इतिहास
इतिहास में 15 दिसंबर
15-Dec-2022 12:10 PM
- 15 दिसंबर : सरदार पटेल ने दुनिया को कहा अलविदा
- नयी दिल्ली, 15 दिसंबर। इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख देश की आजादी में अहम योगदान देने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि के रूप में दर्ज है। 31 अक्टूबर 1875 को गुजरात के खेड़ा जिले में एक किसान परिवार में पैदा हुए पटेल को उनकी कूटनीतिक क्षमताओं के लिए सदा स्मरण किया जाएगा। देश के पहले उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल ने आज़ादी के बाद देश के नक्शे को मौजूदा स्वरूप देने में अमूल्य योगदान दिया। देश को एकजुट करने की दिशा में पटेल की राजनीतिक और कूटनीतिक क्षमता ने अहम भूमिका निभाई।
- भारत रत्न से सम्मानित सरदार पटेल ने 15 दिसंबर 1950 को अंतिम सांस ली। देश की एकता में उनके योगदान को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए गुजरात में नर्मदा नदी के करीब उनकी विशाल प्रतिमा स्थापित की गई है। ऐसा दावा है कि यह दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है।
- देश दुनिया के इतिहास में 15 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1749 : शिवाजी महाराज के पोते साहू जी का निधन।
- 1803 : भोंसले और ईस्ट इंडिया कंपनी के बीच हुई देवगांव संधि के तहत उड़ीसा और कटक कंपनी के शासन के अधीन हुए।
- 1950 : भारत रत्न से सम्मानित देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल का निधन।
- 1950 : योजना आयोग की स्थापना।
- 1953 : भारत की एस विजयलक्ष्मी पंडित संयुक्त राष्ट्र महासभा के आठवें सत्र की अध्यक्ष चुनी गईं। इस पद पर पहुंची वह पहली महिला थीं।
- 1965 : बांग्लादेश में गंगा नदी के तट पर आये चक्रवात में करीब 15,000 लोगों की जान गई।
- 1976 : भारत के प्रसिद्ध फुटबाल खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया का सिक्किम में जन्म।
- 1982 : स्पेन ने जिब्राल्टर की सीमा को खोल दिया। स्पेन की नयी सोशलिस्ट सरकार ने मानवीय आधार पर आधी रात को यह दरवाजे खोलकर स्पेन और जिब्राल्टर के लोगों के बीच की दीवार को खत्म कर दिया।
- 1991 : मशहूर फिल्म निर्माता सत्यजीत रे को सिनेमा की दुनिया में उनके अहम योगदान के लिए ‘स्पेशल ऑस्कर’ सम्मान दिया गया।
- 1997 : जैनेट रोसेनबर्ग जैगन गुयाना की राष्ट्रपति चुनी गईं। वह देश की पहली निर्वाचित महिला राष्ट्रपति होने के साथ ही गुयाना की पहली श्वेत राष्ट्रपति थीं। 1997 : अरुंधति रॉय ने ‘बुकर पुरस्कार’ जीता। उन्हें उनके उपन्यास ‘द गॉड ऑफ स्मॉल थिंग्स’ के लिए इस प्रतिष्ठित साहित्यिक पुरस्कार के लिए चुना गया।
- 2001 : पीसा की झुकती मीनार को 10 वर्ष बाद फिर से खोला गया। दरअसल इस इमारत के ढांचे को ठीक और मजबूत करने के लिए इसे बंद कर दिया गया था।
- 2011 : इराक युद्ध का औपचारिक अंत। अमेरिका ने देश में अपना अभियान समाप्त करने का ऐलान किया। (भाषा)
इतिहास में 14 दिसंबर
14-Dec-2022 10:52 AM
- 14 दिसंबर : दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने रखा कदम
- नयी दिल्ली, 14 दिसंबर। इतिहास के सफर का हमारा कारवां अब साल के आखिरी महीने का पहला पखवाड़ा पार करने को है। 14 दिसंबर के इतिहास की बात करें तो इस दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने कदम रखा।
- ध्रुवीय खोज के क्षेत्र में दुनिया के सबसे महान व्यक्तियों में शुमार रोआल्ड एमंडसन ने 1911 में 14 दिसंबर के दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार कदम रखा था। नार्वे के एमंडसन जून 1910 में अंटार्कटिका के लिए रवाना हुए थे और तकरीबन डेढ़ वर्ष की यात्रा के बाद अपने मकसद में कामयाब हुए।
- देश दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है :
- 1911 : रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह पहले व्यक्ति बने।
- 1918 : बी के एस आयंगर का जन्म। कर्नाटक के बेल्लूर में जन्मे आयंगर को देश का पहला योग गुरू होने का गौरव हासिल है।
- 1924 : हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म। 1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में क्लैप ब्वॉय बने राजकपूर ने पृथ्वी थियेटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया।
- 1972 : अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।
- 1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया ने पेरिस में डेटन समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिससे तीन वर्ष से उनके बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो गया।
- 2012 : अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल।
- 1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।
- 2000 - जार्ज डब्ल्यू बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।
- 2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किए गए।
- 1995-बोस्निया शांति समझौते से तीन साल से जारी युद्ध समाप्त हुआ। बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर दस्तखत कर साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।
- 2003- इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन को अमरीकी सेना ने अपने कब्ज़े में ले लिया था। सद्दाम हुसैन अपने गृह नगर तिकरित से 10 किलोमीटर दक्षिण में एक फ़ार्महाउस के बंकर में छिपे हुए थे जब उन्हें ढूंढ निकाला गया।
- 1911-वर्षों के प्रयासों के बाद दक्षिणी धुव्र की खोज की गयी और पहली बार कुछ खोजकर्ताओं ने इस क्षेत्र में प्रवेश किया। नार्वे के नाविक और धु्रव विशेषज्ञ रोआल्ड एमन्डसन तथा उनके साथियों ने दक्षिणी धु्रव पर नार्वे का झंडा फहराया परंतु वहां से वापसी के समय यह लोग बर्फ के तूफ़ान में फंस गये और वहीं उनकी मृत्यु हो गई।
- 1805- ब्रिटेन के एक लोहार जार्ज ब्रैंन्कलन ने पत्थर के कोयले की खोज की। इससे पहले तक इस कोयले को निर्माण कार्य में प्रयोग किया जाता था। किंतु इस लोहार ने पता लगाया कि यह कोयला जलते समय अत्यधिक ऊष्मा पैदा करता है। इस प्रकार से उर्जा का एक महत्वपूर्ण स्रोत मनुष्य को मिल गया।
- 1981 - ज़ायोनी शासन की संसद ने औपचारिक रुप से सीरिया की गोलान पहाडिय़ों को अपने अधिकार में कर लिया। ज़ायोनी शासन ने वर्ष 1967 में अरबों के साथ युद्ध के दौरान सीरिया के गोलान क्षेत्र पर अवैध अधिकार किया था।
- 1910 - निबंधकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्म हुआ।
- 1924-भारतीय अभिनेता और फिल्मकार राज कपूर का जन्म हुआ।
- 1953 -भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्म हुआ।
- 1966 -गीतकार शैलेन्द्र का निधन हुआ।
- 1546- डैनिश खगोलविज्ञानी टाइको ब्राहे का जन्म हुआ, जिन्होंने खगोलविज्ञानीय उपकरणों के विकास में योगदान दिया जिससे अनेक तारों की स्थिति का पता लगाया जा सका। (निधन-24 अक्टूबर 1601)
- 1914 - अमेरिकी सूक्ष्मजीव विज्ञानी और आनुवांशिकविद् सोलोमन स्पीगेलमैन जिन्होंने पता लगाया कि डी.एन.ए. के दो स्ट्रैण्डों में से सिर्फ एक में ही आनुवांशिक सूचनाएं होती हैं जो एक स्ट्रैंड से दूसरे स्ट्रैंड में स्थानांतरित होती है। 21 जनवरी 1983
- 1975 - अंग्रेज जंतुविज्ञानी सर जेम्स ग्रे का निधन हुआ, जिन्होंने बीसवीं शताब्दी के जंतुवैज्ञानिक अनुसंधान में बहुत योगदान दिया। इन्होंने जीवित कोशिका और जीवित जंतुओं में क्रमागत उन्नति सम्बन्धी अध्ययन किया। (जन्म 14 अक्टूबर 1891)
- 1943- अमेरिकी चिकित्सक तथा स्वास्थ्यकर खाद्य विज्ञान के अग्रणी, जॉन हॉर्वे कैलॉग जिन्होंने सूखे अनाज के नाश्ते का विकास किया तथा अनाज के फ्लेक्स उद्योग की नींव रखी। उन्होंने कम कैलोरी वाले नाश्ते पर जोर दिया। उनके भाई विलियम के. कैलॉग ने भूने हुए मक्के के फ्लेक्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया और 1906 में बैटल क्रीक कॉर्न फ्लेक कम्पनी खोली। (जन्म 26 फरवरी 1852)। (भाषा)
इतिहास में 13 दिसंबर
13-Dec-2022 10:52 AM
- 13 दिसंबर : संसद पर कायराना आतंकवादी हमले का दिन
- नयी दिल्ली, 13 दिसंबर। तेरह दिसंबर का दिन इतिहास में देश-विदेश की कई बड़ी घटनाओं के साथ दर्ज है। 2001 में 13 दिसंबर की सुबह आतंक का काला साया देश के लोकतंत्र की दहलीज तक आ पहुंचा था। देश की राजधानी के बेहद महफूज माने जाने वाले इलाके में शान से खड़े संसद भवन में घुसने के लिए आतंकवादियों ने सफेद रंग की एम्बेसडर का इस्तेमाल किया और सुरक्षाकर्मियों की आंखों में धूल झोंकने में कामयाब रहे, लेकिन उनके कदम लोकतंत्र के मंदिर को अपवित्र कर पाते उससे पहले ही सुरक्षा बलों ने उन्हें ढेर कर दिया।
- तेरह दिसंबर का दिन आतंकवाद से जुड़ी एक अन्य घटना का भी गवाह है। 1989 में आतंकवादियों ने जेल में बंद अपने कुछ साथियों को रिहा कराने के लिए देश के तत्कालीन गृह मंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद की पुत्री का अपहरण कर लिया था। सरकार ने 13 दिसंबर को आतंकवादियों की मांग को स्वीकार करते हुए उनके पांच साथियों को रिहा कर दिया।
- देश-दुनिया के इतिहास में 13 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1232 : इल्तुतमिश ने ग्वालियर पर कब्जा किया। 1675 : सिख गुरु तेग बहादुर दिल्ली में शहीद । 1772 : नारायण राव सतारा के पेशवा बने।
- 1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स ने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय का उद्घाटन किया।
- 1921 : वाशिंगटन सम्मेलन के दौरान अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन, जापान और फ्रांस के बीच ‘फोर पॉवर’ संधि पर दस्तख्त। इसमें किसी बड़े मसले पर दो सदस्यों में विवाद होने पर चारों देशों से सलाह करने का प्रावधान किया गया। 1937 : जापान की सेना ने चीन के साथ युद्ध के दौरान नानजिंग पर कब्जा कर लिया और नानजिंग नरसंहार को अंजाम दिया। इसमें तीन लाख से ज्यादा चीन के नागरिक मारे गए थे।
- 1977 : माइकल फरेरा ने राष्ट्रीय बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में नये नियमों के तहत 1149 अंक का सर्वाधिक ब्रेक लगाया। 1989 : देश के पहले मुस्लिम गृह मंत्री मुफ़्ती मोहम्मद सईद की पुत्री को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाने के लिए पांच आतंकवादियों को जेल से रिहा किया गया।
