सामान्य ज्ञान
1. राज्यसभा एक स्थायी सदन होने के कारण इसके कितनी अवधि में बदलते रहते हैं?
(अ) एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं (ब) एक अद्र्ध सदस्य प्रति तीन वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं (स) सदस्यों का पांचवां भाग प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं (द) सदस्यों का छठवां भाग प्रति वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं
2. राज्यसभा के सदस्यों को नामित करने का अधिकार निम्नलिखित में से किसको है?
(अ) राष्ट्रपति (ब) उपराष्ट्रपति (स) न्यायपालिका (द) लोकसभा
3. राष्ट्रपति द्वारा राज्यसभा के लिए कला, साहित्य, विज्ञान आदि क्षेत्रों से 12 सदस्यों को मनोनीत करने की व्यवस्था भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत आता है?
(अ) अनुच्छेद 324 (ब) अनुच्छेद 265 (स) अनुच्छेद 80 (द) अनुच्छेद 120
4. निम्नलिखित में से किसमें राज्यसभा की कोई भूमिका नहीं होती है?
(अ) उपराष्ट्रपति के निर्वाचन में (ब) अध्यक्ष के निर्वाचन में (स) राष्ट्रपति के महाभियोग में (द) सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश को हटाने में
5. लोकसभा द्वारा विचारार्थ भेजे गए वित्त विधेयक को राज्यसभा अधिकतम कितने समय तक रोके रखा सकती है?
(अ) एक माह (ब) एक वर्ष (स) सात दिन (द) चौदह दिन
6. मुख्य चुनाव आयुक्त को पदच्युत किया जा सकता है?
(अ) मुख्य न्यायाधीश, उच्च न्यायालय द्वारा (ब) राष्ट्रपति द्वारा (स) मंत्रिमंडल के प्रस्ताव द्वारा (द) संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर
7. स्थल मंडल की मोटाई भूकंपीय तरंगों के आधार पर कितनी मापी गई है?
(अ) 105 किमी (ब) 100 किमी (स) 200 किमी (द) 80 किमी
8. निम्नलिखित में से किस परत को बेरीस्फीयर कहा जाता है?
(अ) वायुमंडल का सबसे ऊपरी परत (ब) पृथ्वी की सबसे ऊपरी परत (स) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत (द) पृथ्वी की मध्यवर्ती परत
9. पृथ्वी की आंतरिक संरचना के अनुसार भूगर्भ का विभाजन भू-पटल, मेंटल तथा कोर में किया गया है। यह विभाजन किसका है?
(अ) होम्स (ब) जेफरीज (स) हेडी (द) ग्राट
10. निम्नलिखित में से कौन सा कथन असत्य है?
(अ) भूपटल की औसत मोटाई लगभग 33 किमी है (ब) महाद्वीपीय भाग में भू-पटल की मोटाई अधिक है, जबकि महा सागरीय भाग में यह छिछला है (स) महाद्वीपीय भू-पटल मुख्यत: गे्रनाइट चट्टानों से निर्मित है (द) महासागरीय भू-पटल की तुलना में महाद्वीपीय भू-पटल का घनत्व अधिक है
11. भारत के सुदूर पूर्व में कौन सा देश भारत के साथ सर्वाधिक लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा बनाता है?
(अ) चीन (ब) म्यान्मार (स) थाईलैंड (द) वियतनाम
12. भारत एवं चीन के बीच सीमा निर्धारित करने वाली मैकमोहन रेखा निम्नलिखित में से किस प्रदेश के उत्तरी सीमा पर खींची गई है?
(अ) जम्मू-कश्मीर (ब) उत्तरप्रदेश (स) हिमाचल प्रदेश (द) अरुणाचल प्रदेश
13. निम्नलिखित में से किस भारतीय राज्य की समुद्रतटीय सीमा सबसे छोटी है?
(अ) गोवा (ब) केरल (स) उड़ीसा (द) पश्चिम बंगाल
14. भारत का कौन सा भू आकृतिक विभाग प्राचीनतम है?
(अ) उत्तरी पर्वतीय प्रदेश (ब) गंगा ब्रह्मपुत्र का मैदान (स) प्रायद्वीपीय पठार (द) समुद्रतटीय मैदान
15. लक्षद्वीप समूह के द्वीपों की उत्पत्ति निम्नलिखित में से किस प्रकार हुई है?
(अ)ज्वालामुखी उत्पत्ति से (ब) मृदा निक्षेपण से (स) प्रवाल उत्पत्ति से (द) इनमें से कोई नहीं
16. अजंता चित्रकारों की विषय वस्तु निम्नलिखित में से किससे संबंधित है?
(अ) जैन धर्म (ब) बौद्घ धर्म (स) वैष्णव मत (द) शैव मत
17. आंध्रप्रदेश की गोंड जनजाति का प्रसिद्ध लोकनृत्य है?
(अ) गुसादी (ब) आम्र नृत्य (स) मोर नृत्य (द) बिहू नृत्य
18. निम्नलिखित में से कौन महिला प्रधान नृत्य है?
(अ) कुडियाट्टम (ब) कुरूवंजी (स) गिद्धा (द) भांगड़ा
19. बम्बू नृत्य निम्नलिखित में से किसका आदिवासी नृत्य है?
(अ) कुकी एवं नागाओं का (ब) मुरियाओं का (स) गोंडों का (द) भूमियाओं का
20. भारत की तीसरी सर्वाधिक बोली जाने वाली भाषा है?
(अ) तेलुगू (ब) तमिल (स) मराठी (द) बांग्ला
21. निम्नलिखित में से कौन से राज्य ने उर्दू को अपनी सरकारी भाषा के रूप में स्वीकृति प्रदान की है?
(अ) राजस्थान (ब) आंध्र प्रदेश (स) मध्यप्रदेश (द) जम्मू-कश्मीर
22. खजुराहो का कंदरिया महादेव मंदिर किसने बनवाया?
(अ) परमार (ब) चेदि (स) राष्टï्रकूट (द) चंदेल
23. कैलाश का प्रसिद्घ शिलाकृत मंदिर निम्नलिखित में से किस स्थान पर है?
(अ) अजंता (ब) बादामी (स) महाबलीपुरम् (द) एलोरा
24. चालुक्य वंश का सबसे महान शासक कौन था?
(अ) विक्रमादित्य (ब) मंगलेश (स) पुलकेशिन द्वितीय (द) पुलकेशिन प्रथम
25. रेशेदार दिखाई देने वाले मेघ को क्या कहते हैं?
(अ) कपासी (ब) स्तरी (स) पक्षाभ (द) स्तरी मध्य मेघ
26. विषुवतीय प्रदेश में सामान्यत: कौन सा मेघ देखने को मिलता है?
(अ) पक्षाभ (ब) कपासी वर्षा (स) पक्षाभ स्तरी (द) स्तरी
27. तडि़त झंझा और मूसलाधार वर्षा किस मेघ की महत्वपूर्ण विशेषता है?
(अ) कपासी वर्षा मेघ (ब) वर्षा स्तरी मेघ (स) कपासी मेघ (द) पक्षाभ कपासी मेघ
---
सही जवाब- 1.(अ) एक तिहाई सदस्य प्रति दो वर्ष सेवानिवृत्त होते हैं, 2.(अ) राष्ट्रपति, 3.(स) अनुच्छेद 80, 4.(ब) अध्यक्ष के निर्वाचन में, 5.(द) चौदह दिन, 6.(द) संसद के दोनों सदनों के सदस्यों के दो तिहाई बहुमत से प्रमाणित कदाचार के आधार पर, 7.(ब) 100 किमी, 8.(स) पृथ्वी की सबसे आंतरिक परत, 9.(द) ग्राट, 10.(द) महासागरीय भू-पटल की तुलना में महाद्वीपीय भू-पटल का घनत्व अधिक है, 11.(ब)म्यान्मार, 12.(द)अरुणाचल प्रदेश, 13.(अ) गोवा,14.(स)प्रायद्वीपीय पठार, 15.(स)प्रवाल उत्पत्ति से, 16.(ब) बौद्घ धर्म, 17.(अ) गुसादी, 18.(स) गिद्धा, 19.(अ) कुकी एवं नागाओं का, 20.(अ) तेलुगू, 21.(द) जम्मू-कश्मीर, 22.(द) चंदेल, 23.(द) एलोरा, 24.(स) पुलकेशिन द्वितीय, 25.(स) पक्षाभ, 26.(ब) कपासी वर्षा, 27.(अ) कपासी वर्षा मेघ।
दुनिया भर में हर सेकंड आठ टन प्लास्टिक बनता है। हर साल कम से कम 60 लाख टन प्लास्टिक कूड़ा समुद्र में पहुंच रहा है। वैज्ञानिकों का कहना है कि महासागर भी बुरी तरह इस कचरे से भर गए हैं। अगर आप समुद्र के किनारे टहलने जाएं तो आपको प्लास्टिक की थैलियां और कचरा देखने को मिल जाएगा। प्लास्टिक के कूड़े का केवल 15 फीसदी ही सतह पर रहता है, बाकी सारा कचरा तल पर जमा हो जाता है। समुद्र को सबसे ज्यादा गंदा करने का श्रेय जाता है कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को। लोग सागर तट पर घूमने जाते हैं और साफ सफाई की परवाह किए बिना कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को कहीं भी फेंक आते हैं।
पानी में तैरता प्लास्टिक समुद्री जीवों के लिए बड़ा खतरा बना हुआ है। मछलियां प्लास्टिक की थैलियों में फंस जाती हैं और अपनी जान गंवा बैठती हैं। बतख और पानी में रहने वाले अन्य परिंदे प्लास्टिक की चीजों को खाने का सामान समझ लेते हैं। ये प्लास्टिक उनके पेट में जमा हो जाता है और उनकी जान ले लेता है। प्लास्टिक केवल जानवरों और परिंदों के लिए खतरा नहीं है, यह हमारी खाद्य श्रृंखला में भी शामिल हो चुका है। मछलियों के जरिए यह हमारे शरीर तक पहुंच जाता है, जिस से हमारी सेहत पर असर पड़ रहा है। प्लास्टिक बायोडिग्रेडेबल नहीं है। बच्चों के डायपर गलने में 450 साल ले लेते हैं।
ओंकोटाइप डीएक्स टेस्ट स्तन कैंसर की बीमारी का पता लगाने की एक नई तकनीक है। वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि ओंकोटाइप डीएक्स टेस्ट से स्तन कैंसर के आरंभिक चरण में कैंसर का पता चल जाएगा।
ओंकोटाइप डीएक्स टेस्ट में स्तन की रसोली के ऊतक का एक छोटा सा नमूना इस्तेमाल किया जाता है। इसमें स्तन कैंसर के लिए जिम्मेदार जीन के एक समूह का अध्ययन किया जाता है। यह टेस्ट बिना किसी चीर-फाड़ के किया जाता है। इस टेस्ट से संबंधित रिपोर्ट दिसंबर 2011 के तीसरे सप्ताह में जारी की गई।
ओंकोटाइप डीएक्स टेस्ट न सिर्फ स्तन कैंसर के आरंभिक चरण में कैंसर का पता लगाने में सक्षम है बल्कि यह निर्धारित करने में भी मदद कर सकता है कि स्तन कैंसर के फिर से होने की कितनी आशंका है। इसकी मदद से यह निर्धारित किया जा सकता है कि क्या कैंसर के विकसित होने की आशंका है और किस तरह उसका उपचार किया जा सकता है।
