इतिहास
इतिहास में 29 मार्च
28-Mar-2021 10:23 PM
- 1953 - हिलैरी तथा तेनजिंग नोर्गे द्वारा विश्व की सर्वोच्च चोटी माउंट एवरेस्ट पर विजय।
- 1974 -मेरीनर-10 ने पहली बार बुद्ध ग्रह का नजदीक से फोटो लिया।
- 1980-पहला नाखून प्रत्यारोपण किया गया।
- 1982 - तेलुगु देशम पार्टी (भारत क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी) की स्थापना एन.टी. रामाराव द्वारा की गई।
- 1999 - पराग्वे के राष्ट्रपति रॉल क्यूबास का इस्तीफ़ा।
- 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका का ग्लोबल वार्मिंग पर क्योटो संधि को मानने से इंकार।
- 2003 - तुर्की एयरलाइंस विमान के अपहरणकर्ताओं ने आत्मसमर्पण किया।
- 1913 - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि तथा गांधीवादी विचारक भवानी प्रसाद मिश्र का जन्म हुआ।
- 1929 - भारतीय अभिनेता उत्पल दत्त का जन्म हुआ।
- 1963 - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार सियारामशरण गुप्त का निधन हुुआ।
- 1927 -अंग्रेज़ जैव रसायनज्ञ जॉन रॉबर्ट वेन का जन्म हुआ, जिन्हें प्रोस्टाग्लैंडिन्स को खोजने, उन्हें पृथक करने तथा उनके पर्यवेक्षण के लिए स्यून के. बर्गस्ट्रॉम और बेंग्ट इंगेमर सैमुएल्सन के साथ सन् 1982 का नोबेल पुरस्कार मिला। प्रोस्टाग्लैंडिन्स एक प्रकार के वसीय अम्ल होते हैं जो दर्द के दौरान मांसपेशियों को प्रभावित करता है।(निधन-19 नवम्बर 2004)
- 1853-अमेरिका के इलेक्ट्रिकल इंजीनियर एलिहू थॉमसन का जन्म हुआ, जिनके प्रत्यावर्ती धारा में अनुसंधान ने सफलतापूर्वक प्रत्यावर्ती धारा मोटर के निर्माण में मदद की। (निधन-13 मार्च 1937)
- 1892-अंग्रेज़ चिकित्सक और शरीर रचना विज्ञानी सर विलियम बॉमैन का निधन हुआ, जिन्होंने गुर्दे (किडनी) की कार्यात्मक इकाई नेफ्रॉन की खोज की। इनके नाम पर गुर्दे में पाई जाने वाली छोटी ग्रन्थियों को बॉमैन कैप्सूल नाम दिया गया। ये ग्रन्थियां गुर्दे में लाखों की संख्या में होती हैं जो रक्त को छानती हैं। (जन्म-20 जुलाई 1816)
- 1997 -ब्रिटेन के जैव रसायनज्ञ तथा विषाणु विज्ञानी नॉर्मन विंगेट पियरी का निधन हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बॉडेन के साथ पता लगाया कि विषाणुओं में पाया जाने वाला आनुवंशिक पदार्थ राइबोन्यूक्लिक एसिड (आरएनए) होता है। (जन्म-1 जुलाई 1907)
- महत्वपूर्ण दिवस- आर्य समाज स्थापना दिवस (1875)
इतिहास में 28 मार्च
27-Mar-2021 11:21 PM
- 1797- न्यू हैम्पशायर के नैथेनियल ब्रिग्स को वाशिंग मशीन के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1866 -पहली एम्बुलेन्स अपनी सेवा पर रवाना हुई।
- 1969 - सं.रा. अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति आइजनहावर का निधन।
- 2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट लेकर कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ा।
- 2005 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में शक्तिशाली भूकम्प से भारी तबाही।
- 2006 - अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया।
- 2007 - अमेरिका में सीनेट ने इराक से सेना वापसी को मंजूरी प्रदान की।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने चालीस उत्पादों के निर्यात से रियासतें समाप्त करने की घोषणा की। आस्कर विजेता व पटकथा लेखक ऐबीमैन का निधन।
- 1972 - एबिय जे जोस, भारतीय पत्रकार और मानवाधिकार कार्यकर्ता।
- 2006 - हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और स्वतन्त्रता सेनानी बंसीलाल का निधन हुआ।
- 1930- अमेरिकी भौतिकशास्त्री जेरम आइज़ैक फ्रीडमैन का जन्म हुआ, जिन्हें रिचर्ड ई. टेलर तथा हेनरी डब्ल्यू. केन्डल के साथ वर्ष 1990 का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1897-अमेरिकी रसायनज्ञ तथा अभियंता विक्टर मिल्स का जन्म हुआ, जिन्होंने बच्चों के लिए सुलभ डायपर पैम्पर्स का निर्माण किया। (निधन-1 नवम्बर 1997)
- 1849 -आस्ट्रिया के वनस्पति वैज्ञानिक स्टीफन एन्डलिकर का निधन हुआ, जिन्होंने पादप वर्गीकरण का तरीका बताया। वर्ष 1830 में उन्होंने वनस्पति विज्ञान पर अपने पहले आलेख लिखे। इनकी पुस्तक जेनेरा प्लैन्टेरम सेकन्डम ओर्डाइन्स नैचुरालेस डिस्पोसिटा (1836-1850) वनस्पति विज्ञान की महान किताबों में मानी जाती हैं। (जन्म-24 जून 1804)
- 1982 - अमेरिकी भौतिकशास्त्री विलियम फ्रैन्सिस ज्याक का निधन हुआ, जिन्हें रासायनिक ऊष्मप्रवैज्ञिकी और खासकर न्यूनतम तापमान पर द्रव्य की अवस्था और एन्ट्रॉपी पर किए उनके कार्य के लिए उन्हें 1949 में रसायन विज्ञान का नोबेल मिला। (जन्म-12 मई 1895)।
इतिहास में 27 मार्च
26-Mar-2021 10:58 PM
- 1884- पहली लम्बी टेलीफोन कॉल बोस्टन और न्यूयॉर्क में हुई।
- 1933- रेगिनेल्ड गिब्सन और ऐरिक विलियम फावसेट ने पॉलीइथाइलीन की खोज की।
- 1982 - ए.एफ़.एम.ए. चौधरी बांग्लादेश के राष्ट्रपति नियुक्त।
- 2000 - रूस में 52.52 प्रतिशत मत प्राप्त कर रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति ब्लादीमीर ब्लादीमिरोविच पुतिन ने राष्ट्रपति चुनाव जीता।
- 2003 - रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया। मान्टो कार्लो में 12वीं अम्बर शतरंज प्रतियोगिता के फ़ाइनल राउंड में 1.5 अंक की जीत से विश्वनाथन आनंद ने तीसरा खि़ताब जीता।
- 2006 - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की।
- 2008 - केन्द्र सरकार ने अल्पसंख्यक बहुल 90 जि़लों में आधारभूत ढ़ाचे के विकास और जीवन स्तर में व्यापक सुधार के लिए 3 हजार 780 करोड़ रुपये खर्च करने की मंजूरी दी। उत्तर प्रदेश संगठित अपराध नियन्त्रण विधेयक यूपीकोका को राज्यपाल टीवी राजेश्वर ने मंजूरी प्रदान की। अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा।
- 1847 - जर्मन रसायनज्ञ ओटो वैलेक का जन्म हुआ, जिन्हें 1910 में सुगंधित वानस्पतिक तेलों के विश्लेषण तथा तारपीन के तेल की खोज के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन- 26 फरवरी 1931)
- 1847- जर्मनी के एक भौतिकीविद् विल्हेम कॉनरैड रोएन्टजऩ का जन्म हुआ, जिन्होंने एक्स किरणों की खोज की। इसके लिए उन्हें 1901 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-26 फरवरी 1931)
- 1997- अंग्रेज़ भू-विज्ञानी सर मैल्कम ब्रॉउन का निधन हुआ, जिन्हें शिलाविज्ञान में कार्य के लिए जाना जाता है। सन् 1979 से 1985 तक वे इंस्टीट्यूट आफ जियोलॉजिकल सर्वे के निदेशक रहे। उन्होंने 1984 में संस्थान का नाम बदलकर ब्रिटिश जियोलॉजिकल सर्वे कर दिया। (जन्म 5 अक्टूबर 1925)
- 1998- अमेरिकी अन्वेषक जोजफ़ सोबैक का निधन हुआ, जिन्होंने 1950 में रैकेटबॉल नामक खेल की खोज की। वे सात साल तक टेनिस और स्क्वॉश के पेशेवर थे इसलिए उन्होंने इनके इनडोर विकल्प के रूप में रैकेटबॉल विकसित किया। (जन्म 5 अप्रैल 1918)
- 27 मार्च के महत्वपूर्ण उत्सव
- विश्व थियेटर (रंगमंच) दिवस
इतिहास में 26 मार्च
25-Mar-2021 10:37 PM
- 1872- थॉमस जे. मार्टिन के नाम आग बुझाने की कल (फायर एक्स्टिग्विशर) का पेटेन्ट जारी किया गया।
- 1953- डॉ. जोनस साल्क ने पोलियो के नए टीके की खोज की घोषणा की।
- 1974 - लाता गांव, हेन्वाल घाटी, गढ़वाल हिमालय में गौरा देवी के नेतृत्व में 27 महिलाओं के एक समूह ने पेड़ों को बचाने के लिए पेड़ों के आसपास घेरा बना लिया और उन्हें अपने इस प्रयास से भारत में चिपको आंदोलन को आरंभ किया।
- 1995 - 15 सदस्यीय यूरोपीय यूनियन के सात देशों के बीच आंतरिक सीमा नियंत्रण समाप्त।
- 1998 - चीन ने अमेरिकी इरीडियम नेटवर्क के दो उपग्रहों को सफलतापूर्वक पृथ्वी की कक्षा में स्थापित किया।
- 1999 - द. अफ्ऱीका के राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने देश की प्रथम प्रजातांत्रिक संसद के विघटन की घोषणा की।
- 2003 - पाकिस्तान ने 200 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली परमाणु प्रक्षेपास्त्र अब्दाली का परीक्षण किया।
- 2006 - मेलबर्न में 18वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन।
- 2008 - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड कोष में 2.90 करोड़ रुपये की हेराफेरी के मामले में बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष जगमोहन डालमिया को गिरफ़्तार किया गया। टाटा मोटर्स ने अमेरिकी कंपनी जगुआर और लैंड रोवर का अधिग्रहण किया। युसुफ़ रजा गिलानी ने पाकिस्तान के 25वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। भारत व पाकिस्तान ने एक-दूसरे के युद्ध बंदियों को रिहा करने के लिए विदेश मंत्रालय स्तर पर बातचीत शुरू की।
- 1907 -हिन्दी कवयित्री और हिन्दी साहित्य में छायावादी युग के चार प्रमुख स्तंभों में से एक महादेवी वर्मा का जन्म हुआ।
- 1893 - बंगाली सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और निर्देशक धीरेन्द्र नाथ गांगुली का जन्म हुआ।
