इतिहास
इतिहास में - 12 नवंबर
12-Nov-2020 12:16 PM
- 1901 -भौतिकी का पहला नोबेल पुरस्कार विल्हेम रोएन्टजऩ को एक्स किरणों की खोज के लिए मिला।
- 1966 -पहली बार जेमिनी-12 नामक उपग्रह ने सूर्यग्रहण का फोटोग्राफ लिया।
- 1990 - जापान में सम्राट आकिहितो का परम्परानुसार सिंहासनरोहण।
- 1908- बुलगारिया ने अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।
- 1995 - नाइजीरिया राष्ट्रमंडल की सदस्यता से निलंबित।
- 2002 - संयुक्त राष्ट्र ने स्विटजरलैंड के संघीय ढांचे के आधार पर साइप्रस के लिए एक नई शांति योजना तैयार की।
- 2005 - ढाका में 13 वां दक्षेस शिखर सम्मेलन प्रारम्भ। भारतीय प्रधानमंत्री ने दक्षेस शिखर सम्मेलन के दौरान आतंकवाद को समाप्त करने का आह्वान किया।
- 2007 - सऊदी के राजकुमार अलवलीद सुपरजंबो एयर बस ए-380 के पहले खरीदार बने।
- 2008 -भारतीय रिजर्व बैंक ने महाराष्ट्र के अदलपुर अर्बन कोआपरेटिव बैंक का लाइसेंस रद्द किया। परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम के-15 का बालासोर से सफल परीक्षण किया गया। देश का पहला मानव रहित अंतरिक्ष यान-1 चन्द्रमा की अन्तिम कक्षा में स्थापित हुआ।
- 2009 - भारत में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार के अतुल्य भारत अभियान को वल्र्ड ट्रेवल अवार्ड-2009 से नवाजा गया।
- 1861 -महान स्वतंत्रता सेनानी, राजनीतिज्ञ, शिक्षाविद मदनमोहन मालवीय का जन्म हुआ।
- 1896 - भारतीय पक्षी विज्ञानी सलीम अली का जन्म हुआ, जिन्हें भारत का पक्षीमानव भी कहा जाता है। इन्होंने भारत की जैवविविधता के संरक्षण पर भी काम किया और भारतीय पक्षियों के बारे में कई पुस्तकें लिखीं। (निधन-27 जुलाई 1987)
- 1891-अमेरिकी खगोलशास्त्री सेथ बार्नेस निकोल्सन का जन्म हुआ, जो ज्यूपिटर के चार चन्द्रमाओं की खोज के लिए जाने जाते हैं।(निधन-2 जुलाई 1963)
- 1932- स्कॉटलैण्ड के अन्वेषक सर डुगाल्ड क्लर्क का का निधन हुआ, जिन्होंने मोटरसायकिल के दो स्ट्रोक इंजन का आविष्कार किया जो कई हल्की मोटरसायकिलों तथा कई मशीनों में इस्तेमाल किया गया। (जन्म 31 मार्च 1854)
- 1916-अमेरिकी खगोलशास्त्री पर्सिवल लॉवेल का निधन हुआ, जिन्होंने प्लूटो की उपस्थिति का अनुमान लगाया, और तब तक अनुसंधान करते रहे जब तक उसकी खोज पूरी नहीं हुई। इसके अलावा इन्होंने दावा किया कि कभी मंगल ग्रह पर भी जीवन मौजूद था।(जन्म 13 मार्च 1855)।