खैरागढ़-छुईखदान-गंडई

इंस्टाग्राम में अश्लील वीडियो अपलोड, आरोपी गिरफ्तार
28-May-2026 7:07 PM
 इंस्टाग्राम में अश्लील वीडियो अपलोड, आरोपी गिरफ्तार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

खैरागढ़, 28 मई। इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बालक-बालिकाओं से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड करने वालों के विरुद्ध वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिला केसीजी पुलिस टीम के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है।

सायबर एनसीआरबी नई दिल्ली से प्राप्त टिप लाइन सूचना के आधार पर महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किए जाने की जानकारी प्राप्त हुई थी। जांच के दौरान थाना गातापार क्षेत्र के आरोपी अश्वन धुर्वे (26) निवासी ग्राम लछना थाना गातापार जिला केसीजी द्वारा अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम आईडी में बच्चों से संबंधित अश्लील वीडियो अपलोड किया जाना पाया गया।

उक्त कृत्य पाए जाने पर आरोपी अश्वन धुर्वे को जिला केसीजी के विरुद्ध थाना गातापार में अपराध क्रमांक 34/2026 धारा 67(क्च) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई। आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा गिरफ्तारी की सूचना उसके परिजनों को दी गई। इसके पश्चात आरोपी को न्यायालय खैरागढ़ के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।


अन्य पोस्ट