मान्यता है कि सारी सृष्टि के विनाश के पश्चात भी शेष नाग बचे रहते हैं, इसीलिए इनका नाम शेष हैं। सर्पाकार होने से इनके नाम से नाग विशेषण जुड़ा हुआ है। शेषनाग स्वर्ण पर्वत पर रहते हैं। शेष नाग के हज़ार मस्तक हैं। वे नील वस्त्र धारण करते हैं तथा समस्त देवी-देवताओं से पूजित हैं। उस पर्वत पर तीन शाखाओं वाला सोने का एक ताल वृक्ष है जो महाप्रभु की ध्वजा का काम करता है।
रात्रि के समय आकाश में जो वक्राकृति आकाशगंगा दिखाई पड़ती है और जो क्रमश: दिशा परिवर्तन करती रहती है, यह निखिल ब्रह्मांडों को अपने में समेटे हुए हैं। उसकी अनेक शाखाएं दिखाई पड़ती हैं। वह सर्पाकृति होती है। इसी को शेषनाग कहा गया है। पुराणों तथा काव्यों में शेष का वर्ण श्वेत कहा गया है। आकाशगंगा श्वेत होती ही है। यहां ऊॅं की आकृति में विश्व ब्रह्मांड को घेरती है। ऊँ को ब्रह्म कहा गया है। वही शेषनाग है।
शेषनाग का उल्लेख विभिन्न पुराणों में मिलता है। कालिका पुराण में कहा गया है कि प्रलयकाल आने पर जब सारी सृष्टि नष्ट हो जाती है तब भगवान विष्णु अपनी प्रिया लक्ष्मी के साथ इनके ऊपर शयन करते हैं और उनके ऊपर ये अपनी फणों की छाया किए रहते हैं। इनका पूर्ण फण कमल को ढंके रहता है, उत्तर का फण भगवान के शिराभाग का और दक्षिण फण चरणों का आच्छादन किए रहता है। प्रतीची का फण भगवान विष्णु के लिए व्यंजन का कार्य करता है। इनके ईशान कोण का फण शंख, चक्र, नंद, खड्ग, गरुड़ और युग तूणीर धारण करते हैं तथा आग्नेय कोण के फण गदा, पद्म आदि धारण करते हैं।
पुराणों में इन्हें सहस्रशीर्ष या सौ फणवाला कहा गया है। इनके एक फण पर सारी वसुंधरा यानी पृथ्वी स्थित है। लक्ष्मण और बलराम इनके अवतार कहे गए हैं। इनका कही अंत नहीं है इसीलिए इन्हें अनंत भी कहा गया है।
वियतनाम (आधिकारिक तौर पर वियतनाम समाजवादी गणराज्य) दक्षिण पूर्व एशिया के हिन्दचीन प्रायद्वीप के पूर्वी भाग में स्थित एक देश है। इसके उत्तर में चीन, उत्तर पश्चिम में लाओस, दक्षिण पश्चिम में कंबोडिया और पूर्व में दक्षिण चीन सागर स्थित है। 86 लाख की आबादी के साथ वियतनाम दुनिया में 13 वीं सबसे अधिक आबादी वाला देश है।
21 जुलाई सन 1954 ईसवी को फ्रांस और वियतनाम के मध्य जेनेवा कॉन्फ्रेन्स के समापन पर युद्ध विराम समझौते पर हस्ताक्षर हुए इस समझौते ने चीन और भारत में फ्रांस के साम्राज्य का अंत कर दिया। मई सन 1954 में वियतनाम में फ्रांस के सुदृढ़ दुर्ग दिएन फ़ो पर वियतनामी सेना का अधिकार हो जाने के बाद यह समझौता हुआ किंतु जेनेवा कॉन्फ्रेन्स में जिसमें फ्रांस, अमरीका, ब्रिटेन, चीन, सोवियत संघ और वियतनाम के नेता उपस्थित थे, जब समझौता हुआ तो इसमें वर्ष 1956 तक वियतनाम के अस्थायी विभाजन की बात भी अमरीका के दबाव के चलते शामिल कर दी गई।
इस समझौते में कहा गया था कि वियतनाम से विदेशी सेनाएं निकल जाएंगी किंतु अमरीका ने उल्टे वियतनाम की जनता से लडऩे के लिए अपनी सेनाएं क्षेत्र में भेजीं और उत्तरी व दक्षिणी वियतनाम के विलय के मार्ग में बाधाएं खड़ी कर दीं। वर्षों तक फ्रांसीसी साम्राज्यवाद के विरुद्ध लडऩे वाले वियतनामी जियाले इसके बाद अमरीकी वर्चस्ववाद के विरुद्ध संघर्षरत रहे। उन्होंने दो दशकों के संघर्ष के बाद अमरीका को पराजित कर दिया और वियतनाम के दोनों भाग 1975 में एक बार फिर आपस में मिल गए।
कर्नाटक में चेन्नम्मा नामक दो वीर रानियां हुई हैं। केलाड़ी की चेन्नम्मा ने औरंगजेब से, जबकि कित्त्ूर की चेन्नम्मा ने अंग्रेजों से संघर्ष किया था।
कित्तूर के शासक मल्लसर्ज की रुद्रम्मा तथा चेन्नम्मा नामक दो रानियां थीं। काकतीय राजवंश की कन्या चेन्नम्मा को बचपन से ही वीरतापूर्ण कार्य करने में आनंद आता था। वह पुरुष वेश में शिकार करने जाती थी। ऐसे ही एक प्रसंग में मल्लसर्ज की उससे भेंट हुई। उसने चेन्नम्मा की वीरता से प्रभावित होकर उसे अपनी दूसरी पत्नी बना लिया। कित्तूर पर एक ओर टीपू सुल्तान तो दूसरी ओर अंग्रेज नजरें गड़ाये थे। दुर्भाग्यवश चेन्नम्मा के पुत्र शिव बसवराज और फिर कुछ समय बाद पति का भी देहांत हो गया। ऐसे में बड़ी रानी के पुत्र शिवरुद्र सर्ज ने शासन संभाला; पर वह पिता की भांति वीर तथा कुशल शासक नहीं था। स्वार्थी दरबारियों की सलाह पर उसने मराठों और अंग्रेजों के संघर्ष में अंग्रेजों का साथ दिया।
अंग्रेजों ने जीतने के बाद संधि के अनुसार कित्तूर को भी अपने अधीन कर लिया। कुछ समय बाद बीमारी से राजा शिवरुद्र सर्ज का देहांत हो गया। चेन्नम्मा ने शिवरुद्र के दत्तक पुत्र गुरुलिंग मल्लसर्ज को युवराज बना दिया। पर अंग्रेजों ने इस व्यवस्था को नहीं माना तथा राज्य की देखभाल के लिए धारवाड़ के कलैक्टर थैकरे को अपना राजनीतिक दूत बनाकर वहां बैठा दिया। कित्तूर राज्य के दोनों प्रमुख दीवान मल्लप्पा शेट्टी तथा वेंकटराव भी रानी से नाराज थे। वे अंदर ही अंदर अंग्रेजों से मिले थे।
थैकरे ने रानी को संदेश भेजा कि वह सारे अधिकार तुरंत मल्लप्पा शेट्टी को सौंप दे। रानी ने यह आदेश ठुकरा दिया। वे समझ गईं कि अब देश और धर्म की रक्षा के लिए लडऩे-मरने का समय आ गया है। 23 अक्तूबर, 1824 को अंग्रेज सेना ने थैकरे के नेतृत्व में किले को घेर लिया। रानी ने वीर वेश धारण कर अपनी सेना के साथ विरोधियों को मुंहतोड़ उत्तर दिया। थैकरे वहीं मारा गया और उसकी सेना भाग खड़ी हुई। कई अंग्रेज सैनिक तथा अधिकारी पकड़े गये, जिन्हें रानी ने बाद में छोड़ दिया; पर देशद्रोही दीवान मल्लप्पा शेट्टी तथा वेंकटराव को फांसी पर चढ़ा दिया गया।
स्वाधीनता की आग अब कित्तूर के आसपास भी फैलने लगी थी। अत: अंग्रेजों ने मुंबई तथा मद्रास से कुमुक मंगाकर फिर धावा बोला। उन्हें इस बार भी मुंह की खानी पड़ी; पर तीसरे युद्ध में उन्होंने एक किलेदार शिव बासप्पा को अपने साथ मिला लिया। उसने बारूद में सूखा गोबर मिलवा दिया तथा किले के कई भेद शत्रुओं को दे दिए। अत: रानी को पराजित होना पड़ा। अंग्रेजों ने गुरु सिद्दप्पा को फांसी पर चढ़ाकर रानी को धारवाड़ की जेल में बंद कर दिया। देशभक्त जनता ने रानी को मुक्त कराने का प्रयास किया; पर वे असफल रहे। पांच वर्ष के कठोर कारावास के बाद 21 फरवरी, 1929 को धारवाड़ की जेल में ही वीर रानी चेन्नम्मा का देहांत हुआ।
रानी ने 23 अक्तूबर को अंग्रेजों को ललकारा था। उनकी याद में इस दिन को दक्षिण भारत में ‘महिला दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।
1. यूनेस्को ने 21 फरवरी को किसके संघर्ष एवं बलिदान के सम्मान में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस घोषित किया है?
(अ) बांग्लादेशियों के (ब) फ्रांसीसी कनाडा निवासियों के (स) नेपालियों के (द) श्रीलंकाई तमिलों के
2. आठ मार्च को किस रूप में मनाते हैं?
(अ) विश्व पर्यावरण दिवस (ब) विश्व विरासत दिवस (स) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (द) युवा दिवस
3. संयुक्त राष्ट्र दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 24 अप्रैल (ब) 24 जनवरी (स) 24 सितंबर (द) 24 अक्टूबर
4. प्रतिवर्ष उपभोक्ता दिवस कब मनाया जाता है?
(अ)1 अप्रैल (ब) 23 अक्टूबर (स) 15 मार्च (द) 5 दिसंबर
5. निम्नलिखित में से भारतीय संविधान के किस अनुच्छेद में यह व्यवस्था है कि केंद्र सरकार का यह दायित्व होगा कि वह बाह्यï आक्रमण और आंतरिक अशांति में प्रत्येक राज्य की सुरक्षा करे?
(अ) अनुच्छेद-215 (ब) अनुच्छेद-275 (स)अनुच्छेद- 325 (द)अनुच्छेद-355
6. किस अनुच्छेद के अंतर्गत भारत में दिए हुए राज्य में राष्टï्रपति शासन लगाया जा सकता है?
(अ) अनुच्छेद-365 (ब) अनुच्छेद-356 (स)अनुच्छेद-366 (द) अनुच्छेद-226
7. संविधान के अनुच्छेद 360 में निम्नलिखित में से किसका प्रावधान है?
(अ)जम्मू और कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने का (ब) किसी राज्य में राष्टï्रपति शासन लागू करने का (स) वित्तीय आपात स्थिति लागू करने का (द) उपर्युक्त में से किसी का नहीं
8. संविधान में लोक कल्याणकारी राज्य की अवधारणा निहित है?
(अ) प्रस्तावना में (ब) मौलिक अधिकारों में (स) चतुर्थ परिशिष्टï में (द) राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में
9. गुदई महाराज का संबंध किस वाद्य यंत्र से है?
(अ) वायलिन (ब) संतूर (स) तबला (द) सितार
10. हरिप्रसाद चौरसिया का संबंध किससे है?
(अ) प्रवीण वंशी वादक (ब) प्रवीण सरोद वादक (स) प्रवीण तबला वादक (द) प्रवीण वायलिन वादक
11. प्रसिद्ध केला देवी मेला कहां आयोजित होता है?
