ताजा खबर

'छत्तीसगढ़' संवाददाता
महासमुंद, 22 जुलाई। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पुत्र चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा द्वेषपूर्ण गिरफ्तारी के विरोध में आज पीसीसी के आव्हान पर नदी मोड़, ओव्हरब्रिज, ज्ञानी ढाबा के समीप तुमगांव, टेमरी चौक बागबाहरा और घंटेश्वरी मंदिर सरायपाली में कांग्रेसजनों नेे चक्काजाम कर 2 घंटे तक आर्थिक नाकेबंदी की। पूर्व संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद सेवनलाल चन्द्राकर के नेतृत्व में आज दोपहर 12 से 2 बजे तक कांग्रेसजनों द्वारा नदी मोड़ ओवरब्रिज पर चक्काजाम किया गया।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की ईडी द्वारा द्वेषपूर्ण गिरफ्तारी के विरोध में पूरे प्रदेश में आर्थिक नाकेबंदी का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत महासमुंद कांग्रेस कमेटी द्वारा नदी मोड़ घोड़ारी ओवरब्रिज पर कांग्रेसजन एकत्र होकर एनएच-53 पर चक्काजाम किया।
श्री चंद्राकर ने कहा कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार की विफलताओं, उसकी कमियों को उजगार करने वाले तथा शासन की गलत नीतियों का विरोध विपक्षी तथा उनकी आवाज को दबाने हेतु द्वेषपूर्ण असंवैधानिक कृत्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। प्रदेश की जल, जंगल, जमीन को अडानी जैसे उद्योगपतियों के हवाले कर दी है। शासकीय संस्थाओं को निजी हाथों में दिया जा रहा है और विरोध करने वालों पर झूठा केस लगाकर उन्हें प्रताडि़त करने का काम भाजपा कर रही है। भाजपा के असंवैधानिक कृत्यों के विरोध में यह चक्काजाम आयोजित है।
आज ही निर्धारित समय पर एनएच 53 पर ज्ञानी ढाबा तुमगांव के पास कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चन्द्राकर की उपस्थिति में चक्का जाम जारी है। जबकि खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की उपस्थिति में टेमरी बागबाहरा और सरायपाली में घंटेश्वरी मंदिर के पास प्रभारी चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव की विशेष उपस्थिति के साथ सरायपाली विधायक चातुरी नंद की उपस्थिति में किया चक्काजाम जारी है। डॉ. रश्मि चन्द्राकर ने बताया कि एम्बुलेंस एवं स्कूल बस को इससे मुक्त रखा गया है।
मालूम हो कि बीते 18 जुलाई को ईडी ने चैतन्य बघेल को भिलाई से गिरफ्तार किया है। चैतन्य पर आरोप है कि उन्हें 16.70 करोड़ रुपए नकद मिले हैं। जिसे उन्होंने रियल एस्टेट में निवेश किया है। ईडी के मुताबिक ये रकम शराब घोटाले से जुड़ी ब्लैक मनी थी।
इस मामले में 1000 करोड़ से ज्यादा की हेराफेरी का आरोप है। जिसमें चैतन्य के अलावा अनवर ढेबर, दीपेन चावड़ा, केके श्रीवास्तव और पप्पू बंसल का नाम सामने आया है। कांग्रेस का कहना है कि यह गिरफ्तारी एक राजनीतिक साजिश है।
पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा है कि भाजपा की केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा सरकारी एजेंसियों का निजी लाभ के लिए दुरुपयोग किया जा रहा है। सरकार की विफलताओं, उसकी कमियों को उजगार करने वाले तथा शासन के गलत नीतियों का विरोध करने वाले, जनता की आवाज उठाने वाले विपक्षी नेताओं को डराने तथा उनकी आवाज को दबाने द्वेषपूर्ण असंवैधानिक कृत्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। भाजपा ने पूरे प्रदेश में लूट मचा रखा है। प्रदेश की जल, जंगल, जमीन को अडानी जैसे उद्योगपतियों के हवाले कर दिया है। शासकीय संस्थाओं को निजी हाथों में दिया जा रहा है और विरोध करने वालों पर झूठा केस लगाकर उन्हें प्रताडि़त करने का काम भाजपा कर रही है। भाजपा के असंवैधानिक कृत्यों के विरोध में यह चक्काजाम आयोजित है। जिसमें समस्त वरिष्ठ कांग्रेसी, जनप्रतिनिधि, संगठन के पदाधिकारी, महिला प्रकोष्ठ, युवा प्रकोष्ठ, एनएसयूआई, सेवादल के पदाधिकारी, सदस्य व कार्यकर्ता शामिल हैं।