- 1995 : दक्षिण लंदन के ब्रिक्सटन में पुलिस हिरासत में एक अश्वेत व्यक्ति की मौत के बाद सैकड़ों श्वेत और अश्वेत युवक सड़कों पर उतर आए, उन्होंने तोड़फोड़ की और दुकानों तथा कारों को आग लगा दी। 2001: भारतीय संसद भवन की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाकर बंदूकधारियों के एक गिरोह ने नयी दिल्ली स्थित लोकतंत्र के मंदिर को निशाना बनाया। 2020:संस्कृत के विद्वान और डेढ़ सौं किताबों के लेखक विद्यावाचस्पति बन्नांजे गोविंदाचार्य का 85 वर्ष की उम्र में निधन। (भाषा)
इतिहास में 12 दिसंबर
12-Dec-2022 11:47 AM
- 12 दिसंबर : दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान
- नयी दिल्ली, 12 दिसंबर। देश की राजधानी दिल्ली के अस्तित्व से 12 दिसंबर के दिन का एक अलग ही नाता है। दरअसल 1911 में आज ही के दिन कलकत्ता के स्थान पर दिल्ली को देश की राजधानी बनाने का फैसला किया गया था।
- ब्रिटेन के राजा रानी उस समय भारत के दौरे पर आए हुए थे और उन्होंने दिल्ली के बाहरी इलाके में आयोजित दिल्ली दरबार में यह ऐलान किया था कि भारत की राजधानी कलकत्ता की बजाय अब दिल्ली होगी।
- 12 दिसंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1882 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का बांग्ला उपन्यास ‘आनंद मठ’ प्रकाशित’।
- 1911 : कलकत्ता (अब कोलकाता) की बजाय दिल्ली को भारत की राजधानी बनाने का ऐलान किया गया। 1950 : दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित सितारे और बेहद लोकप्रिय अभिनेता रजनीकांत का जन्म। रजनीकांत उनका फिल्मी नाम है, जबकि उनका वास्तविक नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है।
- 1958 : विल्सन जोन्स अमेच्यर बिलियर्ड्स में विश्व चैंपियन बने।
- 1964 : ब्रिटेन से आजादी के एक वर्ष बाद केन्या एक गणराज्य बना। 1988 : दक्षिण लंदन में सुबह के व्यस्त समय में तीन रेलगाड़ियां आपस में टकरा जाने से 35 लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक सौ से ज्यादा लोग घायल हुए।
- 2009 : डेमोक्रेटिक नेता एनीस पार्कर की जीत के साथ ही ह्यूस्टन उस समय का अमेरिका का सबसे बड़ा शहर बन गया, जिसने एक समलैंगिक को अपना मेयर चुना।
- 2015 : पेरिस में संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन के दौरान जलवायु परिवर्तन पर ऐतिहासिक समझौता, जिसमें 195 देश ग्रीनहाउस गैस उत्सर्जन कम करने पर राजी हुए। इस समझौते ने क्योटो करार का स्थान लिया।
- 2018 : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में 15 साल लंबे कार्यकाल के बाद भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव में हार के बाद पद से इस्तीफा दिया।
- 2018 : शक्तिकांत दास ने भारतीय रिजर्व बैंक के 25वें गवर्नर के रूप में पदभार संभाला।
- 2019 : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संशोधित नागरिकता कानून को मंजूरी दी।
- 2019 : लोकसभा और विधानसभाओं में अनुसूचित जाति एवं जनजातियों को मिले आरक्षण की अवधि दस साल बढ़ाने संबंधी संविधान संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी।
- 2019 : रूस के एकमात्र विमानवाहक पोत में आर्कटिक शिपयार्ड में मरम्मत के दौरान आग लगी।
- 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट कुछ समय के लिए हैक। (भाषा)
इतिहास में 11 दिसंबर
11-Dec-2022 11:26 AM
- 1687-ईस्ट इंडिया कंपनी ने मद्रास (भारत)में नगर निगम बनाया।
- 1911 -मैडम क्यूरी को दुबारा नोबेल पुरस्कार मिला। वे दो बार नोबेल पुरस्कार पाने वाली दुनिया की पहली वैज्ञानिक बनीं।
- 1946 - डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत की संविधान सभा के अध्यक्ष निर्वाचित हुए।
- 1983 - जनरल एच.एम. इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।
- 1997 -जापान के क्योटो में दुनिया के 150 देशों ने धरती पर ग्लोबल वार्मिंग की रोकथाम के लिए ग्रीनहाउस गैसों के नियंत्रण पर सहमति जताई। ग्रीन हाउस देशों के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।
- 1998 - 23वें काहिरा अंतर्राष्ट्रीय फि़ल्म समारोह में तमिल फि़ल्म टेररिस्ट सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।
- 2002 - स्पेन के नौसैनिकों ने अरब सागर में उत्तर कोरिया के एक जहाज़ को पकड़ा, इसमें स्कड मिसाइलें लदी थीं।
- 2003 - मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।
- 2007 - उत्तर और दक्षिण कोरिया के मध्य 50 वर्ष बाद रेल सेवा पुन: प्रारम्भ।
- 1882 - तमिल कवि सुब्रह्मण्य भारती का जन्म हुआ।
- 1922 - हिन्दी फि़ल्म अभिनेता दिलीप कुमार का जन्म हुआ।
- 1931 -धार्मिक आन्दोलकर्ता ओशो रजनीश का जन्म हुआ।
- 1969 -भारत शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद का जन्म हुआ।
- 2004 - कर्नाटक संगीत की प्रसिद्ध गायिका एवं अभिनेत्री एम. एस. सुब्बुलक्ष्मी का निधन हुआ।
- 1998 - प्रसिद्ध कवि और गीतकार कवि प्रदीप का निधन हुआ।
- 1843- जर्मन चिकित्सक हेनरिक हर्मन रॉबर्ट कोख का जन्म हुआ, जो जीवाणु विज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। जिन्होंने क्षय रोग तथा हैजा के जीवाणुओं की खोज की।(निधन-27 मई 1910)
- 1925-अमेरिकी तंत्रिका विज्ञानी पॉल ग्रीनगार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि किस तरह ड्रग दिमाग को प्रभावित करती है। उन्होंने नशे की लत (ड्रग एडिक्शन) को मानसिक बीमारी माना। इसके लिए इन्हें स्वीडन के एरविन कार्लसन तथा आस्ट्रियाई-अमेरिकी एरिक आर. कैण्डेल के साथ वर्ष 2000 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला।
- 1933- फ्रांसीसी क्रिस्टलोग्राफर जॉज्र्स फ्रीडेल का निधन हुआ, जिन्होंने क्रिस्टलों बाह्य और आंतरिक संरचना के बारे में जानकारी दी। ये सुप्रसिद्ध फ्रांसीसी खनिजविज्ञानी चाल्र्स फ्रीडेल के सुपुत्र थे। (जन्म-19 जुलाई 1865)
- 1978-अमेरिकी जैव रसायनज्ञ विन्सेन्ट ड्यू विग्नैउ का निधन हुआ, जिन्हें जैव रासायनिक रूप से महत्वपूर्ण सल्फर यौगिकों पर अध्ययन करने के लिए, खासकर पहले पॉलीपेप्टाइड हॉर्मोन के संश्लेषण के लिए, वर्ष 1955 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म 18 मई 1901)
- महत्वपूर्ण दिवस- यूनीसेफ़ दिवस (विश्व बालकोष दिवस)
इतिहास में 10 दिसंबर
10-Dec-2022 10:06 AM
- 10 दिसंबर : ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाने वाला दिन
- नयी दिल्ली, 10 दिसंबर। मानवाधिकार संरक्षण के लिहाज से 10 दिसंबर के दिन का खास महत्व है। इस दिन को ‘अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस’ के तौर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र ने 1950 में दस दिसंबर को मानवाधिकार दिवस घोषित किया था, जिसका उद्देश्य विश्वभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है।
- देश-दुनिया के इतिहास में दस दिसंबर की तारीख में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1878 : जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली जौहर का रामपुर में जन्म।
- 1878 : चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म।
- 1896 : नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन।
- 1898 : पेरिस संधि के बाद स्पेन-अमेरिका युद्ध समाप्त हुआ।
- 1902 : तस्मानिया में महिलाओं को मत देने का अधिकार मिला।
- 1950 : इस तारीख को संयुक्त राष्ट्र द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया।
- 1992 : गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा की शुरुआत।
- 2001 : दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार का निधन।
- 2007 : क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं।
- 2016 : तुर्की के इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास दो धमाकों में 38 लोगों की मौत। (भाषा)
इतिहास में 9 दिसंबर
09-Dec-2022 12:05 PM
- नौ दिसंबर : कोलकाता के अस्पताल में लगी भीषण आग
- नयी दिल्ली, नौ दिसंबर। नौ दिसंबर का दिन इतिहास में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। नौ दिसंबर 2011 को कोलकाता के एक अस्पताल में भीषण आग लगने से तकरीबन 90 मरीजों की मौत हो गई थी। उस सुबह अस्पताल के बेसमेंट से शुरू हुई आग ने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया। बहुत से मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया, लेकिन बहुत से मरीजों की दम घुटने से मौत हो गई।
- यह हादसा अपने आप में कई सवाल छोड़ गया। अस्पताल में लोग अपना इलाज कराने और अपनी जान बचाने पहुंचते हैं। ऐसे में आईसीयू और अन्य वार्ड में भर्ती मरीजों की बेबसी का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है जो जीवनरक्षक मशीनों के सहारे जिंदगी की जंग जीतने की उम्मीद बांधे थे, लेकिन आग के जहरीले धुएं ने उन्हें मौत के अंधे कुएं में धकेल दिया।
- देश दुनिया के इतिहास में नौ दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1946 : सोनिया गांधी का इटली में जन्म। 1946 : नयी दिल्ली के काउंसिल चैम्बर के पुस्तकालय भवन में संविधान सभा की पहली बैठक हुई। मुस्लिम लीग ने बैठक का बहिष्कार किया और पाकिस्तान के लिए अलग संविधान सभा के गठन की मांग उठाई। 1961 : तंगानिका को आजादी मिली। जूलियस न्येरेरे इसके प्रथम प्रधानतंत्री बने और 1964 में जंजीबार द्वीप के साथ विलय के बाद इसका नया नाम हुआ तंजानिया।
- 1979 : विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा चेचक के उन्मूलन के लिए दुनियाभर में चलाए गए अभियान के करीब दस बरस बाद इस घातक संक्रमण के उन्मूलन का ऐलान।
- 1987: इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान माइक गैटिंग और अंपायर शकूर राणा के बीच जमकर बहस हुई और दूसरे दिन का खेल शुरू नहीं हो पाया।
- 1992 : प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना के अलग होने की औपचारिक तौर पर घोषणा। 29 जुलाई 1981 को हुए इस जोड़े के शाही विवाह को करीब एक अरब लोगों ने टेलीविजन पर देखा था।
- 2011 : कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगने से तकरीबन 90 मरीजों की मौत।भाषा
इतिहास में 8 दिसंबर
08-Dec-2022 12:49 PM
- आठ दिसंबर: पहली पनडुब्बी मिलने से बढ़ी भारतीय नौसेना की ताकत
- नयी दिल्ली, आठ दिसंबर। आठ दिसंबर की तारीख देश की हिफाजत में लगी सेनाओं के लिए खास अहमियत रखती है। दरअसल आठ दिसंबर 1967 को पहली पनडुब्बी कलवरी को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था और इसे 31 मार्च 1996 को 30 वर्ष की राष्ट्र सेवा के बाद नौसेना से सेवानिवृत्त कर दिया गया। इसका नाम हिंद महासागर में पाई जाने वाली खतरनाक टाइगर शार्क के नाम पर कलवरी रखा गया।