- 1962 -भारत के कम्प्यूटर इंजीनियरराजीव मोटवानी का जन्म हुआ, जिन्होंने सैद्धान्तिक कम्प्यूटर विज्ञान पर कार्य किया। सन् 2001 में उन्हें गोडेल पुरस्कार प्रदान किया गया वे स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय में कम्प्यूटर विज्ञान के प्रोफेसर थे। (निधन- 5 जून 2009)
- 1911- ब्रिटेन के शरीर क्रिया वैज्ञानिक सर बर्नार्ड काट्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि तंत्रिका कोशिकाएं किस तरह से मांसपेशियों तक संकेत पहुंचाती हैं। उनके इस कार्य के लिए उन्हें जूलियस एक्सेलरॉड तथा अल्फ वॉन यूलर के साथ 1970 में चिकित्सा/ शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1996- संयुक्त राज्य के इलेक्ट्रिक इंजीनियर डेविड पैकार्ड का निधन हुआ, जो हेवलेट-पैकार्ड कम्पनी के सहसंस्थापक थे, जो कम्प्यूटर, प्रिन्टर आदि उपकरणों के निर्माण में अग्रणी है। उन्होंने कंपनी की स्थापना सन् 1939 में विलियम आर. हेवलेट के साथ की। (जन्म-7 सितम्बर 1912)
- 1981-ब्रिटेन के जैव रसायनज्ञ सीरिल डीन डार्लिंगटन का निधन हुआ, जिन्होंने गुणसूत्रों पर किए अपने अनुसंधान से वंशानुगति के आधारभूत तंत्र की समझ को और विकसित किया तथा गैमीट्स निर्माण के समय गुणसूत्रों के व्यवहार को स्पष्ट किया। (जन्म 19 दिसम्बर 1903)।
इतिहास में 25 मार्च
24-Mar-2021 10:54 PM
- 1589 -फ्रांस में हेनरी चतुर्थ के शासन संभालने के साथ ही इस देश में बोरबन शासन श्रंखला का राज आरंभ हुआ। इससे पहले तक बालवा वंश के लोगों का फ्रांस पर शासन था। बोरबन श्रंखला ने 200 वर्ष तक फ्रांस पर शासन किया और इस श्रंखला के अंतिम नरेश लुई सोलहवें को सन 1789 में फ्रांस की क्रांति की सफलता के बाद मृत्युदंड दे दिया गया।
- 1665-क्रिश्चियन ह्यूगेस ने शनि के चन्द्रमा टाइटन की खोज की।
- 1857-फ्रेड्रिक लैगेनहाइम ने सूर्यग्रहण का फोटोग्राफ लिया।
- 1957 - इटली की राजधानी रोम में यूरोप के विभिन्न देशों के राजनेताओं ने संयुक्त यूरोपीय बाज़ार के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर किए। इस प्रस्ताव के आधार पर सदस्य देशों के बीच आपस में कोई भी सामान बेचना और खऱीदना सरल हो गया।
- 1987 - दक्षेस (सार्क) देशों का स्थायी सचिवालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में खोला गया।
- 1999 - भारत द्वारा पाकिस्तानी नागरिकों के आठ वर्गों को वीसा मामले में छूट देने की घोषणा।
- 2003 - सद्दाम नहर और फरात पुल पर इराक का कब्ज़ा। पहले पोर्टेबल कम्प्यूटर बनाने वाले एडम ओस्बोर्न का देहांत।
- 2005 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सूडान के लिए शांति सेना की मंजूरी दी।
- 2008 - टाटा ग्रुप की पुणे स्थित फर्म कम्यूटेशन रिसर्च लैबरटरीज ने इंटरनेशनल फर्म याहू से गठजोड़ किया। अंतरिक्ष यान एंडेवर सफलतापूर्वक अपने मिशन को अंजाम देने के बाद अंतर्राष्ट्रीाय अंतरिक्ष स्टेशन से रवाना हुआ।
- 1931 - स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणेश शंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ।
- 1914- अमेरिकी कृषि वैज्ञानिक नॉर्मन अर्नेस्ट बोरलॉग का जन्म हुआ, जिन्हें 1970 में शांति का नोबेल पुरस्कार मिला। वे हरित क्रांति के सूत्रधार माने जाते हैं। विश्व में गेहूं की पैदावार बढ़ाने के लिए उन्होंने मैक्सिको और भारत, पाकिस्तान के वैज्ञानिकों के साथ मिलकर उन्नत किस्में तैयार की। (निधन-12 सितंबर 2099)
- 1844- जर्मन वनस्पति वैज्ञानिक गुस्टाव हेनरिक ऐडॉल्फ ऐंगलर का जन्म हुआ, जो अपने पादप वर्गीकरण के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पौधों की भौगौलिक विशेषताओं तथा उनके वर्गीकरण पर काम किया। (निधन-10 अक्टूबर 1930)
- 1995- अमेरिका के समाजशास्त्री जेम्स सैम्युअल कॉलमैन का निधन हुआ, जिन्होंने गणितीय समाजशास्त्र को प्रचलित किया। जिसने शिक्षा नीति को प्रभावित किया। वे पेशे से कैमिकल इंजीनियर थे परंतु बाद में उन्होंने समाजशास्त्र में काम किया। (जन्म-12 मई 1926)
- 1712- अंग्रेज़ वनस्पति वैज्ञानिक, चिकित्सक नीहेमाइया ग्रीव का निधन हुआ, जो पादप संयंत्र शरीर रचना विज्ञान के संस्थापकों में से एक माने जाते हैं। उन्होंने पौधों के आंतरिक भागों का अध्ययन किया। (जन्म-26 सितम्बर 1641)।
इतिहास में 24 मार्च
23-Mar-2021 10:29 PM
- 1820 -जर्मनी के दार्शनिक फ्रेडरिक एंगल्स का जन्म हुआ। वे जर्मनी के विख्यात दार्शनिक कार्ल माक्र्स के सहयोगी और मित्र थे। । एंगल्स, राजनैतिक गतिविधियों के कारण अधिकारियों की दृष्टि में आ गए अत: सन 1850 में उन्हें देश छोडक़र ब्रिटेन जाना पड़ा। सन 1848 में कम्युनिस्ट दलों के पहले सम्मेलन में जारी होने वाला कम्युनिस्ट घोषणापत्र एंगल्स और फ्रेडरिक ने मिलकर तैयार किया था। मार्क्स के बाद एंगल्स ने कम्युनिज़्म की विचारधारा को मज़बूत करने में प्रभावी भूमिका निभाई। एंगल्स के विचार के अनुसार विश्व दो मुख्य ध्रुवों सोशियालिज़्म और कैपिटलिज़्म में विभाजित है। एंगल्स का सन 1895 में निधन हो गया।
- 1882-जर्मनी के विख्यात चिकित्सक और वैज्ञानिक राबर्ट कोख़ ने टीबी के रोग के मूल रोगाणु का पता लगाया। राबर्ट कोख़ दस साल तक टीबी के रोग के कारणों का पता लगाने के लिए अध्ययन में व्यस्त रहे और अंतत: इस रोग के कारण का पता लगाने में सफल हो गए। इस रोग के रोगाणु को भी कोख़ बैक्टेरिया कहा जाता है। सन 1905 में राबर्ट कोख़ को नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
- 1976-अमेरिका में बड़े स्तर पर स्वाइन फ्लू के टीके की खोज की शुरूआत हुई।
- 1998 - भारत में दान्तान के माध्यम में तेज़ तूफ़ान के कारण 250 लोग मारे गए और 3 हजार घायल हो गए।
- 1999 - पी.एन. भगवती (भारत) लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार कमेटी के उपाध्यक्ष चयनित।
- 2007 - आस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन ने विश्वकप का सबसे तेज शतक बनाया।
- 2008 - छठे वेतन आयोग ने केन्द्र सरकार के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए औसतन 40 प्रतिशत वेतन बढ़ोत्तरी की सिफारिश की। एक्सएल टेलीकॉम एण्ड एनर्जी लिमिटेड को यूरोप में एक अरब 53 करोड़ 90 लाख रुपये के सोलर पैनल निर्यात करने का आर्डर मिला। नेपाल में निचले सदन के लिए मतदान सम्पन्न। पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता युसुफ़ रजा गिलानी को पाकिस्तान का नया प्रधानमंत्री चुना गया।
- 1884- डट रसायनज्ञ पीटर जोज़ेफस विल्हेमस डिबाई का जन्म हुआ, । द्विधु्रव आघूर्ण, एक्स किरणों एवं प्रकाश के प्रकीर्णन पर किए गए उनके अनुसंधान के लिए उन्हें वर्ष 1936 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-2 नवम्बर 1966)
- 1835 - आस्ट्रिया के भौतिकशास्त्री जोजफ़ स्टीफन का जन्म हुआ, जिन्होंने 1879 में विकिरण का नियम दिया। किसी श्यामवर्ण पिंड से प्रति सेकेन्ड निकलने वाली ऊष्मा की मात्रा उसके परमताप के चौथे घात के समानुपाती होती है। इसे स्टीफन का नियम कहते हैं। (निधन- 7 जनवरी 1893)
- 1956-हॉलैण्ड के भौतिकशास्त्री का निधन हुआ, जिन्होंने सन् 1926 में हीलियम को ठोस रूप में परिवर्तित किया। (जन्म 21 जून 1876)
- 1864-जर्मनी मूल के रूसी रसायनज्ञ तथा जीववैज्ञानिक कार्ल कारलोविच क्लॉस का निधन हुआ, जिन्होंने 1844 में रूथीनियम की खोज की। क्लॉस को ओस्मियम, पैलेडियम, इरीडियम, रोडियम आदि पर काम करने के लिए जाना जाता है। (जन्म-23 जनवरी 1796)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व टी. बी. दिवस, ग्रामीण डाक जीवन बीमा दिवस
इतिहास में 23 मार्च
22-Mar-2021 11:23 PM
- 1821-फ्रांस में बॉक्साइट की खोज हुई। बॉक्साइट एल्युमिनियम का अयस्क होता है। उसे उस गांव के नाम पर बियॉक्साइट नाम दिया गया, पर बाद में इसे बॉक्साइट कहा गया।
- 1950-संयुक्त राष्ट्र विश्व मौसम विज्ञान संस्था की स्थापना हुई।
- 1995 - रैनटो रूगीएरो विश्व व्यापार संगठन के पहले महानिदेशक नियुक्त, भारत के विश्वनाथन आनंद ने प्रोफ़ेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल श्रृंखला को जीता।
- 1996 - ताइवान में पहली बार राष्ट्रपति के लिए सीधे चुनाव सम्पन्न।
- 1999 - पराग्वे के उपराष्ट्रपति पुई मारिया अरगाना की हत्या।
- 2001 - रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर की जल समाधि।
- 2003 - दक्षिण अफ्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फ़ाइनल में आस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा।
- 2008- भारत ने ज़मीन से ज़मीन पर मार करने वाली मिसाइल अग्नि-1 का सफल परीक्षण किया। अमेरिकी अंतरिक्ष यात्रियों राबर्ट वेनकेन और साइक फ़ोरमैन ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की मरम्मत के लिए अंतिम स्पेसवॉक किया। नासा ने पृथ्वी से 7.5 अरब प्रकाश वर्ष की दूरी पर हुए एक अंतरिक्ष विस्फोट को देखा।
