इतिहास
- 1882 -थॉमस एल्वा एडिसन के टेलीफोन में किए गए नए सुधार के लिए पेटेन्ट जारी किया गया एडिसन से इसे कार्बन माइक्रोफोन कहा।
- 1941 - सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
- 1945 - द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
- 1961 - जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नए सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
- 2007 - आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया।
- 2008- केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की। मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
- 2010- भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उ
- 1863 - आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान रूसी रंगकर्मी कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की का जन्म हुआ।
- 1888 - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार बाबू गुलाबराय का जन्म हुआ।
- 1945 - पटकथा लेखक और हिन्दी फि़ल्मों के गीतकार जावेद अख्तर का जन्म।
- 1918 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक कमाल अमरोही का जन्म हुआ।
- 2010- भारत के प्रसिद्ध माक्र्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।
- 1834 -जर्मन वैज्ञानिक ऑगस्ट वाइज़मैन का जन्म हुआ, जो कि आनुवंशिकता-विज्ञान के संस्थापकों में माने जाते हैं। उन्हें विशेष कर के उपार्जित लक्षणों की वंशानुगति तथा जर्मप्लाज़्म सिद्धान्तों के लिए जाना जाता है। (निधन- 5 नवम्बर 1914)
- 1706-अमेरिकी मुद्रक और प्रकाशक, लेखक, वैज्ञानिक तथा राजनयिक बेन्जामिन फ्रैंकलिन का जन्म हुआ। विद्युत पर किए गए अपने व्यापक प्रयोगों के लिए प्रसिद्ध। तडि़त चालक और बाइफोकल चश्में उन्हीं के विचार थे। (निधन-17 अप्रैल 1790)
- 1910-जर्मन भौतिकशास्त्री हैनरिक विल्हेम ज्यॉर्ज कोह्लरॉश का निधन हुआ, जिन्होंने एलेक्ट्रोलाइट्स की विशेषताओं के बारे में पड़ताल की। एलेक्ट्रोलाइट्स वे पदार्थ होते हैं जो विलयन में आयनों के स्थानांतरण द्वारा विद्युत का संचालन करते हैं। उन्होंने एलेक्ट्रोलाइट्स के व्यवहार को समझने में योगदान दिया। (जन्म 14 अक्टूबर 1840)
- 1890 -स्कॉटिश अमेरिकी वैज्ञानिक पीटर हेन्डरसन का निधन हुआ, जो अमेरिकी बाग़वानी के जनक माने जाते हैं। उन्होंने 1847 में 500 डॉलर की पूंजी के साथ बाग़वानी की शुरुआत की। उन्होंने व्यावसायिक फूलों की खेती पर प्रैक्टिकल फ्लोरीकल्चर (1868) नामक पुस्तक लिखी। (जन्म 9 जून 1822)।
- 1547 - इवान चतुर्थ इवान द टैरिबल रूस का जार बना।
- 1556 - फि़लिप द्वितीय स्पेन के सम्राट बने।
- 1581 - ब्रिटिश संसद ने रोमन कैथोलिक मत को ग़ैर क़ानूनी घोषित किया।
- 1761- पांडेचेरी पर से अंग्रेज़ों ने फ्रांसीसियों का अधिकार हटा दिया।
- 1920 - लीग ऑफ़ नेशंस ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
- 1969 - सोवियत अंतरिक्ष यानों सोयुज 4 और सोयुज 5 के बीच पहली बार अंतरिक्ष में सदस्यों का आदान-प्रदान हुआ।
- 1978- नासा ने 35 लोगों के नाम अंतरिक्ष यान में उड़ान भरने के लिए दिए जिनमें पहली महिला अंतरिक्ष यात्री सैली के. राइड तथा अमेरिका के पहले अश्वेत अंतरिक्ष यात्री ग्युअन एस. ब्लफर्ड जूनियर भी शामिल थे।
- 1991 - पहला खाड़ी युद्ध (अमेरिका की इराक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई शुरू)।
- 1992 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच प्रत्यर्पण संधि।
- 1996 - हब्बल अंतरिक्ष दूरबीन के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में 100 से अधिक नई आकाशगंगा को खोज निकालने का दावा किया।
- 2003 - भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।
- 2006 - समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।
- 2008 - सेतुसमुद्रम परियोजना पर योजना का मसौदा पेश करने के लिए सर्वोच्च न्यायालय ने केन्द्र सरकार को दो हफ्ते का समय दिया।
- 1926 - संगीतकार ओ. पी. नैय्यर का जन्म हुआ।
- 1901 - भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविंद रानाडे का निधन हुआ।
- 1938 -बांग्ला भाषा के अमर कथाशिल्पी और सुप्रसिद्ध उपन्यासकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन हुआ।
- 1932 -अमेरिकी जन्त ुविज्ञानी ड्यान फॉज़ी का जन्म हुआ, जिन्होंने रवान्डा (मध्य अफ्रीका) के पहाड़ी तथा जंगली गोरिल्लों पर बरसों तक अध्ययन किया। उन्होंने रवान्डा में कैरिसोके अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया तथा वर्ष 1967-1980 तक उसका मार्गदर्शन किया। (निधन- 26 दिसम्बर 1985)
- 1767- स्वीडिश रसायनशास्त्री ऐन्डर्स गुस्ताव एकेबर्ग का जन्म हुआ, जिन्होंने 1802 में नए तत्व टैन्टेलम की खोज की। उन्होंने उप्पसला विश्वविद्यालय से स्नातक करने के उपरान्त वहीं पर शिक्षण कार्य किया जहां उन्होंने ऐंटनी-लॉरेंट लेवॉइजि़ए के रसायनशास्त्र से विद्यार्थियों को परिचित कराया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जॉन्स जैकब बजऱ्ीलियस की प्रतिभा को निखारने में बहुत योगदान दिया जो कि रसायन विज्ञान को दिया हुआ यह उनका अप्रतिम योगदान है। (निधन-11 फरवरी 1813)
- 1967-अमेरिकी भौतिकशास्त्री और वेन डी ग्राफ जनरेटर के आविष्कारक रॉबर्ट जेमिसन वेन डी ग्राफ का निधन हुआ। वेन डी ग्राफ एक प्रकार का उच्च वोल्टेज इलेक्ट्रोस्टैटिक जेनरेटर होता है जो नाभिकीय अनुसंधान में कण त्वरक के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। (जन्म 20 दिसम्बर 1901)
- 1874- जर्मन कोशिका वैज्ञानिक, मैक्स (जोहान सिगिमन्ड) शल्ट्ज़ का निधन हुआ, जो खासकर सूक्ष्मदर्शी ऐनॉटॉमी में अपने अनुसंधान के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने कोशिका की अवधारणा में सुधार किया। शल्ट्ज़ ने प्रोटोज़ोआ के बारे में बताया। (जन्म 25 मार्च 1825)
- 1934- भारत के पूर्वी राज्य बिहार और पड़ोसी देश नेपाल की सीमा के पास 15 जनवरी 1934 को आए भयानक भूकंप में 11 हजार से ज़्यादा लोगों की मौत हो गई थी। रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 8.3 नापी गई थी। भारत के मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप दोपहर में कऱीब दो बजे आया था। वहीं नेपाल के तीन प्रमुख शहरों, काठमांडू, भटगांव और पाटन में भी कई इमारतें ढह गई और सडक़ों में दरारें पैदा हो गईं।
- 1973-अमरीकी राष्ट्रपति निक्सन ने उत्तरी वियतनाम पर की जा रही बमबारी रोकने के आदेश दे दिए थे। पेरिस में उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम के साथ अमरीका के प्रतिनिधियों की वार्ता के बाद ये फ़ैसला किया गया। इसके बाद उत्तरी वियतनाम पर हमले तो रोक दिए गए, लेकिन दक्षिणी वियतनाम, लाओस और कम्बोडिया पर हमले जारी रहे। अगले ढाई महीने में राष्ट्रपति निक्सन ने शांति समझौते का ऐलान कर दिया और अमरीकी सेना वियतनाम से लौट गई। वियतनाम में लड़ाई वर्ष 1955 में शुरू हुई थी और अमरीका की सेना का पूरा दख़ल वर्ष 1965 से हुआ। इस लड़ाई में 45 हजार से भी ज़्यादा अमरीकी सैनिक, दक्षिणी वियतनाम के कऱीब पौने दो लाख सैनिक और उत्तरी वियतनाम के नौ लाख से ज़्यादा सैनिक मारे गए। आखिरकार अप्रैल 1975 के दिन उत्तरी और दक्षिणी वियतनाम एक हो गया।
- 1998 - ढाका में त्रिदेशीय भारत, बांग्लादेश तथा पाकिस्तान का शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1999 - एनी फ्रैंक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले प्रथम विश्व नेता संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव कोफी अन्नान बने, पाकिस्तान में सभी नागरिक प्रशासनिक कार्य सेना को हस्तांतरित।
- 2006 - ब्रिटिश हाईकोर्ट ने क्वात्रोच्चि के दो बैंक खातों पर से प्रतिबंध हटाने का आदेश दिया।
- 2008 - सरकारी क्षेत्र की कंपनी गैस अथोरिटी ऑफ़ इण्डिया लिमिटेड (गेल) के बोर्ड ने महाराष्ट्र के दाभोल से बंगलुरु तक गैस पाइप लाइन बिछाने के प्रोजेक्ट को मंज़ूरी दी। उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने गंगा एक्सप्रेस वे परियोजना का शिलान्यास किया। खगोलविदों ने धरती से 25 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर की आकाश गंगा के जीवन के लिये जरूरी तत्व खोजने का दावा किया।
- 2009 - दादा साहेब फाल्के पुरस्कार विजेता और प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता तपन सिन्हा का निधन। फि़ल्म स्लमडॉग मिलेनियर को बाफ्टा पुरस्कार की श्रेणियों में स्थान मिला।
- 2010 - तीन घंटे से भी अधिक की अवधि वाला शताब्दी का सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा। भारत में यह 11 बजकर 06 मिनट पर शुरू होकर 3 बजकर पांच मिनट पर खत्म हुआ। दोपहर 1.15 पर सूर्य ग्रहण अपने चरम पर था। यह वलयाकार सूर्य ग्रहण था। इसके कारण ऊपरी वातावरण पर तथा पृथ्वी के वातावरण पर पडऩे वाले प्रभावों के अध्ययन के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छह रॉकेटों का प्रक्षेपण किया।
- 1998 - भारत के भूतपूर्व कार्यकारी प्रधानमंत्री गुलज़ारीलाल नन्दा का निधन हुआ।
- महत्वपूर्ण दिवस- थल सेना दिवस।
- 1514 - पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
- 1758 - ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।