- इसके बाद विभिन्न श्रेणियों की बहुत सी पनडुब्बियां नौसेना का हिस्सा बनीं। फ्रांस के सहयोग से देश में ही निर्मित स्कार्पीन श्रेणी की आधुनिकतम पनडुब्बी को 2017 में नौसेना में शामिल किया गया और इसका नाम भी कलवरी ही रखा गया है। कलवरी को दुनिया की सबसे घातक पनडुब्बियों में से एक माना जाता है। आधुनिकतम तकनीक से निर्मित पनडुब्बी एक बेहतरीन मशीन है और समुद्र के नीचे एक खामोश प्रहरी की तरह रहती है। जरूरत पड़ने पर यह दुश्मन की नजर बचाकर सटीक निशाना लगाने और भारी तबाही मचाने में सक्षम होती है।
- देश दुनिया के इतिहास में आठ दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1863 : चिली की राजधानी सांतियागो में एक गिरिजाघर में आग लगने से तकरीबन ढाई हजार लोगों की मौत।
- 1875 : देश के महान उदारवादी नेताओं में शुमार तेज बहादुर सप्रू का अलीगढ़ में जन्म।
- 1881 : आस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
- 1900 : प्रख्यात नर्तक उदय शंकर का जन्म।
- 1967 : कलवरी श्रेणी की पहली पनडुब्बी भारतीय नौसेना का हिस्सा बनी। 1980 : दुनियाभर में मशहूर बीटल बैंड में शामिल रहे जान लेनन की एक अज्ञात बंदूकधारी ने न्यूयार्क में गोली मारकर हत्या कर दी।
- 1983 : ब्रिटेन की संसद के उच्च सदन हाउस आफ लॉर्डस में पहली बार टेलीविजन कैमरे के प्रवेश की इजाजत दी गई। सदन के सदस्यों ने सीधे प्रसारण के हक में मतदान किया, जिसके बाद ऐसा संभव हो सका। 1987 : अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाच्योफ ने परमाणु हथियारों में कटौती की संधि पर हस्ताक्षर किए।
- 1991 : रूस, यूक्रेन और बेलारूस ने सोवियत संघ के पतन के बाद स्वतंत्र देशों का राष्ट्रमंडल बनाने के लिए एक संधि पर दस्तखत किए।
- 2000 : फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार खोजने का दावा किया।
- 2002 : अमेरिका ने भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन का पेटेंट हासिल करने के बाद गौमूत्र का भी पेटेंट कराया।
- 2004 : पाकिस्तान ने 700 कि.मी. मारक क्षमता से लैस शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया। 2010 : अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी स्पेसएक्स ने अपना यान अंतरिक्ष में भेजा। ऐसा करने वाली वह दुनिया की पहली निजी कंपनी बनी। यह यान कक्षा में सफलतापूर्वक छोड़ा गया और अपनी कार्य अवधि पूरी करने के बाद वापस लौट आया। (भाषा)
इतिहास में 7 दिसंबर
07-Dec-2022 1:00 PM
- सात दिसंबर : जापान ने अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया
- नयी दिल्ली, 7 दिसंबर (भाषा)। साल के आखिरी महीने का सातवां दिन इतिहास में दो बड़ी अन्तरराष्ट्रीय घटनाओं के साथ दर्ज है। दरअसल 1941 में 7 दिसंबर को जापान के बमवर्षकों ने हवाई में स्थित अमेरिका के नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर अचानक हमला कर दिया था और इस दौरान छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट कर दिए गए। हमले में कुल 2400 से ज़्यादा अमेरिकी सैनिक मारे गए थे।
- सात दिसंबर की तारीख में इतिहास की दर्ज दूसरी बड़ी घटना 2001 की है, जब अफगानिस्तान में तालिबान ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरूआत हुई। अफ़ग़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालिबान नेतृत्व के बीच हुए समझौते के बाद कट्टरपंथियों ने अपना यह महत्वपूर्ण गढ़ छोड़ने का फैसला किया।
- देश दुनिया के इतिहास में 7 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1782 : मैसूर के हैदर अली का निधन।
- 1825 : भाप से चलने वाला पहला जहाज ‘इंटरप्राइज’ कलकत्ता :अब कोलकाता: पहुंचा।
- 1941 : जापानी सेनाओं ने हवाई में अमेरिकी नौसैनिक ठिकाने पर्ल हार्बर पर हमला किया।
- 1975 : ईस्ट तिमोर के आजादी का ऐलान करने के तत्काल बाद इंडोनेशिया की सेना ने हमला करके उसे अपने कब्जे में ले लिया।
- 1988 : उत्तर पश्चिम आर्मिनिया में भीषण भूकंप के कारण कई शहर तबाह हो गए।
- 1995 : संचार उपग्रह इन्सेट 2 सी का प्रक्षेपण।
- 2001: तालिबान ने कई हफ्ते की अमेरिकी बमबारी के बाद अपना धार्मिक गढ़ कंधार छोड़ने का फैसला किया। 2004 : अफगानिस्तान में हामिद करजई ने पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली।
- 1782- मैसूर के सुल्तान हैदर अली का निधन।
- 1825- ईस्ट इंडिया कंपनी का भाप के इंजन वाला जहाज पहली बार भारत पहुंचा।
- 1826- देश में पहली बार आधिकारिक तौर पर हिंदू विधवा विवाह सम्पन्न हुआ।
- 1981- यूरोपिय देश स्पेन नाटो का सदस्य बना।
- 1987- कैलिफोर्निया में साउथ वेस्ट एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त , 43 लोगों की मौत।
- 1988- अरमेनिया में भूकंप से 25 हजार लोगों की मौत, करीब पांच लाख बेघर हुए।
- 1995- दूरसंचार उपग्रह इनसेट 2 सी का प्रक्षेपण। दक्षिण एशिया वरीयता व्यापार समझौता (साप्टा) प्रभावी।
- 2001 - कंधार में तालिबान ने हथियार डाले, विक्रमसिंघे श्रीलंका के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
- 2002 - तुर्की की आजरा अनिन मिस वल्र्ड 2002 बनीं।
- 2004 - हामिद करजई ने अफग़़ानिस्तान के पहले निर्वाचित राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण की।
- 2007 - यूरोप की कोलम्बर प्रयोगशाल को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचाने वाली अटलांटिस की बहुप्रतीक्षित उड़ान तकनीकी कारणों से स्थगित।
- 2008 - हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने चन्द्रमोहन को मुख्यमंत्री पद से बर्ख़ास्त किया। भारतीय गोल्फर जीव मिल्खा सिंह ने जापान टूर का खिताब जीता।
- 1879 - भारतीय क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ मुखर्जी का जन्म हुआ।
- 1941- दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान जापानी वायुसेना ने हवाई के पर्ल हार्बर स्थित अमरीकी नौसैनिक अड्डे पर अचानक हमला कर दिया और ब्रिटेन और अमरीका के खिलाफ युद्ध की घोषणा कर दी। जापानी बमवर्षक विमानों ने अमरीकी जंगी जहाज़ों, विमानों और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था। हमले में छह जंगी जहाज़, 112 नौकाएं और 164 लड़ाकू विमान नष्ट हो गए थे और 2400 से ज़्यादा अमरीकी सैनिक मारे गए थे।
- 2001-तालेबान शासन ने कंधार का अपना गढ़ छोड़ दिया और इस तरह अफग़़ानिस्तान में 61 दिन की लड़ाई के अंत की शुरुआत हुई। अफग़़ानिस्तान के नए अंतरिम प्रशासन के प्रमुख हामिद करज़ई और तालेबान शासन के बीच हुए समझौते के आधार पर ही कट्टरपंथी तालेबान अपने धार्मिक गढ़ कंधार को छोडऩे के लिए तैयार हुए थे।
- 1662 -ब्लेज़ पास्कल नामक फ्रांस के गणितज्ञ, लेखक और कैल्कयुलेटर मशीन के आविष्कारक का निधन हुआ। वे जून सन 1623 में जन्में थे। उन्हें बचपन से ही गणित से विशेष से लगाव था। इसी प्रकार उनके पिता का उस समय के विद्वानों और वैज्ञानिकों से मिलना जलना था। जिससे पास्कल की क्षमताओं को उभरने का अच्छा अवसर मिला। पास्कल अपने जीवन के अंतिम दिनों में धर्म से बहुत निकट हो गये थे और इस विषय में उन्होंने पुस्तकें भी लिखीं।
- 1889 -विश्व में वर्तमान रुप की पहली गाड़ी बनाई गयी। यह गाड़ी जर्मनी के एक वैज्ञानिक कार्ल फ्रेडरिक बेन्ज़ ने बनाई थी। इस गड़ी की गति 12 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। इसमें इंधन के रुप में पेट्रोल या फिर अलकोहल का प्रयोग होता था। वर्तमान काल की बसें उस गाड़ी का संपूर्ण रुप हैं। कार्ल बेन्ज़ 1929 में संसार से चल बसे।
इतिहास में 6 दिसंबर
06-Dec-2022 12:11 PM
- 6 दिसंबर : राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने उमड़ी भीड़ ने गिराई बाबरी मस्जिद
- नयी दिल्ली, छह दिसंबर। अयोध्या में रामजन्मभूमि पर भव्य राम मंदिर के निर्माण की बढ़ती गतिविधियों के बीच यह जान लेना महत्वपूर्ण होगा कि विवादित स्थल पर बनी बाबरी मस्जिद को छह दिसंबर के दिन गिराया गया था।
- 30 बरस पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में घटी यह घटना इतिहास में प्रमुखता के साथ दर्ज है, जब राम मंदिर की सांकेतिक नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद ढहा दी थी। इससे देश के दो संप्रदायों के बीच पहले से मौजूद रंजिश की दरार बढ़कर खाई में बदल गई थी।
- इस घटना के बाद देश के कई इलाकों में सांप्रदायिक दंगे भड़क उठे, जिनमें जान और माल का भारी नुकसान हुआ। वैसे तो 6 दिसंबर 1992 के दिन की शुरूआत साल के बाकी दिनों की तरह सामान्य ही थी, लेकिन भगवान राम की जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सांकेतिक नींव रखने के इरादे से अयोध्या पहुंचे हजारों लोगों ने अचानक बाबरी मस्जिद के गुंबद गिराकर इस दिन को इतिहास में दर्ज करवा दिया।
- देश दुनिया के इतिहास में 6 दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1732 : वारेन हेस्टिंग्स का जन्म। ब्रिटेन के आक्सफर्डशायर में जन्मे वारेन का नाम इतिहास में भारत में ईस्ट इंडिया कंपनी के पहले गवर्नर जनरल के तौर पर दर्ज है।
- 1907 : स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी लूट की पहली घटना चिंगरीपोटा रेलवे स्टेशन पर हुई। यह स्थान अब बांग्लादेश में है।
- 1917 : फिनलैंड ने खुद को रूस से स्वतंत्र घोषित किया। 1921 : ब्रिटिश सरकार और आयरिश नेताओं के बीच हुई एक संधि के बाद आयरलैंड को एक स्वतंत्र राष्ट्र और ब्रिटिश राष्ट्रमंडल का स्वतंत्र सदस्य घोषित किया गया।
- 1946 : भारत में होमगार्ड की स्थापना।
- 1956 : भारतीय राजनीति के मर्मज्ञ, विद्वान शिक्षाविद् और संविधान के निर्माता डॉ॰ भीमराव आंबेडकर का निधन। 1978 : स्पेन में 40 साल के तानाशाही शासन के बाद देश के नागरिकों ने लोकतंत्र की स्थापना के लिए मतदान किया। यह जनमत संग्रह संविधान की स्वीकृति के लिए कराया गया।
- 1992 : अयोध्या में रामजन्मभूमि स्थल पर मंदिर की नींव रखने के लिए उमड़ी भीड़ ने बाबरी मस्जिद को गिरा दिया, जिसके बाद देश के कई शहरों में दंगे भड़क उठे।
- 2007 : आस्ट्रेलिया के स्कूलों में सिख छात्रों को अपने साथ कृपाण ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की इजाजत मिली।
- 1862- न्यूयॉर्क तथा सैन फ्रान्सिस्को के बीच टेलीग्राफिक लिंक स्थापित हुआ।
- 1917 -फिऩलैंड को रुस के अधिकार से स्वतंत्रता मिली।
- 1958-इटली में विश्व की सबसे लम्बी और अत्यंत महत्वपूर्ण सुरंग बनाने का काम आरंभ हुआ। फ्रांस के सबसे ऊंचे पहाड़ माने ब्लान के नीचे खोदी गयी यह सुरंग 6 किलोमीटर लंबी है और यह इटली तथा फ्ऱांस को एक दूसरे से जोड़ती है। इसकी ख़ुदाई का काम 6वर्ष के कठिन परिश्रम के बाद 14 अगस्त सन 1964 को पूरा हुआ।
