में लिंगे राजा द्वारा बनवाया गया दुर्ग और पहाड़ी की चोटी पर ओंकारेश्वर मंदिर इस शांत नगर के निकट स्थित है। एक सुंदर छोटे बगीचे में स्थित राजा का स्थान मनोहारी दृश्य उत्पन्न करता है।
यहां एक विधि महाविद्यालय समेत कई महाविद्यालय हैं, जो मैसूर विश्वविद्यालय से संबद्घ हैं। इसके आसपास के क्षेत्र में कॉफी और चाय के बगान हैं। इसके निकट के क्षेत्रों में कई वन्यजीव अभयारण्य और आरामगाह हैं। जिनमें बांदीपुर राष्टï्रीय उद्यान, एक बाघ संरक्षण क्षेत्र, मछली ,मगरमच्छ,पक्षियों,हिरन व अन्य जानवरों का प्राकृतिक आवास भीमेश्वरी और मछली पकडऩे का कैंप भी है, भद्र वन्यजीव अभयारण्य बिलिगिरि पर्वतीय अभयारण्य काबिनी संरक्षित क्षेत्र, नागरहोल राष्टï्रीय उद्यान ,पक्षियों के लिए विख्यात रंगानाथिट्टïे और बाइसन नदी आश्रयणी के साथ दांडेली वन्यजीव अभयारण्य शामिल हैं। यहीं की जनसंख्या (2001 के अनुसार) 32 हजार 286 है।
कोटदीजी प्राचीन सिंधु सभ्यता का स्थल है, जो वर्तमान में पाकिस्तान के सिन्धु प्रांत के खैरपुुर में स्थित है। वर्ष 1955 में फजल अहमद खान ने इस स्थल की नियमित खुदाई करवाई । यहां पर प्राचीन हड़प्पा संस्कृति की अवस्था नजर आती है, जहां पत्थरों का इस्तेमाल होता था। संभवत: पाषाण युगीन सभ्यता का विकास यहां हुआ है। यहां से मुख्य अवशेष के रूप में वाणाग्र, कांस्य की चूडिय़ां, धातु के उपकरण और हथियार प्राप्त हुए हैं।
कन्हेरी गुफाएं महाराष्ट्र के पश्चिमी घाट पर संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के परिसर में स्थित हैं। कन्हेरी की गुफाओं में एक पहाड़ को तलाशकर लगभग 109 गुफाओं का निर्माण किया गया है। यह बौद्ध धर्म की शिक्षा हीनयान और महायान का एक बड़े केन्द्र रहा है।
कन्हेरी के चैत्यगृह की बनावट कार्ले के चैत्यगृह जैसी ही है। कन्हेरी के चैत्यगृह के प्रवेश द्वार के सामने एक आंगन है, जो अन्य किसी चैत्यगृह में नहीं मिलता है। यहां से यज्ञश्री शातकर्णी का एक अभिलेख प्राप्त हुआ है, जिसमें शकों और सातवाहनों के बीच वैवाहिक संबंधों का उल्लेख है।
कन्हेरी शब्द कृष्णागिरी यानी काला पर्वत से निकला है। इनको बड़े बड़े बेसाल्ट की चट्टानों से तराशा गया है। कन्हेरी का यह गिरिमंदिर बंबई से लगभग 25 मील दूर सालसेट द्वीप पर स्थित पर्वत की चट्टान काटकर बना बौद्धों का चैत्य है। हीनयान संप्रदाय का यह चैत्यमंदिर आंध्रसत्ता के प्राय: अंतिम युगों में दूसरी शती ई. के अंत में निर्मित हुआ था। इसकी बाहरी दीवारों पर जो बुद्ध की मूर्तियां बनी हैं, उनसे स्पष्ट है कि इसपर महायान संप्रदाय का भी बाद में प्रभाव पड़ा और हीनयान उपासना के कुछ काल बाद बौद्ध भिक्षुओं का संबंध इससे टूट गया था जो गुप्त काल आते आते फिर जुड़ गया, यद्यपि यह नया संबंध महायान उपासना को अपने साथ लिए आया, जो बुद्ध और बोधिसत्वों की मूर्तियों से प्रभावित है। इन मूर्तियों में बुद्ध की एक मूर्ति 25 फुट ऊंची है।
