सामान्य ज्ञान
जलसंभर या वॉटरशॅड या कैचमेंट जलविभाजक को ड्रेनेज डिवाइड और द्रोणी को बेसिन कहा जाता है।
जलसंभर या द्रोणी उस भौगोलिक क्षेत्र को कहते हैं जहां वर्षा अथवा पिघलती बफऱ् का पानी नदियों, नेहरों और नालों से बह कर एक ही स्थान पर एकत्रित हो जाता है। उस स्थान से या तो एक ही बड़ी नदी में पानी जलसंभर क्षेत्र से निकास कर के आगे बह जाता है, या फिर किसी सरोवर, सागर, महासागर या दलदली इलाक़े में जा के मिल जाता है।
इस सन्दर्भ में कभी-कभी जलविभाजक शब्द का भी प्रयोग होता है क्योंकि भिन्न-भिन्न जलसंभर किसी भी विस्तृत क्षेत्र को अलग-अलग जल मंडलों में विभाजित करते हैं। जलसंभर खुले या बंद हो सकते हैं। बंद जलसंभारों में पानी किसी सरोवर या सूखे सरोवर में जा कर रुक जाता है। जो बंद जलसंभर शुष्क स्थानों पर होते हैं उनमें अक्सर जल आ कर गर्मी से भाप बनकर हवा में वाष्पित (इवैपोरेट) हो जाता है या उसे धरती सोख लेती है। पड़ौसी जलसंभर अक्सर पहाड़ों, पर्वतों या धरती की भिन्न ढलानों के कारण एक-दुसरे से विभाजित होते हैं। भौगोलिक दृष्टि से जलसंभर एक कीप (यानि फनल) का काम करते हैं क्योंकि वे एक विस्तृत क्षेत्र के पानी को इक्कठा कर के एक ही नदी, जलाशय, दलदल या धरती के भीतर पानी सोखने वाले स्थान पर ले जाते हैं।
मोगम्मा, काहिरा मिस्र में स्थित एक सरकारी भवन है। यह तहरीर चौक बनाने के लिए बनाई गई ढेर सारी परियोजनओं का एक हिस्सा है। यहां पहले ब्रितानी सेना के बैरक़ हुआ करते थे। वर्ष 1945 में अंग्रेजों के जाने के बाद जब राजा फ़ारूख ने इन बैरकों को नष्ट करने का आदेश दिया तब नया शहर और क्षेत्र बनाने के लिए कई सारी परियोजनाओं के प्रस्ताव मंगाए गये।
वर्ष 1945 के इन्हीं परियोजनाओं में से एक केन्द्रीकृत, सर्व शक्ति संपन्न प्रशासकीय भवन बनाने का विचार था। इसका निर्माण 1946 में शुरु हुआ और 1949 में यह बन कर तैयार हो गया। भवन की स्थापत्य शैली 1940 के आधुनिकता दर्शाती है। इस प्रकार के सरकारी भवन न्यूयॉर्क, बुफैलो, पेरिस में पाए जाते हैं। यह भवन सोवियत संघ से प्रभावित नहीं है जैसा की अधिकतर लोग समझते हैं। साथ ही यह भवन मिस्र के दूसरे राष्ट्रपति गमाल अब्दल नासीर के द्वारा नहीं बनवाई गई थी, क्योंकि नासीर भवन के बनने के कई सालों बाद नवंबर 1954 तक मिस्र के नेता नहीं बने थे।
मोगम्मा काहिरा नगर क्षेत्र में तहरीर चौक के दक्षिण में स्थित है। मोगम्मा एक प्रशासकीय सरकारी भवन है जहां सरकार के सभी प्रशासकीय कार्य किए जाते हैं। जैसे कि यहां लोग अपने विभिन्न प्रकार के सरकारी कागज, ड्राइविंग लाइसेंस, या वीज़ा जैसे जरूरी सरकारी दस्तावेज़ बनवाने जाते हैं। इस भवन में सरकार के कर प्रशासन विभाग, अग्निशामक विभाग, पासपोर्ट विभाग हैं। इस 14 मंजि़ला भवन में 18 हज़ार सरकारी कर्मचारी काम करते हैं। मोगम्मा का ढांचा और स्थापत्य कला 1940 के आधुनिक वास्तुकला से प्रेरित है जिसे मिस्र के वास्तुशाष्त्री कमाल इस्माईल ने बनाया था।
समवर्ती सूची में मूल संविधान में 47 विषय रखे गए थे, लेकिन 42 वें संविधान संशोधन के द्वारा राज्य सूची में चार विषय समवर्ती सूची में शामिल कर दिए गए और एक नया विषय जनसंख्या नियंत्रण और परिवार नियोजन, इस सूची में जोड़ दिया गया। इस प्रकार समवर्ती सूची में विषयों की संख्या बढक़र 52 हो घई।
इस सूची के मुख्य विषय हैं- फौजदारी विधि और प्रक्रिया, निवारक नजरबंदी, विवाह और तलाक, कारखाने, श्रमिक संघ, औद्योगिक विवाद, सामाजिक सुरक्षा और सामाजिक बीमा, शिक्षा, जनसंख्या नियंत्रण आदि।
समवर्ती सूची के विषयों पर कानून केंद्र सरकार और राज्य सरकार दोनों ही बना सकती है। यदि इन विषयों पर केंद्र सरकार ने कोई कानून नहीं बनाया है, जो राज्य विधानमंडल से मेल नहीं खाता को संसद का कानून राज्य के कानून को शून्य करने में सक्षम होगा। लेकिन इसका एक अपवाद भी है। अनुच्छेद 254 के अनुसार यदि समवर्ती सूची पर राज्य के व्यवस्थापन को राष्ट्रपति की अनुमति मिल चुकी है, तो वह कानून संसद के कानून के बाद भी लागू रहेगा।
नदी भूतल पर प्रवाहित एक जलधारा है जिसका स्रोत प्राय: कोई झील, हिमनद, झरना या बारिश का पानी होता है तथा किसी सागर अथवा झील में गिरती है।
नदी शब्द संस्कृत के नद्य: से आया है। संस्कृत में ही इसे सरिता भी कहते हैं। नदी दो प्रकार की होती है- सदानीरा या बरसाती। सदानीरा नदियों का स्रोत झील, झरना अथवा हिमनद होता है और वर्ष भर जलपूर्ण रहती हैं, जबकि बरसाती नदियां बरसात के पानी पर निर्भर करती हैं। गंगा, यमुना, कावेरी, ब्रह्मपुत्र, अमेजऩ, नील आदि सदानीरा नदियां हैं। नदी के साथ मनुष्य का गहरा सम्बंध है। नदियों से केवल फसल ही नहीं उपजाई जाती है बल्कि वे सभ्यता को जन्म देती हैं अपितु उसका लालन-पालन भी करती हैं। इसलिए मनुष्य हमेशा नदी को देवी के रूप में देखता आया है।
4 जुलाई, 1947 को भारतीय स्वतंत्रता बिल पेश किया गया था। ब्रिटिश पार्लियामेंट के सामने भारतीय स्वतंत्रता बिल का प्रस्ताव रखा गया था। जिसके तहत देश का भारत और पाकिस्तान में बंटवारा हुआ।
जुलाई की 18 तारीख को भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम स्वीकृत हुआ और 15 अगस्त 1947 के दिन भारत दो हिस्सों में बंट गया। इस अधिनियम में भारत और पाकिस्तान के राजनीतिक प्रतिनिधियों को अपने-अपने देशों के लिए संविधान तैयार करने की छूट दी गई थी।
भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम के तहत उत्तर पश्चिमी सीमावर्ती प्रांत, पश्चिमी पंजाब के प्रांत, सिंध, बलूचिस्तान और पूर्वी बंगाल के क्षेत्रों को मिलाकर पाकिस्तान बना और बाकी संयुक्त प्रांत भारत में आए। लक्षद्वीप और अंडमान और निकोबार के द्वीप भी भारतीय अधिकार में आए।
बिल में प्रस्तावित समझौता माउंटबेटेन प्लान भी कहलाता है। माउंटबेटेन भारत के अंतिम वायसरॉय थे और स्वतंत्र भारत के गवर्नर जनरल बने। पंडित जवाहरलाल नेहरू भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने और मुहम्मद अली जिन्ना पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल।
ब्रिटिश वैज्ञानिकों के एक दल ने अंटार्कटिक क्षेत्र में येती केकड़े की पहली प्रजाति को खोज निकाला है। इस प्रजाति का नाम किवा टायलरी रखा गया है। इनका निवास मुख्यत: गरम जल या उष्मा प्रभावित क्षेत्रों के आस पास होता है।
यह केकड़ा किवाडेई नामक झींगा मछलियों के एक रहस्यमय समूह के अंतर्गत आता है। यह दक्षिणी महासागर,अंटार्कटिका के पूर्व स्कोटिया तथा कटक के जलतापीय वेंट सिस्टम आदि क्षेत्रों में पाया जाता है। इससे पहले अंटार्कटिक के पानी में बालों वाला केकड़ा पाया गया था। इसका उपनाम अभिनेता डेविड हैसेल हॉफ के नाम पर हॉफ रखा गया.
ये केकड़े अपनी शारीरिक संरंचना के लिए प्रसिद्ध हैं। इनका शरीर पूरी तरह ब्रिस्टल आवृत होता है, जिसे सिटेट नाम से जाना जाता है।
1. जून 2015 मेंं चर्चा में आई पंकजा मुंडे किस राज्य की मंत्री हैं?
(अ) दिल्ली (ब) महाराष्ट्र (स) आंध्रप्रदेश (द) केरल
2. केंद्रीय कैबिनेट ने हाल ही में कितनी न्यूनतम मासिक पेंशन योजना को जारी रखने को मंजूरी प्रदान की?
