इतिहास

आज का इतिहास 9 जुलाई
09-Jul-2019
 आज का इतिहास 9 जुलाई

आज का दिन दुनिया के सबसे युवा राष्ट्र के नाम है. नौ जुलाई 2011 को अफ्रीका का सूडान दो हिस्सों में बंट गया. दक्षिणी हिस्सा रिपब्लिक ऑफ साउथ सूडान बना.
कई देशों के बीच बसा दक्षिण सूडान मध्यपूर्व अफ्रीका का हिस्सा है और दुनिया का 193वां देश है. इसकी राजधानी जूबा है. इसके पूर्व में इथोपिया, दक्षिण पूर्व में केन्या और दक्षिण में यूगांडा है. दक्षिण पश्चिम में इसकी सीमा कांगो से, पश्चिम में सेंट्रल अफ्रीकी गणतंत्र और उत्तर में सूडान से लगी हुई है.
9 जुलाई 2011 को सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बनाया गया. 98.83 फीसदी लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया.
अनुमान के मुताबिक दक्षिण सूडान की जनसंख्या 82 लाख 60 हजार के करीब है. देश का क्षेत्रफल 6,19,745 वर्ग किलोमीटर है. क्षेत्रफल के आधार पर दक्षिण सूडान स्पेन और पुर्तगाल के कुल आकार से बड़ा है. ईसाई बहुल आबादी वाले दक्षिण सूडान में चार भाषाएं लिखी और बोली जाती है. अधिकारिक भाषा अंग्रेजी है, लेकिन दिनका, नुएर, बारी, मुरले, जांडे यहां की राष्ट्रीय भाषाओं में शामिल हैं.
प्राकृतिक संसाधनों के मामले में दक्षिण सूडान धनी है. वहां कच्चे तेल का अपार भंडार है. लेकिन पाइपलाइनों के जरिए उत्तर सूडान से होकर तेल का निर्यात किया जाता है. अत्यधिक पिछड़े दक्षिण सूडान में आधारभूत संरचना न के बराबर है. देश में प्रसव के दौरान मृत्यु की दर बहुत ज्यादा है. शिक्षा की हालत इतनी खराब है कि 13 साल तक की उम्र के ज्यादातर बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं. 84 फीसदी महिलाएं निरक्षर हैं.
ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार 9 जुलाई वर्ष का 190 वां (लीप वर्ष में यह 191 वां) दिन है। साल में अभी और 175 दिन शेष हैं।

  • 1957-एक नए तत्व नोबेलियम संख्या 102 की खोज की घोषणा की गई।
  • 1979-वोयेजर 2 ज्युपिटर की ओर गया।
  • 2000 - फिजी में जार्ज स्पीट तथा सैन्य नेताओं के मध्य समझौता सम्पन्न।
  • 2001-भारत द्वारा पाक सीमा पर दो चौकियां स्थापित करने की घोषणा।
  • 2002 - आर्गेनाइजेशन आफ़ अफ्रीकन यूनिटी का नाम बदलकर अफ्रीकन यूनियन किया गया।
  • 2004 - एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लडऩे हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए एक कोष बनाया।
  • 2007 - भारतीय मूल के अमेरिकी वैज्ञानिक हिमांशु जैन को ग्लास साइंस के क्षेत्र में ध्यातत्व कार्य हेतु ओट्टो स्कॉट रिसर्च पुरस्कार प्रदान किया गया।
  • 2008 - ईरान ने लम्बी एवं मध्यम दूरी तक प्रहार क्षमता वाले नौ प्रक्षेपास्त्रों का परीक्षण किया।
  • 1925 - प्रसिद्ध अभिनेता एवं निर्देशक गुरु दत्त का जन्म हुआ। 
  • 1938 - भारतीय अभिनेता संजीव कुमार का जन्म हुआ। 
  • 1930 -फि़ल्म निर्माता निर्देशक और पटकथा लेखक  के. बालाचंदर का जन्म हुआ। 
  • 1894- वैज्ञानिक पर्सी स्पेन्सर का जन्म हुआ, जिन्होंने माइक्रोवेव ओवेन का आविष्कार किया। फिर उन्होंने माइक्रोवेव ओवेन में खाना बनाने पर अनुसंधान किया और पहला व्यावसायिक माइक्रोवेव ओवेन रेस्त्रा के लिए बना।  (निधन-7 सितम्बर 1970)
  • 1766 -एक अमेरिकी अन्वेषक जैकब पर्किन्स का जन्म हुआ, जिन्होंने उच्च दाब की भाप मशीन का निर्माण किया तथा फ्रांसीसी सरकार के लिए उन्होंने 1827-28 में भाप की बंदूक का निर्माण किया। 1834 में उन्हें रेफ्रिजरेटर के लिए अमेरिकी पेटेन्ट प्राप्त किया। (निधन-30 जुलाई 1849)
  • 1932- वैज्ञानिक किंग कैम्प जिलेट का निधन हुआ, जिन्होंने ब्लेड बदलने वाले सेफ्टी रेजऱ की खोज की। अपनी निरंतर कोशिशों से उन्होंने ऐसी वस्तु का आविष्कार किया जिसे हर व्यक्ति इस्तेमाल कर सके। 1895 में उन्होंने अपरिष्कृत डिस्पोज़ल रेजऱ ब्लेड का निर्माण किया। उन्होंने बोस्टन में अपनी सेफ्टी रेजऱ तथा ब्लेड बनाने के लिए जिलेट सेफ्टी रेजऱ कम्पनी की स्थापना की। (जन्म-5 जनवरी 1855)
  • 1856-इटली के रसायनज्ञ और भौतिकविद्  काउन्ट ऐमीडियो ऐवोगैड्रो का निधन हुआ, जिन्होंने बताया कि समान तापमान और दाब में सभी पर्फैक्ट गैसों के समान आयतन में कणों की समान संख्या होती है। जिसे ऐवोगैड्रो का नियम (1811) कहा जाता है। (जन्म-9 अगस्त 1776)।
     

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news