इतिहास
इतिहास में 27 अक्टूबर
26-Oct-2020 11:02 PM
- 1676- पोलैंड और तुर्की ने वर्साय की संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1806- फ्रांस की सेना बर्लिन में प्रवेश किया।
- 1904- स्वतंत्रता सेनानी जतीन्द्र नाथ बोस का कोलकाता में जन्म।
- 1959- पश्चिमी मेक्सिको में चक्रवाती तूफान से कम से कम 2000 लोग मरे।
- 1968- मेक्सिको सिटी में 19वें ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।
- 1969- चंडीगढ़ को पंजाब में शामिल करने के मुद्दे को लेकर भूख हड़ताल पर बैैठे स्वतंत्रता संग्राम सेनानी दर्शन सिंह फेरुमन का निधन।
- 2000 - हेनरी मैक्लिश स्कॉटलैंड के पहले मंत्री बने।
- 2001- हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का निधन।
- 2003 -चीन में भूकंप से 50,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए।
- 2004- बोस्टन रेड सोक्स ने 86 साल में क्लब की पहली चैंपियनशिप जीतने के लिए सेंट लुइस कार्डिनलस्टो का एक स्वीप पूरा किया।
- 2010- सबसे बड़ा न्यूट्रॉन तारा खगोलविदों ने खोजा।
- 2011 - जर्मन शहर हैल में द्वितीय विश्व युद्ध एक बम खोजा गया है।
- 2012- इराक में श्रृंखलाबद्ध बम धमाकों में 46 लोगों की मौत, 123 घायल।
- 2018- प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे मदन लाल खुराना का निधन। (वार्ता)
इतिहास में 26 अक्टूबर
26-Oct-2020 11:24 AM
- 1984- पहली बार फी नामक एक शिशु को पार-प्रजातीय हृदय प्रत्यारोपित किया गया जो एक छोटे लंगूर का हृदय था।
- 1994 - इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न। इसराइल के प्रधानमंत्री यित्ज़ाक रेबिन और जॉर्डन के सुल्तान हुसैन ने इसराइल-जॉर्डन सीमा पर स्थित वादी अराबा के रेगिस्तानी इलाक़े में इस शांति समझौते पर दस्तख़त किए थे।
- 2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
- 2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
- 2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
- 2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहां के बैंकों पर प्रतिबंध लगाया।
- 1947- ब्रिटेन से भारत की स्वतंत्रता तथा पाकिस्तान के भारत से अलग हो जाने के पश्चात जम्मू और कश्मीर का महत्वपूर्ण क्षेत्र भारत से जुड़ गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते यह क्षेत्र पाकिस्तान का भाग बनने वाला था किंतु इस क्षेत्र के शासक ने भारत के साथ रहना पसंद किया। जब इस बात की घोषणा की गई तो पाकिस्तान ने इस क्षेत्र पर आक्रमण करके इसके कुछ भाग पर अधिकार कर लिया। उस समय से लेकर अब तक इस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद है और दोनों देश दो युद्ध लड़ चुके हैं।
- 1955- पश्चिमी सरकारों के षडय़ंत्रों के परिणाम स्वरुप वियतनाम का विभाजन हो गया जो फ्रांसीसी साम्राज्य से संघर्ष कर रहा था।
- 1775 - भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफ़ऱ का जन्म हुआ।
- 1890 - स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ।
- 1955 -प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक डी. वी. पलुस्कर का निधन हुआ।
- 1981 - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन हुआ।
- 1911- चीनी-अमेरिकी गणितज्ञ और शिक्षाविद् शींग शेन चर्न का जन्म हुआ, जिन्होंने अवकल ज्यामिति पर कार्य किया और गणितीय भौतिकी का भी अध्ययन किया। (निधन-3 दिसम्बर 2004)
- 1898- अमेरिकी समाजशास्त्री और मानवविज्ञानी विलियम लॉय्ड वॉर्नर का जन्म हुआ, जो सामाजिक वर्ग संरचना के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 23 मई 1970)
- 1972- अमेरिकी वायुयान निर्माता आइगर सिकोर्स्की का निधन हुआ, जिन्हें हेलिकॉप्टर के विकास के लिए जाना जाता है।(जन्म-25 मई 1889)
- 1996 -ब्रिटिश भेषजगुणविज्ञानी (फार्मेकोलॉजिस्ट) हैन्ज़ वॉल्टर कोस्टरलिट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने 1975 में जॉन ह्यूएस के साथ एन्केफैलिन्स की खोज की जो हमारे मस्तिष्क में प्राकृतिक ओपिएट होता है। हमारा मस्तिष्क दर्द के रिस्पान्स के तौर पर ओपिएट छोड़ता है। (जन्म-27 अप्रैल 1903)
इतिहास में 24 अक्टूबर
24-Oct-2020 9:12 AM
- 1577 - चौथे सिख गुरु रामदास ने अमृतसर शहर की स्थापना की, शहर का नाम तालाब अमृत सरोवर के नाम पर रखा गया।
- 1579 - जुसुइट पादरी एसजे थामस भारत आने वाले पहले अंग्रेज थे। वह पुर्तगाली नौका से गोवा पहुंचे।
- 1605 - मुगल शासक जहाँगीर ने आगरा में गद्दी संभाली।
- 1851 - कलकत्ता और डायमंड हार्बर के बीच पहली टेलीग्राफ लाइन शुरू हुई।
- 1855 - वान डायमेन के भूमि का आधिकारिक तौर पर तस्मानिया नाम दिया गया।
- 1856 - दक्षिणी ऑस्ट्रेलिया ने संविधान को मान्यता दी।
- 1857 - संचालन में विश्व के सबसे पुराने एसोसिएशन फुटबॉल क्लबस्टाइल के शेफील्ड एफसी की स्थापना की गई थी।
- 1861 - कैलिफोर्निया के जस्टिस स्टीफन जे फील्ड ने अमेरिकी राष्ट्रपति लिंकन को पहला अंतरमहाद्वीपीय टेलीग्राफ संदेश भेजा।
- 1912 - प्रथम बाल्कन युद्ध-सर्बियाई सेनाओं ने वरदार मैसेडोनिया में कुमानोवो की लड़ाई में तुर्क सेना को हराया।
- 1915 - अमेरिकी शहर न्यूयॉर्क में 25 हजार महिलाओं ने मतदान के अधिकार के लिए प्रदर्शन किया।।
- 1945 - चीन, फ्रांस, सोवियत संघ, ब्रिटेन और अमेरिका ने एक नए और आधिकारिक तौर पर स्थापित संयुक्त राष्ट्र के लिए चार्टर को मंजूरी दी।
- 1946 - पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
- 1949 - अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय की आधारशिला रखी गई।
- 1955 - ट्रेन फेरी एमवी एसेक्स फेरी, यूनाइटेड ङ्क्षकगडम के हार्विच में शुरू की गई।
- 1964 - ग्रीष्मकालीन ओलंपिक टोक्यो में आयोजित किया गया।
- 1975 - बंधुआ मजदूर प्रथा को समाप्त करने के लिए एक अध्यादेश लाया गया और अगले दिन से यह प्रभाव में आया।
- 1982 - सुधा माधवन मैराथन में दौडऩे वाली पहली भारतीय महिला एथलीट बनीं।
- 1984 - कोलकाता में एस्प्लेनाड और भवानीपुर के बीच पहली भूमिगत मेट्रो ट्रेन शुरू हुई।।
- 2004 - ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल रॉकेट परीक्षण किया।
- 2009 - अफगानिस्तान में ब्रिटिश सैनिकों की वापसी की मांग के लिए, हजारों लोगों ने लंदन में विरोध किया।
- 2013 - भारतीय सिनेमा जगत में हिन्दी एवं बांग्ला फिल्मों के सुप्रसिद्ध पाश्र्व गायक मन्ना डे का निधन।
- 1632 - डच जन्तुविज्ञानी ऐन्टनी वॉन ल्यूवेनहॉक का जन्म हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम अपनी सूक्ष्मदर्शी से जीवाणु और प्रोटोज़ोआ को देखा। उन्होंने जीवाणु विज्ञान तथा विषाणुओं के अध्ययन की आधारशिला रखी।
इतिहास में 23 अक्टूबर
23-Oct-2020 8:34 AM
- 1077- अमेरिकी हार्वर्ड के पुराजीव विज्ञानी एल्सो एस. बारगूर्न ने सबसे पुराने प्रीकैम्ब्रियन गोलाकार एककोशिकीय शैवाल माइक्रोफॉसिल (इयोबैक्टीरियम) प्राप्त किए जो कि 3-4 अरब वर्ष प्राचीन थे।
- 1814- इंग्लैण्ड में पहली आधुनिक प्लास्टिक सर्जरी को किया गया।
- 1942 - अल अलामीन के युद्ध में मित्र राष्ट्रोंं ने जर्मन सेना को पराजित किया।
- 1946 - त्रिग्वेली (नार्वे) सं.रा. संघ के प्रथम महासचिव नियुक्त।
- 1980 - लीबिया एवं सीरिया द्वारा एकीकरण की घोषणा।
- 1989 - हंगरी ने स्वयं को गणराज्य घोषित किया।
- 1998 - पाकिस्तान ने कश्मीर समस्या का समाधान आत्म निर्णय से करने की मांग दोहरायी।
- 2000 - अमेरिकन विदेशी मंत्री मेडलिन अल्ब्राइट की उत्तरी कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग ली से ऐतिहासिक मुलाकात।
- 2003 - माओवादी हिंसा ने नेपाल के पूर्व मंत्री का आवास बम से उड़ाया। भारत और बुल्गारिया ने प्रत्यर्पण संधि पर हस्ताक्षर किये। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को ईरान ने अपनी परमाणु रिपोर्ट सौंपी। विश्व के अकेले सुपरसोनिक विमान कानकोर्ड ने न्यूयार्क से अपनी आखिरी उड़ान भरी।
- 2006 - सूडान सरकार ने संयुक्त राष्ट्र संघ के दूत को देश छोडऩे का आदेश दिया।
- 2007 - कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय ने सीबीआई के पूर्व डायरेक्टर आर.के. राघवन को अपने नए सलाहकारी बोर्ड में नियुक्त किया।
- 2008 - नया कम्पनी विधेयक 2008 लोकसभा में पेश हुआ।