- 1760 - फ्रांसीसी जनरल लेली ने पांडिचेरी अंग्रेज़ों के हवाले कर दिया।
- 1761 - पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई। भारत में मराठा शासकों और अहमदशाह दुर्रानी के बीच पानीपत का तीसरा युद्ध हुआ।
- 1878-ऐलेक्ज़ेन्डर ग्राहम बेल के पहले टेलीफोन का प्रदर्शन रानी विक्टोरिया के समक्ष उनके ऑस्बॉर्न हाउस एस्टेट में किया गया। बेल ने 1876 में टेलिफोन को पेटेन्ट किया। रानी उनके टेलीफोन से बहुत प्रभावित हुईं और उन्होंने ऑस्बॉर्न हाउस तथा बकिंघम पैलेस के बीच में निजी लाइन बिछाने का आदेश दिया।
- 1994 - यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
- 1999 - भारत का पहला अत्याधुनिक हवाई यातायात परिसर, दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
- 1551 - मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक अबुल फज़़ल का जन्म हुआ।
- 1926 - भारत की सामाजिक कार्यकर्ता और लेखिका महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।
- 1905 -हिन्दी और मराठी फि़ल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री दुर्गा खोटे का जन्म हुआ।
- 1943- अमेरिकी जैव रसायनज्ञ तथा अंतरिक्षयात्री शैन्नॉन ल्यूसिड का जन्म हुआ, जो 1996 में रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर में रिकार्ड तोड़ 188 दिनों तक रहीं। पहली यात्रा उन्होंने 1985 में डिस्कवरी में की, फिर अक्टूबर 1989 तथा अगस्त 1991 में अटलांटिस में की और फिर 1993 में। इस तरह वह चार अलग-अलग बार अंतरिक्ष में जाने वाली पहली महिला बन गईं और सबसे अधिक समय (838 घंटे 54 मिनट) तक अंतरिक्ष में रहने वाली महिला का कीर्तिमान उनके नाम है।
- 1890-अमेरिकी आविषज्ञ तथा जैव रसायनज्ञ रोला एन. हार्गर का जन्म हुआ, जिन्होंने मानव रक्त में अल्कोहल की मात्रा ज्ञात करने का पहला उपकरण बनाया जिसे ड्रन्कोमीटर(1931) कहते हैं। (निधन- 8 अगस्त 1983)
- 1742 - अंग्रेज़ गणितज्ञ तथा खगोल शास्त्री ऐडमन्ड हेली का निधन हुआ, जिन्हें मुख्य रूप से एक चमकदार, कई बार दिख चुके धुमकेतु को पहचानने (जिसे बाद में उनके नाम पर हेली पुच्छलतारा कहा गया) तथा उसके कक्षा की गणना और उसकी वापसी का सही अनुमान लगाने के कारण जाना जाता है। (जन्म-8 नवम्बर 1656)
- 1949 -अमेरिकी मनोचिकित्सक हैरी स्टैक सुलिवन का निधन हुआ, जिन्होंने पारस्परिक सम्बन्धों पर आधारित मनोचिकित्सा का एक सिद्धान्त प्रस्तुत किया। उनका विश्वास था कि चिंता या अन्य मनोरोगात्मक लक्षण, व्यक्ति और उसके सामाजिक परिवेश के बीच संघर्षों की उपज होते हैं। उनका यह भी मानना था कि व्यक्तित्व का विकास भी अन्य लोगों के साथ सम्पर्कों की श्रृंखला के कारण होता है। (जन्म- 21 1892) * महत्वपूर्ण दिवस- मकर संक्रांति
- 1610- गैलिलियो गैलिली ने ज्युपिटर का चौथा चन्द्रमा खोजा जिसे कैलिस्टो के नाम से जाना जाता है। हाल में पता चला है कि कैलिस्टो, बुध ग्रह से भी बड़ा है तथा वहां के धरातल पर काफी मात्रा में बर्फ और द्रव जल मौजूद है।
- 1607 - स्पेन में राष्ट्रीय दिवालिएपन की घोषणा के बाद बैंक ऑफ जेनेवा का पतन हुआ।
- 1709- मुग़ल शासक बहादुर शाह प्रथम ने सत्ता संघर्ष में अपने तीसरे भाई कमबख्श को हैदराबाद में पराजित किया।
- 1818- उदयपुर के राणा ने मेवाड़ के संरक्षण के लिए अंग्रेज़ों के साथ संधि की।
- 1849 - द्वितीय आंग्ल सिख युद्ध के दौरान चिलियांवाला की प्रसिद्ध लड़ाई शुरू हुई।
- 1889- असम के युवाओं ने अपनी साहित्यिक पत्रिका जोनाकी का प्रकाशन शुरू किया।
- 1910 - न्यूयॉर्क शहर में दुनिया का पहला सार्वजनिक रेडियो प्रसारण प्रारम्भ हुआ।
- 1948- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हिन्दू-मुस्लिम एकता बनाए रखने के लिए आमरण अनशन शुरू किया।
- 1976-मुद्रित सामग्री को पढऩे वाली पहली मशीन का उसके आविष्कारक रेमन्ड कजऱ्वेल द्वारा सार्वजनिक प्रदर्शन किया गया।
- 1999 - नूर सुल्तान नजरवायेव पुन: कजाकिस्तान के राष्ट्रपति चुने गए।
- 2009 - जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फ़ारुख़ अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष बनाए गए।
- 1870 अमेरिकी जीवविज्ञानी रॉस ग्रैन्विले हैरिसन का जन्म हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम सफल जीव-ऊतक संवर्धन (टिश्यू कल्चर) विकसित किया। वे अंग प्रत्यारोपण तकनीक के अग्रणी रहे। प्राथमिक प्रयोग में उन्होंने अलग रंगों के मेढकों के भ्रूण के भागों को आपस में जोड़ा और इस तरीके से उत्पन्न भ्रूण के विकास के समय कोशिकाओं की गति का अवलोकन किया। (निधन-30 सितम्बर 1959)
- 1858 -जर्मन शरीर क्रिया वैज्ञानिक तथा रोगविज्ञानी ऑस्कर मिनकोस्की का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रस्तावित किया कि मधुमेह (डायबिटीज़) अग्न्याशय (पैंक्रियाज़) के किसी तत्व (बाद में हार्मोन इंस्युलिन पाया गया) के अवरोध का नतीजा है। शरीर में वसा का उपापचय कैसे होता है, यह ज्ञात करने के बाद 1889 में ऑस्कर मिनकोस्की तथा जोसफ वॉन मेरिंग ने मधुमेह में अग्न्याशय की भूमिका से परदा उठाया। (निधन-18 जुलाई 1931)
- 1900-नॉर्वे के रसायनज्ञ पीटर वॉग का निधन हुआ, जिन्होंने अपने जीजाजी केटो गुल्डबर्ग के साथ 1864 में द्रव्यमान अनुपाती अभिक्रिया (मास ऐक्शन) का सिद्धांत प्रकाशित किया। सिद्धांत के अनुसार किसी रासायनिक परिवर्तन की दर उसके अभिकारकों के सांद्रण पर निर्भर करती है। (जन्म-29 जून 1833)
- 1875-आयरलैण्ड के सर्जन रॉबर्ट ऐडम्स का निधन हुआ, जो हृदय, श्वसन, नस, तथा जोड़ों की बीमारियों की जानकारी में योगदान के कारण जाने जाते हैं, खासकर वात-रोग जिससे वे खुद भी पीडि़त थे। उन्होंने एक ऐसी स्थिति के बारे में बताया जिसमें हृदय की धडक़नें मंद हो जाती हैं, क्षणिक चक्कर आते हैं और मांसपेशियां जल्दी-जल्दी संकुचित होती हैं। जिसे अब ऐडम स्टोक्स रोग या सिन्ड्रोम के नाम से जाना जाता है।(जन्म-1791)।
- 1924- गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चाल्र्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
- 1950- स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में संयुक्त प्रांत का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया।
- 1991- अमरीकी संसद ने इराक़ के खिलाफ सैनिक कार्रवाई करने की मंज़ूरी दे दी थी। इससे पहले संयुक्त राष्ट्र ने तत्कालीन इराक़ी राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को 15 जनवरी तक कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा था और ऐसा ना करने पर इराक़ को सैन्य कार्रवाई के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी थी।
- 2001 - भारत का इंडोनेशिया-रूस-चीन संधि से इंकार, नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएं तैनात।
- 2002 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।
- 2003 -भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
- 2006 - भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
- 2009- प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
- 2010- भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलों की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
- 1863 -भारतीय दार्शनिक स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
- 1917 - भारतीय अध्यात्मवादी महर्षि महेश योगी का जन्म हुआ।
- 1918 - हिन्दी फि़ल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का जन्म हुआ।
- 1665 -फ्रांस के गणितज्ञ पियरडी फऱमा का निधन हुआ। वे 1601 में पैदा हुए थे। फरमा डेकार्ट के समकालिक और उनसे तथा उनकी रचनाओं से पूरी तरह परिचित थे। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्हीं के नाम से जाने जाते हैं। उन्होंने इस विषय में कई प्रसिद्ध पुस्तकें भी लिखीं हैं। सन 1679 में पियरडी फरमा का निधन हुआ।
- 1876 -अमरीकी लेखक जेक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी धु्रव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और विभिन्न जातियों और लोगों से परिचित हुए। उन्होंने अपनी पुस्तकों में जिन दृश्यों का चित्रण किया है उनमें से लगभग सभी को उन्होंने स्वयं निकट से देखा था। इस अमरीकी लेखक ने अपनी 40 वर्ष की आयु में 18 वर्ष लेखन में बिताए। उन्होंने 51 लम्बी और 125 छोटी कहानियां लिखीं।
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय युवा दिवस, भारत।
- 1569 - इंग्लैण्ड में पहली लाटरी का शुभारंभ हुआ।
- 1613 - जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कम्पनी को सूरत में कारख़ाना लगाने की अनुमति दी।
- 1681 - ब्रैडेनबर्ग और फ्रांस के बीच रक्षा गठबंधन हुआ।
- 1922 - लियोनार्ड थॉमसन पहले व्यक्ति थे जिन्हें इंसुलिन का इंजेक्शन मधुमेह रोग के उपचार के रूप में दिया गया। इससे पहले मधुमेह एक ऐसा रोग हुआ करता था जिसका पता लगने के महीनों या हफ्तों में ही रोगी की मौत हो जाती थी। थॉमसन को जेम्स कॉलिप द्वारा विकसित किए इन्सुलिन का डोज़ दिया गया जिससे उसकी हालत में सुधार हुआ और वह मधुमेह के साथ 13 साल तक जीवित रहे।
