Daily Chhattisgarh Feed
विदेश यात्रा पर रोक, वाहन पुलिंग अपनाएं, बैठकें वर्चुअल होंगी
फिलहाल वर्क फ्राम होम नहीं
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 मई। वित्त विभाग ने सभी विभागों को मितव्ययिता के निर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश अगले साढ़े 4 माह 30 सितंबर तक प्रभावी होंगे।हालांकि इसमें वर्क फ्रॉम होम का कहीं कोई उल्लेख नहीं है। जारी आदेशानुसार सभी शासकीय सेवकों की विदेश यात्रा पर रोक लगा दी गई है। इसी तरह से सीएम, मंत्री, निगम मंडल आयोगों के पदाधिकारियों के कारकेड में वाहनों की संख्या भी कम करने कहा गया है।
वित्त सचिव रोहित यादव ने सभी आला सचिवों,लोकभवन महाधिवक्ता, विधानसभा को भी यह निर्देश भेजा है। इसमें कहा है कि राज्य शासन द्वारा वित्तीय संसाधनों के कुशल प्रबंधन और सार्वजनिक व्यय में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मितव्ययिता के उपायों को तत्काल प्रभाव से लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसके अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को प्रोत्साहन राज्य के समस्त शासकीय वाहनों को चरणबद्ध तरीके से इलेक्ट्रिक वाहनों में परिवर्तित करने हेतु आवश्यक कार्यवाही की जाए।वाहनों के उपयोग एवं ईंधन में मितव्ययिता शासकीय वाहनों के उपयोग में पेट्रोल / डीजल के व्यय को न्यूनतम स्तर पर रखा जाए। एक ही गंतव्य की ओर जाने वाले विभागों के अधिकारियों के लिए वाहन पुलिंग की व्यवस्था लागू की जाए। विदेश यात्रा पर प्रतिबंध अत्यंत अपरिहार्य परिस्थितियों को छोडक़र, राज्य शासन के व्यय पर शासकीय सेवकों के विदेश यात्राओं पर पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। अनिवार्य होने पर समन्वय में मुख्यमंत्र का पूर्वानुमोदन आवश्यक होगा।वर्चुअल बैठकों एवं ऑनलाइन समीक्षा को प्रोत्साहन विभागों को निर्देशित किया जाता है कि भौतिक बैठक यथासंभव माह में एक बार ही आयोजित की जाए। भौतिक रूप से बैठकों के आयोजन के स्थान पर वर्चुअल / ऑनलाइन मोड में होने वाली बैठकों को प्रोत्साहित किया जाए। विभागों की नियमित समीक्षा बैठकें अनिवार्य रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की जाएं।कार्यालय में ऊर्जा की बचत कार्यालयीन समय के पश्चात सभी विद्युत उपकरणों (लाइट, पंखे, ए.सी., कंप्यूटर) को अनिवार्य रूप से बंद किया जाए। शासकीय भवनों में ऊर्जा की बर्बादी को रोकने हेतु आवश्यक उपाय किये जाये।ई-ऑफिस एवं डिजिटल कार्यप्रणाली बैठकों में प्रिंटेड पेपर / बुकलेट्स के स्थान पर इलेक्ट्रॉनिक फाइलों (.श्चस्रद्घ/.श्चश्चह्ल आदि) का उपयोग किया जाए। कार्यालयीन पत्राचार और नस्तियों का संचालन अनिवार्य रूप से द्ग-ह्रद्घद्घद्बष्द्ग के माध्यम से किया जाए ताकि कागज और स्टेशनरी व्यय में कटौती हो सके।
आईगाट कर्मयोगी पोर्टल एवं प्रशिक्षण भौतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के स्थान पर आईगाट कर्मयोगी पोर्टल का अधिकतम उपयोग किया जाए। समस्त विभाग अपने विशिष्ट प्रशिक्षण कोर्सेस को इस पोर्टल पर अपडेट करें ताकि भौतिक प्रशिक्षण की आवश्यकता न्यूनतम हो सके। कर्मयोगी पोर्टल एवं प्रशिक्षण भौतिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करने के स्थान पर इस हेतु ढ्ढत्रह्रञ्ज कर्मयोगी पोर्टल का अधिकतम उपयोग किया जाए। समस्त विभाग अपने विशिष्ट प्रशिक्षण कोर्सेस को इस पोर्टल पर अपडेट करें ताकि भौतिक प्रशिक्षण की आवश्यकता न्यूनतम हो सके।
शहर पेट्रोल पंप में अब कतार छोटी होने लगी
पेट्रोल भराने पंप गए युवक से रास्ते में चाकू दिखा लूट राजातालाब में भी हुई घटना
रायपुर, 16 मई। राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में लूट मामले बढ़े हैं। नकाबपोश बाइक सवार बदमाश सुनसान जगहों पर ठिकाना बनाकर वहां से आने जाने वाले लोगों को डरा-धमकाकर लूट की घटना को अंजाम दे रहे है। इसी तरह का एक मामला खरोरा में देर रात सामने आई है। जहां गांव से बाइक में पेट्रोल भराने गए दो युवकों के साथ अज्ञात बादक सवार युवकों ने चाकू दिखा कर लूट को अंजाम दिया। मोबाइल पर्स को लूट कर ले गए।
दो युवकों से चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। ग्राम पवनी निवासी प्रमोद ने खरोरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 14 मई की रात वह अपने साथी शुभम धु्रवंशी के साथ अपनी बाइक सीजी 04 केवाय 7493 से सारागांव पेट्रोल भरवाने के लिए गए थे।
वहां से वापस लौटते समय रात करीब 9.30 बजे निलजा मोड़ बांस टाल के पास दोनों रुके थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उसे वहां खड़ा देखकर चाकू दिखाकर दोनों को धमकाने लगे।उसमेें से एक ने हाथ-मुक्के से मारपीट कर जेब की तलाशी ली और मोबाइल व नकदी निकालने की धमकी दी।
आरोपियों ने प्रमोद के जेब से पर्स मोबाइल, और 1200 रुपए निकाल लिए। वहीं शुभम का मोबाइल लूट कर वहां से फरार हो गए।
एक अन्य घटना में राजातालाब में युवक पर ब्लेड से हमला कर मोबाइल लेकर बदमाश फरार हो गया।
गौरव महोबिया, निवासी महासमुंद जो वर्तमान में राजातालाब रायपुर में रहता है ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह करीब 10.45 बजे राजातालाब से पंडरी की ओर पैदल जा रहा था और मोबाइल पर बात कर रहा था।
इसी दौरान कंपू शोरूम के सामने गोविंद नगर राजातालाब पहुंचने पर पीछे से आए एक अज्ञात युवक ने उस पर ब्लेड से उस पर हमला कर दिया। आरोपी उसके हाथ में रखे मोबाइल लूटकर फरार हो गया।
गौरव ने आरोपी का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपी के खिलाफ 309-4,309-6 और 3(5) का अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
देवपुरी में युवती से छेड़छाड़ के बाद दो पक्षों में जमकर विवाद, बेसबॉल बैट से हमला
रायपुर, 16 मई। देवपुरी स्थित अंगेठी बार देर रात हंगामा हो गया। युवती से छोड़छाड़ के बाद दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। बताया जा रहा है कि युवती अपने दोस्तों केे साथ बार में खाना खाने गए थे। इस दौरान सामने टेबल पर बैठे अनिमेश प्रताप सिंह और दिपेश प्रताप सिंह नशे की हालत में उसके दोस्तों को गंदी गालियां देने लगे। जिसका प्रोफेसर कालोनी निवासी मानवी शर्मा ने विरोध किया। जिसके बाद लडक़ों ने गाली गलौज कर उसे थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच हाथ मुक्का मारपीट हुई।
मानवी शर्मा ने पुलिस को शिकायत में बताया कि 15 मई की रात करीब 12.30 बजे वह अपने दोस्तों आर्यम तिवारी, मनश्वी शर्मा, कुनाल चंद्राकर और हिमांशु मेश्राम के साथ खाना खाने अंगेठी बार गई थी। उसी दौरान वहां मौजूद अनिमेश प्रताप सिंह और दिपेश प्रताप सिंह नशे की हालत में उसके दोस्तों को गंदी गालियां देने लगे।
मानवी ने विरोध किया तो गुलनाज कुरैशी ने उसके साथ हाथ-मुक्के, थप्पड़ और बाल खींचकर मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे कुनाल चंद्राकर, हिमांशु मेश्राम और आर्यम तिवारी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। आरोपियों ने बेसबॉल बैट से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी।
युवक पर लोहे के कड़े से हमला
आमानाका में दोस्त के साथ मजाक करना भारी पड़ गया। आरोपी युवक ने उस पर कड़े से हमला कर दिया। समीर विश्वकर्मा ने पुलिस को बताया कि वह चंदनडीह स्थित सामुदायिक भवन के पास रहता है।
14 मई की रात वह जयत खंभ मंदिर के पास घूम रहा था। इसी दौरान उसका परिचित गोविंद वहां पहुंचा। बातचीत के दौरान मजाक-मजाक में गोविंद ने उसका ब्रेसलेट निकाल लिया, जिसके जवाब में समीर ने बाइक की चाबी निकाल ली।
इसी बीच वहां रविशंकर सेन और सूरज साहू पहुंच गए। सूरज साहू ने पीछे से पकड़ लिया। जबकि रविशंकर सेन ने हाथ में पहने लोहे के कड़े से उसके सिर पर हमला कर दिया। दोनों ने गाली-गलौज करते हुए हाथ-मुक्कों से भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
होटल संचालक पर हमला
भाठागांव बस स्टैंड में होटल संचालक के साथ मारपीट हो गई। संजय नगर रायपुर निवासी ने बताया कि भाठागांव बस स्टैंड में आसमा नाम से होटल संचालित करता है। 15 मई की दोपहर वह होटल में था। उसी समय रमा जगत, चेतन साहू और दुर्गेश साहू नशे की हालत में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर होटल में रखे लोहे के झारे से उसके माथे और बांये हाथ पर हमला कर दिया। विवाद होता देख आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं का अपराध दर्ज कर आरोपियों को हिरासत में लिया।
अखंड सौभाग्य के लिए....
