इतिहास

इतिहास में 15 सितंबर
15-Sep-2019
इतिहास में 15 सितंबर

भारत के सबसे बड़े इंजीनियर माने जाने वाले एम विश्वेश्वरैया का आज जन्मदिन है. इसे भारत में इंजीनियर्स डे के तौर पर मनाया जाता है. लेकिन कितनी अजीब बात है कि विश्वेश्वरैया ने शुरुआती पढ़ाई कला में की थी.

भारत की सिंचाई व्यवस्था का बुनियादी तंत्र और बाढ़ से बचने के तरीकों पर पहला काम विश्वेश्वरैया ने ही किया. उन्होंने पढ़ाई के बाद महाराष्ट्र में काम किया और बाद में उनकी सलाह से भारत के अलग अलग हिस्सों में बांधों का निर्माण किया गया. उन्होंने कावेरी नदी के पास जिस केआरएस बांध का निर्माण अपनी देख रेख में कराया, उसे प्रमुख बांधों में गिना जाता है. भारत की इंजीनियरिंग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने में उनका प्रमुख योगदान रहा.

ब्रिटिश राजघराने ने विश्वेश्वरैया के काम से प्रभावित होकर उन्हें 1911 में सर की उपाधि प्रदान की और भारत के आजाद होने पर उन्हें 1955 में देश के सबसे बड़े सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया. विश्वैश्वरैया मैसूर के दीवान भी हुआ करते थे और उस क्षेत्र में उनकी लोकप्रियता असीम थी. हाल ही में कन्नड़ के सबसे पुराने अखबार प्रजावनी ने जो सर्वे किया, उसके तहत वह कर्नाटक के सबसे लोकप्रिय शख्सियत हैं.

कर्नाटक की राजधानी बैंगलोर के पास 1860 में जन्मे विश्वेश्वरैया का निजी जीवन भी विरोधाभास से जुड़ा था. उन्हें कर्नाटक से जुड़ा माना जाता है लेकिन वह मूल रूप से तेलुगु थे और उनके पिता कर्नाटक आकर बस गए थे. उन्होंने सेंट्रल कॉलेज बैंगलोर से बीए यानि कला की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद उस वक्त के मद्रास में पढ़ने चले गए. बाद में उन्होंने पुणे इंजीनियरिंग कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की.

उनकी देख रेख में मैसूर के आस पास तेजी से औद्योगिक विकास हुआ. कर्नाटक का विशाल वीटीयू यानि विश्वेश्वरैया टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी यूनिवर्सिटी उन्हीं के नाम पर है, जिसके तहत 100 से ज्यादा कॉलेज चलते हैं.

  • 1821 - निकारागुआ हुंडुरास एलसेल्वाडोर ग्वाटेमाला और कॉस्टारिका जैसे देशों ने स्पेन से अपनी स्वाधीनता की घोषणा की।
  • 1830- इंग्लैण्ड में लिवरपूल से मैनचेस्टर तक रेलवे लाइन खुली।
  • 1917- फ्रेंच एकेडमी आफ साइंस में डॉ. फेलिक्स डी. हैरेल ने अपने लेख में बैक्टीरियोफेज़ (जीवाणुभोजी) नाम दिया।
  • 1959 - भारत की राष्ट्रीय प्रसारण सेवा दूरदर्शन की शुरुआत।
  • 1982 - लेबनान के निर्वाचित राष्ट्रपति बशीर गेमायेल की पदासीन होने के पूर्व ही बम बिस्फोट में हत्या।
  • 1991- दक्षिण-पूर्वी योरोप में स्थित मेसीडोनिया को योगोस्लाविया से स्वतंत्रता मिली।
  • 2000 - सिडनी में 27वें ओलम्पिक खेलों का शुभारम्भ।
  • 2001 - अमेरिकी सीनेट ने राष्ट्रपति को अफग़़ानिस्तान पर सैनिक कार्यवाही की मंजूरी दी।
  • 2002 - न्यूयार्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक के अवसर पर भारत, चीन एवं रूस के विदेश मंत्रियों की बैठक आयोजित, थाईलैंड के सट्टाहिम में श्रीलंका सरकार व लिट्टे के बीच सीधी वार्ता शुरू।
  • 2003 - सिंगापुर के मुद्दे पर विकासशील देशों के भड़क उठने से डब्ल्यूटीओ वार्ता विफल।
  • 2004 - ब्रिटिश नागरिक गुरिंदर चड्ढा को  वूमैन आफ़ द ईयर  सम्मान।
  • 2008 - क्राम्पटन गीब्स ने अमेरिका की एमएसआई ग्रुप कंपनी का अधिग्रहण किया।
  • 2009 - बंगलूर के मुंदिर शिवराजी ने सब जूनियर बिलियर्ड्स का खिताब जीता। पेनसुला फाउंडेशन के चेयरमैन सुब्रतो चटोपाध्याय 2009-10 के लिए आडिट ब्यूरो आफ सर्कुलेशन के अध्यक्ष चुने गये।
  • 1861 -इंजीनियर, वैज्ञानिक और निर्माता  मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का जन्म हुआ।  
  • 1876 - भारतीय उपन्यासकार  शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ।
  • 1905 - भारत प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार डॉ. रामकुमार वर्मा का जन्म हुआ। 
  • 1909 - तमिलनाडु के प्रसिद्ध नेता और भूतपूर्व मुख्यमंत्री सी. एन. अन्नादुराई का जन्म हुआ।  
  • 2012 - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पांचवें सरसंघचालक  के एस सुदर्शन का निधन हुआ। 
  • 1736-फ्रांसीसी खगोलशास्त्री जीन सिलवैन बैली का जन्म हुआ। जो हैली धूमकेतु की कक्षा की गणना के लिए जाने जाते हैं। (निधन-12 नवम्बर 1793) 
  • 1912- अंग्रेज़ प्रकृतिविद्  फ्रैन्सिस सिम्पसन का जन्म हुआ, जो थे संरक्षणविद् तथा फूलों के प्रेमी के रूप में जाने जाते हैं। (निधन-10 नवम्बर 2003) 
  • 1924-जर्मन के जन्तुविज्ञानी  विल्हेल्म रॉक्स का निधन हुआ, जो प्रायोगिक भ्रूणविज्ञान के संस्थापकों में जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि कैसे निषेचन के वक्त किस तरह अंग और ऊतकों के कार्यों का विभाजन होता है। (जन्म-9 जून 1850) 
  •  महत्वपूर्ण दिवस-अभियंता दिवस, संचयिका दिवस।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news