सामान्य ज्ञान
स्नीफर डॉग का इस्तेमाल सुरक्षा एजेंसियां करती हैं। इस प्रकार के श्वान विस्फोटकों को सूंघकर पहचानने की क्षमता रखते हैं। इसके लिए श्वानों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। डाबरमैन और लेब्राडोर प्रजाति के श्वानों का उपयोग इसके लिए किया जाता है। ये प्रशिक्षण प्राप्त श्वान प्लास्टिक विस्फोटक और जिलेटिन विस्फोटक को सूंघने की क्षमता रखते हैं।
आरडीएक्स विस्फोटक में किसी प्रकार की गंध नहीं होती है, इसके कारण इस प्रकार के विस्फोटक श्वान नहीं सूंघ पाते थे, लेकिन कुछ समय से बीएसएफ द्वारा श्वानों को आरडीएक्स खोजने का भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
आंख से निकलने वाले आंसू में 98 प्रतिशत पानी, कई प्रकार के इलैक्ट्रोलाइट और 45 कि़स्म के प्रोटीन होते हैं। इनमें इम्यूनोग्लोबुलिन्स नामक प्राकृतिक प्रोटीन भी शामिल हैं जो विभिन्न बैक्टीरिया और वायरस से आंखों की रक्षा करते हैं।
हमारी आंखों के ऊपर लैक्रिमल ग्रन्थियां होती हैं जिनसे यह तरल पदार्थ निरंतर निकलता रहता है। इसका मुख्य उद्देश्य होता है आंख को तर रखना। जब कभी आंख में कुछ गिर जाता है तो आंसू अधिक निकलते हैं जिससे अंाख की सफ़ाई हो सके। जब हम दु:खी होते हैं तो लैक्रिमल ग्रन्थियों के पास की मांसपेशियां खिंचने लगती हैं और आंसू निकलने लगते हैं। अधिक हंसने से भी यही होता है।
भारत के हाथों 1971 में पाकिस्तान को मिली हार के बाद पूर्वी पाकिस्तान स्वतंत्र हुआ। 10 जुलाई, 1973 में पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली ने बांग्लादेश को स्वतंत्र देश स्वीकारने वाला प्रस्ताव पास किया।
1947 में भारत और पाकिस्तान के विभाजन के साथ ही पाकिस्तान में भी दो हिस्सों ने जन्म लिया। एक हिस्सा पूर्वी पाकिस्तान जो ज्यादा समृद्ध था और दूसरा पश्चिमी पाकिस्तान जो राजनीतिक रूप से ज्यादा हावी था। पश्चिमी पाकिस्तान में सिंध, पठान, बलोच और मुहाजिरों की ज्यादा तादाद थी जबकि पूर्वी पाकिस्तान में बंगाली बोलने वाले थे। देश की राजनीति में पूर्वी पाकिस्तान का ज्यादा दखल नहीं था। लोग इस बात से खुश नहीं थे। वहां के के नेता शेख मुजीब-उर-रहमान ने अवामी लीग का गठन किया और 1970 में भारी मतों से जीत हासिल की। लोग क्या चाहते हैं यह बात अब साफ थी। संसद में बहुमत हासिल करने के बाद भी उन्हें प्रधानमंत्री बनाने की बजाय जेल में डाल दिया गया और यहीं से पाकिस्तान के विभाजन की नींव पड़ी।
पूर्वी पाकिस्तान में हो रहे मानवाधिकारों के हनन के खिलाफ लोगों ने खड़े होने का फैसला किया। 25 मार्च 1971 को शुरू हुए ऑपरेशन सर्चलाइट से लेकर पूरे बांग्लादेश की आजादी की लड़ाई के दौरान पूर्वी पाकिस्तान में जमकर हिंसा हुई। लाखों लोगों की मौत हुई, महिलाओं और बच्चों पर भी भारी जुल्म हुआ। पूर्वी पाकिस्तान के लोगों के दमन के खिलाफ भारत ने भी पड़ोसी होने के नाते आवाज उठाई और 1971 में पाकिस्तान के साथ युद्ध कर उसे पीछे लौटने पर विवश किया। 16 दिसंबर 1971 को स्वतंत्र पूर्वी पाकिस्तान, बांग्लादेश बना।
आईफोन के नाम से जाना जाने वाला एप्पल का पहला स्मार्टफोन 29 जून 2007 में बाजार में आया था।
हालांकि स्मार्टफोन का कंसेप्ट काफी पुराना है। इसके बारे में सबसे पहले 70 के दशक में चर्चा हुई जब किसी ऐसी मशीन के बारे में सोचा गया जो कंप्यूटर और फोन दोनों का काम कर सके। हालांकि इस कल्पना को सच्चाई में तब्दील होने में काफी समय लगा।
एप्पल ने आईफोन में दूसरे स्मार्टफोनों के मुकाबले कुछ अलग और उच्च तकनीक प्रोग्राम भी डाले जिन्होंने उसे बाजार में खास जगह दिलाई। सेलुलर और वाईफाई दोनों तरह के कनेक्शन के अलावा फोटो और वीडियो शूटिंग के लिए भी 3जीएस और इसके बाद आने वाले आईफोन के मॉडल काफी अच्छे माने जाते हैं। अब तक बाजार में आईफोन के 6 मॉडल आ चुके हैं।
रागी अफ्रीका और एशिया के सूखे क्षेत्रों में उगाया जाने वाला एक मोटा अन्न है । यह एक वर्ष में पककर तैयार हो जाता है। यह मूल रूप से इथोपिया के उच्च इलाकों का पौधा है जिसे भारत में कोई चार हजार साल पहले लाया गया। ऊंचे इलाकों में अनुकूलित होने में यह काफी समर्थ है हिमालय में यह 2 हजार 300 मीटर की ऊंचाई तक उगाया जाता है।
इसे अक्सर तिलहन जैसे मूंगफली और नाइजर सीड या फिऱ दालों के साथ उगाया जाता है। यह फसल विश्व भर में 38 हजार वर्ग किलोमीटर में बोई जाती है। एक बार पककर तैयार हो जाने पर इसका भण्डारण बेहद सुरक्षित होता है , इस पर किसी प्रकार के कीट या फफूंद हमला नहीं करते है। इस गुण के चलते निर्धन किसानों के लिए यह एक अच्छा विकल्प माना जाता है। इस अनाज में अमीनो अम्ल मेथोनाइन पाया जाता है,जो कि स्टार्च की प्रधानता वाले भोज्य पदार्थों में नहीं पाया जाता ।
प्रति 100 ग्राम के हिसाब से इसका विभाजन इस प्रकार किया जाता है- प्रोटीन 7.3. ग्राम, वसा 1.3. ग्राम, कार्बोहाइड्रेट 72 ग्राम, खनिज 2.7 ग्राम, कैल्शियम 3.44 ग्राम, रेशा 3.6 ग्राम, ऊर्जा 328 किलो कैलोरी।
भारत में कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में रागी का सबसे अधिक उपभोग होता है । इस से मोटी डबल रोटी, डोसा , रोटी और मुद्दी बनती है। वियतनाम में इसे बच्चे के जन्म के समय औरतों को दवा के रूप में दिया जाता है । इस से मदिरा भी बनती है।
डॉली दुनिया की पहली क्लोनिंग भेड़ थी। 5 जुलाई , 1996 क्लोनिंग संबंधी शोध के लिए काफी अहम दिन रहा। इसी दिन डॉली नामक एक क्लोनिंग भेड़ का जन्म हुआ था।
डॉली नाम की भेड़ पहली क्लोन जीव थी जिसका जन्म न्यूक्लियर ट्रांसफर प्रक्रिया के जरिए सोमेटिक सेल से हुआ था। स्कॉटलैंड में डॉली के जन्म के बारे में सात महीने बाद घोषणा की गई थी, यह विज्ञान जगत की एक बड़ी उपलब्धि थी। इस काम को अंजाम देने वाले वैज्ञानिक थे इयान विलमुट, कीथ कैंपबेल और उनके साथी। 6 साल तक जीवित रही डॉली की फेफड़ों की बीमारी के कारण 14 फरवरी 2003 में मौत हो गई। इस दौरान डॉली ने 6 बच्चों को जन्म भी दिया।
डॉली की उत्पत्ति तीन भेड़ों की मदद से हुई थी। एक का अंडा, दूसरी का डीएनए और तीसरी के गर्भ को डॉली के लिए इस्तेमाल किया गया। न्यूक्लियर ट्रांसफर की प्रक्रिया में एक परिपक्व सेल के न्यूक्लियस को अनिषेचित अंडे में प्रत्यर्पित किया जाता है। संकरित कोषिका को फिर इलेक्ट्रिक शॉक से विभाजित करते हैं और फिर उसे मां की कोख में डाला जाता है।
आमतौर पर भेड़ों का जीवन 11 से 12 साल का होता है, लेकिन डॉली को तैयार करने वाले रोसलिन इंस्टिट्यूट को नहीं लगता कि डॉली की मात्र 6 साल की उम्र में मौत का उसके क्लोन होने से कोई संबंध है क्योंकि फेफड़ों की बीमारी भेड़ों में आम है। खासकर उनमें जो ज्यादातर घर के अंदर रख कर पाली जाती हैं। हालांकि उन्होंने माना इसके पीछे दूसरे जेनेटिक कारण हो सकते हैं जो उस जीन की आयु पर निर्भर करते हैं जिनसे डॉली को पैदा किया गया था।