गांजा, अफीम-डोडा, कोकीन, एमडीएमए ड्रग पावर प्लांट की भट्टी में आग के हवाले
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 मई। जीआरपी, नॉर्थ और मध्य जोन पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न थानों के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत जब्त गांजा और अन्य नशीले पदार्थों को नष्ट किया। नार्थ जोन पुलिस ने कुल 52 प्रकरणों में जप्त 272.027 किलो गांजा, 2.150 किलो डोडा, 484.49 ग्राम अफीम, 37.839 ग्राम हेरोईन, 5036 नग टैबलेट/कैप्सुल एवं 545 शीशी प्रतिबंधित नशीली सिरप को पावर प्लांट के भ_ी/फर्नेस में जलाकर नष्ट किया गया।
इसी तरह से रेल पुलिस ने रायपुर एवं बिलासपुर में दर्ज 98 प्रकरणों में जप्त 915.472 किलो गांजा का सिलतरा स्थित इस्पात संयंत्र की भट्टी में जला कर नष्ट किया। इसी तरह से मध्य जोन में 97 प्रकरणों के जप्त लगभग 5.65 करोड़ के मादक पदार्थों को नष्ट किया। मध्य जोन के विभिन्न थानों में दर्ज कुल 97 प्रकरणों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण किया। इसमें लगभग 494 किलो गांजा, 11,964 नग कैप्सूल/टेबलेट , 11.217 किलोग्राम चरस , 31.95 ग्राम ब्राउन शुगर ,24.24 ग्राम एमडीएमए ड्रग्स , 8.19 ग्राम कोकेन शामिल है। इस दौरान जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी के सभी पुलिस आबकारी अधिकारी और थानेदार मौजूद रहे।
दिव्यांग युवती से रेप, अब आजीवन कारावास
रायपुर, 16 मई। जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर में मानसिक रूप से नि:शक्त युवती से दुष्कर्म के मामले में आरोपी कमलेश कुमार सोनी को आजीवन कारावास दिया है।
यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी रायपुर शांतनु कुमार देशलहरे की अदालत ने सुनाई। मामला आजाद चौक थाना में दर्ज हुआ था।
12 जुलाई 2020 को आरोपी कमलेश कुमार सोनी ने मंगल बाजार स्थित घर में अकेली 21 वर्षीय मानसिक रूप से नि:शक्त युवती के कमरे में जबरन घुस कर उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया।
पीडि़ता की बहन ने शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया था। पीडि़ता के बहन ने बताया कि घटना के समय वह अपनी मां के साथ बाहर गई हुई थी। वापस लौटने पर घर का दरवाजा खटखटाने पर पीडि़ता के कपड़े नहीं थे। कमरे में आरोपी भी मौजूद था। वह डरी-सहमी हालत में थी और उसके शरीर पर चोट के निशान थे। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कमलेश कुमार सोनी बताया।
मामले की रिपोर्ट थाना आजाद चौक में दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। विवेचना के दौरान पीडि़ता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया और अन्य साक्ष्य जुटाए गए।
सुनवाई के दौरान अदालत ने आरोपी को धारा 450, 376(2) और 324 के तहत दोषी पाया। अदालत ने दुष्कर्म के अपराध में आजीवन कारावास और अर्थदंड, गृह अतिचार के लिए 7 वर्ष के सश्रम कारावास तथा मारपीट के अपराध में सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक विजयश्री बिसेन ने पैरवी की।
दीवार फांदकर गृह उद्योग में चोरी, 50 हजार का सामान पार
रायपुर, 16 मई। उरला स्थित एक उद्योग परिसर में 50 हजार का केबल वायर और अन्य सामान चोरी हो गए। शुभम गृह उद्योग के संचालक प्रदीप नारायण ने चोरी की रिपोर्ट उरला थाना में दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि उसका ग्राम कन्हेरा में शुभ गृह उद्योग का संचालन करता है। जहां मुर्रा, सत्तू, चना और जाली बनाने का काम किया जाता है।
14 मई की शाम 7 बजे वह रोज की तरह उद्योग बंद कर अपने घर गुढिय़ारी चले गया था। अगले दिन सुबह जब वह वापस कंपनी पहुंचा तो देखा की मेन गेट में ताला लगा था। लेकिन अंदर जाकर देखने पर कमरे के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। सामान की जांच करने पर वहां रखा सामान कम मिला। चोरी हुए सामान में 70 मीटर बोर केबल, बोर मशीन मोटर, आटा चक्की का मोटर, फेंसिंग जाली मशीन का मोटर, मुर्रा मशीन का मोटर, कंपनी के केबल वायर, ऑटो बैटरी और 5 हजार नकदी शामिल है। चोरी गए सामान की 50 हजार रुपये बताई गई है।
आसपास तलाश करने पर भी चोरी हुए सामान का कोई सुराग नहीं मिला। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ 305ए 331-4 का अपराध दर्ज किया है। आसपास के लोगों सहित सीसीटीव्ही फुटेज से आरोपी की तलाश की जा रही है।
रिंग रोड-2 पर बने रहे तीन फ्लाई-ओवर के काम में आएगी तेजी
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 16 मई। लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने आज रायपुर के रिंग रोड क्रमांक-2 में भनपुरी और टाटीबंध के बीच बन रहे तीन फ्लाई-ओवर्स के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीनों फ्लाई-ओवर्स के काम में तेजी लाते हुए समय-सीमा में काम पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तीनों साइट्स पर काम देख रहे अभियंताओं को गंभीरता और सक्रियता से कार्यों की रोज मॉनिटरिंग करने तथा निर्माण एवं निर्माण सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने को कहा।
रिंग रोड क्रमांक-2 में भनपुरी और टाटीबंध के बीच सरोरा चौक, हीरापुर चौक और बंगाली होटल चौक पर सिक्स-लेन फ्लाई-ओवर्स का निर्माण किया जा रहा है। श्री बंसल ने दोनों ओर के सर्विस रोड्स, नालियों के कवर और फुटपाथों की अच्छी फिनिशिंग और समतलीकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि फ्लाई-ओवर्स के ऊपर और नीचे आवाजाही शुरू होने के बाद लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होना चाहिए। फ्लाई-ओवर्स के किसी भी हिस्से के काम में लापरवाही और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से काम नहीं होना चाहिए।
उन्होंने तीनों कार्यस्थलों के आसपास अच्छी साफ-सफाई रखने को कहा।विभागीय सचिव ने तीनों कार्यस्थलों में पूरी सावधानी बरतते हुए सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने फ्लाई-ओवर्स और सर्विस रोड्स के निर्माण में सडक़ सुरक्षा के सभी मानकों का भी कड़ाई से पालन करने को कहा।
कमल विहार इलाके में लूट के 3 युवक गिरफ्तार
रायपुर, 16 मई। तीन दिन पूर्व कमल विहार इलाके में लूट के 3 युवक गिरफ्तार कर लिए गए हैं। लक्की ठाकुर ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था।
वह 12 म?ई की दोपहर करीबन 12:15 बजे अपनी बाइक सीजी 04 क्यू.पी. 0821 से अपने दोस्त दिलीप पटेल के साथ टाईल्स खरीदने आया था। उसी दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा अपनी वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाते हुए लाकर उनकी बाइक को ठोकर मारकर गिराया । फिर लक्की से रकम की मांग करने लगा। इंकार कर देने पर आरोपी द्वारा अपने अन्य 02 साथी को बुला लक्की एवं उनके दोस्त दिलीप पटेल को हाथ मुक्का एवं प्लास्टीक के पाईप से मारपीट कर जेब में रखे 15350/रु को लूट कर फरार हो गए।
पुलिस धारा 281, 309(6) दर्ज कर आरोपियों की तलाश कर रही थी। मुखबिर की मदद से तीनों को गिरफ्तार कर से 2500/रु नगद, मोटर सायकल सीजी 04 एन.के. 5343 जब्त किया।तीनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपी -01. आरिफ सिद्धिकी उर्फ सोनू मदरसा मुजाद्दीन मिततल के पास संतोषी नगर टिकरापारा 02. अभिषेक साहू 22 गली नंबर 05 गोकुल नगर संतोषी नगर थाना टिकरापारा । 03. खिलेश नागरची उर्फ साहिल 20 शाश्वत नगर बोरियाखुर्द थाना टिकरापारा।
शनि जयंती पर मंदिर में भक्त उमड़े
बलौदाबाजार, 16 मई। बलौदाबाजार नगर के गौरव पथ स्थित शनि मंदिर में शनि जयंती का आयोजन किया गया। इस वर्ष शनि जयंती, ज्येष्ठ अमावस्या और वट सावित्री व्रत एक ही दिन पडऩे के कारण श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया।
