इतिहास

इतिहास में आज 21 मार्च
21-Mar-2020
इतिहास में आज 21 मार्च

1942 - तत्व-94 को प्लूटोनियम नाम दिया गया।
1925 -वुल्फगैंग पॉली ने सुप्रसिद्ध अपवर्जन सिद्धान्त (एक्सक्ल्यूशन प्रिन्सिपल) दिया।
1960 - दक्षिण अफ्रीका के शहर शार्पविल में गोरी पुलिस ने शांतिपूर्ण ढंग से रंगभेद के खिलाफ शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे कालों के एक समूह पर गोलियां बरसा कर 50 लोगों को मौके पर ही मार डाला। सरकार ने बाद में एक ऐसा कानून लाया जिसकी वजह से इस हत्याकांड में शामिल किसी भी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो पाई।
1990 - नामीबिया दक्षिण अफ्रीका से पूरी तरह से आज़ाद हो कर एक स्वतंत्र मुल्क बन गया। अफ्रीकी महाद्वीप के दक्षिण में स्थित नामीबिया संयुक्त राष्ट्र का भी सदस्य है। इस देश की आबादी 21 लाख है और यहां एक बहुत ही स्वस्थ बहुदलीय लोकतंत्र विकसित हो रहा है। नामीबिया दुनिया की सबसे कम घनी आबादी वाला देश है। यूं तो यहां की ज़मीन में हीरे, यूरेनियम सोना चांदी जैसी कई चीज़ें मौजूद हैं इस देश की आधी आबादी गरीबी रेखा के नीचे रहती है। इस देश में एचआईवी-एड्स का प्रकोप भी बहुत है। अनुमानों के मुताबिक इस देश की 15 फ़ीसदी आबादी एचआईवी- एड्स से पीडि़त है।
1999 - ब्रिटिश हास्य अभिनेता एर्नीवाइस का निधन।
2000 - ताइवान की संसद ने चीन के साथ सीधे तौर पर व्यापार और परिवहन पर पिछले 50 सालों से चले आ रहे प्रतिबंध को समाप्त किया, गिरिजा प्रसाद कोइराला नेपाल के नए प्रधानमंत्री नियुक्त।
2006 - रूस और चीन ने रक्षा व ऊर्जा के क्षेत्र में तीन बड़े समझौते किये।
2008 - मारुती सुजुकी इंडिया लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक जगदीश खट्टर को  जेडी पावर एण्ड एसोसिएटेड फाऊंडर अवार्ड से सम्मानित किया गया। वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह के चंद्रमा टाइटन पर महासागर होने के नये साक्ष्य प्राप्त किये। 
1916-शहनाई वादक उस्ताद बिस्मिल्ला ख़ान का जन्म हुआ। 
1978 - अभिनेत्री रानी मुखर्जी का जन्म हुआ। 
2003 -  प्रसिद्ध उपन्यासकार शिवानी का निधन हुआ। 
1887 -रूसी-ब्रिटिश जैवरसायनज्ञ डेविड कीलिन का जन्म हुआ, जिन्होंने पता लगाया कि साइटोक्रोम एन्ज़ाइम कोशिकाओं में ऑक्सीजन के इस्तेमाल में लाने के लिए अतिआवश्यक है। (निधन- 27 फरवरी 1963)
1869- जर्मन अमेरिकी औद्योगिक वास्तुकार  अल्बर्ट काह्न का जन्म हुआ, जो आधुनिक फैक्ट्री की रूपरेखा के जनक माने जाते हैं। (निधन-8 दिसम्बर 1942)
1991-अमेरिकी अन्वेषक और इलेक्ट्रॉनिक संगीत यन्त्रों के निर्माता लियो फेन्डर का निधन हुआ जिन्होंने पहले ठोस इलेक्ट्रिक गिटार का निर्माण किया। (जन्म-10 अगस्त 1909)
  महत्वपूर्ण दिवस- विश्व वानिकी दिवस , अंतर्राष्ट्रीय रंगभेद उन्मूलन दिवस ।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news