- 1992 - उग्र हिंदुओं की एक भीड़ ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में ऐतिहासिक बाबरी मस्जिद को ढहा दिया था और शहर के कई अन्य मुस्लिम ठिकानों पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद भारत में भयानक सांप्रदायिक दंगों की शुरुआत हो गई थी।
- 1997 - क्योटो (जापान) में अंतर्राष्ट्रीय जलवायु सम्मेलन प्रारम्भ।
- 1998 - बैंकॉक में 13वें एशियाई खेलों की शुरुआत, इटली को हराकर स्वीडन लगातार दूसरी बार डेविस कप विजेता बना।
- 1999 - इंडोनेशियाई जेल से 283 क़ैदी फऱार।
- 2001 - अफग़़ानिस्तान में तालिबान हथियार डालने पर सहमत।
- 2002 - स्पेन के कार्लोस मोया को एटीपी यूरोपियन प्लेयर आफ़ द इयर खिताब दिया गया।
- 2007 - आस्ट्रेलिया के स्कूलों में अब सिख छात्रों को कृपण साथ ले जाने और मुस्लिम छात्राओं को कक्षाओं में हिजाब पहनकर जाने की इजाजत मिली।
- 2008- केन्द्रीय बैंक ने रेपो रेट और रिवर्स रेट में एक प्रतिशत की कटौती की। भारत व चीन की सेनाओं के बीच संयुक्त युद्धाभ्यास एक्सरसाइज हैंड इन हैंड 2008 कर्नाटक के बेलगांव में प्रारम्भ हुआ।
- 1956 - राजनीतिक नेता और बौद्ध पुनरुत्थानवादी बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का निधन हुआ।
- 1814- फ्रांसीसी आविष्कारक ऐडॉल्फ सैक्स का जन्म हुआ, जिन्होंने संगीत के उपकरणों का निर्माण किया। साथ ही उन्होंने 1840 के मध्य में सैक्सोफोन का आविष्कार किया और 1846 में उसे पेटेन्ट कराया। (निधन-7 फरवरी 1894)
- 1638-स्कॉटलैण्ड के गणितज्ञ, खगोलशास्त्री जेम्स ग्रेगरी का जन्म हुआ, जिन्होंने रिफ्लैक्टिंग टेलिस्कोप की खोज की। इन्होंने कैल्कुलस के विकास में योगदान दिया। (निधन- अक्टूबर 1675)
- 1976-अमेरिकी चिकित्सक डेविड मैरीन का निधन हुआ, जिन्होंने घेंघा रोग के इलाज के क्षेत्र में अनुसंधान किया और पता लगाया कि खाने के नमक के साथ आयोडीन देने से घेंघा रोग की रोकथाम की जा सकती है।(जन्म 20 सितम्बर 1888)
- 1777-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक बर्नार्ड डी जस्यू का निधन हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रौणिक ऐनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था।(जन्म 17 अगस्त 1699)
- महत्वपूर्ण दिवस- नागरिक सुरक्षा दिवस, होमगार्ड स्थापना दिवस। (भाषा)
इतिहास में 5 दिसंबर
05-Dec-2022 11:41 AM
- पांच दिसंबर : युक्ता मुखी ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
- नयी दिल्ली, 5 दिसंबर (भाषा)। भारत की सुंदरियों ने 1990 के दशक में विश्व की सौंदर्य प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन किया और 1994 में शुरू हुए इस सिलसिले में 1999 में युक्ता मुखी ने एक और सुनहरा अध्याय जोड़ दिया।
- सात अक्टूबर, 1979 को बेंगलुरु में जन्मी युक्ता ने पांच दिसंबर, 1999 को मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया।
- देश-दुनिया के इतिहास में पांच दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1898 : प्रसिद्ध उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का जन्म। 1941 : प्रसिद्ध भारतीय महिला चित्रकार अमृता शेरगिल का लाहौर में निधन। उनकी कई कलाकृतियों को विश्वभर में सराहा गया।
- 1969 : निशानेबाजी में दुनिया में भारत का नाम रोशन करने वाली मशहूर निशानेबाज अंजलि भागवत का जन्म।
- 1971 : भारत ने बंगलादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
- 1998 : रूस भारतीय नौसेना को ‘क्रिवाक श्रेणी’ के बहुउद्देश्यीय युद्धपोत देने पर सहमत।
- 2001 : अफ़ग़ानिस्तान में हामिद करजई के नेतृत्व में अंतरिम सरकार के गठन पर चारों खेमे सहमत।
- 2005 : ब्रिटेन ने कानून बनाकर समलैंगिकता को वैध करार दिया।
- 2013 : दक्षिण अफ़्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन।
- 2016 : तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन।
- 2020 : देश में कोविड-19 के एक दिन में 36,652 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 96.08 लाख से अधिक हो गये।
इतिहास में 3 दिसंबर
03-Dec-2022 9:09 AM
- भोपाल में यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव ने ढहाया कहर
- नयी दिल्ली, 3 दिसंबर। इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह तीन दिसंबर के खाते में भी कुछ अच्छी-बुरी घटनाएं दर्ज हैं, लेकिन इस दिन एक ऐसी घटना भी हुई, जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के लोगों को सदियों तक सालने वाला दर्द दे गई। तीन दिसंबर 1984 को भोपाल स्थित यूनियन कार्बाइड कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस का रिसाव हुआ। इस हादसे में हजारों लोगों की मौत हुई, जबकि कई तरह की शारीरिक समस्याओं की चपेट में आने वालों की तादाद भी हजारों में थी। इसके साथ ही इस हादसे से अजन्मे बच्चों और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य पर भी सवालिया निशान लग गया।
- अन्य घटनाओं में, हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन तीन दिसंबर, 1979 को हुआ था। विश्व हॉकी के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में उनकी गिनती होती थी। वह तीन बार ओलंपिक स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे।
- हिंदी सिनेमा में तकरीबन छह दशक तक दर्शकों पर अपने हुनर, अदाकारी और रूमानियत का जादू बिखेरने वाले सदाबहार अभिनेता देव आनंद ने भी तीन दिसंबर के दिन ही वर्ष 2011 में दुनिया को अलविदा कहा था।
- इस दिन हमें देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के रूप में एक महान शख्सियत मिली। डॉ. प्रसाद का जन्म तीन दिसंबर,1884 को हुआ था।
- देश दुनिया के इतिहास में तीन दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:
- 1790 : लॉर्ड कार्नवालिस ने मुर्शिदाबाद के नवाब से फौजदारी न्याय प्रशासन का अधिकार छीन लिया और सदर निजामत अदालत कलकत्ता ले गए।
- 1829 : वायसराय लॉर्ड विलियम बेंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
- 1882 : आधुनिक भारतीय चित्रकला के प्रणेताओं में से एक नन्दलाल बोस का जन्म।
- 1884 : देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद का जन्म।
- 1889 : खुदीराम बोस का जन्म। भारत माता के इस सपूत ने देश की आजादी में अपने प्राणों की आहूति दी।
- 1920 : तुर्की और आर्मेनिया शांति समझौते पर सहमत हुए।
- 1937 : भारतीय भाषाविद् बिनोद बिहारी वर्मा का जन्म।
- 1959 : साइप्रस में आपातकाल समाप्त।
- 1971 : भारत और पाकिस्तान में युद्ध छिड़ा और राष्ट्रपति ने देश में आपातकाल की घोषणा की। युद्ध की परिणति बांग्लादेश के उदय में हुई।
- 1979 : हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का निधन।
- 1979 : ईरान ने इस्लामी संविधान अपनाया।
- 1982: भारतीय महिला क्रिकेटर मिताली राज का जन्म।
- 1984 : भोपाल में यूनियन कार्बाइड के कीटनाशक संयंत्र से जहरीली गैस के रिसाव से हजारों लोगों की मौत और उससे कई गुना ज्यादा लोग बीमार। इसे दुनिया की सबसे भीषण औद्योगिक त्रासदी में गिना जाता है।
- 2011: बॉलीवुड अभिनेता देव आनंद का निधन।1469-इटली के विख्यात राजनेता और इतिहासकार निकोलो मैक्यावेले का फ़लोरेन्स नगर में जन्म हुआ।
- 1851-पेरिस की जनता ने नेपोलियन बोनापार्ट के भतीजे लुईस नेपोलियन के विरुद्ध आंदोलन आरंभ किया।
- 1984-भोपाल नगर में अमरीकी केमिकल फैक्ट्री युनियन कार्बाइड से गैस के रिसाव के परिणाम स्वरुप भयानक त्रास्दी हुई। कंपनी के अधिकारियों की ओर से साधानी के नियमों की अनदेखी कारण के होने वाली इस त्रास्दी में कम से कम ढाई हज़ार लोग मारे गए और दसियों हज़ार लोग बीमार हो गए
- 1796 - बाजी राव द्वितीय को मराठा साम्राज्य का पेशवा बनाया गया। वे मराठा साम्राज्य के अंतिम पेशवा थे।
- 1829 - वायसराय लॉर्ड विलियम बैंटिक ने भारत में सती प्रथा पर रोक लगायी।
- 1959 - भारत और नेपाल ने गंडक सिंचाई और विद्युत परियोजना के समझौते पर हस्ताक्षर किए।
- 1967 - भारत का पहला रॉकेट (रोहिणी आर एच 75) को थुम्बा से प्रक्षेपित किया गया।
- 1975 - लाओस गणराज्य घोषित।
- 1994 - ताइवान में पहला स्वतंत्र स्थानीय चुनाव सम्पन्न।
- 1999 - विश्व प्रसिद्ध गिटार वादक चार्ली ली बर्ड का निधन, चेचेन्या के छापामारों ने 250 रूसी सैनिकों को मार गिराया।
- 2000 - विसिट फ़ॉक्स मैक्सिको के नये राष्ट्रपति निर्वाचित, आस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट मैच में हराकर लगातार 12 टेस्ट मैच जीतने का रिकार्ड बनाया।
- 2008 - मुंबई में हुई 23 नवंबर की आतंकवादी घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्य मंत्री विलासराव देशमुख ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया।
- 1882 - भारत के एक प्रसिद्ध चित्रकार नंदलाल बोस का जन्म हुआ।
- 1884 - भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद का जन्म हुआ।
- 1889 - स्वतंत्रता सेनानी खुदीराम बोस का जन्म हुआ।
- 1903 - हिन्दी के कथाकार और निबंध लेखक यशपाल का जन्म हुआ।
- 1982 - टेस्ट क्रिकेट मैच में दोहरा शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला मिताली राज का जन्म हुआ।
- 2011- फि़ल्म अभिनेता और निर्माता देव आनंद का निधन हुआ।
- 1942- अमेरिकी कृत्रिममृदा वैज्ञानिक पीटर सी. शुल्ज़ का जन्म हुआ, जिन्होंने कॉर्निंग ग्लास शोधकर्ताओं, रॉबर्ट मॉरर और डॉनल्ड केक के साथ काम करते हुए आप्टिकल फाइबर का निर्माण किया।
- 1193-डच रसायनज्ञ पॉल क्रूट्ज़ेन का जन्म हुआ, जिन्होंने बताया कि नाइट्रोजन के यौगिक स्ट्रैटोस्फेयर में ओज़ोन परत के क्षय के लिए जिम्मेदार हैं। इसके लिए उन्हें सन 1995 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (भाषा)
इतिहास में 2 दिसंबर
02-Dec-2022 12:43 PM
- दो दिसंबर: ब्रिटेन के राजा-रानी पहली बार भारत आए, याद में बना ‘गेटवे आफ इंडिया’
- नयी दिल्ली, दो दिसंबर। मुंबई जाने वाले ज्यादातर लोग ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ देखने जरूर जाते हैं और इसकी स्थापत्य कला और भव्यता से प्रभावित हुए बिना नहीं रहते, लेकिन इस बात से बहुत कम लोग वाकिफ हैं कि गुलाम देश को उपकृत करने दो दिसंबर 1911 को पहली बार यहां आए ब्रिटेन के तत्कालीन राजा जार्ज पंचम और रानी मैरी का धन्यवाद करने और उनकी यात्रा की याद में देश की वाणिज्यिक राजधानी में समुद्री मार्ग के प्रवेश द्वार के तौर पर ‘गेटवे ऑफ इंडिया’ का निर्माण किया गया।
