इतिहास

इतिहास में आज 20 मार्च
20-Mar-2020
इतिहास में आज 20 मार्च

1739 - नादिरशाह ने दिल्ली सल्तनत पर कब्ज़ा किया। मयूर सिंहासन के गहने चोरी किये और उन्होंने दो महीने तक दिल्ली में लूटमार की थी।
1815 -नेपोलियन बोनापार्ट फ्रांस का सम्राट बना किन्तु 18 जून वर्ष 1815 को वाटरलू मैदान में उसकी सत्ता का सूर्यास्त हो गया और 28 जून को सेनेट द्वीप में बंदी बना दिया गया। उसी स्थिति में 5 मई वर्ष 1821 को उसका देहान्त हुआ।
1898 -रेडियम का पता चला। यह धातु अत्यंत दुर्लभ और मूल्यवान है। इसको पिछली शताब्दी के महान वैज्ञानिकों पियर क्यूरी और मैडम क्यूरी ने खोजा। इस खोज से चिकित्सा संसार और विज्ञान के मैदान में महान क्रांति आईं।
1990 - अर्धरात्रि में नामीबिया की स्वतंत्रता की घोषणा। निकोला टेस्ला को विद्युत के बेतार ट्रान्समिशन के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
1934 -रुडॉल्फ कुन्हॉड ने जर्मनी में पहले राडार का परीक्षण किया।
1991 - बेगम ख़ालिदा जिया बांग्लादेश की राष्ट्रपति निर्वाचित।
1999 - प्रख्यात ब्रिटिश अमूर्त चित्रकार पैट्रिक हेरोन का निधन।
2002 - नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा 6 दिवसीय यात्रा पर भारत पहुंचे, जिम्बाब्वे राष्ट्रमंडल से निलम्बित।
2003 - इराक पर अमेरिकी हमला शुरू।
2006 - अफग़़ानिस्तान के विदेश मंत्री ने दावा किया कि ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में है।
2009 - न्यायमूर्ति चन्द्रमौली कुमार प्रसाद इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मूख्य न्यायाधीश नियुक्त हुए। 
1846 -इटली के चिकित्सक  ज्यूलियो बिज़ोजिऱो का जन्म हुआ, जिन्होंने खून में प्लेटलेट्स का महत्व बताया और यह पता लगाया कि रक्त कोशिकाओं का निर्माण अस्थि मज्जा में होता है। (निधन-8 अप्रैल 1901)
1856 -अमेरिकी अन्वेषक और इंजीनियर  फ्रेड्रिक डब्ल्यू. टेलर ता जन्म हुआ,  जिन्हें वैज्ञानिक प्रबन्धन का जनक कहा जाता है। उनकी औद्योगिक प्रबन्धन की प्रणाली से हर देश के विकास और उद्योग को लाभ मिला है। (निधन-21 मार्च 1915)
1727-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री और गणितज्ञ  सर आइज़ैक न्यूटन का निधन हुआ,  जिनके नियम आज भौतिकी के आधारभूत नियमों में शुमार किए जाते हैं। उन्होंने पृथ्वी की गुरुत्वाकर्षण शक्ति के बारे में बताया तथा जड़त्व पर महत्वपूर्ण नियम दिए। ( जन्म-25 दिसम्बर 1642)
1932-सोवियत जैव रसायनज्ञ  इल्या इवानोविच इवानोव का निधन हुआ, जिन्होंने पालतू जानवरों में कृत्रिम गर्भाधान विधि का विकास किया था। उन्होंने स्पैलेन्जऩी (जिन्होंने खोज किया कि यह सम्भव है) के कार्य को आगे बढ़ाया और 1901 में पहले कृत्रिम गर्भाधान केन्द्र की स्थापना की। (जन्म-1 अगस्त 1870)।
महत्वपूर्ण दिवस-  विश्व विकलांग दिवस और  सामाजिक अधिकारिता स्मृति दिवस। 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news