इतिहास

इतिहास में 1 नवंबर
01-Nov-2019
इतिहास में 1 नवंबर

आज ही के दिन आंध्र प्रदेश का गठन किया गया था. आंध्र पहला राज्य था जिसे मद्रास प्रांत से भाषाई आधार पर अलग कर 1 नवंबर 1953 को नया राज्य बनाया गया.
26 जनवरी 1950 को लागू हुए भारतीय संविधान में अंग्रेजी के साथ हिंदी को भारत की राज काज की भाषा बनाया गया. माना गया कि अगले 15 साल में धीरे धीरे अंग्रेजी का प्रभाव खत्म कर हिंदी ही राज काज की भाषा होगी. यह तय होते ही दक्षिण भारत में हिंदी के खिलाफ शांत पड़े प्रदर्शन फिर शुरू हो गए. दक्कन और मद्रास में बड़ी संख्या में छात्र सड़कों पर उतर आए. इसके साथ ही भाषाई आधार पर राज्यों के गठन की मांग भी खड़ी गई.
दक्कन में नए राज्य के गठन की मांग को लेकर 53 दिनों तक आमरण अनशन पर बैठे पोट्टी श्रीमालू की मौत हो गई. श्रीमालू तेलुगू भाषियों के लिए तेलंगाना राज्य की मांग कर रहे थे. इससे इलाके में भारी तनाव फैल गया. वहां छात्रों का प्रदर्शन उग्र हो गया. एक नवंबर 1953 को आंध्र प्रदेश को मद्रास से काटकर परिसीमित कर दिया गया. लेकिन इसके बावजूद हिंदी के खिलाफ दक्षिण भारत के नेताओं का विरोध जारी रहा. 1965 में संविधान के मुताबिक 15 साल पूरे होने के बावजूद हिंदी को राष्ट्र भाषा का दर्जा नहीं मिला. तब से अब तक भारत कई बार भाषा की बहस में उलझा दिखता है.

  • 1879 -ऐडिसन ने इलेक्ट्रिक लैम्प के लिए पेटेन्ट प्राप्त किया।
  • 1884-ग्रीनविच मीन टाइम को सार्वभौमिक रूप से अपनाया गया।
  • 1922 - ओटोमन साम्राज्य का अंत कर दिया गया। उसके सुल्तान महमूद  को बहिष्कृत कर दिया गया।
  • 1979 - बोलिविया में सत्ता पर सेना का कब्ज़ा।
  • 1995 - अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा पाकिस्तान को 36.80 करोड़ डॉलर के हथियार देने संबंधी बहुचर्चित ब्राउन संशोधन पारित।
  • 1998 - ढाका में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टवंडीज को हराकर क्रिकेट का विल्स मिनी विश्व कप जीता।
  • 2000 - यूगोस्लाविया को आठ वर्ष बाद संयुक्त राष्ट्र संघ की सदस्यता हेतु सुरक्षा परिषद द्वारा मंजूरी।
  • 2003 - इराकी छापामारों द्वारा बगदाद के समीप अमेरिकी हेलीकाप्टर पर किये गए हमले में 15 सैनिकों की मृत्यु।
  • 2004 - बेनेट किंग वेस्ट इंडीज क्रिकेट बोर्ड के पहले विदेशी कोच बने।
  • 2005 - संयुक्त राष्ट्र में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी हमले में मारे गये 60 लोगों की याद में 27 जनवरी को विश्व नरसंहार दिवस के रूप में मनाने का प्रस्ताव पेश किया गया।
  • 2006 - पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने डोपिंग मामले में गेंदबाज अख्तर पर दो साल और मुहम्मद आसिफ़ पर एक वर्ष का प्रतिबंध लगाया गया।
  • 2007 - श्रीलंका की संसद ने देश की जातीय समस्या को सुलझाने के लिए आपातकाल की अवधि बढ़ायी।
  • 2008 - रिजर्व बैंक ने बड़ोदरा से संचालित वित्त कम्पनी मैसर्स एसडीएफसी फाइनेंस लिमिटेड का पंजीकरण रद्द किया। 
  • 1973 -  भारतीय अभिनेत्री एवं पूर्व मिस वल्र्ड  ऐश्वर्या राय  बच्चन का जन्म हुआ। 
  • 1863 -  अमेरिकी अन्वेषक जॉर्ज सैफॉर्ड पार्कर का जन्म हुआ,  जिन्होंने फॉउन्टेन पेन को और विकसित किया तथा पार्कर पेन कम्पनी की नींव रखी। (निधन-19 जुलाई 1937)
  • 1857-आयरलैण्ड भूविज्ञानी, भौतिकविद्  जॉन जॉली का जन्म हुआ, जिन्होंने कई क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा दिखाई। उन्होंने ऐडमण्ड हैली के तरीके द्वारा समुद्रों के खारेपन का मापन किया और पत्थरों में रेडियोधर्मी क्षय परीक्षण द्वारा उन्होंने पृथ्वी की आयु 80-90 मिलियन साल बताई। (निधन- 8 दिसम्बर 1933)
  • 1997- अमेरिकी रसायन विज्ञानी अभियंता  विक्टर मिल्स का निधन हुआ जिन्होंने बच्चों के लिए सुलभ डायपर पैम्पर्स का निर्माण किया। (जन्म-28 मार्च 1897)
  • 1865- ब्रिटिश वनस्पति विज्ञानी  जॉन लिन्डले का निधन हुआ, जिन्होंने वनस्पति जगत की एक नए पादप वर्गीकरण प्रणाली का विकास किया।(जन्म 5 फरवरी 1799)
  • महत्वपूर्ण दिवस-छत्तीसगढ़ दिवस, आंध्र प्रदेश दिवस,  कर्नाटक दिवस, केरल दिवस, मध्य प्रदेश दिवस,  पंजाब दिवस, हरियाणा दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news