इतिहास

आज का इतिहास 13 जुलाई
13-Jul-2020 12:13 PM
आज का इतिहास 13 जुलाई
  • 1781-जोनाथन कार्टर हॉर्नब्लोवर को पहले संयुक्त भाप इंजन के लिए ब्रिटेन का पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1803- राजा राम मोहन राय और अलैकजेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया था।
  • 1836-जॉन रगलस ने पहला संख्यायुक्त पेटेन्ट प्राप्त किया। उन्हें यह पेटेन्ट ट्रैक्शन पहिए के आविष्कार के लिए मिला था। इनसे पहले पेटेंट बिना संख्या के दिए जाते थे।
  • 1905- कलकत्ता के साप्ताहिक समाचार पत्र  संजीवनी ने ब्रिटिश सामानों के बहिष्कार का सर्वप्रथम सुझाव दिया था।
  • 1929- क्रांतिकारी जतिंद्रनाथ ने अपनी ऐतिहासिक भूख हड़ताल शुरू की।
  • 1977- भारत सरकार ने भारत रत्न सहित अन्य नागरिक सम्मानों को वापस लेने की घोषणा की थी।
  • 1998 - भारत के लिएंडर पेस ने हॉल आफ़ फ़ेम टेनिस चैंपियनशिप में अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. खिताब जीता, ब्राजील ने सी.टी.बी.टी. एवं एन.पी.टी. पर हस्ताक्षर किया।
  • 2000 - फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा।
  • 2001 - वर्ष 2008 के ओलम्पिक खेलों की मेजबानी चीन (बीजिंग) को सौंपी गयी।
  • 2004 - रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने साइबेरिया और देश के सुदूर पूर्ववर्ती इलाकों के विकास के लिए भारत से और मज़बूत संबंधों की इच्छा जताई।
  • 2006 - परमाणु बम निर्माण सम्बन्धी ईरान मसला संयुक्तराष्ट्र्र सुरक्षा परिषद को सुपुर्द।
  • 2008 - अमेरिका में ग्रीन पार्टी ने राष्ट्रपति चुनाव में पूर्व डेमोक्रेट सिंथिया मैक्किनी को अपना उम्मीदवार बनाया।
  • 1995 - जानी मानी उपन्यासकार आशापूर्णा देवी का निधन।
  • 1826- इटैलियन रसायनज्ञ, शिक्षक स्टैनिस्लाओ कैनिज़ारो का जन्म हुआ,  जिन्होंने परमाण्विक तथा आण्विक भार में अंतर बताया। सन् 1853 में उन्होंने प्रसिद्ध कैनिज़ारो अभिक्रिया की खोज की। (निधन-10 मई 1910)
  • 1779-कोयला खान के अंग्रेज अधिकारी तथा खोजकर्ता  विलियम हेडली का जन्म हुआ, जिन्होंने अनुमानत: सबसे पहला उपयोगी भाप इंजन बनाया जो पहियों और पटरियों के बीच में लगने वाले घर्षण बल की सहायता से चलता था। (निधन- 9 जनवरी 1843)
  • 1896- ज़र्मन रसायनज्ञ फ्रैड्रिक आगस्ट कैकुले वॉन स्ट्रैडोनिट्ज़  का निधन हुआ,  जिन्होंने कार्बनयुक्त अणुओं में कार्बन के छल्ले जैसी संरचना को बताया। (जन्म-7 सितम्बर 1829)
  • 1921- फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री  गैब्रियल लिपमैन का निधन हुआ, जिन्हें पहली फोटोग्राफिक प्लेट के निर्माण के लिए वर्ष 1908 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-16 अगस्त 1845)।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news