(अ)500 रुपए (ब)800 रुपए (स)1000 रुपए (द)1200 रुपए
3. सूर्य से आने वाले हानिकारक पराबैंगनी विकिरणों से कौन सी बीमारी होने का खतरा होता है?
(अ) फेफड़े का कैंसर (ब) मुख का कैंसर (स) त्वचा का कैंसर (द) यकृत का कैंसर
4. अस्पतालों में कृत्रिम सांस के लिए प्रयुक्त ऑक्सीजन निम्न में से किन गैसों का मिश्रण होती है?
(अ)ऑक्सीजन एवं हीलियम (ब) नाइट्रोजन एवं आर्गन (स) ऑक्सीजन एवं आर्गन (द) ऑक्सीजन एवं हीलियम
5. डबल रोटी के निर्माण में काम आने वाला कवक कौन-सा है?
(अ) राइजोपस स्टोलनीफर (ब)जाइगो सैकरोमाइसीज (स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी (द) सैकरोमाइकोडिस लुडिक्जाई
6. एथलीट फुट नामक बीमारी किससे उत्पन्न होती है?
(अ) जीवाणु (ब) कवक (स)प्रोटोजोआ (द) निमेटोड
7. निम्नलिखित में से कौन-सी चूहे मारने की दवा है?
(अ) सोडियम क्लोराइड (ब) जिंक क्लोराइड (स) जिंक कार्बोनेट (द) जिंक फॉस्फाइड
8. रंगने में काम आने वाला तीखा पदार्थ कौन-सा है?
(अ) कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड (ब) एल्यूमिनियम सल्फेट (स) कैल्सियम कार्बोनेट (द) जिंक फॉस्फेट
9. मुख्य क्वाटम संख्या क्या निर्धारित करती है?
(अ) नाभिक से इलेक्ट्रॉन की दूरी (ब) उपकोश की आकृति (स) कक्षाओं में विभिन्न अभिविन्यास (द) इलेक्ट्रॉन का अपनी धुरी पर चक्रण
10. नाभिक की खोज के लिए रदरफोर्ड ने जब धातु के पतले पत्र पर एल्फा कणों की बौछार की तो क्या प्रतिक्रिया हुई थी?
(अ)अधिकांश एल्फा कण धातु की पन्नी को बिना विक्षेपण के पार करके चले गए (ब) सभी एल्फा कण धातु की पन्नी को पार कर गए (स) अधिकांश एल्फा कण छोटे कोण बनाकर विचलित हो गए (द) अधिकांश एल्फा कण वापस विचलित हो गए
11. निम्नलिखित में से कौन रेडियोधर्मी पदार्थ उत्सर्जित करता है?
(अ)अल्फा कण (ब)बीटा कण (स)गामा कण (द)उपरोक्त सभी
12. पृथ्वी की आयु का आंकलन किया जाता है?
(अ)यूरेनियम डेटिंग से (ब)कार्बन डेटिंग से (स) परमाणु घड़ी से (द) जैविक घड़ी से
13. किस चीनी यात्री को वर्तमान शाक्य मुनि एवं यात्रियों में राजकुमार कहा जाता है?
(अ) फाह्यान (ब) ह्वेनसांग (स) इत्सिंग (द) इनमें से कोई नहीं
14. डार्विन की पुस्तक ऑन दी ओरिजिन ऑफ स्पीसीज कब प्रकाशित हुई थी?
(अ)1849 (ब)1859 (स)1869 (द)1879
15. सोने तथा चांदी के दो टुकड़े जिनमें प्रत्येक का शून्य स्थान में वजन 100 ग्राम हैं, यदि पिघल कर एक द्रव बन जाते है तो?
(अ) सोने के टुकड़े का वजन अधिक होगा (ब)चांदी के टुकड़े का वजन अधिक होगा (स) दोनों का वजन बराबर होगा (द)उनका सापेक्ष वजन द्रव की घनता पर निर्भर करेगा
16. जापान दुनिया का प्रमुख इस्पात उत्पादक देश हैं, इसका मुख्य कारण क्या है?
(अ) यहां लौह अयस्क के बड़ी मात्रा में प्राकृतिक भंडार हैं (ब) यहांं कोयले के बड़े भंडार हैं (स) इसका तकनीकी और आर्थिक विकास का स्तर ऊंचा है (द)यहां इस्पात के लिए एक बड़ा बाजार उपलब्ध है
17. सब्जी के पौधे को प्रतिरोपण करने का उचित समय निम्न में से कौन सा है?
(अ) जब पौधा सुप्तावस्था में हो (ब) जब पौधा सक्रिय रूप से वृद्धि पर हो (स) जब पौधा पूर्ण: परिपक्व हो जाए (द) जब पौधा सुप्तावस्था में हो या जब पौधा सक्रिय रूप से वृद्धि पर हो
18. फूल गोभी के लिए उपयुक्त जलवायु कौन सा है?
(अ) शीत और नम (ब) समशीतोष्ण (स) शुष्क (द) उष्ण और नम
19. बंद गोभी की जल्दी बढऩे वाली जातियां अच्छी उगती हैं?
(अ) दोमट मिट्टी में (ब) रेतीली मिट्टी में (स) अम्लीय मिट्टी में (द) क्षारीय मिट्टी में
20. आधार बीज किस बीज को कहा जाता है?
(अ) जो नर्सरी में उगाया जाता है (ब) जो बीज संस्थानों द्वारा उगाया जाता है (स) जो शत प्रतिशत शुद्ध हो (द) जो केंद्रक बीज की संतति से तैयार किया हो
21. निम्रलिखित में से किस देश के संविधान से हम लोगों ने मौलिक अधिकारों की विचारधारा को ग्रहण किया है?
(अ)ब्रिटेन (ब)कनाडा (स) सोवियत संघ (द) सं. रा. अमेरिका
22. संविधान मेें मूल अधिकारों से संबंधित उपबंधों को समाविष्ट करने का उद्देश्य किसके विधि शासन की स्थापना करना है?
(अ)प्रो. डायसी (ब)मैक्समूलर (स) रूसो (द) वाल्टेयर
23. साधारणतया द्रव ऊंचे तल से नीचे तल की ओर प्रवाहित होते हैं। निम्नलिखित में से कौन सा द्रव ग्लास में रखने पर ऊपर की ओर चढ़ सकता है?
(अ) जल (ब) द्रव नाइट्रोजन (स) द्रव हीलियम (द) पेट्रोल
24. विद्युत बल्ब में प्रयुक्त गैस कौन सी है?
(अ) नाइट्रोजन (ब)हाइड्रोजन (स)ऑक्सीजन (द) अक्रिय गैस
25. वस्त्र उद्योग में सहायक फल है?
(अ) केला (ब) नासपाती (स) नारंगी (द) शहतूत
---
सही जवाब- 1.(ब) महाराष्ट्र, 2.(स)1000 रुपए, 3.(स)त्वचा का कैंसर, 4.(अ)ऑक्सीजन एवं हीलियम, 5.(स) सैकरोमाइसीज सेरेविसी, 6.(ब) कवक, 7.(द) जिंक फॉस्फाइड, 8. 9.(द) जिंक फॉस्फेट, 10.(स) कक्षाओं में विभिन्न अभिविन्यास, 11.(अ) अधिकांश एल्फा कण धातु की पन्नी को बिना विक्षेपण के पार करके चले गए, 12.(द) उपरोक्त सभी, 13.(ब) ह्वेनसांग,14.(ब)1859, 15.(अ)सोने के टुकड़े का वजन अधिक होगा, 16.(स) इसका तकनीकी और आर्थिक विकास का स्तर ऊंचा है, 17.(द) जब पौधा सुप्तावस्था में हो या जब पौधा सक्रिय रूप से वृद्धि पर हो, 18.(अ) शीत और नम, 19.(ब) रेतीली मिट्टी में, 20.(द)जो केंद्रक बीज की संतति से तैयार किया हो, 21.(द) सं. रा. अमेरिका, 22.(अ)प्रो. डायसी, 23.(स) द्रव हीलियम, 24.(द) अक्रिय गैस, 25.(द)शहतूत।
----
1. ग्रीस- ग्रीस यूरोप का चोटी का कर्जदार है, जबकि सबसे कम सार्वजनिक कर्ज वाला देश सोवियत संघ से अलग होकर स्वतंत्र हुआ बाल्टिक देश एस्टोनिया है। यह देश जीडीपी के 177 प्रतिशत के साथ यूरोपीय संघ में सबसे बड़ा कर्जदार।
2. इटली- जीडीपी के 132 प्रतिशत के साथ यूरोपीय संघ में दूसरे नंबर पर है।
3. पुर्तगाल-जीडीपी के 130 प्रतिशत के साथ यूरोपीय संघ में तीसरे नंबर पर।
4. स्पेन-जीडीपी के 100 प्रतिशत के साथ यूरोपीय संघ में 8वें नंबर पर है।
5. जर्मनी-सकल घरेलू वार्षिक उत्पादन के 75 प्रतिशत के साथ जर्मनी बीच में है।
6. हंगरी- ईयू में शामिल होने वाले नए देश हंगरी, स्लोवेनिया और क्रोएशिया का कर्ज 77 से 85 फीसदी के बीच है।
7. चेक गणतंत्र- चेक गणतंत्र, डेनमार्क और पोलैंड उन देशों में हैं जिनका कर्ज 43 से 50 प्रतिशत है।
8. एस्टोनिया- वर्ष 2011 में यूरो लागू करने वाले एस्टोनिया पर सिर्फ 10.6 प्रतिशत का कर्ज है।
के 2 के आर्थिक कॉरिडोर यानी कोलकाता (भारत) कुनमिंग (चीन) आर्थिक कॉरिडोर। के 2 के आर्थिक कॉरिडोर जून 2015 के अंतिम सप्ताह में चर्चा में रहा क्योंकि चीन ने घोषणा की कि इस मार्ग का प्रमुख भाग लगभग तैयार है। 2800 किलोमीटर लम्बे इस कॉरिडोर में बांग्लादेश, भारत, चीन तथा म्यांमार शामिल हैं जिसे वर्ष 2014 में आरम्भ किया गया था।
