इतिहास

आज का इतिहास 7 जुलाई
07-Jul-2020 11:48 AM
आज का इतिहास 7 जुलाई
  • 1550-यूरोप में पहली चॉकलेट बेची गई।
  • 1998 - पं. विश्वमोहन भट्ट को सं.रा. अमेरिका का प्रतिष्ठित दशाब्दी का सर्वाधिक प्रशंसित व्यक्ति सम्मान मिला।
  • 1668-सर आइज़ैक न्यूटन ने कैम्ब्रिज के ट्रिनिटी कॉलेज से एम. ए. की डिग्री प्राप्त की।
  • 1999 - फ्रांसीसी वैज्ञानिकों द्वारा पेचिस पेचिस के नये टीके की खोज।
  • 2007 - अमेरिका के दूरसंचार उपग्रह डायरेक्ट वी-10 को रूस के प्रोटान-एम रॉकेट द्वारा प्रक्षेपित किया गया।
  • 2008 - काबुल (अफग़़ानिस्तान) में हुए भारतीय दूतावास पर हमले में 41 लोग मारे गये।
  • 1656 -  सिखों के आठवें गुरु-गुरु हर किशन सिंह का जन्म हुआ।
  • 1913 -आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाली महिला क्रांतिकारियों में से एक  कल्पना दत्त का जन्म हुआ। 
  • 1981 - प्रसिद्ध भारतीय क्रिकेटर महेन्द्र सिंह धोनी का जन्म हुआ। 
  • 1883 -प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ।
  • 1898 -आज़ेन्शटाइन नामक रुसी फिल्म निर्देशक का जन्म हुआ। उन्होंने सन 1924 ईसवी में पहली फिल्म का निर्देशन किया जिसके नाम का हिंदी अनुवाद हड़ताल है। उनकी फिल्में ने विश्व फिल्म जगत में एक क्रांति उत्पन्न की। 
  •  1944- अंग्रेज़ भ्रूण विज्ञानी  इयान विल्मट का जन्म हुआ, जिन्होंने सन् 1996 में एक भेड़ का क्लोन तैयार करने में वैज्ञानिकों की बहुत मदद की।
  • 1843 - इटली के चिकित्सक तथा कोशिका वैज्ञानिक  कैमिलो गॉल्जी का जन्म हुआ,  जिन्होंने 1873 में कोशिका के नए घटक की खोज की जिसे हम गॉल्जी कॉम्प्लेक्स के नाम से जानते है। तंत्रिका तंत्र का अध्ययन करने के लिए उन्हें स्पेन के वैज्ञानिक के साथ सन् 1960 में फीजिय़ोलॉजी/मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिला।  (निधन-21 जनवरी 1926) 
  • 1983 -अमेरिकी भौतिकशास्त्री  हरमन काह्न  का निधन हुआ, जो नाभिकीय युद्ध के खतरों से लोगों को आगाह करते रहे। उन्होंने  ओन थर्मोन्यूक्लियर वॉर (1960) और थिंकिंग अबाउट द अनथिंकेबल  (1962) जैसी किताबों में नाभिकीय युद्ध के नतीजों का अनुमान लगाया। (जन्म-15 फरवरी 1922)
  • 1930- स्कॉटलैण्ड के चिकित्सक तथा उपन्यासकार  सर आर्थर कैनन डॉयले का निधन हुआ,  जिन्हें खासकर मशहूर जासूसी औपन्यासिक किरदार शैरलॉक होम्स के जनक के रूप में जाना जाता है। (जन्म 22 मई 1859)।
  • 1926-ब्रिटेन के पूर्वी मामलों के विशेषज्ञ एडवर्ड ब्राउन का निधन हुआ। वे सन 1862  ईसवी में जन्मे ओर कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में उन्होंने पूर्वी देशों की भाषाओं की शिक्षा दी। उन्हें तुर्की अरबी और फार्सी भाषाओं में दक्षता प्राप्त थी।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news