गुफा में स्तंभों की संख्या 34 है और समूची गुफा की लंबाई 86 फुट, चौड़ाई 40 फुट और ऊंचाई 50 फुट है। स्तंभों के ऊपर की नर-नारी-मूर्तियों को कुछ लोगों ने निर्माता दंपति होने का भी अनुमान किया है जो संभवत: अनुमान मात्र ही है। कोई प्रमाण नहीं जिससे इनको इस चैत्य का निर्माता माना जाए। कन्हेरी की गणना पश्चिमी भारत के प्रधान बौद्ध दरीमंदिरों में की जाती है।
अश्मक या अस्सक पौराणिक 16 महाजनपदों में से एक था। नर्मदा और गोदावरी नदियों के बीच स्थित इस प्रदेश की राजधानी पाटन थी। आधुनिक काल में इस प्रदेश को महाराष्ट्र कहते हैं।
बौद्ध साहित्य में इस प्रदेश का, जो गोदावरी तट पर स्थित था, कई स्थानों पर उल्लेख मिलता है। महागोविन्दसूत्तन्त के अनुसार यह प्रदेश रेणु और धृतराष्ट्र के समय में विद्यमान था। इस ग्रन्थ में अस्सक के राजा ब्रह्मदत्त का उल्लेख है।
सुत्तनिपात में अस्सक को गोदावरी-तट पर बताया गया है। इसकी राजधानी पोतन, पौदन्य या पैठान(प्रतिष्ठानपुर) में थी। पाणिनि ने अष्टाध्यायी में भी अश्मकों का उल्लेख किया है। सोननंदजातक में अस्सक को अवंती से सम्बंधित कहा गया है।
अश्मक नामक राजा का उल्लेख वायु पुराण और महाभारत में है। सम्भवत: इसी राजा के नाम से यह जनपद अश्मक कहलाया। ग्रीक लेखकों ने अस्सकेनोई लोगों का उत्तर-पश्चिमी भारत में उल्लेख किया है। इनका दक्षिणी अश्वकों से ऐतिहासिक सम्बन्ध रहा होगा या यह अश्वकों का रूपान्तर हो सकता है।
1. इंटीग्रेटेड सर्किट चिप (आई.सी.) पर किसकी परत लगी होती है?
(अ) सिलिकॉन (ब) निकिल (स) आयरन (द) कॉपर
2. चुंबकीय डिस्क पर किस पदार्थ की परत होती है?
(अ) आयरन ऑक्साइड (ब) फॉस्फोरस पेटॉक्साइड (स) मैग्नीशियम ऑक्साइड (द) सोडियम पेरोक्साइड
3. कंप्यूटर में किसी शब्द की लंबाई किसमें मापते हैं?
(अ) बाइट (ब) बिट (स) मीटर (द) मिमी
4. आधुनिक डिजिटल कंप्यूटर में किस पद्धति का उपयोग किया जाता है?
(अ) द्विआधारी अंक पद्धति (ब) दशमलव अंक पद्धति (स) अनुरूप गणना पद्धति (द) इनमें कोई नहीं
5. कंप्यूटर भाषा स्नह्रक्रञ्जक्र्रहृ किस क्षेत्र में उपयोगी है?
(अ) व्यवसाय (ब) रेखाचित्र (स) विज्ञान (द) वाणिज्य
6. वैसे नाभिक जिनमें न्यूट्रॉनों की संख्या समान, परंतु प्रोटॉनों की संख्या भिन्न हो, कहलाते हैं?
(अ) समइलेक्ट्रॉनिक (ब) समभारिक (स) समस्थानिक (द) समन्यूट्रॉनिक
7. आइसोटोन होते हैं?
(अ) समान संख्या में प्रोटॉन (ब) समान संख्या में न्यूट्रॉन (स) समान संख्या में न्यूक्लियान (द) इनमें से कोई नहीं
8. धब्बारहित लोहा बनाने में लोहे के साथ प्रयुक्त होने वाली महत्वपूर्ण धातु कौन सी है?