- 1954-पहली बार यूनाइटेड किंगडम के बी.बी.सी. टेलिविजऩ पर मौसम का पूर्वानुमान दिखाया गया। इसे बी.बी.सी. के लाइम ग्रोव स्टूडियो से प्रसारित किया गया। जिसमें मौसम विभाग के जॉर्ज कावलिंग ने चित्रफलक पर पिन से लगे हुए हाथ से बने हुए दो चार्ट लेकर प्रस्तुत किया।
- 1955 - भारत के अख़बारी कागज़़ का उत्पादन प्रारम्भ हुआ।
- 1999 - भारत में शहरी भूमि सीमा क़ानून निरस्त।
- 2001 - भारत और इंडोनेशिया के मध्य पहली बार रक्षा समझौता।
- 2010 - भारत ने उड़ीसा के बालासोर में हवा से हवा में मार करने वाली मिसाइल अस्त्र के दो सफल परीक्षण किए। इस मिसाइल को भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने विकसित किया है।
- 1966 - स्वतंत्र भारत के तीसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का निधन हुआ।
- 2008 - सर एडमंड हिलेरी का निधन हुआ जिन्होंने शेरपा तेनजि़ंग के साथ माउंट एवरेस्ट पर कदम रखा था।
- 1872- अमेरिका के अन्वेषक और रेडियो संचार के अग्रणी और संचार अभियान्त्रिकी के जाने माने शिक्षक जार्ज वाशिंगटन पियर्सका जन्म हुआ, जिन्होंने पियर्स ऑसिलेटर की खोज की जो क्वार्ट्ज़ क्रिस्टल के प्रयोग से रेडियो ट्रान्समिशन को ठीक-ठीक तथा नियत आवृत्ति में रखता है और फ्रीक्वेन्सी मीटर को समान परिशुद्धता प्रदान करता है। (निधन- 25 अगस्त 1956)
- 1889-अमेरिका के आनुवांशिकीविद् केल्विन ब्लैकमैन ब्रिजेस का जन्म हुआ, जिन्होंने फलमक्खी (ड्रॉसोफिला मेलेनोगैस्टर) पर प्रयोग कर के आनुवांशिकी में गुणसूत्रों की भूमिका के बारे में उन्नत समझ विकसित की। उन्होंने 1910 में थॉमस हन्ट मॉर्गन के साथ प्रयोगशाला सहायक के रूप में काम करना शुरू किया और यह जानने का प्रयत्न किया कि गुणसूत्रों में परिवर्तन होने पर वंशानुगत परिवर्तनों पर कैसा प्रभाव पड़ता है। (निधन- 27 दिसम्बर 1938)
- 1991-अमेरिकन भौतिकशास्त्री कार्ल डेविड एन्डरसन का निधन हुआ, जिन्होंने ऑस्ट्रिया के विक्टर फ्रान्सिस हेस्स के साथ पॉजि़ट्रॉन की खोज की। इसके लिए उन्हें 1936 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (जन्म-3 सितम्बर 1905)
- 1882 -जर्मन शरीर क्रिया वैज्ञानिक थ्योडोर श्वॉन का निधन हुआ, जिन्होंने कोशिका विभाजन द्वारा यह बताया कि कोशिका जीवों की आधारभूत इकाई है जो हमारे प्रारम्भिक भाग (दांत, हड्डियां, मांस, उपास्थियां और स्नायु तंत्र आदि) का निर्माण करती है। उन्होंने कोशिका सिद्धान्त तथा आधुनिक ऊतक विज्ञान की नींव रखी। उन्होंने किण्वन (फर्मेन्टेशन) पर भी काम किया, तथा पेप्सिन नामक एन्ज़ाइम की खोज की। (जन्म-7 दिसम्बर 1810)
- 1824-ब्रिटेन के रसायनशास्त्री जोजफ़ ऐस्पीडियन ने सीमेंट बनाई। उनकी इस उपलब्धि को निर्माण के क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति समझा जाता है। वे बहुत दिनों से कोई ऐसा पदार्थ बनाने के प्रयास में थे जो इमारतों को मज़बूती प्रदान करे। बहुत दिनों के अध्ययन और शोधकार्य के बाद अंतत: वे सीमेंट बनाने में सफल हो गए। बाद में सीमेंट में कुछ और पदार्थों को मिलाकर इसे और भी मज़बूत बना दिया गया।
- 1839- भारतीय चाय इंग्लैंड पहुंची।
- 1911 - पहली हवाई फोटोग्राफ खींची गई, जो अमेरिका में एक हवाई जहाज़ से ली गई थी जो सैन डिएगो, कैलिफोर्निया के ऊपर उड़ रहा था। इसके पायलट चाल्र्स हैमिल्टन थे और फोटो लिया था मेजर एच.ए. जिम्मी एरिक्सन ने।
- 1920- संयुक्त राष्ट्रसंघ की स्थापना हुई।
- 1947-नेशनल फाउन्डेशन फॉर इन्फेन्टाइल पैरालिसिस द्वारा वित्तपोषित तीन साल के अनुसंधान के बाद स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने पोलियो के वायरस का पृथक्करण करने में सफलता प्राप्त की। यह कार्य स्टैनफोर्ड के रसायन विभाग के डॉ. ह्यूबर्ट एस. लॉरिंग और सी.ई. श्वेर्ट ने किया था।
- 1963-स्वीजऱलैंड के सोलवेल और टीटस नामक व्यक्ति इलेक्ट्रानिक घड़ी बनाने में सफल हुए। इस घड़ी में चाबी भरने की आवश्कता नहीं होती थी।
- 2001 - प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इंडोनेशिया पहुंचे, मेडकाउ बीमारी के प्रति प्रशासनिक लापरवाही के कारण जर्मनी के दो मंत्रियों का इस्तीफ़ा।
- 2003 - उत्तर कोरिया परमाणु अप्रसार संधि से हटा।
- 2006- प्रधानमंत्री डॉक्टर मनमोहन सिंह ने 10 जनवरी को प्रति वर्ष विश्व हिन्दी दिवस के रूप मनाए जाने की घोषणा की थी।
- 2008- कार निर्माण की अग्रणी आटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ने एक लाख रुपये वाली कार नैनो पेश की। विशेष रेल परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण के मामले में रेल क़ानून, 1989 में संशोधन करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- 2010- भारतीय मूल के अमेरिकी फूड सिक्युरिटी एक्सपर्ट राजीव शाह ने अमेरिका के विदेश मंत्रालय के अधीनस्थ संस्था यूएस एजेंसी फॉर इंटरनैशनल डिवेलपमेंट (यूएसएआईडी) के प्रमुख की जि़म्मेदारी संभाल ली है। इसके साथ ही वह बराक ओबामा प्रशासन में सर्वोच्च पद संभालने वाले भारतीय बन गए।
- 1886 - भारत के शिक्षाविद, अर्थशास्त्री एवं न्यायविद् जॉन मथाई, का जन्म हुआ।
- 1911 -वैज्ञानिक नॉर्मन हेटली का जन्म हुआ, जिन्होंने पेनिसिलीन को उसके फफूंद से अलग करने की समस्या हल की और उसके अधिक मात्रा में उत्पादन करने का मार्ग प्रशस्त किया। (निधन-5 जनवरी 2004)
- 1573 - जर्मनी के खगोलशास्त्री साइमन मारियसका जन्म हुआ, जो टेलिस्कोप के सबसे पहले प्रयोग करने वालों में से एक थे। उन्होंने एन्ड्रोमेडा नामक गैलेक्सी के बारे में बताया। वे टाइको ब्राहे के शिष्य थे। (निधन- 26 दिसम्बर 1624)
- 1970-रूसी अंतरिक्ष यात्री पावेल बेल्यायेव का निधन हुआ, जो 18 मार्च 1965 को प्रक्षेपित ऐतिहासिक डोस्खोव 2 अंतरिक्ष अभियान के पायलट थे। बेल्यायेव 1960 में अंतरिक्ष अभियान के लिए चुने गए। इससे पहले वे सेना के पायलट थे। (जन्म-26 जून 1925)
- महत्वपूर्ण दिवस-* हिन्दी दिवस, एयर डिफ़ेंस आर्टिलरी दिवस।
- 1431 - फ्रांस में जोन ऑफ आक के विरूद्ध मुक़दमे की शुरुआत हुई।
- 1816-सर हम्फ्री डेवी का सेफ्टी लैम्प पहली बार एक कोयले की खान में इस्तेमाल हुआ। कोयले की खानों में निरंतर जानलेवा धमाके होते रहते थे, क्योंकि ज्वलनशील गैस मीथेन छोटे से लैम्प से भी आग पकड़ लेती थी। डेवी ने अपने वैज्ञानिक सोच से ऐसा लैम्प बनाया जिसमें लौ के चारों ओर उपयुक्त महीन तार की जाली थी जो बाहर की गैस को प्रज्वलित होने से बचाती थी।
- 1969 -पराध्वनिक (सुपरसोनिक) कॉनकॉर्ड जेटलाइनर विमान की ब्रिस्टल, इंग्लैन्ड में पहली परीक्षण उड़ान हुई।
- 1914 - महात्मा गांधी दक्षिण अफ्रीका से भारत लौटे।
- 1918 - भालू घाटी के युद्ध-रेड इंडियनों और अमेरिकी सैनिकों के बीच अंतिम युद्ध बैटल ऑफ बियर वैली का आगाज़ हुआ।
- 2001 - बांग्लादेश में हिन्दुओं की सम्पत्ति लौटाने संबंधी विधेयक मंजूर।
- 2007 - जापान में पहला राज्य मंत्रालय गठित हुआ।
- 2008 - श्रीलंका की सेना ने लिट्टे के इलाके पर कब्ज़ा किया।
- 2009 - लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सार्वजनिक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए बेबी जान फाउंडेशन पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 1889- ऐतिहासिक उपन्यासकार एवं निबंधकार वृंदावनलाल वर्मा का जन्म हुआ।
- 1950-अंग्रेज़ आनुवांशिकविद् सर ऐलेक जैफरीज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने 10 सितम्बर 1984 को मानवों, जानवरों तथा अन्य जीवों की उनके डी.एन.ए. से अनन्य पहचान पता करने वाली डी.एन.ए. फिंगर प्रिन्टिंग तकनीक की खोज की। आज यह तकनीक फॉरेन्सिक विज्ञान में जांच के लिए पैतृक मामले सुलझाने के लिए तथा आनुवांशिक बीमारियों को समझने में बहुत कारगर है।
- 1922 -भारतीय वैज्ञानिक और अमेरिकन जैवरसायनज्ञ हरगोविन्द खुराना का जन्म हुआ, जिन्हें (मार्शल डब्ल्यू. नीरेनबर्ग और रॉबर्ट डब्ल्यू. हॉले के साथ) जेनेटिक कोड तथा प्रोटीन संश्लेषण में उसके कार्यों की व्याख्या करने के लिए 1968 में शरीर क्रिया विज्ञान, चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। इन्होंने योजनाबद्ध तरीके से न्यूक्लिक एसिड की जांच करने का एक नियम तैयार किया।
- 1799 -इटली की गणितज्ञ और दर्शनशास्त्री मारिया गीटैना आग्नेसी का निधन हुआ, जो पश्चिमी जगत की पहली महिला गणितज्ञ थीं। प्रपोज़ीशनेस फिलॉसफीसी (1738) में उन्होंने दर्शनशास्त्र और प्रकृति विज्ञान पर निबन्धों की श्रृंखला प्रस्तुत की। ऐनालिटिकल इन्स्टिट्यूशन्स के उनके दो ग्रंथ शैक्षणिक समाज द्वारा प्रशंसित किए गए।(जन्म-16 मई 1718)
- 1843- अंग्रेज़ कोयला खदान प्रबंधक विलियम हेडली का निधन हुआ, जो भाप इंजन (लोकोमोटिव) के निर्माण में अग्रणी रहे। उन्होंने गियर्ड ट्रैक की अपेक्षा पहियों और पटरी के बीच में घर्षण के आसंजन बल से भारी गाड़ी को चलाने में सफलता प्राप्त की। (जन्म 13 जुलाई 1779)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व हास्य दिवस, प्रवासी भारतीय दिवस।
- 1838-अमेरिका में पहला तार-संदेश भेजा गया जो बिन्दुओं और लकीरों से बना था। सूचना पद्धति का आविष्कार मॉरिसटाउन, न्यूजर्सी के अल्फ्रेड वैल ने सितम्बर 1837 में किया था।
- 1935 -स्पेक्ट्रोफोटोमीटर के लिए पहला अमेरिकी पेटेन्ट वेलेस्ले के प्रोफेसर आर्थर कॉब हार्डी के नाम ज़ारी किया गया जिसे उन्होंने फोटोमेट्रिक ऐपेरेटस कहा।
