इतिहास

इतिहास में आज 2 जनवरी
02-Jan-2020
 इतिहास में आज 2 जनवरी

इसी दिन किंग फेर्डिनांड पंचम और रानी ईसाबेला प्रथम की ईसाई सेनाओं के सामने ग्रेनाडा के मूर शासकों ने घुटने टेके थे. ग्रेनाडा के हाथ से निकलने के साथ ही स्पेन में मुसलमान मूर शाहों का साम्राज्य खत्म हो गया.
दक्षिणी स्पेन में दारो और गेनिल नदियों के संगम पर बसा ग्रेनाडा शहर मूर शासकों का गढ़ था. 11वीं शताब्दी में सुल्तान आल्मोराविद के शासनकाल में ग्रेनाडा शक्ति और प्रभाव के मामले में अपने चरम पर था. 1238 में स्पेन के कई हिस्सों पर ईसाई सेनाओं ने मूर शासकों को हराते हुए वहां कब्जा करने का सिलसिला शुरू किया. इस कारण देश के बाकी हिस्सों से ज्यादातर मुसलमान दक्षिणी स्पेन के ग्रेनाडा के इलाकों में बसने लगे. धीरे धीरे ग्रेनाडा का साम्राज्य मूरिश सभ्यता का इकलौता सबसे बड़ा गढ़ बन कर रह गया.
इन दो सौ सालों की अवधि में ग्रेनाडा का खूब सांस्कृतिक और आर्थिक विकास हुआ. 15वीं शताब्दी के अंतिम चरण में कई आंतरिक झगड़ों के चलते स्पेन में ईसाई राजा फेर्डिनांड और ईसाबेला की राजशाही काफी ताकतवर बन कर उभरी. इसके चलते देश में ज्यादातर जगहों पर उन्होंने कई शताब्दियों से चले आ रहे मूरिश साम्राज्य का खात्मा कर दिया. 2 जनवरी 1492 को ग्रेनाडा के अंतिम मूर शासक राजा बोआब्दिल ने उसे स्पेनी सेनाओं को सौंप दिया. इसके बाद 1502 में स्पेनी शासन ने सभी मुसलमानों को जबरदस्ती ईसाई बनाने का आदेश दे दिया. अगली पूरी शताब्दी अनगिनत अत्याचारों की गवाह बनी और 1609 तक भी मूर वंश के जिन लोगों ने इस्लाम धर्म नहीं छोड़ा, उन्हें स्पेन से देश निकाला दे दिया गया.

  • 1843-डाक सेवा, वर्तमान समय की भांति नियमित रूप से आरंभ हुई और आस्ट्रिया की राजधानी विएना में पहली पत्रपेटिका लगाई गयी। 
  • 1839-फ्रांस के फोटोग्राफर लुइस डेग्यूरे ने पहली बार चांद की तस्वीर खींची।
  • 1960- जॉन रेनॉल्ड्स ने  सौर मंडल की आयु 4 अरब 95 करोड़  वर्ष बतलाई।
  • 1954-  भारत में पद्म विभूषण पुरस्कार की स्थापना  की गई थी। भारत रत्न पुरस्कार भी प्रारंभ किए गए। 
  • 1973- जनरल एस. एफ. ए. जे. मानिक शॉ को फ़ील्ड मार्शल बनाया गया।
  • 1989 - रणसिंधे प्रेमदास श्रीलंका के राष्ट्रपति बने।
  • 1991- तिरुअनंतपुरम हवाई अड्डा को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया गया।
  • 2001 - बांग्लादेश में फ़लवा अवैध घोषित।
  • 2002 - अर्जेन्टीना में 12 दिन में पांचवां राष्ट्रपति नियुक्त, देश दिवालिया घोषित, काठमाण्डू में दक्षेस विदेश मंत्रियों की बैठक प्रारम्भ, पाकिस्तान आतंकवादियों को सौंपने के लिए सशर्त तैयार।
  • 2009- रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने बाज़ार में 20 करोड़ रुपये के राहत पैकेज देने का निर्णय लिया।  
  • 2010-सोमालियाई जलदस्युओं ने इटली के जेनओआ से सोमालिया होते हुए भारत के कांडला बंदरगाह आ रहे सिंगापुर ध्वजवाहक एमवी प्रमोनी नामक रसायनिक जलपोत का अपहरण कर लिया।   
  • 1878 -केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का जन्म हुआ। 
  • 1940 -  भारतीय अमरीकी गणितज्ञ एस. आर. श्रीनिवास वद्र्धन का जन्म हुआ। 
  • 2011- प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष बली राम भगत का निधन हुआ। 
  • 1822 -जर्मनी के महान वैज्ञानिक  रुडॉल्फ क्लॉशियस का जन्म हुआ, जो ऊष्मागतिकी (थर्मोडॉयनॉमिक्स) के संस्थापकों में से एक थे। जिन्होंने ऊष्मागतिकी के प्रथम और द्वितीय नियम प्रतिपादित किए।(निधन- 24 अगस्त 1888)
  • 1872 -अमेरिकन रसायनशास्त्री अल्बर्ट कूम्ब्स बार्नेस का जन्म हुआ, जिन्होंने एन्टिसेप्टिक ऐर्गाइरॉल (1902) की खोज की। यह एक सिल्वर-प्रोटीन यौगिक है जो जलीय घोल में इस्तेमाल होता था। बार्नेस का सोचना था कि वह अपने साथी नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बना सकता है। (निधन-24 जुलाई 1951)
  • 1892 -अंग्रेज़ खगोलशास्त्री  सर ज्यॉर्ज बिडेल ऐरी का निधन हुआ, जो सातवें ऐस्ट्रोनॉमर रॉयल  बने। अपने जीवन में उन्होंने प्रकाशिकी में व्यतिकरण धारियों पर अनुसंधान किया, इन्द्रधनुष का गणितीय अध्ययन किया, और एक गहरी खदान में ऊपर-नीचे झूलते हुए पेन्डुलम की सहायता से पृथ्वी के घनत्व की गणना की। (जन्म-27 जुलाई 1801) 
  • 1917-अंग्रेज़ नृविज्ञानी (मानव वैज्ञानिक)  सर ऐडवर्ड बर्नेट टेलर का निधन हुआ, जो सांस्कृतिक नृविज्ञान के संस्थापक माने जाते हैं। अमेरिका की यात्रा करने के बाद वे क्यूबा गए जहां पर वे मानव जाति वैज्ञानिक हेनरी क्रिस्टी से मिले। उन्होंने साथ में मैक्सिको के दौरे किए, जहां क्रिस्टी के प्रभाव ने टेलर की मानवविज्ञान की रुचि को और बढ़ावा दिया। (जन्म 2 अक्टूबर 1832)

 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news