इतिहास

आज का इतिहास 16 जून
15-Jun-2021 9:01 PM
आज का इतिहास 16 जून
  • 1606- जहांगीर के शासनकाल में गुरु अर्जुन देव को लाहौर (पाकिस्तान) में भयंकर यातना देकर मार डाला गया।
  • 1858- प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान मोरार की लड़ाई लड़ी गई।
  • 1903- पेप्सी कोला कम्पनी ने  पेप्सी कोला नाम के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया।  हेनरी फोर्ड ने वाहन निर्माण की सुप्रसिद्ध फोर्ड कम्पनी की स्थापना की।
  • 1983 - छत्तीसगढ़ के  गुरु घासीदास विश्वविद्यालय  की स्थापना हुई।
  • 2001 - अमेरिकी राष्ट्रपति बुश की पांच दिवसीय यूरोप यात्रा रूस में समाप्त, पुतिन ने अमेरिकी प्रक्षेपास्त्र कार्यक्रम का विरोध किया।
  • 2006 - नेपाल में माओवादी अंतरिम सरकार में शामिल होने पर सहमत।
  • 2007 - सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में लगातार सबसे लम्बे समय तक रहने वाली महिला बनीं। 
  • 2008 -  उत्तर प्रदेश राज्य वित्त मंत्रालयों का एक पैनल पेट्रोलियम ईधनों पर बिक्रीकर में कटौती पर सहमत हुआ। मशहूर शायर वसीम बरेलवी को प्रथम फिऱाक़ गोरखपुरी पुरस्कार प्रदान किया गया। विश्व में इस्पात बनाने की सबसे बड़ी कम्पनी आर्सेलर मित्तल ने अमेरिकी कम्पनी बंभू स्टील का अधिग्रहण किया।  प्रमुख माओवादी नेता पुष्पकमल दहल उफऱ् प्रचंड को नेपाल में शान्ति के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान डॉक्टर दिली रमण रेगमी राष्ट्रीय शांति पुरस्कार प्रदान किया गया। 
  • 1920- हिन्दी फि़ल्मों के पाश्र्वगायक और संगीतकार हेमन्त कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1925 - भारतीय स्वाधीनता सेनानी और राजनीतिज्ञ देशबंधु चितरंजन दास का जन्म हुआ। 
  • 1902- अमेरिकी वैज्ञानिक  बारबरा मैकक्लिंटॉक का जन्म हुआ, जो आनुवांशिकी पर कार्य करने वाले शुरुआती वैज्ञानिकों में एक जानी जाती हैं। वर्ष 1940 से 1950 के दरम्यान उन्होंने मक्के पर काम किया और मालूम किया कि जीन स्थानांतरित हो सकते हैं।  (निधन-3 सितम्बर 1992)
  • 1902- अमेरिकी जीवाश्म विज्ञानी  जॉर्ज गैलॉर्ड सिम्पसन का जन्म हुआ, जिन्होंने भूतकाल के जीवों और उस समय के वातावरण के बारे में अध्ययन किया। सन् 1953 में उन्होंने 5 करोड़ वर्ष पुराना घोड़े का जीवाश्म खोजा। (निधन-6 अक्टूबर 1984)
  • 1977-अमेरिकी इंजीनियर वर्नर वॉन ब्राउन  का निधन हुआ, जो रॉकेट के विकास तथा अंतरिक्षयान के निर्माण में सहायता के लिए जाने जाते हैं। (जन्म 23 मार्च 1912)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news