(अ) सवाई माधोपुर (ब) धौलपुर (स) करौली (द) हिण्डौन
12. राजस्थान का रूणेजा मेला संतुष्ट समाज के लिए किस प्रकार का योगदान देता है?
(अ) निरंतर ईश्वर स्मरण द्वारा (ब) सांप्रदायिक सद्भाव द्वारा (स) सत्य बोलने के शिक्षण द्वारा (द) पवित्र जीवन द्वारा
13. रासलीला, याओसांग, लाई हरीबा आदि त्योहार किसके हैं?
(अ) असमी लोगों के (ब) करबी लोगों के (स) मणिपुरी लोगों के (द) बोडो लोगों के
14. चपचार कूट त्योहार मनाया जाता है?
(अ) अरुणाचल प्रदेश में (ब) असम में (स) मिजोरम में (द) सिक्किम में
15. निम्रलिखित में से किन स्थानों पर डीजल इंजन बनाये जाते हैं?
(अ)चितरंजन (ब) जमशेदपुर (स) वाराणसी (द) पेराम्बूर
16. गोदियां अधोलिखित किन स्थानों पर स्थापित हैं?
(अ) कोचीन (ब) विशाखापट्टनम् (स) मजगांव (द)इनमें सभी स्थानों पर
17. निम्रलिखित में से कौन सा लघु उद्योग है?
(अ) रस्सी बनाना (ब) फर्नीचर (स) लोहा-इस्पात (द) भारी उद्योग
18. एक पदार्थ में अशुद्धि मिलाने से उसकी प्रत्यास्थता?
(अ) घटती है (ब)अपरिवर्तित रहती है (स)बढ़ती है (द) बढ़ भी सकती है व घट भी सकती है
19. प्रोटीन के मूलभूत विल्डिंग ब्लॉक होते है?
(अ) न्यूक्लियोटाइड्स (ब)डाईपैप्टाइड्स (स)अमीनो अम्ल (द) मोनोसैकेराइडस
20. रुद्रप्रयाग निम्नलिखित में से किन नदियों के संगम पर स्थित है?
(अ) अलगनंदा-भागीरथी (ब) अलकनंदा- मंदाकिनी (स)भागीरथी-भीलंगना (द) भागीरथी- मंदाकिनी
21. राजस्थान की खेतड़ी परियोजना निम्नलिखित में से किसके उत्पादन के लिए प्रसिद्घ है?
(अ) जस्ता (ब) स्टील (स) तांबा (द) एल्यूमीनियम
22. संगमरमर की चट्टानों से संबंधित है?
(अ) सिंगरौली (ब) भिलाई (स) भेड़ाघाट (द) बैलाडीला
23. प्राचीन भारतीय भौगोलिक मान्यता के अनुसार भारतवर्ष किस द्वीप का अंग था?
(अ) पुष्कर द्वीप (ब) जम्बू द्वीप (स) कांच द्वीप (द) कुश द्वीप
24. सर्वप्रथम इंडिया शब्द का प्रयोग भारत के लिए किस भाषा में किया गया?
(अ) उर्दू (ब) ग्रीक (स) फारसी (द) अरबी
25. भारत की प्रादेशिक जल सीमा समुद्र तट से कितने समुद्री मील की दूरी तक है?
(अ) 12मील (ब) 24 मील (स) 11 मील (द) 200 मील
26. भारत में नगरीयकरण से क्या प्रभाव पड़ा है?
(अ) जन्म दर और मृत्यु दर दोनों घटी है (ब) केवल जन्म दर घटी है, मृत्यु दर नहीं (स) जन्म दर और मृत्यु दर दोनों बढ़ी है (द) जन्म दर एवं मृत्यु दर पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है
27. भारतीय राज्यों में सर्वाधिक जनजातीय जनसंख्या है?
(अ) असम एवं त्रिपुरा में (ब) केरल एवं तमिलनाडु में (स) मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में (द) उत्तरप्रदेश एवं उत्तराखंड में
28. भारतीय जनसंख्या के श्रेष्ठतर जीवन यापन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा कदम सर्वाधिक महत्वपूर्ण है?
(अ) वनरोपण (ब) खनन कार्य पर रोक (स) वन्य जंतुओं का संरक्षण (द) प्राकृतिक संसाधनों के प्रयोग को कम करना
-----------
सही जवाब- 1. (अ) बांग्लादेशियों के, 2.(स) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, 3.(द) 24 अक्टूबर, 4.(स)15 मार्च, 5.(द)अनुच्छेद-355, 6.(ब)अनुच्छेद-356, 7.(स)वित्तीय आपात स्थिति लागू करने का, 8.(द) राज्य के नीति निर्देशक तत्वों में, 9.(स)तबला, 10.(अ) प्रवीण वंशी वादक, 11.(स) करौली, 12.(ब) सांप्रदायिक सद्भाव द्वारा, 13.(स) मणिपुरी लोगों के, 14.(स) मिजोरम में, 15.(स) वाराणसी,16. (द)इनमें सभी स्थानों पर,17. (ब)फर्नीचर, 18.(स)बढ़ती है,19. (स)अमीनो अम्ल,20. (ब) अलकनंदा- मंदाकिनी, 21.(स) तांबा, 22.(स) भेड़ाघाट, 23.(ब) जम्बू द्वीप, 24.(ब) ग्रीक, 25.(अ) 12मील, 26.(अ)जन्म दर और मृत्यु दर दोनों घटी है, 27.(स)मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में, 28.(अ)वनरोपण ।
क्लियोपेट्रा, मिस्र की टालमी वंश की यवन रानियों का सामान्य प्रचलित नाम। मूलत: यह सिल्युक वंशी अंतियोख महान की पुत्री टालमी (पंचम) की पत्नी का नाम था। किंतु इस नाम की ख्याति 11वें तालेमी की पुत्री ओलीतिज़ के कारण है। उसका जन्म लगभग 69 ई. में हुआ था। उसे क्लियोपेट्रा (सप्तम) कहते हैं।
जब क्लियोपट्रा 17 वर्ष की थी तभी उसके पिता की मृत्यु हो गई। पिता की वसीयत के अनुसार उसे तथा उसके छोटे तोलेमी दियोनिसस को संयुक्त रूप से राज्य प्राप्त हुआ और वह मिस्री प्रथा के अनुसार अपने इस भाई की पत्नी होने वाली थी। किंतु राज्याधिकार के लिये कश्मकश के परिणामस्वरूप उसे राज्य से हाथ धोकर सीरिया भाग जाना पड़ा। फिर भी उसने साहस नहीं त्यागा। उसी समय जूलियस सीजऱ पोपे का पीछा करता हुआ मिस्र आया। वहां वह क्लियोपेट्रा पर आसक्त हो गया और उसकी ओर से युद्ध करने को तैयार हो गया। फलस्वरूप तोलेमी मारा गया और क्लियोपेट्रा मिस्र के राजसिंहासन पर बैठी। मिस्र की प्राचीन प्रथा के अनुसार वह अपने एक अन्य छोटे भाई के साथ मिलकर राज करने लगी। किंतु शीघ्र ही उसने अपने इस छोटे भाई को विष दे दिया और रोम जाकर जूलियस सीजऱ की रखेल के रूप में रहने लगी। उससे उसके एक पुत्र भी हुआ किंतु रोमवालों को यह संबंध किसी प्रकार न भाया। इसलिए सीजऱ की हत्या (44 ई. पूर्व) कर दी गई। तब वह मिस्र वापस चली आई।
41 ई. पू. मार्क अंतोनी भी क्लियोपेट्रा की सुंदरता का शिकार हुआ। रोमनों ने उनका विरोध किया। ओक्तावियन (ओगुस्तस) ने उस पर आक्रमण कर 2 सितंबर 31 ई. पू. को आक्तियम के युद्ध में उसे पराजित कर दिया। क्लियोपेट्रा अपने 60 जहाजों के साथ युद्धस्थल से सिकंदरिया भाग आई। अंतानी भी उससे आ मिला किंतु सफलता की आशा न देख ओक्तावियन के कहने पर अंतोनी की हत्या करने पर तैयार हो गई और अंतोनी को साथ साथ मरने के लिये फुसलाकर उस समाधि भवन में ले गई जिसे उसने बनवाया था। वहां अतानी ने इस भ्रम में कि क्लियोपेट्रा आत्महत्या कर चुकी है, अपने जीवन का अंत कर लिया। ओक्तावियन क्लियोपेट्रा के रूप जाल में न फंसा। जनश्रुति के अनुसार उसने उसकी एक डंकवाले जंतु के माध्यम से हत्या कर दी। इस प्रकार 29 अगस्त, 30 ई. पू. उसकी मृत्यु हुई और टालेमी वंश का अंत हो गया। मिस्र रोमनों के अधीन हो गया।
क्लियोपेट्रा का नाम आज तक प्रेम के संसार में उपाख्यान के रूप में प्रसिद्ध है। वह उतनी सुंदर न थी जितनी कि मेधाविनी। कहते हैं वह अनेक भाषाएं बोल सकती थी और एक साथ अन्यवेशीय राजदूतों से एक ही समय उनकी विभिन्न भाषाओं में बात किया करती थी। अंतोनी से उसकी तीन संतानें हुर्इं। धनी वह इतनी थी कि भारत के गरम मसाले, मलमल और मोती भरे जहाज सिकंदरिया के बंदर में खरीद लिया करती थी। अंग्रेजी साहित्य में तीन नाटककारों- शेक्सपियर, ड्राइडन और बर्नाड शा- ने अपने नाटकों को उसके व्यक्तित्व से संवारा है। औद्योगिकरण के साथ क्लियोपेट्रा विज्ञापन में तब्दील हो गई। 1910 में वह पामोलिव साबुन का चेहरा बनाई गई। क्लियोपेट्रा की सुंदरता का इस्तेमाल कॉस्मेटिक सामानों में किया जाने लगा। क्लियोपेट्रा पर कई फिल्में बनीं। मूक फिल्मों में भी उनका चरित्र इस्तेमाल हुआ। लिज टेलर 1960 में क्लियोपेट्रा बनी। अब फिर एक फिल्म उन पर बनने वाली है और क्लियोपेट्रा बनेंगी एंजेलीना जोली।
कोलम्बिया दक्षिणी अमरीका महाद्वीप के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक देश है। देश की राजधानी बोगोटा है। कोलम्बिया के पूर्व में वेनेजुएला और ब्राजील, दक्षिण में इक्वेेडोर और पेरू, उत्तर में केरेबियन सागर, उत्तर पश्चिम में पनामा और पश्चिम में प्रशांत महासागर स्थित है। क्षेत्रफल के हिसाब से कोलंबिया दुनिया का 26वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप का चौथा बड़ा देश है। आबादी के लिहाज से कोलंबिया दुनिया का 29वां और दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में ब्राजील के बाद दूसरा सबसे बड़ा देश है। कोलम्बिया में मेक्सिको और ब्राजील के बाद स्पेनिश बोलने वाले सर्वाधिक लोग निवास करते हैं।
कोलंबिया एक बहुसांस्कृतिक देश है। यहां के मूल निवासियों के अलावा पंद्रहवी शताब्दी में आए स्पेनिश और उन्नीसवी सदी में दास प्रथा के लिए लाए गए अफ्रीकी लोगों की वजह से यह एक विविध सांस्कृतिक परम्पराओं वाला देश है।
20 जुलाई सन 1810 ईसवी को कोलम्बिया ने अमनी स्वतंत्रता की घोषणा की। 15वीं ईसवी शताब्दी के अंतिम वर्षों में इस देश की स्पेन के नाविकों ने खोज की और उसी समय से इस देश में स्पेन का साम्राज्य आरंभ हुआ। स्पेन पर नेपोलियन का अधिकार होते ही कोलम्बिया सहित इस देश के उपनिवेशों को स्वतंत्रता संघर्ष को गम्भीरता से आगे बढ़ाने का अवसर मिल गया। और 1810 में कोलम्बिया में साम्राज्य के पिटठू शासक के विरूद्ध विद्रोह किया और देश की स्वतंत्रता की घोषणा कर दी। हालॉकि बाद में स्पेन की सेना के व्यापक आक्रमण से यह विद्रोह विफल हो गया किंतु दक्षिणी अमरीका के विख्यात स्वतंत्रता सेनानी साइमन बोलिवर ने 1819 में स्पेन की सेना पर हाथ साफ़ करना आरंभ किया और विशाल कोम्बिया का नेतृत्व अपने हाथ में ले लिया जिसमें इक्वाडोर वेनेज़ोएला और कोलम्बिया शामिल थे। कुछ समय बाद यह देश विभाजित हो यगा और उसके दूसरे भागों की तरह कोलम्बिया में स्वतंत्र सरकार का गठन हुआ। वर्ष 1903 में पनामा देश कोलम्बिया से अलग हो गया और कोलम्बिया वर्तमान रूप में आ गया।
पार्टिसेपटरी नोट्स वे दस्तावेज होते हैं जिनके माध्यम से कुछ व्यक्तियों या संस्थाओं को भारतीय शेयर बाजार में सहभागिता करने का मौका मिल जाता है। आमतौर पर ऐसे लोग अपने नाम से सीधे निवेश नहीं करना चाहते तो वे इस तरह का रास्ता अपनाते हैं। जैसे एफआईआई या फॉरेन इंस्टीट्यूट इन्वेस्टर भारत में पंजीयन करा सकते हैं और निवेश कर सकते हैं। लेकिन कई निवेशक ऐसे हो सकते हैं जो भारतीय बाजार में निवेश करके मुनाफा तो कमाना चाहते हैं, लेकिन अपनी पहचान जाहिर नहीं करना चाहते हैं। तो ऐसे निवेशक किसी देश में एक कंपनी बनाकर ऐसे फारेन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर को पैसा दे सकते हैं जो भारत में पंजीकृत है, लेकिन भारत में इस बात को लेकर चिंता थी कि बाजार में पैसा आ कहां से रहा है। इसलिए पार्टिसेपटरी नोट्स के रास्ते पर कुछ प्रतिबंध लगाए गए हैं।
जहां तक हैज फंड का सवाल है तो ये ऐसे संगठन हैं जिनका गठन कुछ ऐसे लोग मिलकर करते हैं। ये संगठन उधार लेकर देश-विदेश के शेयर बाजारों में कम समय के लिए पैसा लगाते हैं और बहुत तेजी से पैदा उगाहते हैं। हैंज फंड सरीखे संगठन यह काम पार्टिसेपटरी नोट्स के जरिए कर रहे हैं।
1. अर्थशास्त्र के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार किस वर्ष से प्रदान किए जा रहे हैं?
