इतिहास

इतिहास में 23 जून
23-Jun-2020 1:46 PM
इतिहास में 23 जून
  •  1868 -क्रिस्टोफर लैथम शोल्स टाइपराइटर को पेटेन्ट कराया गया।
  • 1953 - जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की कश्मीर में कैद के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
  • 1980 - भारतीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के बड़े पुत्र संजय गांधी एक विमान दुर्घटना में मारे गए।
  • 1994 - संयुक्त राष्ट्र आम सभा ने दक्षिण अफ्रीका की सदस्यता को मंजूर किया, उत्तरी कोरिया द्वारा परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाए जाने की घोषणा।
  • 1995 - संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 50 वर्ष के इतिहास में 100 वां प्रस्ताव (साइप्रस में शांति सैनिकों की अवधि बढ़ाने के संबंध में) पारित किया।
  • 2008 -  प्रसिद्ध बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी को दादा साहब फाल्के पुरस्कार देने के लिए चयन समिति ने सिफ़ारिश की। टायन बनाने वाली देश की प्रमुख कम्पनी जेके टायर इण्डिया लिमिटेड ने मैक्सिको की टायर कम्पनी टोर्नल व उसकी सहायक कम्पनियों सहित 270 करोड़ डालर का अधिग्रहण किया।   नेपाल की मौजूदा सरकार ने संयुक्त राष्ट्र मिशन की अवधि बढ़ाने की मंजूरी दी। 
  • 1934 - गांधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद भट्ट का निधन हुआ। 
  • 1761 - महान मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव  का निधन हुआ। 
  • 1914 -  राजनेता तथा समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा  का निधन हुआ। 
  • 1971 - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश  का निधन हुआ। 
  • 1980 - भारत के चौथे राष्ट्रपति वी.वी. गिरी का निधन हुआ। 
  • 1937-अंग्रेज़ भूविज्ञानी तथा पुराजल वायु विज्ञानी निकोलस शैक्लेटन का जन्म हुआ, जिन्होंने यह पता लगाने में मदद की कि कार्बन डाईआक्साइड भी हरितगृह प्रभाव (ग्रीनहाउस इफेक्ट) के लिए उत्तरदाई गैसों में से एक है। उन्होंने प्राचीनकाल में हुए जलवायु परिवर्तनों पर भी काम किया। (निधन-24 जनवरी 2006)
  • 1904- अमेरिकी मानव विज्ञानी केर्लेटन कून का जन्म हुआ, जिन्होंने सांस्कृतिक और भौतिक मानव-विज्ञान तथा पुरातत्वविज्ञान में महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन्होंने जीवाश्मों पर अध्ययन किया तथा उनसे मानवविज्ञान के अध्ययन मे मदद मिली। (निधन-6 जून 1981)
  • 1988- अमेरिकी मनोवैज्ञानिक हेनरी एलेक्ज़ेन्डर म्यूरे का निधन हुआ जिन्होंने मनुष्य के व्यक्तित्व के विकास पर सिद्धांत दिया कि मनुष्य का व्यक्तित्व उसकी जन्मजात आवश्यकताओं तथा उसके भौतिक और सामाजिक पर्यावरण से उसके सम्बन्ध पर निर्भर करता है।  (जन्म-13 मई 1893)
  • 1881-जर्मन वनस्पति विज्ञानी मैथियस जैकब श्लेडेन का निधन हुआ, जिन्होंने सबसे पहले ये सिद्धांत दिया कि पौधे कोशिकाओं से निर्मित होते हैं। श्लेडेन ने पौधों की वृद्धि तथा उनकी आन्तरिक संरचना पर सूक्ष्मदर्शी द्वारा अध्ययन किया। (जन्म-5 अप्रैल 1804)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news