- 1996 - फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांंस्वा मितरां का 79 वर्ष की आयु में पेरिस में देहान्त।
- 2001 - आइवरी कोस्ट में विद्रोह विफल, भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी वियतनाम व इंडोनेशिया की सात दिवसीय यात्रा पर वियतनाम पहुंचे, भारत-वियतनाम ने कई समझौतों पर हस्ताक्षर किये, घाना में जैसी रालिंग्स का दो दशक पुराना शासन समाप्त, जॉन कुफारे राष्ट्रपति बने।
- 2003 - श्रीलंका सरकार और लिट्टे के बीच नकोर्न पथोम (थाइलैंड) में वार्ता शुरू।
- 2008 -केन्द्र सरकार ने अरुण रामनाथन को वित्तीय क्षेत्र का सचिव नियुक्त किया।
- 2009 - पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत ने लोकसभा चुनाव लडऩे की घोषणा की।
- 1909 - उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का जन्म हुआ।
- 1925 - साहित्यकार मोहन राकेश का जन्म हुआ।
- 1884 - प्रसिद्ध धार्मिक व सामाज सुधारक केशव चन्द्र सेन का निधन हुआ।
- 1942-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री स्टीफन हॉॅकिंग का जन्म हुआ,जो अपने क्षेत्र के महान शोधकर्ताओं में गिने जाते हैं। इनके अनुसंधान का मुख्य क्षेत्र सैद्धान्तिक ब्रह्माण्ड-विज्ञान और क्वान्टम गुरुत्वाकर्षण हैं। हॉकिंग सिर्फ एक व्हील चेयर पर अपना जीवन बिता रहे हैं और कम्प्यूटर की सहायता के बिना बोलने में असमर्थ हैं।
- 1823 -अंग्रेज़ प्रकृतिविद तथा जैव भूगोलविद् अल्फ्रेड रसैल वैलेस का जन्म हुआ, वे पहले पश्चिमवासी थे जिन्होंने उष्णकटिबंधीय इलाकों के प्राकृतिक निवास स्थानों का अध्ययन किया। मुख्य रूप से उन्हें प्राकृतिक चयन द्वारा प्रजातियों की व्युत्पत्ति के सिद्धान्त को स्वतंत्र रूप से प्रतिपादित करने के लिए जाना जाता है। (निधन- 7 नवम्बर 1913)
- 1997 -अमेरिकन जीव रसायनज्ञ मेल्विन केल्विन का निधन हुआ, जिन्होंने उस प्रणाली को स्पष्ट रूप से समझाया जिसके द्वारा कार्बन-डाई-आक्साइड हरे पौधों में सम्मिलित होती है। इसके लिए उन्हें 1961 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। (जन्म-8 अप्रैल 1911)
- 1662-इटली के प्राकृतिक दर्शनशास्त्री, गणितज्ञ गैलिलियो गैलिली का निधन हुआ, जिन्होंने वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा दिया तथा उन्होंने दूरबीन को और विकसित करने का काम किया। (जन्म-15 फरवरी 1564)
- 1859 - सिपाही विद्रोह में संलिप्तता के मामले में मुग़ल सम्राट बहादुरशाह जफ़र (द्वितीय) के खि़लाफ सुनवाई शुरू।
- 1913 -अशुद्ध कच्चे तेल के ऊष्मीय भंजन के लिए विलियम मेरियम बर्टेन को एक पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1927-पहली व्यावसायिक टेलिफोन सेवा (रेडियो सहित) न्यूयॉर्क और लंदन के बीच में शुरू हुई।
- 1989 - जापान के सम्राट हिरोहितो का देहावसान, आकिहितो नये सम्राट घोषित।
- 1999 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के विरुद्ध महाभियोग की कार्रवाही शुरू।
- 2000 - जकार्ता (इंडोनेशिया) में 10 हज़ार मुसलमानों ने मोलुकस द्वीप समूह में ईसाईयों के विरुद्ध जेहाद की घोषणा की।
- 2003 - जापान ने विकास कार्यों में मदद के लिए भारत को 90 करोड़ डालर की मदद की घोषणा की।
- 2009 - आई टी कम्पनी सत्यम के चेयरमैन रामालेंगम राजू ने अपेन पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2010 - जम्मू-कश्मीर में श्रीनगर के ऐतिहासिक लाल चौक पर एक होटल में छिपे आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच लगभग 22 घंटे लंबी मुठभेड़ दो आतंकवादियों के मारे जाने के साथ ख़त्म हो गयी।
- 1947 - भारतीय लेखका शोभा डे का जन्म हुआ।
- 1950 - हिन्दी फि़ल्मों के हास्य अभिनेता जॉनी लीवर का जन्म हुआ।
- 1957 - हिन्दी फि़ल्मों की अभिनेत्री रीना रॉय का जन्म हुआ।
- 1966 - फि़ल्म निर्माता निर्देशक बिमल रॉय का निधन हुआ।
- 1745 - डेनमार्क के कीटविज्ञानी जोहान क्रिश्चियन फैब्रीशियस का जन्म हुआ, जो अ_ारहवीं शताब्दी के महानतम कीट वैज्ञानिकों में से एक थे। स्वीडिश प्रकृतिविद लीनियस के साथ पढऩे के बाद फैब्रिशियस यूरोप में कीट संग्रह देखने के लिए जगह-जगह गए और जितनी प्रजातियां उन्होंने देखीं, उनका विवरण उन्होंने प्रकाशित किया। उन्होंने कीटों की करीब 10 हजार प्रजातियों का नामकरण और वर्गीकरण किया। (निधन-3 मार्च 1808)
- 1925 -ब्रिटेन के संरक्षण जीवविज्ञानी तथा लेखक गेरॉल्ड मैल्कम डरेल का जन्म हुआ, जिन्होंने अपना जीवन लुप्तप्राय: प्रजातियों के संरक्षण में बिताया। उन्होंने अपनी युवावस्था में यूनान के ऊपोष्ण द्वीपों में अपनी पुस्तक माई फैमिली ऐन्ड अदर ऐनिमल्स के लिए बहुत सामग्री एकत्र की। (निधन- 30 जनवरी 1995)
- 1943-सर्बियाई-अमेरिकी आविष्कारक और अनुसंधानकर्ता निकोला टेस्ला का निधन हुआ, जिन्होंने 1883 में पहली प्रत्यावर्ती धारा-प्रेरित मोटर की रूपरेखा तैयार की तथा उसका निर्माण किया। (जन्म 9-जुलाई 1856)
- 1893-ऑस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री जोजफ़ स्टेफेन का निधन हुआ, जिन्होंने 1879 में विकिरण का नियम दिया जिसके अनुसार किसी कृष्णिका से प्रति सेकेन्ड विकिरित ऊर्जा की मात्रा उसके परम ताप के चौथे घात के समानुपाती होती है। ( जन्म-24 मार्च 1835)
- 1949 -दक्षिणी कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में डॉ. डैनियल चैपिन और डॉ. रिचर्ड फ्रैलिफ बेकर द्वारा जीन का पहला फोटोग्राफ लिया गया।
- 1971-अमेरिका में कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड चिकित्सा केन्द्र में पहली बार किसी वयस्क हृदय का प्रत्यारोपण किया गया।
- 2002 - भारत ने सीमा में घुस आया पाकिस्तान का जासूसी विमान मार गिराया, दक्षेस शिखर सम्मेलन सम्पन्न, काठमाण्डू घोषणा-पत्र में आतंकवाद के खात्में पर ज़ोर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर और भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बातचीत के बाद दिल्ली घोषणा-पत्र पर हस्ताक्षर, बांग्लादेश की मुद्रा से शेख़ मुजीब का चित्र हटाया गया ।
- 2007 - उत्तर प्रदेश का हिन्दी संस्थान की ओर से साहित्य के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक पुरस्कारों के अंतर्गत वर्ष 2007 के भारत भारती सम्मान केदारनाथ सिंह को प्रदान करने की घोषणा हुई।
- 2010- नई दिल्ली में यमुना बैंक-आनंद विहार सेक्शन की मेट्रो रेलों का परिचालन आरंभ।
- 1910 - भारतीय कर्नाटक संगीतकार जी. एन. बालासुब्रमनियम का जन्म हुआ।
- 1932 -हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार कमलेश्वर का जन्म हुआ।
- 1959 - भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव का जन्म हुआ।
- 1966 - ऑस्कर विजेता भारतीय संगीतकार ए आर रहमान का जन्म हुआ।
- 1847 - भारतीय कर्नाटक शास्त्रीय संगीतकार त्यागराज का जन्म हुआ।
- 1885 - आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रवर्तक भारतेन्दु हरिश्चंद्र का जन्म हुआ, जिन्होंने हरिश्चंद्र मैगजीन, कविवचन सुधा जैसी पत्रिका निकाली तथा अंधेरनगरी और भारत दुर्दशा आदि अनेक नाटक लिखा।
- 1795- फ्रांस की रसायन विज्ञानी एन्सेल्मे पायेन का जन्म हुआ, जिन्होंने औद्योगिक रसायनशास्त्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और सेल्युलोज़ की खोज की उनके पिता की फैक्ट्री में कई तरह के रसायन विकसित हुए और चीनी के शोधन का काम भी होता था। उन्होंने 1833 में डायेस्टेज़ नामक पहले एन्ज़ाइम की खोज की। (जन्म-12 मई 1871
- 1745 - फ्रांसीसी वैज्ञानिक जैकेस एटिएन मॉन्टगोल्फिए का जन्म हुआ, जिन्होंने अपने भाई जोसेफ मिशेल मॉन्टगोल्फिए के साथ मिलकर बिना रस्सी के गर्म हवा के गुब्बारे का निर्माण किया और पहला अपना प्रयोग गर्म धुएं से भरे टैफेटा के गुब्बारे के जरिए 5 जून 1783 को जनता के सामने दिखाया। (निधन-2 अगस्त 1799)
- 1884-ऑस्ट्रिया के अग्रणी आनुवांशिकविद ग्रेगर मेण्डल का निधन हुआ, जिन्होंने मटर के पौधे पर अपने प्रयोग किए और आनुवांशिकता के नियम दिए। वे प्रथम व्यक्ति थे जिन्होंने आनुवांशिकी विज्ञान की गणितीय नींव रखी।(जन्म- 22 जुलाई 1822)
- 1945-रूसी भू-रसायनज्ञ तथा खनिज विज्ञानी व्लादिमिर इवानोविच वरनेड्स्की का निधन हुआ, जो भू-रसायन तथा जैव-भू-रसायन के संस्थापक भी थे। नूस्फेयर अर्थात मानव के दिमाग द्वारा नियंत्रित जैवमंडल को प्रचलित करने वाले वे पहले व्यक्ति थे। (जन्म-12 मार्च 1863)
- 1691 -यूरोप में पहली बार करंसी नोट छपा। यह कागज़़ी मुद्रा स्वीडन के बैंक ने जारी की थी। इससे पहले तक स्वीडन में सिक्का चलता था जो चौकोर और बड़े आकार का होता था। सबसे पहले छपने वाले नोटों में से कुछ अब भी सुरक्षित हैं जो स्वीडन के संग्रहालय में रखे हुए हैं।
- 1896-पहली बार एक ऑस्ट्रियन अखबार वियेनर प्रेस ने जर्मन भौतिकशास्त्री विल्हेम रोएन्टजऩ द्वारा खोजे गए विकिरण के बारे में छापा जिसे बाद में एक्स-र कहा गया।
- 1999 - विक्टर जॉय वे पेरू के प्रधानमंत्री मनोनीत किये गए, आस्ट्रेलिया के कप्तान मार्क टेलर द्वारा 157 कैच पकडक़र विश्व रिकॉर्ड की स्थापना।
- 2000 - अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबॉल एवं सांख्यिकी महासंघ ने पेले को शताब्दी का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