इस कॉरिडोर का मुख्य उद्देश्य चारों देशों के बीच मैत्री संबध स्थापित करना है। इसका मुख्य उद्देश्य व्यापार को बढ़ावा देना तथा चीन के उन क्षेत्रों को सडक़ मार्ग तक जोडऩा है जिनमें विकास की रफ़्तार धीमी है। इस मार्ग द्वारा दक्षिण एशिया तथा पूर्वी एशिया को आपस में जोड़ा जाएगा। जिससे न केवल व्यापार में वृद्धि होगी बल्कि लोगों के आपसी रिश्तों में भी सुधार होगा। यह मार्ग कोलकाता से बेनापोल, बांग्लादेश की सीमा पर स्थित शहर, की ओर जाएगा। ढाका और सिलहट के बाद, यह असम में सिलचर के पास भारतीय क्षेत्र में पुन: प्रवेश करेगा। असम के बाद यह इम्फाल के साथ जोड़ा जाएगा, इसके बाद यह अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश करने से पहले म्यांमार में भारत निर्मित तमु-कलेवा रोड से गुजरेगा।
म्यांमार में यह लाहिसो एवं म्यूस से गुजरने से पहले मंडालय से गुजरेगा। चीन में यह मार्ग कुमिंग तक जाने से पहले रुई तक जाएगा, यह युन्नान प्रांत की राजधानी है, जिसमे लोंज्लिंग तथा डाली क्षेत्र शामिल हैं। चीन इसे मिज़ोरम के साथ जोडऩा चाहता है ताकि के2के कॉरिडोर को कालादन परियोजना के साथ जोड़ा जा सके।
मोबाइल नेटवर्क के माध्यम से एसएमएस तकनीक (short messaging service, SMS) के विचार की अवधारणा के जनक मैटी मैकोनेन हैं, जिनका 30 जून 2015 को निधन हो गया। मैटी ने यह अवधारणा लंच के दौरान पिज्जा खाते-खाते टेलीकॉम एक्सपर्ट के सामने रखी थी।
एसएमएस संदेश का यह विचार दो सहयोगियों के मध्य उस समय आया जब वह वर्ष 1984 में एक दूरसंचार सम्मेलन में था। हालांकि, प्रथम टेक्स्ट मैसेज एक कंप्यूटर के द्वारा एक मोबाइल डिवाइस को वोडाफोन नेटवर्क के माध्यम से 3 दिसंबर1992 को भेजा गया था। दुर्भाग्य से मैकोनेन एसएमएस संदेश के आविष्कार पेटेंट करने के लिए सक्षम नहीं थे परन्तु कल्पना किया गया यह विचार वर्ष 1984 में वापस आ गया। हालांकि वह एसएमएस पर अपने काम के लिए कंप्यूटिंग और दूरसंचार वर्ग में इकोनोमिस्टस इन्नोवेशन अवार्ड 2008 जीता।
मैकोनेन वर्ष 2000 में नोकिया नेटवर्क व्यावसायिक सेवा में इकाई निर्देशक के रूप में शामिल हुए और वर्ष 2003 से 2005 के मध्य फिन्नेट ओए के सीईओ रहे। इससे पहले वह वर्ष 1989 में दूरसंचार फिनलैंड के मोबाइल संचार इकाई के अध्यक्ष रहे। वे मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक थे। उन्होंने कहा था, सही मायने में इस सेवा को तब शुरू किया जब नोकिया ने एसएमएस लिखने की सुविधा वाला पहला फोन (नोकिया 2010) 1994 में पेश किया।
संजय नाम के एक व्यक्ति का उल्लेख महाभारत काल में मिलता है। संजय, महर्षि व्यास के शिष्य था तथा धृतराष्ट्र की राजसभा का सम्मानित सदस्य थे। वे विद्वान गावाल्गण नामक सूत के पुत्र थे। जाति से वे बुनकर थे। वे विनम्र और धार्मिक स्वभाव का था और स्पष्टवादिता के लिए प्रसिद्ध थे।
संजय , धृतराष्ट्र के मंत्री तथा श्रीकृष्ण के परमभक्त थे। धर्म के पक्षपाती थे इसी कारण से धृतराष्ट्र के मंत्री होने पर भी पाण्डवों के प्रति सहानुभुति रखते थे और धृतराष्ट्र और उनके पुत्रों अधर्म से रोकने के लिये कड़े से कड़े वचन कहने में हिचकते नहीं थे। वे राजा को समय-समय पर सलाह देता रहते थे । धृतराष्ट्र को युद्ध का सजीव वर्णन सुनाने के लिए ही व्यास मुनि ने संजय को दिव्य दृष्टि प्रदान की थी। श्रीमद् भागवत् गीता का उपदेश जो कृष्ण ने अर्जुन को दिया, वह भी संजय द्वारा ही सुनाया गया। श्री कृष्ण का विराट स्वरुप, जो कि केवल अर्जुन को ही दिखाई दे रहा था, संजय ने दिव्य दृष्टि से देख लिया था। महाभारत युद्ध के पश्चात अनेक वर्षों तक संजय युधिष्ठर के राज्य में रहे। इसके पश्चात धृतराष्ट्र, गांधारी और कुन्ती के साथ सन्यास लेकर वन चले गये और धृतराष्ट्र की मृत्यु के बाद वे हिमालय चले गए।
1. कोड़ाई कैनाल हिल स्टेशन किस पर्वत श्रेणी में स्थित है?
(अ) मध्य हिमालय (ब) पालनी पहाड़ी (स) अन्नामलाई पहाड़ी (द) नीलगिरि पहाड़ी
2. उत्तरी अमेरिका महाद्वीप की सर्वोच्च पर्वत चोटी कौन-सी है?
(अ) माउंट एवरेस्ट (ब)माउंट एल्ब्रुश (स)माउंट मैकिंले (द) माउंट एकांकागुआ
3. अफ्रीका के सहारा क्षेत्र में धूल-दानव नाम से निम्न में से किसे जाना जाता है?
(अ) बालुका स्तूप का खिसकाव (ब) धूलयुक्त तीव्र हवा (स) आकाश से होने वाली धूल भरी वर्षा (द) सायंकाल चलने वाली तीव्र आंधियां
4. भूगोल को पहली बार वैज्ञानिक ढंग से किसने परिभाषित किया था?
(अ)पोलिवियस (ब) पोसीजेनियस (स) स्ट्रेबो एंव टॉल्मी (द) इनमें से कोई नहीं
5. संभववादी विचारधारा के समर्थकों में निम्नलिखित में से किसे सम्मिलित नहीं किया जा सकता?
(अ) ब्लाश (ब) जीन ब्रून्श (स)कार्ल रिटर (द) फैब्बरे
6. कौन सा सागर ईरान की उत्तरी सीमा को स्पर्श करता है?
(अ) लाल सागर (ब) उत्तरी सागर (स) कैस्पियन सागर (द) भूमध्य सागर
7. वह लड़ाकू विमान कौन सा है, जिसे भारतीय वायु सेना से हटा दिया गया है?
(अ) अग्रि (ब) मिग-23 (स) आकाश (द) मिग-20
8. निम्नलिखित में से किस राष्टï्रीय राजमार्ग की लंबाई सर्वाधिक है?
(अ) एनएच-1 (ब) एनएच-3 (स) एनएच-5 (द) एनएच-7
9. महाराष्टï्र में नाथपंथ किसने चलाया था?
(अ) गोरखनाथ (ब) मत्स्येन्द्रनाथ (स) एकनाथ (द) तुकाराम
10. वनों के विकास तथा प्रकार को प्रभावित करने वाला सबसे महत्वपूर्ण कारक है?
(अ) मृदा प्रकार (ब) जलवायु (स) भूमिगत जल (द) मृदा की उत्पादकता
11. निम्नलिखित में से किस सब्जी में प्रोटीन सर्वाधिक मात्रा में पाया जाता है?
(अ) भिंडी (ब) मटर (स) लोबिया (द) टमाटर
12. आलू के लिए कौन सी खाद अधिक आवश्यक है?
(अ)अमोनियम सल्फेट (ब) सुपर फास्फेट (स) पोटेशियम सल्फेट (द) उपर्युक्त सभी
13. अनन्नास भारत में किसके द्वारा लाया गया?
(अ) अंग्रेजों द्वारा (ब) फ्रांसीसियों द्वारा (स) यूनानियों द्वारा (द) पुर्तगालियों द्वारा
14. परमाणु भार का अंतरराष्टï्रीय मात्रक है?
(अ)कार्बन-11 (ब) कार्बन-12 (स) कार्बन-2 (द) कार्बन-6
15. देश में पहली बार कृषि गणना किस वर्ष कराई गई?
(अ) वर्ष 1955 (ब) वर्ष 1970 (स) वर्ष 1975 (द) वर्ष 1980
16. कर्नाटक राज्य में सेंट्रल फॉडर सीड प्रोडक्शन फार्म निम्न में से कहां स्थित है?
(अ) शादनगर (ब) कल्पक्कम् (स) आवडी (द) हैस्सरघट्टïा
17. हाइड्रोजन बम के विस्फोटन के कुछ वर्ष बाद परमाणु निरस्त्रीकरण अभियान किस वर्ष छेड़ा गया था?
(अ) सन् 1952 (ब) सन् 1955 (स) सन् 1958 (द) सन् 1960
18. किस कारण से अलाउद्दीन खिलजी के शासनकाल में किसानों के कष्टï बढ़े?
