इतिहास

इतिहास में 4 सितंबर
04-Sep-2019
इतिहास में 4 सितंबर

दुनिया भर में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले गूगल का महत्व जानते हैं. 1998 में लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने के दौरान इसे विकसित किया. आज गूगल का जन्मदिन है.
हाल ही में अपने लोगो को बदलने वाले गूगल के 1998 में अपने जन्म से लेकर अब तक कई क्षेत्रों में कदम रखा है.
लैरी पेज और सर्गेई ब्रिन ने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी में पीएचडी करने के दौरान इसे विकसित किया था.
गूगल से जुड़ी कई दूसरी वेबसाइट दुनिया की 100 सबसे ज्यादा देखी जाने वाली वेबसाइटों में शामिल हैं. इनमें यूट्यूब और ब्लॉगर जैसी वेबसाइट शामिल हैं. ईमेल के लिए जीमेल, सोशल नेटवर्किंग के लिए ऑरकुट और गूगल प्लस, ऑफिस के लिए गूगल ड्राइव, इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए क्रोम जैसी दर्जनों चीजें इंटरनेट के आम से लेकर खास तबके तक की जरूरतों और शौकों को पूरा करती हैं. इंटरनेट पर जानकारी जुटाने का एक टर्म है गूगल और अब एक बड़ी जरूरत बनता जा रहा है.
हालांकि ऐसा भी नहीं कि सबकुछ ठीक ही है. मार्केट पर इसके दबदबे के कारण कॉपीराइट, सेंसरशिप और प्राइवेसी को लेकर गूगल की बड़ी आलोचना होती है लेकिन इसके बावजूद यह दुनिया का चहेता बना हुआ है.

  • 1888- जॉर्ज ईस्टमैन ने बॉक्स कैमरे के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1906-वर्जीनिया के रॉबर्ट यूजीन टर्नर को टाइपराइटर के लिए पेटेन्ट प्राप्त हुआ।
  • 1998 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने आयरलैंड के डबलिन में स्वीकार किया कि मोनिका लेविंस्की के साथ सम्बन्ध क़ायम करना बड़ी ग़लती थी, डरबन में 12वें गुट निरपेक्ष शिखर सम्मेलन सम्पन्न।
  • 1999 - ईस्ट तिमोर में सम्पन्न हुए जनमत संग्रह में 78.5 प्रतिशत जनता ने इंडोनेशिया से स्वतंत्रता के पक्ष में अपना मत प्रकट किया।
  • 2005 - लोकतंत्र समर्थक प्रदर्शन करते नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला गिरफ़्तार।
  • 2006 - आस्ट्रेलिया के मशहूर टीवी पर्सनैलिटी और पर्यावरणविद स्टीव इरविन का एक समुद्री मछली  स्टिंगरे के काटने से निधन।
  • 2007 - ईरान के पूर्व राष्ट्रपति अकबर हाशमी रफ़संजानी को ईरान की सर्वोच्च धार्मिक संस्था का प्रमुख चुना गया।
  • 2008 - मायावती सरकार ने उत्तर प्रदेश संगठित अपराध विरोधी क़ानून (यूपीकोका) विधेयक-2007 को तत्काल प्रभाव से वापस करने का निर्णय किया। केन्द्रीय कैबिनेट ने सात राज्यों में निर्वाचन क्षेत्रों के पुनर्निर्धारण के सम्बन्ध में परिसीमन आयोग की सिफारिशों में सुधार के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी।
  • 2009 - गुजरात उच्च न्यायालय ने असवंत सिंह की मुहम्मद अली जिन्ना पर लिखी गई किताब पर गुजरात में लगे प्रतिबंध को हटाया। कोयला कम्पनी एस. सी. सी. एल. को मिनी रत्न कम्पनी के सम्मान स्वायत्ता दी गई।
  • 1825 - राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी का जन्म हुआ। 
  • 1941 - भारतीय राजनीतिज्ञ सुशील कुमार शिंदे का जन्म हुआ। 
  • 1952 -  भारतीय अभिनेता ऋषि कपूर का जन्म हुआ। 
  • 1962 - भारतीय क्रिकेटर किरण मोरे का जन्म हुआ। 
  • 1895 -हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार  सियारामशरण गुप्त का जन्म हुआ। 
  • 1848- लेविस लैटिमर का जन्म हुआ, जिन्होंने इलेक्ट्रिक प्रौद्योगिकी को विकसित करने में सहयोग दिया। इन्होंने कार्बन फिलामेन्ट लैम्प के सुधारों को पेटेंट कराया।  (निधन-11 दिसम्बर 1928)
  • 1913- अमेरिकी जैवरसायनज्ञ  स्टैनफोर्ड मूर का जन्म हुआ, जिन्होंने क्रिश्चियन बी. एन्फिन्सेन और विलियम एच. स्टीन के साथ राइबोन्यूक्लिक एसिड अणु के क्रियाशील केन्द्र की कैटालिटिक क्रिया तथा रासायनिक संरचना के परस्पर सम्बन्ध का अध्ययन करने के लिए सन् 1972 में रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार मिला। (निधन-23 अगस्त 1982)
  • 1940- अमेरिकी जीवाणुविज्ञानी और प्रतिरोधविज्ञानी हैन्स जि़न्सर का निधन हुआ,  जिन्होंने घातक बीमारी मियादी बुखार (टाइफायड) के रोगाणु का पता लगाया और उसके उपचार में भी योगदान दिया। (जन्म-17 नवम्बर 1878)
  • 1917-अमेरिकी अन्वेषक और निर्माणकर्ता  इरविंग वाइटमैन कॉलबर्न का निधन हुआ, जिनके कांच निर्माण के तरीके ने बड़ी मात्रा में समतल कांच की शीटों के निर्माण में योगदान दिया। (जन्म 16 मई 1861) 

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news