सूरजपुर
एनएसयूआई सूरजपुर ने की कार्यकारिणी की घोषणा, चंदन गुप्ता बने जिला उपाध्यक्ष
27-Sep-2025 9:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
सूरजपुर, 27 सितंबर। एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरूण चौधरी, पूर्व उप मुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, जिला पंचायत सरगुजा के पूर्व उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव, एनएसयूआई छत्तीसगढ़ प्रभारी महावीर गुर्जर, प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय, की सहमति से चंदन गुप्ता को सूरजपुर जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
छात्र संगठन की इस नियुक्ति से सूरजपुर जिले में हर्ष का माहौल है। नवनियुक्त एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष चंदन गुप्ता ने पार्टी के सभी शीर्ष नेतृत्व का आभार करते हुए कहा कि जिस पद का दायित्व उन्हें दिया गया है, उसे पूरी जिम्मेदारी पूर्वक छात्र हित में कार्य करके पार्टी संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूंगा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