- 1921 - सुप्रसिद्ध कार्टूनिस्ट आर. के. लक्ष्मण का जन्म हुआ।
- 1875 - अमेरिकी रसायनज्ञ जी. एन. लेविस का जन्म हुआ, जिन्होंने लैंगम्यूर के साथ परमाणु सिद्धान्त दिया। उन्होंने वैलेन्सी का सिद्धान्त भी सुझाया। (निधन-23 मार्च 1946)
- 1905- भौतिकविद् फेलिक्स ब्लॉक का जन्म हुआ, जिन्हें ई.एम. पर्सेल के साथ परमाणु नाभिक का चुम्बकीय क्षेत्र मापने, तथा नाभिकीय चुम्बकीय अनुनाद (हृरूक्र) तकनीक विकसित करने के लिए 1952 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन- 10 सितम्बर 1983)
- 1921- स्कॉटलैण्ड के आविष्कारक जॉन बॉयड डनलप का निधन हुआ, जिन्होंने हवाई टायर का आविष्कार किया। डनलप निरंतर टायर विकसित करते रहे और उन्हें 7 दिसम्बर 1889 को कार, साइकिल ट्राइसाइकिल आदि के पहियों के टायर में सुधार के लिए पेटेन्ट (सं.10607) जारी किया गया। (जन्म 5 फरवरी 1840)
- 1971- कनाडाई विज्ञानी स्टुअर्ट क्रिडल का निधन हुआ जिन्होंने अपने अध्ययन से स्तनधारियों और पक्षियों पर काफी लेख लिखे। (जन्म 4 दिसम्बर 1877)।
इतिहास में 22 अक्टूबर
22-Oct-2020 9:00 AM
- 1494- इतालवी नाविक क्रिस्टोफऱ कोलम्बस ने अपनी दूसरी खोजी समुद्री यात्रा आंरभ की। इस यात्रा में कोलम्बस ने एंटील द्वीप समूह की खोज की। कोलम्बस ने अपनी पहली खोजी यात्रा में, अमरीका महाद्वीप की खोज की।
- 1797- ऐन्ड्री-जैकस गारनेरिन ने पैराशूट से पहली छलांग लगाई।
- 1918 -प्रथम विश्व युद्ध का अंतिम चरण जर्मन सेना पर संयुक्त सेना के आक्रमण के साथ ही आरंभ हो गया। यह युद्ध फ़्लान्डर युद्ध के नाम से प्रसिद्ध है क्योंकि यह इसी नाम के एक क्षेत्र में लड़ा गया। इस युद्ध में पहले तो जर्मन सेना ने डट कर मुक़ाबला किया किंतु अंतत: संयुक्त सेना की विजय हुई। इस प्रकार नवंबर 1918 में जर्मनी के हथियार डाल देने के साथ ही प्रथम विश्व युद्ध समाप्त हुआ।
- 1938-चेस्टर एफ. कार्लसन द्वारा ज़ेरोग्राफी प्रदर्शित की गई।
- 1962 - भारत की सबसे बड़ी बहुउद्देशीय नदी-घाटी परियोजना भाखड़ा नांगल राष्ट्र को समर्पित की गई।
- 1975 - वीनस-9 अंतरिक्ष यान का शुक्र ग्रह पर अवतरण।
- 2004 - अंकटाड रिपोर्ट के अनुसार विदेशों में निवेश में भारत 14वें स्थान पर। सीका सम्मेलन में सदस्य देशों ने आतंकवाद से मिलकर निपटने का संकल्प व्यक्त किया।
- 2007 - चीनी राष्ट्रपति हू जिंताओ ने लगातार दूसरी बार सत्तारूढ़ चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की कमान सम्भाली।
- 2008 - इसरो ने भारत के पहले चंद्रयान मिशन चंद्रयान-1 का प्रक्षेपण किया। इस मिशन से चंद्रमा पर पानी के होने का पता लगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केन्द्र से चन्द्रयान-1 का सफल प्रक्षेपण किया गया।
- 1873 - हिन्दू धार्मिक नेता स्वामी रामतीर्थ का जन्म हुआ, जो अत्यधिक व्यक्तिगत और काव्यात्मक ढंग के व्यावहारिक वेदांत को पढ़ाने के लिए विख्यात थे।
- 1900 - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी अशफ़ाक़ उल्ला ख़ां का जन्म हुआ।
- 1937 - प्रसिद्ध हिन्दी और उर्दू फि़ल्म अभिनेता कादर खान का जन्म हुआ।
- 1896 -जैव रसायनज्ञ चाल्र्स ग्लेन किंग का जन्म हुआ, जिन्होंने विटामिन-सी की खोज की, जो स्कर्वी और कुपोषण की रोकथाम में मददगार है। नींबू के रस पर लगातार बरसों तक कोशिश करते हुए वह 1932 में विटामिन-सी अलग करने में सफल हुए। (निधन-24 जनवरी 1988)
- 1881 - अमेरिकी भौतिकविद् क्लिंटन जोजफ़ डेविसन का जन्म हुआ, जिन्होंने इंग्लैण्ड के जॉर्ज पी. थॉमसन के साथ यह मालूम किया कि इलेक्ट्रॉन भी प्रकाश तरंगों की तरह विवर्तित होते हैं। इसके लिए उन्हें वर्ष 1937 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1 फरवरी 1958)
- 1815- अमेरिकी लौह विशेषज्ञ और अन्वेषक ओज़ील विल्किन्सन का निधन हुआ, जिन्होंने कृषि-उपकरण, घरेलू बर्तन आदि ज़रूरी उपकरण बनाए। (जन्म 30 जनवरी 1744)
- 1871 - स्कॉटलैण्ड के भूगर्भशास्त्री सर रॉड्रिक मर्किसन का निधन हुआ, जिन्होंने भूगर्भशास्त्र के वर्गीकरण में साइलरियन समय को विभाजित किया। (जन्म 19 फरवरी 1792)
इतिहास में 21 अक्टूबर
21-Oct-2020 1:51 PM
- नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (वार्ता)। भारतीय एवं विश्व इतिहास में 21 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है-
- 1296 : अलाउद्दीन खिलजी ने दिल्ली की गद्दी संभाली थी।
- 1555: इंग्लैंड के संसद ने फिलिप को स्पेन के राजा के रुप मे मानने से इनकार किया।
- 1577: गुरू रामदास ने अमृतसर नगर की स्थापना की।
- 1727: रूस और चीन ने सीमाओं को सही करने के लिए समझौते किये।
- 1805 : स्पेन के तट पर ट्राफलगर की लड़ाई हुई थी।
- 1830 : हिमालयी इलाकों की खोज करने वाले पहले भारतीय नैन सिंह रावत का जन्म हुआ था।
- 1871 : अमेरिा में पहला अव्यवसायी आउटडोर एथलेटिक खेल (न्यूयॉकर्) में शुरु हुआ था।
- 1889 : भारतीय पुरातत्व के विद्वान काशीनाथ नारायण दीक्षित का जन्म हुआ था।
- 1931 : हिंदी फिल्म अभिनेता शम्मी कपूर का जन्म हुआ था।
- 1934 : जयप्रकाश नारायण ने कांग्रेस सोशलिस्ट पार्टी का गठन किया था।
- 1934 : आजाद हिंद फौज की स्थापना सिंगापुर में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने की थी।
- 1949 : इजराइल के नौवें प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का जन्म हुआ था।
- 1951 : भारतीय जनसंघ की स्थापना हुई।
- 1954 : भारत और फ्रांस के बीच पौण्डीचेरी, करैकल और माहे को भारतीय गणतंत्र में शामिल करने के लिए एक समझौते हुआ था।
- 1970 : नारमन इ बारलॉग को नोबेल के शांति के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1998 : भारतीय हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता अजीत का जन्म हुआ था।
- 1999 : सुकर्णो पूत्री मेघावती इंडोनेशिया की उप-राष्ट्रपति चुनी गयीं।
- 2005 : सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पाकिस्तान की मुख्तारन माई को ‘वूमेन ऑफ द इयर’ चुना गया।
- 2012 : सायना नेहवाल ने डेनमाकर् ओपन सुपर सीरीज खिताब जीता।
- 2012 : बॉलीवुड के रोमांस किंग कहे जाने वाले यश चोपड़ा का निधन हुआ।
- 2013: कनाडा की संसद ने मलाला युसुफजई को कनाडा की नागरिकता प्रदान की।
- 2014: प्रसिद्ध पैरालम्पिक धावक आस्कर पिस्टोरियोस को अपनी प्रेमिका रीवा स्टीनकेंप की हत्या के लिये पांच साल की कैद की सजा।
इतिहास में 20 अक्टूबर
20-Oct-2020 9:10 AM
- 1568 - अकबर ने चित्तौडग़ढ़ पर आक्रमण किया।
- 1740 - मारिया थेरेसा ऑस्ट्रिया, हंगरी और बोहेमिया के शासक बने।
- 1774 - कलकत्ता (अब कोलकाता) भारत की राजधानी बनी।
- 1880 - एम्सटर्डम मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
- 1855 - गुजराती साहित्य के कथाकार, कवि, और चरित्र लेखक गोवर्धनराम माधवराम त्रिपाठी का जन्म।
- 1904 - चिली और बोलीविया ने शांति और मित्रता की संधि पर हस्ताक्षर किया।
- 1905 - रूस में 11 दिन तक चली ऐतिहासिक हड़ताल की शुरुआत हुई।
- 1920 - पश्चिम बंगाल के भूतपूर्व मुख्यमंत्री सिद्धार्थ शंकर राय का जन्म।
- 1930 - भारत में उच्च न्यायालय की प्रथम महिला न्यायाधीश लीला सेठ का जन्म।
- 1946 - वियतनाम की डेमोक्रेटिक रिपब्लिकन सरकार ने को वियतनाम महिला दिवस के रूप में घोषित किया।
- 1947 - अमेरिका और पाकिस्तान ने पहली बार राजनयिक संबंध स्थापित किये थे।
- 1962 - भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को लेकर युद्ध शुरू हुआ।
- 1963 - दक्षिण अफ्रिका में नेल्सन मंडेला और आठ अन्य के खिलाफ के खिलाफ मामला शुरु।
- 1964 - भारत के क्रांतिकारियों में से एक एच। सी। दासप्पा का निधन।
- 1970 - सैयद बर्रे ने सोमालिया को समाजवादी राज्य घोषित किया।
- 1973 - ऑस्ट्रेलिया की राजधानी सिडनी में ओपेरा हाउस को पहली बार जनता के लिए खोला गया।
- 1978 - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वीरेन्द्र सहवाग का जन्म।
- 1982 - वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का निधन।
- 1988 - भारतीय प्रथम श्रेणी के क्रिकेट खिलाड़ी कृष्णप्पा गौतम का जन्म।
- 1991 - उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत।
- 1995 - श्रीलंकाई क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज को हराकर शारजाह कप फाइनल ट्रॉफी अपने नाम किया।