(अ) 1900 से (ब) 1901 से (स) 1961 से (द) 1969 से
2. महात्मा गांधी शांति पुरस्कार के तहत कितनी पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है?
(अ) 15 लाख (ब) 50 लाख (स) 1 करोड़ (द) 2 करोड़
3. एशियाई नोबेल पुरस्कार के नाम से जाना जाता है?
(अ) गांधी शांति पुरस्कार (ब) रैमन मैग्सेसे पुरस्कार (स) भारत रत्न (द) अंबेडकर अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार
4. पुलिस स्मृति दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 21 अक्टूबर को (ब) 24 अक्टूबर को (स) 4 दिसंबर को (द) 7 दिसंबर को
5. 31 मई किस रूप में मनाया जाता है?
(अ) फादर्स डे के रूप में (ब) मदर्स डे के रूप में (स) टीचर्स डे के रूप में (द) एंटीटुबैको डे के रूप में
6. लिएंडर पेस किस खेल के लिए प्रसिद्घ हैं?
(अ) टेबल टेनिस (ब) टेनिस (स) फुटबाल (द) बैडमिंटन
7. मुक्केबाजी जिस स्थान पर कराई जाती है, उसे निम्न में से क्या कहते हैं?
(अ) कोर्ट (ब) रिंग (स) फील्ड (द) इनमें से कोई नहीं
8. भारतीय खेल प्राधिकरण का गठन कब किया गया ?
(अ) 1974 (ब) 1984 (स) 1994 (द) इनमें से कोई नहीं
9. राष्टï्रीय खेल दिवस निम्नलिखित में से किस तिथि को मनाया जाता है?
(अ) 5 सितंबर (ब) 14 फरवरी (स) 2 अक्टूबर (द) 29 अगस्त
10. मुद्रण की सबसे पहली तकनीक, किसी भी रूप में विकसित हुई?
(अ) जापान (ब) कोरिया (स) चीन (द) भारत
11. अवसाद की कौन सी विशेषता है, जो चट्टान बनने के बाद भी सबसे कम परिवर्तित होती है?
(अ) संरध्रता (ब) संरचना (स) घनत्व (द) गठन
12. वायुमंडल में सर्वाधिक मात्रा में गैस पाई जाती है?
(अ) कार्बन डाइऑक्साइड (ब) जल वाष्प (स) नाइट्रोजन (द) ऑक्सीजन
13. बकरवाल समुदाय का प्रमुख व्यवसाय क्या है?
(अ) बकरियों का पालन (ब) मवेशियों का पालन (स) भेड़ों का पालन (द) ऊंटों का पालन
14. किस वर्ष वर्साय की संधि हुई थी?
(अ) 1920 में (ब) 1917 में (स) 1918 में (द) 1919 में
15. भारत में वन आच्छादित क्षेत्रफल है, लगभग
(अ) भौगोलिक क्षेत्रफल का 20 प्रतिशत (ब) भौगोलिक क्षेत्रफल का 10 प्रतिशत (स) भौगोलिक क्षेत्रफल का 10 प्रतिशत (द) भौगोलिक क्षेत्रफल का 15 प्रतिशत
16. अंतर्राष्टï्रीय तिथि रेखा किस महासागर में होकर गुजरती है?
(अ) प्रशांत महासागर (ब) हिंद महासागर (स) अरबियन सागर (द) केस्पियन सागर
17. राष्टï्रीय जल संरक्षण निदेशालय किसके अधीन कार्य करता है?
(अ) पर्यावरण एवं वन मंत्रालय (ब) स्वास्थ्य मंत्रालय (स) मानव संसाधन विकास मंत्रालय (द) इनमें से कोई नहीं
18. निम्नलिखित में किस भारतीय राज्य की सीमा म्यांमार से नहीं मिलती है?
(अ) मिजोरम (ब) मणिपुर (स) नगालैण्ड (द) त्रिपुरा
19. निम्नलिखित में से कौन शिवालिक पर्वत माला का एक भाग नहीं बनाता है?
(अ) जम्मू पर्वत (ब) महादेव पर्वत (स) चुरिया घाट पर्वत (द) मिशमी पर्वत
20. दक्षिण भारत में सबसे ऊंची चोटी का नाम क्या है?
(अ)अनाईमुडी (ब)दोदा बेटा (स) अमरकंटक (द) महेंद्र गिरि
21. यूएसएसआर के विघटन के बाद क्षेत्रफल की दृष्टिï से विश्व का सबसे बड़ा देश कौन सा है?
(अ) यूएसए (ब) रूस (स) चीन (द) ब्राजील
22. माओरी जनजाति निम्नलिखित में से किस देश में पाई जाती है?
(अ) दक्षिण अफ्रीका (ब) न्यूजीलैण्ड (स) मलेशिया (द) श्रीलंका
23. किस मिट्टी का निर्माण नदियों द्वारा हुआ है?
(अ) हिमोढ़ मिट्टी (ब) पथरीली मिट्टी (स) जलोढ़ मिट्टी (द) लोयस मिट्टी
24. किस मिट्टी में कैल्शियम की अधिकता होती है?
(अ) पेडोकल मिट्टी (ब)जलोढ़ मिट्टी (स)पेडाल्फर मिट्टी (द)इनमें से कोई नहीं
25. निम्नलिखित किस रोग का उनमूलन हो चुका है?
(अ) राजयक्ष्मा (ब) चेचक (स) बैक्टीरिया (द) जीवाणु
26. मियादी बुखार के दौरान शरीर का कौन सा अंग रोग से प्रभावित होता है?
(अ) फेफड़े (ब) तिल्ली (स) लीवर (द) आतें
27. गुरूत्वाकर्षण के भीतर मुक्त रूप से गिरता हुआ एक व्यक्ति अपने हाथ से एक गेंद छोड़ता है। गेंद की स्थिति क्या होगी?
(अ)उसके साथ-साथ नीचे गिरती है(ब)उसके साथ ऊपर जाती है (स)स्थिर रहती है (द) ऊपर-नीचे जाती है
28. वायुदाबमापी की रीडिंग में अचानक गिरावट इस बाद का संकेत है कि मौसम?
(अ) स्थित तथा शांत होगा (ब) वर्षायुक्त होगा (स) ठंडा होगा (द) तूफानी होगा
29. मोती में मौजूद प्रमुख रासायनिक तत्व हैं?
(अ)मैग्रेशियम कार्बोनेट (ब)कैल्शियम कार्बोनेट (स)मैग्रेशियम कार्बोनेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण (द)कैल्शियम सल्फेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण
30. बायोगैस के प्रमुख तत्व हैं?