- दक्षिण मुंबई में समुद्र तट के पास स्थित यह 26 मीटर ऊंचा द्वार है, जो प्रसिद्ध वास्तुशिल्पी जॉर्ज विंसेंट के नेतृत्व में 1924 में बनकर तैयार हुआ। समुद्र के रास्ते मुंबई आने पर सबसे पहले महानगर की जो इमारत दिखाई देती है वह गेटवे आफ इंडिया ही है।
- देश-दुनिया के इतिहास में दो दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1804 : नेपोलियन बोनापार्ट की फ्रांस के सम्राट के तौर पर ताजपोशी की गई। 1911 : जॉर्ज पंचम और क्वीन मैरी भारत आने वाले ब्रिटेन के पहले राजा, रानी बनें। उनके बंबई (अब मुंबई) आगमन की याद में गेटवे ऑफ इंडिया बनाया गया। 1976 : फिदेल कास्त्रो क्यूबा के राष्ट्रपति बने। 1971 : अरब प्रायद्वीप के छह क्षेत्रों ने मिलकर संयुक्त अरब अमीरात की स्थापना की। फरवरी 1972 में इनमें एक सातवां देश भी शामिल हुआ।
- 1981 : अमेरिकी गायिका ब्रिटनी स्पियर्स का जन्म।
- 1989 :विश्वनाथ प्रताप सिंह देश के सातवें प्रधानमंत्री बने। 1999 : भारत में बीमा क्षेत्र में निजी क्षेत्र के निवेश को मंजूरी मिली। 2003 : बोस्नियाई सर्ब के पूर्व सैन्य कमांडर मोमिर निकोलिक को हेग स्थित संयुक्त राष्ट्र की युद्धापराध अदालत ने 1995 के नरसंहार के लिए दोषी ठहराया और 27 साल कैद की सजा सुनाई। 2006 : फिलीपीन में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मौत, 261 अन्य घायल।
- 2020 : देश में कोविड-19 के 31,118 नए मामले सामने आने के साथ संक्रमितों की संख्या 94.62 लाख से ज्यादा हो गयी।
- 1877-लुई पॉल कैलेटेट (1832-1913) ऑक्सीजन को तरल में रूपांतरित करने वाले पहले वैज्ञानिक बने।
- 1942- शिकागो में एनरिको फर्मी और उनके साथियों ने पहले कृत्रिम चेन रिएक्शन का प्रदर्शन किया।
- 1982 - स्पेन की प्रथम संसद में समाजवादी बहुमत एवं फि़लिप गोंजालेज प्रधानमंत्री निर्वाचित।
- 1995 - बेरिंग्स बैंक कांड के चर्चित व्यक्ति निक लीसन को सिंगापुर के न्यायालय द्वारा साढ़े छह वर्ष की क़ैद की सज़ा।
- 2002 - प्रशांत महासागर के बोरा-बोरा द्वीप में एक जलते यात्री जहाज़ विडस्टार से 219 लोगों को सुरक्षित बचाया गया।
- 2005 - पाकिस्तान सरकार ने मदरसों द्वारा धार्मिक नफऱत फैलाने एवं आतंकवाद के लिए प्रेरणा देने वाले शिक्षा एवं साहित्य के प्रकाशन पर रोक के लिए क़ानून बनाया।
- 2006 - फिलीपींस में ज्वालामुखी का मलबा गिरने से 208 लोगों की मृत्यु तथा 261 लोग घायल।
- 2007 - पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने 8 जनवरी के प्रस्तावित चुनावों को देखते हुए देश में विरोध प्रदर्शनों और रैलियों पर प्रतिबंध लगाया।
- 2008 - पंजाब नेशनल बैंक ने एफसीएनआर ब्याज दरों में कटौती की।
- 1937 -प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी का जन्म हुआ।
- 1906-अमेरिकी इंजीनियर पीटर कार्ल गोल्डमार्क का जन्म हुआ, जिन्होंने कोलम्बिया ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम में काम करते हुए सन् 1936 पहले व्यावसायिक रंगीन टी.वी. का निर्माण किया। (निधन- 7 दिसम्बर 1977)
- 1761- फ्रांसीसी अन्वेषक निकोलस लुई रॉबर्ट का जन्म हुआ, जिन्होंने निरंतर पेपर तैयार करने वाली मशीन का आविष्कार किया। (निधन-8 अगस्त 1828)
- 1995- अमेरिकी भौतिक रसायनज्ञ मारिया टेल्केस का निधन हुआ, जो सौर ऊर्जा का पानी के आसवन तथा घरेलू जरूरतों में उसके इस्तेमाल करने की शुरूआत की।(जन्म 12 दिसम्बर 1900)
- 1957- पोलैण्ड के एक न्यूरोफीजिय़ोलॉजिस्ट मैनफ्रेड जे. सैकेल का निधन हुआ, जिन्होंने स्किज़ोफ्रेनिया तथा अन्य मानसिक रोगियों के लिए 1927 में इंसुलिन-शॉक थेरेपी का आविष्कार किया। (जन्म-6 जून 1900)। (भाषा)
इतिहास में 1 दिसंबर
01-Dec-2022 12:03 PM
- एक दिसंबर : कई महत्वपूर्ण घटनाओं का गवाह है साल के अंतिम महीने का पहला दिन
- नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) इतिहास में एक दिसंबर का दिन बहुत सी घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें एक घटना कहने को तो मामूली सी है, लेकिन इसने इतना विशाल रूप धारण कर लिया कि यह इतिहास में जगह बना गई।
- दरअसल 1955 में रोजा पार्क्स नाम की एक अश्वेत महिला अलाबामा में एक बस में सफर कर रही थी और उसने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट छोड़ने से इंकार कर दिया। तत्कालीन सरकारी नियम-कायदे के खिलाफ आचरण करने के सिलसिले में उन पर जुर्माना लगाया गया। इस घटना का जमकर विरोध हुआ और मार्टिन लूथर किंग जूनियर के नेतृत्व में अश्वेत समुदाय के लोगों ने 381 दिन तक बसों का बहिष्कार किया।
- देश-दुनिया के इतिहास में एक दिसंबर की तारीख पर दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1761 : मोम के पुतलों के संग्रहालय बनाने वाली मादाम तुसाद का जन्म।
- 1886 : समाज सुधारक राजा महेन्द्र प्रताप का जन्म।
- 1955 : अश्वेत महिला रोजा पार्क्स ने एक श्वेत सहयात्री के लिए सीट खाली करने से इंकार किया। इस मामले ने बाद में बहुत तूल पकड़ा।
- 1959 : दुनिया के 12 देशों ने अंटार्कटिक संधि पर हस्ताक्षर करके अंटार्कटिक महाद्वीप को तमाम सैन्य गतिविधियों से मुक्त कर वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए संरक्षित रखने का संकल्प लिया।
- 1959 : बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
- 1963 : नगालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
- 1965 : सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।
- 1973 : इज़राइल के संस्थापक डेविड बेन गुरियन का निधन। 1987 : अफ़ग़ानिस्तान में नये संविधान के अनुसार डा. नजीबुल्ला को देश का राष्ट्रपति चुना गया।
- 1988 : बांग्लादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत, पांच लाख लोग बेघर हुए।
- 1990 : ब्रिटेन और फ्रांस के बीच सुरंग बनाकर विश्व के इन दो महत्वपूर्ण क्षेत्रों को जोड़ा गया।
- 2002 : आस्ट्रेलिया के खिलाफ इंग्लैंड को लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट श्रृंखला गंवानी पड़ी।
इतिहास में 28 नवंबर
28-Nov-2022 12:34 PM
- 28 नवंबर : ब्रिटेन की ‘लौह महिला’ मार्ग्रेट थैचर का इस्तीफा
- नयी दिल्ली, 28 नवम्बर (भाषा)। इतिहास में 28 नवम्बर की तारीख दो बड़ी घटनाओं की साक्षी है। वर्ष 1990 में इसी दिन ब्रिटेन की पहली महिला प्रधानमंत्री मार्ग्रेट थैचर ने सत्ता छोड़ दी थी और वह भी 28 नवंबर का ही दिन था जब नार्वे ने दूसरी बार यूरोपीय संघ की सदस्यता ठुकराने का फैसला किया था। इससे पहले 1972 में भी नार्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता के खिलाफ मत दिया था।
- ब्रिटेन में लौह महिला के तौर पर अपनी पहचान बनाने वाली थैचर ने ब्रिटेन की महारानी को अपना इस्तीफा सौंपने के बाद डाउनिंग स्ट्रीट का अपना सरकारी आवास खाली कर दिया था। उन्होंने 11 वर्ष तक ब्रिटेन की प्रधानमंत्री का पद संभाला और 1827 के बाद वह देश में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली प्रधानमंत्री रहीं।
- देश दुनिया के इतिहास में 28 नवम्बर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1872 : विलहेल्म रीस विश्व के सबसे ऊंचे सक्रिय ज्वालामुखी कोटोपाक्सी के शीर्ष पर पहुंचने वाले पहले पर्वतारोही बने।
- 1893 : न्यूजीलैंड के राष्ट्रीय चुनाव में पहली बार महिलाओं ने मतदान किया। 1912 : इस्माइल कादरी के नेतृत्व में तुर्की से अल्बानिया की आजादी का ऐलान किया गया। 1919 : लेडी एस्टर ब्रिटिश हाउस ऑफ कामंस के लिए चुनी गईं। वह इस सदन में पहुंचने वाली पहली महिला बनीं।
- 1967: ब्रिटेन में फुट एंड माउथ बीमारी को फैलने से रोकने के लिए तमाम तरह की घुड़दौड़ पर अनिश्चितकाल के लिए रोक लगा दी गई।
- 1990 : ब्रिटेन की लौह महिला मार्ग्रेट थैचर ने औपचारिक रूप से महारानी को अपना इस्तीफा सौंप दिया और डाउनिंग स्ट्रीट छोड़ा।
- 1994 : नोर्वे ने यूरोपीय संघ की सदस्यता दूसरी बार ठुकराई। 1997 : भारत के पूर्व प्रधानमंत्री इंद्र कुमार गुजराल ने अपने पद से इस्तीफा दिया।
- 2000 : नीदरलैंड की संसद ने एक प्रस्ताव पारित कर विशेष परिस्थितियों में इच्छा मृत्यु की इजाजत दी।
- 2020 : भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 41,322 नये मामले सामने आने के साथ संक्रमण के कुल मामले 93.51 लाख के पार पहुंचे।
इतिहास में 27 नवंबर
27-Nov-2022 12:25 PM
- 27 नवंबर : क्रिकेट के मैदान पर घटी एक दुखद घटना का गवाह
- नयी दिल्ली, 27 नवंबर (भाषा)। क्रिकेट के खेल में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में हर दिन बनने वाले रिकॉर्ड की चर्चा तो बहुत होती है, लेकिन कभी-कभी ऐसा कुछ हो जाता है जो इतिहास में अलग तरह से दर्ज होता है। 27 नवंबर 2014 को भी एक ऐसी ही घटना हुई जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज फिलिप ह्यूज का एक मैच के दौरान सिर में बाउंसर से चोट लगने से निधन हो गया।
- हालांकि यह इस तरह की पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी विभिन्न देशों के खिलाड़ी बल्लेबाजी के दौरान अथवा क्षेत्ररक्षण के दौरान गेंद लगने से अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें भारत के बल्लेबाज रमन लांबा शामिल हैं। चार टेस्ट मैच और 32 एकदिवसीय मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले रमन लांबा की 1998 में ढाका में एक क्लब मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान सिर पर गेंद लगने से मौत हो गई थी।
- देश दुनिया के इतिहास में 27 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1001 : गजनी के सुल्तान महमूद के साथ हुई लड़ाई में जयपाल की हार।
- 1795 : एक बांग्ला नाटक का कलकत्ता के एजरा स्ट्रीट में स्टेज पर पहली बार सार्वजनिक मंचन किया गया।
- 1948 : राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) की स्थापना।
- 1975: बीबीसी के कार्यक्रम प्रस्तुतकर्ता रोस मैक्वर्स्टर की गोली मारकर हत्या। उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के सह संस्थापक के तौर पर भी जाना जाता है।
- 1895 : स्वीडन के केमिस्ट, इंजीनियर और उद्योगपति अल्फ्रेड बर्नाड नोबेल ने अपनी वसीयत पर दस्तख्त किए, जिसके आधार पर नोबेल पुरस्कारों की स्थापना की गई और 1901 में पहली बार नोबेल पुरस्कार प्रदान किए गए। अल्फ्रेड नोबेल ने डायनामाइट और कई अन्य शक्तिशाली विस्फोटकों की खोज की थी।
- 1940 : ब्रूस ली का जन्म। सान फ्रांसिस्को में जन्मे और हांगकांग में पले-बढ़े ब्रूस को मार्शल आर्ट में महारत हासिल थी और उन्होंने 70 के दशक में मार्शल आर्ट पर आधारित बहुत सी फिल्मों में काम किया और इस कला का दुनियाभर में प्रसार किया।
