इतिहास

इतिहास में आज 24 अक्टूबर
24-Oct-2019
 इतिहास में आज 24 अक्टूबर

24 अक्टूबर 1945 को 50 देशों के हस्ताक्षर के साथ संयुक्त राष्ट्र की स्थापना हुई. द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अंतरराष्ट्रीय संघर्ष की स्थिति में हस्तक्षेप के उद्देश्य से संयुक्त राष्ट्र को खड़ा किया गया. इस समय 193 देश इसके सदस्य हैं.
प्रथम विश्वयुद्ध के बाद 1929 में राष्ट्र संघ का गठन किया गया था जो प्रभावशाली नहीं हो सका और दूसरा विश्व युद्ध हो गया. दूसरे विश्वयुद्ध के खत्म होने पर, 25 अप्रैल 1945 को अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं का संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन हुआ. यहां मौजूद 50 देशों की सरकारों और कुछ गैर सरकारी संगठनों ने मिलकर संयुक्त राष्ट्र अधिकार पत्र पर सहमति जताई. सुरक्षा परिषद के पांच स्थायी देशों फ्रांस, चीन, सोवियत संघ, ब्रिटेन और अमेरिका के हस्ताक्षर के बाद 24 अक्टूबर को संयुक्त राष्ट्र अस्तित्व में आया.
संयुक्त राष्ट्र का मुख्यालय अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में है. इसकी छह आधिकारिक भाषाएं हैं जिनमें अंग्रेजी, फ्रेंच, रूसी, चीनी, अरबी और स्पेनी शामिल हैं.

  • 1882- हेनरिक हरमन रॉबर्ट कोख ने क्षय रोग के जीवाणु का पता लगाया।
  • 1836 -अमेरिका के अलोन्ज़ो ड्वाइट फिलिप्स को माचिस के लिए पेटेन्ट जारी किया गया।
  • 1605 - मुग़ल शासक जहांगीर ने आगरा में गद्दी संभाली थी।
  • 1946 - रॉकेट द्वारा पहली बार धरती का अंतरिक्ष से चित्र लिया गया।
  • 2000 - दक्षिण कोरिया द्वारा लम्बी दूरी की मिसाइलों का परीक्षण न करने की घोषणा।
  • 2004 - ब्राजील ने अंतरिक्ष में पहला सफल राकेट परीक्षण किया।
  • 2005 - न्यूजीलैंड-भारत नया हवाई सेवा समझौता करने पर सहमत। 
  • 1914 - स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का  जन्म हुआ। 
  • 1940 - भारत के प्रसिद्ध अंतरिक्ष वैज्ञानिक कृष्णास्वामी कस्तूरीरंगन  का जन्म हुआ। 
  • 1972 - अभिनेत्री मल्लिका शेरावत का जन्म हुआ। 
  • 1991 - भारत की प्रसिद्ध उर्दू साहित्यकार इस्मत चुग़ताई का निधन हुआ। 
  • 1954 - स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ   रफ़ी अहमद कि़दवई का निधन हुआ। 
  • 1632 - डच जन्तुविज्ञानी ऐन्टनी वॉन ल्यूवेनहॉक का जन्म हुआ, जिन्होंने सर्वप्रथम अपनी सूक्ष्मदर्शी से जीवाणु और प्रोटोज़ोआ को देखा। उन्होंने जीवाणु विज्ञान तथा विषाणुओं के अध्ययन की आधारशिला रखी। (निधन-26 अगस्त-1723) 
  • 1804 -जर्मन भौतिक शास्त्री  विल्हेम एडवर्ड वेबर का जन्म हुआ,  जिन्होंने पार्थिव चुम्बकत्व पर काम किया। उन्होंने सन् 1831 से लेकर छह साल तक गॉस के साथ काम किया। (निधन-23 जून 1891) 
  • 2003 - वैज्ञानिक  रॉस टेलर का निधन हुआ,  जो  स्कॉटलैण्ड के एक प्रत्यारोपण विशेषज्ञ थे जिन्होंने किडनी प्रत्यारोपण के तकनीकी विकास में योगदान दिया। (जन्म-10 दिसम्बर 1932)
  • 1601-डैनिश खगोलशास्त्री  टाइको ब्रेहे का निधन हुआ, जिनका खगोलशास्त्र संबंधी उपकरणों के आविष्कार में, और तारों की दूरी मापन और उनकी स्थिति ज्ञात करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा। (जन्म-14 दिसम्बर 1546)
  •   महत्वपूर्ण दिवस- संयुक्त राष्ट्र दिवस, विश्व विकास सूचना दिवस, विश्व पोलियो दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news