- 2007 - अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने।
- 2008 - आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रतिशत की कटौती की थी।
- 2011 - लीबिया पर 40 साल तक राज करने वाला तानाशाह मोहम्मद गद्दाफी गृहयुद्ध में मारा गया।
- 1984-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री पॉल ए. एम. डिरैक का निधन हुआ, जिन्हें क्वान्टम मैकेनिक्स पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इन्हें स्पिनिंग इलेक्ट्रॉन के सिद्धान्त के लिए जाना जाता है। (जन्म 8 अगस्त 1902)
- 1888-रूसी अन्वेषक निकोलाई प्जऱ्ेवॉल्स्की का निधन हुआ, जिन्होंने जंगली ऊंट, और आदिम घोड़े की खोज की जिसे प्जऱ्ेवॉल्स्की का घोड़ा कहा जाता है। उन्होंने इन्हें मंगोलिया और तिब्बत के मध्यक्षेत्र में पाया
इतिहास में 19 अक्टूबर
19-Oct-2020 12:20 PM
- 1630 - बोस्टन में पहली बार आम अदालत का आयोजन किया गया।
- 1689 - रायगढ़ किले में संभाजी की विधवा और उसके बच्चे ने औरंगजेब के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
- 1722 - फ्रांस के सी. होफर ने अग्निशामक यंत्र का पेटेेंट कराया।
- 1739 - इंग्लैंड ने स्पेन पर युद्ध की घोषणा की।
- 1774 - इंग्लैंड से सुप्रीम कोर्ट के जज ईस्ट इंडिया कंपनी प्रबंधन में सुधार के लिए कलकत्ता पहुंचे।
- 1853 - अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली आटा चक्की शुरू की गयी।
- 1872 - न्यू साउथ वेल्स में विश्व का सबसे बड़ा सोने का टुकड़ा (215 किग्रा) पाया गया।
- 1889 - फ्रांसीसी नेता नेपोलियन बोनापार्ट ने रूस की राजधानी से अपनी सेना हटाई।
- 1915 - रूस और इटली ने बुल्गारिया पर युद्ध की घोषणा की।
- 1920 - प्रसिद्ध भारतीय दार्शनिक तथा समाज सुधारक पाण्डुरंग शास्त्री अठावले का जन्म।
- 1926 - जॉन सी गैरेंड ने सेमी ऑटोमेटिक राइफल का पेटेंट कराया।
- 1929 - गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का जन्म।
- 1932 - ब्रिटिश सरकार ने सोवियत संघ के साथ व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किये।
- 1932 - फोर्ड मोटर कंपनी के मालिक हेनरी फोर्ड ने रेडियो पर अपना पहला भाषण दिया।
- 1933 - जर्मनी मित्र राष्ट्रों की संधि से बाहर आया।
- 1952 - श्रीरामलू पोट्टी ने पृथक आंध्र राज्य की मांग लेकर आमरण अनशन शुरू किया।
- 1954 - मिस्र और ब्रिटेन ने संधि पर हस्ताक्षर किये जिसके बाद ब्रिटिश सैनिक मिस्र से रवाना हुए।
- 1960 - नागरिक अधिकारों के लिए आंदोलन चलाने वाले अमेरिका के मार्टिन लूथर किंग-जूनियर को अटलांटा में गिरफ्तार किया गया।
- 1961 - बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल का जन्म।
- 1962 - चेक गणराज्य की राजधानी प्राग से कम्युनिस्ट नेता स्टालिन के स्मारक को हटा लिया गया।
- 1970 - स्वदेश निर्मित पहला मिग-21 विमान भारतीय वायु सेना में शामिल किया गया।
- 1983 - एस चंद्रशेखर को भौतिक शास्त्र का नोबेल पुरस्कार दिया गया।
- 1994 - तेल अवीव में एक बस में फिलीस्तीनी बम हमले में 22 लोगों की जान चली गयी।
- 2003 - पोप जॉन पॉल द्वितीय ने मदर टेरेसा को धन्य घोषित किया। यह संत की उपाधि दिये जाने की दिशा में पहला कदम होता है।
- 2005 - सद्दाम हुसैन पर मानवता के खिलाफ अपराध के लिए बगदाद में अभियोग चलाया गया।
- 2009 - हरियाणा के नारनौंद विधानसभा क्षेत्र के नौ मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हुए।
- 2012 - लेबनान की राजधानी बेरूत में बम विस्फोट में आठ लोगों की मौत, 110 अन्य घायल। (वार्ता)
इतिहास में 18 अक्टूबर
18-Oct-2020 8:05 AM
- 1878 -ऐडिसन ने घरेलू इस्तेमाल के लिए बिजली मुहैया करायी।
- 1962- अमेरिका के डॉ. जेम्स डी. वॉटसन तथा ब्रिटेन के फ्रान्सिस क्रिक और डॉ. मॉरिस विल्किन्स को डी.एन.ए. की डबल हेलिक्स आण्विक संरचना पर कार्य करने के लिए चिकित्सा/शरीरक्रियाविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1985 - सम्पूर्ण विश्व में व्यापक विरोध के बावजूद दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा अश्वेत कवि बेंजामिन मोलोइस को फांसी।
- 1995 - कोलंबिया के कार्टाजेना में गुट निरपेक्ष देशों का ग्यारहवां शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1998 - भारत और पाकिस्तान आणविक ख़तरे रोकने के लिए सहमत।
- 2000 - श्रीलंका में पहली बार विपक्षी सदस्य अनुरा भंडारनायके को संसद अध्यक्ष बनाने की सहमति।
- 2005 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने नियंत्रण रेखा को भूकम्प राहत कार्य के लिए खोलने का सुझाव दिया।
- 2007 - आठ वर्ष के बाद बेनजीर भुट्टो अपने वतन पाकिस्तान लौटीं। कनाडा की संसद के निचले सदन ने म्यांमार की विपक्षी नेता आंग सान सू-की को कनाडा की मानद नागरिकता देने के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की। सुदूर अंतरिक्ष में जीवन की तलाश के लिए हैटक्रीक इलाके (सैन फ्ऱांसिस्को) में एलेन टेलिस्कोप एरे (एटीए) लगाया गया।
- 2008- उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री के लिए 189.25 करोड़ एकड़ भूमि रेल मंत्रालय को वापस की।
- 1920- जर्मन भौतिकशास्त्री पैस्कुएल जॉर्डन का जन्म हुआ जिन्होंने 1920 में मैक्स बॉर्न तथा हाइज़ेनबर्ग के साथ मैट्रिक्स मैथड की सहायता से क्वान्टम मैकेनिक्स पर काम किया।
- 1859- इटली के पुरातत्वविज्ञानी पाउलो ओर्सी का जन्म हुआ जिन्होंने सिसली तथा दक्षिणी इटली में उत्खनन किया और पुराऐतिहासिक काल के अवशेषों की खोज की। इन्होंने स्टेन्टिनेलो के नियोलिथिक बस्ती की खुदाई की। (निधन-9 नवम्बर 1935)
- 1931- अन्वेषक थॉमस अल्वा ऐडिसन का निधन हुआ, जिन्होंने 1877 में पहले फोनोग्राफ की खोज की। इनके अनगिनत आविष्कारों के लिए ही इन्हें मेन्लो पार्क का जादूगर कहा जाता है। मेन्लो पार्क इनकी पहली प्रयोगशाला का नाम था।(जन्म 11 फरवरी 1847)
- 1911-फ्रांसीसी मनोविज्ञानी अल्फ्रेड बिनेट का निधन हुआ, जो मस्तिष्क की बुद्धिमता-परीक्षण पर काम करने वालों में अग्रणी माने जाते हैं। इन्होंने बाकी मनोविज्ञानियों से अलग मानसिक रोगों पर अध्ययन करने की जगह सामान्य और स्वस्थ मस्तिष्क पर काम किया। (जन्म 11 जुलाई 1857)
इतिहास में 17 अक्टूबर
17-Oct-2020 12:34 PM
- 1885-स्टील निर्माण की प्रक्रिया के लिए सर हेनरी बेसेमर को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1956- ब्रिटेन का पहला परमाणु बिजलीघर, दुनिया का पहला गैस शीतलित बिजलीघर था।
- 1973 -तेल निर्यातक अरब देशों ने इस्राईल को तेल बेचने वाली अमरीकी और ब्रिटिश तथा दूसरी कम्पनियों पर प्रतिबंध लगा दिया।
- 2000 - पश्चिम एशिया शांति वार्ता सम्पन्न, दोनों पक्ष बिल क्लिंटन के तीन सूत्रों पर सहमत।
- 2003 - चीन ने अंतरिक्ष में एशिया के पहले और रूस के बाद तीसरे देश के रूप में अंतरिक्ष में मानव भेजने में सफलता प्राप्त की। ब्रिटिश लेखक डीबीसी पियरे के पहले उपन्यास वेरनारन गॉड लिटिल को प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार देने की घोषणा की गई। पाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद का एक नेता गिरफ़्तार। पाकिस्तानी राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ की हत्या की साजिश रचने वाले तीन आरोपियों को 10 वर्ष की जेल की सज़ा सुनाई गई।
- 2004 - गुआंतानामो बे बंदीगृह में अमेरिकी सैनिकों द्वारा बंदियों को अमानवीय यातनाएं दिये जाने का रहस्योद्घाटन।
- 2007 - आयरिश लेखिका एनी एनराइट को उनके उपन्यास द गेदरिंग के लिए बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008- एकाधिकार और प्रतिबंधित व्यापार आयोग ने निजी एअर लांइस, किंगफिशर और जेट एयरवेज के गठबंधन की जांच के आदेश किए।
- 2009- हिंद महासागर में स्थित मालदीव ने पानी के अंदर दुनिया की पहली कैबिनेट बैठक कर सभी राष्ट्रों को ग्लोबल वार्मिंग के ख़तरे से आगाह करने की कोशिश की।
- 1817- अलीगढ़ ओरिएंटल कॉलेज के संस्थापक सर सैयद अहमद ख़ां का जन्म हुआ।
- 1923 - सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का जन्म हुआ।
- 1970- भारतीय क्रिकेट टीम का प्रमुख लेग स्पीनर अनिल कुंबले का जन्म हुआ।
