महासमुन्द

बिजेपुर जंगल क्षेत्र में दबिश, 21 सौ क्विंटल महुआ लाहन नष्ट
13-Feb-2026 3:38 PM
बिजेपुर जंगल क्षेत्र में दबिश, 21 सौ क्विंटल महुआ लाहन नष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 फरवरी। अवैध महुआ शराब के निर्माण एवं कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सांकरा पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फ ोर्स की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए ग्राम बिजेपुर स्थित जंगल क्षेत्र में नहर के पास दबिश दी।

मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने त्वरित रणनीति तैयार कर दुर्गम एवं सुदूर वन क्षेत्र में प्रवेश किया, जहां लंबे समय से अवैध रूप से महुआ शराब निर्माण की गतिविधियां संचालित होने की जानकारी मिली थी। योजनाबद्ध तरीके से की गई इस छापामार कार्रवाई के दौरान सांकरा पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की टीम ने मौके पर चल रहे अवैध शराब के अवैध निर्माण के ठिकाने का भंडाफोड़ किया। संयुक्त टीम ने स्थल से 150 लीटर अवैध महुआ शरत्त्र जप्त की। इसके अतिरिक्त शराब निर्माण में उपयोग किए जा रहे पांच स्टील के गंज भी बरामद किए गए। स्थल की विस्तृत तलाशी लेने पर बड़ी मात्रा में घटनास्थल से सामग्री बरामद हुई।  जप्त सामग्री में 150 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 30हजार रुपए, पांच नग स्टील के गंज जिनकी कीमत लगभग 2 हजार रुपए आंकी गई है। जंगल के भीतर हुई इस छापामार कार्रवाई से अवैध शराब कारोबार से जुड़े तत्वों में हडक़ंप की स्थिति देखी जा रही है। सांकरा पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स की इस कार्रवाई की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।

मदिरा निर्माण हेतु तैयार महुआ लाहन पाया गया। जिसे व्यवस्थित रूप से बोरियों में संग्रहित किया गया था। सांकरा पुलिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फ ोर्स द्वारा 2 हजार 1 सौ क्विंटल महुआ लाहन को मौके पर ही नष्ट किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इतनी मात्रा में लाहन से लगभग 2 हजार 1 सौ लीटर महुआ शराब बनाया जा सकता था जिसे अवैध रूप से बाजार में खपाने की आशंका व्यक्त की जा रही है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुखबिर से लगातार सूचना मिल रही थी कि बिजेपुर के जंगल में अवैध महुआ शराब का निर्माण किया जा रहा है। इसी सूचना के आधार पर सांकरा पुलिस व टास्क फोर्स की संयुक्त टीम द्वारा जंगल में घुसकर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब निर्माण में संलिप्त पाए गए पांच आरोपियों मुकेश बाघ, गुलाब बाघ, रोशन बाघ, बृजेश बाघ एवं नरेंद्र बाघ सभी ग्राम बिजेपुर थाना सांकरा निवासी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।


अन्य पोस्ट