- 1907 : प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का जन्म। आज की पीढ़ी उन्हें भले अमिताभ बच्चन के पिता के तौर पर जानती हो, लेकिन हिंदी साहित्य में उनका योगदान सदैव सराहा जाता रहेगा।
- 2001 : हब्बल टेलीस्कोप ने सौर मंडल से बाहर ओसाइरस ग्रह पर हाइड्रोजन युक्त वायुमंडल की खोज की। सौरमंडल से बाहर ऐसे वायुमंडल वाला यह पहला ग्रह है।
- 2005 : फ्रांस में इजाबेल दिनोरे नामक महिला का दुनिया में पहली बार सफल आंशिक चेहरा प्रतिरोपण हुआ।
- 2008 - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री विश्वनाथ प्रताप सिंह का निधन।
- 2012 : यूरोजोन ने वित्तीय संकट से जूझ रहे यूनान को 43.7 अरब यूरो का ऋण देने की घोषणा की।
- 2013 : दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एनिमेशन फिल्म ‘फ्रोजन’ रिलीज हुई।
- 2014 - ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर फिलिप ह्यूज की बाउंसर से घायल होने के कारण मौत।
- 2017 : उत्तर प्रदेश के उरई में पत्ते चरने और गमले तोड़ने के आरोप में चार दिन जेल में बंद रहने के बाद आठ गधों को रिहा किया गया।
- 2019 : भारतीय नौसेना के पूर्व प्रमुख एडमिरल सुशील कुमार का निधन।
- 2019 : पृथ्वी की बेहद साफ तस्वीर लेने वाले भारत के कार्टोसैट-3 उपग्रह का सफल प्रक्षेपण।
इतिहास में 24 नवंबर
24-Nov-2022 11:19 AM
- 24 नवंबर : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आठ वर्ष के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे
- नयी दिल्ली, 24 नवंबर (भाषा)। पाकिस्तान में 24 नवंबर की तारीख को इसलिए महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 2007 में इसी दिन पड़ोसी देश के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे थे।
- स्वदेश लौटने के बाद शरीफ ने 2008 में हुए चुनावों में भागीदारी की और इस चुनाव के बाद ही जनरल परवेज मुशर्रफ के सैन्य शासन का अंत हुआ।
- देश दुनिया में 24 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1859 - चार्ल्स डार्विन की ‘ऑन द ओरिजिन आफ स्पेशीज’ का प्रकाशन।
- 1874 : अमेरिका के खोजकर्ता जोसेफ फरवेल ग्लिडन ने वाणिज्यिक रूप से सफल कांटेदार तार का पेटेंट हासिल किया।
- 1963 : अमेरिका के राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या करने वाले व्यक्ति की हत्या। हमलावर ने डलास थाने में उसे बहुत करीब से गोली मारी।
- 1999 : भारत की कुंजुरानी देवी ने एथेंस में विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर बड़ी उपलब्धि हासिल की।
- 2001 : तुर्की की ग्रैंड नेशनल एसेम्बली ने देश के कानून में बदलाव करके महिलाओं को कानूनी तौर पर पुरुषों के बराबर ला खड़ा किया।
- 2006 : पाकिस्तान और चीन ने एक मुक्त व्यापार क्षेत्र संधि पर हस्ताक्षर किये तथा अवाक्स बनाने पर भी सहमति हुई।
- 2007 : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ आठ वर्षों के निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे।
- 2018 : भारतीय महिला मुक्केबाजी की सुपरस्टार एम सी मेरीकॉम (48 किग्रा) ने दसवीं महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
- 2020 : भारत सरकार ने अली एक्सप्रेस, अलीपे कैशिअर, कैमकार्ड समेत 43 और चीनी मोबाइल ऐप पर पाबंदी लगायी ।
इतिहास में 23 नवंबर
23-Nov-2022 10:40 AM
- 23 नवंबर : ज्यादातर दुखद घटनाओं के साथ इतिहास में दर्ज
- नयी दिल्ली, 23 नवम्बर। इतिहास में दर्ज हर तारीख की तरह 23 नवम्बर के नाम भी बहुत सी घटनाएं दर्ज हैं। हालांकि यह एक संयोग ही है कि इस तारीख की ज्यादातर घटनाएं दुखद ही रहीं, फिर चाहे वह 1937 में देश के जाने-माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन हो या फिर 1996 में इथियोपिया का विमान हादसा।
- देश-दुनिया के इतिहास में 23 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:- 1857 : कोलिन कैंपबेल की अगुवाई में अंग्रेजों ने लखनऊ को क्रांतिकारियों के कब्जे से मुक्त कराया।
- 1926 : आध्यात्मिक गुरू सत्य साईं बाबा का जन्म
- 1936 : फोटो पत्रकारिता में एक अलग पहचान रखने वाली पत्रिका लाइफ का पहला अंक प्रकाशित। 1937 : देश के जाने माने वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस का निधन।
- 1946 : बंदरगाह शहर हेइफोंग पर फ्रांस के नौसैनिक हमले में वियतनाम के 6000 नागरिकों की मौत। 1980 : इटली में भीषण भूकंप से 2600 लोगों की मौत।
- 1983 : भारत में पहले राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन का आयोजन। यह सम्मेलन राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया।
- 1984 : लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से क़रीब एक हज़ार लोग तीन घंटे तक धुएं से भरी सुरंग में फंसे रहे।
- 1990 : ब्रिटेन के प्रसिद्ध लेखक रोल्ड डॉल का इंग्लैंड के आक्सफर्ड में निधन। डॉल को बच्चों के लिए अद्भुत साहित्य सृजन के लिए जाना जाता है।
- 1996: इथियोपियाई एयरलाइंस के अदीस अबाबा से नौरोबी जा रहे बोइंग 767 विमान का अपहरण। ईंधन कम होने के कारण विमान हिंद महासागर में गिरा। 2001 : इस्राइल के एक हेलीकाप्टर ने पश्चिमी तट में एक वाहन पर दो मिसाइल दागकर इस्लामी कट्टरपंथी संगठन हमास के प्रमुख सदस्य महमूद अबु हनौद को मार गिराया।
- 2002 : नाइजीरिया में होने वाली विश्व सुंदरी प्रतियोगिता को वहां की बजाय लंदन में आयोजित करने का फैसला किया गया।
- 2011 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा।
- 2011 : लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शनों के चलते यमन के राष्ट्रपति अली अब्दुल्लाह सालेह को 33 वर्ष के शासन के बाद इस्तीफा देना पड़ा।
- 1897-एक पेन्सिल शार्पनर की लिए अमेरिकी अन्वेषक जॉन ली लव को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1948 -टेलीविजऩ कैमरा के ज़ूम प्रभाव कर सकने वाले लेन्स का पेटेन्ट एफ. जी. बेक को प्राप्त हुआ।
- 2002 - जी-20 की बैठक नई दिल्ली में शुरू।
- 2006 - अमेरिका ने रूस की जेट निर्माण कम्पनी सुखोई से प्रतिबंध हटाया।
- 2007 - आस्ट्रेलिया में हुए चुनाव में लेबर पार्टी की जीत हुई।
- 2008- जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान के दूसरे चरण में 65 प्रतिशत वोट डाले गये।
- 1996- इथियोपिया के एक अपहृत विमान का ईंधन समाप्त होने पर वो हिंद महासागर में जा गिरा। इस विमान में चालक दल सहित कुल 175 लोग सवार थे जिनमें से कम से कम 100 लोग मारे गए थे। ये हादसा कोमोरो द्वीप समूह से कऱीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ था इसलिए वहां मौजूद पर्यटक और द्वीपवासी थोड़ी ही देर में वहां पहुंच गए थे। इथियोपियन एयरलाइन का ये बोइंग 767 विमान अदिस अबाबा से नैरोबी जा रहा था और रास्ते में तीन लोगों ने उसका अपहरण कर लिया। अपहरण के चार घंटे बाद ही विमान में ईंधन ख़त्म होने की वजह से उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी और वो हादसे का शिकार हो गया।
- 1984- लंदन के व्यस्ततम ऑक्सफ़ोर्ड सर्कस स्टेशन पर आग लगने से कऱीब एक हज़ार लोग फंस गए थे। हालांकि स्टेशन पर आपातकालीन सेवा तुरंत पहुंचने से किसी की मौत नहीं हुई थी, केवल कुछ लोग ज़ख्मी हो गए थे।
- 2002- दंगों की वजह से नाइजीरिया से छिनी मिस वल्र्ड प्रतियोगिता।
- 1926 - आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा का जन्म हुआ।
- 1887- अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री हेनरी ग्वेन जेफरीज़ मॉस्ले का जन्म हुआ, जिन्होंने प्रायोगिक रूप से बताया कि तत्वों की गुणधर्म उसकी परमाण्विक संख्या पर निर्भर करते हैं। (निधन- 10 अगस्त 1915)
- 1837 - डच भौतिक शास्त्री जोहानेस डिएड्रिक वैन डर वाल्स का जन्म हुआ, जिन्हें द्रव्य की गैस तथा द्रव अवस्थाओं पर अनुसंधान के लिए 1910 के नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके कार्य ने परमशून्य पर तापमान के अध्ययन को सम्भव बनाया।(निधन-9 मार्च 1923)
- 1937-भारतीय पादप शरीर क्रिया विज्ञानी और भौतिकविद् सर जगदीश चन्द्र बोस का निधन हुआ, जिन्होंने अति छोटी रेडियो तरंगों, वायरलेस टेलीग्राफी, और अकार्बनिक पदार्थों में विकिरण-प्रेरित क्लांति की विशेषताओं का अध्ययन किया। इन्होंने पौधों की संवेदनाओं का अध्ययन किया। (जन्म 30 नवम्बर 1858)
- 1844-स्कॉटलैण्ड के खगोलशास्त्री थॉमस हेन्डरसन का निधन हुआ, जो पहले स्कॉटिश ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल (1834), जो किसी तारे (अल्फा सेन्टॉरी, केप आफ गुड होप में देखा गया) के पैरेलेक्स का मापन करने वाले पहले वैज्ञानिक थे।(जन्म 28 दिसम्बर 1798)। (भाषा)
इतिहास में 22 नवंबर
22-Nov-2022 11:34 AM
- 22 नवम्बर : मद्रास का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को मंजूरी
- नयी दिल्ली, 22 नवंबर। झलकारी बाई के जन्म से लेकर एंजेला मर्केल के जर्मनी की चांसलर बनने तक 22 नवंबर की तारीख में कई महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। इसके साथ ही, भारत के संदर्भ में एक महत्वपूर्ण घटना वर्ष 1968 में यह भी हुई कि मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को मंजूर किया गया।
- देश-दुनिया के इतिहास में 22 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1808: दुनिया की मशहूर ट्रैवल कंपनी ‘थॉमस कुक एंड संस’ के संस्थापक थॉमस कुक का जन्म।
- 1830: अंग्रेजों के खिलाफ आजादी की जंग छेड़ने वाली रानी लक्ष्मीबाई की सेना की मुख्य सदस्य झलकारी बाई का जन्म।
- 1986: ब्लेड रनर ऑस्कर पिस्टोरियस का जन्म।
- 1963: अमेरिका के 35वें राष्ट्रपति जॉन एफ केनेडी की हत्या।
- 1968: मद्रास राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने के प्रस्ताव को लोकसभा से स्वीकृति मिली।
- 1997: डायना हेडन विश्व सुंदरी बनीं।
- 2000: पाकिस्तान और ईरान पर अमेरिका द्वारा प्रतिबंध लगाया गया।
- 2005: एंजेला मर्केल जर्मनी की पहली महिला चांसलर बनीं। (भाषा)
इतिहास में 21 नवंबर
21-Nov-2022 11:57 AM
- 1 नवंबर : स्वतंत्र भारत का पहला डाक टिकट ‘जय हिंद’ जारी, कीमत साढ़े तीन आना
