ताजा खबर
राम जन्मभूमि समारोह की तैयारी, देखें तस्वीरें-1
05-Aug-2020 9:25 AM
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री पांच अगस्त को करेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर पूरे देश में खुशियों का माहौल है। मंगलवार को रोशनी में नहाया शहर बुधवार रात तक जगमग रहेगा। अयोध्या धाम में 3,51000 दिए जलाए गए हैं। यह जानकारी जिला प्रशासन ने दी है। राम की पैड़ी समेत अयोध्या धाम के 50 स्थानों पर दिए जलाए गए। अयोध्या धाम के सभी मंदिरों में दिये जलाए गए हैं।
इसे भी देखें :-राम जन्मभूमि समारोह की तैयारी, देखें तस्वीरें-2
प्रशासन के अनुसार 1 लाख 25 हजार दीपक सरयू घाट (राम की पैड़ी) पर इसके अलावा 25 हजार भरतकूप, छोटी चौक में 11 हजार, बड़ी चौक में 12 हजार हनुमान गढ़ी में 11000, जन्मभूमि में 101, इसके अन्य कई जगह भी दीपक जलाए गए।