- 1910 - भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया का जन्म हुआ।
- 1992 - भारत के पांचवें लोकसभा अध्यक्ष गुरदयाल सिंह ढिल्लो का निधन हुआ।
- 1937-अमेरिकी वैज्ञानिक रॉबर्ट सी. गैलो का जन्म हुआ, जिन्होंने 1984 में एड्स के वायरस ह्यूमन इम्यूनोडिफिशिएन्सी वायरस की खोज की। वे लगातार एड्स पर अनुसंधान करते रहे और 1996 में इन्होंने पता किया कि एक प्राकृतिक यौगिक कीमोकाइन्स एच.आई.वी. को अवरुद्ध कर देता है। इससे एड्स की रोकथाम को बल मिला।
- 1881-जर्मन रसायनज्ञ हरमन स्टॉडिंगर का जन्म हुआ, जिन्हें सन् 1953 में पॉलीमर की लंबी श्रृंखला की संरचना के बारे में बताया और सिंथेटिक रबर के आविष्कार में योगदान दिया। सन् 1920 में स्टॉडिंगर ने बताया कि पॉलीमर कई इकाइयों के दुहराव से बनते हैं। (निधन-9 सितम्बर 1965)
- 1946- अमेरिकी रसायनज्ञ गिल्बर्ट न्यूटन ल्युविस का निधन हुआ, जिन्होंने लैंगम्यूर के साथ परमाणु सिद्धान्त दिया। उन्होंने संयोजकता पर भी सिद्धान्त प्रतिपादित किए। (जन्म-23 अक्टूबर 1875)
- 1993 -आयरलैण्ड के चिकित्सक डेनिस पार्सन्स बर्किट का निधन हुआ, जिन्होंने बर्किट्स लिम्फोमा का पता लगाया। वर्ष 1957 में युगाण्डा में उन्होंने कई बच्चों में गले और सिर का ट्यूमर देखा और पता लगाया कि यह एक तरह का कैंसर था। (जन्म-28 फरवरी 1911)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व मौसम विज्ञान दिवस, भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु का शहीद दिवस।
इतिहास में 22 मार्च
21-Mar-2021 11:37 PM
- 1935 -बर्लिन में टी.वी. प्रसारण शुरू हुआ।
- 1946 -जार्डन को स्वतंत्रता प्राप्त हुई। प्रथम विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन ने जॉर्डन इराक़ और फि़लिस्तीन को उसमानी शासन के अधिकार से निकाल कर अपने क़ब्ज़े में कर लिया सन 1946 में अर्थात द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जाडॅन को स्वतंतत्र करके द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अपने घटन शरीफ़ हुसैन के पुत्र अमीर अबदुल्ला को इस देश का नरेश बना दिया। जिसने कुछ ही समय बाद अमरीका और फिर ज़ायोनी शासन से गहरे संबंध स्थापित कर लिए।
- 1960-आर्थर शॉलोव द्वारा पहली लेजऱ को पेटेन्ट कराया गया।
- 1995 - रूसी अंतरिक्ष यात्री वालेरी पेलियाकोव साढ़े चौदह माह के रिकार्ड अंतरिक्ष प्रवास के पश्चात पृथ्वी के लिए रवाना।
- 1999 - भारतीय शेखर कपूर की फि़ल्म एलिजाबेथ को सर्वश्रेष्ठ मेकअप का आस्कर पुरस्कार, जार्डन के शाह अब्दुल्ला ने अपनी पत्नी राजकुमारी रानिया को आधिकारिक रूप से महारानी नामित किया।
- 2003 - पाकिस्तान सरकार ने इराक पर अमेरिकी हमले के मद्देनजर सैफ सेल प्रतियोगिता स्थगित की, गठबंधन सेनाओं ने फरात नदी के किनारे पर स्थित नासिरिया शहर पर कब्ज़ा किया और बसरा की घेराबंदी कर दक्षिणी इराक में अपने आगे बढऩे का सिलसिला जारी रखा।
- 2005 - हिकिपुन्ये पोहांबा ने नामीबिया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
- 2007 - पाकिस्तान ने हत्फ़-7 मिसाइल का परीक्षण किया।
- 2010- केरल सरकार द्वारा गठित 14 सदस्यीय समिति ने कोला के पलक्कड स्थित प्लांट से पर्यावरण नुक़सान की पुष्टि करते हुए 218 करोड़ का हर्जाना मांगने की तथा इसके लिए क़ानूनी लड़ाई लडऩे के लिए एक प्राधिकरण के गठन की सिफारिश की। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की स्वर्ण चतुर्भुज परियोजना में कार्यरत युवा इंजीनियर सत्येंद्र दुबे की बिहार में गया स्थित सर्किट हाउस के सामने 27 नवंबर 2003 को तडक़े गोली मारकर हत्या कर दिए जाने के मामले में तीन लोगों, मंटू कुमार, उदय कुमार तथा पिंकू रविदास को पटना की एक अदालत ने दोषी ठहराया।
- 1868 अमेरिकी भौतिकविद् रॉबर्ट एन्ड्रिव्स मिलिकन का जन्म हुआ, जिन्हें विद्युत के प्रारम्भिक इलेक्ट्रिक आवेश तथा विद्युत अपघटन पर काम करने के लिए 1923 का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। उन्हें उनके मशहूर ऑयल ड्रॉप एक्सपेरिमेन्ट के लिए जाना जाता है। (निधन- 19 दिसम्बर 1953)
- 1931- अमेरिकी भौतिकशास्त्री बर्टन रिक्टर का जन्म हुआ, जिन्हें सैम्युअल सी.सी. टिंग के साथ एक नए परमाण्विक कण जे/साई कण की खोज के लिए 1976 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1772 -ब्रिटेन के भौतिकशास्त्री तथा शिक्षक जॉन कैन्टन का निधन हुआ, जिन्होंने कृत्रिम चुम्बक बनाने का एक तरीका खोजा। उन्होंने आवेश मालूम करने के लिए इलेक्ट्रोस्कोप नामक यन्त्र का निर्माण किया। (जन्म-31 जुलाई 1718)
- 1960- ब्रिटेन की वनस्पति वैज्ञानिक ऐग्नेस आर्बर का निधन हुआ, जो एकबीजपत्रीय (मोनोकॉटीलेडोन्स) पर काम के लिए जानी जाती हैं। वर्ष 1912 में इनकी पहली पुस्तक हर्बल्स, देयर ओरिजिन एण्ड इवोल्यूशन प्रकाशित हुई। (जन्म 23 फरवरी 1879)।
इतिहास में 21 मार्च
20-Mar-2021 11:25 PM
- 1942 - तत्व-94 को प्लूटोनियम नाम दिया गया।
- 1925 -वुल्फगैंग पॉली ने सुप्रसिद्ध अपवर्जन सिद्धान्त (एक्सक्ल्यूशन प्रिन्सिपल) दिया।
- 1960 - दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 50 लोगों को मौके पर ही मार डाला। सरकार ने बाद में एक ऐसा कानून लाया जिसकी वजह से इस हत्याकांड में शामिल किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
- 1990 - नामीबिया दक्षिण अफ्रीका से पूरी तरह से आज़ाद हो कर एक स्वतंत्र मुल्क बन गया। अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण में स्थित नामीबिया संयुक्त राष्ट्र का भी सदस्य है। इस देश की आबादी 21 लाख है और यहां एक बहुत ही स्वस्थ बहुदलीय लोकतंत्र विकसित हो रहा है। नामीबिया दुनिया की सबसे कम घनी आबादी वाला देश है। यूं तो यहां की ज़मीन में हीरे, यूरेनियम सोना चांदी जैसी कई चीज़ें मौजूद हैं इस देश की आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहती है। इस देश में एचआईवी-एड्स का प्रकोप भी बहुत है। अनुमानों के मुताबिक इस देश की 15 फ़ीसदी आबादी एचआईवी- एड्स से पीडि़त है।
- 1999 - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
- 2000 - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया, गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2006 - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।
- 2008 - मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये।
- 1916-शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान का जन्म हुआ।
- 1978 - अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म हुआ।
- 2003 - प्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का निधन हुआ।
- 1887 -रूसी-ब्रिटिश जैवरसायनज्ञ डेविड कीलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि साइटोक्रोम एन्ज़ाइम कोशिकाओं में ऑक्सीजन के इस्तेमाल में लाने के लिए अतिआवश्यक है। (निधन- 27 फरवरी 1963)
- 1869- जर्मन अमेरिकी औद्योगिक वास्तुकार अल्बर्ट काह्न का जन्म हुआ, जो आधुनिक फैक्ट्री की रूपरेखा के जनक माने जाते हैं। (निधन-8 दिसम्बर 1942)
- 1991-अमेरिकी अन्वेषक और इलेक्ट्रॉनिक संगीत यन्त्रों के निर्माता लियो फेन्डर का निधन हुआ जिन्होंने पहले ठोस इलेक्ट्रिक गिटार का निर्माण किया। (जन्म-10 अगस्त 1909)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व वानिकी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस।
इतिहास में 20 मार्च
19-Mar-2021 10:47 PM
- 1739 - नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
- 1815 -नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का सम्राट बना किन्तु 18 जून वर्ष 1815 को वाटरलू मैदान में उसकी सत्ता का सूर्यास्त हो गया और 28 जून को सेनेट द्वीप में बंदी बना दिया गया। उसी स्थिति में 5 मई वर्ष 1821 को उसका देहान्त हुआ।
- 1898 -रेडियम का पता चला। यह धातु अत्यंत दुर्लभ और मूल्यवान है। इसको पिछली शताब्दी के महान वैज्ञानिकों पियर क्यूरी और मैडम क्यूरी ने खोजा। इस खोज से चिकित्सा संसार और विज्ञान के मैदान में महान क्रांति आईं।
- 1990 - अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा। निकोला टेस्ला को विद्युत के बेतार ट्रान्समिशन के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1934 -रुडॉल्फ कुन्हॉड ने जर्मनी में पहले राडार का परीक्षण किया।
- 1991 - बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
- 2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
- 2003 - इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
- 2006 - अफग़़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
- 2009 - न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मूख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए।