- नयी दिल्ली, 21 नवम्बर। देश को 15 अगस्त 1947 को आजादी मिलने के बाद स्वतंत्र भारत की सरकार ने अपना पहला डाक टिकट जारी किया, जिसकी कीमत साढ़े तीन आना तय की गई। ‘जय हिंद’ के नाम से जारी इस डाक टिकट पर बीचो बीच लहराते हुए तिरंगे की तस्वीर अंकित थी, जबकि बाईं ओर अंग्रेजी में इसकी कीमत यानी साढ़े तीन आना अंकित था। तिरंगे के ठीक नीचे ‘इंडिया’ लिखा था और तिरंगे के बगल में 15 अगस्त 1947 अंकित था। यह डाक टिकट कहने को नीले रंग का एक कागज का छोटा सा टुकड़ा था, लेकिन दरअसल यह इतिहास के पन्नों पर स्वतंत्र भारत का पहला हस्ताक्षर था, जो सारी दुनिया के सामने भारत की आजादी की विजयगाथा का जयघोष कर रहा था।
- इक्कीस नवंबर की तारीख की अन्य घटनाओं की बात की जाए तो तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह तथा गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म भी इसी दिन हुआ था।
- देश-दुनिया के इतिहास में आज की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1517 : दिल्ली के शासक सिकंदर लोधी द्वितीय का निधन।
- 1872 : कवि और स्वतंत्रता सेनानी केसरी सिंह बारहट का जन्म।
- 1921 : प्रिंस ऑफ वेल्स (जो बाद में किंग एडवर्ड अष्टम कहलाए) बम्बई पहुंचे और इंडियन नेशनल कांग्रेस ने देशभर में हड़ताल की।
- 1939 : समाजवादी पार्टी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्म। 1941 : गुजरात की पहली महिला मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल का जन्म।
- 1947 : स्वतंत्रता के बाद साढे तीन आने कीमत का प्रथम भारतीय डाक टिकट ‘जय हिन्द’ जारी किया गया।
- 1962 : भारत-चीन सीमा विवाद में चीन ने संघर्षविराम की घोषणा की। 1963 : केरल के थुंबा क्षेत्र से पहला रॉकेट छोड़े जाने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत।
- 1970 : भारतीय भौतिक विज्ञानी सी वी रमन का निधन।
- 2005 : रत्नासिरी विक्रमनायके दूसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री बने।
- 2019 : महिन्दा राजपक्षे ने तीसरी बार श्रीलंका के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
- 2019 : स्वीडन की 17 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग जलवायु परिवर्तन के खिलाफ संघर्ष के लिए अंतरराष्ट्रीय बाल शांति पुरस्कार से सम्मानित।
- 2021: मशहूर पंजाबी गायिका गुरमीत बावा का 77 साल की उम्र में निधन।
- 2021: भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी सुकांत कदम ने युगांडा बैडमिंटन अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में स्वर्ण पदक जीता, जबकि प्रमोद भगत के नाम तीन रजत पदक रहे। (भाषा)
इतिहास में 20 नवंबर
20-Nov-2022 11:20 AM
- 20 नवंबर : पॉली उमरीगर ने भारत की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में बनाया पहला दोहरा शतक
- नयी दिल्ली, 20 नवंबर। भारत में क्रिकेट एक खेल न रहकर एक जुनून बन गया है। देश में क्रिकेट का इतिहास दो सौ साल से ज्यादा पुराना है, लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम ने अपना पहला टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 25 जून 1932 को खेला था और भारत टेस्ट क्रिकेट खेलने वाला छठा देश बन गया था। आज भले ही क्रिकेट के तीनों तरह के स्वरूप में भारत का दबदबा है, लेकिन टेस्ट क्रिकेट में भारत को दोहरा शतक लगाने में 23 बरस का समय लगा। पॉली उमरीगर को देश की तरफ से पहला दोहरा शतक जमाने का श्रेय हासिल है।
- विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर से पहले सुनील गावस्कर ने अपने बल्ले से भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई रिकॉर्ड उकेरे, लेकिन उनसे पहले ज्यादातर रिकॉर्ड पॉली उमरीगर के नाम पर थे। उन्होंने पहली बार भारत की तरफ से दोहरा शतक बनाया। उन्होंने 20 नवंबर 1955 को न्यूजीलैंड के खिलाफ यह कारनामा अंजाम दिया था।
- देश दुनिया के इतिहास में 20 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1750 : टीपू सुलतान का जन्म।
- 1910 : रूस के प्रसिद्ध लेखक लिओ तालस्ताय का निमोनिया से निधन।
- 1917 : कलकत्ता में बोस रिसर्च इंस्टिट्यूट की स्थापना।
- 1955 - पॉली उमरीगर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच में भारत की ओर से पहला दोहरा शतक लगाया।
- 1984 : अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में इंकलाब के साथ रूमानियत का रंग घोलने वाले मशहूर शायर फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ का निधन
- 1985 - माइक्रोसॉफ्ट विंडोज 1.0 जारी हुआ।
- 1989 : फ्रीस्टाइल पहलवानी में देश का नाम रोशन करने वाली हरियाणा की प्रतिभाशाली पहलवान बबीता फोगाट का जन्म।
- 1995: ब्रिटेन की राजवधू डायना ने बीबीसी के साथ एक खास मुलाकात में अपने विवाहेतर संबंधों को पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया।
- 1997 : अमेरिकी अंतरिक्ष यान 'कोलम्बिया' फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
- 2002 : अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से क़रीब 150 मील दूर बहामा जा रहा 'प्रेस्टीज तेल टैंकर' डूबा।
- 2016 : पीवी सिंधु ने चाइना ओपन सुपर सीरीज में चीन की सुन यू को हराकर पहला सुपर सीरीज ख़िताब जीता।
- 1923- अफ्रीकी-अमेरिकी गैरेट मॉर्गन (1877-1963) को स्वचालित ट्रैफिक सिग्नल के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1945 - जापान का अमेरिका के समक्ष पूर्ण आत्मसमर्पण एवं द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति।
- 1960 -स्वीडन में यूरोपीय देशों के सातवें कंन्वेन्शन में स्वतंत्र योरोपीय व्यापार संगठन एफ़टा के गठन के प्रस्ताव पर सहमति हुई। इस संगठन में ऑस्ट्रिया फिनलैंड, नार्वे और स्वीडन सहित सात यूरोपीय देश शामिल थे। उक्त चारों देश पश्चिमी ब्लॉक में शामिल थे किंतु वे यूरोप के संयुक्त बाजार से नहीं जुडऩा चाह रहे थे। इसीलिए इन देशों ने स्वतंत्र व्यापार के समझौते पर हस्ताक्षर किए किंतु यूरोप में कुछ परिवर्तन होने तथा योरोपीय संघ में ब्रिटेन और डेनमार्क के शामिल होने के बाद एफ़टा ने यूरोप के संयुक्त बाजार के साथ समझौता कर लिया।
- 1980- स्टीव टैसेक ने सोलर चैलेन्जर में पहली बार सौर ऊर्जा द्वारा उड़ान भरी।
- 1994 - अंगोला सरकार और यूनिटा विद्रोहियों के मध्य 19 वर्ष से जारी संघर्ष की समाप्ति के लिए लुसाका में शांति संधि सम्पन्न।
- 1997 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल यान कोलम्बिया फ़्लोरिडा के कैनेडी अंतरिक्ष केन्द्र से सफलतापूर्वक प्रक्षेपित।
- 2002 - अटलांटिक महासागर में स्पेन के तट से कऱीब 150 मील दूर बहामा जा रहा प्रेस्टीज तेल टैंकर डूबा।
- 2003 - तुर्की के इस्ताम्बल में हुए बम विस्फोट में ब्रिटेन के महावाणिज्य दूत सहित 27 लोगों की मृत्यु।
- 2007 - पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने राष्ट्रीय और प्रांतीय असेंबलियों के चुनाव का कार्यक्रम घोषित किया।
- 2008- मालेगांव धमाके के मामले में गिरफ्तार सभी 10 आरोपियों पर मकोका लगया गया। अदन की खाड़ी में अपने व्यावसायिक जहाज़ों की रक्षा के लिए भारत ने गाइडेड मिसाइल युक्त एक विध्वंसक जहाज़ भेजा।
- 1750- मैसूर राज्य का शासक टीपू सुल्तान का जन्म हुआ।
- 1892- कनाडाई जैव रसायनज्ञ जेम्स बरट्रैम कॉलिप का जन्म हुआ, जिन्होंने फ्रेड्रिक बैन्टिंग और चाल्र्स बेस्ट के साथ मिलकर इंस्युलिन की खोज की। इसके अलावा इन्होंने पैराथॉयराइड हार्मोन की खोज की। (निधन- 19 जून 1965)
- 1886- जन्तु विज्ञानी कार्ल वॉन फ्रिश का जन्म हुआ, जिन्होंने मधुमक्खियों के मध्य होने वाले पारस्परिक संवाद या संचार का अध्ययन किया, और इन्होंने कीटों के रासायनिक तथा दृष्टि सम्बन्धित ज्ञानेन्द्रियों का अध्ययन किया। (निधन-12 जून 1982)
- 1945 - ब्रिटिश भौतिकशास्त्री फ्रैन्सिस विलियम ऐस्टन का निधन हुआ, जिन्हें 1922 में मास स्पेक्ट्रोग्राफ का आविष्कार करने के लिए नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म -1 सितम्बर 1877)
- 1942 - अमेरिकी अकशेरुकी पुराजन्तु विज्ञानी चाल्र्स शूकर्ट का निधन हुआ, जो पुराभूशास्त्र को विकसित करने वाले प्रमुख व्यक्ति थे। यह प्राचीन काल में ज़मीन और सागरों के विस्तार के अध्ययन की शाखा है।(जन्म-3 जुलाई 1858)। (भाषा)
इतिहास में 19 नवंबर
19-Nov-2022 10:45 AM
- 19 नवंबर : भारत की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्मदिन
- नयी दिल्ली, 19 नवम्बर। इंदिरा गांधी भारत की राजनीति में एक ऐसा नाम है, जिनका व्यक्तित्व और कृतित्व सदा चर्चा में रहा। देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने ऐसे कई फैसले लिए, जिनकी वजह से मोरारजी देसाई द्वारा ‘‘गूंगी गुड़िया’’ कही गई इंदिरा ‘आयरन लेडी’ के तौर पर उभरीं।
- जवाहरलाल नेहरू और कमला नेहरू के यहां 19 नवंबर,1917 को जन्मी कन्या को उसके दादा मोतीलाल नेहरू ने इंदिरा नाम दिया और पिता ने उसके सलोने रूप के कारण उसमें प्रियदर्शिनी भी जोड़ दिया। फौलादी हौसले वाली इंदिरा गांधी ने लगातार तीन बार और कुल चार बार देश की बागडोर संभाली।
- सियासत की माहिर इंदिरा के कुड फैसले विवादित भी रहे। प्रधानमंत्री के रूप में उनकी सिफारिश पर देश में लगाए गए आपातकाल को उन्हीं फैसलों में गिना जाता हैं, जिसकी वजह से उन्हें अपनी सत्ता से भी हाथ धोना पड़ा और एक अन्य विवादित फैसला उनकी मौत की वजह बना। जून 1984 में अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में सैन्य कार्रवाई की कीमत उन्हें अपने सिख अंगरक्षकों के हाथों जान गंवाकर चुकानी पड़ी।
- 19 नवंबर की तारीख पर इतिहास में दर्ज कुछ अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-
- 1824 : रूस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।
- 1838 : ब्रह्मसमाज के आध्यात्मिक नेता केशब चंद सेन का जन्म।
- 1917 : इंदिरा गांधी का उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में जन्म। 1977 : मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात का ऐतिहासिक इस्राइल दौरा। यह किसी अरब नेता का पहला इस्राइल दौरा था। इस दौरान उन्होंने शांति स्थापना का प्रस्ताव पेश किया।
- 1982 : नयी दिल्ली में नौवें एशियाई खेलों की शुरूआत। लंबे अर्से के बाद देश में विशाल पैमाने पर खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
- 1985 : अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन और सोवियत नेता मिखाइल गोर्बाचेव के बीच पहली मुलाकात। दोनों जिनेवा में एक शिखर सम्मेलन के दौरान मिले।
- 1994 : भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
- 1995 : कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