- 1956-अमेरिकी चिकित्सक मी. सी. जैमिसन का जन्म हुआ, जो अंतरिक्ष में जाने वाली पहली अफ्रीकी अमेरिकी महिला थीं। जैमिसन ने 1977 में इंजीनियरिंग की डिग्री ली और 1981 में चिकित्सा के डॉक्टर की डिग्री ली।
- 1869 -अमेरिकी मनोविज्ञानी रॉबर्ट सेशन्स वुडवर्थ का जन्म हुआ जिन्होंने स्मरण की प्रक्रिया पर काफी अनुसंधान किया और गति मनोविज्ञान की प्रणाली विकसित की।(निधन-4 जुलाई 1962)
- 1887-जर्मन भौतिकशास्त्री गुस्टॉव रॉबर्ट किरचॉफ का निधन हुआ, जिन्होंने रॉबर्ट बुनसेन के साथ मिलकर किसी गरम पदार्थ के प्रकाश उत्सर्जन के रासायनिक सर्वेक्षण की नींव रखी। (जन्म 12 मार्च 1824)
- 1934- स्पेन के ऊतक विज्ञानी सैन्टिएगो रैमॉनि कैजल का निधन हुआ, जिन्होंने कैमिलो गॉल्गी के साथ न्यूरॉन की स्थापना की, उन्हें तंत्रिका संरचना की इकाई बताने के लिए वर्ष 1906 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 1 मई 1852)
इतिहास में 16 अक्टूबर
16-Oct-2020 10:46 AM
- 1908 -पहली वायुयान उड़ान एक अमेरिकी सैमुएल कोडी ने पूरी की।
- 2006- रूस के जॉइंट इंस्टिट्यूट और यू.एस. लॉरेंस लिवरमोर नेशनल लेबोरेट्री में सबसे भारी मानव निर्मित तत्व-118 के निर्माण की घोषणा हुई।
- 1999 - सं.रा. अमेरिका ने सैन्य शासन के विरोध में पाकिस्तान पर प्रतिबंध लगाया।
- 2002 - 14वें एशियाई खेलों में एक स्वर्ण और एक कांस्य पदक विजेता डोपिंट टेस्ट में असफल रहने के बाद भारत की सुनीता रानी का पदक छीना गया।
- 2003 - मलयाली फि़ल्मकार अडूर गोपाकृष्णन को फ्रांस का दूसरा सर्वोच्च नागरिक सम्मान कमांडर आफ़ द आर्डर आफ़ आर्ट्स एंड लैटर्स दिया गया।
- 2004 - दारफुर में मरने वालों का आंकड़ा 70 हजार तक पहुंचा। अमेरिका ने इराकी अबू मुसार जल जरकावी के संगठन को आतंकवादी संगठन घोषित किया।
- 2005 - जी-20 देश वल्र्ड बैंक और आईएमएफ़ में सुधार हेतु एकमत।
- 1948- हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री और भरतनाट्यम् नृत्यांगना हेमा मालिनी का जन्म हुआ।
- 1877- नॉर्वे के सुप्रसिद्ध समुद्रविज्ञानी जॉर्न हेलॉन्ड-हैन्सन का जन्म हुआ, जो समुद्रविज्ञान के अध्ययन के क्षेत्र में अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने महासागरों की भौतिक संरचना और गतिकी पर अध्ययन किया। (निधन-7 सितम्बर 1957)
- 1875 -अमेरिकी जैवरसायनज्ञ हेनरी क्लैप शेरमैन का जन्म हुआ जिन्होंने विटामिन के कार्य और उनके महत्व बताए। (निधन-7 अक्टूबर 1955)
- 1793- स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक इंग्लैंड में चिकित्सकीय शरीर रचना विज्ञान के संस्थापक जॉन हन्टर का निधन हुआ। उन्होंने जीवविज्ञान, शरीर क्रिया विज्ञान, शरीर रचना विज्ञान, चिकित्सा आदि क्षेत्रों में भी अनुसंधान किया। (जन्म- 13 फरवरी 1728)
- 1985-अमेरिकी शरीर क्रिया विज्ञानी, अन्वेषक और लेखक पॉल आर्थर ज़ाह्ल का निधन हुआ, जिन्होंने ब्रिटेन, ब्राज़ील और वेनेजुएला (1937-39) में अनुसंधान करके टु द लॉस्ट वर्ल्ड (1939) पुस्तक में दक्षिणी अमेरिका के जंगलों की बड़ी चींटियों का वर्णन किया है। (जन्म-20 मार्च 1910)
- महत्वपूर्ण दिवस
- विश्व खाद्य दिवस
- विश्व एनेस्थीसिया दिवस
इतिहास में 15 अक्टूबर
15-Oct-2020 10:06 AM
- 1878- थॉमस एडिसन ने न्यूयॉर्क शहर में एडिसन इलेक्ट्रिक लाइट कम्पनी की स्थापना की।
- 1923 - वर्ष का पांचवां उष्णकटिबंधीय तूफ़ान लीवर्ड द्वीप के उत्तर में आया।
- 1935 - टाटा एयरलाइन (जो कालांतर में एयर इंडिया बन गया) की पहली उड़ान भरी।
- 1996 - फिजी व्यापक परीक्षण प्रतिबंध संधि की पुष्टि करने वाला प्रथम देश बना।
- 1997 - अरुंधति राय को उनके उपन्यास द गॉड आफ़ स्माल थिंग्स के लिए ब्रिटेन के सबसे प्रतिष्ठित बुकर पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 1998 - गरीबी उन्मूलन के लिए भारत की फ़ातिमा बी को संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1999 - चीन ने 12 हज़ार किलोमीटर तक मार करने वाले डी.एफ़.-41 आईसीबीएम नामक प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया, जनरल जोसेफ़ रॉलस्टन नाटो के सर्वोच्च वाइस कमांडर नियुक्त।
- 2006 - संयुक्त राष्ट्र संघ ने उत्तर कोरिया पर प्रतिबंध लगाया।
- 2007 - वर्ष 2007 का अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के तीन अर्थशास्त्रियों- लियोनिड हरविक्ज, इरिक मस्किन और रोजर मायरसन को प्रदान किया गया।
- 2008 - रिजर्व बैंक ने सीआरआर में एक फ़ीसदी की कटौती की घोषणा की। अरविन्द अदिग को उनकी पुस्तक द हाइट टाइगर के लिए वर्ष 2008 का बुकर पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 1542 - मुग़ल शासक अकबर का जन्म हुआ।
- 1931 - भारत के 11वें राष्ट्रपति अब्दुल कलाम का जन्म हुआ।
- 1961 - भारत के जाने-माने साहित्यकार सूर्यकान्त त्रिपाठी निराला का निधन हुआ।
- 1921- अमेरिकी वैज्ञानिक सेमर बेन्जऱ का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1955 में विषाणु जीन की सम्पूर्ण संरचना बतायी तथा 1957 में उसे सिस्ट्रॉन नाम दिया।
- 1829- अमेरिकी खगोलशास्त्री ऐसाफ हॉल का जन्म हुआ, जिन्होंने मंगल के दो चन्द्रमा खोजे और उनका नामकरण फोबोस और डीमोस किया, तथा उनके कक्ष की भी गणना की। (निधन-22 नवम्बर 1907)
- 2000 -जर्मनी में जन्मे अमेरिकी जैवरसायनज्ञ कॉनरॉड ब्लॉक का निधन हुआ, जिन्हें कॉलेस्ट्रॉल और वसीय अम्ल के संश्लेषण के लिए फियोडोर लाइनेन के साथ 1964 का चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म 21 जनवरी 1912)
- 1789 - वैज्ञानिक जॉन मॉर्गन का निधन हुआ, जो अमेरिका में चिकित्सा विज्ञान की शुरुआत करने वालों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने अमेरिका की आज़ादी की लड़ाई में सेना के सर्जन जनरल की भूमिका निभाई। (जन्म 10 जून 1735)
- महत्वपूर्ण दिवस
- विश्व छड़ी दिवस
- विश्व ग्रामीण महिला दिवस
इतिहास में 14 अक्टूबर
14-Oct-2020 10:00 AM
- 1863 -अल्फ्रेड नोबेल ने नाइट्रोग्लिसरीन के लिए पहला पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1882 - शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
- 1947-द्वितीय विश्वयुद्ध के लड़ाकू विमान चालक चक यीगर, ध्वनि से भी तेज़ गति से उड़ान भरने वाले चालक बने।
- 1956 - डॉ. भीमराव आम्बेडकर ने अपने 3 लाख 85 हजार अनुयायियों के साथ कोचांदा में बौद्ध धर्म स्वीकार किया और अपने समर्थकों को 22 बौद्ध प्रतिज्ञाओं का अनुसरण करने की सलाह दी।
- 1981 - होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
- 1997 - ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फि़लिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
- 1999 - परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
- 2000 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद किए।
- 2002 - कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
- 2004 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
- 2007 - अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
- 2008 - भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
- 2010 - दिल्ली में 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
- 2012 - नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।
- 1946- अमेरिकी अणु अनुवांशिकविद् जे. क्रेगवेन्टर का जन्म हुआ, जिन्होंने जीन सीक्वेंसिग पर कार्य किया। सन् 1995 में इन्होंने हैमिल्टन स्मिथ के साथ हीमोफिलस इंफ्लुएन्ज़ी के सम्पूर्ण जीनोम का सीक्वेन्स निर्धारण किया, और 2010 में कृत्रिम डी.एन.ए. से जीवाणु का सृजन किया।
- 1857 - अमेरिकी अन्वेषक ऐल्वुड हेन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने सफलतापूर्वक पहले गैसोलीन से चलने वाले ऑटोमोबाइल का निर्माण किया। सन् 1893 में इन्होंने एक गैसोलीन इंजन खरीदा जिससे उन्होंने बिना घोड़े का एक रथ बनाया। (निधन-13 अप्रैल 1925)
- 1984- ब्रिटिश रेडियो खगोलशास्त्री सर मार्टिन राइल का निधन हुआ, जिन्होंने रेडियो दूरदर्शी की खोज की, और उन्हें कमज़ोर रेडियो स्रोत की सही स्थिति ज्ञात करने के लिए इस्तेमाल किया। (जन्म 27 सितम्बर 1918)
- 1940- जर्मन भौतिकशास्त्री हेनरिक गुस्ताव जोहानेस केजऱ का निधन हुआ, जिन्होंने पृथ्वी के वायुमण्डल में हीलियम का पता लगाया। इससे पहले वैज्ञानिकों ने सिर्फ सूरज और कुछ लवणों में हीलियम की उपस्थिति का पता लगाया था।(जन्म 16 मार्च 1853)