- 1846 -इटली के चिकित्सक ज्यूलियो बिज़ोजिऱो का जन्म हुआ, जिन्होंने खून में प्लेटलेट्स का महत्व बताया और यह पता लगाया कि रक्त कोशिकाओं का निर्माण अस्थि मज्जा में होता है। (निधन-8 अप्रैल 1901)
- 1856 -अमेरिकी अन्वेषक और इंजीनियर फ्रेड्रिक डब्ल्यू. टेलर ता जन्म हुआ, जिन्हें वैज्ञानिक प्रबन्धन का जनक कहा जाता है। उनकी औद्योगिक प्रबन्धन की प्रणाली से हर देश के विकास और उद्योग को लाभ मिला है। (निधन-21 मार्च 1915)
- 1727-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ सर आइज़ैक न्यूटन का निधन हुआ, जिनके नियम आज भौतिकी के आधारभूत नियमों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के बारे में बताया तथा जड़त्व पर महत्वपूर्ण नियम दिए। ( जन्म-25 दिसम्बर 1642)
- 1932-सोवियत जैव रसायनज्ञ इल्या इवानोविच इवानोव का निधन हुआ, जिन्होंने पालतू जानवरों में कृत्रिम गर्भाधान विधि का विकास किया था। उन्होंने स्पैलेन्जऩी (जिन्होंने खोज किया कि यह सम्भव है) के कार्य को आगे बढ़ाया और 1901 में पहले कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र की स्थापना की। (जन्म-1 अगस्त 1870)।
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व विकलांग दिवस और सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस।
इतिहास में 19 मार्च
18-Mar-2021 9:57 PM
- 1883-जैन मैट्सलाइगर ने जूता बनाने की पहली मशीन का आविष्कार किया।
- 1958-ब्रिटेन का पहला प्लैनेटेरियम लंदन प्लैनेटेरियम खुला।
- 1972 - भारत और बांग्लादेश के बीच में मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किया।
- 1982 - ब्रिटेन एवं बेटिकन में 400 वर्षों के अंतराल के बाद राजनयिक संबंध स्थापित।
- 1996 - बोस्निया हर्जेगोविना की राजधानी सरायेवो का पुन: एकीकरण।
- 1999 - यूरोपीय आयोग के अध्यक्ष जैकस सांटर का अपने पद से इस्तीफ़ा।
- 2001 - तालिबान द्वारा 100 गायों की बलि, ब्रिटेन के उच्च सदन ने संगीतकार नदीम के प्रत्यर्पण का प्रस्ताव ठुकराया।
- 2004 - अमेरिका ने विश्व व्यापार संगठन में पहली बार चीन पर मुकदमा ठोका।
- 2007 - पाकिस्तान की मुख्तारन माई को यूरोपीय परिषद का मानवाधिकार सम्मान प्रदान किया गया।
- 2008 - पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की फ़ांसी 30 अप्रैल, 2008 तक रोकी। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के विस्तार पर बने नये मसौदे को भारत सहित अधिकतर देशों ने खारिज किया।
- 1982 - प्रसिद्ध भारतीय क्रांतिकारी और राजनीतिज्ञ जे. बी. कृपलानी का निधन हुआ।
- 1998 -भारतीय कम्युनिस्ट नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ईलमकुलम मनक्कल शंकरन नंबूदिरीपाद का निधन हुआ।
- 2011 - बालीवुड अभिनेता नवीन निश्चल का निधन हुआ, जिन्हें गऱीबों का राजेश खन्ना कहा जाता था।
- 1978 - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एम. ए. अय्यंगार का निधन हुआ।
- 1900 -फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी का जन्म हुआ, जो प्रसिद्ध वैज्ञानिक आइरीन जूलियट क्यूरी के पति थे। उन्हें कृत्रिम रेडियोधर्मी तत्व का आविष्कार करने के लिए इनकी पत्नी के साथ 1935 में नोबेल पुरस्कार दिया गया। (निधन- 14 अगस्त 1958)
- 1943- अमेरिकी रसायनज्ञ मेरियो मोलिना का जन्म हुआ जिन्हें ओज़ोन परत के विघटन के कारणों पर अनुसंधान करने के लिए एफ. शेरवुड रॉलैन्ड और पॉल क्रूज़ेन के साथ 1995 का रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उनके अनुसंधान ने साबित किया कि कुछ औद्योगिक गैंसें वातावरणीय ओज़ोन परत के क्षय के लिए जिम्मेदार हैं।
- 1987 -फ्रांस के भौतिकशास्त्री लुई विक्टर डी ब्रॉग्ली का निधन हुआ, जो मुख्य रूप से क्वान्टम सिद्धान्त पर किए गए अपने अनुसंधान तथा इलेक्ट्रॉन के तरंग स्वरूप की खोज के लिए जाने जाते हैं। इन्होंने पदार्थ की कण और तरंग दोनों विशेषताओं के बारे में बताया। (जन्म 15 अगस्त 1892)
- 1968-ऑस्ट्रियन तंत्रिका विज्ञानी तथा मनोचिकित्सक कार्ल थ्योडर ड्यूसिक का निधन हुआ, जिन्हें पराश्रव्य निदान (अल्ट्रासोनिक डायग्नोसिस) के जनक के रूप में जाना जाता है। (जन्म 1908)।
इतिहास में 18 मार्च
17-Mar-2021 11:00 PM
- 1834- होलिडेज़बर्ग और जॉनस्टोन पेनसिलवेनिया में पहली रेल सुरंग का निर्माण हुआ।
- 1987 -उच्चतापीय अतिचालकता की घोषणा हुई।
- 2000 - उगांडा में प्रलय दिवस सम्प्रदाय के 230 सदस्यों ने आत्मदाह किया।
- 2006 - संयुक्त राष्ट्र ने मानवाधिकार परिषद के गठन का प्रस्ताव मंजूर किया।
- 2007 - उत्तर कोरिया ने परमाणु कार्यक्रम बंद करने का कार्य प्रारम्भ किया। पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कोच बॉब वूल्मर का निधन।
- 2008 - टाटा समूह के अध्यक्ष रतन टाटा को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खडग़पुर में डॉक्टर ऑफ़ सांइस की मानद उपाधि से सम्मानित किया। भारती इंटरप्राइजेज के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भारती मित्तल अमेरिका के विशिष्ट उद्यमी अकादमी में शामिल होने वाले प्रथम भारतीय बने। पाकिस्तान की सरकार ने विवादित इर्ब इंटेलिजेंस ब्यूरो के प्रमुख एजान शाह को बर्ख़ास्त किया।
- 2009 - केन्द्रीय मंत्री मण्डल ने मेघालय में राष्ट्रपति शासन लगाने की सिफ़ारिश की।
- 1938 - अभिनेता शशि कपूर का जन्म हुआ।
- 1956 - प्रसिद्ध मराठी विद्वान नारायण शास्त्री मराठे का निधन हुआ।
- 1858 - जर्मन तापीय इंजीनियर रुडॉल्फ क्रिश्चियन कार्ल डीज़ल का जन्म हुआ, जिन्होंने अंतर्दहन इंजन का आविष्कार किया। आज इसे हम डीज़ल इंजन के नाम से जानते हैं।(निधन--29 सितम्बर 1913)
- 1936 -अमेरिकी समूद्र-भूवैज्ञानिक चाल्र्स डेविस हॉलिस्टर का जन्म हुआ, जिन्होंने गहरे समुद्र पर अध्ययन किया तथा बताया कि समुद्र का गहरा तल बिल्कुल शांत नहीं रहता बल्कि वहां पर कई छोटे तूफान और धाराएं चलती रहती हैं।(निधन-23 अगस्त 1999
- 1998-जापानी इंजीनियर हीडियो शिमा का निधन हुआ, जिन्होंने टोक्यो और ओसाका को जोडऩे वाली विश्व की पहली उच्च गति की बुलेट ट्रेन बनायी। यह सेवा 1934 में शुरू हुई जिसकी गति 138 मील प्रति घण्टा थी। वे अपने जीवनकाल में और भी शक्तिशाली लोकोमोटिव के निर्माण में लगे रहे।(जन्म- 20 मई 1901)
- 1989-अंग्रेज़ भू-भौतिक शास्त्री, खगोलशास्त्री और गणितज्ञ सर हेरॉल्ड जेफरीज़ का निधन हुआ, जिन्होंने सौरमंडल के उद्गम के रहस्यों को समझने का प्रयत्न किया और उन्होंने -100 0ष्ट से भी कम तापमान पर गैस का पृष्ठ ताप का मापन किया। (जन्म-22 अप्रैल 1891)
- 1834-होलिडेज़बर्ग और जॉनस्टोन पेनसिलवेनिया में पहली रेल सुरंग का निर्माण हुआ।
- 1987 -उच्चतापीय अतिचालकता की घोषणा हुई।
- महत्वपूर्ण दिवस- आयुध निर्माण दिवस, विश्व मांस बहिष्कार दिवस और कारख़ाना अध्यादेश दिवस।
इतिहास में 17 मार्च
16-Mar-2021 11:19 PM
- 1898 -न्यूयॉर्क में पहली प्रायोगिक पनडुब्बी का प्रदर्शन जॉन हॉलैण्ड द्वारा किया गया।
- 1950-एक नए रेडियो सक्रिय तत्व-98 का आविष्कार कैलिफॉर्निया में हुआ जिसे बाद में कैलिफोर्नियम नाम दिया गया।
- 1994 - रूस द्वारा नाटो की शान्ति सहयोग योजना में शामिल होने का निर्णय।
- 1996 - लाहौर में सम्पन्न छठे विल्स विश्व कप का खिताब श्रीलंका ने आस्ट्रेलिया को हराकर जीता।
- 1998 - झू रोंगजी चीन के नये प्रधानमंत्री निर्वाचित।
- 2008-भारत में चीनी मिलों को ब्याज मुक्त ॠण देने के लिए चीनी विकास निधि संशोधन विधेयक 2008 ध्वनि मत से पारित हुआ। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन केन्द्र पर पहुंचे वैज्ञानिकों ने मशीनी मानव को तैनात किया। लोकतंत्र की बहाली के बाद पाकिस्तानी संसद का पहला सत्र शुरू।
- 1990 - साइना नेहवाल, बैडमिंटन खिलाड़ी
- 1962- भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक तथा नासा की अंतरिक्ष यात्री कल्पना चावला एक का जन्म हुआ। उनका पहला अंतरिक्ष अभियान 19 नवम्बर, 1997 में शुरू हुआ। इसके पश्चात वे दोबारा वर्ष 2000 में अंतरिक्ष अभियान के लिए चुनी गईं। फरवरी 2003 को कोलम्बिया अंतरिक्ष यान एसटीएस-107 हादसे में उनकी मौत हो गईं। यह हादसा यान के पृथ्वी के वायुमण्ल में प्रवेश के दौरान हुआ। वे अंतरिक्ष में जाने वाली भारतीय मूल की पहली महिला थीं। (निधन-1 फरवरी 2003)
- 1881-स्विस शरीर क्रिया विज्ञानी वॉल्टर रुडॉल्फ हेस का जन्म हुआ, जिन्हें मस्तिष्क के विभिन्न क्षेत्रों के महत्वपूर्ण कार्यों खासकर हाइपोथैलेमस का बाकी अंगों के कार्य निर्धारित करने और भूख लगने, नींद सुरक्षा प्रणाली आदि में महत्व का पता लगाने के लिए ऐन्टोनियो एगेस मोनिज़ के साथ 1949 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-12 अगस्त 1973)
- 1741- अंग्रेज़ चिकित्सक विलियम विदरिंग का जन्म हुआ, जिन्होंने डिजिटैलिस के औषधीय इस्तेमाल का काफी अध्ययन किया। वनस्पति विज्ञान में रुचि होने के कारण इस बात पर शोध किया कि गांवों में लोग किस तरह वनस्पतियों के जरिए इलाज करते हैं। (निधन-6 अक्टूबर 1799)