- 1997 : कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। 2000 : पाकिस्तान की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरत भुट्टो को दो वर्ष के कठिन कारावास की सज़ा सुनाई। 2007 : अमेजन ने किताब पढ़ने वाले इलेक्ट्रानिक उपकरण किंडल की बिक्री शुरू की, जिसने ई-बुक्स को प्रचलित बनाने में बड़ा योगदान दिया।
- 2019 : गोटबाया राजपक्षे ने श्रीलंका के राष्ट्रपति पद की शपथ ली। (भाषा)
इतिहास में 18 नवंबर
18-Nov-2022 11:30 AM
- 18 नवंबर : हरियाणा की ‘लाडो’ ने जीता मिस वर्ल्ड का खिताब
- नयी दिल्ली, 18 नवंबर। साल के 11वें महीने के 18वें दिन की बात करें तो कुछ वर्ष पहले की एक खूबसूरत घटना के कारण इस दिन ने इतिहास में अपनी एक खास जगह बनाई है। दरअसल 18 नवंबर 2017 को भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का खिताब जीतकर ऐश्वर्या राय और प्रियंका चोपड़ा की परंपरा को आगे बढ़ाया।
- हरियाणा के सोनीपत में जन्मी मानुषी ने 17 साल बाद यह खिताब देश के नाम किया। इससे पहले वर्ष 2000 में प्रियंका चोपड़ा ने इस खिताब को जीतकर उन गौरवपूर्ण क्षणों पर भारत का नाम लिख दिया था। मानुषी ने मातृत्व को दुनिया का सबसे अधिक वेतन पाने योग्य काम बताकर निर्णायकों को प्रभावित किया।
- देश दुनिया के इतिहास में 18 नवंबर की तारीख पर दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1727 : महाराजा जय सिंह द्वितीय ने जयपुर शहर की स्थापना की। बंगाल के विद्यासागर चक्रवर्ती इस शहर के वास्तुकार थे।
- 1772 : पेशवा माधव राव प्रथम का निधन और उनके स्थान पर उनके छोटे भाई नारायण राव ने गद्दी संभाली।
- 1918 : उत्तरपूर्वी यूरोपीय देश लातविया ने रूस से स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1948 : बिहार की राजधानी पटना के निकट स्टीमर ‘नारायणी’ के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच सौ लोग डूबे।
- 1959 : विमानवाहक पोत एचएमएस हर्मुज़ को ब्रिटिश रॉयल नेवी में शामिल किया गया, जिसे 1984 में सेवामुक्त करके भारत को बेच दिया गया।1987 में इसे आईएनएस विराट के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया, जहां इसने 30 वर्ष तक अपनी सेवाएं दीं। 1976: स्पेन की संसद ने 37 बरस की तानाशाही के बाद देश में लोकतंत्र की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दी।
- 1978 : दक्षिण अफ्रीका के गुयाना में एक धार्मिक समुदाय पीपुल्स टैंपल क्रिश्चियन चर्च के सदस्यों ने सामूहिक रूप से आत्महत्या कर ली। शीतल पेय में जहर डालकर पीने से 900 से ज्यादा लोगों की मौत। इनमें 276 बच्चे थे। 1994 : फ़लस्तीनियों के आत्मनिर्णय के अधिकार को संयुक्त राष्ट्र ने मान्यता प्रदान की।
- 2008 : केन्द्र सरकार ने वैश्विक आर्थिक मंदी से देश की अर्थव्यवस्था को बचाने के लिए आधारभूत ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं में 50,000 करोड़ रुपये देने का निर्णय किया।
- 2013 : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने मंगल ग्रह पर अंतरिक्ष यान भेजा।
- 2017 : भारत की मानुषी छिल्लर ने मिस वर्ल्ड का ख़िताब जीता। (भाषा)
इतिहास में 17 नवंबर
17-Nov-2022 10:00 AM
- 17 नवंबर : रीता फारिया ने भारत के लिए जीता पहला ‘मिस वर्ल्ड खिताब’
- नयी दिल्ली, 17 नवंबर। नब्बे के दशक में भारत की सुंदरियों ने सौंदर्य जगत में जो धमाल मचाया था उसकी शुरुआत दरअसल 1966 में मुंबई की रीता फारिया ने की थी। वर्ष 1945 में जन्मी रीता भारतीय और एशियाई मूल की पहली महिला हैं, जिन्होंने 1966 में मिस वर्ल्ड खिताब जीता। हालांकि उन्होंने सौंदर्य और ग्लैमर को अपना करियर नहीं बनाया और एक साल तक मॉडलिंग करने के बाद अपनी डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की और इसी को अपना करियर भी बनाया।
- लगभग दो दशक के बाद 1998 में रीता एक बार फिर फैशन की दुनिया में वापस लौटीं और उन्होंने 1998 में फेमिना मिस इंडिया की जज की भूमिका निभाई।
- देश-दुनिया के इतिहास में 17 नवम्बर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-
- 1526 : मुगल शासक बाबर ने सिंध के रास्ते पांचवीं बार भारत में प्रवेश किया और इस बार यहां अपना शासन कायम करने में सफल रहा।
- 1869 : भूमध्यसागर को लाल सागर से जोड़ने वाली सोएज नहर को दस साल के निर्माण कार्य के बाद नौवहन के लिए खोला गया।
- 1915 : विष्णु गोपाल पिंगले को पुणे के निकट तालेगांव जेल में फांसी पर लटकाया गया।
- 1928 : लाला लाजपत राय का निधन।
- 1932 : तीसरा गोल मेज सम्मेलन शुरू हुआ।
- 1966 : भारत की रीता फारिया ने मिस वर्ल्ड खिताब जीता। वह यह खिताब जीतने वाली एशिया की पहली महिला बनीं।
- 1966 : सोवियत संघ ने अपना एक मानवरहित सुदूर नियंत्रित यान चंद्रमा की सतह पर उतारा। 1989 : चेकोस्लोवाकिया में सरकार विरोधी प्रदर्शनों को पुलिस ने बेदर्दी से कुचला। हालांकि विरोध की इस आग ने उग्र रूप धारण कर लिया और अंतत: देश की कम्युनिस्ट सरकार को इस्तीफा देना पड़ा। 1997: मिस्र के उग्रवादियों ने लक्सर में टेंपल ऑफ हत्शेप्सुत देखने आए विदेशी पर्यटकों पर हमला किया जिसमें 60 से ज्यादा लोगों की मौत हुई। 2008 : वैम्पायर के प्रेम पर आधारित स्टेफनी मियर के प्रसिद्ध उपन्यास श्रृंखला ट्वालाइट सागा पर बनी पहली फिल्म का लास एंजिल्स में प्रीमियर। इस श्रृंखला की फिल्मों को दुनियाभर में बेहद लोकप्रियता मिली। (भाषा)
इतिहास में 15 नवंबर
15-Nov-2022 6:10 PM
- 15 नवंबर : महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को फांसी दी गई
- नयी दिल्ली, 15 नवंबर। महात्मा गांधी को विश्व इतिहास के महानतम नेताओं में शुमार किया जाता है। भारत माता को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराने के लिए महात्मा गांधी ने जीवन भर अहिंसा और सत्याग्रह का संकल्प निभाया, लेकिन उन्हें आजादी की हवा में सांस लेना ज्यादा दिन नसीब नहीं हुआ।
- भारत 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ और 30 जनवरी 1948 की शाम नाथूराम गोडसे ने अहिंसा के उस पुजारी के सीने में तीन गोलियां उतार दीं। इस अपराध पर गोडसे को मौत की सजा सुनाई गई और वह 15 नवंबर 1949 का दिन था, जब उसे फांसी दी गई। यह तथ्य अपने आप में दिलचस्प है कि स्वतंत्रता संग्राम के दौरान गोडसे महात्मा गांधी के आदर्शों का मुरीद था, लेकिन एक समय ऐसा आया कि वह उनका विरोधी बन बैठा और उन्हें देश के बंटवारे का दोषी मानने लगा।
- देश-दुनिया के इतिहास में 15 नवंबर की तारीख में दर्ज अन्य प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:- 1949 : महात्मा गांधी की जान लेने वाले नाथूराम गोडसे और इस अपराध की साजिश में उनका साथ देने वाले नारायण दत्तात्रेय आप्टे को फांसी दी गई।
- 1961 : संयुक्त राष्ट्र ने परमाणु हथियारों पर रोक लगाने की घोषणा की।
- 1982 : भूदान आंदोलन के प्रणेता आचार्य विनायक नरहरि भावे उर्फ विनोबा भावे का निधन।
- 1988 : अल्जीयर्स में बैठक के दौरान फलस्तीन नेशनल कौंसिल ने पीएलओ के अध्यक्ष यासिर अराफात के निर्देश पर फलस्तीन की आजादी का ऐलान किया।
- 1989 : पाकिस्तान के कराची में वकार यूनुस और सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया। 1998 : इराक ने ऐन मौके पर संयुक्त राष्ट्र के हथियार निरीक्षकों को अपने यहां आने की इजाजत दे दी, जिससे वह ब्रिटेन और अमेरिका के हवाई हमले की मार से बच गया।
- 2000 : झारखंड भारत का 28वां राज्य बना।
- 2012 : शी चिनफिंग चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव बने।
- 2021 : हिंदी की प्रख्यात लेखिका मन्नू भंडारी का निधन।
- 1960-एल्केलाइन शुष्क सेल के लिए पी.ए. मार्सल को पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1904- किंग कैम्प जिलेट को ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ के आविष्कार के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
- 1988 - पी.एल.ओ. के अध्यक्ष यासर अराफात द्वारा फिलीस्तीन स्वतंत्र राष्ट्र घोषित।
- 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने अपना एशियाई देशों भारत एवं पाकिस्तान का दौरा रद्द किया।
- 2000 - फिजी में तख्ता पलट अवैध घोषित।
- 2001 - अलकायदा के ठिकाने से परमाणु बम बनाने संबंधी दस्तावेज मिले।
- 2003 - तुर्की के इस्ताम्बल शहर में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के पास हुए बम विस्फोट में 16 लोगों की मृत्यु और 150 घायल।
- 2004 - आस्ट्रेलिया के नामकरण की दो सौवीं वर्षगांठ मनी। अमेरिकी विदेश मंत्री कोलिन पावेल ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
- 2007 - चिली में 7.7 तीव्रता का भीषण भूकम्प आया। एरियाना-5 रॉकेट ने ब्रिटेन व ब्राजील के दूरसंचार उपग्रहों को अंतरिक्ष में स्थापित किया।
- 2008 - भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गर्वनर वाई वेणुगोपाल रेड्डी को वैश्विक वित्तीय प्रणाली में सुधार की जांच के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा गठित टास्क फोर्स में शामिल किया गया।
- 1875 - भिारत प्रसिद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और आदिवासी नेता बिरसा मुण्डा का निधन हुआ।
- 1937 -हिन्दी साहित्यकार जयशंकर प्रसाद का निधन हुआ।
- 1982 -सामाजिक कार्यकर्ता विनोबा भाव का निधन हुआ।
- 1874 - डैनिश शरीर क्रिया विज्ञानी आगस्ट स्टीनबर्ग क्रॉफ का जन्म हुआ, जिन्हें केशिकानली के मोटर रेगुलेटिंग मैकेनिज़्म की खोज के लिए 1920 में शरीर क्रिया विज्ञान/चिकित्सा के लिए नोबेल पुरस्कार मिला।(निधन-13 सितम्बर 1949)
- 1888 - नॉर्वे के अंतरिक्षविज्ञानी एच. यू. स्वैरड्रप तथा समुद्र विज्ञानी हैरल्ड अर्लिक स्वैरड्रप का जन्म हुआ, जिन्हें समुद्र भौतिकी, रसायनविज्ञान तथा जीव विज्ञान के अध्ययन के लिए जाना जाता है। (निधन- 21 अगस्त 1957)
- 1967 - अमेरिकी जैव रसायनज्ञ ऐल्मेर मैकॉलम का निधन हुआ, जिन्होंने विटामिनों का अक्षरों के जरिए नामकरण किया। जिन्होंने विटामिन-ए और बी की खोज की, तथा विटामिन-डी पर अन्य साथियों के साथ काम किया। उन्होंने बताया कि भोजन में कुछ निश्चित पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, फॉस्फोरस, जि़ंक आदि ज़रूरी होते हैं। (जन्म 3 मार्च 1879)
- 1919-फ्रांस में जन्में स्विस रसायनज्ञ अल्फ्रेड वर्नर का निधन हुआ, जिन्होंने कोआर्डिनेशन यौगिकों पर बुनियादी अनुसंधान किया जिसके लिए उन्हें सन् 1913 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने प्रदर्शित किया कि स्टीरियोकेमिस्ट्री सिर्फ कार्बनिक यौगिकों की विशेषता नहीं है अपितु वह सारे रसायन विज्ञान के लिए है। (जन्म 12 दिसम्बर 1866) (भाषा)