(अ) एल्युमीनियम (ब) क्रोमियम (स) टिन (द) कार्बन
9. नाभिकीय ऊर्जा प्राप्त करने के लिए किस तत्व का प्रयोग किया जाता है?
(अ) यूरेनियम (ब) एंटीमनी (स) लेन्थेनम (द) कोबाल्ट
10. नाभिकीय रिएक्टर में ईंधन का काम करता है?
(अ) कोयला (ब) यूरेनियम (स) रेडियम (द) डीजल
11. मच्छर क्वाइल में प्रयोग होने वाला पाइरेथ्रिन प्राप्त होता है?
(अ) एक कवक से (ब) एक बीजीय पौधे से (स) एक कीट से (द) एक जीवाणु से
12. हेरोइन निम्नलिखित में से किससे प्राप्त होता है?
(अ) सुपारी से (ब) भारतीय भाग से (स) अफीम पोस्ता से (द) तंबाकू से
13. निम्नलिखित में से कौन मानव निर्मित धान्य है?
(अ) बौना गेहूं (ब) संकर मक्का (स) ट्रिटीकेल (द) सोयाबीन
14. एकदिवसीय अंतर्राष्टï्रीय क्रिकेट मैच में पॉवर प्ले कौन साइड होता है?
(अ) केवल बैटिंग साइड (ब) केवल बॉलिंग साइड (स) बैटिंग एवं बॉलिंग दोनों साइड (द) अम्पायर की इच्छानुसार
15. अंतर्राष्टï्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष का चुनाव कितने वर्षों के लिए होता है?
(अ) चार वर्ष (ब) पांच वर्ष (स) आठ वर्ष (द) दस वर्ष
16. क्रिकेट खेल में स्टम्प्स की चौड़ाई कितनी होती है?
(अ) आठ इंच (ब) दस इंच (स) पांच इंच (द) नौ इंच
17. मानविकी के लिए पूर्णत: समर्पित भारत का पहला विश्वविद्यालय कहां स्थापित किया गया है?
(अ) लखनऊ (ब) दिल्ली (स) जयपुर (द) मुंबई
18. हाइली रिकल्ड माइग्रेन्ट प्रोग्राम के अंतर्गत हजारों भारतीयों को निम्नलिखित में से किस देश में हस्तांतरित किया गया था?
(अ) ब्रिटेन (ब) ऑस्ट्रेलिया (स) न्यूजीलैंड (द) कनाडा
19. प्रसिद्घ पेट्रोनास ट्विन टावर्स कहां स्थित है?
(अ) कुआलालम्पुर में (ब) वाशिंगटन (स) ताइवान (द) काबुल
20. भारत के अंतर्राष्टï्रीय फिल्म महोत्सव में सर्वश्रेष्ठï फिल्म को पुरस्कार स्वरूप क्या भेंट किया जाता है?
(अ) स्वर्ण सिंह (ब)स्वर्ण बा$ज (स)स्वर्ण मयूर (द) स्वर्ण कोयल
21. विद्युत उत्पादन के लिए भूतापीय ऊर्जा का प्रयोग सबसे पहले किस देश में किया गया?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) जापान (स) जर्मनी (द) इटली
22. विश्व में कोयला का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) चीन (ब) संयुक्त राज्य अमेरिका (स) भारत (द) रूस
23. सीमेंट उद्योग की स्थापना के लिए निम्न में से किसकी उपस्थिति अधिक प्रभावी होती है?
(अ) कोयला तथा अभ्रक (ब) कोयला तथा लौह अयस्क (स) चूना पत्थर, जिप्सम तथा कोयला (द) चूना पत्थर तथा मैंगनीज
24. किस प्राकृतिक प्रदेश में मानव को अत्यधिक संघर्षमय जीवन व्यतीत करना पड़ता है?
(अ) तृणभूमि प्रदेश में (ब)पश्चिम यूरोपीय प्रदेश में (स) विषुवतरेखीय प्रदेश में (द)उष्ण तथा शीत मरुस्थल प्रदेश में
25. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल निम्नलिखित में से किस प्राकृतिक प्रदेश में स्थित है?