- 1956 -फ्रांसीसी रसायनज्ञ आइरीन जूलियट क्यूरी का निधन हुआ, जो मैरी क्यूरी तथा पियरे क्यूरी की बेटी थीं। इन्होंने अपने पति फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी के साथ कृत्रिम रेडियोधर्मिता की खोज की जिसके लिए उन्हें 1935 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-12 सितम्बर 1897)
- 1853-आस्ट्रियन भौतिकशास्त्री क्रिश्चियन डॉपलर का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह ज्ञात की हुई ध्वनि तथा प्रकाश की आवृत्ति स्रोत तथा ज्ञातकर्ता के सापेक्ष गति द्वारा प्रभावित होता है। इसे डॉपलर प्रभाव कहा जाता है। (जन्म-29 नवम्बर 1803)।
इतिहास में 16 मार्च
15-Mar-2021 10:09 PM
- 1919- वायरलेस टेलिफोन का आविष्कार हुआ जिससे विमान में पायलट बातें कर सकें।
- 1960 -न्यूयॉर्क में सौर ऊर्जा से चलने वाली कार का प्रदर्शन किया गया।
- 1998 - चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 1999 - फैंटम जैसे कॉमिक चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन।
- 2003 - ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के कप्तान बने।
- 2004 - रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
- 2005 - संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।
- 2006 - चुनाव के तीन महीने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
- 2007 - एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
- 2008 - मुद्रास्फीति विगत नौ महीने के उच्चतम स्तर 5.11 फ़ीसदी पर पहुंची। परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये।
- 2009 - विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव सरत सब्बरवाल पाक में भारत के नये उच्चायुक्त नियुक्त हुए। शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई।
- 1789-जर्मन भौतिकशास्त्री जॉर्ज साइमन ओम का जन्म हुआ, जिन्होंने 1825 के अपने प्रयोग से साबित कर दिखाया कि कोई भी विद्युतचालक पूरी तरह चालक नहीं होता। उसमें कुछ न कुछ प्रतिरोध ज़रूर होता है। उन्होंने 1826 में सुप्रसिद्ध नियम दिए जिन्हें हम ओम के नियम के तौर पर जानते हैं। (निधन-6 जुलाई 1854)
- 1918 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री फ्रेड्रिक रीनेस का जन्म हुआ, जिन्हें 1956 में न्यूट्रीनो की खोज करने के लिए 1995 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। रीनेस को भौतिकशास्त्री मार्टिन लेविस पर्ल के साथ नोबेल मिला था। न्यूट्रीनो परमाणु का एक सूक्ष्म तथा उदासीन कण होता है। (निधन- 26 अगस्त 1998)
- 1998 - ब्रिटेन के रसायनज्ञसर हेरेक हैरॉल्ड रिचर्ड बर्टन का निधन हुआ, जिन्हें जटिल यौगिकों की त्रिआयामी संरचना का अध्ययन करने के लिए नार्वे के ऑड हेसेल के साथ 1969 का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-8 सितम्बर 1918)
- 1935-स्कॉटलैण्ड के शरीर क्रिया वैज्ञानिक जॉन जेम्स रिकार्ड मैक्लियॉड का निधन हुआ जिन्होंने मधुमेह पर अनुसंधान किया और इंस्युलिन हार्मोन का नामकरण किया। वर्ष 1923 में इन्हें सर फ्रेड्रिक बेन्टिंग के साथ इंस्युलिन की खोज तथा शुगर के उपापचय में उसके महत्व को बताने के लिए शरीरक्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-6 सितम्बर 1876)
इतिहास में 15 मार्च
14-Mar-2021 11:19 PM
- 1892 -एस्केलेटर की रूपरेखा को उसके आविष्कारक न्यूयॉर्क के जेसी डब्ल्यू. रेनो ने पेटेन्ट कराया।
- 1959-न्यूयॉर्क में ब्रूकहेवेन राष्ट्रीय प्रयोगशाला में पहली बार चिकित्सकीय शोध के लिए एक नाभिकीय ऊर्जा केन्द्र बनाया गया।
- 1920 -अमेरिकी चिकित्सक ई. डॉनेल थॉमस का जन्म हुआ, जिन्हें एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में मेरू-रज्जु का प्रत्यारोपण करने के लिए 1990 में जोजफ़ ई. म्युरे के साथ चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। यह ल्यूकीमिया तथा अन्य रक्त कैंसर के उपचार में एक बड़ी उपलब्धि थी।
- 1854-जर्मन जीवाणु वैज्ञानिक ऐमिल ऐडॉल्फ वॉन बेरिंग का जन्म हुआ, जो इम्यूनोलॉजी (प्रतिरोधक क्षमता) विज्ञान के संस्थापक के रूप में जाने जाते हैं। उन्हें सीरम सिद्धान्त के लिए 1901 का पहला नोबेल पुरस्कार मिला। डिप्थीरिया के इलाज में उसका उपयोग होता है। 1890 में एस. किटैसेटो के साथ काम करते हुए उन्होंने पाया कि जिस जानवर में टेटनस तथा डिप्थीरिया के विरुद्ध प्रतिरोधक क्षमता अच्छी हो उसके द्रव द्वारा हमारे शरीर में भी वैसी ही क्षमता विकसित की जा सकती है। (निधन-31 मार्च 1917)
- 2004-इंजीनियर तथा भौतिकशास्त्री विलियम हेवार्ड पिकरिंग का निधन हुआ, जो अमेरिका के पहले उपग्रह एक्सप्लोरर के निर्माण दल के प्रमुख थे। उन्होंने 1930 के समय में नेहेर और रॉबर्ट मिलिकन के कॉस्मिक किरणों के प्रयोग में भी सहयोग दिया। (जन्म-24 दिसम्बर-1910)
- 1898-अंग्रेज़ अन्वेषक और इंजीनियर सर हेनरी बेसेमर का निधन हुआ, जिन्होंने कम खर्चे में इस्पात बनाने की पहली प्रक्रिया का निर्माण किया, तथा बेसेमर कन्वर्टर के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई। कन्वर्टर पिघले लोहे से अशुद्धियां दूर करता है। ( जन्म-19 जनवरी 1813)
- 1646- फ्रांस के विख्यात वस्तुकलाकार हारडोइन मैन्सर का जन्म हुआ। वे लुई चतुर्थ के काल में पैदा हुए थे उन्होंने लुई चतुर्थ के ही आदेश पर वार्सा के महल का निमार्ण पूरा किया इसका निर्माण एक अन्य कलाकार ने आरंभ किया था। वार्सा महल पेरिस के निकट बना हुआ है। यह विश्व के बड़े ऐतिहासिक महलों में है। इस महल में बहुत महत्वपूर्ण घटनाए हुई हैं। और ऐतिहासिक समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। इनमें सन 1919 में प्रथम विश्व युद्ध का शांति समझौता भी शामिल है।
- 1798-आगोस्ट कैन्ट नामक फ्रांसीसी दार्शनिक और गणिज्ञ का जन्म हुआ। कैन्ट 18 वर्ष की आयु में गणित के शिक्षक बन गये। दर्शनशास्त्र में वे फ्रांसीसी दार्शनिक सेन साइमन के विचारों से प्रभावित थे। उन्होंने दर्शन शास्त्र के सिद्धान्त साकरात्मवाद के आधार शिला रखी। केंट की विचारधारा के प्रचार ओर प्रसार के परिणाम स्वरुप दर्शनस्त्र ओर विज्ञान विचार और मन की दुनिया से निकलकर व्यवहारिक चरण में प्रविष्ट हुआ। सन 1857 में कैंट का निधन हुआ।
- 1989 - मिस्र के पूर्वोत्तरी भाग में ताबा नामक क्षेत्र ज़ायोनी शासन के वर्षों के अतिग्रहण से मुक्त हुआ। इस शासन ने सीना मरुस्थल को जो ताबा के पूरब में स्थित है 1967 ईसवी के युद्ध के दौरान अपने क़ब्ज़े में कर लिया था। सन 1989 में ज़ायोनी सेनाएं इस क्षेत्र से निकलने पर विवश हुई थीं।
इतिहास में 14 मार्च
13-Mar-2021 10:53 PM
- 1903 - अमेरिका का पहला पक्षी अभयारण्य खुला।
- 1927 - एल्सी ईव्स, अमेरिकन सोसायटी आफ सिविल इंजीनियर्स की पहली महिला इंजीनियर के रूप में चुनी गईं।
- 1987 - फिजी में रक्तहीन सैनिक क्रांति के बाद सरकार का तख्ता पलटा गया।
- 1989 - दक्षिण अफ्रीकी नेशनल पार्टी द्वारा पीटर बोथा के स्थान पर एफ़.डब्ल्यू.डी. क्लार्क को राष्ट्रपति बनाया गया।
- 1990 - श्रीमती अर्था पास्कल ट्राविल हैती की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 1999 - स्पेन का कार्लोस मोया विश्व का नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बना।
- 2000 - मोहम्मद मुस्तफ़ा मेरो सीरिया के नए प्रधानमंत्री बने।
- 2001 - संयुक्त राज्य अमेरिका ने ईरान पर प्रतिबंध की अवधि बढ़ाई, रातुविता मोमेदोनू फिजी के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2002 - सर्बिया व यूगोस्लाविया में संधि पर हस्ताक्षरर, सेना गाजा पट्टी में घुसी।
- 2004 - चीन में निजी सम्पत्ति को क़ानूनी मान्यता प्रदान करने के लिए संविधान में संशोधन।
- 2007 - कारगिल और स्कार्दु के बीच भारत-पाकिस्तान में बस सेवा प्रारम्भ करने पर सहमति।
- 2008 - विक्ट्री समूह ने ब्रिटेन की प्रसिद्ध स्विचगियर निर्माता कंपनी क्रेग एण्ड डेरिकार का अधिग्रहण किया।
- 1965 - भारतीय अभिनेता आमिर खान का जन्म हुआ।
- 1879 - प्रसिद्ध वैज्ञानिक अलबर्ट आइंस्टाइन का जन्म हुआ। जिन्होंने विशिष्ट तथा साधारण सापेक्षिकता का सिद्धान्त प्रतिपादित किया। उन्हें प्रकाश-विद्युत प्रभाव बताने के लिए 1921 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-18 अप्रैल 1955)
- 1833 - अमेरिका की पहली महिला दंत चिकित्सक लूसी हॉब्स टेलर का जन्म हुआ। उन्होंने एक डेन्टल कॉलेज से दन्त चिकित्सा की पढ़ाई पूर्ण की। सन् 1859 से 1865 के बीच जब उन्हें कई कॉलेजों ने दाखिला देने से मना कर दिया तो वे खुद से ही उसका अभ्यास करती रहीं। लेकिन उनकी प्रवीणता और आकांक्षाओं को देखते हुए लोवा स्टेट डेन्टल सोसायटी ने दाखिले में उनकी मदद की। (निधन- 3 अक्टूबर 1910)