पीर पंजाल रेल सुरंग, कश्मीर घाटी को जम्मू क्षेत्र से जोडऩे वाला एक रेल मार्ग है। भारतीय रेलवे ने हाल ही में इसका निर्माण पूरा किया है। जम्मू-क्षेत्र और कश्मीर घाटी को जोडऩे वाली यह पहली रेललाइन है और इसके लिए पीर पंजाल पहाडिय़ों के नीचे से होकर रेल संपर्क बनाया गया है, जो हर मौसम में खुला रहेगा है।
इस रेल लाइन के चालू हो जाने से दोनों क्षेत्रों के बीच सडक़ संपर्क 35 किलोमीटर की दूरी घटकर 17.7 किलोमीटर रह गई है। कश्मीर घाटी रेलवे कुल 119 किलोमीटर लंबी आधुनिक रेल लाइन है, जो अक्तूबर 2009 में चलने लायक बन गई थी। घाटी के दूसरे सिरे पर काजीगुंड है, जो पश्चिमी कश्मीर स्थित बारामूला को काजीगुंड से जोड़ता है। इस रेल लाइन को पीर पंजाल पहाडिय़ों से होकर बढ़ा देने से जम्मू क्षेत्र काजीगुंड बनिहाल से जुड़ गया है। 28 दिसंबर 2012 को इस रेल खंड पर पहली बार परीक्षण के तौर पर रेल चलाई गई। इस खंड की लंबाई 17.7 किलोमीटर है। यह रेल खंड 11.2 किलोमीटर लंबा है, जिसके नीचे पीर पंजाल पहाडिय़ों से होकर टी-80 सुरंग बनाई गई है, जिससे कश्मीर घाटी और जम्मू क्षेत्र के बीच सीधा रेल संपर्क कायम हो गया है। इस रेल खंड को बनाने के लिए लगभग 11.78, 500 घन मीटर मिट्टी काटनी और हटानी पड़ी। खंड पर सुरंग की अधिकतम गहराई 15.20 मीटर है, जबकि तटबंध 16.70 मीटर के हैं। इस खंड पर 39 पुल बनाये गये हैं, जिनमें से दो बड़े पुल हैं, 30 मामूली पुल हैं, 7 रोड ओवर ब्रिज/रोड अंडर ब्रिज हैं।
इस रेल खंड का निर्माण कार्य पूरा करने पर 1691.00 करोड़ रुपए खर्च आया है। हर 62 मीटर की दूरी पर लायनीयर फायर दिशा में सी सी टीवी कैमरे लगाये गये हैं, जो अति आधुनिक किस्म के हैं। रेल खंड पर हर एक सौ 25 मीटर की दूरी पर आग बुझाने की व्यवस्था है और इसके लिए फायर हाइड्रेंट लगाये गये हैं। हर ढाई सौ मीटर की दूरी पर इमरजेंसी टेलीफोन केंद्र बनाये गये हैं, जो संचार सक्षम हैं। इसके अलावा हर 250 मीटर की दूरी पर आग बुझाने के यंत्र और आग की चेतावनी देने के यंत्र लगे हैं। हर 5 सौ मीटर की दूरी पर हवा की क्वालिटी की जांच करने की व्यवस्था है। हर पचास मीटर की दूरी पर सुरक्षित निकल जाने के लिए रास्ता बताने के संकेत दिए गये हैं। इनमें इमरजेंसी लाइटिंग और सामान्य लाइटिंग व्यवस्था है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी लगाया गया है। खराब हवा निकालने के लिए सुरंग में 25 पंखे लगाये गये हैं।
यह रेल खंड जम्मू-कश्मीर राज्य के पहाड़ी इलाके में पड़ता है। यहां से होकर गुजरना परिवहन प्रदान करने वालों के लिए हमेशा चुनौती रहा है। अन्य जो कारक इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर परिवहन में मुश्किलें पैदा करते हैं, वे हैं भौगोलिक अस्थिरता, भूकंप का खतरा और दो पहाडिय़ों के बीच गहरी खाई। यह सभी किसी भी निर्माण प्रक्रिया को बहुत मुश्किल बना देती हैं। क्षेत्र में लंबे समय तक रुक-रुक कर बारिश और बर्फबारी होती रहती है, जिससे जन-जीवन कठिन हो जाता है।
इस रेल खंड के चालू हो जाने से जम्मू क्षेत्र को कश्मीर घाटी से जोडऩे का एक सौ 14 वर्ष पुराना सपना पूरा हो गया है। सबसे पहले 1898 में महाराजा प्रताप सिंह ने जम्मू को कश्मीर घाटी से रेल लाइन के जरिए जोडऩे के बारे में छानबीन कराई थी।
जिम मॉरिसन संगीत की दुनिया के कुछ सबसे प्रसिद्ध रहे कलाकारों में से एक माने जाते हैं। अमेरिकी रॉक बैंड द डोर्स के प्रसिद्ध गायक मॉरिसन 3 जुलाई, 1971 में मात्र 27 साल की उम्र में अपने पेरिस स्थित घर में मृत पाए गए थे।
मॉरिसन का बचपन और शुरुआती जीवन रहस्यमयी माना जाता है, वह अपने माता पिता के अपने प्रति व्यवहार से खुश नहीं थे। अपने कुछ इंटरव्यू में उन्होंने बताया कि वह छठी कक्षा से ही गाने और कविताएं लिखने लगे थे। फ्लोरिडा में 1943 में जन्मे मॉरिसन 1960 के दशक में फिल्म कोर्स करने लॉस एंजेलेस आ गए। 1965 में उन्होंने रे मंजारेक के साथ अपना बैंड द डोर्स बनाया। उनके संगीत ने ब्रिटेन, अमेरिका समेत दुनिया भर में जितनी प्रसिद्धि दिलाई, उतना ही उनके नशे की आदत ने उन्हें बदनाम कर दिया। उन्हें अपने प्रशंसकों के साथ दुव्र्यवहार के कारण जेल भी जाना पड़ा।
जिम मॉरिसन को उनकी महिला मित्र ने बाथ टब में मृत हालत में पाया। डॉक्टरों ने उनकी मौत का कारण बहुत ज्यादा शराब की वजह से दिल की धडक़न रुक जाना बताया था।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड इंडिया एक्ट, 1992 के प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रावधानों के अनुसार 12 अप्रैल, 1992 को स्थापित किया गया था।
भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के प्रस्तावना के रूप में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के बुनियादी कार्यों का वर्णन है।
जुलाई 2013 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये की गिरती साख को थामने के लिए की जा रही कवायद में सेबी भी सामने आया है। सेबी ने मुद्रा बाजार में करेंसी डेरिवेटिव अर्थात मुद्रा विनिमय सौदों संबंधित नियमों को कड़े कर दिए हैं।
मुद्रा कारोबारी तथा निवेशक डॉलर सही विभिन्न मुद्राओं की जोडिय़ों से संबंधित अग्रिम सौदे करते हैं। सेबी के प्रयासों में इस तरह के सौदों की उपरी सीमा कम करना तथा डॉलर-रुपये सौदों में मार्जिन को दोगुना करना शामिल है। अब कारोबारी बिचौलिये अपने द्वारा किए गए कुल सौदों को अधिकतम 15 फीसदी या पांच करोड़ डॉलर की सीमा तक ही कर सकते हैं। हालांकि ग्राहकों के लिए यह सीमा छह फीसदी या 1 करोड़ होगी।
1. राधास्वामी सत्संग केंद्र के संस्थापक कौन थे?
(अ) स्वामी शिवदयाल महाराज (ब) बाबा जयमल सिंह महाराज (स) बाबा सावन सिंह महाराज (द) परमसंत कृपाल सिंह महाराज
2. सूचना का अधिकार बिल किस वर्ष पास हुआ?
(अ) 2000 (ब) 2001 (स) 2003 (द) 2005
3. रेफ्रीजरेटर में खाद्य पदार्थ ताजा रखने हेतु सुरक्षित तापमान है?
(अ) 4 अंश सेंटीग्रेट (ब) 8 अंश सेंटीग्रेट (स) 0 अंश सेंटीग्रेट (द) 10 अंश सेंटीग्रेट
4. भारत में सबसे पहले उच्च न्यायालयों की स्थापना कहां हुई?
(अ) बम्बई, कलकत्ता, मद्रास (ब) दिल्ली, बंगलौर, मद्रास (स) बम्बई, दिल्ली, कलकत्ता (द) इलाहाबाद, बम्बई, सूरत
5. उपभोक्ता दिवस मनाया जाता है?
(अ) 15 मार्च (ब) 20 सितंबर (स)14 सितंबर (द) 27 जुलाई
6. निम्नलिखित में कौन सी नदी विभ्रंश घाटी से होकर गुजरती है?
(अ) ताप्ती (ब) कृष्णा (स) गोदावरी (द) व्यास
7. वायुमंडल का दबाव किस यंत्र से नापा जाता है?
(अ) थर्मामीटर (ब) बैरोमीटर (स) नैनोमीटर (द) स्पीडोमीटर
8. एटम का सिद्घांत किस वैज्ञानिक ने प्रतिपादित किया था?
(अ) डाल्टन (ब) रदरफोर्ड (स) थॉमसन (द) गोल्डस्टीन
9. माइटोकॉण्ड्रिया का कोशिका में क्या कार्य होता है?
(अ) सांस लेने की प्रक्रिया में मदद करना व ऊर्जा देना (ब) कोशिका विभाजन (स) जल, भोजन आदि का संग्रहण (द) भोजन को हजम करने में मदद करना
10. हेपेटाइटिस रोग से मनुष्य के शरीर का सीधा प्रभावित होने वाला अंग है?