(अ) उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश (ब) भूमध्यसागरीय प्रदेश (स) स्टेपी प्रदेश (द) भूमध्यसागरीय प्रदेश
26. विश्व में सर्वाधिक कागज तैयार करने वाला देश कनाडा किस प्राकृतिक प्रदेश में स्थित है?
(अ) भूमध्यसागरीय प्रदेश (ब) मानसूनी प्रदेश (स) टैगा प्रदेश (द) सवाना प्रदेश
27. सहारा प्रदेश में धूल दानव है?
(अ) प्रात: काल चलने वाली तीव्र आंधी (ब) धूल से युक्त हवा (स) बालुका स्तूपों का खिसकाव (द) धूल भरी वर्षा
28. भूमध्यसागरीय जलवायु क्षेत्रों में जाड़े की ऋतु में वर्षा किस कारण से होती है?
(अ)संवहन धाराओं के कारण (ब)जाड़ों में निम्न दबाव के कारण (स)लौटते हुए मानसून के कारण (द) स्थानीय वायु व्यवस्था के कारण
29. गाय के दूध का रंग किसकी मौजूदगी के कारण थोड़ा पीला होता है?
(अ) जैंथोफिल (ब) राइबोफ्लेविन (स) राइब्यूलोस (द) कैरोटिन
30. अन्न निम्न में से किसका समृद्ध स्रोत है?
(अ)स्टार्च के (ब)ग्लूकोस के (स) फ्रक्टोस के (द) माल्टोस के
---
सही जवाब- 1.(अ) सिलिकॉन, 2.(अ) आयरन ऑक्साइड, 3.(ब) बिट, 4.(अ) द्विआधारी अंक पद्धति, 5.(स) विज्ञान, 6.(द) समन्यूट्रॉनिक, 7.(ब) समान संख्या में न्यूट्रॉन, 8.(ब) क्रोमियम, 9.(अ) यूरेनियम, 10.(ब) यूरेनियम, 11.(ब) एक बीजीय पौधे से, 12.(स) अफीम पोस्ता से, 13.(स) ट्रिटीकेल, 14.(अ) केवल बैटिंग साइड, 15.(स)आठ वर्ष, 16.(द) नौ इंच, 17.(ब) दिल्ली, 18.(अ) ब्रिटेन, 19.(अ)कुआलालम्पुर में, 20.(स) स्वर्ण मयूर, 21.(द) इटली, 22.(अ) चीन, 23.(स) चूना पत्थर, जिप्सम तथा कोयला, 24.(द) उष्ण तथा शीत मरुस्थल प्रदेश में, 25.(अ) उष्ण मरुस्थलीय प्रदेश, 26.(स) टैगा प्रदेश, 27.(अ) प्रात: काल चलने वाली तीव्र आंधी, 28.(ब) जाड़ों में निम्न दबाव के कारण, 29.(द) कैरोटिन, 30.(अ)स्टार्च के।
मातृ मृत्यु अनुपात में सुधार एक अच्छा संकेत जरूर है लेकिन यह एसडीजी लक्ष्य से काफी दूर है
2016 से 2018 की तुलना में 2017 से 19 के बीच देश के मातृ मृत्यु अनुपात (एमएमआर) में 8.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके बाद भारत में एमएमआर 103 पर पहुंच गया है। हालांकि बड़ा सवाल यह है कि क्या वाकई भारत 2030 तक मातृ मृत्यु के सतत विकास के लक्ष्य (एसडीजी) को हासिल कर पाएगा। एसडीजी के तहत प्रति लाख जीवित जन्मों पर होने वाली मातृ मृत्यु दर को 70 पर सीमित रखने का लक्ष्य रखा गया था।
देश में एमएमआर के मामले में जिन पांच राज्यों का प्रदर्शन सबसे बेहतर था उनमें गुजरात, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना, महाराष्ट्र और केरल शामिल थे। ये वो राज्य हैं जिन्होंने एसडीजी लक्ष्य को हासिल कर लिया है। इनमें केरल में मातृ मृत्यु अनुपात की स्थिति सबसे बेहतर है। यहां प्रति लाख जीवित जन्मों में मातृ मृत्यु 30 दर्ज की गई थी। वहीं महाराष्ट्र में यह आंकड़ा 38, तेलंगाना में 56, तमिलनाडु और आंध्रप्रदेश में 58, झारखण्ड में 61 और गुजरात में 70 प्रति लाख था। जिन राज्यों की स्थिति सबसे खराब है उनमें असम सबसे ऊपर है जहां एमएमआर 205 दर्ज किया गया है।
