इतिहास

इतिहास में आज 8 नवंबर
08-Nov-2019
इतिहास में आज 8 नवंबर

आज ही के दिन जर्मन भौतिक शास्त्री विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन ने एक्स-रे की खोज की थी. चिकित्सा इतिहास में यह अब तक की सबसे बड़ी खोज मानी जाती है.
रॉन्टजन ने मानव को त्वचा और मांसपेशियों को काटे बिना शरीर के अंदर झांकने की ताकत दी थी.विल्हेम कोनार्ड रॉन्टजन एक दिन सामान्य ढंग से कांच की नली के दोनों छोरों को तारों से जोड़ कर विद्युत परिपथ पैदा कर रहे थे. इसी दौरान एक घटना घटी. रॉन्टजन के नली को काले कपड़े से लपेटने के बावजूद मेज पर हरे रंग की तरंगे झिलमिला रही थीं. जब देखा गया कि हरे रंग की ये तरंगें अपारदर्शी पदार्थों को भेद जाती है तो हैरानी का ठिकाना ना रहा.
इस घटना का प्रायोगिक शोध करने के बाद रॉन्टजन ने इन्हें 'एक्स- रेज' यानी अज्ञात किरणें का नाम दिया. जर्मनी में इन्हें वैज्ञानिक के सम्मान में रॉन्टजन किरणें ही कहा जाता है. 1901 में रॉन्टजन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार दिया गया. उन्होनें इस पुरस्कार के साथ मिली सारी धनराशि अपनी यूनिवर्सिटी को दान कर दी. रॉन्टजन की इच्छा का सम्मान करते हुए इन नई किरणों का नाम एक्स किरणें ही रखा गया जबकि लोग चाहते थे कि इन्हें रॉन्टजन के सम्मान में रॉन्टजन किरणें कहा जाए. रॉन्टजन ने इन किरणों की खोज का पेटेंट भी कराने से इनकार कर दिया ताकि उनकी खोज सारी मानवजाति के लिए समान-रूप से फायदेमंद हो सके. 10 फरवरी 1923 को विल्हेम रॉन्टजन की मृत्यु अंतड़ियों में कार्सीनोमा हो जाने के कारण हो गई.

  • 1980- कैलिफोर्निया की जेट प्रोपल्शन प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने शनि ग्रह का पन्द्रहवां चन्द्रमा ढूंढ़ा।
  • 1895 -विल्हेम रोएन्टजऩ ने एक्स किरणों की खोज की।
  • 1998 - बांग्लादेश में देश के प्रथम प्रधानमंत्री शेख़मुजीबुर्रहमान की हत्या में 15 लोगों को मृत्युदंड।
  • 2000 - बिल क्लिंटन की पत्नी हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क सीट पर जीत दर्ज कर इतिहास रचा।
  • 2001 - अफग़़ानिस्तान पर पुन: ज़बर्दस्त बमबारी।
  • 2002 - अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सम्मेलन की दो दिवसीय बैठक मनीला में प्रारम्भ।
  • 2004 - हेग में सामाजिक भागीदारी बढ़ाने पर भारत व यूरोपीय संघ सहमत।
  • 2005 - भारत ने फिलीस्तीनि संगठनों की आतंकवादी कार्रवाई और इस्रायल की दमन की आलोचना की।
  • 2008- भारत का पहला मानव रहित अंतरिक्ष मिशन चन्द्रयान-1 चन्द्रमा की कक्षा में पहुंचा। 
  • 1929 -भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री  लालकृष्ण आडवाणी का जन्म हुआ। 
  • 1922 -दक्षिण अफ्रीकी सर्जन क्रिश्चियन (नीथलिंग) बरनार्ड  का जन्म हुआ,  जिन्होंने मानव का पहला सफल हृदय प्रत्यारोपण किया। 3 दिसम्बर 1967 को उन्होंने लुइ वाश्कान्सकी के रोगग्रस्त हृदय को डेनिस डार्वैल नामक महिला के स्वस्थ हृदय से प्रत्यारोपित किया।(निधन-2 सितम्बर 2001)
  • 1656 -आक्सफोर्ड में ज्यामिती के प्रोफेसर ऐडमण्ड हैली का जन्म हुआ,  जिन्होंने तारों की गति का अध्ययन किया और चांद की गति तथा ज्वारों का अध्ययन किया। (निधन-14 जनवरी 1742)
  • 1880 -अमेरिकी ड्रिलर  एड्विन लॉरेन्टाइन ड्रेक का निधन हुआ, जिन्होंने पेन्सिलवेनिया में पहला तेल का कुआं खोदा जिससे अमेरिका में आधुनिक पेट्रोलियम उद्योग की नींव पड़ी।(जन्म 29 मार्च 1819)
  • 1703 -अंग्रेज़ गणितज्ञ वेलिस क्रिप्टोग्राफी का निधन हुआ जिन्होंने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान शाही संदेश को सांसदों के लिए डीकोड करने का काम किया। इन्होंने सर्वप्रथम कोलाइडिंग बॉडी के मोमेन्टम के संरक्षण के नियम का सुझाव दिया था। इन्हें अनंत का चिन्ह प्रतिपादित करने के लिए जाना जाता है।(जन्म 3 दिसम्बर 1616)
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news