- महत्वपूर्ण दिवस
- विश्व मानक दिवस
इतिहास में 13 अक्टूबर
13-Oct-2020 2:44 PM
- 1999 - कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
- 2000 - दक्षिण कोरियाई राष्टपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।
- 2001 - नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भडक़ी साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
- 2002 - इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
- 2003 - डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन। जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता। पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा। नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।
- 2004 - सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा। चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।
- 2005 - जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।
- 2006 - बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
- 2008- रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।
- 1911 - भारतीय अभिनेता अशोक कुमार का जन्म हुआ।
- 1948 - सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायकनुसरत फ़तेह अली ख़ां का जन्म हुआ।
- 1895 - भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान सी. के. नायडू का जन्म हुआ।
- 1987 - भारतीय गायक किशोर कुमार का निधन हुआ।
- 2004 - प्रसिद्ध हिन्दी फि़ल्म अभिनेत्री निरुपा रॉय का निधन हुआ।
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व दृष्टि दिवस, विश्व डाक दिवस (सप्ताह),राष्ट्रीय विधिक सहायता दिवस (सप्ताह)।
- भागवत धर्म
- वैष्णव धर्म का जाना-माना और लोकप्रिय धर्म है - भागवत धर्म। इसमें भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की जाती है। इस सगुणोपासक धर्म में विष्णु के किसी भी अवतार की भक्ति शामिल है। इसका प्रयोग सामान्यत: समस्त वैष्णव सम्प्रदाय के लिए होते भी एक सम्प्रदाय के लिए मुख्य रूप से होता है।
- अन्य सम्प्रदाय में नारायण को परम तत्व माना जाता है, लेकिन भागवत धर्म में वासुदेव श्रीकृष्ण ही परम आराध्य है। इनका मूलमंत्र है- नमो भगवते वासुदेवाय। उपलब्ध शिलालेखों और मूर्तियों से ज्ञात होता है कि इस मत का प्रचार ईसा से पहले ही हो चुका था। गुप्त और चालुक्य राजाओं के शासनकाल में इसे और प्रोत्साहन मिला ।
इतिहास में 12 अक्टूबर
12-Oct-2020 10:57 AM
- 1860 - ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।
- 1908 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक आत्माराम का जन्म।
- 1911 - महान भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी विजय मर्चेन्ट का जन्म।
- 1919 - भारतीय जनता पार्टी की प्रसिद्ध नेता विजयाराजे सिंधिया का जन्म।
- 1935 - प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पंजाब के राज्यपाल एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष शिवराज पाटिल का जन्म।
- 1938 - प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार निदा फाजली का जन्म।
- 1967 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन।
- 1992 - मिस्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत।
- 1997 - अल्जीरिया के सिदी दाउद में 43 लोगों का नरसंहार हुआ।
- 1999 - पाकिस्तान में सेना द्वारा तख्ता पलट के बाद जनरल परवेज मुशर्रफ सत्ता पर काबिज, संयुक्त राष्ट्र की गणना के अनुसार छह अरबवाँ शिशु का सरायेवों में जन्म, अंतरिक्ष अन्वेषण यान गैलिलियो बृहस्पति ग्रह के ज्वालामुखीय चन्द्रमा आईओके नजदीक पहुंचा।
- 2000 - अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ फ्लोरिडा से अंतरिक्ष में प्रक्षेपित।
- 2001 - संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
- 2002 - यूरोपीय पर्यवेक्षकों ने पाकिस्तान में सम्पन्न चुनावों में धांधली का आरोप लगाया।
- 2002 - बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
- 2004 - पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2007 - अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अलगोर एवं संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से वर्ष 2007 का नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2008 - रायबरेली के लालगंज में रेल कोच फैक्ट्री के लिए तीन माह पहले दी गई लगभग पांच सौ एकड़ जमीन उत्तर प्रदेश सरकार ने वापस ली।
- 2008 - केरल की सिस्टर अल्फोंसा भारत की पहली महिला संत बनीं।
- 2013 - वियतनाम की एक पटाखा फैक्ट्री में बम धमाके से 15 लोगों की मौत।
- 2014 - इवो मोरालेस दोबारा बोलीविया के राष्ट्रपति चुने गए।
- (वार्ता)
इतिहास में 11 अक्टूबर
11-Oct-2020 12:30 PM
- 1994- अंतरिक्षयान मैगेलन ने शुक्र के अन्वेषण के लिए अपना अभियान ख़त्म किया।
- 1995-अमेरिका के मैरियो मॉलिना और शेरवुड रॉलैन्ड और डच वैज्ञानिक पॉल क्रट्ज़ेन के साथ ओज़ोन परत पर सी.एफ.सी. से होने वाले खतरे को बताने के लिए 1970 में रसायनविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 2000 - दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड द्वारा हैन्सी क्रोनिए पर आजीवन प्रतिबंध।
- 2001 - त्रिनिदाद में जन्में भारतीय मूल के ब्रिटिश लेखक विद्याधर सूरज प्रसाद नॉयपाल को वर्ष 2001 के नोबेल साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
- 2002 - नेपाल नरेश ज्ञानेन्द्र ने लोकेन्द्र बहादुर को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
- 2005 - तीसरे अंतरिक्ष पर्यटक ग्रेगोरी ओल्सन पृथ्वी पर लौटे।
- 2007 - ब्रिटेन के उपन्यासकार डोरिस लैसिंग को वर्ष 2007 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 2008 - प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नौगांव स्टेशन से हरी झण्डी दिखाकर कश्मीर की घाटी में चलने वाली पहली रेलगाड़ी को रवाना किया।
- 1902 - लोकनायक के नाम से प्रसिद्ध राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का जन्म हुआ।
- 1916 -राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मज़बूत स्तंभ और प्रख्यात समाजसेवक नानाजी देशमुख का जन्म हुआ।
- 1942 - भारतीय अभिनेता अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ।
- 1911 -विवेकानन्द की सहयोगी तथा शिक्षिका तथा समाज सेविका सिस्टर निवेदिता का निधन हुआ।
- 2002 - हिन्दी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दीना पाठक का निधन हुआ।
- 1884 -जर्मन रसायनज्ञ फ्रेड्रिक बर्जियस का जन्म हुआ, जिन्होंने कोयले की धूल और हाइड्रोजन से बिना किसी माध्यमिक उत्पाद अलग किए सीधे गैसोलीन और ल्यूब्रिकेटिंग तेल बनाने का तरीका खोजा। (निधन-30 मार्च 1949)
- 1881 -ब्रिटिश भौतिकविद् तथा मनोवैज्ञानिक लेविस फ्राइ रिचर्डसन का दन्म हुआ, जिन्होंने मौसम बताने में गणित का प्रयोग किया। इन्होंने वातावरण के एडी डिफ्यूजऩ (विसरण) के लिए कैल्कुलस और विसरण का सिद्धांत दिया। (निधन-30 सितम्बर 1953)
- 1889- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री और अन्वेषक जेम्स प्रेस्कॉट जूल का निधन हुआ, जिन्होंने जूल का नियम दिया, जिसके अनुसार ऊर्जा के सभी रूप यान्त्रिक, विद्युत तथा ऊष्मा मौलिक रूप से समान होते हैं, तथा एक दूसरे में बदले जा सकते हैं। (जन्म 24 दिसम्बर 1818)
- 1705- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री गुइलाउम ऐमन्टोन्स का निधन हुआ, जिन्होंने वायु थर्मामीटर का आविष्कार किया, और दाब के आनुपातिक ताप के परिवर्तन के मापन में 1702 में उसका प्रयोग किया। इससे परमशून्य की संकल्पना का विकास हुआ। (जन्म 31 अगस्त 1663)।
इतिहास में 10 अक्टूबर
10-Oct-2020 9:51 AM
- 1756 - ब्रिटिश गवर्नर जनरल रॉबर्ट क्लाइव ने कलकत्ता पर पुन: कब्जे के लिए मद्रास से कूच किया।
- 1846 - ब्रिटिश खगोलविद विलियम लासेल ने नेपच्यून के प्राकृतिक उपग्रह की खोज की।
- 1868 - क्यूबा ने स्पेन से स्वतंत्रता पाने के लिए विद्रोह किया।