(अ)लीवर (ब) फेफड़ा (स) हृदय (द) मस्तिष्क
11. विश्व की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन थी?
(अ) गोल्डा मायर (ब) सिरीमावो भण्डारनायके (स) इंदिरा गांधी (द) मारगैरेट थैचर
12. निम्नलिखित में से कौन सा एक संवैधानिक निकाय है?
(अ) राष्टï्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (ब) राष्टï्रीय अल्पसंख्यक आयोग (स) राष्टï्रीय महिला आयोग (द) योजना आयोग
13. निम्नलिखित में से किस एक क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए शांति स्वरूप भटनागर पुरस्कार प्रदान किया जाता है?
(अ) साहित्य (ब) निष्पादन कलाएं (स) विज्ञान (द) समाजसेवा
14. केसर मसाला बनाने के लिए पौधे का निम्नलिखित में से कौन सा भाग उपयोग में लाया जाता है?
(अ) पत्ती (ब) पंखुड़ी (स) ब्राह्यï दल (द) वर्तिकाग्र
15. जीवों के विकास के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा अनुक्रम सही है?
(अ) ऑक्टोपस-डॉलफिन-शॉर्क (ब) पैन्गोलिन-कच्छप-बाज (स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू (द) मेंढक-केकड़ा-झींगा
16. निम्नलिखित में से किसमें उच्चतम ऊर्जा होती है?
(अ) नीला प्रकाश (ब) हरा प्रकाश (स) लाल प्रकाश (द) पीला प्रकाश
17. निम्रलिखित दक्षिण एशियाई देशों में से किस देश का सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व है?
(अ) भारत (ब) नेपाल (स) पाकिस्तान (द) श्रीलंका
18. भारत में राष्टï्रीय जल संसाधन परिषद का अध्यक्ष कौन है?
(अ) प्रधानमंत्री (ब) जल संसाधन मंत्री (स) पर्यावरण एव वन मंत्री (द) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री
19. डेविड हेयर और एलेक्जैंडर डफ के साथ मिलकर निम्नलिखित में से किसने कलकत्ता में हिंदू कॉलेज की स्थापना की?
(अ) हेनरी लुइस विवियन डेरोजिओ (ब) ईश्वर चंद्र विद्यासागर (स) केशब चंद्र सेन (द) राजा राममोहन राय
20. आदमी में निम्नलिखित में से कौन सा विषाणु रोग है?
(अ) गलसुआ (ब) प्लेग (स) हैजा (द) उपदंश
21. गोबर गैस का मुख्य घटक है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड (ब) मेथेन (स) ब्यूटेन (द) आइसोब्यूटेन
22. मधुमक्खी पालन को वैज्ञानिक भाषा में क्या कहते हैं?
(अ) सेरिकल्चर (ब) ऐपिकल्चर (स) ऐक्काकल्चर (द) ऐग्रिकल्चर
23. चुकंदर और ईख से रस निकाल लेने के बाद बचे अवशेष को कहते हैं?
(अ) शीरा (ब) खोई (स) व्हे (द) जैवमात्रा
24. निम्नलिखित में से वह कौन सी नदी है, जिससे लोथल का गोदी क्षेत्र एक नहर के द्वारा जुड़ा हुआ है?
(अ) मरावी (ब) भोगावो (स) चित्रा (द) चक्रा
25. भारतीय राष्टï्रीय कांग्रेस के किस सत्र में समाज के समाजवादी ढांचे को कांग्रेस द्वारा औपचारिक रूप से स्वीकार किया गया?
(अ) वर्धा सत्र (ब) भुवनेश्वर सत्र (स) नागपुर सत्र (द) अवाडी सत्र
26. निम्नलिखित में से कौन एक पौधों के भोजन के उत्पादन के लिए आवश्यक है?
(अ)ऑक्सीजन (ब)स्टार्च (स) कार्बन डाइऑक्साइड (द) प्रोटीन
27. भारतीय संविधान में अन्य देशों के संविधानों से कुछ विशिष्टïताओं को लिया गया है, किस देश का राज्य के नीति निदेशक तत्व के निर्माण में योगदान है?
(अ) फ्रांस (ब) आयरलैंड (स) जापान (द) संयुक्त राज्य अमेरिका
28. बृहत ज्वार भाटा निम्र में से किस स्थिति के निर्मित होने से आता है?
(अ) जब सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं (ब) जब सूर्य तथा चंद्रमा पृथ्वी से समकोण बनाते हैं (स) जब तेज हवा चलती है (द) जब रात बहुत ठंडी होती है
---
सही जवाब-1.(अ) स्वामी शिवदयाल महाराज, 2.(द)2005, 3.(अ) 4 अंश सेंटीग्रेट , 4.(अ)बम्बई, कलकत्ता, मद्रास, 5.(अ)15 मार्च, 6.(अ)ताप्ती, 7.(ब) बैरोमीटर, 8.(अ) डाल्टन, 9.(अ) सांस लेने की प्रक्रिया में मदद करना व ऊर्जा देना, 10.(अ) लीवर, 11.(ब) सिरीमावो भण्डारनायके, 12.(अ) राष्टï्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग, 13.(स) विज्ञान, 14.(द) वर्तिकाग्र, 15.(स) सालामैन्डर-अजगर-कंगारू, 16.(अ) नीला प्रकाश, 17.(अ) भारत, 18.(अ) प्रधानमंत्री, 19.(द) राजा राममोहन राय, 20.(अ) गलसुआ, 21.(ब) मेथेन, 22.(ब) ऐपिकल्चर, 23.(ब) खोई, 24.(ब)भोगावो, 25.(द)अवाडी सत्र, 26.(स) कार्बन डाइऑक्साइड, 27.(ब) आयरलैंड, 28.(अ) जब सूर्य, पृथ्वी तथा चंद्रमा एक सीधी रेखा में होते हैं।
विष्णु भगवान कूर्मावतार अर्थात् कच्छप रूप में समुद्र मंथन के समय मन्दराचल को अपनी पीठ पर धारण करने के प्रसंग में राजा इन्द्रद्युम्न को ज्ञान, भक्ति और मोक्ष का उपदेश देते हैं। उसे ही लोमहर्षण सूत जी ने शौनकादि ऋषि यों को नैमिषारण्य में सुनाया था। वही कूर्म पुराण का रूप ग्रहण कर सका।
इस पुराण में चार संहिताएं हैं-ब्राह्मी संहिता, भागवती संहिता, शौरी संहिता और वैष्णवी संहिता। इन चारों संहिताओं में आज केवल ब्राह्मी संहिता ही प्राप्य उपलब्ध है। शेष संहिताएं उपलब्ध नहीं हैं। ब्राह्मी संहिता में पुराणों के प्राय: सभी लक्षण-सर्ग, प्रतिसर्ग, देवों और ऋषियों के वंश, मन्वन्तर, वंशानुचरित तथा अन्य धार्मिक कथाएं आदि उपलब्ध हैं। इस पुराण ने वैष्णव, शैव और शाक्त-तीनों सम्प्रदायों को समन्वयात्मक रूप प्रस्तुत किया है। सभी को समान मान्यता दी है।
अन्य पुराणों की भांति कूर्म पुराण में भी सृष्टि की उत्पत्ति ब्रह्म से स्वीकार की गई है। सभी जड़-चेतन स्वरूपों में जीवन का अंश माना गया है और इस जीवन-अंश को ही ब्रह्म का अंश कहा गया है। जैसे-मेरू पर्वत की आयति और नियति दो कन्याएं थीं, जिनका विवाह धाता एवं विधाता से हुआ था। फिर उनकी भी सन्तानें हुईं। इस प्रकार जड़ पदार्थ को भी मानवीय रूप देकर पुराणकार ने उन्हें जीवित मनुष्य ही माना है। इसी सृष्टि से मानव जाति का भी विकास हुआ।
कूर्म पुराण में सांख्य योग के चौबीस तत्वों, सदाचार के नियमों, गायत्री, महिमा, गृहस्थ धर्म, श्रेष्ठ सामाजिक नियमों, विविध संस्कारों, पितृकर्मों- श्राद्ध, पिण्डदान आदि की विधियों तथा चारों आश्रमों में रहते हुए आचार-विचारों का पालन करने का विस्तार से विवेचन किया गया है। इस पुराण की गणना शैव पुराणों में की जाती है। किन्तु विष्णु की निन्दा अथवा उनके प्रभाव को कम करके इसमें नहीं आंका गया है। इसमें देवी माहात्म्य का भी व्यापक वर्णन है। सगुण और निर्गुण ब्रह्म की उपासना का सुन्दर और सारगर्भित विवेचन भी इसमें प्राप्त होता है।
बिहार राज्य के बोधगया में स्थित है महाबोधि मंदिर। इस मंदिर की बनावट सम्राट अशोक द्वारा स्थापित स्तूप के समान है। इस मंदिर में बुद्ध की एक बहुत बड़ी मूर्ति स्थापित है। यह मूर्ति पद्मासन की मुद्रा में है। यहां यह अनुश्रुति प्रचलित है कि यह मूर्ति उसी जगह स्थापित है जहां बुद्ध को ज्ञान निर्वाण (ज्ञान) प्राप्त हुआ था। मंदिर के चारों ओर पत्थर की नक्काशीदार रेलिंग बनी हुई है। ये रेलिंग ही बोधगया में प्राप्त सबसे पुराना अवशेष है। इस मंदिर परिसर के दक्षिण-पूर्व दिशा में प्राकृतिक दृश्यों से समृद्ध एक पार्क है जहां बौद्ध भिक्षु ध्यान साधना करते हैं। आम लोग इस पार्क में मंदिर प्रशासन की अनुमति लेकर ही प्रवेश कर सकते हैं।