(अ) मीथेन व कार्बन डाइऑक्साइड (ब) एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड (स) मीथेन व कार्बन मोनोक्साइड (द) इनमें से कोई नहीं
--------
सही जवाब- 1.(द)1969 से, 2.(स)1 करोड़, 3.(ब) रैमन मैग्सेसे पुरस्कार, 4.(अ) 21 अक्टूबर, 5.(द) एंटीटुबैको डे, 6.(ब) टेनिस, 7.(ब) रिंग, 8.(ब) 1984, 9.(द) 29 अगस्त, 10.(स) चीन,11.(ब) संरचना, 12.(स) नाइट्रोजन, 13.(ब) मवेशियों का पालन, 14.(द) 1919 में, 15.(अ) भौगोलिक क्षेत्रफल का 20 प्रतिशत, 16.(अ) प्रशांत महासागर, 17.(अ)पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, 18.(द) त्रिपुरा, 19.(ब)महादेव पर्वत, 20.(अ)अनाईमुडी, 21.(ब)रूस, 22.(ब) न्यूजीलैण्ड, 23.(अ) हिमोढ़ मिट्टी, 24.(द)इनमें से कोई नहीं, 25.(द) जीवाणु, 26.(द) आतें, 27.(द) ऊपर-नीचे जाती है, 28.(द) तूफानी होगा, 29.(स)मैग्रेशियम कार्बोनेट व कैल्शियम कार्बोनेट का मिश्रण, 30.(ब)एथीलीन व कार्बन डाइऑक्साइड।
टीयर्स यू एपार्ट, राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण अभियान है। जो देश भर में केंद्रीय स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय 17 जुलाई 2013 को शुरू किया है।
इसके लिए बरूआ कैंसर संस्थान गुवाहाटी और टाटा मैमोरियल अस्पताल ने एक लघु फिल्म तैयार की। यह फिल्म तम्बाकू जनित कैंसर और अन्य बीमारियों से पीडि़त व्यक्तियों के रिश्तेदारों के कथनों और बीमारियों की भयावह स्थिति पर आधारित है। इस फिल्म को दूरदर्शन के राष्ट्रीय और क्षेत्रीय चैनलों और आकाशवाणी के विभिन्न केंद्रों से पांच-छह सप्ताह तक प्रसारित- प्रचारित किया जाना है।
टीयर्स यू एपार्ट अभियान वल्र्ड लंग फाउंडेशन से तकनीकी सहायता के साथ विकसित किया गया है। इस अभियान से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा तंबाकू या निकोटिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने संबंधी प्रयासों को समर्थन प्राप्त होना है।
व्यस्कों की धूम्रविहीन तम्बाकू चबाने खाने की आदतों पर किए गए एक वैश्विक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में 21 करोड़ व्यक्ति खाने चबाने के तम्बाकू का सेवन करते हैं। यह संख्या देश के कुल व्यस्कों की संख्या का 26 प्रतिशत है। तम्बाकू का सेवन करने वाले 21 करोड़ भारतीयों में से 33 प्रतिशत पुरूष और 18 प्रतिशत महिलाएं हैं। धूम्रविहीन तम्बाकू में गुटका, जर्दा, पान मसाला, खैनी और तम्बाकू के साथ पान शामिल हैं।
ब्रिटेन के शाही घराने को द रॉयल हाउस ऑफ विंडसर के नाम से जाना जाता है और इसके सदस्यों के नाम के साथ विंडसर उपनाम जुड़ा है। लेकिन यह उपनाम पहले नहीं था।
17 जुलाई, वर्ष 1917 में किंग जॉर्ज पंचम ने परिवार का उपनाम बदल कर विंडसर कर दिया। उससे पहले शाही परिवार को जर्मन शाही राने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा के नाम से जाना जाता था। ब्रिटेन के शाही खानदान की जड़ें वहीं से आई हैं, लेकिन प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के साथ असहज रिश्तों के चलते इसे बदलने का फैसला लिया गया। विंडसर नाम शाही घराने के बर्कशर स्थित सबसे पुराने और भव्य विंडसर कासल के नाम पर पड़ा है। शाही परिवार में पैदा होने वाले सभी लडक़ों के नाम में विंडसर लगता है जबकि लड़कियों को उपनाम उसके पति के परिवार से मिलता है।
कुडनकुलम परमाणु संयंत्र तमिलनाडु के कुडनकुलम में स्थित है। इस संयंत्र ने काम करना शुरू कर दिया है। परमाणु संयंत्र में काम शुरू करने के बाद सभी परमाणु प्रक्रिया सफल रही और उसके सभी मानक उम्मीदों पर खरे उतरे हैं।
कुडनकुलम परमाणु संयंत्र देश का 21 वां संयंत्र है और इसमें पहली बार लाइट वाटर कैटेगरी के प्रेशराइज्ड वाटर रिएक्टर का इस्तेमाल किया गया है। परमाणु संयंत्र के निदेशक आरएस सुंदर हैं। रूस के सहयोग से स्थापित इस संयंत्र में उत्पादित बिजली का इस्तेमाल दक्षिणी राज्यों द्वारा किया जाना है, लेकिन उत्पादन का एक बड़ा हिस्सा बिजली आपूर्ति के संकट को झेलने वाले तमिलनाडु को दिया जाना है। संयंत्र में कुल उत्पादित 1000 मेगावाट बिजली में से तमिलनाडु को 463 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जानी है। इस संयंत्र में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार उन्नत सुरक्षात कनीक लगाई गई है। यहां एक्टिव और पैसिव दोनों तरह के सेफ्टी सिस्टम लगाए गए हैं जिससे संयंत्र, लोगों और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। संयंत्र के यूनिट प्रथम में अक्टूबर 2012 में लगभग 80 टन परमाणु ईंधन यूरेनियम ऑक्साइड डाला गया था।
परमाणु ऊर्जा वह ऊर्जा है जिसे नियंत्रित परमाणु अभिक्रिया से उत्पन्न किया जाता है। वाणिज्यिक संयंत्र वर्तमान में बिजली उत्पन्न करने के लिए परमाणु विखंडन अभिक्रिया का उपयोग करते हैं। नाभिकीय रिएक्टर से प्राप्त उष्मा पानी को गर्म करके भाप बनाने के काम आती है, जिसे फिर बिजली उत्पन्न करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। वर्ष 2009 में विश्व की बिजली का 15 प्रतिशत परमाणु ऊर्जा से प्राप्त हुआ।
परमाणु संयंत्र ताप का स्रोत होता है। इस रिएक्टर में ताप की मदद से पानी को भाप बनाया जाता है और इसी भाप से जनरेटर के टर्बाइन को गतिशील कराया जाता है। इस तरह टर्बाइन के घूमने से बिजली का निर्माण किया जाता है। मानक रिएक्टर जो कि क्वथन जल या दाबानुकूलित भारी जल रिएक्टर होता है, इस रिएक्टर में ईधन के लिए यूरेनियम 235 का प्रयोग किया जाता है। रिएक्टर के अन्दर यूरेनियम 235 की श्रृंखला अभिक्रिया होती है, इसी अभिक्रिया से ऊर्जा मिलती है जो कि पानी को भाप में बदल देती है। यूरेनियम 235 प्रकृति में स्वतंत्र रूप से नहीं पाया जाता। प्रकृति में स्वतंत्र रूप से यूरेनियम 238 पाया जाता है। ईधन के लिए यूरेनियम 238 का प्रयोग करने से पहले इसे यूरेनियम 235 में बदलना होता है।
इस संयंत्र में छह रिएक्टर होंगे। ये भारत का सबसे बड़ा ऊर्जा संयंत्र होगा। इस संयंत्र की क्षमता एक हज़ार मेगावाट की है। इस संयत्र को लेकर विरोध भी हो रहा है। इसके विरोधियों का कहना है कि इस संयंत्र की वजह से मछुआरों और ग्रामीणों को रोजी-रोटी पर असर पड़ेगा। दरअसल 2004 में आई सूनामी के कारण तमिलनाडु का यह तटवर्ती इलाक़ा काफ़ी प्रभावित हुआ था। जापान के फुकुशिमा परमाणु संयंत्र का हवाला देते हुए इस संयंत्र की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई जा रही है। इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी लगाई गई थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कुडनकुलम परमाणु संयंत्र को सुरक्षित बताते हए उसे शुरू करने की इजाजत दे दी है। अदालत ने कहा कि सार्वजनिक हित और देश की आर्थिक वृद्धि को देखते हुए यह संयंत्र बहुत जरूरी है।
रोम की आग इतिहास का वो स्याह पन्ना है जिसमें तबाही का भयानक मंजर छिपा है। वर्ष 1964 में 19 जुलाई को रोम के कारोबारी इलाके से शुरू हुई इस आग ने बहुत जल्द ही पूरे रोम को अपनी आगोश में ले लिया।
रोम के 14 में से 10 जिलों में छह दिन तक यह आग धधकती रही। तीन जिले तो पूरी तरह तबाह हो गए और बाकियों को भी बहुत ज्यादा नुकसान उठाना पड़ा। यह आग लगाई गई या हादसा थी यह आज तक पता नहीं चल सका है। इतिहासकारों में इस पर विवाद है कि यह आग तब रोम के शासक रहे नीरो ने लगवाई थी या किसी और ने या फिर यह महज एक हादसा था। कुछ इतिहासकार तो कहते हैं कि नीरो ने नशे में धुत्त दो लोगों को आग लगाने के लिए भेजा और बाद में जलते शहर को अपने महल से देख कर गीत गाता रहा। हालांकि आधुनिक इतिहासकार इससे सहमत नहीं हैं। कुछ जानकारों का कहना है कि उस वक्त नीरो शहर में था ही नहीं और जैसे ही उसने आग की खबर सुनी वह रोम आया और राहत के काम शुरू करवाए। नीरो ने लोगों को शरण देने के लिए अपने महल का दरवाजा भी खोल दिया। रोम की यह आग सबसे बड़ी जरूर थी लेकिन अकेली नहीं इसके बाद विटेलियस और टाइटस के शासन काल में भी आग लगी थी।
भारत के मुंबई विश्वविद्यालय और चीन के थ्येनचिन प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से स्थापित किया गया भारत का पहला कन्फ्य़ूशियस कॉलेज शुरू हो गया है।
मुंबई का कन्फ्यूशियस कॉलेज न सिफऱ् चीनी भाषा सीखाएगा बल्कि मुंबई विश्वविद्यालय के साथ सहयोग कर चीनी भाषा के माध्यम से भारतीय जनता को चीन की परंपरागत संस्कृति और वर्तमान में चीन के सामाजिक व आर्थिक विकास की स्थिति का परिचय भी देगा। विश्वास व्यक्त किया जा रहा है कि कन्फ्यूशियस कॉलेज भारत और चीन के बीच शिक्षा, संस्कृति तथा अर्थव्यवस्था आदि क्षेत्रों के आदान-प्रदान व सहयोग के लिए सकारात्मक भूमिका अदा करेगा।
इंद्रधनुष एक प्रकाशिकीय और मौसम विज्ञान संबंधी घटना है, जिससे आकाश में सूर्य की किरणों के वातावरण की नमी की बूंदों से निकलकर चमकने पर एक लगभग निरंतर वर्णक्रम का निर्माण करता है।
इंद्रधनुष वास्तव में किसी स्थान पर अस्तित्व में नहीं होता, वरन एक दृष्टिभ्रम रूप होता है, जिसकी स्थिति दृष्टा के उसे देखने के स्थान पर निर्भर करती है। इसमें वर्णों का क्रम बाहर से अन्दर की ओर लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, इंडिगो एवं बैंगनी होता है।
1. क्रीमी लेयर संकल्पना से तात्पर्य क्या है?
(अ) सामाजिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण (स) जातियों के आधार पर वर्गीकरण (द) दुग्ध उपभोग के आधार पर वर्गीकरण
2. योजना आयोग के उपाध्यक्ष को भारत सरकार के सरकारी वरीयता क्रम में महत्व का दर्जा दिया गया है?
(अ) भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान (ब) सुप्रीम कोर्ट के जज के समान (स) संसदीय समिति के अध्यक्ष के समान (द) भारत सरकार के सचिव के समान
3. राष्ट्रीय पिछड़ा आयोग की स्थापना कब हुई?
(अ) 1975 ई. (ब) 1979 ई. (स) 1990 ई. (द) 1993 ई.
4. भारतीय संविधान की कौन सी विशेष व्यवस्था दक्षिण अफ्रीका के संविधान से ली गई है?
(अ) संसदीय प्रणाली (ब) मूल अधिकार (स) संविधान संशोधन (द) मूल कर्तव्य
5. 73 वें संविधान संशोधन द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के लिए किस तरह के चुनाव का प्रावधान किया गया है?
(अ) प्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान (ब) अप्रत्यक्ष मतदान (स) गुप्त मतदान (द) खुला मतदान
6. भारत के किसके चुनाव में आरक्षित स्थानों को चक्रानुक्रम से भरे जाने का प्रावधान है?
(अ) लोकसभा के चुनाव में (ब) राज्यसभा में चुनाव में (स) विधानसभा के चुनाव में (द) पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में
7. उत्तरी पश्चिमी चीन को लोयस मैदान किस प्रकार के जमाव से बना है?
(अ) लावा के जमाव में (ब) रेत व धूलकणों के जमाव से (स) कांप मिट्टी के जमाव से (द) इनमें से कोई नहीं
8. भारत में कौनसा बेसिन सबसे बड़ा है?
(अ)सिंधु का बेसिन (ब) महानदी का बेसिन (स) गोदावरी का बेसिन (द) गंगा का बेसिन
9. बंगाल की खाड़ी की ओर जाते हुए गंगा नदी कौनसे राज्य में से नहीं गुजरती है?