इसी तरह उत्तर प्रदेश में यह आंकड़ा 167, मध्य प्रदेश में 163, छत्तीसगढ में 160, राजस्थान में 141, उड़ीसा में 136, बिहार में 130, पंजाब में 114 और पश्चिम बंगाल में 109 दर्ज किया गया था। ये वे राज्य हैं जहां मातृ मृत्यु अनुपात भारत के औसत एमएमआर से ज्यादा है। यदि भारत की राष्ट्रीय स्वास्थ्य नीति (एनएचपी) के लक्ष्यों पर गौर करें तो देश में 2020 तक एमएमआर को 100 प्रति लाख पर लाने का लक्ष्य रखा गया था जिसके हम लगभग करीब हैं।
यदि 2016-18 से तुलना करें तो उत्तर प्रदेश, राजस्थान और बिहार में सबसे ज्यादा सुधार आया है। आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में मातृ मृत्यु अनुपात में 30 प्रति लाख का सुधार आया है। वहीं राजस्थान में 23 और बिहार में 19 की कमी आई है। हालांकि इसके बावजूद इन राज्यों में मातृ मृत्यु अनुपात काफी ऊंचा है। (downtoearth.org.in)
तमाशा, मुख्य रूप से महाराष्ट्र के ग्रामीण लोगों के मनोरंजन का एक धर्मनिरपेक्ष रंगारंग कार्यक्रम होता है। इसका पूर्व वर्णन मांग और महाणों द्वारा प्रस्तुत खादी गम्मत के कथानकों में मिलता है, जो वास्तव में अभिनेताओं द्वारा खड़े होकर किया जाने वाला मनोरंजन होता है। इसका मूल स्वरूप जागरण - गंधाल जैसी विभिन्न लोक और लोकप्रिय परम्पराओं से लिया गया है। इसमें मराठी संत कवियों के ग्वालन, दशावतार और शाहिरों के पौडा तथा कथक के अन्य स्वरूप शामिल हैं और इसमें पारसी रंगमंच की मंचीय तकनीकों को उधार लिया गया है।
हालांकि महाराष्ट्र में तमाशा का स्वरूप अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग है, फिर भी तमाशा में मुख्यरूप से दो प्रधान भाग- यथा पूर्वरंग अथवा प्रस्तुतीकरण और वाग नाट्य यानी मूल नाटक होते हैं। जैसा कि रंगमंच के अन्य परम्परागत स्वरूपों में होता है, उसी प्रकार इसमें मंचन के बारे में हल्गीवाला और ढोलकीवाला के तबले की थापों द्वारा घोषणा की जाती है। इसके बाद अन्य वाद्ययंत्र वादक यथा टुंटुनवाला (एकतारा जैसा) और मंजीरवाला (जो झांझा बजाते हैं) अपने यंत्र बजाते हैं। नाटक प्रस्तुतीकरण अर्थात पूर्वरंग से शुरू होता है, जिसमें गणपति का आह्वान किया जाता है और जिसे तमाशा मंडली के सभी पुरूष सदस्य गाते हैं। इसके बाद कृष्णलीला शुरू होती है, जिसमें दो ग्रामीण लोग कृष्ण और उसके साथी पंड्या का अभिनय करते हैं और वे बाजार जाती हुई ग्वालनों (गोपियां अथवा दूधबेचने वाली महिलाओं) को रास्ते में रोकते हैं। नाटक के इस भाग में ग्वालनें मौसी से सुरक्षा का अनुरोध करती हैं। मौसी एक वरिष्ठ आंटी होती है, जिसका अभिनय एक पुरुष अभिनेता द्वारा किया जाता है ।
