इतिहास
इस दौरान 2,000 भारतीय खदान कर्मियों ने न्यूकासल से नेटाल तक की पदयात्रा की. महात्मा गांधी को उनके समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया गया था. 1906 में ट्रांसवैल सरकार ने दक्षिण अफ्रीका की भारतीय जनता के पंजीकरण के लिए विशेष रूप से अपमानजनक अध्यादेश जारी किया. भारतीयों ने सितंबर 1906 में जोहानिसबर्ग में महात्मा गांधी के नेतृत्व में एक जनसभा का आयोजन किया और इस अध्यादेश के उल्लंघन और सजा के तौर पर दंड भुगतने की शपथ ली. इस प्रकार सत्याग्रह का जन्म हुआ, जो पलटवार के बजाए अहिंसक ढंग से उसका मुकाबला करने की नई शैली थी.
दक्षिण अफ्रीका में सात साल से अधिक समय तक संघर्ष चला. इसमें उतार-चढ़ाव आते रहे, लेकिन गांधी के नेतृत्व में भारतीय अल्पसंख्यकों के छोटे से समुदाय ने अपने शक्तिशाली विरोधियों के खिलाफ संघर्ष जारी रखा. सैकड़ों भारतीयों ने अपनी अन्तरात्मा और स्वाभिमान को चोट पहुंचाने वाले कानून के सामने झुकने के बजाए अपने रोजगार और स्वतंत्रता को बलि चढ़ाना ज्यादा पसंद किया. 1913 में आंदोलन के आखिरी चरण में महिलाओं समेत सैकड़ों भारतीयों ने जेल की सजा भुगती और खदानों में काम बंद करके हड़ताल कर रहे हजारों भारतीय मजदूरों ने कोड़ों की मार, जेल की सजा और यहां तक की गोली मारने के आदेश का भी साहस के साथ सामना किया. भारतीयों के लिए यह घोर यातना थी. लेकिन दक्षिण अफ्रीका की अंग्रेज सरकार की इससे खासी बदनामी हुई. उसने भारतीय सरकार और ब्रिटिश सरकार के दबाव के तहत एक समझौते को स्वीकार किया. इस पर एक ओर से गांधी और दूसरी ओर से दक्षिण अफ्रीकी सरकार के प्रतिनिधि जनरल जॉन क्रिश्चियन स्मेट्स ने बातचीत की थी. आखिरकार समझौता हुआ और भारतीय राहत विधेयक पास हुआ.
- 1862- न्यूयॉर्क तथा सैन फ्रांसिस्को के बीच टेलीग्राफिक लिंक स्थापित हुआ।
- 1990 - नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
- 1994 - अफग़़ानिस्तान के बुरहानुद्दीन रब्बानी गुट द्वारा संयुक्त राष्ट्र अफग़़ान शांति योजना स्वीकृत।
- 1998 - सियाचिन में युद्ध विराम का भारत का प्रस्ताव पाकिस्तान को नामंजूर।
- 2004 - रूस ने क्योटो करार की पुष्टि की।
- 2008 - स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रधान ब्याज दर (जीएलआर) और जमादारों के कटौती की घोषणा की।
- 1813 -दक्षिणी अमरीका के विख्यात स्वतंत्रता संग्रामी साइमन बोलिवर ने अपने देश वेनेज़ोएला की स्पेन के वर्चस्व से स्वतंत्रता के लिए पहली लड़ाई को विजय में परिवर्तित किया।
- 1860-अमरीका के दास प्रथा विरोधी अब्राहम लिंकन राष्ट्रपति बने। उनके राष्ट्रपति काल में अमरीका में पृथकतावादी युद्ध आरंभ हो गए जिसने दास प्रथा के समर्थकों को पराजय का मुंह देखना पड़ा राष्ट्रपति बनने से पहले अब्राहम लिंकन ने औपचारिक रूप से दास प्रथा के विरुद्ध संघर्ष आरंभ कर दिया था। 1865 में दास प्रथा के एक समर्थक ने उनकी हत्या कर दी।
- 1937 -बेनीटो के नेतृत्व में इटली जर्मनी और जापान के द्विपक्षीय समझौते से जुड़ गय। इटली के इस कदम के बाद बिर्लन टोकिया रोम राजनैतिक और सैनिक केंद्र अस्तित्व में आया।
- 1814- फ्रांसीसी आविष्कारक ऐडॉल्फ सैक्स का इसी दिन बेल्जिमय में जन्म हुआ, जिन्होंने संगीत के उपकरणों का निर्माण किया। इन्होंने 1840 के मध्य में सैक्सोफोन का आविष्कार किया और 1846 में उसे पेटेंट कराया। (निधन-7 फरवरी 1894)
- 1638- स्कॉटलैण्ड के गणितज्ञ, खगोलशास्त्री जेम्स ग्रेगरी का जन्म हुआ, जिन्होंने रिफ्लैक्टिंग टेलिस्कोप की खोज की। उन्होंने कैल्कुलस के विकास में योगदान दिया।(निधन-अक्टूबर 1675)
- 1976- अमेरिकी चिकित्सक डेविड मैरीन का निधन हुआ, जिन्होंने घेंघा रोग के इलाज के क्षेत्र में अनुसंधान किया और पता लगाया कि खाने के नमक के साथ आयोडीन देने से घेंघा रोग की रोकथाम की जा सकती है।(जन्म 20 सितम्बर 1888)
- 1777-फ्रांसीसी वनस्पति वैज्ञानिक बर्नार्ड डी जस्यू का निधन हुआ, जिन्होंने एक नया पादप वर्गीकरण दिया जो पौधों की भ्रौणिक ऐनाटॉमी की विशेषताओं पर आधारित था। (जन्म 17 अगस्त 1699)।