(अ) बिहार (ब) उड़ीसा (स) उत्तर प्रदेश (द) पश्चिमी बंगाल
10. प्रसिद्ध तीर्थ नगर बद्रीनाथ किस नदी के तट पर स्थित है?
(अ)मंदाकिनी नदी के तट पर (ब)भागीरथी नदी के तट पर (स)गोदावरी नदी के तट पर (द) अलकनंदा नदी के तट पर
11. मनुष्य में यूरिया किसके विघटन से बनता है?
(अ) शर्करा (ब) वसा (स)अमीनो अम्ल (द)प्रोटीन
12. कपालीय तंत्रिका आंतरिक कर्ण से आवेग लाती है, कहलाती है?
(अ) हायोमेण्डीबुलर (ब)ऑडीटरी (स) वेगस (द)ट्रोक्लियर
13. गैल्वेनाइजेशन का उद्देश्य क्या होता है?
(अ)कम खर्चे पर अत्यधिक विद्युत धारा प्रवाहित करना (ब)विद्युत का कुचालक तैयार करना (स) लोहे को जंग लगने से बचाना (द) स्टील तैयार करना
14. सौरमंडल का सबसे विशाल ग्रह कौन-सा है?
(अ) मंगल (ब) बुध (स) शुक्र (द) गुरू
15. मेंढक का शत्रु है?
(अ) सर्प (ब) मछली (स) बगुला (द) छिपकिली
16. विटामिन ‘के’ की कमी से कौन-सा रोग हो जाता है?
(अ)बेरी-बेरी (ब)स्कर्वी (स) रतौंधी (द) रूधिर स्कंदन न होना
17. भारत में सर्वप्रथम ब्रॉड गेज रेल बस सेवा प्रारंभ हुई?
(अ) मेड़ता-शहर (ब) बूंदी (स) फतेहपुर-शेखावटी (द) रींभस
18. विश्व में सर्वाधिक तेज गति से रेलगाड़ी चलाने का श्रेय किस देश को प्राप्त है?
(अ) जापान (ब) दक्षिण कोरिया (स) स्विजरलैंड (द) फ्रांस
19. यूरोपीय भाषा में अनूदित/ अनुवादित प्रथम भारतीय ग्रंथ कौन सा है?
(अ) भगवतद्गीता (ब) अभिज्ञान शाकुंतलम (स) कुमारसंभवम् (द) इनमें से कोई नहीं
20. गुप्तकालीन सिक्कों का सबसे बड़ा ढेर कहां से प्राप्त हुआ है?
(अ) बयाना, भरतपुर (ब) देवगढ़, झांसी (स) भूमरा, मध्यप्रदेश (द) तिगवा, मध्यप्रदेश
21. अग्रहार का अर्थ क्या था?
(अ) ब्राह्मणों को दिया जाने वाला कर मुक्त भूमि अनुदान (ब) धर्मनिरपेक्ष अधिकारियों को दिया जाने वाला भू अनुदान (स) सैनिक अधिकारियों को दिया जाने वाला भू-अनुदान (द) इनमें से कोई नहीं
22. घटी यंत्र/तुला मंत्र का प्रयोग होता था?
(अ) खेत की जुताई के लिए (ब) खेत की सिंचाई के लिए (स) समय मापने में (द) इनमें से कोई नहीं
23. मानव विकास सूचकांक किस अर्थशास्त्री की देन है?
(अ)एडम स्मिथ (ब)अमत्र्य सेन (स) कीन्स (द) महबूब उल हक
24. राज्य स्तरीय मानव विकास रिपोर्ट जारी करने वाला प्रथम राज्य कौन सा है?
(अ) केरल (ब) राजस्थान (स) मध्यप्रदेश (द) उत्तरप्रदेश
25. विश्व बैंक के नवीनतम विकास प्रतिवेदन के अनुसार भारतीय अर्थव्यवस्था की स्थिति है?
(अ) सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था (ब) सबसे छोटी अर्थव्यवस्था (स) दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्था (द) पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था
26. किस महाद्वीप में ज्वालामुखी का सर्वथा अभाव पाया जाता है?
(अ) एशिया (ब) यूरोप (स) आस्ट्रेलिया (द) अंटार्कटिका
27. विश्व की सबसे लंबी दरार घाटी किस महाद्वीप में स्थित है?
(अ) आस्ट्रेलिया (ब) अफ्रीका (स) एशिया (द)
28. उत्तर वैदिक काल में किस प्रकार के वस्त्र बनते थे?
(अ) केवल सूती (ब) सूती और ऊनी (स) सूती और रेशमी (द) सूती, रेशमी और ऊनी
29. फ्यूजीयामा किस देश का ज्वालामुखी है?
(अ) इटली (ब) जापान (स) केनिया (द) मैक्सिको
---
सही जवाब- 1.(ब) आर्थिक स्तर के आधार पर वर्गीकरण, 2.(अ) भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री के समान, 3.(स)1990 ई., 4.(स) संविधान संशोधन, 5.(अ) प्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान, 6.(द) पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में, 7.(ब) रेत व धूलकणों के जमाव से, 8.(स) गोदावरी का बेसिन, 9.(ब) उड़ीसा, 10.(द) अलकनंदा नदी के तट पर, 11.(स)अमीनो अम्ल के, 12.(ब)ऑडीटरी, 13.(द) स्टील तैयार करना, 14.(द) गुरू, 15.(अ) सर्प, 16.(द) रूधिर स्कंदन न होना, 17.(अ) मेड़ता-शहर, 18.(अ) जापान, 19.(ब) अभिज्ञान शाकुंतलम, 20.(अ) बयाना, भरतपुर, 21.(अ) ब्राह्मणों को दिया जाने वाला कर मुक्त भूमि अनुदान, 22.(ब) खेत की सिंचाई के लिए, 23.(द) महबूब उल हक, 24.(स) मध्यप्रदेश, 25.(द) पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था, 26.(स)आस्ट्रेलिया, 27.(ब)अफ्रीका, 28.(द)सूती, रेशमी और ऊनी, 29.(ब)जापान।
कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान या कंचनजंगा (हाइ ऑलटिट्यूड) राष्ट्रीय उद्यान सिक्किम, भारत में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान और एक बायोस्फीयर रिज़र्व है। यूनेस्को ने जुलाई 2016 में चंडीगढ़ के केपीटोल कांप्लेक्स और सिक्किम के कंचनचंघा पार्क को अपने विश्व विरासत स्थलों में शामिल कर इस साल भारत से जुड़े तीनों नामांकनों को मंजूरी दे दी। बिहार में नालंदा विश्वविद्यालय के पुरातात्विक स्थल को भी इस सूची में शामिल कर लिया गया है।
इस उद्यान को अपना नाम कंचनजंगा पर्वत से मिलता है जो 8 हजार 586 मीटर (28 हजार 169 फ़ीट) ऊंची है और विश्व की तीसरी सबसे ऊंची शिखर है। इस उद्यान का कुल क्षेत्रफल 1784 वर्ग कि.है जो कि सिक्किम के कुल क्षेत्रफल का 25.14 प्रतिशत है। ज़ेमु हिमनद सहित पार्क में कई हिमनद हैं। कस्तूरी मृग, हिम तेंदुए और हिमालय तहर जैसे वन्यजीव उद्यान में रहते हैं। यह उद्यान हिम तेंदुआ, हिमालयी काला भालू, तिब्बती एंटीलोप, जंगली गधा, काकड़, कस्तूरी मृग, फ्लाइंग गिलहरी और लाल पांडा का आवास है जो मैगनोलिया, बुरुंश और देवदार के जंगलों के बीच शरण पाते हैं। यह उद्यान 26 अगस्त 1977 को स्थापित किया गया। इस उद्यान के अन्दर लेपचा जनजाति की कुछ बस्तियां हैं।
यह उद्यान तीन प्रमुख वन परिवेशों में बंटा हुआ है- समशीतोष्ण पतझड़ी वन जो कि 2730 मी. की ऊंचाई तक हैं; मिश्रित शंकुधारी वन जो कि 3650 मी. की ऊंचाई तक हैं; तथा अल्पाइन घास और झाडिय़ां जो कि 3650 मी. से अधिक ऊंचाई पर पाई जाती हैं। इसकी पश्चिमी परिधि में कंचनजंगा पर्वत है।
अपनी बनावट और खूबसूरती के लिए न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में दिल्ली का स्वामी नारायण अक्षरधाम मंदिर मशहूर है। मंदिर की भव्यता और कारीगिरी को देखते हुए गिनीज वल्र्डँन्दिर होने का दर्जा भी दिया है। 100 एकड़ जमीन पर बना इस मंदिर का शिलान्यास 8 नवम्बर 2000 को हुआ था। इसे बनने में 5 साल का वक्त लगा था। अक्षरधाम में नक्काशीदार 234 खंबे, 9 विशाल गुंबद, 20 शिखर तथा 20 हजार से भी ज्यादा तराशी हुई कलाकृतियां हैं।
इस मंदिर को 11 हजार कारीगरों ने मिलकर बनाया है जिसमें 3 हजार से ज्यादा स्वयंसेवक भी शामिल थे। इस मंदिर परिसर का उद्घाटन आधिकारिक तौर पर 6 नवम्बर, 2005 को किया गया। मंदिर वास्तु शास्त्र और पंचरात्र शास्त्र की बारीकियों को ध्यान में रख कर बनाया गया है।
नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा, जिसे एनएसडी के रूप में बेहतर जाना जाता है, संस्कृति मंत्रालय के अधीन एक स्वायत्त संस्थान है। संगीत नाटक एकैडमी द्वारा सन् 1959 में स्थापित इस नाट्य प्रशिक्षण संस्थान को मानक विश्वविद्यालय का दर्जा प्राप्त है।
इस संस्थान में नाट्यकला के सभी बिन्दुओं को ध्यान में रखते हुए छात्रों को सघन प्रशिक्षण दिया जाता है। अपने प्रशिक्षण के दौरान इस संस्थान के छात्रों को आम लोगों के सामने नाटकों के निर्माण से लेकर अभिनय तक की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है जिससे वे नाट्यकला की सभी विधाओं में पारंगत हो जाते हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में रिपर्टरी कम्पनी और संस्कार रंग टोली या थियेटर-इन-एजुकेशन नामक दो भाग हैं। सन् 1964 में स्थापित रिपर्टरी कम्पनी निर्माण कार्य, त्योहारों के आयोजन और नये तथा पुराने नाटकों के मंचन का कार्य देखता है जबकि 1989 में स्थापित थियेटर-इन-एजुकेशन नाटककार से शिक्षक बने लोगों का दल है जोकि बच्चों के साथ और उन्हीं के लिये अभिनय करते हैं।
यह कम्पनी सृजनात्मक नाटकों के निर्माण पर केन्द्रित रहती हैं जिनका मंचन विद्यालयों में विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिये किया जाता और जश्न-ए-बचपन और बाल संगम नामक दो वार्षिक नाट्य उत्सवों का आयोजन करता हैं। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा की अपनी प्रकाशन इकाई भी है जिसमें नाट्यकला विषयक पर पुस्तकें प्रकाशित होती हैं और नाट्यकला पर प्रकाशित अंग्रेजी पुस्तकों का अनुवाद भी प्रकाशित होता है। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा के कई क्षेत्रीय साधन केन्द्र हैं जिनमें से सबसे पहला सन् 1994 में बैंग्लोर में स्थापित किया गया था। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा को नई दिल्ली में आयोजित होने वाले पूरे एशिया के सबसे बड़े वार्षिक राष्ट्रीय नाट्य उत्सव, भारत रंग महोत्सव के आयोजन के लिये भी जाना जाता है।
