इतिहास

इतिहास में 6 सितंबर
06-Sep-2019
इतिहास में 6 सितंबर

'लिटिल विलि' सिर्फ नाम का ही छोटा था. इस टैंक का वजन 14 टन के आसपास था और अपने टेस्ट रन के दौरान यह कई बार गड्ढों में फंसा, उबड़ खाबड़ सतह पर बमुश्किल ही चल पाया. मगर आगे चलकर इसी प्रोटोटाइप में काफी सुधार किए गए और फिर इन्हें युद्ध के मैदान में उतारने लायक बनाया गया. 1918 में सामने आए सुधरे हुए मॉडल को 'बिग विलि' कहा गया. 'मार्क वन' नाम के टैंक का पहला इस्तेमाल फ्रांस में किया गया. दूसरे विश्व युद्ध में टैंकों का खूब इस्तेमाल हुआ.

ब्रिटेन को टैंक बनाने की प्रेरणा पहले विश्व युद्ध के ट्रेंच वॉर से मिली. 1914 में ब्रिटिश आर्मी के कर्नल अर्नेस्ट स्विंटन और विलियम हैंके ने सबसे पहले एक ऐसे युद्धक वाहन की परिकल्पना पेश की जिसके पहियों पर कन्वेयर बेल्ट जैसी संरचना हो. शुरुआत में इसे 'लैंड बोट' मॉडल कहा गया. दुश्मनों से इस तरह के वाहन के विकास की प्रक्रिया को गुप्त रखने के लिए यह बताया गया कि युद्ध के मैदान में पानी पहुंचाने के लिए एक टंकी वाला वाहन बनाया जा रहा है. इसी कारण नया वाहन टैंक के नाम से जाना गया.

  • 1914 - फ्रांस एवं जर्मनी के बीच मार्ने का युद्ध प्रारम्भ।
  • 1965- ताशकन्द समझौता (भारत-पाकिस्तान युद्ध)।
  • 1978- अमरीकी वैज्ञानिकों ने इंसुलिन के उत्पादन की घोषणा की।
  • 1998 - जापान के फि़ल्म निर्माता और निर्देशक अकिरा कुरोसावा का निधन।
  • 2000-संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफी अन्नान द्वारा संयुक्त राष्ट्र सहस्त्राब्दि शिखर सम्मेलन का शुभारम्भ।
  • 2003- फिलीस्तीन के प्रधानमंत्री महमूद अब्बास का इस्तीफ़ा।
  • 2006 - मैक्सिको के सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी के फ़ेलिप काल्देरोन नये राष्ट्रपति मनोनीत किए गए।
  • 2007-ब्रिटेन की द ह्यूमन फ़र्टिलाइजेशन एंड एम्ब्रियोलॉजी अथॉरिटी ने मानव पशु संकर भ्रूण पर शोध करने के लिए सिद्धांत रूप से अनुमति दी।
  • 2008- डी.सौब्बाराव ने भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर का कार्यभार संभाला।
  • 2009- चीनी सेना ने लद्दाख में ढेड़ किमी  तक घुसपैठ की। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री हरचरण सिंह बरार का निधन हो गया।
  • 1838 - पंजाब के महाराज रणजीत सिंह के  छोटे पुत्र दलीप सिंह  का जन्म हुआ। 
  • 1929 -  फि़ल्म निर्माता यश जौहर का जन्म हुआ। 
  • 1766-अंग्रेज़ शिक्षक जॉन डॉल्टन का जन्म हुआ, जिन्होंने द्रव की भौतिक तथा रासायनिक विशेषताओं का अध्ययन करते हुए परमाणु का सिद्धान्त दिया जिसे डाल्टन का परमाण्विक सिद्धांत कहा जाता है। (निधन- 27 जुलाई 1844)
  • 1901 - अमेरिकी इंजीनियर  अर्न्स्ट वेबर का जन्म हुआ,जिन्होंने माइक्रोवेव टेक्नॉलॉजी का विकास किया जो राडार संचार के विकास में सहायक होता है। (निधन-16 फरवरी 1996)
  • 1902- अंग्रेज़ रसायनज्ञ और सेना के विस्फोटक विशेषज्ञ  सर फ्रेड्रिक ऐबेल का निधन हुआ,  जिन्होंने सर जेम्स डेवर के साथ कॉर्डाइट (1889) की खोज की। यह धुआंरहित बारूद बाद में ब्रिटेन की सेना के बहुत काम आया। (जन्म-17 जुलाई 1827)
  • 1970- अमेरिकी इंजीनियर और निर्माणकर्ता  आर्थर विलियम सिडनी हेरिंगटन का निधन हुआ,  जिन्होंने बहुत से युद्ध वाहन बनाए, खासकर द्वितीय विश्वयुद्ध के समय की उनकी जीप बहुत प्रचलित हुई। (जन्म-30 मार्च 1891)।
     

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news