इतिहास

इतिहास में आज 26 अक्टूबर
26-Oct-2019
इतिहास में आज 26 अक्टूबर

1947 में महाराजा हरी सिंह के अपने राज्य को भारत के साथ मिलाने के समझौते पर दस्तखत करने के साथ ही भारतीय सेना जम्मू कश्मीर पहुंच गई और पाकिस्तान की ओर से आए हमलावरों के साथ जंग शुरू हो गई. इसे बीच में ही रोक देना पड़ा जिसके बाद कश्मीर का कुछ हिस्सा पाकिस्तान के नियंत्रण में चला गया. हालांकि पाकिस्तान और उस इलाके के लोग उसे आजाद कश्मीर कहते हैं. बाकी हिस्से पर भारत का कब्जा रहा. तभी से कश्मीर भारत और पाकिस्तान के बीच नासूर बना हुआ है.
पाकिस्तान इसे कश्मीरियों की आजादी का मसला बता कर नैतिक समर्थन देने की बात करता है तो भारत इसे अपने अंदरूनी मामले में दखल मानता है. दोनों देश एक दूसरे से अपनी मांग छोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं और कश्मीर की आबादी का एक बड़ा हिस्सा अपने को भारत पाकिस्तान के बीच बंटा पाता है तो दूसरा शरणार्थी शिविरों में. सरकारें बदल रही हैं, समझौते की कोशिश करते करते तीन लड़ाइयां भी हो गईं लेकिन हल तो दूर मामला कभी ठंढा भी नहीं पड़ता. अक्सर सरहद पर फिर खून बहा है जैसी कहानियों के साथ रातें भोर में बदलती हैं.
*1984- पहली बार फी नामक एक शिशु को पार-प्रजातीय हृदय प्रत्यारोपित किया गया जो एक छोटे लंगूर का हृदय था। 
*  1994 - इस्रायल और जार्डन के बीच अरावा क्रासिंग पर बहुप्रतीक्षित शांति संधि सम्पन्न। इसराइल के प्रधानमंत्री यित्ज़ाक रेबिन और जॉर्डन के सुल्तान हुसैन ने इसराइल-जॉर्डन सीमा पर स्थित वादी अराबा के रेगिस्तानी इलाक़े में इस शांति समझौते पर दस्तख़त किए थे।
2001 - जापान ने भारत और पाकिस्तान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों को हटाने की घोषणा की।
2005 - वर्ष 2006 को भारत-चीन मैत्री वर्ष के रूप में मनाने का फैसला।
2006 - इस्रायल में एक मंत्री ने भारत से बराक सौदे पर जांच की मांग की।
2007 - अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का महत्वपूर्ण यान डिस्कवरी अंतर्राष्ट्रीय स्पेश स्टेशन पर सफलतापूर्वक उतरा। अमेरिका ने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स तथा वहां के बैंकों पर प्रतिबंध लगाया। 

  • 1947- ब्रिटेन से भारत की स्वतंत्रता तथा पाकिस्तान के भारत से अलग हो जाने के पश्चात जम्मू और कश्मीर का महत्वपूर्ण क्षेत्र भारत से जुड़ गया। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के नाते यह क्षेत्र पाकिस्तान का भाग बनने वाला था किंतु इस क्षेत्र के शासक ने भारत के साथ रहना पसंद किया। जब इस बात की घोषणा की गई तो पाकिस्तान ने इस क्षेत्र पर आक्रमण करके इसके कुछ भाग पर अधिकार कर लिया। उस समय से लेकर अब तक इस क्षेत्र के स्वामित्व को लेकर भारत और पाकिस्तान के मध्य विवाद है और दोनों देश दो युद्ध लड़ चुके हैं।  
  • 1955-  पश्चिमी सरकारों के षडय़ंत्रों के परिणाम स्वरुप वियतनाम का विभाजन हो गया जो फ्रांसीसी साम्राज्य से संघर्ष कर रहा था। 
  • 1775 - भारत में मुग़लों का अंतिम सम्राट बहादुरशाह जफ़ऱ का जन्म हुआ।   
  • 1890 - स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले गणेशशंकर विद्यार्थी का जन्म हुआ। 
  • 1955 -प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक  डी. वी. पलुस्कर का निधन हुआ। 
  • 1981 - भारत के प्रसिद्ध कन्नड़ कवि और साहित्यकार दत्तात्रेय रामचन्द्र बेंद्रे का निधन हुआ। 
  • 1911- चीनी-अमेरिकी गणितज्ञ और शिक्षाविद् शींग शेन चर्न का जन्म हुआ,  जिन्होंने अवकल ज्यामिति पर कार्य किया और गणितीय भौतिकी का भी अध्ययन किया।  (निधन-3 दिसम्बर 2004) 
  • 1898- अमेरिकी समाजशास्त्री और मानवविज्ञानी विलियम लॉय्ड वॉर्नर का जन्म हुआ, जो सामाजिक वर्ग संरचना के अध्ययन के लिए जाने जाते हैं। (निधन- 23 मई 1970) 
  • 1972- अमेरिकी वायुयान निर्माता  आइगर सिकोर्स्की का निधन हुआ, जिन्हें हेलिकॉप्टर के विकास के लिए जाना जाता है।(जन्म-25 मई 1889) 
  • 1996 -ब्रिटिश भेषजगुणविज्ञानी (फार्मेकोलॉजिस्ट)  हैन्ज़ वॉल्टर कोस्टरलिट्ज़ का निधन हुआ, जिन्होंने 1975 में जॉन ह्यूएस के साथ एन्केफैलिन्स की खोज की जो हमारे मस्तिष्क में प्राकृतिक ओपिएट होता है। हमारा मस्तिष्क दर्द के रिस्पान्स के तौर पर ओपिएट छोड़ता है। (जन्म-27 अप्रैल 1903) 
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news