- 2002 - दक्षेस शिखर सम्मेलन काठमाण्डू में शुरू, उद्घाटन सत्र में पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारत के साथ दोस्ती का हाथ बढ़ाया पर भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा- भरोसे के लायक़ नहीं।
- 2006 - भारत और नेपाल ने पारगमन संधि की अवधि को 3 महीने के लिए बढ़ाया।
- 2008 - उत्तर प्रदेश में वैट अध्यादेश लागू होने के बाद उत्तर प्रदेश व्यापार कर एक्ट 1948 समाप्त। भारतीय स्टील प्राधिकरण लिमिटेड (सेल) के लौह एवं स्टील अनुसंधान एवं विकास केन्द्र को वर्ष 2008 का गोल्डन पीकाक इनोवेटिव प्रोडक्ट्स सर्विस पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 2010 - हरित राजस्थान अभियान के तहत डूंगरपुर जि़ला प्रशासन द्वारा जि़ले भर में फैली बंजर पहाडिय़ों की हरितिमा लौटाने के लिए 11 व 12 अगस्त 2009 को किए गए 6 लाख से अधिक पौधारोपण की मुहिम को गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में सम्मिलित कर लिया गया।
- 1941-भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी मंसूर अली ख़ान पटौदी का जन्म हुआ।
- 1982 -हिन्दी फि़ल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक सी. रामचन्द्र का निधन हुआ।
- 1794 -अमेरिका में मृदा विज्ञान के जनक एडमन्ड रफेन का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि बेकार मृदा की उर्वरता कैसे बचाई जा सकती है। उन्होंने बताया कि किस तरह से एक ही फसल बोने से मिट्टी अम्लीय हो जाती है। उन्होंने चिकनी मिट्टी के छिडक़ाव द्वारा अम्लीयता को ठीक करने का उपचार बताया। (निधन-18 जून 1865)
- 1855 - ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ की खोज करने वाले किंग कैम्प जिलेट का जन्म हुआ, जिन्होंने अपनी निरंतर कोशिशों से उन्होंने ऐसी वस्तु का आविष्कार किया जिसे हर व्यक्ति इस्तेमाल कर सके। 1895 में उन्होंने अपरिष्कृत डिस्पोज़ल रेजऱ ब्लेड का निर्माण किया। उन्होंने बोस्टन में अपनी सेफ्टी रेजऱ तथा ब्लेड बनाने के लिए स्वयं की जिलेट सेफ्टी रेजऱ कम्पनी की स्थापना की। (निधन- 9 जुलाई 1932)
- 1981-अमेरिकी वैज्ञानिक हैरॉल्ड यूरे का निधन हुआ, जिन्हें 1932 में ड्यूटेरियम यानी हाइड्रोजन के भारी प्रकार की खोज करने के लिए वर्ष 1934 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। वे परमाणु बम के विकास में भी सक्रिय रहे। इसके अलावा उन्होंने धरती के आदिम वातावरण के बारे में 1953 में स्टैलेन मिलर के साथ किए अपने प्रयोग में बताया। (जन्म 29 अप्रैल 1893)
- 1948- म्यांमार ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता प्राप्त की।
- 1958-रूसी उपग्रह स्पुटनिक 1, मानव निर्मित पहली वस्तु जिसने पृथ्वी का चक्कर लगाया। यह 92 दिन बाद वापस धरती पर पृथ्वी के वातावरण में गिर कर नष्ट हो गया। स्पुटनिक 1 कज़ाकस्तान से प्रक्षेपित हुआ था। यह पृथ्वी के 5 सौ मील ऊपर 20 हजार मील प्रति घण्टे की रफ्तार से 95 मिनट में पृथ्वी का एक चक्कर लगाता था।
- 1966 -भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम समझौता कराने के उद्देश्य से ताशक़ंद नामक समझौता हुआ। इस समझौते के परिणाम स्वरूप भारत और पाकिस्तान के बीच दूसरा युद्ध समाप्त हो गया।
- 1998 - बांग्लादेश ने भारत को उल्फा महासचिव अनूप चेतिया को सौंपने से इंकार किया।
- 1999 - मंगल ग्रह पर भाप का विश्लेषण करने हेतु अमेरिकी यान मार्स पौसर लैंडर प्रोब का प्रस्थान।
- 2004 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और पाक प्रधानमंत्री जमाली के बीच इस्लामाबाद में वार्ता आयोजित।
- 2008- गुजरात में मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी मंत्रिमण्डल में 18 नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी। अमेरिका ने श्रीलंका को सैन्य उपकरणों और सेवाओं की आपूर्ति पर रोक लगायी।
- 2009- पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी ने यूपीए से नाता तोड़ा।
- 2010- भारत में स्टॉक एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया के आदेश पर शेयर बाज़ारों के खुलने का समय एक घंटा पहले सुबह 9 बजे कर दिया गया।
- 1925 - - कवि गोपाल दास नीरज का जन्म हुआ।
- 1931 - अभिनेत्री निरुपा रॉय का जन्म हुआ।
- 1925 - हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता प्रदीप कुमार का जन्म हुआ।
- 1994 - हिन्दी फि़ल्मों के मशहूर संगीतकार राहुल देव बर्मन (आर. डी. बर्मन) का निधन हुआ।
- 1642- ब्रिटेन के भौतिक शास्त्री चिंतक और गणितज्ञ आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ।
- 1809-फ्रांसीसी शिक्षक लुई ब्रेल का जन्म हुआ जिन्होंने दृष्टिहीन लोगों के लिए अत्यन्त महत्वपूर्ण ब्रेल लिपि का अविष्कार किया जिससे आज दृष्टिहीन लोग खुद से लिखने और पढऩे में सक्षम हो सके हैं। (निधन-6 जनवरी 1952)
- 1813-ध्वन्यात्मक आशुलिपि के अन्वेषक तथा इंग्लैन्ड के लोकहितैशी प्रधानाचार्य सर आइजक़ पिटमैन का जन्म हुआ, जिनकी आशुलिपि प्रणाली को शुरुआत में मुफ्त में पढ़ाया जाता था और जो हिन्दी तथा तमिल समेत कई भषाओं में अपनाई गई। उन्होंने अपनी पुस्तक स्टेनोग्राफिक साउन्डहैन्ड (1837) में इमले की जगह ध्वन्यात्मक सिद्धान्तों पर आधारित आशुलिपि पर बल दिया। (निधन-12 जनवरी 1897)
- 1961- ऑस्ट्रियन सैद्धान्तिक भौतिकशास्त्री इर्विन श्रोडिन्गर का निधन हुआ, जिन्होंने क्वॉन्टम मैकेनिक्स में अपने समीकरण द्वारा अभूतपूर्व योगदान दिया। इन्होंने ब्रिटिश भौतिकशास्त्री पी.ए.एम.डिरैक के साथ 1933 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्त किया। उन्होंने एलेक्ट्रॉनों की तरंग प्रवृत्ति को समायोजित करने के लिए बोर के परमाणु नमूने को संशोधित किया। (जन्म 12 अगस्त 1887)
- 1995 - अमेरिकी सान्सकृतिक मानवविज्ञानी वर्तमान मानव विज्ञान पत्रिका के संस्थापक तथा फॉक्स प्रोजेक्ट के चालक सॉल टैक्स का निधन हुआ, जिन्होंने 1948 से 1962 तक भारतीयों के साथ काम किया। (जन्म 30 अक्टूबर 1907)
- 1894 - रवीन्द्र नाथ टैगोर ने शांति निकेतन में पौष मेला का उद्घाटन किया।
- 1901 - शांति निकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम खुला।
- 1926 - स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
- 1929 - महात्मा गांधी लॉर्ड इरविन से मिले।
- 1968 - देश का पहला मौसम विज्ञान राकेट मेनका का प्रक्षेपण।
- 1993 - अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश एवं रूस के राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन द्वारा स्टार्ट द्वितीय संधि पर हस्ताक्षर किया गया।
- 1995 - हरियाणा के डबवाली में एक स्कूल में लगी भीषण आग में 360 लोगों की मौत।
- 1998 - अल्जीरियाई इस्लामी विद्रोह में 412 लोगों की हत्या।
- 2000 - कलकत्ता का नाम आधिकारिक रूप से कोलकाता रखा गया।
- 2002 - काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक में पाकिस्तान बेनकाब, भारत ने आतंकवादियों व अपराधियों के खिलाफ सबूत सार्वजनिक किए।
- 2004 - 12वें सार्क सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इस्लामाबाद पहुंचे।
- 2005 - यूएसए ने तमिलनाडु में सुनामी पीडि़तों को साफ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 6.2 करोड़ रुपये की सहायता की घोषणा की।
- 2007 - चीन की मारग्रेट चान ने विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक पद की कमान सम्भाली।
- 2008 - बिजली उपकरण इंडो एशियन फ्युजगीयर लिमिटेड ने उत्तराखण्ड में हरिद्वार में 40 करोड़ रुपये के निवेश से नया अत्याधुनिक विचारगियर संयंत्र खोलने की घोषणा की। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की 15 सदस्यीय टीम में लीबिया, वियतनाम, क्रोएशिया, कोस्टारिका और बुर्किनाफासो का पांच नए अस्थायी सदस्यों के रूप में चयन किया गया।
- 1831 -सामाजिक कार्यकर्ता सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ।
- 1915- प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक -चेतन आनंद का जन्म हुआ।
- 1972-लेखक व नाटककार मोहन राकेश का निधन हुआ।
- 2002-भारत के प्रसिद्ध रॉकेट वैज्ञानिक सतीश धवन का निधन हुआ।
- 1698 -इटली के लेखक और कवि पीटर मेताज़ताजिय़ो का जन्म हुआ। उन्होंने अपनी पहली ट्रेजडी 14 वर्ष की आयु में लिखी। ख्याति मिलने के बाद वे वियना जाकर आस्ट्रिया के दरबारी शायर बन गये। सन 1782 में उनका निधन हो गया।
- 1875- फ्रांस के साहित्यकार और शब्दकोष विशेषज्ञ पियरलारोस का निधन हो गया। वे 1817 ईसवी में जन्में। लारोस शिक्षा प्राप्ति के साथ ही अपने पिता के कारख़ाने में भी काम करते थे और उसी समय से उन्होंने शब्दकोष का संकलन आरंभ कर दिया। लारोस उन लोगों में से थे जिन्होंने फ्रांसीसी विद्यालयों की शिक्षा पद्धति को अच्छा बनाया और पुस्तकों को सरल भाषा में लिखा।
- महत्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव- राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा सप्ताह।
- 1843-डाक सेवा, वर्तमान समय की भांति नियमित रूप से आरंभ हुई और आस्ट्रिया की राजधानी विएना में पहली पत्रपेटिका लगाई गयी।
- 1839-फ्रांस के फोटोग्राफर लुइस डेग्यूरे ने पहली बार चांद की तस्वीर खींची।
- 1960- जॉन रेनॉल्ड्स ने सौर मंडल की आयु 4 अरब 95 करोड़ वर्ष बतलाई।
- 1954- भारत में पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना की गई थी। भारत रत्न पुरस्कार भी प्रारंभ किए गए।