वट सावित्री व्रत के अवसर पर महिलाओं ने बरगद के वृक्ष की पूजा कर परिक्रमा की और सत्यवान-सावित्री की कथा सुनी। वहीं शनि मंदिर में सुबह 5 बजे आरती के साथ पूजा-अर्चना प्रारंभ हुई। मंदिर को रंग-रोगन, फूलों और लाइटों से सजाया गया था।
मंदिर समिति के अनुसार पूजा, हवन और तैलाभिषेक की व्यवस्था पहले से की गई थी। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में पहुंचने लगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शनैश्चरी अमावस्या पर शनि देव की पूजा और तैलाभिषेक को विशेष महत्व दिया जाता है। श्रद्धालुओं ने तिल का तेल, काले तिल और अन्य सामग्री अर्पित की।
पूजा कार्यक्रम के तहत गौरी-गणेश पूजन, कलश पूजन, वेदी पूजन, नवग्रह पूजन, षोडश मातृका एवं घृत मातृका पूजन किया गया। इसके बाद शनि देव का पंचामृत और तेल से अभिषेक किया गया तथा नए वस्त्र और मुकुट अर्पित किए गए। हवन कार्यक्रम भी आयोजित हुआ।
कार्यक्रम के दौरान भंडारा, प्रसाद और शर्बत वितरण किया गया। आयोजन में अनिल गुप्ता, मनोज केडिय़ा, सतीश जायसवाल, पंकज साहू, बुधराम अग्रवाल सहित अन्य लोगों ने सहयोग किया।
शनि मंदिर समिति की ओर से मोहन साहू, माखन वर्मा, अजय अग्रवाल, लखेश साहू, राजेंद्र सोनी, अनिल साहू, बिल्लू केडिय़ा, रिखी वर्मा, जगत साहू और गिरवर वैष्णव सहित अन्य लोगों ने पूजा और भंडारा व्यवस्था में सहयोग किया।
स्थानीय समूहों द्वारा भजन, शनि चालीसा पाठ और अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए।
अवैध उत्खनन-परिवहन पर कार्रवाई, 17 वाहन जब्त
रायगढ़, 16 मई। कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। सहायक खनि अधिकारी आशीष गड़पाले एवं जिला खनिज जांच दल द्वारा विगत 7 दिनों में व्यापक अभियान चलाकर अवैध खनिज कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों और वाहनों पर बड़ी कार्यवाही की गई।
कार्रवाई के दौरान रेत एवं चूनापत्थर के अवैध उत्खनन और परिवहन में उपयोग किए जा रहे कुल 17 वाहन एवं मशीनें जब्त की गई हैं। जब्त किए गए वाहनों में 06 हाईवा, 02 ट्रेलर, 05 ट्रेक्टर, 01 ट्रेक्टर लोडर, 02 जेसीबी एवं 01 चौन माउंटेन मशीन शामिल हैं। सभी वाहनों को सुरक्षा की दृष्टि से कलेक्ट्रेट परिसर रायगढ़, थाना खरसिया, थाना घरघोड़ा एवं थाना पूंजीपथरा में रखा गया है।
उन्होंने बताया कि खनिज जांच दल द्वारा ग्राम छिरभौना, तहसील घरघोड़ा में विजय कुमार यादव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 01 जेसीबी एवं 03 ट्रेक्टर जब्त किए गए। वहीं ग्राम चन्द्रशेखरपुर, तहसील खरसिया में रितेश गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई कर 01 चैन माउंटेड मशीन, 01 जेसीबी और 02 हाईवा जब्त किए गए। इसी तरह ग्राम लेबड़ा में चेतक पटेल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 01 ट्रेक्टर लोडर एवं 02 हाईवा जब्त किए गए। इसके अतिरिक्त अवैध परिवहन के मामलों में चूनापत्थर के 4 प्रकरण एवं रेत के दो प्रकरणों में हाईवा एवं ट्रेक्टरों पर भी कार्रवाई की गई।
सभी प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015, खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 एवं 23(क) तथा छत्तीसगढ़ खनिज (खनन, परिवहन एवं भण्डारण) नियम 2009 के अंतर्गत दण्डात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिला प्रशासन ने खनिज ठेकेदारों एवं परिवहनकर्ताओं को पुन: चेतावनी देते हुए कहा है कि बिना अभिवहन पास के खनिज उत्खनन, परिवहन अथवा भण्डारण करना दण्डनीय अपराध है। जिले में अवैध खनिज गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा।
भैयाथान कांग्रेस अध्यक्ष ने भाजपा पर दुष्प्रचार का आरोप लगाया
भैयाथान, 16 मई। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान की अध्यक्ष विद्यात्री सिंह देव ने भाजपा पर दुष्प्रचार और बयानबाजी की राजनीति करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा जनता के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील साहू द्वारा सोशल मीडिया पर किए गए दावों पर प्रतिक्रिया दी।
विद्यात्री सिंह देव ने कहा कि पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंह देव के हालिया क्षेत्रीय दौरे के दौरान कुछ लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की थी। उनका आरोप है कि भाजपा इसे गलत बताते हुए भ्रम फैलाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में भाजपा के अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं।
महिलाओं को लेकर लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि यदि भाजपा नेताओं के पास कोई प्रमाण है तो उसे सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कांग्रेस में शामिल महिलाओं पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताया।
विद्यात्री सिंह देव ने कहा कि क्षेत्र की जनता रसोई गैस, पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता, महंगाई और कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों से प्रभावित है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार इन समस्याओं के समाधान के बजाय राजनीतिक प्रचार पर अधिक ध्यान दे रही है।
उन्होंने यह भी कहा कि बेरोजगारी और युवाओं की उपेक्षा के कारण युवाओं का झुकाव कांग्रेस की ओर बढ़ रहा है। उनके अनुसार, युवा कांग्रेस की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी से जुड़ रहे हैं।
कांग्रेस नेता ने कहा कि टी एस सिंह देव के क्षेत्र भ्रमण के दौरान लोगों और युवाओं ने कांग्रेस का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि जनता लोकतांत्रिक तरीके से अपना निर्णय करेगी। अंत में विद्यात्री सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस किसानों, महिलाओं, मजदूरों, युवाओं और आम जनता के मुद्दों को उठाती रही है और आगे भी ऐसा करती रहेगी।
न्यायाधीश आवास में चोरी की कोशिश, एक गिरफ्तार
बलौदाबाजार, 16 मई। बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात गोरधा क्षेत्र स्थित व्यवहार न्यायालय के न्यायाधीश आवास में अज्ञात लोगों द्वारा चोरी का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। घटना में परिसर में खड़ी एक कार को नुकसान पहुंचाया गया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार घटना 14 और 15 मई की दरम्यानी रात की है। अज्ञात लोग न्यायाधीश आवास की चारदीवारी पार कर परिसर में दाखिल हुए। परिसर में गैरेज में खड़ी ब्रेजा कार क्रमांक सीजी 10 बीके 4256 के बाएं दरवाजे का कांच तोड़ा गया और उसमें लगे ऑडियो-वीडियो डिस्प्ले सिस्टम को निकालने का प्रयास किया गया।
पुलिस ने बताया कि सिस्टम नहीं निकलने पर कार में तोडफ़ोड़ की गई।
घटना के दौरान परिसर में लगे वाहन सेंसर के सक्रिय होने और आवाज सुनाई देने पर न्यायाधीश ने कर्मचारियों को सूचना दी। कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो संबंधित लोग चारदीवारी कूदकर वहां से चले गए।
शिकायत के अनुसार परिसर में लगी एक स्ट्रीट लाइट और दो पपीते के पेड़ों को भी नुकसान पहुंचाया गया। घटनास्थल पर एक जोड़ी चप्पल मिलने की जानकारी भी सामने आई है।
व्यवहार न्यायालय के नाजिर की शिकायत पर कसडोल थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी दी है।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है।
लूट व चेन स्नैचिंग पर एक साथ मॉकड्रिल