- 1932- अमेरिकी अविष्कारक तथा उद्योगपति जॉर्ज ईस्टमैन का निधन हुआ, जिन्हें रोल्ड फिल्म तथा कोडेक कैमेरे सहित, फोटोग्राफिक सामग्रियों के शुरुआती निर्माताओं में जाना जाता है। उन्होंने ईस्टमैन कोडैक कम्पनी की स्थापना की जिसका उस समय फोटो तथा फिल्म जगत में एकाधिकार था। (जन्म 12 जुलाई 1854)
- 1935- स्कॉटलैण्ड के शरीर क्रिया वैज्ञानिक जॉन स्कॉट हाल्डेन का निधन हुआ, जिन्होंने मानव के श्वसन क्रिया पर अध्ययन किया। उन्होंने फुफ्फुसी (पल्मोनरी) की बीमारियों तथा खून का भी अध्ययन किया। (जन्म 3 मई 1860)।
इतिहास में 13 मार्च
12-Mar-2021 11:02 PM
- 1877-कानों के मफलर के लिए एक किशोर चेस्टर ग्रीनवुड को पेटेन्ट जारी किया गया। एक बार सर्दी में स्केटिंग करते हुए कानों में चुभन महसूस हुई तो उसने इससे बचने के लिए बीवर के फर को एक पतले फ्रेम में लगाया और कानों को ढंक लिया। उसके बाद कानों के मफलर की मांग बढ़ती गई।
- 1930- क्लाइड डब्ल्यू. टॉमबॉफ ने प्लूटो ग्रह की खोज की।
- 1997 - सिस्टर निर्मला का चयन नेता के रूप में ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा किया गया।
- 1999 - शेख़ हमाज बिन ईसा अल ख़लीफ़ा बहरीन के नये शासक बने, 23 वर्षों के अंतराल के बाद श्रीलंका सरकार ने हत्या एवं मादक द्रव्य तस्करी सदृश अपराधों के लिए मृत्युदंड की सज़ा पुन: बहाल करने का निश्चय किया।
- 2002 - राबर्ट मुगावे पुन: जिम्बाब्वे के राष्ट्रपति निर्वाचित, पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ की जापान यात्रा प्रारम्भ, सी.टी.बी.टी. पर हस्ताक्षर के लिए समय मांगा।
- 2003 - इराक पर ब्रिटेन के प्रस्तावों को फ्रांस ने नामंजूर किया।
- 2008 - राज्यपाल ने खाद्य सुरक्षा और मानक संशोधन विधेयक, 2008 को पारित किया। हिन्दुस्तान टाइम्स और पाकिस्तान के अखबार डॉन को पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए कुलिश सम्मान प्रदान किया गया। नासा का अंतरिक्ष यान एंडेवर सकुशल अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा। सैक्स स्कैण्डल में फंसे न्यूयार्क के गवर्नर एलिमट स्पित्जर ने अपने पद से इस्तीफ़ा देने की घोषणा की।
- 1980 - संजय-मेनका गांधी के पुत्र और युवा राजनेता वरुण गांधी का जन्म हुआ।
- 2004 - भारत के प्रसिद्ध सितार वादक विलायत खां का निधन हुआ।
- 1720-स्विस प्रकृतिविद् चाल्र्स बनेट का जन्म हुआ, जिन्होंने अनिषेकजनन (पार्थेनोजेनेसिस) की खोज की। इसका अर्थ होता है बिना निषेचन के प्रजनन। उन्होंने पता लगाया कि कीट अपने शरीर के छिद्रों से सांस लेते हैं जिसे उन्होंने स्टिग्मैटा नाम दिया। (निधन- 20 मई 1793)
- 1733 -अंग्रेज़ पादरी, राजनैतिक सिद्धान्तवादी तथा भौतिक वैज्ञानिक जोजफ़ प्रीस्टले का जन्म हुआ, जिन्होंने आक्सीजन तत्व की खोज की। उन्होंने सोडा-वाटर बनाने का तरीका ईजाद किया था। इसके अलावा इन्होंने सल्फर डाइआक्साइड, अमोनिया, नाइट्रोजन आक्साइड, कार्बन मोनोआक्साइड और सिलिकन फ्लोराइड आदि गैसों की खोज की। (निधन-6 फरवरी 1804)
- 1845- ब्रिटेन के रसायनज्ञ तथा मौसमविज्ञानी जॉन फ्रैड्रिक डैनियल का निधन हुआ, जिन्होंने डेनियल सेल का आविष्कार किया। यह सेल पुराने समय के वोल्टाइक सेल से कहीं उन्नत था। सन् 1820 में इनके अनुसंधान से सापेक्षिक आर्द्रता मापने के लिए हाइग्रोमीटर नामक यंत्र का आविष्कार हुआ। (जन्म-12 मार्च 1790)।
इतिहास में 12 मार्च
11-Mar-2021 10:52 PM
- 1894- कोका कोला की पहली बोतल बिकी। कोका कोला की खोज अटलांटा के डॉ. जॉन पेम्बर्टन ने की थी।
- 1912- पहली बार कैप्टन अल्बर्ट बेरी ने पैराशूट के जरिए विमान से छलांग लगाई।
- 1992 - मारिशस गणराज्य घोषित।
- 1993 - मुंबई में कई बम धमाके हुए और उनमें 300 लोग मारे गए और सैकड़ों से अधिक घायल हो गए।
- 1998 - प्रथम टर्बोनेट इंजन निर्माता हेन्स जोशिम पाबस्ट वान ओहेन का निधन।
- 2003 - सर्बिया के प्रधानमंत्री जोरान जिनजिब की बेलग्रेड में हत्या।
- 2004 - दक्षिण कोरियाई संसद में महाभियोग पारित होने के बाद राष्ट्रपति रोह मू हुन पद से निलम्बित, लाहौर में दसवां दक्षेस लेखक सम्मेलन प्रारम्भ।
- 2006 - ईराक में सद्दाम हुसैन के विरुद्ध मुकदमे की सुनवाई प्रारम्भ।
- 2008 - पुदुचेरी के उपराज्यपाल मुकुट मिथी ने अपने पद से इस्तीफा दिया। केन्द्रीय मंत्रिमण्डल ने नागालैण्ड में राष्ट्रपति शासन हटाने का निर्णय लिया। विश्व की सबसे लम्बी आयु की समझी जाने वाली महिला वारवा सेमेनिकोवा का रूस में 117 वर्ष की आयु में निधन।
- 2009 - वायुसेना में आपरेशंस निदेशालय के पहले महानिदेशक के तौर पर एयर मार्शल डी. सी. कुमारिया ने कार्यभार सम्भाला।
- 1913 - भारतीय राजनीतिज्ञ यशवंतराव चव्हाण का जन्म हुआ।
- 1838 अंग्रेज रसायनज्ञ, सर विलियम हेनरी पर्किन का जन्म हुआ। कोलतार से कुनैन का संश्लेषण करने वाले अपने प्रयोगों के समय पर्किन ने मिश्रित एनिलीन तथा सोडियम डाइक्रोमेट को मिलाने पर एक गाढ़ा रंग प्राप्त किया। उसे उन्होंने एनिलीन पर्पल नाम दिया। इन्होंने पहले कृत्रिम रंजक (डाई) का निर्माण किया। (निधन-14 जुलाई 1907)
- 1832 -फ्रांस के रसायनज्ञ चाल्र्स फ्रीडेल का जन्म हुआ, जिन्होंने 1877 में अमेरिकी रसायनज्ञ जेम्स मैसन क्राफ्ट के साथ मिलकर रासायनिक अभिक्रिया की खोज की जिसे फ्रीडेल क्राफ्ट अभिक्रिया के नाम से जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने कृत्रिम हीरे के निर्माण पर, तथा कीटोन और एल्डीहाइड पर भी काम किया। (निधन- 20 अप्रैल 1899)
- 1942-सर विलियम हेनरी ब्रैग का निधन हुआ, जो ठोस अवस्था भौतिकी के शुरुआती वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्हें अपने बेटे सर लॉरेन्स ब्रैग के साथ क्रिस्टलों की संरचना बताने के लिए 1915 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने एक्स-किरणों की तरंगदैध्र्य मापने के लिए एक्स-किरण स्पेक्ट्रोमीटर तैयार किया। (जन्म-2 जुलाई 1862)
- 1898 - स्विटजऱलैण्ड के गणितज्ञ तथा भौतिकशास्त्री जोहान जैकब बाल्मर का निधन हुआ, जिन्होंने परमाणु सिद्धान्त के विकास पर आधारित एक सूत्र दिया। बाल्मर का सबसे महत्वपूर्ण कार्य था उनकी स्पेक्ट्रल श्रृंखला जिसमें उन्होंने हाइड्रोजन परमाणु की स्पेक्ट्रमी रेखाओं के तरंगदैध्र्य के सापेक्ष एक सूत्र दिया। (जन्म-1 मई 1825)
- महत्वपूर्ण दिवस- केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल की स्थापना दिवस, तिब्बती महिला विकास दिवस, डांडी कूच दिवस (1930)।
इतिहास में 11 मार्च
10-Mar-2021 10:51 PM
- 1985 - मिखाईल गोर्बाचेव कोंस्तान्तिन चेरेंकों की मौत के बाद सोवियत संघ के सर्वोच्च नेता चुने गए। जब कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव के रूप में उनका नाम सामने आया तो दुनिया को बड़ा अचरज हुआ क्योंकि इस वक्त गोर्बाचेव महज़ 54 साल के थे। परंपरा के विपरीत गोर्बाचेव ने चेरेंकों की मृत्यु की घोषणा के एक दिन बाद अमरीका के साथ परमाणु हथियारों पर पूर्वनिर्धारित बात को निरस्त नहीं किया। जब गोर्बाचेव ने काम-काज संभाला था तब किसी को अंदाज़ नहीं था कि वो शीत युद्ध के दौरान अमरीका विरोधी महाशक्ति के आखिरी नेता होंगें। गोर्बाचेव ने रूस और अमरीका के परमाणु हथियारों को कम करने के लिए कई संधियां कीं । बदलते हालातों के बीच गोर्बाचेव को 25 दिसंबर 1991 को इस्तीफ़ा देने के लिए मजबूर होना पड़ा। उसी साल 31 दिसंबर के दिन सोवियत संघ का झंडा आखिरी बार फहराया गया।
- 2011- जापान में प्रशांत तट पर तोहोकू के पास समुद्र में रिक्टर पैमाने पर 9 का भूकंप आया था। यह जापान के इतिहास में दर्ज अब तक का सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इस भूकंप की वजह से समुद्र में सुनामी उठ खड़ी हुई जिसकी लहरें 133 फीट तक ऊंची थीं। इस भूकंप की वजह से पास ही में स्थित फुकुशिमा दईची परमाणु ऊर्जा संयंत्र को भीषण नुकसान पहुंचा और विकिरण वातावरण में रिसने लगा। इस परमाणु हादसे के कारण इस संयंत्र के चारों तरफ 80 किलोमीटर के दायरे में फैले लोगों को वहां से हटा दिया गया. जापान की नेशनल पुलिस एजेंसी के अनुसार भूकंप और सुनामी के चलते 15 हजार 850 लोग मारे गए थे।
- 1960-पायनियर-5 को केप कैनेवरल, फ्लोरिडा से सौरमंडल के अध्ययन के लिए अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
- 1920- अमेरिकी भौतिकशास्त्री निकोलास ब्लोएमबर्गन का जन्म हुआ, जिन्हें विद्युत चुम्बकीय विकिरण के द्रव्य के साथ अन्योन्य क्रिया पर स्पेक्ट्रोस्कोपिक अध्ययन के लिए अमेरिका के आर्थर लियोनार्ड शावलोव तथा स्वीडन के कार्ल मैने बोर्जे सीगबॉन के साथ वर्ष 1981 का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1730-जर्मन-डैनिश जीवविज्ञानी ओट्टो फ्रेड्रिक मुलर का जन्म हुआ, जिन्होंने जीवाणुओं के प्रेक्षण पर ध्यान दिया। इसके पहले ल्यूवेनहॉक द्वारा ये धुंधले रूप में देखे गए थे। उस समय की सूक्ष्मदर्शियों की क्षमता उतनी अच्छी नहीं थी लेकिन मुलर पहले व्यक्ति थे जिन्होंने जीवाणुओं को स्पष्ट तौर पर देखा तथा उनका वर्गीकरण भी प्रस्तुत किया। (निधन-26 दिसम्बर 1784)