- 1973- जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
- 1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
- 1991- तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
- 2001 - बांग्लादेश में फ़लवा अवैध घोषित।
- 2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
- 2009- रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।
- 2010-सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एमवी प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।
- 1878 -केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म हुआ।
- 1940 - भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वद्र्धन का जन्म हुआ।
- 2011- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का निधन हुआ।
- 1822 -जर्मनी के महान वैज्ञानिक रुडॉल्फ क्लॉशियस का जन्म हुआ, जो ऊष्मागतिकी (थर्मोडॉयनॉमिक्स) के संस्थापकों में से एक थे। जिन्होंने ऊष्मागतिकी के प्रथम और द्वितीय नियम प्रतिपादित किए।(निधन- 24 अगस्त 1888)
- 1872 -अमेरिकन रसायनशास्त्री अल्बर्ट कूम्ब्स बार्नेस का जन्म हुआ, जिन्होंने एन्टिसेप्टिक ऐर्गाइरॉल (1902) की खोज की। यह एक सिल्वर-प्रोटीन यौगिक है जो जलीय घोल में इस्तेमाल होता था। बार्नेस का सोचना था कि वह अपने साथी नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बना सकता है। (निधन-24 जुलाई 1951)
- 1892 -अंग्रेज़ खगोलशास्त्री सर ज्यॉर्ज बिडेल ऐरी का निधन हुआ, जो सातवें ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल बने। अपने जीवन में उन्होंने प्रकाशिकी में व्यतिकरण धारियों पर अनुसंधान किया, इन्द्रधनुष का गणितीय अध्ययन किया, और एक गहरी खदान में ऊपर-नीचे झूलते हुए पेन्डुलम की सहायता से पृथ्वी के घनत्व की गणना की। (जन्म-27 जुलाई 1801)
- 1917-अंग्रेज़ नृविज्ञानी (मानव वैज्ञानिक) सर ऐडवर्ड बर्नेट टेलर का निधन हुआ, जो सांस्कृतिक नृविज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। अमेरिका की यात्रा करने के बाद वे क्यूबा गए जहां पर वे मानव जाति वैज्ञानिक हेनरी क्रिस्टी से मिले। उन्होंने साथ में मैक्सिको के दौरे किए, जहां क्रिस्टी के प्रभाव ने टेलर की मानवविज्ञान की रुचि को और बढ़ावा दिया। (जन्म 2 अक्टूबर 1832)
- 1862 - भारतीय दंड संहिता लागू किया गया।
- 1877 - इंग्लैण्ड की महारानी विक्टोरिया भारत की साम्राज्ञी बनी।
- 1896 -जर्मन वैज्ञानिक विल्हेम रोएन्टजऩ ने एक्स किरणों के बारे में लिखित सामग्री और कुछ फोटोग्राफ अपने मित्र वैज्ञानिकों को भेजे और फिर लोगों को पहली बार एक्स किरणों के बारे में पता चला।
- 1906 - ब्रिटिश सरकार ने भारतीय मानक को स्वीकार किया।
- 1950 - अजाइगढ़ का राज्य भारत संघ में मिलता है।
- 1959 - आज ही के दिन क्यूबा के राष्ट्रपति फ्लुजेंसियो बतिस्ता को 32 साल के फि़देल कास्त्रो और उनके लगातार बढ़ते आ रहे साथियों के कारण देश छोड़ कर भागने को मजबूर होना पड़ा था।
- 1978 - एयर इंडिया के एक विशालकाय बोइंग जहाज़ 747 जहाज़ ने शाम के धुंधलके में बंबई के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए उड़ान भरी और चंद ही मिनटों में समुद्र में गिर गया। जहाज़ पर सवार सभी 213 लोग इस हादसे में मारे गए।
- 1985 - लीबिया सरकार द्वारा सभी नागरिकों के लिए सैन्य प्रशिक्षण अनिवार्य घोषित।
- 1993 - चेकोस्लोवाकिया का दो स्वतंत्र गणराज्यों- चेक एवं स्लोवाक के रूप में विभाजन।
- 1994 - उत्तरी अफ्रीका मुक्त व्यापार समझौता (नाफ्टा) व्यापारिक बना।
- 1995 - विश्व व्यापार संगठन अस्तित्व में आया।
- 1997 - भारत-बांग्लादेश के मध्य जल बंटवारे की संधि प्रभावी।
- 1999 - यूरोप के 11 देशों की साझी मुद्रा यूरो का प्रचलन प्रारम्भ।
- 2001 -कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर पर कोलकाता हुआ।
- 2004 - चेक राष्ट्रपति वाक्लाव हावेल को गांधी शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। सार्क देशों ने दक्षिण एशिया को मुक्त व्यापार क्षेत्र बनाने वाली साफ्टा संधि और सार्क आतंकवाद विरोधी संधि को मंजूरी दी।
- 2006 - दक्षेस देशों के बीच मुक्त व्यापार समझौता साफ़्टा लागू।
- 2008- भूटान के इतिहास में पहली बार चुनाव में जीते नेशनल काउंसिल के 15 प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई।
- 1892 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का जन्म हुआ।
- 1971 - ग्वालियर राजघराने के स्वर्गीय माधवराव सिंधिया के पुत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया का जन्म हुआ।
- 1874 -जाने माने अमेरिकन भौतिकशास्त्री और रेडियो इंजीनियर अलबर्ट हॉयट टेलर का जन्म हुआ, जो नौसैनिक राडार के जनक के रूप में जाने जाते हैं। इन्होंने अमेरिका में राडार के विकास की नींव रखी। (निधन-11 दिसम्बर 1961)
- 1894-भारत के प्रमुख गणितज्ञों तथा भौतिक वैज्ञानिकों में से एक सत्येन्द्र नाथ बोस का जन्म हुआ जिन्होंने अलबर्ट आइन्स्टाइन के साथ प्रसिद्ध बोस-आइन्स्टाइन सांख्यिकी का प्रतिपादन किया, और क्वॉन्टम सिद्धान्त तथा प्लांक के कृष्णिका विकिरण नियम के बारे में भी लिखा। आज ये क्वॉण्टम भौतिकी क्षंत्र में अनुसंधान के बुनियादी साधन हैं।(निधन-4 फरवरी 1974)
- 1995 - अमेरिकन वैज्ञानिक यूजीन पॉल विग्नर का निधन हुआ, जिन्हें 1963 में क्वॉन्टम अभियान्त्रिकी में अभूतपूर्व योगदान के लिए मारिया गोएपर्ट मेयर और जोहानेस हेन्स जेनसेन के साथ संयुक्त रूप से पुरस्कार प्राप्त किया। इन्होंने परमाणु के नाभिक और मूलकणों के सिद्धान्त तथा मूलभूत समरूपता सिद्धान्त में योगदान देकर परमाणु बम तथा परमाणु ऊर्जा के विकास में अहम भूमिका निभाई। (जन्म 17 नवम्बर 1902)
- महत्वपूर्ण दिवस -आर्मी मेडिकल कोर स्थापना दिवस, नागालैंड दिवस, राष्ट्रीय विज्ञान कांग्रेस स्थापना दिवस।
- 1600- पूर्वी, दक्षिण-पूर्वी एशिया और ख़ास तौर पर भारत के साथ व्यापार के लिए इसी दिन ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ प्रथम ने शाही फऱमान जारी करते हुए ईस्ट इंडिया कंपनी को पंजीकृत किए जाने के आदेश जारी किए थे।
- 1802 - पेशवा बाजीराव द्वितीय को ब्रिटिश संरक्षण प्राप्त हुआ।
- 1861 - चेरापूंजी (असम में 22990 मिमि बारिश हुई जो विश्व में किसी भी स्थल पर होने वाली सर्वाधिक वर्षा है।
- 1879 -न्यूजर्सी के मेनलो पार्क में अन्वेषक थॉमस एडिसन ने पहली बार अपने विद्युत लैंप का प्रदर्शन किया।
- 1929 - महात्मा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने लाहौर में पूर्ण स्वराज्य के लिए आंदोलन शुरू किया।
- 1951-रेडियोधर्मी ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में बदलने वाली पहली बैटरी की घोषणा हुई।
- 1981 - घाना में सैनिक क्रांति द्वारा राष्ट्रपति डाक्टर लिम्मान सत्ताच्युत एवं फ़्लाइट लेफ़्िटनेंट जेरी रालिंग्स ने सत्ता संभाली।
- 1984 - राजीव गांधी 40 वर्ष की उम्र में भारत के सातवें प्रधानमंत्री बने। मो. अज़हरुद्दीन ने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलकर अपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट जीवन की शुरुआत की।
- 1988 - परमाणु प्रतिष्ठानों पर हमले रोकने के लिए भारत और पाकिस्तान ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया जो 27 जनवरी 1991 से प्रभावी हुआ।
- 1997 - मोहम्मद रफ़ीक तरार पाकिस्तान के 9वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1998 - रूस द्वारा कजाकिस्तान अंतरिक्ष केंद्र से तीन उपग्रहों का सफल प्रक्षेपण।
- 2001 - भारत ने पाकिस्तान को 20 वांछित अपराधियों की सूची सौंपी; अर्जेन्टीना के राष्ट्रपति फर्ऩांडों रूआ ने अपने पद इस्तीफ़ा दिया।
- 2003 - भारत और सार्क के दूसरे देशों के विदेश सचिवों ने शिखर सम्मेलन से पहले वार्ता शुरू की।
- 2004 - ब्यूनर्स आयर्स (अर्जेन्टीना) के एक नाइट क्लब में आग लगने से 175 लोगों की मौत।
- 2005 - सुरक्षा कारणों से संयुक्त राज्य अमेरिका ने मलेशिया में अपने दूतावास को अनिश्चित काल के लिए बंद किया।
- 2007 - म्यांमार की सैन्य सरकार ने सात विपक्षी नेताओं को गिरफ़्तार किया।
- 1956 - मध्यप्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री पंडित रवि शंकर शुक्ल का निधन हुआ।
- 1952- न्यूज़ीलैण्ड के गणितज्ञ वॉन फ्रेड्रिक रैन्डल जोन्स का जन्म हुआ, हैं जिन्हें फंक्शनल विश्लेषण एवं नॉट सिद्धान्त के लिए 1990 में फील्ड मेडल मिला। सन् 1984 में इन्होंने वॉन न्यूमैन अल्जेब्रा और ज्योमैट्रिक टोपोलॉजी में परस्पर सम्बन्ध ढूंढ़ा।
- 1898 -माया सभ्यता के लोगों के बारे में अध्ययन करने वाले जाने माने अंग्रेज़ नृवंश विज्ञानी सर जॉन ऐरिक सिडनी थॉमसन का जन्म हुआ। (निधन- 9 सितम्बर 1975)
- 1940 -फ्रांसीसी चिकित्सक और भौतिकविद् आर्सेन डी अर्सॉन्वल का निधन हुआ, जो विद्युत, ऊष्मा एवं प्रकाश को चिकित्सा में लाने वाले अग्रणी माने जाते हैं। (जन्म 8 जून 1851)
- 1679-इटली के शरीर क्रिया विज्ञानी गियोवानी अल्फॉन्सो बोरेली का निधन हुआ, जो मांसपेशीय गतियों और शरीर के अन्य कार्यों को स्थैतिकी और गतिकी के नियमों के अनुसार समझाने वाले पहले व्यक्ति थे। (जन्म 28 जनवरी 1608)