इस मंदिर परिसर में उन सात स्थानों को भी चिन्हित किया गया है जहां बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद सात सप्ताह व्यतीत किया था। जातक कथाओं में उल्लेखित बोधि वृक्ष भी यहां है। यह एक विशाल पीपल का वृक्ष है जो मुख्य मंदिर के पीछे स्थित है। कहा जाता बुद्ध को इसी वृक्ष के नीचे ज्ञान प्राप्त हुआ था। वर्तमान में जो बोधि वृक्ष वह उस बोधि वृक्ष की पांचवीं पीढ़ी है।
मुख्य मंदिर के पीछे बुद्ध की लाल बलुए पत्थर की 7 फीट ऊंची एक मूर्ति है। यह मूर्ति विजरासन मुद्रा में है। इस मूर्ति के चारों ओर विभिन्न रंगों के पताके लगे हुए हैं जो इस मूर्ति को एक विशिष्ट आकर्षण प्रदान करते हैं। कहा जाता है कि तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व में इसी स्थान पर सम्राट अशोक ने हीरों से बना राजसिंहासन लगवाया था और इसे पृथ्वी का नाभि केंद्र कहा था। इस मूर्ति की आगे भूरे बलुए पत्थर पर बुद्ध के विशाल पदचिन्ह बने हुए हैं। बुद्ध के इन पदचिन्हों को धर्मचक्र प्रर्वतन का प्रतीक माना जाता है।
महाबोधि मंदिर के उत्तर पश्चिम भाग में एक छतविहीन भग्नावशेष है जो रत्नाघारा के नाम से जाना जाता है। इसी स्थान पर बुद्ध ने ज्ञान प्राप्ति के बाद चौथा सप्ताह व्यतीत किया था। दंतकथाओं के अनुसार बुद्ध यहां गहन ध्यान में लीन थे कि उनके शरीर से प्रकाश की एक किरण निकली। प्रकाश की इन्हीं रंगों का उपयोग विभिन्न देशों द्वारा यहां लगे अपने पताके में किया है।
ये तो आप जानते ही होंगे कि हमारे शरीर में दो तरह की नलिकाएं होती हैं जो ख़ून ले जाने का काम करती हैं। धमनियां हमारे दिल से पूरे शरीर को ऑक्सीजऩ युक्त खून सप्लाई करती हैं जबकि नसें कार्बन डाइऑक्साइड युक्त खून को वापस फेफड़ों और दिल में पहुंचाती हैं जिससे उसकी सफ़ाई हो सके। यह ज़रूरी होता है कि यह गंदा खून दिल की तरफ़ ही जाए इसलिए इनमें वाल्व लगे होते हैं। ये एक तरफ़ खुलने वाले दरवाज़े की तरह होते हैं।
अब आपका सवाल कि नसें नीली क्यों दिखाई देती हैं। नसों में क्योंकि कार्बन डाइऑक्साइड युक्त खून होता है इसलिए उसका रंग गहरा लाल या उन्नाबी हो जाता है और क्योंकि त्वचा के नीचे की चर्बी कम आवृत्ति की रोशनी को सोख लेती है और अधिक आवृत्ति की रोशनी को परावर्तित करती है इसलिए नसों का रंग हमें नीला दिखाई देता हैं। हम सभी जानते हैं कि इन्द्रधनुष के वर्णक्रम में लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, गहरा नीला और बैंगनी रंग होते हैं। कम आवृत्ति का प्रकाश परावर्तित होने से हमें लाल रंग दिखाई देता है जबकि अधिक आवृत्ति का प्रकाश परावर्तित होने से हमें नीला रंग दिखाई देता है। यही बात रक्त के साथ भी लागू होती है।
जेनेटिकली मॉडिफाइड फूड यानी जीएम फूड। जेनेटिकली मॉडिफाइड तकनीक के इस्तेमाल से न केवल फसलों के आकार, पोषक तत्वों में बढ़ोतरी और उत्पादन को बढ़ाया जा सकता है बल्कि एक ही फसल से उसकी कई प्रजातियों को भी विकसित किया जा सकता है। अब इसी जेनेटिक इंजीनियरिंग का इस्तेमाल अनाज, फल, सब्जियां और ड्रिंक्स में जैसे गेहूं, दाल, चावल, चना, सेब, केला, पपीता, बैंगन, खीरा, आलू, बंदगोभी, टमाटर, कोल्डड्रिंक्स इत्यादि में हो रहा है। इन उत्पादों में न केवल जीन का बल्कि केमिकल्स का भी जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है।
अब भारत सरकार भी इस तकनीक को मंजूरी देने का मन बना रही है लेकिन जानकारों की राय है कि यह जहर परोसने जैसा है।
परजीवी फसलों को तैयार करने में सबसे अधिक बेसिलस थूरिजियेसिंस यानी बीटी नामक बैक्टीरिया के जीन का प्रयोग किया जाता है। यह एक टॉक्सिन प्रोटीन कण होते हैं जिन्हें फसलों में डालकर कीटरोधी बनाया जाता है ताकि कीड़े उन्हें चट न कर सकें। बीटी के इस्तेमाल से जेनेटिकली मॉडिफाइड फूड बनाने वाले देशों में सबसे आगे अमरीका, दक्षिण अफ्रीका और चीन हैं। हालांकि अमरीका में स्वास्थ्य संबंधी मानदंड काफी कड़े हैं। अब भारत में भी कई जीएम फसलों पर काम चल रहा है। भारत में कपास और बैंगन पहली फसल है जिसे जेनेटिकली मॉडिफाइड तरीके से तैयार किया गया और इसमें बेसिलस थूरिजियेसिंस बीटी जीन भी डाला गया। देश के कई राज्यों में 40 से ज्यादा खाद्य फसलों को भी जेनेटिकली मॉडिफाइड परीक्षण के लिए मंजूरी दी गई है जिसमें अनाज, फल, सब्जियां यहां तक कि चायपत्तियां और मसाले भी शामिल हैं। इन फसलों में बीटी जीन के साथ-साथ पेस्टीसाइड और हर्वीसाइड केमिकल्स का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
1. विश्व व्यापार संगठन की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(अ) सन् 1993 में (ब) सन् 1994 में (स) सन् 1995 में (द) सन् 1996 में
2. निम्नलिखित में से कौन-सी एक भाषा संयुक्त राष्ट्र संघ की आधिकारिक भाषा नहीं है?
(अ) अरबी (ब) रूसी (स) चीनी (द) जर्मन
3. संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ) शिकागो (ब) न्यूयार्क (स) सेन फ्रांसिस्को (द) वाशिंगटन डी सी
4. डी-8 संगठन किस देश की पहल पर बना है?
(अ) ब्राजील की पहल पर (स) भारत की पहल पर (स) टर्की की पहल पर (द) रुस की पहल पर
5. अंकटाड नाक संगठन का का प्रमुख कार्य है?
(अ) मानवाधिकार (ब) आपसी संबंध (स) सुरक्षा (द) व्यापार
6. विश्व बैंक कितनी संस्थाओं का समूह है?
(अ) पांच संस्थाओं का (ब) छ: संस्थाओं की (स) सात संस्थाओं का (द) आठ संस्थाओं का
7. संयुक्त राष्ट्र संघ के प्रमुख अंगों की संख्या कितनी हैं?
(अ) 3 (ब) 4 (स) 5 (द) 6
8. संयुक्त राष्ट्र आर्थिक एवं सामाजिक परिषद के कुल कितने सदस्य हैं?
(अ) 18 (ब) 27 (स) 54 (द) 66
9. निम्र में से कौन से देश को संयुक्त राष्ट्र संघ के सदस्य के रूप में शामिल नहीं किया गया है?
(अ) चीन (ब) इराक (स) ब्राजील (द) ताइवान
10. वह देश कौन सा है, जिसने यूनेस्को की सदस्यता त्याग दी थी और सन् 1997 में पुन: इसका सदस्य बन गया?
(अ) भारत (ब) जनवादी चीन (स) स्विट्जरलैंड (द) ब्रिटेन
11. भारत में हरित-क्रांति का प्रारंभ कब किया गया ?
(अ) 1950-51 में (ब) 1970-71 में (स) 1967-68 में (द) 1962-63 में
12. निम्नलिखित देशों में से उच्चतम जनसंख्या वृद्धि दर है?
(अ) इंडोनेशिया की (ब) जापान की (स) फिलीपीन्स की (द) सिंगापुर की
13. बाहट किस देश की मुद्रा है?
(अ) तुर्की की (ब) थाइलैंड की (स) वियतनाम की (द) ईरान की
14. अफ्रीका के किस अश्वेत राष्ट्र को सर्वप्रथम स्वाधीनता मिली?
(अ) माली (ब) घाना (स) चाड (द) नाइजर
15. ज्ञानपीठ पुरस्कार किस क्षेत्र में श्रेष्ठता के लिए दिया जाता है?
(अ) संगीत (ब) साहित्य (स) खेल (द) फिल्म
16. सत्यम निम्नलिखित में से किस क्षेत्र में कार्यरत थी?