रायगढ़, 16 मई। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन पर जिले के रायगढ़ शहर, खरसिया और धरमजयगढ़ क्षेत्र में लूटपाट, चेन स्नैचिंग और संपत्ति संबंधी घटनाओं के बाद पुलिस रिस्पॉन्स, नाकेबंदी व्यवस्था और संदिग्धों की जांच को परखने के लिए लाइव मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस विशेष अभ्यास की खास बात यह रही कि वरिष्ठ अधिकारी स्वयं गोपनीय तरीके से इसमें शामिल होकर मौके पर पुलिसकर्मियों की प्रतिक्रिया, चेकिंग व्यवस्था और अपराधियों की धरपकड़ की रणनीति का निरीक्षण करते रहे।
रायगढ़ शहर में कंट्रोल रूम से सूचना प्रसारित की गई कि सिविल लाइन रोड पर एक महिला से चेन स्नैचिंग हुई है और बाइक सवार दो आरोपी सत्तीगुड़ी चौक की ओर भागे हैं। सूचना मिलते ही कोतवाली और चक्रधरनगर पुलिस ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर तत्काल नाकेबंदी शुरू की। इसी दौरान रेलवे स्टेशन के पास बैग लूट की दूसरी घटना का डेमो भी कराया गया। एडिशनल एसपी अनिल सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी स्वयं कोतवाली और चक्रधरनगर क्षेत्र के चेकिंग पॉइंट पर पहुंचे और पुलिस कार्रवाई की मॉनिटरिंग की। डेमो में शामिल संदिग्ध शहर भ्रमण के बाद ओडिशा रोड की ओर भाग रहे थे, जिन्हें पहाड़ मंदिर के पास चक्रधरनगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।
खरसिया क्षेत्र में दोपहर लगभग 12 बजे कंट्रोल रूम से लूटपाट की सूचना प्रसारित की गई। सूचना के आधार पर थाना एवं चौकी स्तर पर तत्काल नाकेबंदी कर प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों पर सघन जांच शुरू की गई। लगभग 12:30 बजे एक संदिग्ध को चौकी खरसिया पुलिस ने रायगढ़ चौक पर पकड़ा, जबकि दूसरे संदिग्ध को करीब 12:40 बजे थाना खरसिया पुलिस ने मदनपुर चौक पर घेराबंदी कर दबोच लिया। तीसरा संदिग्ध मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा। इस कार्रवाई में तीन संदिग्धों में से दो को पकडक़र पुलिस ने त्वरित रिस्पॉन्स और प्रभावी नाकेबंदी का सफल प्रदर्शन किया। इस मॉक ड्रिल का संचालन एसडीओपी खरसिया प्रभात पटेल के नेतृत्व में किया गया।
इसी कड़ी में धरमजयगढ़ क्षेत्र में कंट्रोल रूम से सूचना दी गई कि दशहरा मैदान में एक युवती से चेन स्नैचिंग कर बाइक सवार दो आरोपी कापू रोड की ओर भागे हैं। आरोपियों के हुलिए और वाहन की जानकारी तत्काल सभी प्वाइंट पर प्रसारित की गई। एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्दांत तिवारी के नेतृत्व में धरमजयगढ़ पुलिस ने कापू रोड पर घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया और सफल कार्रवाई का प्रदर्शन किया।
पूरे जिले में एक साथ कराई गई इस मॉक ड्रिल के माध्यम से रायगढ़ पुलिस ने यह संदेश दिया कि अपराध के बाद त्वरित पुलिस रिस्पॉन्स, तकनीकी समन्वय और प्रभावी नाकेबंदी व्यवस्था के जरिए अपराधियों को बच निकलने का मौका नहीं दिया जाएगा।
सामुदायिक सुरक्षा और बेसिक पुलिसिंग को और अधिक मजबूत करने के लिए भविष्य में भी इस प्रकार की मॉक ड्रिल लगातार जारी रहेगी।
शराब दुकान में विवाद, हंगामा, मारपीट-तोडफ़ोड़ का मामला दर्ज
बलौदाबाजार, 16 मई। जिले के लवन थाना क्षेत्र स्थित लाहोद की शासकीय कंपोजिट शराब दुकान में शुक्रवार शाम विवाद और तोडफ़ोड़ की घटना सामने आई है।
पुलिस और स्थानीय जानकारी के अनुसार, कल शाम करीब 3 बजे कुछ युवक और महिलाएं शराब दुकान पहुंचे, जहां कर्मचारियों के साथ विवाद हो गया। बताया गया कि विवाद बढऩे पर गाली-गलौज और हाथापाई की स्थिति बन गई।
घटना में शराब दुकान के दो कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी है। कर्मचारियों का कहना है कि समझाने का प्रयास किया गया, लेकिन विवाद बढ़ता गया।
जानकारी के मुताबिक, कुछ लोग दुकान के काउंटर तक पहुंच गए और वहां रखी शराब की बोतलों को नुकसान पहुंचाया। घटना के दौरान दुकान परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।
मामले में दोनों पक्षों ने लवन थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मारपीट, गाली-गलौज और शासकीय दुकान में तोडफ़ोड़ से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद पूरे घटनाक्रम की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
मुढ़ीपार समाधान शिविर में शामिल हुए खाद्य मंत्री बघेल, कहा-प्रत्येक आवेदन का होगा निराकरण
महासमुंद,16 मई। प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत कल शुक्रवार को जिले के पिथौरा विकासखंड के ग्राम पंचायत मुढ़ीपार में समाधान शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री दयाल दास बघेल शामिल हुए। इस अवसर पर सांसद रूपकुमारी चौधरी एवं बसना विधायक संपत अग्रवाल मौजूद थे।
शिविर में खाद्य मंत्री श्री बघेल एवं अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान मंत्री श्री बघेल ने विभागों को प्राप्त आवेदनों के निराकरण की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि आम जनता की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए तथा लंबित मामलों का समय.सीमा में समाधान सुनिश्चित किया जाए। शिविर में 18 ग्रामों से बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ उमड़ी। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक शिविर में पहुंचकर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा विभिन्न विभागों के स्टॉलों में अपनी समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए।
शिविर को संबोधित करते हुए खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि राज्य शासन आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की गई है तथा किसानों को समय पर खाद का उठाव करने की सलाह दी गई। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न होए इसका विशेष ध्यान रखा जाए।
मंत्री श्री बघेल ने आंगनबाड़़ी केंद्रों की व्यवस्थाओं पर भी विशेष जोर देते हुए अधिकारियों को नियमित औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों एवं महिलाओं को मिलने वाले पोषण आहार, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अन्य सेवाओं की सतत निगरानी आवश्यक है। बच्चों को शासन की योजनाओं का समुचित लाभ मिले, यह सभी अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधे संवाद स्थापित कर समस्याओं का त्वरित निराकरण करना है।
सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार गांव, गरीब, किसान, महिला और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की योजनाओं का लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि वे शासन की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लें तथा अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष खुलकर रखें।
उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अमला मिलकर क्षेत्र के विकास के लिए कार्य कर रहे हैं। गांवों में सडक़, पेयजल, बिजली, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। सांसद श्रीमती चौधरी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने हेतु स्व सहायता समूहों से जुडऩे तथा युवाओं को स्वरोजगार योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
बसना विधायक संपत अग्रवाल ने कहा कि शासन की मंशा है कि आम जनता की समस्याओं का निराकरण गांव स्तर पर ही हो तथा लोगों को कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर शासन और जनता के बीच विश्वास का मजबूत माध्यम बन रहा है। विधायक श्री अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का समय.सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने किसानों, महिलाओं एवं जरूरतमंद परिवारों को शासन की योजनाओं का लाभ प्राथमिकता से उपलब्ध कराने कहा।