1913 -डॉ. विलियम डेविड कूलिज ने लैम्प के फिलामेन्ट के लिए मृदु टंग्सटन बनाने का तरीका पेटेन्ट कराया।
1924 -एड्विन हबल ने आकाशगंगा के अलावा बाहर दूसरी नीहारिका के होने की घोषणा की।
1947-रोमानिया के नरेश के त्यागपत्र के साथ ही इस देश में राजशाही शासन व्यवस्था का अंत हुआ और लोकतंत्र की स्थापना हुई।
1996 - ग्वाटेमाला में गत 36 वर्षों से चला आ रहा गृहयुद्ध समाप्त।
2000 - जनरल उमर-इल बशील दोबारा सूडान के राष्ट्रपति चुने गये, कोलंबिया विश्व का सबसे हिंसक एवं ख़तरनाक देश घोषित।
2001 - लश्कर-ए-तोइबा का संस्थापक प्रमुख हफ़ीज मोहम्मद पाकिस्तान में गिरफ़्तार; महमूद अजहर जेल भेजे गए।
2006 - इराक के पूर्व कथित तानाशाह सद्दाम हुसैन को फ़ांसी दी गई।
2007 - स्वर्गीय बेनजीर भुट्टो के पुत्र बिलावल को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी का चेयरमैन चुना गया।
2008 - सूर्यशेख गांगुली ने 46वीं राष्ट्रीय ए शतरंज चैम्पियनशिप का खिताब जीता।
1975 - दुष्यंत कुमार, हिन्दी के कवि और गज़़लकार।
1990 - रघुवीर सहाय, हिन्दी के साहित्यकार व पत्रकार।
2009 - राजेन्द्र अवस्थी-भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और कादम्बिनी पत्रिका के सम्पादक।
1931-वेल्श के मौसम विज्ञानी सर जॉन थ्योडर हॉटन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1960 के दशक के अंत में लोगों का ध्यान कार्बन डाइआक्साइड की बढ़ती मात्रा की तरफ खींचा जो कि ग्लोबल वार्मिंग का एक प्रमुख कारण है। इसे हरितगृह प्रभाव (ग्रीनहाउस इफेक्ट) कहते हैं।
1934-अमेरिकी खगोल भौतिकविद् जॉन बी. बैह्कॉल का जन्म हुआ, जिन्होंने न्यूट्रीनो खगोल भौतिकी के विकास में अग्रणी भूमिका निभायी। जिन्होंने बताया कि न्यूट्रीनो (अपपरमाण्विक कण जिनमें आवेश नहीं होता, और द्रव्य के साथ बेहद कमज़ोर परस्पर करते हैं) यह समझने में सहायक हो सकते हैं कि तारे कैसे चमकते हैं।
1691-ऐंग्लो-आयरिश रसायनज्ञ और प्राकृतिक दार्शनिक रॉबर्ट बॉयले का निधन हुआ, जो गैस की विशेषताओं पर प्रयोग की पहल करने के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने गैस की विशेषताओं पर अपने नियम दिए। वे लन्दन की रॉयल सोसाइटी के संस्थापक सदस्यों में एक थे।(जन्म 25 जनवरी 1627)
1695 -अंग्रेज़ गणितज्ञ सर सैम्युअल मॉर्लैण्ड का निधन हुआ, जिन्होंने मैकेनिकल कैल्कुलेटर का आविष्कार किया।(जन्म 1625)।
- 1980 - सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का देहान्त।
- 1984- लोक सभा की 508 में से 401 सीटें अपने नाम कर, 28 दिसंबर 1984 को कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय नाव जीता था। इस चुनाव में 28 सीटें जीतकर तेलुगु देसम सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के तौर पर उभरी।
- 1985 - श्रीलंका ने 43 हजार भारतीयों को नागरिकता प्रदान की।
- 1987 -अंतरिक्ष यात्री युरी रोमैनेन्को ने रिकॉर्ड 326 दिनों की अंतरिक्ष उड़ान पूरी की तथा सोयुज़ अंतरिक्षयान से कज़ाकिस्तान में बर्फ से ढंके एक स्थान पर उतरे।
- 1989 - वाक्लाव हाबेल 1948 के बाद पहली बार चेकोस्लोवाकिया के ग़ैर-साम्यवादी राष्ट्रपति चुने गए।
- 1997- हांगकांग में रहस्यमय बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए करीब 14 लाख मुर्गों को मारा गया।
- 1996 - नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति।
- 1998 - विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन।
- 2002 - पाकिस्तान पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति।
- 2004 - सुनामी लहरों के कारण इंडोनेशिया में मरने वालों की संख्या 60 हजार पहुंची।
- 2006 - चीन ने वर्ष 2006 में राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया।
- 2008 - प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हो गया।
- 1942- हिन्दी फि़ल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का जन्म हुआ।
- 1844 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष वोमेश चन्द्र बनर्जी, का निधन हुआ।
- 1967 - प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायकओंकारनाथ ठाकुर का निधन हुआ।
- 1863 - स्विस हृदय विज्ञानी विल्हेम हिस का जन्म हुआ, जिन्होंने 1893 में संशोधित मांसपेशीय रेशों के समूह के बारे में बताया, जिसे बण्डल आफ हिस कहते हैं। यह हृदय के संवेग संचालन तंत्र का निर्माणक भाग होता है। (निधन-10 नवम्बर 1934)
- 1766-स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ और आविष्कारक चाल्र्स मैसिन्टश का जन्म हुआ, जिन्होंने रबर से निर्मित जलरोधी वस्त्रों का आविष्कार किया। आज रेनकोट के निर्माण में इनका ही योगदान माना जाता है। (निधन-25 जुलाई 1843)
- 1960- अमेरिकी वैज्ञानिक फ्रेड्रिक फ्यूलर रसेल का निधन हुआ, जिन्होंने टायफाइड बुखार के लिए पहली सफल वैक्सीन का निर्माण किया। (जन्म-17 अगस्त 1870)
- 1929-जर्मन इंजीनियर, इंजन डिज़ाइनर विल्हेम मेबैक का निधन हुआ, जिन्होंने स्प्रे कार्ब्युरेटर का आविष्कार किया और साथ में (1900-1901) में पहले मर्सीडीज़ वाहन के निर्माण में मुख्य डिज़ाइनर की भूमिका निभायी। (जन्म-9 फरवरी 1846)
- 1849-ऐसा कहा जाता है कि ड्राइक्लीनिंग की खोज अचानक तब हुई जब एम. जॉली बेलिन नामक एक दरजी के मेज़दान पर उसका लैम्प गिरा जिसमें तारपीन का तेल था। उन्होंने पाया कि जहां तेल गिरा था वह जगह साफ हो गई थी। उसके बाद उन्होंने पहली ड्राइ-क्लीनिंग की दुकान खोली।
- 1869-विलियम फिनले सेम्पल को च्यूइंग गम के लिए पेटेन्ट हासिल हुआ।
- 1896- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कोलकाता अधिवेशन में पहली बार बन्दे मातरम् गाया गया।
- 1926- इंपिरियल एयरवेज ने भारत और इंग्लैंड के बीच यात्री और डाक सेवा शुरू की।
- 1928- कोलकाता में पहली बार बोलती फि़ल्म मेलोडी ऑफ लव प्रदर्शित हुई।
- 1995 - पोलैंड के अन्वेषक मारके कार्मिस्की एक ही वर्ष में उत्तरी एवं दक्षिणी धु्रवों पर झंडा फहराने वाले पहले व्यक्ति बने, विश्व सिनेमा का दूसरी सदी में प्रवेश।
- 2002 - मशहूर फ़ैशन फ़ोटोग्राफऱ हर्वे रिट्स का लास एंजेल्स में निधन।
- 2003 - इस्रायल ने कजाकिस्तान के बैंकानूर अंतरिक्ष स्टेशन से दूसरा वाणिज्य उपग्रह छोड़ा।
- 2007 - रूस ने ईरान के बुशेहर विद्युत संयंत्र के लिए परमाणु ईधन की दूसरी खेप खेप भेजी।
- 2008- अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कवि और साहित्यकार प्रो. सुरेश वात्स्यायन का निधन।
- 1937 - भारतीय उद्योगपति रतन टाटा का जन्म हुआ।
- 1952 -भारतीय राजनेता अरुण जेटली का जन्म हुआ।
- 1972 - वकील, लेखक, राजनीतिज्ञ और दार्शनिक चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का निधनहुआ।
- 1977 -हिन्दी कवि सुमित्रानंदन पंत का निधन हुआ।
- 1798 - स्कॉटलैण्ड के खगोलशास्त्री थॉमस हेन्डरसन का जन्म हुआ, जो पहले स्कॉटिश ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल (1834), जो किसी तारे (अल्फा सेन्टॉरी, केप ऑफ गुड होप में देखा गया) का पैरेलेक्स मापने वाले पहले वैज्ञानिक थे। (निधन-23 नवम्बर 1844)
- 1814-अंग्रेज़ कृषि विज्ञानी सर जॉन बैनेट लैवेस का जन्म हुआ, जिन्होंने कृत्रिम उर्वरक उद्योग की स्थापना की और विश्व का पहला कृषि अनुसंधान केन्द्र खोला। (निधन- 31 अगस्त 1900)
- 1919-स्वीडन के भौतिकविद् जोहानेस रॉबर्ट रिडबर्ग का निधन हुआ, जिन्होंने 1890 में किसी तत्व की स्पेक्ट्रल लाइन के तरंग संख्याओं से संबंधित इम्पीरिकल सूत्र में रिडबर्ग स्थिरांक दिया। (जन्म 8 नवम्बर 1854)
- 1923 -फ्रांसीसी सिविल इंजीनियर गुस्टैव ऐफिल का निधन हुआ, जिन्हें धातु के ढांचों के निर्माण में प्रसिद्धि प्राप्त थी। जिन्होंने पेरिस में ऐफिल टॉवर का निर्माण किया।(जन्म-15 दिसम्बर 1832)
- 1831 -चाल्र्स डार्विन ने बीगल बोट के जरिए में अपनी वैज्ञानिक यात्रा शुरू की।
- 1845 -पहली बार डॉ. क्रॉफॉर्ड डब्ल्यू. लॉंग ने शिशु जन्म के समय निश्चेतक के रूप में ईथर का प्रयोग किया।
- 1945 - वैश्विक अर्थव्यवस्था को मज़बूती प्रदान करने के लिए विश्व बैंक की स्थापना की गई।
- 1960-फ्रांस ने अफ्रीका के सहारा रेगिस्तान में तीसरा परमाणु परीक्षण किया था। इस परीक्षण के साथ ही फ्रांस ऐसे परमाणु प्रक्षेपास्त्र विकसित करने के कऱीब पहुंच गया था।
- 1979 - अफग़़ानिस्तान ने राजनीतिक परिवर्तन एवं हफीजुल्लाह अमीन की सैनिक क्रांति में हत्या।
- 1985- यूरोप के विएना और रोम हवाई अड्डों पर 1985 में 27 दिसंबर के दिन ही चरमपंथियों ने हमला कर दिया था जिसमें कम से कम 16 लोग मारे गए थे और सौ से ज़्यादा ज़ख्मी हो गए थे।
- 1998 - चीन के परमाणु कार्यक्रम के जनक वांगकान धांग का निधन।
- 2000 - आस्ट्रेलिया में विवाह पूर्व संबंधों को क़ानूनी मान्यता।
- 2001 - भारत-पाक युद्ध रोकने के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका व रूस सक्रिय; लश्कर-ए-तोइबा ने अब्दुल वाहिद कश्मीरी को अपना नया प्रमुख नियुक्त किया; संयुक्त राष्ट्र ने पाक आतंकवादी संगठन उम्मा-ए-तामीर ए बो के खाते सील करने के आदेश दिये।
- 2002 - ईव नामक पहले मानव क्लोन ने संयुक्त राज्य अमेरिका में जन्म लिया।
- 2007 - रावलपिंडी के पास पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की गोली मारकर हत्या।
