इतिहास

इतिहास में 26 फरवरी
25-Feb-2021 10:41 PM
इतिहास में 26 फरवरी
  • 1935-स्कॉटलैण्ड के वैज्ञानिक रॉबर्ट वाट्सन वॉट द्वारा वायु मंत्रालय के समक्ष राडार की कार्यकुशलता का प्रदर्शन किया।
  • 1966-केप कैनेवेरल, फ्लोरिडा से पहला शनि 1-बी रॉकेट अंतरिक्ष में रवाना हुआ।
  • 1994 - उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
  • 1995 - कॉपीराइट मुद्दे पर  अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
  • 1999 - पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
  • 2001 - क्रिकेट के महानतम खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
  • 2004 - मकदुनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
  • 2006 - परमाणु परिशोधन पर ईरान और रूस में समझौता।
  • 2007 - नेपाल सरकार द्वारा नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा।
  • 2008- भारत परमाणु अस्त्र ले जाने में सक्षम बैलेस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया। नेपाल में संविधान सभा के होने वाले चुनाव में माओवादी नेता प्रचंड ने अपना पर्चा भरा। 
  • 1908 - बांग्ला साहित्यकार लीला मजूमदार का जन्म हुआ।  
  • 1966 -  भारतीय राष्ट्रवादी और स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन हुआ। 
  • 1829 - जीन्स कपड़े के आविष्कारक तथा निर्माता लैवाई स्ट्रॉस  का जन्म बैवेरिया में हुआ था  । (निधन-26 सितम्बर 1902)
  • 1852- अमेरिकी चिकित्सक तथा स्वास्थ्य खाद्य में अग्रणी जॉन हार्वे कैलॉग का जन्म हुआ, जिन्होंने सूखे अनाज का नाश्ता विकसित किया तथा अनाज के फ्लेक्स उद्योग की नींव रखी। उन्होंने कम कैलोरी वाले नाश्ते पर बल दिया। उनके भाई विलियम के. कैलॉग ने भुने हुए मक्के के फ्लेक्स का व्यावसायिक उत्पादन शुरू किया और 1906 में बैटल क्रीक कॉर्न फ्लेक कम्पनी खोली।  (निधन- 14 दिसम्बर 1943)
  • 1997-  इटली के पशुचिकित्सक  मैक्स स्टेर्न का निधन हुआ, जिन्होंने प्रभावी, सुरक्षित तथा फिर बन सकने योग्य ऐन्थ्रेक्स के टीके का निर्माण किया जिससे इस बीमारी की रोकथाम में बहुत मदद मिली। (जन्म 1 जून 1905)
  • 1931- जर्मन रसायनज्ञ  ओटो वैलेश का निधन हुआ, जिन्हें 1910 में तारपीन यौगिकों की पहचान करने के लिए रसायनविज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। उन्होंने कई तरीकों से वनस्पतियों से तेल निकाला तथा उनकी आण्विक संरचना पर खोज की। वैलेश ने लिमोनिन सहित कई टर्पीन तेलों की संरचना बतायी। तारपीन के तेल का न सिर्फ दवाई और पर्फ्यूम में इस्तेमाल होता है बल्कि वह कपूर का भी अच्छा स्रोत है। (जन्म 27 मार्च 1847)

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news