हेमिस गोंपा लद्दाख का एक प्रमुख त्यौहार है, जो हेमिस मठ में मनाया जाता है। हेमिस मठ 11वीं शताब्दी के पहले से ही अस्तित्व में था, जिसे सन् 1962 में लद्दाख के राजा सेंग्गे नंग्याल द्वारा फिर से बनवाया गया। हेमिस त्यौहार लेह से लगभग 45 किलोमीटर के दूरी पर हेमिस मठ के ही परिसर में हर साल बौद्धिक कैलंडर के अनुसार उनके पांचवे महीने में मनाया जाता है। जो वर्ष 2016 में 14 जुलाई से 15 जुलाई तक मनाया गया।
यह त्यौहार यहां के भगवान पद्मसम्भवा(गुरु ऋंपोचे) को समर्पित है। कहा जाता है कि उनके जीवन का बस एक ही लक्ष्य था, लोगों को अध्यात्म से जोडऩे का। यहां सबसे बड़ी थंका तस्वीर भी है जो आम लोगों के लिए 12 सालों में एक बार प्रदर्शित की जाती है। यहां के निवासी यह मानते हैं की यह त्यौहार उनके अच्छे स्वास्थ्य और धार्मिक शक्ति को बढ़ाता है। त्यौहार के कार्यक्रम मठ के मुख्य द्वार के सामने वाले परिसर में आयोजित की जाती हैं। एक ऊंचे चबूतरे में गद्दे पर रंग बिरंगे तिबत्तन मेज़ को रखा जाता है जिस पर अनुष्ठानिक चीज़ें परोसी जाती हैं, जैसे कि- पवित्र जल के पात्र, कच्चे चावल, टॉरमस(आटे और मक्खन को गूथकर बनाया जाने वाला मिश्रण) और अगरबत्तियां। मास्क नृत्य इसके सामने ही संगीतकारों का एक ग्रुप सांस्कृतिक संगीत प्रस्तुत करता है जिसमें वे चार पैर के करताल, बड़े से ढोल, छोटी तुरही और बड़े से आकर के सुषिर वाद्य यंत्र का प्रयोग करते हैं।
क्रिकेट में कई ऐसे तेज गेंदबाज हुए हैं जो सामने वाले बल्लेबाज के आत्मविश्वास में दरार डाल देते हैं। एक नजर क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाजों पर-
शोएब अख्तर, पाकिस्तान- पिच पर अच्छे अच्छे बल्लेबाजों की हालत खस्ता करने वाले शोएब अख्तर क्रिकेट इतिहास के सबसे तेज गेंदबाज हैं। रावलपिंडी एक्सप्रेस के नाम से विख्यात शोएब अचूक यॉर्कर और डेडली बाउंसरों के लिए मशहूर थे। वर्ष 2003 वल्र्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी। गेंद की रफ्तार थी, 161.3 किमी प्रतिघंटा।
ब्रेट ली, ऑस्ट्रेलिया- शोएब के आगाज के कुछ समय बाद सुनहरे बालों वाले ब्रेट ली भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आए। शरीर देखकर किसी को नहीं लगता था कि वो गेंद से आग उगलेंगे। शोएब और उनके बीच लगातार रफ्तार की होड़ भी छिड़ी रही। वर्ष 2005 में न्यूजीलैंड के खिलाफ एक मैच में ली ने 161.1 किमी की रफ्तार से गेंद फेंकी।
शॉन टैट, ऑस्ट्रेलिया- जब शोएब और ब्रेट ली पर उम्र हावी होने लगी तभी ऑस्ट्रेलिया के शॉन टैट सामने आए। पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में टैट ने 161.1 किलोमीटर की रफ्तार हासिल की। गेंद को स्किड कराने के बावजूद टैट कभी घातक गेंदबाज नहीं माने गए। उनके पास सिर्फ रफ्तार थी, लाइन लेंथ में वह कमजोर साबित हुए।
जेफ थॉमसन, ऑस्ट्रेलिया- जेफ थॉमसन के समय में बॉलिंग स्पीड नापने वाली तकनीक नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद उनके किस्से आज भी सुनाई पड़ते हैं। वर्ष 1976 में उनकी स्पीड नापी गई और थॉमसन ने 160.6 किमी/घंटा की स्पीड से बॉल फेंकी। कई बल्लेबाजों को लगता है कि जेफ, शोएब और ली से ज्यादा तेज थे।
मिचेल स्टार्क, ऑस्ट्रेलिया- नंवबर 2015 में ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने 160 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंककर इस क्लब में दाखिला लिया। उनकी इस तेज रफ्तार गेंद ने न्यूजीलैंड के ब्रैंडम मैक्कुुलम को भौंचक्का कर दिया।
एंडी रॉबर्ट्स, वेस्ट इंडीज- क्रिकेट में जब वेस्ट इंडीज का स्वर्णकाल चल रहा था, उस वक्त एंडी रॉबर्ट्स कैरेबियाई टीम की पेस बैटरी में थे। रॉबर्ट्स अपने बाकी साथियों के मुकाबले कहीं ज्यादा तेज थे। कैरेबियन की उछाल भरी पिचों पर रॉबर्ट्स की 159.5 किलोमीटर की रफ्तार वाली गेंद खेलना बुरे सपने से कम नहीं था।
फिदेल एडवर्ड्स, वेस्ट इंडीज- एंडी रॉबर्ट्स के बाद वेस्ट इंडीज को अगला तेज रफ्तार बॉलर वर्ष 2003 में मिला। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में फिदेल एडवर्ड्स ने 157.7 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। फिदेल की रफ्तार ने सनसनी जरूर फैलाई लेकिन लाइन लेंथ के अभाव में वो पिटते चले गए और अंत में टीम से बाहर ही हो गए।
मिचेल जॉनसन, ऑस्ट्रेलिया- बाएं हाथ से घातक बाउंसर फेंकने वाले मिचेल जॉनसन भी इस लिस्ट में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सिरीज में मिच ने 156.8 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकी।
मोहम्मद समी, पाकिस्तान- मोहम्मद समी के पाकिस्तानी टीम में आते ही सनसनी फैल गई। शोएब अख्तर और समी की जोड़ी को बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती बताया गया। समी ने शुरुआत शानदार की। जिम्बाब्वे के खिलाफ एक मैच में उन्होंने 156.4 की स्पीड से बॉल फेंकी। अब समी एक बार फिर टीम में लौटे हैं। उम्र ने उनकी रफ्तार पर हल्का ब्रेक लगाया है।
शेन बॉन्ड, न्यूजीलैंड- शेन बॉन्ड को पिच पर जेम्स बॉन्ड भी कहा जाता था। वर्ष 2003 के वल्र्ड कप में शेन बॉन्ड ने 156.2 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंद फेंकी। दूसरे तेज गेंदबाजों की तुलना में शेन बॉन्ड काफी कम चोटिल हुए। इसकी वजह उनका सरल एक्शन था।
1. निम्न में से कौन एशियाई 20 किलोमीटर रेस वॉक में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय एथलीट बन गए है?
(अ) चंद राम (ब) नरेंद्र शर्मा (स) गुरमीत सिंह (द) सूरज पाल
2. इनमें से किसे फ्रांस के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कमांडर ऑफ लीजन ऑफ द ऑनर से सम्मानित किया गया?
(अ) मुकेश अम्बानी (ब) रतन टाटा (स) बिल गेट्स (द) लक्ष्मी मित्तल
3. भारत में सर्वोच्च खेल पुरस्कार कौन सा है?
(अ) पद्मश्री (ब) पद्म विभूषण (स) अर्जुन पुरस्कार (द) भारतरत्न
4. ग्रैण्ड कैन्यान किस नदी द्वारा निर्मित की गई है?
(अ) कोलोरेडो नदी द्वारा (ब) रियो गै्रण्डे नदी द्वारा (स) स्नेक नदी द्वारा (द) यूकोन नदी द्वारा
5. उपराष्टï्रपति को पदच्युत करने संबंधी प्रस्ताव प्रस्तुत किया जा सकता है?
(अ) संसद के किसी भी सदन में (ब) राज्यसभा में (स) लोकसभा में (द) उपर्युक्त में से किसी में नहीं
6. जब सर्वोच्च न्यायालय किसी व्यक्ति अथवा संस्था को उसके दायित्व के निर्वहन हेतु लेख जारी करता है तो उसे कहते हैं?
(अ) उत्प्रेषण लेख (ब) परमादेश (स) अधिकार पृच्छा (द) बंदी प्रत्यक्षीकरण
7. भारत में उद्यमों हेतु लाइसेन्सिंग प्रणाली का आधार था?
(अ) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1948 (ब) औद्योगिक नीति प्रस्ताव, 1956 (स) समाजवादी नमूने के समाज की स्थापना का कांग्रेस पार्टी का प्रस्ताव (द) उद्योग अधिनियम 1951
8. संतोष ट्रॉफी फुटबॉल चैम्पियनशिप 2016 का खिताब किसने जीता?
(अ) सर्विसेज (ब)जयपुर (स) कोलकाता (द) महाराष्टï्र
9. निम्नलिखित में से किसे ‘एडिटर ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
(अ) सुरेश खन्ना (ब) लोकेश वर्मा (स) संजय गुप्ता (द) कुलदीप यादव
10. विश्व का सबसे ऊंचाई वाला जलप्रपात निम्नलिखित में से कौन-सा है?
(अ)एंजिल (ब)रिबन (स)हुगेला (द) क्युकेनाम
11. अमेरिका का राष्टï्रीय मनोरंजन किस खेल को कहा जाता है?
(अ)बास्केटबॉल (ब) वालीबॉल (स)बेसबॉल (द) हैंडबॉल
12. क्रिकेट के आधुनिक संस्करण सुपरमैक्स क्रिकेट की शुरुआत कहां से हुई है?
(अ)ऑस्ट्रेलिया (ब) न्यूजीलैंड (स)इंग्लैंड (द) दक्षिण अफ्रीका
13. मुक्केबाजी की स्पर्धा में कितने-कितने मिनट के तीन चक्र (राउंड) होते हैं?
(अ)2-2 मिनट(ब) 3-3 मिनट (स)4-4 मिनट (द) 5-5 मिनट
14. प्रसिद्ध फुटबॉल खिलाड़ी एडसन एरेंटस डी नासिमेन्टो (ब्लैक पर्ल) का संबंध किस देश से है?
(अ)बेल्जियम (ब)ब्राजील (स)पुर्तगाल (द) अर्जेण्टीना
15. माण्टेरक्यू ने शक्ति के पृथक्करण की वकालत की?
(अ) क्षमता के लिए (ब) स्वतंत्रता के लिए (स) समानता के लिए (द) सम्पन्नता के लिए
16. आधुनिक अर्थों में न्याय से अभिप्राय क्या है?
(अ) कानून का पालन (ब) स्वतंत्रता और समानता का सम्मान (स) स्वतंत्र और निष्पक्ष न्यायपालिका द्वारा अधिकारों को लागू किया जाना (द) उपर्युक्त सभी
17. पंडित राव या दानाध्यक्ष का मुख्य कार्य निम्नलिखित में से क्या होता था?
(अ) धार्मिक कार्यों की तिथि तय करना (ब) ब्राह्मïणों, विद्वानों को दान देना (स) प्रजा के आचरण को सुधारना, पाप कर्म एवं धर्म भ्रष्टïता के लिए दंड देना (द) उपरोक्त सभी
18. प्रथम सैन्य झड़प मुगल और सिख सैनिकों में किनके-किनके बीच हुई?