(अ) कपड़ा (ब) खनन (स) फार्मा (द) इनमें से कोई नहीं
17. भारत में निम्नलिखित में से कौन सा एक सबसे लंबा राष्टï्रीय राजमार्ग है?
(अ)एनएच-2 (ब)एनएच-7 (स) एनएच-8 (द) एनएच-31
18. निम्नलिखित में से किसके दर्शन को अद्वैत कहा जाता है?
(अ) रामानुजाचार्य (ब) शंकराचार्य (स) नागार्जुन (द) वसुमित्र
19. हिजरी सन् का कब प्रारंभ हुआ?
(अ) 612 ई. (ब) 622 ई. (स) 632 ई. (द) 642 ई.
20. भारत में स्थानीय स्वशासन का पिता किसे कहा जाता है?
(अ) महात्मा गांधी (ब) लॉर्ड कैनिंग (स) लॉर्ड रिपन (द) लॉर्ड वैलेजली
21. अशोक मेहता समिति ने स्थापना की सिफारिश की?
(अ) नगर पंचायत की (ब) पंचायत समिति की (स) मंडल पंचायत की (द) ग्राम पंचायत की
22. शंघाई नगर किस नदी के किनारे स्थित है?
(अ) यांग्टिसी (ब) सीक्यांग (स) वी हो (द) ह्वांगहो
23. भारत गन्ना उत्पादन में प्रथम है, परंतु चीनी के निर्यात में कौन-सा देश प्रथम है?
(अ) अमेरिका (ब) चीन (स) क्यूबा (द) फ्रांस
24. प्रतिवर्ष उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 1 अप्रैल (ब) 23 अक्टूबर (स) 15 मार्च (द) 5 दिसम्बर
25. टेलर घाटी अवस्थित है?
(अ) ऑस्ट्रेलिया में (ब) अंटार्कटिका में (स) कनाडा में (द) संयुक्त राज्य अमेरिका में
26. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है?
(अ) बिहारस (ब) पंजाब (स) राजस्थान (द) उत्तरप्रदेश
27. कर्क रेखा किस स्थान से गुजरती है?
(अ) भारत के ऊपर से गुजरती है (ब) भारत के नीचे से गुजरती है (स) भारत के मध्य से गुजरती है (द) भारत से कोई संबंध नहीं है
28. भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की अर्हता के लिए किसी व्यक्ति के लिए आयु विहित है?
(अ) नियुक्ति की तिथि पर 30 वर्ष से कम नहीं (ब) नियुक्ति की तिथि पर 35 वर्ष से कम नहीं (स) नियुक्ति की तिथि पर 40 वर्ष से कम नहीं (द) यह ऐसी रीति द्वारा निर्धारित की जाती है, जिसका संसद, विधि द्वारा उपबंध करे
29. दिल्ली में कौन सा ऐतिहासिक स्मारक भारतीय तथा फारसी वास्तुकला शैली का उदाहरण है?
(अ) कुतुबमीनार (ब) लोदी का मकबरा (स) हुमायूं का मकबरा (द) लाल किला
30. निम्नलिखित में से किस संगीत वाद्य को हिंदू मुस्लिम गान वाद्यों का सबसे श्रेष्ठï मिश्रण माना गया है?
(अ) वीणा (ब) ढोलक (स) सारंगी (द) सितार
31. अंतरराष्टï्रीय व्यापार का प्रमुख प्रहरी कौन सा संगठन माना जाता है?
(अ) विश्व व्यापार संगठन (ब) दक्षिण एशियाई शिखर सम्मेलन (स) विश्व व्यापार संधि परिषद (द) विश्व आयात एवं निर्यात संगठन
-----
सही जवाब- 1.(स) सन् 1995 में, 2.(द) जर्मन, 3.(द) वाशिंगटन डी सी, 4.(स) टर्की की पहल पर, 5.(द) व्यापार, 6.(अ) पांच संस्थाओं का, 7.(द) 6, 8.(स) 54, 9.(द) ताइवान, 10.(द) ब्रिटेन, 11. (स) 1967-68 में, 12.(अ) इंडोनेशिया की, 13.(ब) थाइलैंड की, 14.(ब) घाना, 15.(ब) साहित्य, 16. इनमें से कोई नहीं, 17.(स) एनएच-8, 18.(ब) शंकराचार्य, 19.(ब) 622 ई., 20.(ब) लॉर्ड कैनिंग, 21.(ब) पंचायत समिति की, 22.(अ) यांग्टिसी, 23.(ब) चीन, 24.(स) 15 मार्च, 25.(अ) ऑस्ट्रेलिया में, 26.(स) राजस्थान, 27.(स) भारत के मध्य से गुजरती है, 28.(द) यह ऐसी रीति द्वारा निर्धारित की जाती है, जिसका संसद, विधि द्वारा उपबंध करे, 29.(स) हुमायूं का मकबरा, 30.(द) सितार, 31. (अ) विश्व व्यापार संगठन।
अक्टूबर 1964 में हिंदुस्तान एयरकॉफ्ट लिमिटेड और ऐयरोनाटिक्स इंडिया लिमिटेड का विलय कर हिंदुस्तान ऐयरोनोटिक्स लिमिटेड, एचएएल की स्थापना की गई। कंपनी के छह राज्यों में सोलह डिवीजन हैं। एचएएल के यह सभी डिवीजन आईएसओ 9001-2000 प्रमाण-पत्र प्राप्त हैं और उनमें से 12 डिवीजन आईएसओ 14001-1996, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली प्रमाण-पत्र प्राप्त कर चुके हैं।
एचएएल परस्पर समझौतों पर हस्ताक्षर करने वाली कंपनी है और इसे श्रेणी एक की मिनी रत्न कंपनी घोषित किया गया है। इस कंपनी ने डिजायन, विनिर्माण, लड़ाकू विमानों की देख-रेख, ट्रेनर, हेलीकाप्टर, यातायात एयरक्रॉफ्ट, इंजन तथा उड़ान संबंधी साजो सामान में व्यापक कौशल अर्जित किया है। एचएएल ने दस प्रकार के एयरक्रॉफ्ट और उन्नत हल्के हेलीकॉफ्टर(एएलएच), स्वदेशी ध्रुव तथा लाइसेंस उत्पादन के तहत तेरह प्रकार, जिसमें एयरो इंजन्स के आठ प्रकार शामिल हैं। एयरक्रॉफ्ट प्रणाली साजो-सामान के हजार से भी अधिक यंत्र (उड़ान संबंधी यांत्रिक और इलेक्ट्रिकल) तैयार किए हैं।
एचएएल की अधिकांश आपूर्ति तथा सेवाएं भारतीय वायुसेना, नौसेना, थलसेना, तटरक्षक तथा सीमा सुरक्षा बल के लिए होती है। कंपनी का लक्ष्य स्वदेश निर्मित हल्के लड़ाकू विमान के निर्यात, सैनिक तथा नागरिक एयरक्रॉफ्ट के रख-रखाव, हवाई जहाज तथा इंजन के कलपूर्जे और अपनी प्रौद्योगिकी सेवाओं के जरिये अपने उपभोक्ताओं के दायरे में विस्तार करना है।
विश्व में तम्बाकू के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष इस्तेमाल के कारण प्रति वर्ष करीब 60 लाख व्यक्तियों की मृत्यु हो जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यू एच ओ) के अनुसार यदि इस आदत पर अंकुश के लिए तत्काल प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो वर्ष 2030 तक यह संख्या 80 लाख तक पहुंच सकती है। भारत में प्रत्येक 10 में से एक वयस्क व्यक्ति की मृत्यु तम्बाकू से जुड़ी बीमारियों के कारण होती है। तम्बाकू प्रति वर्ष 15 लाख कैंसर, 42 लाख हृदय रोगों और 37 लाख फेफड़ों की बीमारियों का कारण बनता है। मुंह के कैंसर के सर्वाधिक रोगी अपने ही देश में पाये जाते हैं।
अधिकृत आंकड़ों के अनुसार बीड़ी, सिगरेट, गुटका, खाने के तंबाकू और सूंघने के तम्बाकू आदि के रूप में देश में 4300 लाख (टन) तम्बाकू खप जाता है। 14 करोड़ पुरुष और चार करोड़ महिलाएं तम्बाकू सेवन की आदी हैं। 15 से 49 वर्ष के आयु-वर्ग में 57 प्रतिशत पुरुष और 10 प्रतिशत महिलाएं, किसी न किसी रूप में तम्बाकू का सेवन करती हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय का अनुमान है कि तम्बाकू वर्ष 2020 तक भारत में प्रति वर्ष 13 प्रतिशत व्यक्तियों की मृत्यु का जिम्मेदार बन जाएगा। तम्बाकू सेवन की बढ़ती हुई प्रवृत्ति में यदि कोई हस्तक्षेप न किया गया तो तीन करोड़ 84 लाख बीड़ी और सिगरेट पीने वाले व्यक्तियों में क्रमश: तीन करोड़ 84 लाख और एक करोड़ 32 लाख व्यक्ति समय से पहले काल ग्रास बन जाएंगे। दूसरे दर्जे का धूम्रपान भी एक बड़ी समस्या है। कुछ तम्बाकू उत्पादों को सुरक्षित माना जाता है जो कि गलत विश्वास है, क्योंकि तम्बाकू का सेवन हररूप में नुकसानदेह है।
गुटका, पैकेट जैसे मुद्दों को लेकर 2011 और 2012 में खाद्य सुरक्षा खाद्य मानक कानून में कई संशोधन किये गये। इन संशोधनों के परिणामस्वरूप 24 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की सरकारें तम्बाकू वाले गुटके और पान मसाले पर प्रतिबंध लगा चुकी हैं। लेकिन उन प्रतिबंधों के अमल पर प्रश्न चिन्ह लगा हुआ है। उच्चतम न्यायालय ने जून 2013 में ही संबद्ध राज्यों से प्रतिबंधों पर अमल को लेकर रिपोर्ट मांगी है।