(अ) अनेक प्रकार के करों का बोझ (ब) सिंचाई करों का बोझ (स) कृषि भूमि पर कब्जा (द) जमींदारों के अत्याचार
19. निम्नलिखित में से किस जनगणना दशक में लिंग अनुपात में भारतवर्ष में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई?
(अ) 1911-21 (ब) 1921-31 (स) 1951-61 (द) 1961-71
20. बुद्ध और मीराबाई के जीवनदर्शन में मुख्य साम्य था?
(अ) अहिंसा व्रत का पालन (ब) निर्वाण के लिए तपस्या (स) संसार दुखपूर्ण है (द) सत्य बोलना
21. पहले आधुनिक लोहा इस्पात उद्योग की स्थापना कहां हुई?
(अ)बिहार में (ब) बंगाल में (स) महाराष्ट्र में (द) तमिलनाडु में
22. रेल विभाग के लिए पृथक रूप से रेलवे बजट कब आरंभ हुआ?
(अ) 1925 (ब) 1929 (स) 1858 (द) 1935
23. पृथ्वी से बढ़ती दूरी के अनुसार ग्रहों का निम्नलिखित में से कौन सा क्रम सही है?
(अ) मंगल, शुक्र, बुध, बृहस्पति (ब) शुक्र, मंगल, बुध, बृहस्पति (स) शुक्र, बुध, मंगल, बृहस्पति (द) मंगल, शुक्र, बृहस्पति, बुध
24. हीलियम के नाभिक में क्या होता है?
(अ) एक प्रोटॉन तथा दो न्यूट्रॉन (ब) केवल एक प्रोटॉन (स) दो प्रोटॉन तथा दो न्यूट्रॉन (द) केवल दो प्रोटॉन
25. रक्त के स्कंदन के लिए निम्नलिखित में से कौन सा विटामिन आवश्यक है?
(अ) ए (ब) डी (स) ई (द) के
26. संविधान सभा निम्नलिखित में से किसके अधीन गठित की गई?
(अ) क्रिप्स मिशन (ब) कैबिनेट मिशन योजना (स) वैवेल योजना (द) नेहरू रिपोर्ट
27. मूलांकर के अतिरिक्त पौधे के किसी भी भाग से विकसित होने वाली जड़ें कहलाती हैं?
(अ) तन्तुमय मूल (ब)अपस्थानिक मूल (स) अवस्तंभ मूल (द) मूसला जड़ें
28. पुनर्जीवन का गुण होने के कारण निम्नलिखित में से किसे मेजों पर सजावट के लिए रखते हैं?
(अ) लाइसोटम (ब) लाइकोपोडियम (स) सिलेजिनेला (द) सिरेटोप्टेरिस
29. चावल का एक दाना क्या कहलाता है?
(अ)एक बीज (ब) एक बीजीय फल (स) बहुबीजीय फल (द) भू्रणपोष
सही जवाब- 1.(ब) पालनी पहाड़ी, 2.(स)माउंट मैकिंले, 3.(अ) बालुका स्तूप का खिसकाव, 4.(स)स्ट्रेबो एंव टॉल्मी, 5.(ब) जीन ब्रून्श, 6.(स) कैस्पियन सागर, 7.(ब)मिग-23, 8.(द) एनएच-7, 9.(अ) गोरखनाथ, 10.(ब) जलवायु, 11.(ब) मटर, 12.(द)उपर्युक्त सभी, 13.(द)शहतूत, 14.(ब) कार्बन-12, 15.(ब) वर्ष 1970, 16. (द)हैस्सरघट्टïा, 17.(स)सन् 1958, 18.(अ)अनेक प्रकार के करों का बोझ,19.(द)1961-71, 20.(स) संसार दुखपूर्ण है, 21.(अ)बिहार में, 22.(अ) 1925, 23.(ब)शुक्र, मंगल, बुध, बृहस्पति, 24.(स) दो प्रोटॉन तथा दो न्यूट्रॉन, 25.(द) के, 26.(ब)कैबिनेट मिशन योजना, 27.(ब)अपस्थानिक मूल, 28.(स) सिलेजिनेला, 29.(ब) एक बीजीय फल।
तुर्की के बेहद मशहूर और करीब 500 किलोमीटर की लंबाई में फैले लायकन वे पर स्थित है बटरफ़्लाई वैली। लायकन वे दक्षिण तुर्की का समुद्रतटीय इलाका है। इसमें ही करीब 86 हजार वर्ग मीटर के दायरे में फैली है बटरफ़्लाई वैली। नाम से जाहिर है, यह तितलियों की घाटी है। यहां करीब एक सौ प्रजाति की रंग-बिरंगी तितलियां पाई जाती हैं। इनमें नारंगी, काली और सफेद बाघ जैसे रंगों वाली तितलियां भी शामिल हैं।
इस वैली तक केवल पानी के रास्ते पहुंचा जा सकता है। यहां पर भूमध्य सागर में दूर डूबता हुआ सूर्य किसी लालमणि की तरह चमकता नजर आता है। बटरफ़्लाई वैली में 350 मीटर की ऊंचाई से एक झरना भी गिरता है, जो बाद में एक शांत नदी का रूप ले लेता था। इससे ही इलाके में लैवेंडर के फूल वाले पौधों और चेस्ट (नीले और सफेद फूल देने वाली यूरोपिय झाड़ी) को पानी मिलता है। यही झाड़ी तितलियों के प्राकृतिक निवास है। तुर्की की सरकार ने 1987 में इस वैली को संरक्षित इलाका घोषित कर दिया था ताकि तितलियों और स्थानीय वनस्पतियों को संरक्षित रखा जाए। बटरफ़्लाई वैली से महज पांच किलोमीटर उत्तर में स्थित द्वीप है ओलूडेनिज़। यहां पहुंचने वाली पर्यटकों की भारी भीड़ ने इस द्वीप के प्राकृतिक संसाधनों को काफी नुकसान पहुंचाया है।
ओलूडेनिज़ का मतलब नीली खाड़ी होता है। यह द्वीप कभी दुनिया से पूरी तरह कटा हुआ था लेकिन 1980 के दशक में यहां पर्यटकों का पहुंचना शुरू हुआ। मौजूदा समय में पर्यटकों के चलते प्राकृतिक खूबसूरती के नष्ट होने का उदाहरण बन चुका है। पूरा द्वीप नियोन की रंग बिरगी और अंग्रेजी रेस्टोरेंट से भरा हुआ नजऱ आता है। समुद्री तटों पर समुद्री लुटेरों के जहाज़ और शराब से भरे क्रूज दिखते हैं। इनके अलावा समुद्री तटों पर नशे में झूमते टूरिस्ट और पैरा-ग्लाइडिंग के चलते धुएं से भरा आसमान नजऱ आता है।
बटरफ़्लाई वैली के साथ ऐसा नहीं हुआ। पहले अनातोलिया टूरिज़्म डेवलपमेंट कोऑपरेटिव ने स्थानीय गांव वालों से ये घाटी 1981 में खऱीदी और 1984 में इसे पर्यटन के लिए खोल दिया। तीन साल के बाद तुर्की सरकार ने इसे राष्ट्रीय संरक्षित क्षेत्र घोषित कर दिया। इस फ़ैसले के साथ ही इलाके में स्थायी निर्माण गैर-कानूनी हो गया। मौजूदा समय में यहां केवल टेंट और अस्थायी घर बनाने की इजाज़त है। इसके अलावा यहां की प्राकृतिक वनस्पतियों का व्यवसायिक उत्पादन शुरू नहीं किया गया है। जैतून, अनार, नींबू, संतरा, अखरोट, आड़ू, खुबानी, पॉम, ओलियंडर और लॉरेल जैसे फल यहां उगते हैं। प्राकृतिक तौर पर बेहद सुंदर इस द्वीप पर भी साल के आठ महीनों में अप्रैल और नवंबर के बीच में पर्यटकों का समूह पहुंचता है। यहां बिजली उपलब्ध नहीं है। बिजली केवल और केवल रात में खाने की सार्वजनिक जगह पर उपलब्ध होती है, हर किसी को यहीं खाना खाना होता है।
भारतीय कानून ब्रितानी कानून पर आधारित है। अंग्रेज़ों ने इसे पहली बार अपने शासनकाल के दौरान लागू किया। अंग्रेज़ों द्वारा लागू किये कई कानून आज भी प्रभावशील हैं।
भारतीय सविंधान के लेखन के दौरान इसमें आयरलैंड, संयुक्त राष्ट्र अमरीका, ब्रिटेन और फ्रांस के कानूनों को समाहित किया गया था। भारतीय कानून संयुक्त राष्टï्र के मानवाधिकार और वातावरण संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप है। इसमें कुछ अंतरराष्टï्रीय कानूनों, जैसे बौद्धिक अधिकारों आदि, को भारत में लागू किया गया है।
भारतीय नागरिक कानून एक जटिल कानून है जिसमें प्रत्येक धर्म-विशेष के अपने कानून हैं। अधिकांश राज्यों में विवाह और तलाक के लिए पंजीकरण आवश्यक नहीं है। हिंदू, मुसलमान, ईसाई, सिख व अन्य धर्मों के अपने कानून हैं। इसका अकेला अपवाद गोवा राज्य है जहां पुर्तगाली कानून का असर है, और सभी धर्मों के लिए विवाह, तलाक, और (बच्चा) गोद लेने संबंधी एक जैसे कानून हैं।
हमारे यहां पर सफेद रंग का ही चावल होता है, लेकिन चीन जैसे अनेक देशों में काले रंग का चावल भी उगाया जाता है। प्राचीन चीन में इस काले चावल को इतना विशेष माना जाता था कि केवल राजसी लोग ही इसे खा सकते थे। इस चावल में एंथोसाइएनिन नामक तत्व पाया जाता है, जिसके कारण ही इसका रंग काला हो जाता है।