(अ) जहांगीर और अर्जुन के बीच (ब) जहांगीर और हरगोविंद के बीच (स) शाहजहां और हरगोविंद के बीच (द) औरंगजेब और तेगबहादुर के बीच
19. 12 वें वित्त आयोग के अनुसार केंद्र द्वारा राज्यों को हस्तांतरित किए जाने वाले हिस्सेदारी योग्य कर संग्रह की मात्रा निर्धारित की गई है?
(अ) 29.0 प्रतिशत (ब) 29.5 प्रतिशत (स) 30.5 प्रतिशत (द) 32.0 प्रतिशत
20. भारत में विदेशी निवेश सम्वर्धन बोर्ड अब निम्नलिखित में से किसके साथ सम्बद्घ होकर कार्य कर रहा है?
(अ) भारतीय रिजर्व बैंक (ब) विदेश मंत्रालय (स) वाणिज्य मंत्रालय (द) वित्त मंत्रालय
21. नागार्जुन स्तूप का निर्माण निम्नलिखित में से किस युग में हुआ?
(अ) बौद्घयुग (ब) मौयोत्तर युग (स) गुप्तयुग (द) गुप्तोत्तर युग
22. असम का प्राचीन नाम क्या है?
(अ) पावा (ब) कामरूप (स) पिप्पलीवन (द) रामग्राम
23. अंतरराष्टï्रीय तिथि रेखा दक्षिणावर्त दिशा परिवर्तन करती है ताकि बचा जा सके?
(अ)सोसाइटी द्वीप से (ब)हवाई द्वीप से (स)एल्युशियन द्वीप से (द) इन सभी से
24. भारत में हरित क्रांति का प्रभाव दिखाई पड़ा?
(अ) पहली पंचवर्षीय योजना में (ब) द्वितीय पंचवर्षीय योजना में (स) तृतीय पंचवर्षीय योजना में (द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना में
25. निम्नलिखित में से किस मेघ के निर्माण के साथ फूलगोभी जैसा आकार संबद्ध है?
(अ)स्तरी मेघ (ब)कपासी मेघ (स)वर्षा मेघ (द)पक्षाभ मेघ
26. प्राणियों और पादपों की जातियों में अधिकतम विविधता मिलती है?
(अ) शीतोष्ण पर्णपाती वनों में (ब)उष्णकटिबंध के आर्द्र वनों में (स) अत्यधिक प्रदूषित नदियों में (द) मरुस्थलों और सवाना मैदानों में
--
सही जवाब-1.(स) गुरमीत सिंह, 2.(ब) रतन टाटा, 3.(स) अर्जुन पुरस्कार, 4.(अ)कोलोरेडो नदी द्वारा, 5.(ब) राज्यसभा में, 6.(ब) परमादेश, 7.(द) उद्योग अधिनियम 1951, 8.(अ) सर्विसेज, 9.(स) संजय गुप्ता, 10.(अ)एंजिल, 11. (स) बेसबॉल, 12.(अ)ऑस्ट्रेलिया, 13.(ब) 3-3 मिनट, 14.(ब) ब्राजील, 15.(ब)स्वतंत्रता के लिए, 16.(द) उपर्युक्त सभी, 17. (द) उपरोक्त सभी, 18.(स) शाहजहां और हरगोविंद के बीच, 19.(स) 30.5 प्रतिशत, 20.(द) वित्त मंत्रालय, 21.(ब) मौयोत्तर युग में, 22.(ब) कामरूप, 23.(स) एल्युशियन द्वीप से, 24.(द) चतुर्थ पंचवर्षीय योजना में, 25.(ब) कपासी मेघ, 26.(ब) उष्णकटिबंध के आर्द्र वनों में ।
1. सरकारिया आयोग की स्थापना निम्नलिखित में से किसके संबंध में जांच के लिए हुई थी?
(अ) जेल सुधार (ब) केंद्र- राज्य संबंध (स) पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए (द) शिक्षा सुधार
2. संसद के दोनों सदनों को कितने दिनों के अंदर युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण के कारण उत्पन्न आपातकालीन स्थिति की घोषणा करने की मंजूरी देनी चाहिए?
(अ) 15 दिनों में (ब) 1 महीना में (स) 2 महीने में (द) 3 महीने में
3. निम्नलिखित में से किस संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक को उपराज्यपाल कहा जाता है?
(अ) चंडीगढ़ (ब) लक्षद्वीप (स) अंडमान निकोबार द्वीप समूह (द) इनमें से कोई नहीं
4. निम्नलिखित में से किस संघ शासित क्षेत्र के प्रशासक को मुख्य आयुक्त कहा जाता है?
(अ) लक्षद्वीप (ब) चंडीगढ़ (स) पांडिचेरी (द) दिल्ली
5. संविधान में किन वर्गों के संबंध में विशेष प्रावधान किया गया है?
(अ) अल्पसंख्यक एवं पिछड़े वर्ग (ब) अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (स) आंग्ल भारतीय समुदाय (द) उपर्युक्त सभी
6. प्रति व्यक्ति आय निकालने के लिए राष्ट्रीय आय को भाग दिया जाता है?
(अ) देश की कुल जनसंख्या से (ब) कुल कार्यशील जनसंख्या से (स) देश के क्षेत्रफल से (द) प्रयुक्त पूंजी के परिमाण से
7. भारत की राष्ट्रीय आय के बारे में कौन सा कथन सही है?
(अ) सेवाओं की अपेक्षा कृषि का प्रतिशत हिस्सा अधिक है (ब)कृषि की अपेक्षा उद्योग का प्रतिशत हिस्सा अधिक है (स) उद्योग की अपेक्षा सेवाओं का प्रतिशत हिस्सा अधिक है (द) संयुक्त रूप से कृषि और उद्योग की अपेक्षा सेवाओं का प्रतिशत हिस्सा अधिक है
8. लदांग संबंधित है?
(अ) बागानी कृषि से (ब) पशुचारण से (स) स्थानांतरणशील कृषि से (द) दुग्ध पशुपालन से
9. लदांग चलवासी कृषि किस देश से संबंधित है?
(अ) इंडोनेशिया (ब) ब्राजील (स) मलेशिया (द) श्रीलंका
10. थाईलैंड में की जाने वाली स्थानांतरित कृषि को क्या कहा जाता है?
(अ) तुंग्या (ब) तमराई (स) टावी (द) हुमा
11. वियतनाम और लाओस में की जाने वाली स्थानांतरित कृषि को क्या कहा जाता है?
(अ) रे (ब) टावी (स) तमराई (द) तुंग्या
12. उष्ण कटिबंधीय महासागरों में मत्स्य उद्योग का विकास काफी कम हुआ है, इसका कारण क्या है?
(अ) छिछले सागरों का अभाव (ब) मांग की कमी (स) संरचनात्मक सुविधाओं का अभाव (द) उपर्युक्त सभी
13. निम्नलिखित में से कौन सा धात्विक खनिज है?
(अ) हीरा (ब) कोयला (स) जिप्सम (द) सोना
14. एशिया का सबसे बड़ा लौह इस्पात उत्पादक देश है?
(अ) भारत (ब) जापान (स) इंडोनेशिया (द) चीन
15. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश निम्न में से कौन सा है?
(अ) कनाडा (ब) भारत (स) मैक्सिको (द) अमेरिका
16. म्यांमार की बाल्डविन खान किस खनिज के उत्खनन के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) चांदी (ब) निकेल (स) तांबा (द) टिन
17. शेरशाह सूरी द्वारा निर्मित सबसे पहली इमारत कौन सी है?
(अ) दिल्ली का पुराना किला (ब) सहसराम का मकबरा (स) रोहतास का दुर्ग (द) इनमें से कोई नहीं
18. भारत में राजा शेरशाह सूरी ने बड़ी संख्या में सराय बनवाई थी। इनकी संख्या लगभग कितनी थी?
(अ) दो हजार (ब) पांच हजार (स) सत्रह सौ (द) अ_ïारह सौ
19. शेरशाह सूरी के शासन काल में भूमि नापने के लिए किसका उपयोग किया जाता था?
(अ) बांस (ब) लोहे की छड़ (स)रस्सा (द) इनमें से कोई नहीं
20. वर्ष 1876 ई. इंग्लैंड की शासिका को भारतीय साम्राज्ञी की संज्ञा दी गई थी। वह शासिका कौन थीं?
(अ) एलिजाबेथ प्रथम (ब) मेरी (स) विक्टोरिया (द) एलिजाबेथ द्वितीय
21. ओपेक देशों में खनिज तेल का सबसे अधिक उत्पादन कौन करता है?
(अ) कुवैत (ब) यू.ए.ई. (स) सऊदी अरब (द) वेनेजुएला
22. गैर तेल निर्यातक देशों में खनिज तेल उत्पादन में अग्रणी देश कौन सा है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) रूस (स) दक्षिण कोरिया (द) जर्मनी
23. वह उद्योग क्या कहलाता है जो अन्य उद्योगों के लिए कच्चा माल का उत्पादन करता है?
(अ) कुटीर उद्योग (ब) मूलभूत उद्योग (स) लघु उद्योग (द) प्राथमिक उद्योग
24. निम्नलिखित में से किस उद्योग के स्थानीयकरण में कुशल श्रम का सर्वाधिक प्रभाव पड़ा है?
(अ) रेशम उद्योग (ब) लौह इस्पात उद्योग (स) हीरा कटाई उद्योग (द) जूट उद्योग
25. मैग्निटोगोस्र्क, नोवोकुजनेत्सक, शिकागो, पिट्सबर्ग आदि किस उद्योग का प्रमुख केंद्र है?
(अ) सूती वस्त्र उद्योग (ब) लौह इस्पात उद्योग (स) कागज उद्योग (द) सूती वस्त्र उद्योग
26. किस देश का ऊनी वस्त्र उद्योग पूर्णत: आयातित ऊन पर आधारित है?
(अ) जापान (ब) यूनाइटेड किंगडम (स) सी.आई.एस. (द) यू.एस.ए.
27. विश्व में रेशमी वस्त्र का सबसे बड़ा उत्पादक देश है?
(अ) चीन (ब) जापान (स) यू.एस.ए. (द) सी.आई.एस.
28. नाइट्रोजनी उर्वरकों का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौन सा है?
(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका (ब) सी.आई.एस. (स) चीन (द) भारत
---
सही जवाब- 1.(ब)केंद्र- राज्य संबंध, 2.(ब)1 महीना में, 3.(स) अंडमान निकोबार द्वीप समूह, 4.(ब) चंडीगढ़, 5.(द) उपर्युक्त सभी, 6.(अ) देश की कुल जनसंख्या से, 7.(द) संयुक्त रूप से कृषि और उद्योग की अपेक्षा सेवाओं का प्रतिशत हिस्सा अधिक है, 8.(स) स्थानांतरणशील कृषि से, 9.(स) मलेशिया, 10.(ब) तमराई, 11.(अ) रे, 12.(द) उपर्युक्त सभी, 13.(द) सोना, 14.(ब) जापान, 15.(स) मैक्सिको, 16.(अ) चांदी, 17.(ब) सहसराम का मकबरा , 18. (स) सत्रह सौ, 19. (स)रस्सा, 20.(स) विक्टोरिया, 21.(स) सऊदी अरब, 22.(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका, 23.(ब) मूलभूत उद्योग, 24.(स) हीरा कटाई उद्योग, 25.(ब) लौह इस्पात उद्योग, 26.(अ) जापान, 27.(अ) चीन, 28.(अ) संयुक्त राज्य अमेरिका।