इतिहास

इतिहास में 12 सितंबर
12-Sep-2019
इतिहास में 12 सितंबर

पृथ्वी से बाहर ब्रह्मांड को टटोलने की इंसानी चाहत के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. 1959 में इसी दिन सोवियत संघ का रॉकेट 'लूकिन 2' चांद पर पहुंचा.
लूनिक 2 जैसे ही चांद पर लैंड हुआ, वैसे ही टक्कर की वजह उसमें रेडियो सिग्नल देने वाले सारे यंत्र खराब हो गए. लैंडिंग भी तय समय से एक मिनट 24 सेकेंड देर से हुई. मॉस्को प्लैनेटेरियम में हजारों लोग लूनिक 2 को देखने आए. वहां खास दर्शकों के लिए 15 टेलीस्कोप लगाए गए थे.
लूनिक का वजन करीब 400 किलो था और चांद तक पहुंचने में उसे करीब 36 घंटे लगे. रूस ने इससे पहले लूनिक 1 भेजा था लेकिन वह चांद जाने के बजाय अंतरिक्ष में खो गया. लूनिक 2 में धरती और चांद के गुरुत्वाकर्षण को माप करने के उपकरण लगे थे और उसके लॉन्च के लिए खास मल्टीस्टेज रॉकेट का इस्तेमाल किया गया.
रूस ने इस मौके पर खास तौर से कहा कि वह चांद पर पहुंचने वाला पहला देश तो है लेकिन वह चांद की सतह पर अपना हक नहीं जमाना चाहता. उस वक्त रूस के वैज्ञानिक प्रोफेसर आलेक्सांडर तोपचियेव ने कहा कि चांद पर मनुष्य का जाना उन्हें "बेहद मुश्किल" लग रहा है.लेकिन दो ही साल बाद 12 अप्रैल 1961 में रूस के ही यूरी गागारिन अंतरिक्ष पहुंचने वाले पहले मनुष्य बने.

  •  1958- जैक किल्बी ने विद्युत परिपथ को छोटे रूप में आविष्कृत किया और उसे प्रदर्शित किया।
  • 1970- लूना-16 छोड़ा गया जो सोवियत रूस के मानवरहित चन्द्रयान की श्रृंखला में अगला था।
  • 1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत  मार्स ग्लोबल सर्वेयर यान मंगल की कक्षा में पहुंचा। संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का जिक़्र पहली बार नहीं किया गया।
  • 1998 - कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।
  • 2000 - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन शुरू, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।
  • 2001 - अमेरिका ने आतंकवाद के खिलाफ जंग का ऐलान किया।
  • 2002 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।
  • 2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।
  • 2006 - पाकिस्तान को एफ़-16 लड़ाकू विमान सौदे में रियायत देने की संयुक्त राज्य अमेरिका ने घोषणा की। सीरिया की राजधानी दमिश्क में अमेरिकी दूतावास पर हमला।
  • 2007 - रूस ने नॉन न्यूक्लिियर वैक्यूम बम (इको फ्रैंडली बम) का परीक्षण किया।
  • 2008- सहारा इंडिया इनवेस्टमेंट कारपोरेशन ने अपना नॉन बैंकिंग वित्तीय कारोबार बंद किया।
  • 2009- भारतीय महिला टीम विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में आखऱिी दौर में अमेरिका को 3-1 से हराकर सातवें स्थान पर रहीं।
  • 1922 -  प्रसिद्ध साहित्यकार चन्द्रधर शर्मा गुलेरी का जन्म हुआ। 
  • 1971 - प्रसिद्ध संगीतकार जयकिशन का निधन हुआ।  
  • 1915-जानपदिक रोगविज्ञानी ऐलेक्ज़ेन्डर लैंग्म्यूर का जन्म हुआ, जिन्होंने अमेरिका के एपिडेमिक इंटेलिजेन्स सर्विस का निर्माण किया, अपने अथक प्रयास से कई लोगों की जान बचायी।  (निधन-22 नवम्बर 1993) 
  • 1897-फ्रांसीसी रसायनज्ञ  आइरीन जूलियट क्यूरी का जन्म हुआ,जो मैरी क्यूरी तथा पियरे क्यूरी की बेटी थीं। इन्होंने अपने पति फ्रेड्रिक जूलियट क्यूरी के साथ कृत्रिम रेडियोधर्मिता की खोज की, जिसके लिए उन्हें 1935 का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-17 मार्च 1956) 
  • 1941- जर्मन भ्रूणविज्ञानी  हैन्ज़ स्पैमन का निधन हुआ,  जो एम्ब्रियोनिक इंडक्शन की खोज के लिए वर्ष 1935 में चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (जन्म-27 जून 1869) 
  • 1939-अमेरिकी वनस्पति विज्ञानी  हेनरी कैन्डलर कॉवल्स का निधन हुआ,  जो पादप पारिस्थितिकी में अग्रणी माने जाते हैं, खास कर के डायनमिक पारिस्थितिकी। (जन्म-27 फरवरी 1869)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news