इस अवसर पर कलेक्टर विनय कुमार लंगेह, पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, जिला सीईओ हेमंत नंदनवार, जनपद अध्यक्ष ऊषा धृतलहर, जनपद उपाध्यक्ष ब्रम्हानंद पटेल, विधायक प्रतिनिधि कैलाशचंद्र अग्रवाल, जिला पंचायत सदस्य रामदुलारी सिन्हा, कंवलजीत सिंह छाबड़ा, जनपद सदस्य पुरुषोत्तम धृतलहरे, सीताराम सिन्हा, सरपंच सुमित्रा पटेल, सादे राम पटेल, अजय डडसेना, अजय अग्रवाल उपस्थित रहे।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को राजस्व, कृषि, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, महिला एवं बाल विकास,स्वास्थ्य, खाद्य, शिक्षा तथा सामाजिक कल्याण विभाग की योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई। कई हितग्राहियों को मौके पर प्रमाण पत्र, स्वीकृति पत्र एवं अन्य लाभ वितरित किए गए। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, किसान,स्वसहायता समूह की महिलाएं तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
शिविर में आमजन की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित 1600 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। जिसका मौके पर निराकरण किया जा रहा है। इस अवसर पर सुपोषण किट, अन्नप्राशन, गोद भराई, 04 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल, स्वामित्व पट्टा तथा हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
15 करोड़ की सडक़ के लिए विधायक की गुहार!
छत्तीसगढ़ संवाददाता
केशकाल, 16 मई। सुशासन तिहार के मंच से केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-30 के केशकाल शहर स्थित सडक़ चौड़ीकरण का मुद्दा जोरदार तरीके से उठाते हुए कहा कि बस्तर का प्रवेश द्वार कहलाने वाला केशकाल आज भारी ट्रैफिक और जाम की समस्या से जूझ रहा है, लेकिन वर्षों से मांग करने के बावजूद अब तक सडक़ चौड़ीकरण के लिए राशि स्वीकृत नहीं हो पाई है।
8 करोड़ से सडक़ बनी, लेकिन जाम की समस्या जस की तस
विधायक ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लगभग 8 करोड़ रुपये की लागत से साढ़े तीन किलोमीटर सडक़ मजबूतीकरण का कार्य कराया गया है लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग होने के कारण यहां वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है। शहर मुख्य मार्ग पर बसा होने से घाट में जाम लगते ही पूरा केशकाल प्रभावित हो जाता है। वही कोई भी स्थानीय कार्यक्रम हो तब भी सडक़ो पर जाम की स्थिति निर्मित होती है । ऐसे में सडक़ चौड़ीकरण और डिवाइडर निर्माण बेहद जरूरी हो गया है।
15 करोड़ की मांग पर नहीं मिली मंजूरी
विधायक ने मंच से खुलकर कहा कि सडक़ चौड़ीकरण के लिए लगभग 15 करोड़ रुपये की आवश्यकता है। इसके लिए केंद्र सरकार, राज्य सरकार, सीएसआर मद और डीएमएफ मद तक में मांग रखी गई, लेकिन अब तक किसी स्तर पर मंजूरी नहीं मिली।
आखिरकार अब उन्होंने कोंडागांव जिला प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन से विशेष अनुशंसा करने की अपील की ताकि केशकाल की जनता को जाम और दुर्घटनाओं की समस्या से राहत मिल सके।
बस्तर का प्रवेश द्वार बदहाल
बस्तर का प्रवेश द्वार कहे जाने वाले केशकाल में रोजाना जाम, भारी वाहनों की कतार और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोग लंबे समय से चौड़ी सडक़ और बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।
रोजगार का मुद्दा भी उठाया
सिर्फ सडक़ ही नहीं, विधायक ने केशकाल में उद्योग स्थापित करने की मांग भी रखी। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र में उद्योग लगाए जाते हैं तो स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा और पलायन कम होगा। इस पर प्रभारी मंत्री ने दोनों मांगों को गंभीर बताते हुए जल्द पहल करने का भरोसा दिलाया।
महिलाओं ने बरगद की पूजा की, पति की लंबी उम्र की कामना
सुबह से ही शहर के मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर स्थित बरगद (वट) वृक्षों के पास पूजा-अर्चना के लिए महिलाओं की भीड़ देखी गई। महिलाओं ने स्नान के बाद नए वस्त्र धारण कर पूजा की थाली सजाई और वट वृक्ष को जल अर्पित किया। पूजा में अक्षत, रोली, चंदन, भीगे चने, फल और मिठाई अर्पित की गई।
पूजा के दौरान महिलाओं ने बरगद के पेड़ के चारों ओर कच्चा सूत लपेटकर परिक्रमा की और वट सावित्री व्रत की कथा सुनी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह व्रत माता सावित्री और सत्यवान की कथा से जुड़ा हुआ है।पूजन के लिए पहुंचीं महिलाओं में ममता ठाकुर, नेहा शार्दूल और अल्पा ठाकुर ने बताया कि वे परिवार की सुख-समृद्धि और पति के स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं। दोपहर तक चले पूजा-अनुष्ठान के बाद महिलाओं ने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और सुहाग सामग्री का दान किया।
पर्व को लेकर पिछले दो दिनों से कांकेर के बाजारों में फल, फूल और श्रृंगार सामग्री की खरीदारी भी बढ़ी रही।
लाखों की ठगी, ट्रक फाइनेंस कंपनी का मैनेजर गिरफ्तार
कांकेर, 16 मई। चोलामंडलम ट्रक फाइनेंस कंपनी के मैनेजर को धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार मामला वाहन बिक्री और नामांतरण से जुड़ा है।
भानुप्रतापपुर थाना में सुनीता यादव हरहरपानी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उन्होंने राहुल कुमार रोडे के साथ साझेदारी में एक 16 चक्का ट्रक खरीदने के लिए संजय भास्कर तिवारी से संपर्क किया था। ट्रक क्रमांक सीजी 21 जे 2472 नरेंद्र भोयर के नाम पर पंजीकृत बताया गया।
शिकायत के अनुसार वाहन का सौदा 29,42,722.73 रुपये में तय हुआ। इसमें 2,50,000 रुपये नकद और 6,88,838 रुपये गूगल-पे के माध्यम से आरोपी की पत्नी सरिता राजपूत, मनदीप मिश्रा, दिनेश तथा चोलामंडलम फाइनेंस कंपनी के नाम पर स्थानांतरित किए गए।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि राशि प्राप्त करने के बाद भी वाहन का नामांतरण उनके नाम पर नहीं कराया गया। इस संबंध में थाना भानुप्रतापपुर में 12 मई को मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक राखेचा के निर्देश पर थाना प्रभारी रामेश्वर प्रसाद देशमुख के नेतृत्व में टीम गठित कर जांच की गई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी संजय भास्कर तिवारी, निवासी बुधवारी बाजार नारायणपुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
मछुआरा समिति को मछली पकडऩे का जाल वितरित
कोण्डागांव, 16 मई। विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम अड़ेंगा में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उद्योग, तथा श्रम विभाग मंत्री लखनलाल देवांगन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सांसद भोजराज नाग, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम, कलेक्टर श्रीमती नुपूर राशि पन्ना सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित किया गया।
इसी कड़ी में मछली पालन विभाग, जिला कोण्डागांव द्वारा आदिवासी मछली पालन सहकारी समिति मर्यादित निराछिंदली, विकासखंड केशकाल के सदस्य श्री कृष्णा नाग को मछली पकडऩे हेतु आधुनिक मछली जाल वितरित किया गया। इस सहायता से समिति के सदस्यों को मत्स्य पालन कार्य में सुविधा मिलने के साथ-साथ उनकी आजीविका को भी मजबूती मिलेगी।
शिविर में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। सुशासन तिहार के माध्यम से शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है तथा लोगों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है।
अमित शाह से मुलाक़ात के लिए समय मांगा सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने
जगदलपुर, 16 मई। सर्व पिछड़ा वर्ग समाज बस्तर संभाग ने शासन, प्रशासन से मिलकर आगामी दिनों में होने वाले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बस्तर प्रवास पर भेंट मुलाक़ात हेतु प्रोटोकॉल के तहत समय देने की मांग की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार से केद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तीन दिवसीय बस्तर प्रवास प्रस्तावित है। इस दौरान सर्व पिछड़ा वर्ग समाज के संभागीय अध्यक्ष तरुण सिंह धाकड़ के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल पिछड़ा वर्ग की मांगों के सम्बन्ध में प्रोटोकाल के तहत मुलाक़ात कर चर्चा करना चाहता है।
इसी क्रम में शुक्रवार को सर्व पिछड़ा वर्ग समाज ने बस्तर कलेक्टर, एसपी बस्तर, एसडीएम जगदलपुर, विधायक और बीजेपी प्रदेशध्यक्ष किरण देव, बस्तर सांसद महेश कश्यप तथा भाजपा जिलाध्यक्ष वेदप्रकाश पांडे से मिलकर केंद्रीय मंत्री से मिलने हेतु समय प्रदान करने की मांग की है।
पिछड़ा वर्ग समाज ने बताया कि लंबे समय से पिछड़ा वर्ग की प्रमुख मांगों को लेकर शासन एवं प्रशासन के द्वारा अनदेखी की जाती रही है, जिससे ओबीसी समाज आक्रोशित है। ओबीसी को छग में 27 प्रतिशत आरक्षण देने, अनुसूचित क्षेत्र में ओबीसी की भागीदारी पेशा क़ानून में शामिल करने, जनगणना 2027 में ओबीसी की जातियों के लिए अलग कोड निर्धारित करने, छत्तीसगढ़ी को भाषा का दर्जा देने तथा स्थानीय भर्ती में ओबीसी संवर्ग की अनदेखी करने संबंधित विषयों को लेकर मंत्री से चर्चा करना चाहता है। परन्तु अभी तक गृह मंत्री से मिलने हेतु समय देने के सम्बन्ध में कोई सकारात्मक जवाब प्राप्त नहीं हुआ है।
मोदी की अपील ने देशवासियों के जख्मों पर नमक डालने का काम किया- शुक्ला
बीजापुर, 16 मई। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शनिवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने जिला मुख्यालय बीजापुर में प्रेस वार्ता आयोजित की। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता उमाशंकर शुक्ला ने पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों, उर्वरक उपलब्धता, महंगाई और ईंधन संकट जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की देशवासियों से की गई अपील ने देशवासियों के जख्मों पर नमक डालने का काम किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों से उर्वरकों के उपयोग में कमी की अपील की गई है, जबकि देश में पिछले कई वर्षों से उर्वरक की कमी की स्थिति बनी हुई है। उन्होंने दावा किया कि छत्तीसगढ़ में लगभग 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता है, जबकि अब तक लगभग 51 हजार मीट्रिक टन उर्वरक ही सोसायटियों तक पहुंचा है।
उमाशंकर शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा वर्क फ्रॉम होम जैसी सलाह दिए जाने से फील्ड में काम करने वाले और रोज कमाने-खाने वाले लोगों पर असर पड़ सकता है। उन्होंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के कथन आराम हराम है  का उल्लेख करते हुए कहा कि लोगों को काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।
महंगाई के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि खाद्य तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि से घरेलू बजट प्रभावित हुआ है। सोने की कीमतों का उल्लेख करते हुए उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2013 की तुलना में वर्ष 2026 में कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने पेट्रोल और डीजल की कीमतों तथा पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए करों का भी मुद्दा उठाया। शुक्ला ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने पेट्रोलियम उत्पादों पर करों के माध्यम से बड़ी राशि वसूली है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई हिस्सों में पेट्रोल और डीजल की कमी की शिकायतें सामने आ रही हैं तथा कमर्शियल गैस की उपलब्धता प्रभावित होने से कुछ उद्योगों पर असर पड़ा है।
प्रेस वार्ता में उन्होंने यह भी कहा कि सरकार को ऊर्जा भंडारण क्षमता बढ़ाने और संकट की स्थितियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक योजनाएं बनानी चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा नेताओं को ईंधन बचत संबंधी अपीलों पर स्वयं अमल करना चाहिए।
प्रेस वार्ता में विधायक विक्रम मंडावी सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वट वृक्ष की पूजा कर महिलाओं ने मांगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
कोंडागांव, 16 मई। कोंडागांव नगर में ज्येष्ठ अमावस्या के अवसर पर वट सावित्री व्रत श्रद्धा और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही शहर के मंदिरों और वट वृक्षों के पास सुहागिन महिलाओं की भीड़ देखी गई।
महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार के साथ बरगद (वट) वृक्ष की पूजा-अर्चना की, परिक्रमा की और व्रत कथा सुनी। पूजा के दौरान महिलाओं ने पति की लंबी उम्र, परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की।
दोपहर 12 बजे एनसीसी मैदान स्थित वट वृक्ष के नीचे विशेष पूजा और कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया।
शहर के विभिन्न मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर दिनभर धार्मिक कार्यक्रम और पूजा-अर्चना का माहौल बना रहा। वट सावित्री व्रत को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा गया।
जिला अस्पताल को राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रमाणन
दंतेवाड़ा, 15 मई । दंतेवाड़ा जिला अस्पताल द्वारा विशेष उपलब्धि हासिल कर जिले का नाम रोशन किया गया है। इस संस्था को बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं हेतु केंद्र शासन द्वारा एनक्यूएएस प्रमाण पत्र से नवाजा गया है। भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड को जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, बेहतर प्रबंधन और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की उत्कृष्टता का प्रमाण मानी जा रही है।
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देश एवं जिला पंचायत सीईओ जयंत नाहटा के मार्गदर्शन में जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को राष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों के अनुरूप विकसित करने का कार्य लगातार किया जा रहा है।
जिला अस्पताल के अफसर द्वारा द्वारा बताया गया कि केंद्र सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय की टीम द्वारा अस्पताल का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। इस दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्टाफ, संसाधन, दवाइयों की उपलब्धता, उपचार की गुणवत्ता, कार्यकुशलता, स्वच्छता एवं मरीजों की संतुष्टि जैसे विभिन्न बिंदुओं पर गहन निरीक्षण और सर्वे किया गया। सभी मानकों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर जिला चिकित्सालय को यह प्रमाणन प्राप्त हुआ।
उल्लेखनीय है कि एनक्यूएएस स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता सुधार के लिए तैयार किया गया एक राष्ट्रीय फ्रेमवर्क है, जिसके माध्यम से अस्पतालों में मरीजों को बेहतर, सुरक्षित एवं सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित की जाती हैं।
इस प्रमाणन के बाद जिला चिकित्सालय में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं उन्नत बनाने की दिशा में कार्य किया जाएगा, जिससे ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध हो सकेगा।
सीएमएचओ अजय रामटेके ने बताया कि जिले में एनक्यूएएस सर्टिफिकेशन के लिए विशेष तैयारी के साथ कार्य किया जा रहा है।