कमलादेवी चट्टोपाध्याय (जन्म-3 अप्रैल, 1903 -निधन-29 अक्टूबर, 1988) भारत की समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला थीं। उन्हे समाज सेवा के लिए 1955 में पद्म भूषण और सामुदायिक नेतृत्व के लिए सन 1966 में रेमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा उन्हें संगीत नाटक अकादमी फैलोशिप और रत्न सदस्य, साथ ही संगीत नाटक अकादमी द्वारा लाइफ़ टाइम अचीवमेंट अवार्ड प्रदान किया गया।
कमलादेवी चट्टोपाध्याय का जन्म कर्नाटक के एक सम्पन्न ब्राह्मण परिवार, में 3 अप्रैल, सन् 1903 में हुआ था। उन्होंने मंगलोर तथा बाद में लन्दन के अर्थशास्त्र स्कूल से शिक्षा ग्रहण की। उनकी शादी अत्यन्त छोटी अवस्था में हो गई तथा स्कूली शिक्षा के दौरान विधवा हो गई थीं। बाद में उन्होंने हरिन चट्टोपाध्याय से शादी की। कमलादेवी ने अपनी पति के साथ व्यापक रूप से यात्राएं की। वे एक सामाजिक कार्यकर्ता और कला और साहित्य की समर्थक थीं।
गांधीजी के नमक आंदोलन में गिरफ्तारी देने वाली महिलाओं में से एक थीं कमलादेवी। विभाजन के बाद उन्होंने शरणार्थियों के पुनर्वास में अपने आप को झोंक दिया। कमला देवी गांधी जी, जवाहर लाल नेहरू, मौलाना अबुल कलाम आज़ाद, सरोजनी नायडू तथा कस्तूरबा गांधी से गहरे रूप से प्रभावित थीं। उन्होंने स्वाधीनता संघर्ष में हिस्सा लिया तथा अनेक बार जेल गईं।
समूचे विश्व में साइबर नियमों के उल्लंघन के लगातार बढ़ रहे मामलों के बीच भारत सरकार के संचार एवं सूचना प्रद्यौगिकी मंत्रालय के सूचना प्रद्यौगिकी विभाग ने 2 जुलाई 2013 को राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति 2013 की घोषणा की है। कुल 14 उद्देश्यों वाली इस नीति का मुख्य सार है लगातार बढ़ते साइबर हमलों से सूचनाओं की सुरक्षा करना और इस तरह के हमलों से बचने के उपायों को विकसित करना।
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति 2013 सरकार एवं गैर-सरकारी कंपनियों के साथ-साथ राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तरों पर साइबर सुरक्षा की जरूरतों को पूरा करेगी।
राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति 2013 में इस बात पर बल दिया गया है कि तकनीकी उन्नयन के साथ-साथ इस जुड़े नियमों की समयबद्ध समीक्षा हो, साइबर सुरक्षा नीति के लिए एक विशेषज्ञ प्रणाली स्थापित हो और साइबर मामलों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग कायम हो।
तकनीकी उन्नयन के साथ-साथ बढ़ते साइबर उल्लंघनों के मामलों से निपटने के लिए तैयार की गई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा नीति 2013 में कौशल विकास, क्षमता निमार्ण और प्रशिक्षण के माध्यम से अगले पांच वर्षों में साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में 5 लाख पेशेवरों को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है।
1. वह लेखक कौन हैं, जिनका चयन देश के सर्वोच्च साहित्यिक सम्मान ज्ञानपीठ पुरस्कार-2012 के लिए किया गया?
(अ) डा. रावुरी भारद्वाज, तेलुगु (ब) श्रीलाल शुक्ल और अमरकांत (संयुक्त), हिंदी (स) चंद्रशेखर कम्बार, कन्नड़ (द)डॉ. प्रतिभा राय, उडिय़ा
2. वह व्यक्ति जिसने संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के स्थायी प्रतिनिधि का पदभार ग्रहण किया?
(अ) रवींद्र केलकर (ब) सत्यव्रत शास्त्री (स) अशोक कुमार मुखर्जी (द) ओ.एन.वी. कुरुप
3. वह देश जिसे विश्व बैडमिंटन महासंघ (बीडब्ल्यूएफ) ने वर्ष 2014 में आयोजित की जाने वाली थामस और उबेर कप विश्व बैडमिंटन प्रतियोगिता की मेजबानी सौंपी?
(अ) भारत को (ब) पाकिस्तान को (स) न्यूजीलैंड को (द) कनाडा को
4. आसियान का मुख्यालय कहां स्थित है?
(अ)जकार्ता में (ब)काठमांडू में (स) मनीला में (द) सिंगापुर में
5. अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन को शांति का नोबेल पुरस्कार किस वर्ष प्रदान किया गया था?
(अ) सन् 1963 में (ब) सन् 1969 में (स) सन् 1978 में (द) सन् 1919 में
6. संयुक्त राष्ट्र संघ के मूल सदस्यों की संख्या कितनी है ?
(अ) 50 (ब) 51 (स) 45 (द) 48
7. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(अ) सन् 1919 (ब) सन् 1945 (स) सन् 1946 (द) सन् 1951
8. सार्क के सदस्य राष्ट्रों की संख्या कितनी है?
(अ) पांच (ब) सात (स) आठ (द) दस
9. अंतरराष्ट्रीय पुनर्निर्माण एवं विकास बैंक की स्थापना किस वर्ष हुई?
(अ) सन् 1944 (ब) सन् 1945 (स) सन् 1946 (द) सन् 1948
10. चीन की मुद्रा का नाम क्या है?
(अ) युआन (ब) लीरा (स) येन (द) रुपया
11. किस देश के डाक टिकट पर हेलवेशिया लिखा होता है?
(अ) फिनलैंड (ब) स्पेन (स) स्विट्जरलैंड (द) ऑस्ट्रिया
12. जियाना- किस देश की संवाद एजेंसी है?
(अ) लीबिया (ब) जिम्बाब्वे (स) सूडान (द) मोरक्को
13. किस वर्ष चौथी पंचवर्षीय योजना प्रारंभ हुई?
(अ) वर्ष 1969 (ब) वर्ष 1968 (स) वर्ष1967 (द)वर्ष 1966
14. निम्नलिखित में से किसने सबसे पहले सिक्का रुपया जारी किया है?
(अ) मुहम्मद बिन तुगलक (ब) अलाउद्दीन खिलजी (स) शेरशाह (द) अकबर
15. अकबर के दरबार में प्रसिद्घ संगीतज्ञ तानसेन का असली नाम क्या था?
(अ) महानंद पांडे (ब) लाल कलवंत (स) बाज बहादुर (द) रामतनु पांडे
16. प्रतियोगिता को शांत संघर्ष के रूप में किसके द्वारा वर्णित किया गया है?
(अ)कोजर द्वारा (ब) स्पेंसर द्वारा (स) वेबर द्वारा (द) फ्रेजर द्वारा
17. पनिका जनजाति मुख्य रूप से किस प्रदेश में पाई जाती है?
(अ) बिहार में (ब) मध्यप्रदेश में (स) उत्तरप्रदेश में (द) उड़ीसा में
18. प्रजाति के बदले नृजाति समूह के प्रयोग का सुझाव किसने दिया है?
(अ) होबेल (ब) क्रोबर (स) स्पेंसर (द) हक्सले
19. संयुक्त राष्ट्र संघ के बाद विश्व का दूसरा सबसे बड़ा संगठन कौन सा है?
(अ) नाटो (ब) बिम्सटेक (स) नाम (द) राष्ट्रमंडल
20. अंतरराष्ट्रीय न्यायालय के न्यायाधीशों की कार्य अवधि कितनी होती है?
(अ) 3 वर्ष (ब) 5 वर्ष (स) 6 वर्ष (द) 9 वर्ष
21. निम्न में से कौन सा देश दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन यानी दक्षेस का सदस्य नहीं है?
(अ) बांग्लादेश (ब) पाकिस्तान (स) मलेशिया (द) भूटान
22. निम्नलिखित देशों में से कौन-सा देश जी-8 में शामिल नहीं है?
(अ) इटली (ब) रूस (स) हॉलैंड (द) कनाडा
23. नाफ्टा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निम्र में से किसने निभाई है?
(अ) बिल क्लिन्टन (ब) जॉर्ज बुश (स) वाजपेयी (द) कोजीहितो
24. बिम्स्टेक की स्थापना किस वर्ष हुई थी?
(अ) सन् 1991 (ब) सन् 1995 (स) सन् 1996 (द) सन् 1997
25. नेपाल का विशेष भू-राजनीतिक महत्व रहा है, क्योंकि यह देश?
(अ) पर्वतीय है (ब) चीनी एवं ब्रिटिश-राज्य का सीमावर्ती व मध्यवर्ती देश रहा है (स) यह एक अलग पर्वतीय देश है (द) यह हिमालय का वरद पुत्र है
26.पश्चिमी पाकिस्तान के प्रधान या ऐतिहासिक दर्रे के नाम है?
