इतिहास

इतिहास में 20 अक्टूबर
20-Oct-2019
इतिहास में 20 अक्टूबर

हिमालय के क्षेत्र में भारत चीन की तीन हजार किलोमीटर से ज्यादा लंबी सीमा पर विवादों का राजनीतिक हल न मिला तो चीन ने लद्दाख में मैकमोहन रेखा पर धावा बोल दिया. 1962 की जंग आज ही शुरू हुई थी.
चीनी सैनिकों ने भारतीय सैनिकों पर दोनों तरफ से हमला किया और पश्चिम में चुषुल के रेजांग तो पूरब में तावांग पर कब्जा कर लिया. 20 नवंबर 1962 को चीन ने युद्धविराम का एलान किया और इसके साथ ही जंग खत्म हो गई. भारत चीन की यह लड़ाई दुर्गम पहाड़ी इलाके की मुश्किल जंग की बड़ी मिसाल है. इस जंग का मैदान समुद्र तल से 14000 फीट की उंचाई पर था. इस लड़ाई को इसलिए भी याद किया जाता है कि भारत और चीन दोनों में किसी ने भी इसमें नौसेना या वायुसेना को लड़ने के लिए नहीं भेजा था.
दोनों देशों की जंग भले ही खत्म हो गई लेकिन विवाद नहीं. प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह आज ही रूस और चीन की यात्रा पर रवाना हुए हैं और चीन के साथ बातचीत में सीमा विवाद पर ही चर्चा होनी है.

  • 1970-अमेरिकी कृषिविज्ञानी नॉर्मन बोरलॉग को हरित क्रांति में दिए गए अभूतपूर्व योगदान के लिए शान्ति का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1984 -मॉन्टेरी बे ऐक्वेरियम खुला जो समुद्री जीवों के लिए सबसे बड़ा कृत्रिम पर्यावरण था।
  • 1995 - संयुक्त राष्ट्र महासभा का विशेष स्वर्ण जयंती अधिवेशन आरम्भ।
  • 1998 - मालदीव के राष्ट्रपति अब्दुल गयूम पांचवी बार पुन: राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित।
  • 2003 - बेटिकन सिटी में जीवन पर्यन्त दबे-कुचले वर्ग के लिए संघर्ष करने वाली गरीबों की मसीहा मदर टेरेसा को रोमन कैथोलिक चर्च की सर्वोच्च सत्ता पोप जॉन पाल द्वितीय का आशीर्वाद प्राप्त हुआ। बोलीविया के राष्ट्रपति सांचेज का इस्तीफ़ा स्वीकार एवं कार्लोस मेसा नए राष्ट्रपति ने मंत्रिमंडल की घोषणा की। सोयुज अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से जुड़ा।
  • 2004 - बांग्लादेश में 3 पूर्व सेनाधिकारियों को मौत की सज़ा मिली। ब्रिटेन का प्रतिष्ठित साहित्य सम्मान एलन होलिंघस्र्ट को मिला।
  • 2007 - अली लारीजानी के त्यागपत्र के बाद ईरान के विदेश उपमंत्री सईद जलाली नये प्रमुख परमाणु वार्ताकार बने। अमेरिका के राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश ने म्यांमार के सैन्य शासकों के खिलाफ नए प्रतिबंध लगाने की घोषणा की।
  • 2008- आरबीआई ने रेपो दर में एक प्रशिशत की कटौती की। 
  • 1910- रूस के विख्यात लेखक लियोन टोल्सटोय का निधन हुआ। वे सन 1828 में जन्मे थे। उन्होंने योरोपीय देशों की यात्रा करके योरोपीय समाजों के बारे में व्यापक अध्ययन किया। अपनी यात्रा में योरोप को निकट से देखने के बाद टोल्सटोय पश्चिमी संस्कृति से घृणा करने लगे उनकी बहुत सी रचनाएं हैं जिनमें उनके प्रसिद्ध उपन्यासों युद्ध व संधि, बाल्यकाल आदि का नाम लिया जा सकता है। 
  • 1891-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री सर जेम्स चैड्विक का जन्म हुआ, जिन्हें न्यूट्रॉन की खोज करने के लिए 1935 में नोबेल पुरस्कार मिला। इन्होंने अल्फा कण के प्रकीर्णन तथा परमाणु की संरचना पर अध्ययन किया। (निधन-24 जुलाई 1974)
  • 1942-जर्मन विकासवादी आनुवांशिकविद्  क्रिश्चियेन न्यूस्लीन वोल्हार्ड का जन्म हुआ, जिन्होंने शुरुआती भ्रण विकास पर अनुसंधान किया, जिसके लिए उन्हें 1995 में चिकित्सा/शरीर क्रिया विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला।
  • 1984-अंग्रेज़ भौतिकशास्त्री  पॉल ए. एम. डिरैक का निधन हुआ, जिन्हें क्वान्टम मैकेनिक्स पर उत्कृष्ट कार्य के लिए जाना जाता है। इसके अलावा इन्हें स्पिनिंग इलेक्ट्रॉन के सिद्धान्त के लिए जाना जाता है। (जन्म 8 अगस्त 1902) 
  • 1888-रूसी अन्वेषक निकोलाई प्जऱ्ेवॉल्स्की का निधन हुआ,  जिन्होंने जंगली ऊंट, और आदिम घोड़े की खोज की जिसे प्जऱ्ेवॉल्स्की का घोड़ा कहा जाता है। उन्होंने इन्हें मंगोलिया और तिब्बत के मध्यक्षेत्र में पाया था। इसके साथ ही इन्होंने कई पौधे भी खोजे थे।  (जन्म 31 मार्च 1839) 
  • महत्वपूर्ण दिवस
  • राष्ट्रीय सालिडारिटी दिवस
  • सीमा सुरक्षा बल दिवस 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news