- 1964 - टोकियो में हुए ग्रीष्मकालीन ओलंपिक का पहली बार दूरदर्शन पर सीधा प्रसारण किया गया।
- 1978 - रोहिणी खादिलकर राष्ट्रीय चेस प्रतियोगिता जीतने वाली प्रथम महिला बनी।
- 1910 - वाराणसी में मदन मोहन मालवीय की अध्यक्षता में प्रथम अखिल भारतीय हिन्दी सम्मेलन का आयोजन किया गया था।
- 1990 - अमेरिका का 67वां मानव अंतरिक्ष मिशन डिस्कवरी 11 अंतरिक्ष से लौटा।
- 1991 - भारत ने विश्व कैरम प्रतियोगिता का टीम खिताब जीता।
- 1992 - दूसरा हुगली पुल ‘विद्यासागर सेतु’ खुला।
- 2000 - श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री सिरीमाओ भंडारनायके का निधन।
- 2001 - बांग्लादेश में ख़ालिदा जिया ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।
- 2003 - भारत ने इस्रायल रूस के साथ एवाक्स निर्माण के लिए समझौता किया।
- 2004 - आस्ट्रेलिया के संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री जान हावर्ड की भारी जीत।
- 2005 - एंजेला मार्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं।
- 1906 - आर. के. नारायण, भारतीय उपन्यासकार
- 1954 - रेखा, बॉलीवुड अभिनेत्री
- 1912 - डॉ. रामविलास शर्मा, हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक
- 1902 - के शिवराम कारंत कन्नड़ भाषा के विख्यात साहित्यकार
- 2011 - जगजीत सिंह, गज़़लों की दुनिया के बादशाह।
- 1983 -रूबी मेयर्स, 1930 के दशक की प्रसिद्ध अभिनेत्री
- 1731 - अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री एवं रसायनज्ञ हेनरी कैवेन्डिश का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी ही प्रयोगशाला में अनुसंधान करते हुए हाइड्रोजन को एक अलग गैस के रूप में खोजा, कार्बनडाईऑक्साइड का अध्ययन किया तथा वायुमंडलीय हवा में उनका घनत्व मालूम किया। इन्होंने बताया कि जल एक यौगिक है। इनके नाम पर इंग्लैन्ड की कैम्ब्रिज प्रयोगशाला का नाम रखा गया। (निधन-24 फरवरी 1810)
- 1896 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री लेस्टर (हल्बर्ट) जर्मर का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने साथी क्लिंटन जोजफ़ डेविसन के साथ प्रयोग किया और पहली बार इलेक्ट्रॉन की तरंग विशेषताओं का पता लगाया। (निधन-3 अक्टूबर 1971)
- 1930- जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक गुस्टाव हेनरिक ऐडॉल्फ ऐन्गलर का निधन हुआ,जो अपने पादप वर्गीकरण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पौधों के भूगौलिक विशेषताओं तथा वर्गीकरण पर किया। (जन्म 25 मार्च 1844)
- 1967- अमेरिकी चिकित्सक जॉर्ज फ्रेड्रिक डिक का निधन हुआ, जिन्होंने अपनी पत्नी ग्लेडिस हेनरी डिक के साथ हीमोलिटिक स्ट्रेप्टोकोक्कस को पृथक किया और खतरनाक बीमारी स्कारलेट बुखार के इलाज के लिए प्रतिरोधक क्षमता विकसित की। (जन्म 21 जुलाई 1881)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व दृष्टि दिवस , विश्व डाक दिवस (सप्ताह),
इतिहास में 9 अक्टूबर
09-Oct-2020 1:22 PM
- 1933- काफी बड़ा उल्कापात यूरोप में देखा गया जिसने खगोलशास्त्रियों को हैरत में डाल दिया था।
- 1876- पहली बार टेलीफ़ोन पर आउट वायर के जरिए दो तरफा बातचीत हुई थी। इसके बाद 1947 में चलती हुई कार और प्लेन में बैठे दो लोगों ने बातचीत की थी। 1959 में ऑटोरिक्सा और प्लेन में चलते हुए लोगों ने बात की।
- 1998 - पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत क़ानून को देश के सर्वाच्च क़ानून के रूप में अनुमोदित किया।
- 2002 - वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोषिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
- 2005 - यूरोपीय उपग्रह क्रायोसेट का प्रक्षेपण विफल।
- 2006- गूगल ने यू-ट्यूब के अधिग्रहण की घोषणा की। उत्तर कोरिया ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
- 2007 - चीन ने भारत पर समझौते के उल्लंघन का आरोप लगाया।
- 2008- केन्द्र सरकार ने तेल को माफिय़ा से बचाने के लिए विशेषज्ञों की एक समिति बनाई।
- 1962- युगांडा, ब्रिटेन से स्वाधीन होने में सफल हुआ।
- 1826 -हिन्दी साहित्य के इतिहास से जुड़े सुप्रसिद्ध साहित्यकार राजा लक्ष्मण सिंह का जन्म हुआ।
- 1897 -स्वतंत्रता सेनानी और पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु के मिनजुर भक्तवत्सलम का जन्म हुआ।
- 1852- जर्मन रसायनज्ञ ऐमिल फिशर का जन्म हुआ, जिन्हें शर्करा तथा प्यूरीन समूहों पर कार्य करने के लिए वर्ष 1902 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने यूरिक ऐसिड, ज़ैन्थीन, कैफीन, थायोब्रोमीन तथा अन्य सम्बन्धित यौगिकों की संरचना ज्ञात की। (निधन-15 जुलाई 1919)
- 1879 -जर्मन भौतिकशास्त्री मैक्स वॉन लाउ का जन्म हुआ, जिन्हें क्रिस्टल में एक्स-रे के विवर्तन की खोज के लिए वर्ष 1914 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-23 अप्रैल 1960)
- 2006-अमेरिकी इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रेमण्ड नूर्डा का निधन हुआ, जो कम्प्यूटर नेटवर्किंग के जनक माने जाते हैं क्योंकि इन्होंने ही पर्सनल कम्प्यूटर (पी.सी.) का प्रचार प्रसार किया। (जन्म 19 जून 1924)
- 1988-जर्मन इंजीनियर फेलिक्स वॉन्केल का निधन हुआ, जिसने सन् 1924 में अपनी कार्यशाला में पहले रोटरी आंतरिक दहन इंजन का आविष्कार किया। (जन्म 13 अगस्त 1902)।
- महत्वपूर्ण दिवस
- विश्व डाक दिवस (सप्ताह)
- भारतीय प्रादेशिक सेना दिवस
इतिहास में 9 अक्टूबर
09-Oct-2020 12:55 PM
- 1776- अमेरिकी संसद ने आधिकारिक तौर पर देश का नाम ‘यूनाइटेट कॉलोनीज’ से बदलकर संयुक्त राज्य अमेरिका किया।
- 1876- पहली बार टेलिफोन पर ‘आउटडोर वायर’ के माध्यम से दो तरफा बातचीत हुई। यह बातचीत बोस्टन में रह रेह बेल और कैम्ब्रिज में रह रहे वॉटसन के बीच हुई।
- 1920- अलीगढ़ का एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में रूपांतरित हुआ।
- 1945- प्रसिद्ध सरोद वादक अमजद अली खां का जन्म।
- 1954- अफ्रीकी देश अल्जीरिया में भूकंप से 1400 लोग मरे।
- 1962- अफ्रीकी देश युगांडा गणतंत्र बना।
- 1967- अर्जेंटीना के प्रसिद्ध माक्र्सवादी क्रांतिकारी चे ग्वेरा की हत्या।
- 1997- इटली के अभिनेता एवं लेखक डारियो फो को साहित्य का नोबल पुरस्कार दिया गया।
- 1998- पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने इस्लामी शरीयत कानून को देश के सर्वोच्च कानून के रूप में अनुमोदित किया।
- 2002- वर्ष 2002 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के रैमण्ड डेविस और जापान के कोशिबा को संयुक्त रूप से देने की घोषणा की गई।
- 2005- यूरोपीय उपग्रह ‘क्रायोसेट’ का प्रक्षेपण विफल।
- 2006- गूगल ने यू-ट््यूब के अधिग्रहण किया।
- 2006- भारतीय राजनेता कांशीराम का निधन हुआ।
- 2012- इराक में बम हमले में सौ से अधिक लोगों की मौत, &50 अन्य घायल।
- 2012- पाकिस्तान की शांति नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई को आतंकवादियों ने गोली मारी।
- 2015- हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध संगीतकार एवं गायक रवीन्द्र जैन का निधन।
इतिहास में 8 अक्टूबर
08-Oct-2020 10:51 AM
- 1256 -पेरिस में विश्व के प्राचीनतम विश्वविद्यालयों में गिने जाने वाले सोरबन विश्वविद्यालय का उदघाटन हुआ। इसके संस्थापक का नाम रॉबर्ट सोरबन था।
- 1534- ब्रिटेन की संसद ने इस देश के नरेश हेनरी अष्टम के प्रभाव में आक्रर एक ऐसा क़ानून पारित किया जिसके कारण ब्रिटेन के गिरजाघर का रोम के कैथोलिक गिरजाघर से संबंध-विच्छेद हो गया।
- 1604 - द सुपरनोवा, जिसे अब केप्लर्स नोवा के नाम से जाना जाता है, पहली बार ओफियूकस नक्षत्र में पाया गया।
- 1735 - पृथ्वी की आकृति की पहचान के लिए गणितज्ञों और भूगोल शास्त्रियों का प्रयास आरंभ हुआ। यह प्रयास फ्रांसीसियों ने आरंभ किया था।
- 1932 - भारतीय वायुसेना का गठन।
- 1958- डॉ. ऐके सेनिंग ने पहला आंतरिक हृदय पेसमेकर प्रत्यारोपित किया। इसी वर्ष पहले रून एल्मक्विस्ट (1906 में जन्मे) ने इसकी खोज की थी।
- 1996 - ओटावा में आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत।
- 1998 - भारत फ़्लाइट सेफ़्टी फ़ाउंडेशन का सदस्य बना।
- 2000 - वोजोस्लाव कोस्तुनिका यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने, इस्रायल, फिलीस्तीन और संयुक्त राष्ट्र अमेरिका गाजा पट्टी समस्या हल के लिए त्रिपक्षीय संकट प्रबंधन दल के गठन पर सहमत।