- 1797 - उर्दू-फ़ारसी के प्रख्यात शायर ग़ालिब का जन्म हुआ।
- 1965 - अभिनेता सलमान खान का जन्म हुआ।
- 1927-उत्तराखंड के पहले मुख्यमंत्री नित्यानंद स्वामी का जन्म हुआ।
- 1822-फ्रांसीसी रसायनज्ञ लुई पाश्चर का जन्म हुआ, जो सूक्ष्मजीव विज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। जिन्होंने तरल पदार्थों में हानिकारक जीवाणुओं को नष्ट करने के लिए एक निश्चित तापमान पर रखने की विधि खोजी जिसे पाश्चरीकरण कहा जाता है। (निधन-28 सितम्बर 1895)
- 1571- जर्मन खगोलशास्त्री जोहानेस केप्लर का जन्म हुआ, जिन्होंने ग्रहों की गति के तीन नियम दिए जिन्हें केप्लर के नियम के नाम से जाना जाता है। (निधन-15 नवम्बर 1630)
- 1914-अमेरिकी रसायनज्ञ चाल्र्स मार्टिन हॉल का निधन हुआ, जिन्होंने एल्युमिनियम को उसके अयस्क से अलग करने का सस्ता विद्युत अपघटनी तरीका निकाला। (जन्म 6 दिसम्बर 1863)
- 1923-अमेरिकी ग्लास निर्माता माइकल जोजफ़ ओवेन्स का निधन हुआ, जिन्होंने स्वचालित ग्लास बनाने वाली मशीन का अविष्कार किया जिसने इस उद्योग में सचमुच एक क्रांति ला दी।(जन्म 1 जनवरी 1859)
- 1898 -पोलिश-फ्रांसीसी विज्ञानी, मैरी स्क्लोडोव्स्का क्यूरी ने पिचब्लेन्ड अयस्क पर काम करते हुए रेडियोधर्मी तत्व रेडियम की खोज की।
- 1975-पहले यात्री सुपरसोनिक जेट ट्युपोलेव-144 ने मास्को से अल्मा-अटा (कज़ाकिस्तान) के लिए पहली बार उड़ान भरी।
- 1990- ईरान के धार्मिक नेता अयातुल्लाह अली खुमैनी ने बयान दिया कि पैग़म्बर हजऱत मोहम्मद की निंदा के लिए लेखक सलमान रूशदी पर मौत का फ़तवा जारी रहेगा।
- 2002 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।
- 2004- हिंद महासागर में आए भयंकर भूकंप और उसके प्रभाव से शुरू हुई सुनामी में दक्षिणी एशिया में 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। तेरह देशों को मिलाकर कुल मरने वालों की तादाद दो लाख थी।
- 2006 - शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
- 2007 - तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किए।
- 1899 - स्वतंत्रता सेनानी अमर शहीद ऊधम सिंह का जन्म हुआ।
- 1530- मुग़ल सम्राट बाबर का निधन हुआ।
- 1976 - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक यशपाल का निधन हुआ।
- 1893 -चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष माओ ज़े तुंग का जन्म हुआ।
- 1896 -जर्मनी के इतिहासकार हेनरी टोराइचके का निधन हुआ। वे 1834 ईसवी में पैदा हुए थे। उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और विश्वसनीय माना जाता है। उनकी इस पुस्तक का नाम है जर्मनी 19वीं शताब्दी में।
- 1838 -जर्मन रसायन विज्ञानी क्लीमेन्स एलेक्ज़ेण्डर विन्कलर का जन्म हुआ, जिन्होंने 1886 में जर्मेनियम तत्व की खोज की।(निधन-8 अक्टूबर 1904)
- 1825- जर्मन चिकित्सक फेलिक्स होप्पे-सेयलर का जन्म हुआ जो जैव रसायन विज्ञान के अग्रणी माने जाते हैं। उन्होंने नई तकनीक अवशोषण स्पेक्ट्रोस्कोपी के द्वारा रक्त और मूत्र के रसायन का अध्ययन किया। (निधन-10 अगस्त 1895)
- 1985-अमेरिकी जन्तु विज्ञानी ड्यान फॉज़ी का निधन हुआ, जिन्होंने रवान्डा, मध्य अफ्रीका के पहाड़ी तथा जंगली गोरिल्लों पर बरसों तक निरंतर अध्ययन किया। उन्होंने रवान्डा में कैरिसोके अनुसंधान केन्द्र स्थापित किया तथा 1967-1980 तक उसके निदेशक रहे। उन्होंने 1983 में गोरिल्ला इन द मिस्ट नामक पुस्तक लिखी जिसमें उन्होंने लोगों को गोरिल्लों के खत्म होते आवास तथा शिकारियों के खतरे की चिंताओं से अवगत कराया। (जन्म 16 जनवरी 1932)
- 1931-अमेरिकी लाइब्रेरियन मेल्विल डिवी का निधन हुआ, जिन्होंने अमेरिका में पुस्तकालय विज्ञान, खास करके, वर्गीकरण प्रक्रिया को विकसित किया। (जन्म 10 दिसम्बर 1851)।
1741 -खगोल विज्ञानी एण्डर्स सेल्सियस (1701-44) ने सेन्टीग्रेड ताप पैमाने की खोज की।
1914 -जैव रसायनज्ञ एडवर्ड सी. कैन्डल के द्वारा पहली बार थायरॉइड हार्मोन, थायरॉक्सिन का क्रिस्टलीकरण किया गया।
1977 - हालीवुड के प्रसिद्ध फि़ल्म अभिनेता चार्ली चैपलिन का निधन।
1991 - राष्ट्रपति मिखाइल एस. गोर्बाचोव के त्यागपत्र के साथ ही सोवियत संघ का विभाजन एवं उसका अस्तित्व समाप्त।
1998 - रूस एवं बेलारूस द्वारा एक संयुक्त संघ बनाए जाने संबंधी समझौते पर हस्ताक्षर।
2002 - चीन और बांग्लादेश के बीच रक्षा समझौता।
2005 - मारीशस में 400 वर्ष पूर्व विलुप्त डोडो पक्षी का दो हज़ार वर्ष पुराना अवशेष मिला।
2007 - कनाडा के प्रसिद्ध जॉज पियानोवादक और संगीतकार आस्कर पीटरसन का निधन।
2008- भारत के द्वारा अंतरिक्ष में भेजे गए चन्द्रयान-1 के 11 में से एक पेलोडर्स ने चन्द्रमा की नई तस्वीर भेजी।
1861 - महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद और समाज सुधारक मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।
1923 - हिन्दी साहित्यकार धर्मवीर भारती का प्रयाग में जन्म।
1924 - भारत के दसवें प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म हुआ।
1919 - प्रसिद्ध संगीतकार नौशाद का जन्म हुआ।
2011 -नाटककार, पटकथा लेखक, फि़ल्म व नाट्य निर्देशक सत्यदेव दुबे का निधन हुआ।
1851 - अमेरिकी पेट्रोलियम वैज्ञानिक हरमन फ्रैश का जन्म हुआ, जिन्होंने सल्फर खनन के लिए फ्रैश प्रक्रिया का आविष्कार किया। जिन्होंने लूजिय़ाना और पूर्वी टेक्सस में किफायती तरीके से धरती से सल्फर निकाला।(निधन-1 मई 1914)
1642-अंग्रेज़ भौतिकविद् और गणितज्ञ सर आइज़ैक न्यूटन का जन्म हुआ, जिन्होंने विज्ञान के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण काम किए। वे सार्वकालिक महान वैज्ञानिक माने जाते हैं। उन्होंने प्रकाशिकी में बताया कि श्वेत प्रकाश को प्रिज़्म के द्वारा सात रंगों में विभाजित किया जा सकता है। इन्होंने गति और गुरुत्वाकर्षण के सुप्रसिद्ध नियम दिए। इसके अलावा जिन्होंने बताया कि चन्द्रमा, पृथ्वी के परित: घूमता है। (निधन-20 मार्च 1727)
1930- जर्मन भौतिकविद् यूजीन गोल्डस्टीन का निधन हुआ, जिन्होंने 1886 में कैनाल किरणों की खोज की जो निम्न दाब की इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज ट्यूब के एनोड के छिद्रों से निकल रही थीं। जिन्होंने 1876 में इन किरणों का नाम कैथोड किरण रखा।(जन्म-5 सितम्बर 1850)
1961- अमेरिकी चिकित्सक और भेषज विज्ञानी ओट्टो लोवी का निधन हुआ, जिन्होंने तंत्रिका इंपल्स के रासायनिक प्रसारण से सम्बन्धित खोजों के लिए सर हेनरी डेल के साथ 1936 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।(जन्म 3 जून 1873)।
25 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव
क्रिसमस - यह ईसाई धर्म का एक उत्सव है, जो 24 दिसंबर की पूर्वसंध्या पर आरंभ होता है।
- 1524 - यूरोप से भारत तक पहुंचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली खोजी नाविक वास्को डी गामा का कोच्चि (भारत) में निधन हो गया।
- 1889 - फ्रीपोर्ट के डैनियल स्टोवर एवं विलियम हैन्स ने बैक-पैडल ब्रेक के साथ एक बाइसिकिल के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया। भारत में पहला मनोरंजन पार्क एसेल वल्र्ड मुम्बई में खोला गया।
- 1921 - नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ ठाकुर द्वारा विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
- 1996 - ताजिकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
- 2000 - विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
- 2005 - यूरोपीय संघ ने खालिस्तान जि़न्दाबाद फ़ोर्स नामक संगठन को आतंकी सूची में शामिल किया।
- 2006 - शिखर बैठक में फिलीस्तीन को इस्रायल कई सुविधाएं देने के लिए तैयार।
- 2007 - मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में अपने चार हज़ार चक्कर पूरे किए।
- 1880 - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गांधीवादी और पत्रकार।भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया का जन्म हुआ।
- 1924 - भारतीय गायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म हुआ।
- 1987 - तमिल अभिनेता और राजनेता एम जी रामचंद्रन का निधन हुआ।
- 1910- इंजीनियर और भौतिकशास्त्री विलियम हेवार्ड पिकरिंग का जन्म हुआ, जो पहले अमेरिकी उपग्रह एक्सप्लोरर-1 के निर्माण दल के अगुवा थे। वर्ष 1930 में इन्होंने नेहर और रॉबर्ट मिलिकन के साथ कॉस्मिक किरणों के प्रयोग में योगदान दिया। (निधन-15 मार्च 2004)
- 1818- अंग्रेज़ भौतिकविद् जेम्स प्रेस्कॉट जूल का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि ऊर्जा के विभिन्न रूप, जैसे यान्त्रिक ऊर्जा, विद्युत ऊर्जा और ऊष्मा, ये सब मूलत: समान हैं और इन्हें एक से दूसरे में रूपांतरित किया जा सकता है। (निधन-11 अक्टूबर 1889)
- 1927- अंग्रेज़ मौसमविज्ञानी विलियम हेनरी डाइन्स का निधन हुआ, जिन्होंने सन 1901 में सापेक्षिक मापन उपकरण का आविष्कार किया जैसे डाइन्स प्रेशर ट्यूब एनीमोमीटर, (हवा के वेग और दिशा दोनों को मापने वाला पहला उपकरण)। (जन्म 5 अगस्त 1855)
- 1856 स्कॉटलैण्ड के भूशास्त्री और धर्मशास्त्री (थियोलॉजियन) ह्यू मिलर का निधन हुआ, जिन्होंने एक भूशास्त्रीय लेखक होने के नाते भू-शास्त्री इतिहास में लोगों की रुचि जागृत की। (जन्म 10 अक्टूबर 1802)
- महत्वपूर्ण दिवस- राष्ट्रीय उपभोक्ता अधिकार दिवस