अगला कार्यक्रम रंगबाजी होता है, जिसमें लावणी गीत गाए जाते हैं, जिसमें अभिनेता वाग नाट्य के लिए अपनी वेशभूषा को बदलते रहते हैं और निपुणता के साथ दर्शकों का मनोरंजन करते रहते हैं। बटवाणी हास्यप्रद मध्यांतर होता है, जिसमें सरदार (शाहिर) और सोंगाद्य (विदूषक) एक- दूसरे से बढक़र अतिशयोक्तिपूर्ण तथा कालपनिक कथाएं सुनाते हैं। इसके पश्चात वाग नाट्य शुरू होता है, जो वास्तविक नाटक होता है। इसकी विषय वस्तु पौराणिक कथा, इतिहास अथवा सामाजिक समस्याओं पर आधारित होती है। पूर्वरंगा की तरह वाग नाट्य में भी नाटकीय अभिनय की तुलना में चतुर वार्तालाप को अधिक महत्व दिया जाता है। वाग नाट्य में लावणी गीतों और नृत्यों की भरमार होती है। तमाशा अभिनय भैरवी राग पर आधारित भैरवी के साथ संपन्न होता है, जिसमें सामान्यता वरकरी संप्रदाय के संत कवियों का आह्वान किया जाता है और संपूर्ण समारोह भक्ति भावना के साथ समाप्त होता है।
नीदरलैंड्स के शहर एम्सटर्डम जाने वाले एक जगह जाना नहीं भूलते और वह है ऐन फ्रांक हाउस। तीन मई 1960 को इसे आम लोगों के लिए खोला गया।
नात्सी दौर में अपने परिवार के साथ जान बचाती फिरती एक लडक़ी की डायरी ने क्रूरता से जूझते उसके मासूम बचपन को दुनिया के सामने खोल कर रख दिया। ऐन फ्रांक की डायरी उस दौर के प्रामाणिक दस्तावेजों में से एक मानी जाती है। फ्रांक जर्मनी के फ्रैंकफर्ट शहर में 12 जून 1929 को पैदा हुई थी। 1945 में उत्तरी जर्मनी के बैर्गेन बेल्जेन कंसनट्रेशन कैंप में उसने अथाह यातना और उदासी झेलते हुए पंद्रह साल की उम्र में दम तोड़ा। उसके घर को बाद में ऐन फ्रांक म्यूजियम में बदल दिया गया। तीन मई 1960 को इसे आम लोगों के लिए खोला गया। एम्सटरडैम जाने वाले अक्सर फ्रांक म्यूजियम में जाकर उन दिनों के दर्द को महसूस करते हैं।
फ्रांक की मशहूर डायरी उसके 13वें जन्मदिन पर 12 जून 1942 को उनके पिता को मिली थी। युद्ध खत्म होने पर परिवार के इकलौते जीवित सदस्य उसके पिता ऑटो फ्रांक एम्सटरडैम लौटे जहां उन्हें ऐन फ्रांक की डायरी मिल। 1947 में उनकी कोशिशों से उसकी पहली प्रति डच भाषा में छपी। इस डायरी में 1942 से 1944 तक के फ्रांक के जीवन की कहानी है।
1942 में एम्सटरडैम में भी नाजियों का प्रभाव बढऩे पर जान बचाने के लिए उनका परिवार तहखाने में छिप कर रहने लगा, जहां कुछ दोस्तों के जरिए उन्हें खाने पीने और जरूरी चीजों की मदद मिलती थी। फ्रांक ने उन्हीं दिनों यह डायरी लिखी, लेकिन यह राज बहुत देर छुप नहीं सका और वे ढूंढ लिए गए। यहां से उन्हें आउश्वित्स यातना शिविर भेज दिया गया। 1945 में ऐन और उनकी बहन मार्गोट की यातना शिविर में ही मौत हो गई।