- 1955 - स्कॉटलैण्ड के जीवाणुविज्ञानी सर ऐलेक्ज़ैन्डर फ्लेमिंग का निधन हुआ, जिन्होंने 1928 में पेनिसिलिन की खोज की। इंफ्लुएन्ज़ा के विषाणु पर काम करते हुए उन्होंने देखा कि स्टेफाइलोकोकस के पालन की प्लेट में फफूंद अकस्मात ही अपने आप ही उत्पन्न हो गए, और उन्होंने अपने चारों तरफ जीवाणुरहित वृत्त बना लिया था। उन्होंने फिर प्रयोग में पाया कि वह फफूंद, स्टेफाइलोकोकस की वृद्धि को रोकता है। उन्होंने उस पदार्थ का नाम पेनिसिलिन रखा। (जन्म- 6 अगस्त 1881)
- 1892-स्कॉटलैण्ड के रसायनज्ञ आर्किबेल्ड स्कॉट कूपर का निधन हुआ, जिन्होंने आगस्ट केकुले से अलग कार्बन की चतु:संयोजकता और कार्बन के अणुओं की एक दूसरे से बंध बनाकर लंबी-लंबी श्रृंखलाएं बनाने की खासियत के बारे में बताया। इससे जैव पदार्थों में पाए जाने वाले यौगिकों के आधार को समझने में मदद मिली। उन्होंने ही तत्वों के प्रतीक में बंध को एक छोटी रेखा से दिखाने की शुरूआत की। (जन्म- 31 मार्च 1831)
इतिहास में 10 मार्च
09-Mar-2021 10:33 PM
- 1876 -ग्राहम बेल ने पहली बार अपने सहायक को टेलीफोन से कॉल किया।
- 1922 - महात्मा गांधी गिरफ्तार किए गए, राजद्रोह का आरोप, छह वर्षों की क़ैद, परन्तु दो वर्ष बाद रिहा किए गए। चीन द्वारा परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर।
- 1948- हर्बर्ट एच. हूवर ध्वनि की गति से भी तेज़ यान चलाने वाले पहले विमान चालक बने।
- 1998 - इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुहार्तो लगातार सातवीं बार राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
- 2002 - फिलीस्तीन के राष्ट्रपति यासर अराफात के आने-जाने पर लगा प्रतिबंध हटा, पाकिस्तान ने दक्षेस गृह मंत्रियों के सम्मेलन का प्रस्ताव रखा।
- 2003 - उत्तर कोरिया ने क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया, संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान ने सुरक्षा परिषद के सदस्यों से आग्रह किया कि वे इराक के निरस्त्रीकरण के बारे में अपने मतभेदों को दूर करें और कोई आम राय क़ायम करें।
- 2007 - यूक्रेन के वैसिलीइवानचुक को हराकर विश्वनाथन आनन्द शतरंज में प्रथम स्थान पर पहुंचे।
- 2008 - माणिक सरकार की अगुवाई में त्रिपुरा में पुन: लेफ़्टफ्रंट ने सत्ता संभाली। वरिष्ठ कांग्रेस नेता डी. डी. लपांग ने मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
- 2010 - भारतीय संसद की ऊपरी सदन राज्यसभा में महिला आरक्षण विधेयक पारित हो गया।
- 1945 - कांग्रेस नेता माधवराव सिंधिया का जन्म हुआ।
- 1897 - भारत के पहले बालिका विद्यालय की पहली प्रिंसिपल और पहले किसान स्कूल की संस्थापक सावित्रीबाई फुले का जन्म हुआ।
- 1628- इटली के भौतिकशास्त्री और जैवरसायनज्ञ मार्सेलो मैलपीगी का जन्म हुआ, जिन्होंने सूक्षमदर्शीय शरीर रचना विज्ञान की स्थापना की। उन्होंने पहले पौधों, कीड़ों, मछलियों, फिर मानव की शरीर रचना का अध्ययन किया। वे फेफड़े, गुर्दे, मस्तिष्क, जीभ, त्वचा आदि का सूक्ष्मदर्शी से अवलोकन करने वाले पहले वैज्ञानिक थे। (निधन-30 नवम्बर 1694)
- 1873 -अमेरिकी वनस्पति वैज्ञानिक तथा रसायनज्ञ जॉन टॉरी का निधन हुआ, जो उत्तरी अमेरिका के पौधों पर किए गए अपने अध्ययन के लिए प्रसिद्ध हैं। (जन्म 15 अगस्त 1796)
- 1847-अंग्रेज़ रसायनज्ञ चाल्र्स हैशेट का निधन हुआ, जिन्होंने 1801 में कोलम्बियम तत्व की खोज की। उन्होंने यह खोज तब की जब वे इंग्लैण्ड में कोलम्बाइट नामक काले पत्थर पर अनुसंधान कर रहे थे। हैशेट उस जटिल खनिज में एक नया तत्व ढूंढने में सफल रहे पर वे उसे अलग नहीं कर सके। उस तत्व को जर्मन वैज्ञानिक हेनरिक रोज़ ने नायोबियम नाम दिया जब करीब चालीस साल बाद उन्होंने उसे फिर से खोजा। (जन्म 2 जनवरी 1765)।
इतिहास में 9 मार्च
08-Mar-2021 11:18 PM
- 1882-न्यूयॉर्क के चाल्र्स एम. ग्राहम ने कृत्रिम दांत का पेटेन्ट कराया।
- 1948-कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय तथा परमाणु ऊर्जा आयोग ने साइक्लोट्रॉन द्वारा मीसॉन के कृत्रिम उत्पादन की घोषणा की।
- 1999 - ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिंघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी,फ्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
- 2003 - पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के खिलाफ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
- 2004 - पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले शाहीन-2 (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
- 2005 - थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
- 2007 - ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली।
- 1931 - भारतीय राजनेता और लेखक कर्ण सिंह का जन्म हुआ।
- 1951 - मशहूर तबला वादक उस्ताद ज़ाकिर हुसैन का जन्म हुआ।
- 1994 - भारतीय अभिनेत्री देविका रानी का निधन हुआ।
- 2012 - हिन्दी फि़ल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक जॉय मुखर्जी का निधन हुआ।
- 1971 - प्रसिद्ध फि़ल्म निर्माता-निर्देशक के. आसिफ़ का निधन हुआ।
- 1454 - इतालवी नाविक और खोजकर्ता अमेरिगो वेसपसी का जन्म हुआ।
- 1934 - सोवियत अंतरिक्ष यात्री यूरी एलेक्सेयेविच गागरिन का जन्म हुआ, जो 12 अप्रैल 1961 में अंतरिक्ष में जाने वाले दुनिया के पहले व्यक्ति बने। वे वोस्तोक-1 अंतरिक्षयान के पायलट के रूप में चुने गए। वे दुबारा अंतरिक्ष में नहीं गए लेकिन दूसरे विमानचालकों को वे प्रशिक्षण देते रहे। इसी प्रशिक्षण के दौरान एक हादसे में उनकी मौत हो गई। (निधन-27 मार्च 1968)
- 1856-अमेरिकी अन्वेषक ऐडवर्ड गुडरिक ऐकेसन का जन्म हुआ जिन्होंने अपघर्षक कार्बोरैन्डम का आविष्कार किया जो हीरे के बाद दूसरा सबसे कठोर पदार्थ होता है। इसके अलावा इन्होंने ग्रेफाइट निर्माण करने का एक तरीका भी खोजा। (निधन- 6 जुलाई 1931)
- 1847-अंग्रेज़ जीवाश्म संग्राहक मैरी ऐनिंग का निधन हुआ, जिनकी पहली महत्वपूर्ण खोज थी जब उन्हें जुरासिक काल के इक्थियोसॉरस का पूर्ण ढांचा मिला। 10 मीटर लंबे उस ढाँचे की खोज ने उन्हें सुप्रसिद्ध बना दिया। (जन्म 21 मई 1799)
- 1923-डच भौतिकशास्त्री जोहानेस डिएड्रिक वान डर वाल्स का निधन हुआ, जिन्हें द्रव्य की गैस तथा तरल अवस्थाओं पर अनुसंधान के लिए वर्ष 1910 के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। (जन्म 23 नवम्बर 1837)।
- 1915 -जीव विज्ञान के विशेषज्ञ जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करके शोध आरंभ किया। जान फ़ेबर ही वह पहले व्यक्ति थे जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।
इतिहास में 8 मार्च
07-Mar-2021 10:53 PM
- 1775 -जोसेफ प्रीस्टले ने बताया कि आक्सीजन गैस, जीवन के लिए जरूरी है।
- 1952-पहली बार किसी कृत्रिम हृदय का प्रत्यारोपण किया गया जिसमें एक 41 वर्षीय व्यक्ति 80 मिनट तक जीवित रहा।
- 1911 - अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस प्रथम बार मनाया गया था।
- 2001 - इस्रायल में शेरोन के नेतृत्व में राष्ट्रीय एकता सरकार ने शपथ ली।
- 2006 - रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया।
- 2008 - बम्बई शेयर बाज़ार ने सूचीबद्धता से संबंधित प्रावधानों को पूरा नहीं करने के कारण दस कंपनियों के शेयरों में कारोबार निलंबित कर दिया।
- फि़ल्म फ़ेयर आफ़ फ़ुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फ़ेस्टीवल फ़ॉर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
- 2009- भारत के अग्रणी गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन खिताब जीता।
- 1953 - राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ सदस्य वसुंधरा राजे सिंधिया का जन्म हुआ।
- 1921 - भारतीय गीतकार और कवि साहिर लुधियानवी का जन्म हुआ।
- 1879 - जर्मन रसायनज्ञ ओट्टो हॉन का जन्म हुआ, जो फ्रीट्ज़ स्ट्रॉसमैन के साथ नाभिकीय विखंडन की खोज करने के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्हें सन् 1944 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार तथा वर्ष 1966 में स्ट्रासमैन एवं लीज़ माइट्नर के साथ एनरिको फर्मी पुरस्कार प्रदान किया गया। (निधन-28 जुलाई 1968)
- 1839 -अमेरिकी रसायनज्ञ जेम्स मैसन क्राफ्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने फ्रांसीसी रसायनज्ञ चाल्र्स फ्रीडेल के साथ वर्ष 1877 में एक महत्वपूर्ण अभिक्रिया की खोज की जिसे फ्रीडेल-क्राफ्ट अभिक्रिया कहते हैं। (निधन-20 जून 1917)
- 1717- इंग्लैण्ड के लौह निर्माता अब्राहम डार्बी का निधन हुआ, जिन्होंने कोक से लौह अयस्क की स्मेल्टिंग की। उन्होंने पहले तांबे के लिए कोक का इस्तेमाल किया था, फिर 1709 में उन्होंने कोक से जलने वाली भट्टी का इस्तेमाल किया। यह चारकोल की तुलना में कम खर्चीला था। (जन्म-1678)