- 2001 - इटली के मिलान हवाई अड्डे पर दो विमानों के आपस में टकरा जाने के बाद एक में आग लग गई, जिससे 114 लोगों की मौत हो गई।
- 2002 - पाकिस्तान ने शाहीन मिसाइल का पुन: परीक्षण किया।
- 2003 - टोक्यो में आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्ज़ा जमाया, 2003 का नोबेल शांति पुरस्कार ईरान की शिरीन इबादी को देने की घोषणा की गई।
- 2004 - भारतीय गेहूं पर मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द। शांति का नोबेल पुरस्कार केन्याई पर्यावरणविद वांगरी मथाई को।
- 2007 - बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।
- 1936 - प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार प्रेमचंद का जन्म हुआ। (जन्म 1880)
- 1979 - संपूर्ण क्रांति के प्रणेता जयप्रकाश नारायण का निधन हुआ।
- 1850 - फ्रांसीसी रसायनज्ञ हेनरी लुइ ल शातलिए का जन्म हुआ, जो सबसे ज्यादा ल शातलिए सिद्धांत के लिए जाने जाते हैं। इससे किसी रासायनिक अभिक्रिया में स्थिति के परिवर्तन (तापमान, दाब, तथा घटकों के सान्द्रण) के प्रभाव का अनुमान लगाना संभव हुआ। (निधन-17 सितम्बर 1936)
- 1883-जर्मन जैवरसायनज्ञ ओटो हेनरिक वारबर्ग का जन्म हुआ, जिन्हें कोशिकीय श्वसन के लिए 1931 में चिकित्सा अथवा शरीर क्रिया विज्ञान के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-1 अगस्त 1970)
- 1940 - स्विस खगोल भौतिकशास्त्री रॉबर्ट एम्डेन का निधन हुआ जिन्होंने गैस्कुगेल्न (गैस स्फेयर्स, 1907) लिखी, तथा गैसों के विस्तारण तथा संपीडन नक्षत्रीय गैसीय गोलों पर अध्ययन किया। (जन्म 4 मार्च 1862)
इतिहास में 7 अक्टूबर
07-Oct-2020 10:15 AM
- 1806 -अंग्रेज़ राल्फ वेजवुड ने कार्बन पेपर के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
- 1856- पहली पेपर मोडऩे वाली मशीन (पेपर फोल्डिंग मशीन) सायरस चैम्बर्स द्वारा पेटेन्ट कराई गई।
- 1940-द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक व्यापक सैनिक कार्रवाई में रोमानिया जर्मनी के नियंत्रण में चला गया।
- 1949 -पूर्वी जर्मनी, डेमोक्रेटिक सरकार के अस्तित्व में आने के साथ एक अलग देश बना।
- 1950 - मदर टेरेसा ने कोलकाता में मिशनरीज ऑफ़ चैरिटी की स्थापना की। चीन में कम्युनिस्ट शासन की स्थापना के एक वर्ष बाद इस देश की सेना ने तिब्बत पर आक्रमण करके उसे अपने नियंत्रण में कर लिया।
- 1992 - भारत में त्वरित कार्यवाई बल का गठन किया गया था। इसका गठन विशेष रूप से सांप्रदायिक दंगों से सहानुभूति पूर्वक और विशेषज्ञतापूर्वक निबटने के लिए हुआ था। प्राकृतिक आपदाओं से निबटने में भी यह बल नागरिक प्रशासन की मदद करता है।
- 1997 - सूर्य बहादुर थापा द्वारा नेपाल के नये प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण, भारत और रूस सुरक्षा सहयोग 2010 तक बढ़ाने के लिए सहमत।
- 2000 - जापान में मानव क्लोनिंग दंडनीय अपराध घोषित।
- 2001 - आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका का ऑपरेशन एड्योरिंग फ्रीडम शुरू। अमरीका ने अफग़़ानिस्तान के विरुद्ध अपनी सैनिक कार्यवाही आरंभ की।
- 2003 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने कट्टरपंथियों के ख़िलाफ़ अभियान जारी रखने की घोषणा की।
- 2004 - जर्मनी ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन किया।
- 1885- डेनमार्क के भौतिकशास्त्री नील्स बोर का जन्म हुआ, जिन्होंने बोर का परमाणु सिद्धान्त दिया। वे क्वान्टम सिद्धान्त लागू करने वाले पहले वैज्ञानिक थे। उनके इस कार्य के लिए उन्हें 1922 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-18 नवम्बर 1962)
- 1927-ब्रिटिश मनोचिकित्सक रोनाल्ड डेविड लैंग का जन्म हुआ जो स्किजोफ्रेनिया के इलाज के प्रयत्न के लिए जाने जाते हैं। इनकी पहली किताब द डिवाइडेड सेल्फ स्किजोफ्रेनिया को समझाने का एक अच्छा प्रयत्न थी। (निधन- 23 अगस्त 1989)
- 1955 - अमेरिकी जैव रसायनज्ञ हेनरी क्लैप शेरमैन का निधन हुआ, जिन्होंने विटामिन के कार्य और उनके महत्व बताए। (जन्म 16 अक्टूबर 1875)
- 1911 -अंग्रेज़ तंत्रिका विज्ञानी जॉन जैक्सन का निधन हुआ, जिन्होंने मिरगी, वाक विकार और तंत्रिका प्रणाली की बीमारियों के उपचार पर कार्य किया। (जन्म 4 अप्रैल 1835)
इतिहास में 6 अक्टूबर
06-Oct-2020 11:47 AM
- 1981 - काहिरा में सैनिक परेड के दौरान एक सैनिक समूह द्वारा मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की हत्या।
- 1973 -अरबों और इजराइल का चौथा युद्ध आरंभ हुआ।
- 1994 - यूनेस्को ने वर्ष 1995 को संयुक्त राष्ट्र सहिष्णुता वर्ष के रूप में मनाने की घोषणा की।
- 1995 - दो स्विस वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के सौर व्यवस्था के बाहर गृह की पहली बार पहचान की।
- 1997-अमेरिकी जीवविज्ञान के प्रोफेसर स्टैन्ले बी. प्रूसिनर को बीमारी फैलाने वाले जीवाणु प्रियॉन की खोज के लिए चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1999 - संयुक्त राष्ट्र निरस्त्रीकरण सम्मेलन आस्ट्रेलिया की राजधानी वियना में प्रारम्भ।
- 2000 - इस्रायली पुलिस द्वारा अलअक्सा मस्जिद में जबरन प्रवेश के बाद हिंसा शुरू, यूगोस्लाविया में रक्तहीन जनक्रांति के बीच राष्ट्रपति मिलोसेविच देश छोडक़र भागे, विपक्षी नेता कोस्तुनिका ने स्वयं को राष्ट्रपति घोषित किया।
- 2002 - नेपाल के नरेश ज्ञानेन्द्र वीर विक्रम शाह देव ने सत्ता नहीं संभालने की घोषणा की।
- 2004 - इस्रायली सैन्य अभियान को रोकने का प्रस्ताव अमेरिका ने वीटो किया। अल्खानोव चेचेन्या के राष्ट्रपति बने।
- 2006 - संयुक्त राष्ट्र ने लेबनान में शांति रक्षकों को बल प्रयोग का अधिकार दिया।
- 2007 - परवेज मुशर्रफ़ एकतरफ़ा जीत के साथ पाकिस्तान के राष्ट्र्रपति पद पर निर्वाचित घोषित हुए। कोरू में एरियन-5 रॉकेट के सहारे आस्ट्रेलियाई-अमेरिकी टेलीविजन उपग्रह का परीक्षण किया गया।
- 2008 - वैश्विक मंदी के मद्देनजऱ भारतीय रिजर्व बैंक ने बैंकों के नक़द सुरक्षित अनुपात (सीआरआर) में आधा प्रतिशत की कटौती का फ़ैसला किया।
- 1946 -हिन्दी फि़ल्म अभिनेता विनोद खन्ना का जन्म हुआ।
- 1893 -सुप्रसिद्ध भारतीय खगोल भौतिकशास्त्री मेघनाद एन. साहा का जन्म हुआ, जो 1920 में थर्मल आयनाइज़ेशन समीकरण विकसित करने के लिए जाने जाते हैं। तारकीय वातावरण के अध्ययन के लिए इस समीकरण को बहुत बुनियादी तथा जरूरी माना जाता है। (निधन-16 फरवरी 1956)
- 1866- कनाडाई अन्वेषक और इंजीनियर रेजिनल्ड आउब्रे फेसेन्डन का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने अन्वेषणों के लिए करीब 300 पेटेन्ट प्राप्त किये। इन्होंने सर्वप्रथम आवाज़ तथा संगीत का प्रसारण किया। (निधन-22 जुलाई 1932)
- 1951-जर्मन जैवरसायनज्ञ ओटो फ्रिट्ज़ मेयरहॉफ का निधन हुआ, जिन्हें मांसपेशियों में होने वाले उपापचय की अभिक्रियाओं पर अनुसंधान करने के लिए आर्किबाल्ड हिल के साथ सन् 1922 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 12 अप्रैल 1884)
- 1984- अमेरिकी जीवाश्मविज्ञानी जॉर्ज गैलॉर्ड सिम्पसन का निधन हुआ, जिन्होंने भूतकाल के जीवों और उस समय के वातावरण के बारे में अध्ययन किया। सन् 1953 में इन्होंने 5 करोड़ वर्ष पुराने घोड़े का जीवाश्म खोजा। (जन्म 16 जून 1902)
- महत्वपूर्ण दिवस
- विश्व वन्य प्राणी दिवस
इतिहास में 5 अक्टूबर
05-Oct-2020 11:54 AM
- 1582-ग्रेगोरियन कैलेण्डर इटली में इस्तेमाल किया गया।
- 1931 -क्लाइड पैंगबॉर्न और ह्यू हर्नडॉन ने प्रशांत महासागर को पहली बिना रुके पार किया।
- 1995 - आयरलैंड के कवि एवं साहित्यकार हीनी को वर्ष 1995 के साहित्य पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा।
- 1997 - राजधानी कम्पाला से नील नदी को स्रोत जिन्जा में प्रधानमंत्री इंद्रकुमार गुजराल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया, भारतीय टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस तथा महेश भूपति ने जिम कूरियर तथा एलेक्स ओ ब्रायन को पराजित कर चाईना ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीता।
- 2004 - पश्चिम एशिया पर अरब देशों के प्रस्ताव का अमेरिका ने विरोध किया।