वैज्ञानिक आजकल इस काले चावल की खूबियों के दीवाने हो गए हैं। उनका कहना है कि इसमें मौजूद गुणों की वजह से यह कैंसर और दिल के रोगों से बचाव का बेहतरीन साधन है। एक्सपर्ट कहते हैं कि इस अनाज में शुगर काफी कम है, साथ ही इसके रेशे भी फायदेमंद हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एक तत्व कैंसर और दिल के रोगों से लड़ता है। अमेरिका की लूइजिय़ाना यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने दक्षिणी अमेरिका में उगने वाले काले चावल के छिलके का विश्लेषण किया। इसमें उन्हें एक विशेष एंटीऑक्सिडेंट एंथोसाइएनिन मिला। यह पानी में घुलनशील है। एंथोसाइएनिन हानिकारक अणुओं की सफाई करता है, धमनियों की सफाई करता है और डीएनए की टूटफूट को रोकता है जिससे कैंसर होता है।
महज एक चम्मच काले चावल के छिलके में एक चम्मच ब्लू बैरीज से ज्यादा एंथोसाइएनिन होता है। इसके अलावा यह कम चीनी, ज्यादा फाइबर और विटामिन ई एंटीऑक्सिडेंट वाला भी होता है। जब बैरी हमारी सेहत के लिए फायदेमंद मानी जाती हैं तो काला चावल और उसका छिलका क्यों नहीं वैसे भी यह काफी सस्ता भी है।
आज काला चावल मुख्यत: एशिया में नूडल्स, सुशी और मीठे व्यंजनों में सजावट के लिए डाला जाता है। फूड मैन्यूफैक्चरर इसका इस्तेमाल नाश्ते, पेय पदार्थों, केक, बिस्कुट और दूसरे स्वास्थ्य वर्धक पेय बनाने में कर सकते हैं।
कुसुम सरोवर, गोवर्धन से लगभग 2 किलोमीटर दूर राधाकुण्ड के निकट स्थित है। इसे जवाहर सिंह द्वारा अपने पिता सूरजमल ( ई.1707-1763) की स्मृति में बनवाया गया। ई. 1675 से पहले यह कच्चा कुण्ड था जिसे ओरछा के राजा वीर सिंह ने पक्का कराया उसके बाद राजा सूरजमल ने इसे अपनी रानी किशोरी के लिए बाग़-बगीचे का रूप दिया और इसे अधिक सुन्दर और मनोरम स्थल बना दिया। बाद में जवाहर सिंह ने इसे अपने माता पिता के स्मारक का रूप दे दिया।
मुख्य स्मारक 57 फीट वर्गाकार है। स्मारक का सबसे उत्कृष्ट भाग इसकी कुर्सी है जोकि रूपरेखा में सुस्पष्ट और परिष्कृति में उत्कृष्ट है। राजा के स्मारक के बगल में दोनों ओर कुछ छोटे आकार में उनकी रानियों, हंसिया और किशोरी की छतरियां बनी हैं। स्मारक 460 फीट लम्बे चबूतरे पर हैं। इसकी पिछली दीवार दोनों किनारों पर पर्दे के सदृष्य प्रतीत होती है और विभिन्न रूपरेखा की दो मंजिली नौ छतरियां अग्रभाग में उभार प्रदर्शन को निर्मित की गई हैं। रानी हंसिया के स्मारक के सन्निकट एक विश्वसनीय दासी की छतरी भी है। इसके पीछे एक विस्तीर्ण बगीचा है और सामने की ओर वेदिका के निचले हिस्से पर एक मनोरम तालाब है, जिसे कुसुम सरोवर कहा जाता है। यह सरोवर 460 फीट वर्गाकार है। इसके पत्थरों के सोपान चारों ओर मध्यभाग में टूटे हैं और चार छोटे आकार के कक्ष आच्छादित दीवार के साथ पानी में सरोवर जल के 60 फीट अन्दर तक बने हैं। इसके उत्तर में जवाहर सिंह की छतरी निर्माण के लिए प्रगति हुई थी किन्तु तभी मुसलमानों के आक्रमण के चलते उसका दुबारा निर्माण कार्य शुरू नहीं किया जा सका।
कुसुम सरोवर गोवर्धन के परिक्रमा मार्ग में स्थित एक रमणीक स्थल है जो अब सरकार के संरक्षण में है। उचित देखभाल न होने के कारण अपनी भव्यता और रमणीकता खोता जा रहा है।
भारतीय सांख्यिकी संस्थान (आई. एस. आई) कोलकाता के उत्तर उपनगरी बरानगर में स्थित एक शोध संस्थान और विश्वविद्यालय है। इसकी स्थापना सन् 1931 में प्राध्यापक प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस ने की थी। इसका कार्य सांख्यिकी का शिक्षण, सांख्यिकी में अनुसंधान तथा अन्य वैज्ञानिक व सामाजिक विधाओं में सांख्यिकी का अनुप्रयोग करना है। इसको सन् 1959 में भारतीय संसद के एक विधेयक द्वारा राष्ट्रीय महत्व की संस्था का गौरव प्राप्त है।
इसका मुख्यालय कोलकोता में है। इसके अतिरिक्त इसके दो उपकेन्द्र दिल्ली और बंगलुरू में स्थित हैं। शिक्षण का कार्य कोलकोता, दिल्ली और बंगलुरू में होता है जबकि भारत के अन्य सात शहरों में स्थित इसकी शाखाएं स्टैटिस्टिकल क्वालिटी कन्ट्रोल तथा आपरेशन्स् रिसर्च के क्षेत्र में सलाह प्रदान करतीं हैं।
आईएसआई के के प्रमुख विभाग हैं- सांख्यिकीय गणित यूनिट , भौतिकी और अनुप्रयुक्त गणित यूनिट, उन्नत संगणना और सूक्ष्मएलेक्रॉनिकी यूनिट, कंप्यूटर विजन और पैटर्न मान्यता यूनिट, मशीन बुद्धि यूनिट , इलेक्ट्रॉनिक्स और संचार विज्ञान यूनिट और अनुप्रयुक्त सांख्यिकी यूनिट।
1. दूर की वस्तुओं, जैसे सूर्य आदि का ताप किस तापमापी द्वारा मापा जाता है?
(अ) ताप युग्म तापमापी द्वारा (ब) प्लेटिनम प्रतिरोध तापमापी द्वारा (स) पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा (द) इनमें से कोई नहीं
2. धूप से बचने के लिए छाते में रंग संयोजन निम्न में से कौन-सा सबसे अधिक उपयुक्त है?
(अ) ऊपर काला नीचे सफेद (ब) ऊपर सफेद नीचे काला (स) ऊपर व नीचे दोनों काला (द) ऊपर व नीचे दोनों सफेद
3. पौधों में किस ऊतक द्वारा जल का परिवहन होता है?
(अ) कैम्बियम द्वारा (ब) फ्लोएम द्वारा (स) जाइलम द्वारा (द) बाह्य त्वचा द्वारा
4. जीवद्रव्य शब्द का प्रयोग सबसे पहले निम्नलिखित में से किसने किया था?
(अ) डार्विन (ब) पुरकिंजे (स) जॉन रे (द) हैचिंसन
5. जीवन का भौतिक आधार क्या है?
(अ) केंद्रक (ब) प्रोटोप्लाज्म (स)भोजन (द) कोशिका
6. जब रावण सीताजी का हरण करके ले जा रहा था, तब रास्ते में उसका प्रतिरोध किस वीर ने किया?
(अ) जटायु (ब) सम्पाति (स)हनुमान (द) अंगद
7. निम्नलिखित में से वह कौन देवता था, जो रावण के डर से कौआ बन गया था?
(अ) वरुण (ब) यम (स)वायु (द) शनि
8. अतिकाय राक्षस को ‘अतिकाय’ क्यों कहा जाता था?
(अ)माया युद्ध करने के कारण (ब)अत्यंत विशाल शरीर होने के कारण (स)अधिक भोजन करने के कारण (द) ऋषियों के यज्ञ का विध्वंस कर देने के कारण
9. ऋषि याज्ञवल्क्य की पत्नी का क्या नाम था?
(अ) युगंधरा (ब) मैत्रेयी (स) अनुसूया (द) अरुंधती
10. किस द्वार से श्रीराम ने लक्ष्मण के साथ लंका पर आक्रमण किया?
(अ) पूर्वी (ब)पश्चिमी (स)उत्तरी (द) दक्षिणी
11. महाभारत में दिये गए शांतिपर्व की शुरुआत निम्नलिखित में से कहां से होती है?
(अ) महाभारत में कर्ण की मृत्यु से (ब) कृष्ण द्वारा विराट रूप के प्रदर्शन से (स) पांडवों के वनवास से (द) दुर्योधन की मृत्यु से
12. अंतरराष्ट्रीय आपराधिक न्यायालय’ (आईसीसी) की स्थापना कहां की गई थी?
(अ)न्यूयॉर्क (ब) वाशिंगटन (स) पेरिस (द) अंडलूशिया
13. प्लेटो राज्य को किसका वृहत रूप मानता है?
(अ)राष्ट्र (ब)मनुष्य (स) नगर (द) ग्राम
14. एक उत्तल लेंस की फोकस दूरी 0.2 मीटर है? इसकी क्षमता कितनी होगी?
(अ)-2डी (ब)-2डी (स)-4डी (द)+5डी
15. 1वोल्ट विभवांतर द्वारा त्वरित होने पर एक इलेक्ट्रॉन जितनी ऊर्जा प्राप्त करता है, उसे कहते हैं?
(अ)1 जूल (ब)1 इलेक्ट्रॉन वोल्ट (स)1 अर्ग (द)1 वाट
16. निम्रलिखित राज्यों के जोड़ों में से कौन-सा भारत में खनिज तेेेल उत्पन्न करता है?