(अ) खैबर (ब) बोलम (स) गोमल (द) उपर्युक्त सभी
27. भारत सरकार ने निम्नलिखित में से किस नदी को राष्टï्रीय नदी घोषित करने का निर्णय लिया है?
(अ) ब्रह्मïपुत्र (ब) यमुना (स) गंगा (द) कावेरी
28. वाइट टाइगर नामक किताब के लेखक कौन हैं?
(अ) अमिताभ घोष (ब) अरुंधती राय (स) बी.एस. नायपॉल (द) अरविंद अडिग
29. चंद्रमा की सतह और उसकी समग्र सतह के कैमिकल मैपिंग का 3 डायमेंशनल एटलस तैयार करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा अंतरिक्ष यान छोड़ा गया था?
(अ) चंद्रयान-3 (ब) चंद्रयान-2 (स) चंद्रयान-1 (द) पीएसएलवी-2
---
सही जवाब- 1.(अ) डा. रावुरी भारद्वाज, तेलुगु, 2.(स) अशोक कुमार मुखर्जी, 3.(अ) भारत को, 4.(अ)जकार्ता में, 5.(ब)सन् 1969 में, 6.(अ) 50, 7.(स) सन् 1946, 8.(ब)सात, 9.(ब)सन् 1945, 10.(अ) युआन, 11.(स)स्विट्जरलैंड, 12.(ब)जिम्बाब्वे, 13.(अ)वर्ष 1969, 14.(स) शेरशाह, 15.(द)रामतनु पांडे, 16.(अ) कोजर द्वारा, 17.(ब)मध्यप्रदेश में, 18.(द) हक्सले, 19.(स) नाम , 20.(द) 9 वर्ष, 21.(स) मलेशिया, 22.(स) हॉलैंड, 23.(अ) बिल क्लिन्टन, 24.(द) सन् 1997, 25.(ब) चीनी एवं ब्रिटिश-राज्य का सीमावर्ती व मध्यवर्ती देश रहा है, 26.(द) उपर्युक्त सभी, 27.(स) गंगा, 28.(द) अरविंद अडिग, 29.(स) चंद्रयान-1।
कोपा अमेरिका को पूर्व में दक्षिण अमेरिकी फुटबॉल चैम्पियनशिप के नाम से जाना जाता था। यह एक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता है जो दक्षिण अमेरिकी महाद्वीपीय की पुरुष राष्ट्रीय फुटबॉल टीमों के बीच आयोजित की जाती है। यह सबसे पुरानी अंतरराष्ट्रीय महाद्वीपीय फुटबॉल प्रतियोगिता है। इसकी स्थापना वर्ष 1916 में की गई थी।
सबसे ज्यादा बार कोपा अमेरिका कप 15 बार यह खिताब जीतने का रिकॉर्ड उरुग्वे केनाम है।
जुलाई 2015 में चिली ने अर्जेंटीना को पेनल्टी शूटआउट में 4-1 से हराकर 99 वर्ष बाद कोपा अमेरिका फुटबाल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। इसके पहले चिली की टीम वर्ष 1956, 1979 व 1987 में फाइनल में पहुंचीं थी। अर्जेंटीना भी 14 बार कोपा अमरीका फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत चुका है।
वर्ष 2011 में, उरुग्वे ने फाइनल में पेरू को 3-0 से हराकर कोपा अमेरिका कप जीता था। वर्ष 2011 का कोपा अमेरिका कप अर्जेंटीना में आयोजित किया गया।
7 जुलाई सन 1978 ईसवी को ऑस्ट्रेलिया महाद्वीप के पूर्वोत्तरी द्वीपसमूह सोलोमन को स्वतंत्रता मिली।
सन 1567 ईसवी में योरोपियों ने इस द्वीप समूह की खोज की। सन 1885 ईसवी को जर्मनी ने इस क्षेत्र पर अपने स्वामित्व का दावा कर दिया। और इन द्वीपों पर अपना अधिकार स्थापित कर लिया।
सोलोमन द्वीप पापुआ न्यू गिनी के पूर्व में मेलानेसिया में करीब एक हजार द्वीपों वाला एक देश है। करीबन 28 हजार 400 वर्ग किलोमीटर (10 हजार 965 वर्ग मील) में फैले इस देश की राजधानी गुआडलकैनाल द्वीप पर स्थित होनिअरा है।
माना जाता है कि सोलोमन द्वीप पर हजारों साल पहले मेलोनेशियाई लोग रहा करते थे। यूनाइटेड किंगडम ने 1890 में सोलोमन द्वीप पर एक संरक्षित राज्य की स्थापना की। द्वितीय विश्व युद्ध की सबसे संघर्षपूर्ण लड़ाई 1942-45 के सोलोमन द्वीप अभियान के दौरान लड़ी गई, जिसमें गुआडलकैनाल की लड़ाई शामिल है। 1976 में लोगों ने स्वशासन और दो साल बाद आजादी हासिल की थी। सोलोमन द्वीप एक संवैधानिक राजतंत्र है, जिसकी मुखिया महारानी एलिजाबेथ द्वितीय हैं। 1998 में हुई जातीय हिंसा, सरकारी भ्रष्ट व्यवहार और अपराध ने देश और समाज की स्थिरता को कमजोर किया है। जून 2003 में ऑस्ट्रेलियाई नीत बहुराष्ट्रीयच बल क्षेत्रीय सहायता मिशन सोलोमन द्वीप सोलोमन द्वीप पर शांति बहाल करने, जातीय उपद्रवियों पर लगाम लगाने और नागरिक प्रशासन में सुधार के उद्देश्य से पहुंची है।
उत्तर सोलोमन द्वीप स्वतंत्र सोलोमन द्वीप और बौगैन्विल्ले प्रांत के बीच पापुआ न्यू गिनी में विभाजित हैं। यह देश ऑस्ट्रेलिया देश के पूर्वोत्तर में प्रशांत महासागर में स्थित है।
फील्ड हॉकी दुनिया भर में पुरुषों और महिलाओं में खेले जाने वाला एक काफी प्रसिद्ध खेल है। यह 11 - 11 खिलाडिय़़ों की दो टीमों के बीच में प्राकृतिक घास या कृत्रिम घास (एस्ट्रोटर्फ) पर खेला जाता है ।
मैदानी हॉकी लाठी (स्टिक) और गेंद से खेले जाने वाले प्राचीनतम खेलों में से एक है। ऐतिहासिक तथ्य हमें बताते हैं कि यह काफी प्राचीन सभ्यताओं में भी खेला जाता था। आधुनिक हॉकी मध्य 18वीं शताब्दी में उभर कर आई पर यह 19वीं शताब्दी में ही ढंग से स्थापित हो पाई जब ब्लैक हीथ नाम का क्लब दक्षिण-पूर्व लंदन नें बना। पहले यह घास पर खेला जाता था और फिर 1970 से कृत्रिम घास पर खेला जाने लगा जिसने खेल के काफी पहलुओं में बदलाव ला दिया। अब एशियाई देशों का बोलबाला कम हो गया। खेल की गति, खेलने के सामान में बदलाव आने से नए-नए नियम, योजनायें बनने लगीं और स्थापित हो गईं।
1. कवकों द्वारा संचित भोज्य पदार्थ किस रूप में संचित होते हैं?
(अ) ग्लाइकोजेन के रूप में (ब) तेलकायों के रूप में (स) स्टार्च के रूप में (द) एल्कोहल के रूप में
2. वृक्षों की छालों पर उगने वाले कवक कहे जाते हैं?
(अ) कोर्टीकोलस (ब)जूफिलस(स)साक्सीकोलस(द) कोप्रोफिलस
3. ‘प्लास्टर ऑफ पेरिस’ रासायनिक रूप से है?
(अ) कैल्सियम सल्फेट (ब) कैल्सियम कार्बोनेट (स) कैल्सियम ऑक्साइड (द) कैल्सियम ऑक्जैलेट
4. ताप जिप्सम क्या है?
(अ) चूना (ब) ब्लीचिंग पाउडर (स) नीला थोथा (द) इनमें से कोई नहीं
5. मिथेनॉल किस नाम से जाना जाता है?
(अ) रविंग एल्कोहॉल (ब)ग्रेन एल्कोहॉल (स) वुड ऐल्कोहॉल (द) विकृत ऐल्कोहॉल
6. किसी पिण्ड का भार?
(अ) पृथ्वी तल पर सभी जगह समान होता है (ब)विषुवत रेखा पर अधिक होता है (स) धु्रवों पर सर्वाधिक होता है (द) मैदानों की अपेक्षा पहाड़ों पर अधिक होता है
7. जब कुएं से पानी की बाल्टी को ऊपर खींचते हैं तो हमें महसूस होता है कि बाल्टी?
(अ)पानी की सतह से ऊपर भारी हो गई है (ब)पानी की सतह से ऊपर हल्की हो गई है (स) पानी से बाहर आकर स्थिरता खो देती है (द) इनमें से कोई नहीं
8. कक्षा में अंतरिक्षयान में भारहीनता की अनुभूति का कारण क्या है?
(अ) बाहरी गुरुत्वाकर्षण का अभाव (ब) बाहरी गुरुत्वाकर्षण, किंतु अंतरिक्षयान के भीतर नहीं (स) कक्षा में त्वरण बाहरी गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है (द) कक्षा में अंतरिक्षयान में ऊर्जा का न होना
9. पृथ्वी के ऊपर तेल परत का चमकना किसका उदाहरण है?
