ताजा खबर
डीएमएफ घोटाला : कोरबा के चार अधिकारी-कर्मी गिरफ्तार
09-May-2025 8:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 9 मई। डीएमएफ घोटाले में ईओडब्ल्यू-एसीबी ने कोरबा के चार अफसरों को गिरफ्तार किया गया है। ईओडब्ल्यू-एसीबी सूत्रों ने 'छत्तीसगढ़' से चर्चा में इसकी पुष्टि की है। चारों से पूछताछ चल रही है।
गिरफ्तार अफसरों में राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर बीआर ठाकुर, जनपद सीईओ वीरेंद्र राठौर, भूवनेश्वर राज और एक अन्य जनपद सीईओ हैं।
बताया गया कि मामला 2021-22 का है। तब डीएमएफ के नोडल अफसर बीआर ठाकुर थे। इस दौरान बड़े पैमाने पर फंड का दुरुपयोग किया गया, और तीनों तत्कालीन जनपद सीईओ की संलिप्तता रही है। ईओडब्ल्यू-एसीबी के डीएसपी राहुल शर्मा की अगुवाई में टीम ने चारों अफसरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ चल रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