- 2007 - नेपाल सरकार और माओवादियों के बीच समझौता न हो पाने के कारण संविधान सभा के लिए चुनाव रद्द हुआ। परवेज मुशर्रफ़ व बेनजीर भुट्टो के बीच समझौता हुआ।
- 2008- केन्द्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार सेतु सतुद्रम परियोजना के लिए दूसरी जगहों का परीक्षण शुरू किया।
- 1902 - धु्रपद-धमार शैली के गायक राम चतुर मल्लिक का जन्म हुआ।
- 1981 - हिन्दी जगत के प्रमुख साहित्यकार भगवतीचरण वर्मा का निधन हुआ।
- 1915-पूर्वोत्तरी यूनान की महत्वपूर्ण बंदरगाह सालूनीक, प्रथम विश्व युद्ध की एक सैनिक कार्रवाई में संयुक्त सेना के नियंत्रण में चली गयी।
- 1713- फ्रांस के लेखक और दार्शनिक डेनिस डाइड्रो का जन्म हुआ। उनके निरीक्षण में इन्साइक्लोपीडिया लिखी गयी। इसे लिखने में 21 वर्ष लगे। डाइड्रो ने कई उपन्यास भी लिखें।
- 1864 - फ्रांस के रसायन शास्त्री लूईस लोमीर का जन्म हुआ। उन्होंने अपने भाई आगोस्ट के साथ मिलकर एक मशीन बनायी जिससे पर्दे पर फि़ल्म दिखायी जा सकी। उन्होंने इसी वर्ष पहली बार पर्दे पर फि़ल्म का प्रदर्शन किया। वर्ष 1948 में उनका निधन हुआ।
- 1911- फ्रांसीसी कनाडाई पादप पारिस्थितिक पियरे डैन्सेरियू का जन्म हुआ, जो वनों के गतिविज्ञान पर अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा उन्होंने आधुनिक पर्यावरणविज्ञान के पारिस्थितिकी के सिद्धान्तों से लोगों को अवगत किया।
- 1850-अमेरिकी चित्रकार, लेखक और प्रकृतिविद् विलियम हैमिल्टन गिब्सन का जन्म हुआ, जिन्होंने फूलों और कीटों के चित्र बनाए। सन् 1870 में इनका पहला तकनीकी चित्रण प्रकाशित हुआ। वह एक बड़े अच्छे फोटोग्राफर भी थे। (निधन-16 जुलाई 1896)
- 2004 - ब्रिटिश जैव भौतिकशास्त्री मॉरिस ह्यू फ्रेड्रिक विल्किन्स का निधन हुआ, जो एक्स-रे डिफ्रैक्शन द्वारा डी.एन.ए के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 15 दिसम्बर 1916)
- 1996- कम्प्यूटर इंजीनियर सेमर क्रे का निधन हुआ, जो कम्प्यूटर में ट्रान्जि़स्टर का इस्तेमाल करने में अग्रणी माने जाते हैं। ये व्यापारिक तथा सरकारी सूचना तंत्र में इस्तेमाल के लिए सुपर कम्प्यूटर के निर्माण के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 28 सितम्बर 1925)ा
- महत्वपूर्ण दिवस
- विश्व शिक्षक दिवस
- विश्व आवास दिवस
इतिहास में4 अक्टूबर
04-Oct-2020 11:06 AM
- 1830-बेल्जियम ने अपनी स्वाधीनता की घोषणा की यह देश 18वीं शताब्दी के आरंभ से ऑस्टिया के अधिकार में था और इस शताब्दी के अंतिम वर्षों में फ्रांस के अधिकार में चला गया।
- 1934- एनरिको फर्मी ने न्यूट्रॉन की गति मापी।
- 1957-पहली बार रुस ने अपना उपग्रह अंतरिक्ष में भेजा इस प्रकार से अंतरिक्ष पर अधिकार की प्रक्रिया आरंभ हुई। इस उपग्रह का नाम स्पेटनिक 1 था। जिसने 92 दिनों में 1400 बार पृथ्वी का चक्कर लगाया और पहली बार अंतरिक्ष से पृथ्वी पर रेडियायी संदेश भेजा। इसका भार 83 किलोग्राम तथा व्यास 85 सेंटीमीटर था। इसमें रेडियायी संदेश भेजने वाले दो यंत्र लगे हुए थे।
- 1963 - कैरेअयान सागर में काला तूफ़ान आरंभ हुआ। इस तूफ़ान ने कैरेबियन सागर की सारी बंदरगाहों को नष्ट कर दिया। इसकी गति 150 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इसमें कुल मिलाकर 6 हज़ार लोग मारे गये जिनमें अधिकांश क्यूबा और हाइटी के थे।
- 1966 - लेसोथो देश ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की और आज का दिन इस देश में राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त करने से पूर्व इसका नाम बसूटोलैंड था और वर्ष 1884 से यह देश ब्रिटेन का उपनिवेश था। वर्ष 1966 तक इस देश पर ब्रिटेन का साम्राज्य जारी रहा और अंतत: आज के दिन लेसोथो ने पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त कर ली। इस देश का क्षेत्रफल 30 हजार 355 वर्ग किलोमीटर है। यह देश अफ्रीक़ा महाद्वीप के दक्षिण में स्थित है। इस देश की राजधानी मसेरू है। इस देश का मुख्य उद्यम कृषि है और यहां बिजली और जल विद्युत की बहुत अधिक संभावनाएं हैं। इस देश से पशु, हीरे और ऊन निर्यात होते हैं।
- 1971- मोल को पदार्थ की मात्रा के मानक के रूप में एस. आई. इकाई के रूप में माना गया।
- 2000 - चांग चून शियुंग ताइवान के नये प्रधानमंत्री बने।
- 2002 - पाकिस्तान में शाहीन प्रक्षेपास्त्र का परीक्षण किया गया।
- 2005 - बाली बम कांड में दो संदिग्ध व्यक्ति गिरफ़्तार।
- 1884 - बीसवीं शताब्दी के हिन्दी के प्रमुख साहित्यकार रामचन्द्र शुक्ल का जन्म हुआ।
- 1903 -ब्रिटिश-अमेरिकी धातुकर्मी काइरिल स्टैन्ले स्मिथ का जन्म हुआ, जिन्होंने 1943-44 में प्लूटोनियम तथा यूरेनियम की विशेषताओं पर व्यापक प्रकाश डाला। (निधन-25 अगस्त 1952)
- 1879 -अमेरिकी पादप आनुवांशिकविद्, वनस्पति विज्ञानी तथा रसायनज्ञ एडवर्ड म्यूरे ईस्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने आनुवांशिकता के सिद्धांतों में योगदान दिया और संकर मक्के के विकास में अहम भूमिका निभाई। (निधन-9 नवम्बर 1938)
- 1947- जर्मन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री मैक्स प्लैंक का निधन हुआ। उनके ऊष्मगतिकी (थर्मोडायनामिक्स) तथा श्यामवर्ण विकिरण पर किए गए कार्यों ने उन्हें सन 1900 में क्वान्टम सिद्धान्त बताने में सहायता की जिसके कारण उन्हें 1918 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 23 अप्रैल 1858)
- * 1946- अमेरिकी वानिकी विशेषज्ञ गिफॉर्ड पिन्कॉट का निधन हुआ, जिन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण में योगदान दिया। इनके प्रयासों के लिए ही इन्हें अमेरिकी संरक्षणविज्ञान के जनक के रूप में जाना जाता है। (जन्म 11 अगस्त 1865)।
- महत्वपूर्ण दिवस
इतिहास में 3 अक्टूबर
03-Oct-2020 10:13 AM
- 1860-जर्मन वैज्ञानिकों ने सीजिय़म तत्व की खोज की घोषणा की।
- 1866- इटली और ऑस्ट्रिया साम्राज्य के प्रतिनिधियों के बीच वियना समझौते पर हस्ताक्षर हुए। जिसके आधार पर ऑस्ट्रिया ने वेंनसी राज्य को इटली के हवाले कर दिया।
- 1990 - पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी के एक होने की औपचारिक रुप से घोषणा की गई।
- 1932 - इराक़ ने ब्रिटेन से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1994 - भारत ने सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से अपना दावा पेश किया।
- 1995 - चीन एवं इंग्लैंड के बीच हांगकांग के सुगम हस्तांतरण पर सहमति।
- 1996 - पाकिस्तान के 16 वर्षीय बल्लेबाज़ शहिद अफऱीदी ने एक दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में 37 गेंदों में शतक बनाकर विश्व कीर्तिमान रचा।
- 1999 - आण्विक पदार्थों के आवागमन और आण्विक दुर्घटनाओं को रोकने हेतु सं.रा. अमेरिका तथा रूस ने संयुक्त संकट केन्द्र की स्थापना की।
- 2002 - नोबेल शान्ति पुरस्कार के लिए प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर को संयुक्त रूप से देने की सिफ़ारिश की गई।
- 2004 - लश्कर-ए-तैयबा का राजनीतिक संगठन दो हिस्सों में बंटा।
- 2008- टाटा मोटर्स के चेयरमैन रतन टाटा ने सिंगूर से नैनो कार परियोजना अन्यत्र ले जाने की घोषणा की।
- 1949 -भारतीय फि़ल्म निर्देशक जे. पी. दत्ता का जन्म हुआ।
- 1830 - फ्रांसीसी रसायनशास्त्री फ्रैन्कॉइस मैरी रॉउल्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने विलयन पर नियम दिए जिन्हें राउल्ट्स के नियम के नाम से जाना जाता है। इससे घुले हुए पदार्थ का आण्विक भार ज्ञात करना सम्भव हुआ। (निधन-1 अप्रैल 1901)
- 1901-आयरिश भौतिकशास्त्री और एक्स-रे क्रिस्टलोग्राफर जॉन डेसमन्ड बर्नल का जन्म हुआ, जिन्होंने ठोस यौगिकों की परमाण्विक संरचनाओं का अध्ययन किया। उन्होंने आण्विक जीवविज्ञान में भी अनुसंधान किए। (निधन-15 सितम्बर 1971)
- 1910-इटली के रसायनज्ञ स्टैनिस्लाओ कैनिज़ैरो का निधन हुआ, जिन्होंने आण्विक भार तथा परमाण्विक भार में अंतर बताया। सन् 1853 में इन्होंने कैनिज़ैरो अभिक्रिया की खोज की। (जन्म 13 जुलाई 1826)
- 1829- अंग्रेज़ चिकित्सक तथा भौतिकशास्त्री थॉमस यंग का निधन हुआ, जिन्होंने प्रकाश का तरंग सिद्धान्त दिया और प्रकाश के व्यतिकरण का अध्ययन किया। (जन्म-13 जून 1773)।
- महत्वपूर्ण दिवस
- विश्व प्राकृतिक दिवस
- जर्मनी एकीकरण दिवस
- विश्व आवास दिवस