(अ)असम-पश्चिम बंगाल (ब) असम-गुजरात (स) उड़ीसा-पश्चिम बंगाल (द) उड़ीसा- गुजरात
17. मथुरा तेल शोधनशाला के लिए कच्चा खनिज तेल कहां से मिलता है?
(अ) मुंबई हाई क्षेत्र में (ब)असम तेल क्षेत्र में (स)गुजरात तेल क्षेत्र में (द) कावेरी डेल्टा से
18. जीवित कोशिका में राइबोसोम निर्माण का स्थल इनमें से कौन-सा है?
(अ) गॉल्जी काय (ब) अंतद्र्रव्यी जालिका (स) जीवद्रव्य कला (द) केंद्रिका
19. 50 हजार डालर इनामी कनाडा ओपन ग्रां प्री के निर्णायक मुकाबले में महिला ओपन का खिताब किसने जीता?
(अ) इफ्जे मुस्केन्स और सेलेना पीक (ब) ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा (स) जुनहुई ली और यूचेन लियू (द) इनमें से कोई नहीं
20. नए आइसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) अध्यक्ष जहीर अब्बास किस देश से संबंधित है?
(अ) भारत (ब) पाकिस्तान (स) बांग्लादेश (द) न्यूजीलैंड
21. भारत की झूलन गोस्वामी निम्नलिखित में से किस खेल से संबंधित है?
(अ) क्रिकेट (ब) बैडमिंटन (स) टेनिस (द) पोलो
22. भारत में बॉक्साइट का सबसे बड़ा उत्पादक राज्य कौन सा है?
(अ) केरल (ब) ओडि़शा (स) मध्य प्रदेश (द) झारखंड
23. पलामू और लोहरदगा निम्नलिखित में से किस खनिज के लिए प्रसिद्ध है?
(अ) तांबा (ब) बॉक्साइट (स) लौह अयस्क (द) मैंगनीज
24. जिप्सम प्रचुर मात्रा में कहां उपलब्ध है?
(अ) बिहार (ब) गुजरात (स) मध्यप्रदेश (द) राजस्थान
25. केंद्र सरकार के बजट के चालू खाते में व्यय की सबसे बड़ी मद कौन सी है?
(अ) प्रतिरक्षा व्यय (ब) केंद्रीय आयोजना (स) ब्याज भुगतान (द) सामाजिक योजनाओं का व्यय
26. भारत को अधिकतम कर आय प्राप्त होती है?
(अ) निगम कर से (ब) आय कर से (स) आयात शुल्क से (द) केंद्रीय उत्पाद शुल्क से
27. विश्व के विशालतम स्वर्ण क्षेत्र दक्षिण अफ्रीका की निम्नलिखित में से कौन सी पर्वत श्रेणियों में अवस्थित है?
(अ) रोगेवेल्डबर्ग (ब) ग्रूट स्वार्टबर्ग (स) विटवाटर्सरेण्ड (द) ड्रेकेन्सबर्ग
28. फैराडे का नियम किस प्रक्रिया से संबंधित है?
(अ) इलेक्ट्रोलाइसिस (ब)गैसों की अभिक्रिया (स) गैसों का दाब (द) तापमान एवं दाब
29. अंग्रेजों ने अपनी दक्षिण की प्रथम फैक्ट्री कहां पर स्थापित की थी?
(अ) कलकत्ता में (ब) अहमदाबाद में (स) भड़ौच में (द) मछलीपट्टनम में
सही जवाब- 1.(स) पूर्ण विकिरण उत्तापमापी द्वारा, 2.(ब) ऊपर सफेद नीचे काला, 3.(स)जाइलम द्वारा, 4.(ब)पुरकिंजे, 5.(ब) प्रोटोप्लाज्म, 6.(अ) जटायु, 7.(ब) यम, 8.(ब)अत्यंत विशाल शरीर होने के कारण, 9.(ब) मैत्रेयी, 10.(स) उत्तरी, 11.(ब)कृष्ण द्वारा विराट रूप के प्रदर्शन से, 12.(अ)न्यूयॉर्क, 13.(ब) मनुष्य, 14.(द)+5डी, 15.(ब)1 इलेक्ट्रॉन वोल्ट, 16.(ब) असम-गुजरात, 17.(अ) मुंबई हाई क्षेत्र में, 18.(द) केंद्रिका, 19.(ब) ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा, 20.(ब) पाकिस्तान, 21.(अ) क्रिकेट, 22.(ब) ओडि़शा, 23.(ब) बॉक्साइट, 24.(द) राजस्थान, 25.(ब) केंद्रीय आयोजना, 26.(अ) निगम कर से, 27.(स) विटवाटर्सरेण्ड, 28.(अ) इलेक्ट्रोलाइसिस, 29. (स) भड़ौच में।
भारत में हर साल 29 जून राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस मनाया जाता है। वर्ष 2015 में नौवें सांख्यिकी दिवस का विषय था सामाजिक विकास। राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस की शुरुआत 29 जून, वर्ष 1997 में हुई थी।
यह दिवस सांख्यिकी मंत्रालय तथा कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस के सम्मान में मनाया जाता है जिनका जन्म इसी दिन हुआ था। पीसी महालनोबिस का जन्म 29 जून 1893 को हुआ था वे एक भारतीय वैज्ञानिक तथा सांख्यिकीविद् थे। उन्हें विशेष रूप से महालनोबिस दूरी, एक सांख्यिकीय माप, के लिए याद किया जाता है। उन्होंने एन्थ्रोपोमेट्री के अध्ययन को भारत में अग्रणी स्थान दिलाया। उन्होंने भारतीय सांख्यिकी संस्थान की स्थापना की तथा बड़े स्तर पर नमूना सर्वेक्षण के डिजाइन में अहम योगदान दिया था। उन्हें दूसरी पंचवर्षीय योजना के अपने मसौदे के कारण जाना जाता है। भारत की स्वत्रंता के पश्चात नवगठित मंत्रिमंडल के सांख्यिकी सलाहकार बने तथा औद्योगिक उत्पादन की तीव्र बढ़ोतरी के जरिए बेरोजगारी समाप्त करने के सरकार के प्रमुख उद्देश्य को पूरा करने के लिए योजना का खाका खींचे। महालनोबिस की प्रसिद्धि महालनोबिस दूरी के कारण है जो उनके द्वारा सुझाया गयी एक सांख्यिकीय माप है। उन्होंने भारतीय सांख्यिकीय संस्थान की स्थापना की।
इस दिन को मनाने का उद्देश्य सामाजिक-आर्थिक नियोजन और नीति निर्धारण में प्रोफेसर महालनोबिस की भूमिका के बारे में जनता में, विशेषकर युवा पीढ़ी में जागरूकता जगाना तथा उन्हें प्रेरित करना है।
ब्रह्मपुत्र बोर्ड का गठन दिसंबर, 1981 में ब्रह्मपुत्र घाटी में बाढ़ प्रबंधन और तटीय क्षरण के उपायों के नियोजन और कार्यान्वयन के लिए किया गया था। पूर्वोत्तर क्षेत्र में योजनाओं/परियोजनाओं के कार्यान्वयन के अलावा बोर्ड की मुख्य गतिविधियों में ब्रह्मपुत्र और बराक घाटी में बहुउद्देशीय परियोजनाओं के मास्टर प्लान तैयार करना और अन्वेषण करना है। बोर्ड ने पूर्वोत्तर में पांच परियोजना रिपोर्टों का काम पूरा कर लिया है। भारत सरकार द्वारा स्वीकृत किए गए 41 मास्टर प्लानों का काम पूरा किया जा चुका है और क्रियान्वयन के लिए उन्हें संबंधित राज्यों को अग्रेषित किया जा गया है। अन्य 3 योजनाओं को भी बोर्ड की स्वीकृत मिल चुकी है। ब्रह्मपुत्र बोर्ड द्वारा तैयार की जा रही अन्य 13 योजनाएं तैयारी के विभिन्न चरणों में हैं।
बोर्ड ने डोलाहाटीधुली में ब्रह्मपुत्र के विदारण का कार्य और उत्तरपूर्वी क्षेत्र में क्षरणरोधी और ड्रेनेज विकास स्कीमों को हाथ में लिया है। असम में माजुली द्वीप के संरक्षण के लिए क्षरणरोधी उपाय भी शामिल किए जा रहे हैं। नागरिजुली द्वारा रंगिया कस्बे और मुकामुआ/बोरभाग में अपरदन रोकने तथा असम में पुथीमारी नदी द्वारा किए जाने वाले अपरदन के लिए भी यह बोर्ड काम कर रहा है। हरंग, बोरभाग, अमजुर, सिंगला, जंगराई, जकाईचुक तथा पूर्वी बरेपेटा में ड्रेनेज के विकास का कार्य भी प्रगति पर है।
1 जनवरी 2013 की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीस देश जबरदस्त संकट में घिरा हुआ है। ग्रीस के यूरो जोन में बने रहने की कोशिशें लगातार नाकाम होती नजर आ रही हैं। यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने भी ग्रीस में आपात फंडिंग बढ़ाने से साफ इनकार कर दिया है। इसके अलावा ग्रीस के सभी बैंक अगले 7 दिनों तक बंद रहेंगे और एटीएम से भी 60 यूरो से ज़्यादा निकालने पर रोक लगा दी गई है।
