इतिहास

आज का इतिहास 9 जून
08-Jun-2021 10:32 PM
आज का इतिहास 9 जून
  • 1822 -चाल्र्स ग्राहम ने नकली दांतों के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1905- आइंस्टाइन ने प्लैंक के क्वान्टम सिद्धान्त का विश्लेषण किया।
  • 1964 - लाल बहादुर शास्त्री भारत के दूसरे प्रधानमंत्री बने।
  • 1999 - कुली ओडैजो (द. अफ्रीका) माउंट एवरेस्ट पर दक्षिण तथा उत्तर दोनों छोर से चढ़ाई करने वाली विश्व की प्रथम महिला बनीं, युगोस्लाविया एवं नाटो के बीच कोसोवो में सर्बियाई सैनिक वापस बुलाने पर सहमति।
  • 2001 - ईरान में मोहम्मद ख़ातमी की पुन: जीत, बेनजीर भुट्टो को तीन साल की सज़ा।
  • 2006 - म्यूनिख में विश्व कप फ़ुटबाल की रंगारंग शुरुआत।
  • 2008 - केन्द्रशासित क्षेत्र प्रशासन ने चंडीगढ़ को तम्बाकू मुक्त घोषित किया। अमेरिका की एक ऊर्जा कम्पनी ने पवन ऊर्जा के टरबाइन निर्मित करने वाली कम्पनी सुजलान एनर्जी लिमिटेड के 160 मेगावाट्स खऱीदने का आर्डर रद्द कर दिया। फि़ल्म अभिनेता शाहरुख ख़ान ने नौवें इंटरनेशनल इण्डियन फि़ल्म एकेडमी (आईफ़ा) पुरस्कार समारोह में फि़ल्म  चक दे इण्डिया के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। 
  • 1949 -  भारत की प्रथम महिला आइपीए किरण बेदी का जन्म हुआ। 
  • 1981 - संगीतकार अनुष्का शंकर का जन्म हुआ। 
  • 1900 - आदिवासी नेता बिरसा मुंडा का निधन हुआ। 
  • 1991 - फिल्म निर्देशक राज खोसला का निधन हुआ। 
  • 1993 - निर्देशक सत्येन बोस का निधन हुआ। 
  • 2011 - जाने-माने चित्रकार मक़बूल फि़दा हुसैन का निधन हुआ। 
  • 1781- अंग्रेज़ इंजीनियर और रेल के इंजन के प्रधान आविष्कारक जॉर्ज स्टीफेन्सन का जन्म हुआ। (निधन-12 अगस्त 1848)
  • 1768-अंग्रेज़ अमेरिकी मैकेनिकल इंजीनियर  सैमुअल स्लेटर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिका में सूती कपड़ों के कारखाने की नींव रखी। उन्होंने रोड आइलैंड में कपास मिल की नींव रखी।  (निधन-21 अप्रैल 1835)
  • 1996  अमेरिकी कोशिका विज्ञानी  डैनियल मैजिय़ा का निधन हुआ, जिन्होंने नाभिकीय तथा कोशिका प्रजनन पर अनुसंधान किया। वे खासकर कोशिका विभाजन के लिए उत्तरदायी संरचनाओं के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (जन्म-18 दिसम्बर 1912)
  • 1961- फ्रांसीसी जीवाणु विज्ञानी  कैमिली ग्वैरिन  का निधन हुआ, जिन्होंने जानलेवा क्षयरोग (ट्यूबरकुलोसिस) के टीके बी.सी. जी. का आविष्कार किया। इस टीके को मायकोबैक्टीरियम बोविस से प्राप्त किया। (जन्म-22 दिसम्बर 1872)

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news