- 2005 -ब्राज़ील के भौतिकशास्त्री सीजऱ मैन्स्युएटो ग्यूलियो लाटेस का निधन हुआ, जिन्होंने कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में अमेरिकी भौतिकशास्त्री यूजीन गार्डनर के साथ मिलकर 1948 में कार्बन नाभिक के अल्फा कणों की बमबारी से बने भारी और हल्के मीसान कणों की उपस्थिति की पुष्टि की। (जन्म-11 जुलाई 1924)
- महत्वपूर्ण दिवस-अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस
इतिहास में 7 मार्च
06-Mar-2021 10:31 PM
- 1854-चाल्र्स मिलर ने अमेरिका में पहली सिलाई मशीन का पेटेन्ट कराया।
- 1979 -वैज्ञानिकों ने बृहस्पति ग्रह के छल्ले की खोज की।
- 2001 - फिजी में अंतरिम सरकार का इस्तीफ़ा।
- 2003 - राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को क्यूबा की संसद ने छठे कार्यकाल के लिए राष्ट्रपति निर्वाचित किया, वे दुनिया के सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाले शासनाध्यक्ष हैं।
- 2006 - ईरान के राष्ट्रपति ने देश की परमाणु गतिविधियों पर रोक के लिए संयुक्त राष्ट्र परमाणु एजेंसी से क्षतिपूर्ति की मांग की।
- 2007 - भारत और पाकिस्तान आतंकवाद पर जांच में मदद के लिए तैयार।
- 2008 - अंतरिक्ष यात्रियों ने मंगल ग्रह पर झील की खोज की।
- 2009- प्रमुख धातु कम्पनी स्टरलाइट इंडस्ट्रीज ने अमेरिका की तीसरी सबसे बड़ी कॉपर उत्पादक कम्पनी एसार्को के अधिग्रहण की घोषणा की।
- 1911 -हिन्दी के सुप्रसिद्ध साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानन्द वात्स्यायन अज्ञेय का जन्म हुआ।
- 1949 -भारतीय राजनीतिज्ञ ग़ुलाम नबी आज़ाद का जन्म हुआ।
- 1955 - भारतीय अभिनेता अनुपम खेर का जन्म हुआ।
- 1961 - उत्तर प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी गोविंद बल्लभ पंत का निधन हुआ।
- 1938-अमेरिकी विषाणु-विज्ञानी डेविड बैल्टिमर का जन्म हुआ, जिन्हें 1975 में हॉवर्ड एम. टेमिन और रेनेटो डल्बेक्को के साथ शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार प्राप्त हुआ। हालाँकि डॉ. टेमिन और बैल्टिमर ने अलग-अलग तरीकों तथा अलग प्रयोगों से रेट्रोवायरस की खोज की। आर.एन.ए. जीनोम के विषाणुओं को रेट्रोवायरस कहते हैं।
- 1930-अमेरिकी रसायनज्ञ, स्टैनली लॉयड मिलर का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1953 में प्रयोगशाला में आदिम पृथ्वी की परिस्थितियों का निर्माण किया तथा निर्जीव तत्वों से जीवन की शुरुआत करने वाले घटकों का संश्लेषण किया। उन्होंने हाइड्रोजन, अमोनिया, मीथेन और जलवाष्प में इलेक्ट्रिक डिस्चार्ज प्रवाहित किया जिससे सरल अमीनो अम्ल, प्रोटीन, यूरिया सहित अन्य यौगिकों का निर्माण हुआ।
- 1954- अमेरिकी भौतिकशास्त्री और हृदय विज्ञानी जेम्स ब्रायन हेरिक का निधन हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम सिकलसेल एनीमिया का विवरण प्रस्तुत किया। सन् 1910 में उन्हें एक अजीबोगरीब मामला देखने को मिला जिसमें रोगी की पीठ, मांसपेशियों तथा जोड़ों में दर्द था, उसे हल्का बुखार था तथा उल्टियां आ रही थीं। उसके रक्त की जांच में हेरिक ने देखा कि उसके खून की कोशिकाएं हंसिए (सिकल) के आकार की थीं। (जन्म 11 अगस्त 1861)
- 1954 - जर्मन रसायनज्ञ ओटो पॉल हरमैन डिएल्स का निधन हुआ, जिन्हें साइक्लिक कार्बनिक यौगिक बनाने का तरीका विकसित करने के लिए वर्ष 1950 का नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। (23 जनवरी 1876)
- महत्वपूर्ण दिवस- विश्व सतत ऊर्जा दिवस ।
इतिहास में 6 मार्च
05-Mar-2021 10:42 PM
- 1899- फेलिक्स हॉफमैन ने ऐस्पिरिन का पेटेन्ट हासिल किया। वर्ष 1897 में उन्होंने ऐसिटाइल सैलिसिलिक एसिड (एस्पिरिन) का निर्माण किया।
- 1953 -वॉटसन और क्रिक ने डी.एन.ए. की संरचना पर आधारित अपना पहला लेख नेचर पत्रिका को दिया।
- 1967 - जोसेफ़ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुंची।
- 1996 - ईराक ने संयुक्त राष्ट्र के प्रस्ताव के तहत खाद्य के लिये तेल योजना को स्वीकार किया, आयरिश रिपब्लिक आर्मी ने त्वरित युद्ध विराम को नकारते हुए ब्रिटेन के साथ 25 वर्षीय युद्ध की घोषणा की।
- 2001 - फिजी में महेन्द्र चौधरी के खिलाफ़ पार्टी में ही विद्रोह की स्थिति।
- 2003 - अल्जीरिया का एक विमान तामारासेट में दुर्घटनाग्रस्त, 102 से भी अधिक यात्री मरे।
- 2004 - उत्तर कोरिया का यूरेनियम आधारित कार्यक्रम होने से फिर इंकार।
- 2008 - राजस्थान से राज्यसभा संसद प्रभा ठाकुर को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। जॉन मैक्केन अमेरिकी राष्ट्रपति पद के चुनाव में सत्तारुढ़ रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी घोषित किए गए। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने सबरजीत की दया याचिका खारिज की।
- 2009- भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद स्किंग-विंग लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।
- 1714-फ्रांस, स्पेन, ब्रिटेन और जर्मनी के मध्य एक समझौता हुआ जिसके पश्चात 13 वर्षीय युद्ध समाप्त हो गया। इस समझौते पर जर्मनी, आस्ट्रिया और फ्रांस के राजाओं ने हस्ताक्षर किए थे।
- 1945- रोमानिया में कम्युनिस्ट सरकार का गठन हुआ।
- 1508 - मुगल सम्राट नासिरुद्दीन मुहम्मद हुमायूं का जन्म हुआ।
- 1937-सोवियत अंतरिक्ष यात्री वेलेन्टीना तेरेश्कोवा का जन्म हुआ, जो अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम महिला थीं। वर्ष 1961 में उनकी पैराशूटिंग की क्षमता को देखते हुए उन्हे अंतरिक्ष अभियान के लिए चुना गया। वे 16 जून 1963 में वोस्टोक 6 यान से अंतरिक्ष में गई थीं।
- 1812 - अमेरिकी घड़ी निर्माता आरन लफकिन डैलिसन का जन्म हुआ, जो पहले व्यक्ति थे जिन्होंने विनिमेयक प्रणाली द्वारा घडिय़ों का निर्माण किया। उन्हें अमेरिका में घड़ी निर्माण का जनक माना जाता है। (निधन-9 जनवरी 1895)
इतिहास में 5 मार्च
04-Mar-2021 10:30 PM
- 1558-फ्रांसिस्को फर्ऩाण्डीज ने तम्बाकू पीने की शुरूआत की।
- 1868 -सी. एच. गूल्ड ने बर्मिंघम (इंग्लैण्ड) में स्टैप्लर का पेटेन्ट कराया।
- 1968 - मार्टिन लूथर किंग की हत्या।
- 1983 - आस्ट्रेलिया में लेबर पार्टी के नेता बाब हाक प्रधानमंत्री बने।
- 1997 - भारत तथा तेरह अन्य देशों ने इंडियन ओशन रिम एसोसियेशन के गठन की घोषणा की।
- 1999 - आज़ाद देश के राष्ट्रकुल के कार्यकारी सचिव बोरिस बेरनोवस्की की बर्खास्तगी, फि़ल्म अभिनेता सुनील दत्त ने कोलंबो से अपने 17 सदस्यीय दल के साथ दक्षिण एशिया की 13 हज़ार किलोमीटर लम्बी सद्भावना यात्रा का शुभारम्भ किया।
- 2002 - राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
- 2003 - अलकायदा का शीर्ष आतंकवादी मुस्तफ़ा अहमद अल-हवसावी रावलपिंडी में गिरफ़्तार।
- 2007 - अर्जेन्टीना ने भारत द्वारा अदालती कार्रवाही के लिए क्वात्रोची के प्रत्यर्पण दस्तावेज स्वीकृत किये।
- 2008 - महाराष्ट्र के राज्यपाल एस.एम. कृष्णा ने अपने पद से इस्तीफा दिया। भारत ने समुद्र से ज़मीन पर हमला करने वाले ब्रह्मोस मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
- 2009 - भारतीय उद्योगपति विजय माल्या ने 18 लाख रुपये में बापू की विरासत को खऱीदा। इफ्को (इंडियन फार्मा फर्टिलाइजर कोउपरेटिव लिमिटेड) एक करोड़ टन उर्वरक की वार्षिक बिक्री करने वाली विश्व की पहली कम्पनी बनी।
- 1913 - भारतीय शास्त्रीय संगीत की प्रसिद्ध गायिका गंगूबाई हंगल का जन्म हुआ।
- 1916 - राज्य विधान सभा के विपक्ष नेता बीजू पटनायक का जन्म हुआ।
- 1830-थॉमसन स्कॉटलैण्ड के संरक्षणविद् सर चाल्र्स वायविल का जन्म हुआ, जो समुद्री जीवन पर अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों में से एक थे। उन्होंने एच.एम.एस चैलेन्जर के 110,224 कि.मी. के अपने वैज्ञानिक अभियान का नेतृत्व किया और नए जीवन की खोज में लगे रहे, तथा गहरे समुद्री जीवों का अध्ययन किया। (निधन-10 मार्च 1882)
- 1934- तेल अवीव में जन्मे अमेरिकी मनोवैज्ञानिक डेनियल कॉनिमेन का 5 मार्च को जन्म हुआ था जिन्हें वर्ष 2002 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1827- इटली के एक भौतिकशास्त्रीकाउन्ट ऐलेज़ैन्ड्रो ग्यूसेप अन्टोनियो अनास्टैसियो वोल्टा का निधन हुआ जिन्होंने सन् 1800 में इलेक्ट्रिक बैट्री की खोज की, तथा दो असमान धातुओं के संपर्क द्वारा नियमित तथा निश्चित विद्युतधारा पैदा करने का पहला स्रोत तैयार किया। (जन्म-18 फरवरी 1745)
- 1875- फ्रांसीसी खगोलशास्त्री तथा गणितज्ञ क्लाउड लुइस मैथ्यू का निधन हुआ, जिन्होंने तारों की दूरी मापने पर काम किया। पेशे से वह इंजीनियर थे जिन्होंने बाद में गणित पर काम किया जिसमें जनसंख्या सांख्यिकी भी शामिल है। (जन्म-25 नवम्बर 1783)