ग्रीस के डिफॉल्ट होने की नींव 1999 में यहां आए विनाशकारी भूकंप को भी कहा जा सकता है। इस भूकंप में देश का ज्यादातर हिस्सा तबाह हो गया था और लगभग 50 हजार इमारतों का पुनर्निर्माण करना पड़ा था। यह सारा काम सरकारी धन खर्च करके किया गया। यूरो जोन से जुडऩा भी ग्रीस की भारी भूल मानी जा रही है। हालांकि ग्रीस यूरो जोन से जुडऩे वाला पहला देश नहीं था, लेकिन उसने 2001 में ऐसा किया। यूरो जोन में आने से उसे कर्ज मिलने में आसानी होने वाली थी। लेकिन उसका यह फैसला उसके लिए भारी पड़ता दिख रहा है।
2004 के ओलिंपिक खेलों के लिए ग्रीस ने यूरो जोन से बड़ी मात्रा में कर्ज लिया था। माना जाता है कि सरकार ने ओलिंपिक के सफल आयोजन के लिए अनापशनाप खर्च किया, जिसके कारण मौजूदा संकट पैदा हुआ है। ओलिंपिक के लिए सिर्फ सात साल के दौरान ही लगभग 12 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च किए गए।
रॉयटर्स के आकलन के मुताबिक ग्रीस अब तक 242.8 अरब यूरो का कर्ज ले चुका है। इसमें सबसे ज्यादा कर्ज जर्मनी ने दिया है । वर्ष 2010 से अब तक यूरोपीय संघ और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ओर से ग्रीस को दो राहत पैकेज दिए जा चुके हैं। मार्च 2016 तक अलग अलग किस्तों में इन्हें दिया जाना था।
अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष-आईएमएफ ने 48.1 अरब यूरो देने की पेशकश की। मार्च 2016 तक इनमें से 16.3 अरब यूरो दिया जाना बाकी है। पुरानी राशि 3.5 फीसदी की ब्याज दर पर दी गयी है।
यूरोपीय केंद्रीय बैंक- ईसीबी के पास ग्रीस के 18 अरब यूरो के बॉन्ड हैं। ग्रीस के यूरोजोन छोड़ देने पर इनकी कीमत बेहद कम हो जाएगी। जुलाई और अगस्त तक ग्रीस को 6.7 अरब यूरो चुकाने हैं। वर्ष 2010 में यूरोजोन के सदस्य देशों ने ग्रीस को कुल 52.0 अरब यूरो का कर्ज दिया गया। वर्ष 2012 में दूसरे राहत पैकेज के साथ यह राशि बढ़ कर 141.8 अरब यूरो हो गयी। यूरोजोन के देशों में से जर्मनी सबसे बड़ा कर्जदाता है। वह अब तक 57.23 अरब यूरो दे चुका है। इसके बाद नंबर आता है 42.98 अरब यूरो के साथ फ्रांस का।
37.76 अरब यूरो के साथ इटली भी बड़े कर्जदारों में शामिल है। स्पेन की ओर से 25.1 अरब यूरो का कर्ज दिया जा चुका है। यूरोजोन के देश कर्ज की समय सीमा को 15 से बढ़ा कर 30 साल कर चुके हैं और ब्याज दर भी महज 0.5 फीसदी है, जो आईएमएफ की तुलना में बेहद कम है। ग्रीस ने इसके बाद भी और कर्ज की इच्छा जताई है। आईएमएफ से उसे समर्थन मिला लेकिन यूरोजोन के देशों ने इससे इंकार किया है। यूरोजोन में बने रहने के लिए ग्रीस को कुछ शर्तें माननी होंगी।
ग्रीस अथवा यूनान यूरोप महाद्वीप में स्थित देश है। यहां के लोगों को यूनानी अथवा यवन कहते हैं। अंग्रेजी तथा अन्य पश्चिमी भाषाओं में इन्हें ग्रीक कहा जाता है। यह भूमध्य सागर के उत्तर पूर्व में स्थित द्वीपों का समूह है। प्राचीन यूनानी लोग इस द्वीप से अन्य कई क्षेत्रों में गए जहां वे आज भी अल्पसंख्यक के रूप में मौज़ूद है, जैसे - तुर्की, मिस्र, पश्चिमी यूरोप इत्यादि।
यूनानी भाषा ने आधुनिक अंग्रेज़ी तथा अन्य यूरोपीय भाषाओं को कई शब्द दिये हैं। तकनीकी क्षेत्रों में इनकी श्रेष्ठता के कारण तकनीकी क्षेत्र के कई यूरोपीय शब्द ग्रीक भाषा के मूलों से बने हैं। इसके कारण ये अन्य भाषाओं में भी आ गए हैं। यहां की राजधानी एथेंस है। प्राचीन मन्दिरों में पार्थेनान और कुछ दूर नगर से बाहर डेल्फी का मन्दिर देखने योग्य है। बालकन प्रायद्वीप के दक्षिणी भाग में बालकन राज्य का एक देश है जिसके उत्तर में अल्बानिया, यूगोस्लाविया और बलगेरिया, पूर्व के तुर्की, दक्षिण-पश्चिम, दक्षिण और दक्षिण-पूर्व में क्रमश: आयोनियन सागर, भूमध्यसागर और ईजियन सगर स्थित हैं। यूनान को हेलाज़ का राज्य कहते हैं।
ग्रीस की सबसे आकर्षक भौगोलिक विशेषता उसके पर्वतीय भाग, बहुत गहरी कटी फटी तटरेखा तथा द्वीपों की अधिकता है। पश्चिमी भाग में पिंडस पर्वत समुद्र और तटरेखा के समांतर लगातार फैला हुआ है। इसके विपरीत, पूर्व में पर्वत श्रेणियां समुद्र के साथ समकोण बनाती हुई चलती हैं। इस प्रकार की छिन्न भिन्न तटरेखा और यूरोप में एक अद्भुत झालरदार द्वीप का निर्माण करती हैं। सर्वप्रमुख बंदरगाह इसी झालरदार द्वीप पर स्थित हैं और समीपवर्ती ईजियन समुद्र लगभग 2 हजार द्वीपों से भरा हुआ है। ये एशिया और यूरोप के बीच में सीढ़ी के पत्थर का काम करते हैं। देश का कोई भी भाग समुद्र से 80 मील से अधिक दूर नहीं है।
कैसी है ग्रीस की अर्थव्यवस्था
1. ग्रीस सकल घरेलू उत्पाद के लिहाज से दुनिया की 43वीं और क्रय शक्ति के मामले में 51वीं बड़ी अर्थव्यवस्था है।
2. साल 2013 की विश्वबैंक की रिपोर्ट के मुताबिक 28 सदस्यों वाले यूरोपीय यूनियन में ग्रीस की अर्थव्यवस्था 13वें नंबर पर है।
3. जीडीपी के लिहाज से प्रति व्यक्ति आय के मामले में ग्रीस का दुनिया में 37वां और खर्च करने की क्षमता के अनुसार प्रति व्यक्ति आय में ग्रीस का 40वां स्थान है।
4. ग्रीस को एक विकसित अर्थव्यवस्था माना जाता है और 2012 के राष्ट्रीय आंकड़ों के अनुसार यह 80 फीसदी से ज्यादा सेवा क्षेत्र व करीब 16 फीसदी उद्योगों पर निर्भर है। खास बात ये भी है कि पर्यटन और शिपिंग को यहां उद्योग में शामिल किया गया है।
5. एक जनवरी 2013 की रिपोर्ट के अनुसार ग्रीस के पास दुनिया की सबसे बड़ी मर्चेंट नेवी है और दुनिया के 15.17 फीसदी जहाज अकेले ग्रीस के पास हैं। अकेले 2013 में ही 17.9 मिलियन यानी 1 करोड 79 लाख पर्यटकों ग्रीस पहुंचे। पर्यटकों की आमद के मामले में ग्रीस का यूरोपियन यूनियन में छठा स्थान है जबकि दुनिया में सोलहवां स्थान है।
1. तापीय संवहन प्लेटों के संचालन के लिए प्रेरक बल के रूप में काम करता है, यह किस विद्वान ने बताया था?
(अ)डी. ब्लाश (ब)जीन और जैफ्रीज (स)रैले (द) आर्थर होम्स
2. अवसादों को उनके ठोस शैल में बदलने के दौरान प्रभावित करने वाली भौतिक तथा रासायनिक प्रक्रियाएं हैं?
(अ)संघनन (ब)प्रसंघनन (स)घनन (द) घन
3. विक्षेपण बल की खोज सर्वप्रथम निम्नलिखित में से किस विद्वान ने की थी?
(अ)कोरियोलिस (ब)फेरेल (स)वेगनर (द) हॉग
4. निम्नलिखित में से कौन-सा वाद्ययंत्र बिना तार का है?
(अ) गिटार (ब) सितार (स) ट्रम्पेट (द) वायलिन
5. मालाबार तट पर अनेक पश्चजल हैं, इन्हें स्थानीय भाषा में कहते हैं?
(अ)कयाल (ब)बरखान (स)प्याला (द) टिब्बे
6. मूंगफली में दाने का औसत प्रतिशत कितना होता है?
(अ)50 (ब)60 (स)70 (द) 80
7. निम्न में से कौन-सा खेल पूना के नाम से भी जाना जाता है?
(अ) बैडमिंटन (ब) टेबल टेनिस (स) स्नूकर (द) खो-खो
8. टेबल टेनिस की शुरुआत किस देश से हुई थी?
(अ) जापान (ब) चीन (स) इंग्लैण्ड (द) अमेरिका
9. राजा परीक्षित के पुत्र का नाम क्या था?
(अ) श्रुतकर्मा (ब) इरावत (स) संवरण (द) जनमेजय
10. लाक्षागृह से जीवित बच निकलने के बाद पाण्डव किस नगरी में जाकर रहे?
(अ) विराट (ब) एकचक्रा (स) मगध (द) वैशाली
11. एक स्वस्थ व्यक्ति का सामान्य रक्तचाप लगभग कितना होता है?
