इतिहास

इतिहास में 10 नवंबर
10-Nov-2019
इतिहास में 10 नवंबर

ईसाई धर्म को नई पहचान देने वाले मार्टिन लूथर का जन्म आज ही के दिन जर्मनी के आइसलेबन में हुआ था. उन्होंने प्रोटेस्टेंट ईसाइयत को नई पहचान दी और बाइबिल का स्थानीय भाषा में अनुवाद किया, जिस पर काफी विवाद हुआ.
वह खुद एक कैथोलिक पादरी थी और उनका बपतिस्मा भी हो चुका था. लेकिन उन्होंने धर्म के अंदर की बुराइयों को मिटाने का बीड़ा उठाया. 10 नवंबर, 1483 को पैदा हुए मार्टिन लूथर ने जिन बातों का प्रमुखता से विरोध किया, उसमें यह भी शामिल था कि पैसे खर्च करके पाप नहीं धोए जा सकते. उन्होंने दुनिया को संदेश दिया कि पुण्य कमाने और पापों से प्रायश्चित के लिए सिर्फ भगवान पर भरोसा करना होगा और अपने कर्मों पर ध्यान देना होगा.
उन्होंने अपनी लेखनी के जरिए भी धर्म में क्रांति लाई. साल 1517 में उनकी लिखी 95 थीसिस ने प्रोटेस्टेंट बदलाव में बड़ी भूमिका निभाई. उनके लेखन का जर्मन भाषा और संस्कृति पर भी खासा असर पड़ा. बाद में चर्चों में जो गीत गाए गए, उनके पीछे भी मार्टिन लूथर का बड़ा योगदान रहा.
उन्होंने बाइबिल को स्थानीय भाषा में अनुवाद करके तहलका मचा दिया. इससे पहले बाइबिल लैटिन भाषा में ही उपलब्ध हुआ करती थी. जर्मन भाषा में अनुवाद के बाद बाइबिल ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने लगी और इसके साथ ही जर्मन भाषा का भी काफी विकास हुआ. उनके इस अनुवाद के बाद बाइबिल को दूसरी भाषाओं में भी अनुवाद करने की परंपरा शुरू हुई. मार्टिन लूथर को कैथोलिक चर्च की काफी नाराजगी झेलनी पड़ी.

  • 1885-विश्व की पहली मोटरसायकिल, जो गॉटलिएब डैम्लर ने बनाई थी, की शुरुआत हुई।
  • 1912- मोरक्को, फ्रांस  तथा स्पेन का उप निवेश बना।
  • 1960 -पहले व्यावसायिक परमाणु ऊर्जा संयत्र ने ऊर्जा वितरण शुरू किया।
  • 1970 - फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चाल्र्स द गॉल का देहांत।
  • 1995 - न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारंभ।
  • 1997 - चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
  • 2000 - गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
  • 2001 - भारत के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिन्दी में सम्बोधित किया।
  • 2002 - ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
  • 2004 - झेंगझोऊ चीन का आठवां सबसे पुराना शहर घोषित।
  • 2005 - चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की। जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
  • 2007 - एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
  • 2008 - भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।  
  • 1848 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संस्थापकों में से एक और पार्टी के सम्मानित नेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ। 
  • 1908- भारत के अमर शहीदों में से एक  कनाईलाल दत्त का निधन हुआ। 
  • 1918- जर्मनी के सैद्धान्तिक रसायनज्ञ और शिक्षाविद् अर्नस्ट आटो फिशर का जन्म हुआ, जिन्होंने ब्रिटिश वैज्ञानिक ज्यॉफ्री विल्किन्सन के साथ धातु और कार्बनिक पदार्थों को एक साथ मिलाने वाले एक नए तरीके का पता लगाया जिसके लिए इन्हें 1973 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1764-  स्पैनिश अमेरिकी खदान विज्ञानी  ऐन्ड्रस मैनुएल डेल रियो का जन्म हुआ, जिन्होंने 1801 एक नए तत्व वैनेडियम की खोज की। मेक्सिको में खदान विज्ञान के प्रोफेसर के रूप में काम करते हुए उन्होंने क्रोमियम और यूरेनियम के जैसा एक नया तत्व ढूंढ़ निकाला।(निधन-23 मार्च 1849)
  • 1934-स्विस हृदय विज्ञानी  विल्हेम हिस का निधन हुआ, जिन्होंने 1893 में परिवर्तित मांसपेशीय रेशों (जिन्हें हिस के बंडल कहा जाता है।) की खोज की। इसे हृदय की धड़कन तथा संचालन प्रणाली का निर्माता भाग कहा जाता है।(जन्म- 29 दिसम्बर 1863) 
  • 1799 - ब्रिटेन के रसायनज्ञ और भौतिकविद्  जोजफ़ ब्लैक का निधन हुआ, जिन्होंने फिक्स्ड एयर (कार्बन डाईऑक्साइड) पर प्रयोग किए, बाइकार्बोनेट की खोज की, तथा गुप्त ऊष्मा पर काम किया।(जन्म 16 अप्रैल 1728)
  • महत्वपूर्ण दिवस-  * परिवहन दिवस 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news