इतिहास

इतिहास में आज 21 सितंबर
21-Sep-2019
  इतिहास में आज 21 सितंबर

अमेरिका के न्यू इंग्लैंड में आज ही के दिन 1938 में एक भयानक तूफान आया जिसे द ग्रेट हरिकेन नाम दिया गया. इसे अब तक के सबसे खतरनाक तूफानों में एक गिना जाता है, जिससे जान माल की भारी हानि हुई.
1938 सितंबर को अफ्रीका के तट के पास द ग्रेट हरिकेन पैदा होने लगा. इसकी तीव्रता लगातार बढ़ती गई और 21 सितंबर को तूफान अमेरिका के पूर्वी तट पर लॉन्ग आइलैंड पर पहुंचा. तूफान की वजह से 800 लोगों की मौत हो गई और लगभग 60,000 घर तबाह हो गए.
माना जाता है कि उस वक्त जितना नुकसान हुआ, वह आज के हिसाब से करीब 4.7 अरब डॉलर है. 1951 में भी द ग्रेट हरिकेन के दौरान तबाह हुए पेड़ और इमारत देखे जा सकते थे. न्यू इंग्लैंड में इससे पहले और इसके बाद अब तक इतना घातक तूफान नहीं आया. कहते हैं कि 1635 में द ग्रेट कोलोनियल हरिकेन काफी खतरनाक था और 2012 में हरिकेन सैंडी ने भी पैसों के लिहाज से बहुत नुकसान किया, लेकिन इनके मुकाबले द ग्रेट हरिकेन अब भी सबसे महंगा पड़ने वाला तूफान माना जाता है.
न्यूयॉर्क टाइम्स ने 1938 में इस तूफान की रिपोर्ट कुछ इस तरह पूरी की, "न्यू बेडफोर्ड का पूरा शहर अंधेरे में डूबा था और सिर्फ दो इमारतों पर रोशनी दिख रही थी. बिजली सप्लाई कहीं नहीं थी. अधिकारियों ने सिर्फ इस शहर का नुकसान 10 लाख डॉ़लर (उस वक्त के हिसाब से) से ऊपर आंका है. पानी में फंसे घरों में राहत और बचाव के लिए सुरक्षा एजेंसियों को बुलाया गया है."

  • 1921 -जर्मनी के ओप्पाउ में उर्वरक फैक्ट्री में विस्फोट हुआ जिसमें 500 लोगों की मृत्यु हो गयी।
  • 1979 - मध्य अफ्रीकी गणराज्य के तथाकथित सम्राट बोकासा सैनिक क्रांति में अपदस्थ।
  • 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन और मोनिका लेविंस्की के प्रेम प्रकरण से संबंधित वीडियो टेप जारी।
  • 2000 - भारत एवं ब्रिटेन के बीच बेहतर संबंध के लिए लिबरल डेमोक्रेटिक फ्रेड्स आफ़ इंडिया सोसायटी की स्थापना।
  • 2001 - अफग़़ानिस्तान में सत्तारूढ़ तालिबान शासन और नार्दन एलाएंस में लड़ाई शुरू।
  • 2003-अमेरिका के अंतरिक्ष यान गैलीलियो आठ साल के ज्यूपिटर मिशन के बाद वापस आया। संवैधानिक संशोधनों के नए मसौदे को भी पाकिस्तान के विपक्ष ने नामंजूर किया।
  • 2004 - अमेरिका ने लीबिया से आर्थिक प्रतिबंध हटाया।
  • 2005 - जूनिचिरो कोईजुमी को दुबारा जापान का प्रधानमंत्री चुना गया।
  • 2007 - तंजानियाई वैज्ञानिकों ने दुर्लभ प्रजाति की मछली की खोज करने का दावा किया।
  • 2008 - रिलायंस के कृष्ण गोदावरी बेसिन में तेल उत्पाद शुरू हुआ।
  • 1853 -  डच वैज्ञानिक हेइक केमरलिंग ओनेस का जन्म हुआ, जिन्हें अल्प तापमान भौतिकी पर कार्य करने के लिए तथा तरल हीलियम के उत्पादन के लिए सन् 1913 का भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। जिन्होंने अतिचालकता की खोज की। अतिचालकता कुछ पदार्थों की विशेषता होती है कि अगर उन्हें निरपेक्ष शून्य के तापमान में ठंडा किया जाए तो उनका विद्युत प्रतिरोध लगभग पूरी तरह खत्म हो जाता है। (निधन-21 फरवरी 1926)
  • 1866 -ब्रिटेन के प्रख्यात लेखक व इतिहासकार हर्बर्ट जॉर्ज वेल्ज़ का जन्म हुआ।
  • 1832 -फ्रांसीसी भौतिकशास्त्री लुइ पॉल कैल्लेटेट का जन्म हुआ, जिन्हें गैसों के लिक्वीफैक्शन के लिए जाना जाता है। इन्होंने अपने पिता के धातुकर्म में हाथ बंटाया और हाइड्रोजन तथा अन्य गैसों में लोहे की पारगम्यता का अध्ययन किया। (निधन- 5 जनवरी 1913)
  • 1939-अंग्रेज़ चिकित्सक जॉर्ज रेडमैयने म्यूरे का निधन हुआ, जो एन्डोक्राइन बीमारियों के इलाज पर कार्य करने वाले अग्रणी लोगों में माने जाते हैं। वे पहले व्यक्ति थे जिन्होंने माइक्सेडेमा के उपचार के लिए जानवरों के थायरॉइड का इस्तेमाल किया। (जन्म 20 जून 1865)
  • 1971-अर्जेन्टीना के शरीर क्रिया विज्ञानी बर्नार्डो अल्बर्टो हॉसे का निधन हुआ, जिन्हें कार्ल और गेर्टी कोरी के साथ सन् 1947 में शरीर क्रिया विज्ञान तथा चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार मिला। जिन्होंने बताया कि पीयूष ग्रन्थि के हार्मोन किस तरह से जन्तुओं में रक्त की शर्करा को विनियमित करते हैं। (जन्म 10 अप्रैल 1887)
  •   महत्वपूर्ण दिवस
  • अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news