(अ) परावर्तन का (ब) व्यतिकरण का (स) प्रकीर्णन का (द) अपवर्तन का
10. अंतरराष्टï्रीय जैव विविधता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 22 मई (ब) 22 जून (स) 22 जुलाई (द) 22 अगस्त
11. गांधी सागर शरणस्थली, जिसमें लियोपर्ड, सांभर, चीतल, नीलगिरि, हिरन आदि को संरक्षण प्राप्त है, कहां है?
(अ) आंध्रप्रदेश में (ब) मध्यप्रदेश में (स)छत्तीसगढ़ में (द) हरियाणा
12. निम्नलिखित में से कौन सा तत्व पौधों के लिए अनावश्यक है, परंतु लाभदायक है?
(अ) मैग्नीशियम (ब) सोडियम (स) क्लोरीन (द) कॉपर
13. वाष्पीकरण द्वारा अमोनिया की हानि होती है, जब?
(अ) यूरिया मृदा सतह पर डाली जाती है (ब) मृदा क्षारीय होती है (स) तापक्रम अधिक होता है (द) उपर्युक्त सभी सही हैं
14. निम्नलिखित में से कौन सबसे पूर्वकालिक जैन ग्रंथ कहलाता है?
(अ) बारह अंग (ब) बारह उपांग (स) चौदह पूर्व (द) चौदह उपपूर्व
15. भागवत सम्प्रदाय के विकास में किसका योगदान अत्यधिक था?
(अ) पार्थियन (ब) हिंद-यूनानी (स) कुषाण (द) गुप्त
16. परैया का अर्थ क्या है?
(अ) अछूत (ब) ब्राह्मण (स) क्षत्रिय (द) वैश्य
17. चोल काल में सोने के सिक्के क्या कहलाते थे?
(अ) कुलंजु (ब) काशु (स) रुपक (द) दीनार
18. चोल काल में राजा के स्वामित्व वाली भूमि कहलाती थी?
(अ) प्रभुमान्यम् (ब) देवदान (स) ब्रम्हदेव (द) इनमें से कोई नहीं
19. कल्याणकारी राज्य का उद्देश्य क्या है?
(अ) अधिकतम संख्या का अधिकतम कल्याण सुनिश्चत करना (ब) कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबंध करना (स) सभी नागरिकों को स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना (द) इनमें से कोई नहीं
20. भारत को एक गणराज्य मुख्य रूप से माना जाता है, क्योंकि?
(अ) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है (ब) उसे 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्रता मिली थी (स) उसका अपना लिखित संविधान है (द) उसकी सरकार संसदीय प्रणाली के अनुसार है
21. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया का राष्टï्रीकरण किस वर्ष किया गया था?
(अ) 1949 (ब) 1951 (स) 1953 (द) 1954
22. मास्को एवं गुर्जरा अभिलेख में अशोक का नाम किस रूप में मिलता है?
(अ) देवानामप्रियम, प्रियदर्शी राजा (ब) चंद्रअशोक (स) प्रियदर्शी अशोक (द) इनमें से कोई नहीं
23. चने का कटुआ रोग फसल को नुकसान पहुंचाता है?
(अ) दिन के समय (ब) रात के समय (स) दिन व रात दोनों समय (द) इनमें से कोई नहीं
24. भारतीय निर्यातों का अधिकांश भाग निम्नलिखित में से राष्टï्रों के किस समूह को जाता है?
(अ) यूरोप (ब) अफ्रीका (स) दक्षिण-पूर्व एशिया (द) नेपाल
25. वाटर शेड और ड्राइलैंड कृषि का विकास भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के निम्नलिखित में से किस बिंदु का एक भाग है?
(अ) किसान मित्र (ब) खाद्य सुरक्षा (स) गरीबी हटाओ (द) जनशक्ति
26. किसी समुदाय के स्वास्थ्य का सबसे अधिक संवेदनशील संकेतक निम्न में से कौन सा है?
(अ)जन्म-दर (ब)शिशु मृत्यु-दर (स)मृत्यु-दर (द) मातृ मृत्यु-दर
27. तंबाकू के पौधे में किसकी कमी से बीमारी होती है?
(अ) बोरॉन की कमी से (ब) मैंगनीज की कमी से (स) कॉपर की कमी से (द) मॉलिब्डेनम की कमी से
----
सही जवाब- 1.(अ) ग्लाइकोजेन के रूप में, 2.(अ) कोर्टीकोलस, 3.(अ) कैल्सियम सल्फेट, 4.(अ)चूना, 5.(स) वुड ऐल्कोहॉल, 6.(स) धु्रवों पर सर्वाधिक होता है, 7.(स) पानी से बाहर आकर स्थिरता खो देती है, 8.(स) कक्षा में त्वरण बाहरी गुरुत्वाकर्षण के कारण त्वरण के बराबर होता है, 9.(ब) व्यतिकरण का, 10.(अ)22 मई, 11.(ब) मध्यप्रदेश में, 12.(ब) सोडियम, 13.(द) उपर्युक्त सभी सही हैं, 14.(स) चौदह पूर्व, 15.(ब)हिंद-यूनानी,16.(अ)अछूत, 17.(अ)कुलंजु, 18.(अ) प्रभुमान्यम्, 19.(ब) कमजोर वर्गों के कल्याण का प्रबंध करना, 20.(अ) राज्याध्यक्ष का चुनाव होता है, 21.(अ)1949, 22.(स) प्रियदर्शी अशोक, 23.(ब) रात के समय, 24.(अ) यूरोप, 25.(अ) किसान मित्र, 26.(द) मातृ मृत्यु-दर, 27.(अ)बोरॉन की कमी से।
मानसागर झील जयपुर का हिस्सा है। सालों से लगातार अतिक्रमण का शिकार होकर सिकुड़ती जा रही मानसागर झील (जलमहल) को राजस्थान सरकार ने प्रोटेक्टेड एरिया (वेटलैंड) घोषित कर दिया है।
इस निर्णय के बाद अब झील की करीब 382 एकड़ जमीन में किसी भी तरह का नया निर्माण, मरम्मत और खनन सहित अन्य कोई गतिविधि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। दरअसल पिछले दिनों झील विकास प्राधिकरण की बैठक में झील में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण से इसके अस्तित्व पर चिंता जाहिर की गई थी। इसके बाद झील के संरक्षण की आवश्यकता जताते हुए इसके आस-पास के एरिया को प्रोटेक्टेड घोषित करने की सिफारिश की थी। इसी सिफारिश के आधार पर स्वायत्त शासन विभाग ने इस झील की वॉटर बॉडी सहित इसके कैचमेंट एरिया की करीब कुल 382 एकड़ जमीन को प्रोटेक्टेड घोषित किया है। इस भूमि में लेक में पानी की आवक के रास्ते और नाले सहित चारों ओर की भूमि शामिल हैं। इस नोटिफिकेशन के बाद भूमि राज्य सरकार की हो जाएगी। इस एरिया में पानी, मिट्टी, पत्थर, पेड़-पौधे, जीव-जंतु सहित सभी प्रकार की सम्पत्ति राज्य सरकार में निहित होगी और उन्हें नुकसान पहुंचाने या छेड़छाड़ करने पर लेक प्राधिकरण एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकेगी।
जलमहल मानसागर झील के बीच में स्थित है, जो प्रसिद्ध ऐतिहासिक महल है। अरावली पहाडिय़ों के गर्भ में स्थित यह महल झील के बीचों बीच होने के कारण आई बॉल भी कहा जाता है। इसे रोमांटिक महल के नाम से भी जाना जाता था। जयसिंह द्वारा निर्मित यह महल मध्यकालीन महलों की तरह मेहराबों, बुर्जो, छतरियों एवं सीढ़ीदार जीनों से युक्त दुमंजिला और वर्गाकार रूप में निर्मित भवन है। जलमहल अब पक्षी अभयारण के रूप में भी विकसित हो रहा है। यहां की नर्सरी में 1 लाख से अधिक वृक्ष लगे हैं जहां राजस्थान के सबसे ऊंचे पेड़ पाए जाते हैं।
जयपुर-आमेर मार्ग पर मानसागर झील के मध्य स्थित इस महल का निर्माण सवाई जयसिंह ने अश्वमेध यज्ञ के बाद अपनी रानियों और पंडित के साथ स्नान के लिए करवाया था। इस महल के निर्माण से पहले जयसिंह ने जयपुर की जलापूर्ति हेतु गर्भावती नदी पर बांध बनवाकर मानसागर झील का निर्माण करवाया। इसका निर्माण 1799 में हुआ था। इसके निर्माण के लिए राजपूत शैली से तैयार की गई नौकाओं की मदद ली गई थी। राजा इस महल को अपनी रानी के साथ ख़ास वक्त बिताने के लिए इस्तेमाल करते थे। वे इसका प्रयोग राजसी उत्सवों पर भी करते थे।
मध्यकालीन महलों की तरह मेहराबों, बुर्जो, छतरियों एवं सीढ़ीदार जीनों से युक्त दुमंजिला और वर्गाकार रूप में निर्मित भवन है। इसकी उपरी मंजिल की चारों कोनों पर बुर्जो की छतरियां व बीच की बरादरिया, संगमरमर के स्तम्भों पर आधारित हैं। इस महल में गरमी नहीं लगती, क्योंकि इसके कई तल पानी के अंदर बनाए गए हैं। इस महल से पहाड़ और झील का ख़ूबसूरत नज़ारा भी देखा जा सकता है। चांदनी रात में झील के पानी में इस महल का नजारा बेहद आकर्षक होता है।