‘शिवाजी, द रीयल हीरो: ए ब्रीफ इनसाइट इनटू द लाइफ ऑफ शिवाजी महाराज’ , मराठा शासक शिवाजी पर आधारित एक सचित्र किताब है, जो इस समय चर्चा में इसलिए है, क्योंकि ब्रिटिश संसद में 1 मई 2014 को इसका लोकार्पण इतिहासकार बाबासाहिब पुरंदरे ने किया। उन्होंने इस पुस्तक की एक प्रति भारतीय मूल के ब्रिटिश लेबर सांसद ‘कीथ वाज’ को प्रदान कर इस पुस्तक का लोकार्पण किया।
100 चित्रों से सुसज्जित 88 पन्ने की यह सचित्र पुस्तक ब्रिटेन के एक स्थानीय आदिवासी कलाकार द्वारा तैयार की गई है, जिसमे मराठा योद्धा शिवाजी की उपलब्धियों एवं युद्ध कौशल को चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है।
विश्व के सांस्कृतिक-ऐतिहासिक स्थलों को विरासतों के रूप में संरक्षित रखने के लिए यूनेस्को द्वारा हर साल 18 अप्रैल को वल्र्ड हेरिटेज डे मनाया जाता है। ट्यूनीशिया में इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ माउंटेन्स ऐंड साइट द्वारा आयोजित एक संगोष्ठी में 18 अप्रैल,1982 को विश्व धरोहर दिवस मनाने का सुझाव दिया गया, जिसे कार्यकारी समिति द्वारा मान लिया गया। नवंबर,1983 में यूनेस्को के सम्मेलन के 22वें सत्र में हर साल 18 अप्रैल को वल्र्ड हेरिटेज डे मनाने का प्रस्ताव पारित कर दिया गया।
किसी भी धरोहर को संरक्षित करने के लिए दो संगठनों अंतरराष्ट्रीय स्मारक एवं स्थल परिषद और विश्व संरक्षण संघ द्वारा आकलन किया जाता है। फिर विश्व धरोहर समिति से सिफारिश की जाती है। समिति वर्ष में एक बार बैठती है और यह निर्णय लेती है कि किसी नामांकित संपदा को विश्व धरोहर सूची में सम्मिलित करना है या नहीं। विश्व विरासत स्थल समिति चयनित खास स्थानों, जैसे-वन क्षेत्र, पर्वत, झील, मरुस्थल, स्मारक, भवन या शहर इत्यादि की देख-रेख यूनेस्को के तत्वावधान में करती है।
अंतराष्ट्रीय प्रकृति संरक्षण संघ के 1968 के प्रस्ताव पर 1972 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मानवीय पर्यावरण पर स्टॉकहोम, स्वीडन में सम्मेलन पर बनी सहमति के बाद विश्व के प्राकृतिक और सांस्कृतिक धरोहरों पर सम्मेलन को यूनेस्को की सामान्य सभा ने 16 नवंबर, 1972 को स्वीकृति दे दी। वल्र्ड हेरिटेज कमेटी की मीटिंग की शुरुआत जून,1977 में हुई। वर्ष 2014 में कमेटी की मीटिंग दोहा में 15 जून से 25 जून के बीच होगी। कमेटी की यह 38वीं मीट होगी।
वर्ष 2013 तक पूरी दुनिया में लगभग 981 स्थलों को विश्व विरासत स्थल घोषित किया जा चुका है, जिसमें 759 सांस्कृतिक, 29 मिले-जुले और 160 अन्य स्थल हैं। इनमें इटली की 49, चीन की 45, स्पेन की 44, फ्रांस और जर्मनी की 38 धरोहरें शामिल हैं। वर्तमान में दुनिया में करीब 226 हेरिटेज सिटी हैं।
यूनेस्को की वल्र्ड हेरिटेज कमेटी ने 44 धरोहरों को खतरे की सूची में रखा है। इनमें प्रमुख तौर पर अफगानिस्तान की बामियान वैली, इजिप्ट का अबू मेना, यरूशलम शहर एवं दीवार, डोमेस्टिक रिपब्लिक ऑफ द कांगो की पांच धरोहरें, सीरियन अरब रिपब्लिक की छह धरोहरें एवं कई देशों के नेशनल पार्क एवं संरक्षित स्थल शामिल हैं।