(अ) 120/80 (ब) 120/85 (स) 125/80 (द) 125/85
12. माउंट एवरेस्ट पर चढऩे वाली पहली भारतीय महिला निम्नलिखित में से कौन थी?
(अ) बछेन्द्री पाल (ब) फ्यू डोरजी (स) ऑन सांग सु क्यी (द) योको ओनो
13. संयुक्त राष्टï्र महासभा का अध्यक्ष चुने जाने वाले एक मात्र भारतीय कौन थे?
(अ) विजयलक्ष्मी पंडित (ब) वी.के. कृष्ण मेनन (स) जवाहरलाल नेहरू (द) राजेश्वर दयाल
14. विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
(अ) 7 अप्रैल को (ब) 9 अप्रैल को (स) 18 अप्रैल को (द) 20 अप्रैल को
15. विश्व परिवेश दिवस हर वर्ष निम्नलिखित में से किस तारीख को मनाया जाता है?
(अ) 12 मार्च को (ब) 23 मार्च को (स) 5 जून को (द) 5 अक्टूबर को
16. एस. चंद्रशेखर का नाम निम्नलिखित में से किस क्षेत्र के साथ जुड़ा हुआ है?
(अ) ब्रह्मïाण्ड विज्ञान (ब) रसायन विज्ञान (स) तरल यांत्रिकी (द) खगोल भौतिकी
17. आरएएफ किसका संक्षिप्त रूप है?
(अ) रेडी एक्शन फोर्स (ब) रेपिड एक्शन फोर्स (स) रिवर्स एक्शन फोर्स (द) रिपीट एक्शन फोर्स
18. बोलोमीटर का प्रयोग निम्नलिखित में से किसे मापने के लिए किया जाता है?
(अ) आवृत्ति (ब) तापमान (स) वेग (द) तरंगदैध्र्य
19. निम्नलिखित में से कौन सा अंतरिक्ष उपग्रह नहीं है?
(अ) एसएलवी-3 (ब) आरएस-डी-1 (स) आईआरएस-1डी (द) आईएनएसएटी-2डी
20. निम्न में से किसने पूर्ण सुरक्षा का वचन प्रदान कर शिवाजी को मुगल दरबार में उपस्थित होने के लिए राजी किया?
(अ) अफजल खां (ब) शाइस्ता खां (स) राजा जयसिंह (द) राजा मानसिंह
21. किस मुगल शासक ने चित्रकारी के लिए एक पृथक विभाग की स्थापना की?
(अ) हुमायूं (ब) अकबर (स) जहांगीर (द) शाहजहां
22.कांगड़ा शैली का सर्वाधिक विख्यात चित्रकार का नाम क्या था?
(अ) माधोदास (ब) कानीराम (स) भोलाराम (द) रामदास
24. किस मुगल बादशाह ने रुपया और दाम के मध्य 'आनाÓ सिक्के का प्रचलन करवाया?
(अ) शाहजहां (ब) औरंगजेब (स) जहांगीर (द) अकबर
25. पुरंदर की संधि संपन्न हुई?
(अ) 1662 ई. में (ब) 1660 ई. में (स) 1665 ई. में (द) 1600 ई. में
26. दक्षिण में शिवाजी की बढ़ रही शक्ति को रोकने के लिए औरंगजेब ने किसे नियुक्त किया?
(अ) अफजल खां (ब) शाइस्ता खां (स) फर्रुखसियर (द) जसवंत सिंह
27. लिगामेन्ट एक रचना है, जो जोड़ती है?
(अ) अस्थियों को पेशियों से (ब) अस्थि को अस्थि से (स) अस्थियों को तंत्रिका से (द) पेशी को त्वचा से
28. उस विज्ञान को जो आनुवांशिकता के नियमों द्वारा मानव जाति की उन्नति का अध्ययन करता है, कहते हैं?
(अ) एम्ब्रियोलॉजी (ब) एण्डोक्राइनोलॉजी (स) यूजेनिक्स (द) यूथेनिक्स
29. निम्नलिखित गुफाओं में से सबसे पुराने चित्र किस गुफा में हैं?
(अ) भीमबेटका (ब) एलोरा (स) अजंता (द) चित्तनवासल
30. मूर्तिकला की गंधार स्कूल शैली निम्न शैलियों में से किसका सम्मिश्रण था?
(अ) भारतीय एवं ग्रीक शैलियों का (ब) भारतीय एवं पर्शियन शैलियों का (स) मूल रूप से शुद्ध भारतीय (द) भारतीय एवं दक्षिण पूर्व एशियाई शैली का
31. पुस्तक 'ट्रांसडेंस: माई स्प्रीचुअल एक्स्पीरिएंस विद प्रमुख स्वामीजीÓ किसकी रचना है?
(अ)अब्दुल कलाम (ब)विजयलक्ष्मी पंडित (स) फारुख अब्दुल्लाह (द) जयंती नटराजन
सही जवाब- 1.(द) आर्थर होम्स, 2.(ब)प्रसंघनन, 3.(अ) कोरियोलिस, 4.(स)ट्रम्पेट, 5.(अ) कयाल, 6.(स) 70, 7.(अ) बैडमिंटन, 8.(स)इंग्लैण्ड, 9.(द)जनमेजय, 10. (ब) एकचक्रा,11.(अ)120/80, 12.(अ) बछेन्द्री पाल, 13.(अ) विजयलक्ष्मी पंडित, 14.(अ) 7 अप्रैल को, 15.(द)5 अक्टूबर को,16.(द)खगोल भौतिकी, 17.(ब)रेपिड एक्शन फोर्स, 18.(ब)तापमान,19.(अ) एसएलवी-3, 20.(स)राजा जयसिंह, 21.(ब) अकबर, 22.(स) भोलाराम, 24.(अ) शाहजहां, 25.(स) 1665 ई. में, 26.(ब) शाइस्ता खां, 27.(ब) अस्थि को अस्थि से, 28.(स) यूजेनिक्स, 29.(ब)एलोरा, 30.(अ) भारतीय एवं ग्रीक शैलियों का, 31. (अ)अब्दुल कलाम।
संस्कृत साहित्य में बाणभट्ट ही एक ऐसे महाकवि हैं जिनके जीवन चरित के विषय में पर्याप्त जानकारी मिलती है। कन्नौज और स्थान्वीश्वर के प्रसिद्ध हिन्दू सम्राट हर्षवर्धन के समसायिक सभापण्डित होने के कारण इनका समय निर्विवाद है। 21वीं शती के आलंकारिक रुय्यक से लेकर आठवीं शती के वामन ने अपने-अपने ग्रन्थों में बाण तथा उनकी रचनाओं का उल्लेख किया है । हर्षचरित-वर्णन के आधार पर बाण हर्षवर्धन (606-648 ई ) के राज्य के उत्तरकाल में उनके सभाकवि सिद्ध होते हैं, क्योंकि उन्होंने हर्ष के प्रारंभिक दिग्विजय का उल्लेख नहीं किया है।
यद्यपि बाणभट्ट की लेखनी से अनेक ग्रन्थ रत्नों का लेखन हुआ है किन्तु बाण का महाकवित्व केवल हर्षचरित और कादम्बरी पर प्रधानतया आश्रित है। इन दोनों गद्य काव्यों के अतिरिक्त मुकुटताडितक, चण्डीशतक और पार्वती-परिणय भी बाण की रचनाओं में परिगणित हैं। इनमें पार्वती परिणय को ए.बी. कीथ ने बाण की रचना न मानकर उसे वामनभट्टबाण (17 वीं शती) नामक किसी दाक्षिणात्य वत्सगोत्रीय ब्राह्मण की रचना माना है।
गिल्ट फंड्स ऐसी म्यूचुअल फंड स्कीमें होती हैं, जो मुख्य रूप से गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में निवेश करती हैं। इन गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में डेटेड सेंट्रल गवर्नमेंट सिक्योरिटीज, स्टेट गवर्नमेंट सिक्योरिटीज और ट्रेजरी बिल शामिल होते हैं। गिल्ट फंड्स में निवेश करने के बाद इनवेस्टर्स को किसी तरह का क्रेडिट रिस्क नहीं होता है, क्योंकि इन सिक्योरिटीज की गारंटी केंद्र सरकार देती है। ये फंड्स लॉन्ग टर्म गवर्नमेंट सिक्योरिटीज पेपर्स में निवेश करते हैं।
इन स्कीमों में लिक्विडिटी और बायर्स की दिलचस्पी बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक ने कई कदम उठाए हैं। आरबीआई ने गवर्नमेंट सिक्योरिटीज में निवेश करने वाले गिल्ट फंड्स के लिए रिवर्स री-परचेज सुविधा का दायरा बढ़ा दिया है। सेंट्रल बैंक गिल्ट फंड्स ट्रांजैक्शन के लिए एक सब्सिडियरी जनरल लेजर एकाउंट और करेंट एकाउंट की सहूलियत देता है। गिल्ट फंड्स को रिजर्व बैंक की रेमिटेंस फैसिलिटी स्कीम के तहत एक सेंटर से दूसरे सेंटर में फंड ट्रांसफर करने की सुविधा दी गई है।
गिल्ट फंड्स पूरी तरह जोखिम से मुक्त नहीं होते हैं। इसमें इंटरेस्ट रेट रिस्क बना रहता है। इंटरेस्ट रेट बढऩे पर बॉन्ड की कीमत कम होती है। ऐसे में जब ब्याज दरों में तेजी आती है तो इसका प्रदर्शन अच्छा नहीं होता है। गिल्ट फंड्स में लिक्विडिटी रिस्क भी होता है। कोई सिक्योरिटी तब लिक्विड होती है, अगर उसे आसानी से खरीदा और बेचा जा सके। साथ ही उसके बायर्स और सेलर्स की संख्या लगभग बराबर हो। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि हायर लिक्विडिटी का मतलब कम रिस्क है।