ताजा खबर

देश के टॉप 10 शहरों में रायपुर की हवा साफ शुध्द
31-Jan-2025 8:07 PM
 देश  के  टॉप 10 शहरों  में  रायपुर की हवा साफ शुध्द

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण -2024 के परिणाम घोषित

रायपुर, 31 जनवरी। केंद्रीय वन,पर्यावरण  और जल वायु  परिवर्तन  मंत्रालय ने  स्वच्छ वायु सर्वेक्षण -2024 के  परिणाम  आज  घोषित कर  दिए  हैं | इस सर्वेक्षण  में  रायपुर  ने  टॉप -10 शहरों  में  अपनी  जगह  बनाते  हुए  10 लाख  से  अधिक  आबादी  वाले  41 शहरों  की  स्पर्धा  में  आठवां  स्थान  अर्जित  किया  है | केंद्र  सरकार  द्वारा  धूल मुक्त वातावरण , कचरे  को  जलाने  की  प्रवृति पर अंकुश , निर्माण  व  विध्वंस  अवशेष  के  निपटान ,वायु गुणवत्ता  स्तर  और  जागरूकता  गतिविधियों  के  प्रभावी  संचालन जैसे  कई  मापदंडों  के  आधार  पर  यह  सर्वेक्षण  किया  गया | 

निगम   कमिश्नर    अबिनाश  मिश्रा  के  अनुसार  स्वच्छ वायु  गुणवत्ता  सुनिश्चित  करने  कलेक्टर  एवं   निगम  प्रशासक डॉ गौरव  कुमार  सिंह  के  निर्देश  पर अंतर विभागीय  समन्वय  के  आधार  पर बीरगांव और रायपुर  नगर  निगम , पर्यावरण  सरक्षण मंडल , सी एस  आई  डी  सी , परिवहन , यातायात और  पुलिस  विभाग मिलकर  काम  कर  रहे  हैं | धूल  कम  करने  निरंतर  जल  छिड़काव , बीटी व  सीसी  सड़क  निर्माण , एंड  टू  एंड पेविंग, सी  एंड  डी  प्रोसेसिंग  प्लांट  से  निर्माण  व  विध्वंस  अवशेष  को  पुनः  उपयोगी  बनाने   के  साथ  ही  अधिकाधिक वृक्षारोपण सही कई  नवाचारों   पर  इस  बार  फ़ोकस किया  जा  रहा  है l इसके  अलावा यांत्रिक  विधि  से रात्रिकालीन  सड़क  सफाई का दायरा  152 किमी तक  बढ़ाया  गया  है l प्रदूषण  फ़ैलाने  वाले  वाहनों  की  जाँच  शुरू  की  गई है l  जागरूकता  कार्यकर्मों  हेतु  रणनीति  आधारित  आई  ई  सी  गतिविधियां  भी  संचालित  की  जा  रही  हैं l उन्होंने  कहा  कि  इन  सभी  प्रयासों  का  लाभ  इस  सर्वेक्षण  में  रायपुर  को  मिला है l 
इस  रैंकिंग  में  टॉप-10 शहरों  में सूरत , जबलपुर , आगरा, लखनऊ , कानपुर , वडोदरा ,इंदौर ,भोपाल ,विजयवाड़ा ,अहमदाबाद  और  दिल्ली  के  नाम  शामिल  हैंl


अन्य पोस्ट