आने वाले समय में जिले के 40 से अधिक स्वास्थ्य केंद्रों को भी एनक्यूएएस मानकों के अनुरूप विकसित करने की योजना बनाई गई है। जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रतीक सोनी एवं जिला क्वालिटी सलाहकार अंकित सिंह द्वारा लगातार तकनीकी एवं प्रबंधन स्तर पर तैयारी की जा रही है। सिविल सर्जन डॉ. अभय तोमर ने कहा कि (एनक्यूएएस) प्रमाणन जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुलभ, मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण बनाया जा सकेगा। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए जिला चिकित्सालय के समस्त चिकित्सकों, वार्ड प्रभारियों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ एवं हाउसकीपिंग टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। तकनीकी सहयोग हेतु वल्र्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन एवं यूनिसेफ का आभार व्यक्त किया।
कामथेन कंपनी के मालिक पर एफआईआर की मांग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
कांकेर, 16 मई। राजमिस्त्री मजदूर रेजा कुली एकता यूनियन ने इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज से जुड़ी प्लेसमेंट एजेंसी कामथेन सिक्युरिटी सर्विस के मालिक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग की है।
यूनियन की ओर से कलेक्टर और मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में यूनियन के राज्य अध्यक्ष देवचन्द भास्कर और महासचिव ओम प्रकाश देवांगन ने कंपनी पर कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम मजदूरी से कम वेतन देने का आरोप लगाया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मेडिकल कॉलेज से निर्धारित न्यूनतम दर के अनुसार भुगतान के लिए राशि जारी की गई, लेकिन कर्मचारियों को कम वेतन दिया गया। यूनियन ने इसे राशि के दुरुपयोग का मामला बताया है।
संगठन ने यह भी आरोप लगाया कि कंपनी ने निविदा नियमों और न्यूनतम मजदूरी अधिनियम, 1948 के प्रावधानों का उल्लंघन किया है।
ज्ञापन में दावा किया गया है कि पिछले पांच वर्षों से कर्मचारियों को कम वेतन दिया जा रहा है। यूनियन ने मांग की है कि कथित बकाया राशि कंपनी से वसूल कर कर्मचारियों को भुगतान किया जाए।
आधे घंटे की बारिश में घरों और दुकानों में घुसा गंदा पानी
केशकाल, 16 मई। शहर में राष्ट्रीय राजमार्ग का नवीनीकरण भले ही पूरा हो चुका हो, लेकिन नाली सफाई और पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से नगरवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
शनिवार दोपहर आई तेज़ आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश ने शहर की बदहाल ड्रेनेज व्यवस्था की पूरी पोल खोलकर रख दी। महज़ आधे घंटे की बारिश में सडक़ किनारे पानी भर गया, कई जगह नालियां जाम हो गईं और पानी की निकासी पूरी तरह ठप पड़ गई। हालात ऐसे बन गए कि नालियों का गंदा पानी सीधे लोगों के घरों और दुकानों में घुस गया।इस मामले में केशकाल की एसडीएम आकांक्षा नायक ने कहा कि मामले का संज्ञान लिया गया है और राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों को ड्रेनेज सिस्टम सुधारने तथा नालियों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं।
स्थानीय व्यापारियों के अनुसार, एक दर्जन से अधिक दुकानों में पानी भरने से सामान खराब हुआ है। प्रभावित दुकानों में किराना, हार्डवेयर, कपड़ा और फर्नीचर व्यवसाय शामिल हैं। व्यापारियों ने नुकसान का अनुमान 30 से 40 लाख रुपये तक बताया है। हालांकि, इस नुकसान का आधिकारिक आकलन अभी सामने नहीं आया है।
कुछ दुकानदारों ने कहा कि बारिश के दौरान नालियों की सफाई और ड्रेनेज व्यवस्था पर्याप्त नहीं होने के कारण पानी दुकानों में घुस गया। उनका कहना है कि समय रहते सफाई और निकासी व्यवस्था दुरुस्त की जाती तो नुकसान कम हो सकता था।स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण के बाद नालियों की नियमित सफाई नहीं की गई, जिससे कई स्थानों पर मिट्टी और कचरा जमा हो गया। लोगों ने यह भी कहा कि स्थिति बिगडऩे के दौरान संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन तत्काल जवाब नहीं मिल सका।
बारिश के बाद शहर के कुछ हिस्सों में कई घंटों तक जलभराव बना रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो मानसून के दौरान समस्या और बढ़ सकती है।
नगरवासियों ने प्रशासन से नालियों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को दुरुस्त कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सडक़ निर्माण के साथ जल निकासी व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।
हाथी दल से दहशत, ग्रामीणों ने प्रभावित गांवों को हाथी विचरण क्षेत्र घोषित करने की उठाई मांग
बलरामपुर, 16 मई। जिले के ग्राम चिनियाँ, शिवपुर, छतरपुर, टकिया, कनकपुर एवं रामपुर में 22 हाथियों के दल की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। हाथियों के लगातार जंगल क्षेत्र में विचरण करने से ग्रामीणों की आजीविका पर भी गहरा असर पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने सोशल मीडिया और स्थानीय माध्यमों से शासन-प्रशासन से मांग की है कि इन गांवों को तत्काल वन हाथी विचरण क्षेत्र घोषित किया जाए। साथ ही तेंदूपत्ता संग्रहण से जुड़े हितग्राहियों को प्रति सदस्य मिलने वाली आय की भरपाई वन विभाग और प्रशासन द्वारा किए जाने की मांग भी उठाई गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में तेंदूपत्ता तोड़ाई का समय चल रहा है, जो ग्रामीण परिवारों की आय का प्रमुख साधन है। तेंदूपत्ता सीजन में गांव के लोग जंगल जाकर पत्तियां तोड़ते हैं, जिससे उन्हें कुछ आर्थिक सहारा मिल जाता है। लेकिन क्षेत्र में 22 हाथियों का दल लगातार घूम रहा है, जिससे जंगल जाने में लोगों को डर महसूस हो रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले महुआ चुनाई के दौरान भी हाथियों की मौजूदगी के कारण एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। उस घटना के बाद से लोग जंगल जाने से डरने लगे थे और कई ग्रामीण महुआ भी पूरी तरह नहीं चुन पाए थे। अब तेंदूपत्ता सीजन में भी वैसा ही भय का माहौल बना हुआ है। लोगों का कहना है कि यदि वे जंगल पत्तियां तोडऩे जाते हैं, तो हर समय किसी अनहोनी और जनहानि का खतरा बना रहता है।
ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जंगल में घूम रहे हाथियों पर नियमित निगरानी रखी जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। उनका कहना है कि यदि तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान किसी भी व्यक्ति को हाथियों से किसी प्रकार की जान-माल की हानि हो सकती है,
इस संबंध में वन विभाग की रेंजर दिलरुबा बानो ने बताया कि 22 हाथियों का दल क्षेत्र में भ्रमण कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल है। उन्होंने कहा कि विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में निगरानी कर रही है और कर्मचारियों को नियमित भ्रमण करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी प्रकार की जनहानि या नुकसान की स्थिति उत्पन्न न हो।
तेज रफ्तार रेत लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर, मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत
राजपुर, 16 मई। बलरामपुर जिले के राजपुर विकासखंड में अवैध रेत परिवहन एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शुक्रवार दोपहर चाची-बदौली मुख्य मार्ग स्थित कुन्दीकला में तेज रफ्तार रेत लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से जनपद पंचायत राजपुर में पदस्थ मनरेगा तकनीकी सहायक की मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ लोगों में भारी आक्रोश भी देखा गया। स्थानीय ग्रामीणों ने अवैध रेत परिवहन और प्रशासनिक उदासीनता को हादसे का प्रमुख कारण बताया है।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर अंबिकापुर निवासी आशुतोष गुप्ता पिता अस्थीलाल गुप्ता (30 वर्ष) राजपुर जनपद पंचायत में मनरेगा तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत थे। शुक्रवार को वे अपने दोपहिया वाहन से ग्राम ढकवा, करजी और उधवाकठरा पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यों का निरीक्षण करने जा रहे थे। इसी दौरान कुन्दीकला स्थित किसान सेवा केंद्र के पास सामने से आ रहे रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रैक्टर महान नदी से अवैध रूप से रेत लेकर सिधमा गांव की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर भी सिधमा गांव का ही था। हादसा इतना भीषण था कि आशुतोष गुप्ता गंभीर रूप से घायल होकर सडक़ पर गिर पड़े।
घटना के समय मौके से गुजर रहे शंकरगढ़ एसडीएम अनमोल टोप्पो ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को अपनी गाड़ी से जिला अस्पताल अंबिकापुर पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
दो माह से पेयजल संकट झेल रहे ग्रामीण, तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर
प्रतापपुर,16 मई। भीषण गर्मी के बीच जनपद पंचायत प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत केवरा के आश्रित ग्राम परसापारा में पेयजल संकट गहराता जा रहा है। गांव में लगा सौर ऊर्जा आधारित जलप्रदाय सिस्टम पिछले दो माह से बंद पड़ा हुआ है, जिससे करीब 100 घरों की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए परेशान है। ग्रामीणों ने जनपद पंचायत एवं क्रेडा विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों के अनुसार गांव में स्थापित सोलर जलप्रदाय योजना की मोटर खराब होने के बाद विभागीय कर्मचारी उसे निकालकर ले गए थे, लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी नई मोटर नहीं लगाई गई। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की गई है।
पेयजल व्यवस्था ठप होने के कारण ग्रामीण तालाब का गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। गांव में मौजूद एकमात्र कुएं में रातभर में मुश्किल से 10 बाल्टी पानी ही जमा हो पाता है, जिससे पूरे गांव की आवश्यकता पूरी नहीं हो पा रही है। महिलाओं एवं बच्चों को दूर-दूर तक पानी के लिए भटकना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि दूषित पानी के सेवन से डायरिया, उल्टी-दस्त सहित अन्य बीमारियां फैल सकती हैं। इसके बावजूद संबंधित विभाग समस्या को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहा है। ग्रामीणों में बढ़ते आक्रोश के बीच लोगों ने कहा कि अधिकारी कार्यालयों में बैठे हैं, जबकि गांव के लोग भीषण गर्मी में पानी के लिए त्राहि-त्राहि कर रहे हैं।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से तत्काल सोलर जलप्रदाय योजना की मोटर बदलकर पेयजल व्यवस्था बहाल करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि तीन दिनों के भीतर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस संबंध में प्रतापपुर एसडीएम ललिता भगत ने कहा कि विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर जल्द मोटर लगवाकर पेयजल व्यवस्था बहाल कराई जाएगी।
प्रेम प्रसंग में नवविवाहिता ने खाया जहर, मौत
अंबिकापुर, 16 मई। सूरजपुर जिले के जयनगर थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि विवाह के कुछ दिनों बाद ही युवती ने मायके में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक ग्राम अखोराकला लटोरी निवासी युवती का विवाह 5 मई को हिंदू रीति-रिवाज से मंदिर में संपन्न हुआ था। विवाह के बाद युवती अपने ससुराल पहुंची। बताया जा रहा है कि 7 मई की रात उसने अपने पति को बताया कि वह किसी अन्य युवक से प्रेम करती है और उसके साथ वैवाहिक जीवन नहीं बिताना चाहती।
बताया जाता है कि अगले दिन युवती के दो भाई और नानी ससुराल पहुंचे तथा उसे मायके ले गए। वहीं 15 मई को युवती के पिता ने ससुराल पक्ष को सूचना दी कि उसने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। परिजनों द्वारा उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया, जहां देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों के अनुसार युवती ने विवाह से पूर्व भी अपने प्रेम संबंध की जानकारी परिवार को दी थी, बावजूद इसके उसका विवाह करा दिया गया। यह भी बताया जा रहा है कि जहरीला पदार्थ सेवन करने से पहले युवती ने जहर की शीशी की तस्वीर अपने पिता को भेजी थी।पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
महिला वकील हत्या, आरोपी सक्ती से गिरफ्तार
रायगढ़ , 16 मई। महिला वकील हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को सक्ती से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी और मृतका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे, लेकिन आरोपी के शादीशुदा होने के कारण दोनों के बीच लगातार विवाद होता रहता था।
पुलिस के अनुसार, प्रेमिका द्वारा लगातार दबाव और आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर आरोपी ने महिला वकील की गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने साक्ष्य मिटाने और मामले को छिपाने की भी कोशिश की। पुलिस ने तकनीकी जांच और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को सक्ती क्षेत्र से पकडऩे में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
इधर, इस हत्याकांड को लेकर पूरे जिले में आक्रोश का माहौल था। कल ही जिला मुख्यालय में अधिवक्ताओं ने महिला वकील को न्याय दिलाने की मांग को लेकर मौन जुलूस निकाला था। इसके बाद अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को ज्ञापन सौंपकर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, महिला वकील की हत्या ने पुरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।
इस पूरे मामले में पुलिस गिरफ्त में आये हत्यारे लोकनाथ पटेल ने बताया कि वह शादी शुदा है यह बात उसकी प्रेमिका नहीं जानती थी और प्रेम संबंध बनने से पहले यह बात उससे छुपाते आ रहा था हाल ही में एक वास्टअप डीपी में उसकी पत्नी की फोटो को प्रेमिका ने देख लिया, तब से रोज विवाद होता था। जिसमें प्रेमिका अपने अधिवक्ता होने की धमकी देकर उसको फंसाने के साथ-साथ तरह की प्रताडऩा दे रही थी। जिससे वह परेशान रहने लगा था।
कुछ दिन से विवाद ज्यादा बढऩे के कारण उसने योजना बनाई अगर यह नही मानती तो उसको वह जान से मार देगा, जिसके लिये उसने हत्या के एक दिन पहले सक्ती ले जाकर आखरी बार होटल में रात काटते हुए समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी जिसके कारण दूसरे दिन तुमीडीह के जंगलों में ले जाकर पहले उसका गला दबाया और उसके बाद उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी।
छात्रा के साथ कार में मिले संविदा व्याख्याता की नौकरी समाप्त
अंबिकापुर, 16 मई। सरगुजा जिले के बतौली स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में पदस्थ एक संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त कर दी गई है। शिक्षक पर कॉलेज छात्रा के साथ कार में आपत्तिजनक स्थिति में पाए जाने का आरोप था। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने जांच कर कार्रवाई की।
मिली जानकारी के अनुसार विद्यालय में संविदा व्याख्याता के पद पर कार्यरत सुरेश कुमार जायसवाल 24 अप्रैल की रात एक कॉलेज छात्रा के साथ कार में संदिग्ध अवस्था में पाए गए थे। स्थानीय युवकों ने कार को संदिग्ध स्थिति में खड़ा देख वीडियो बना लिया था, जो बाद में सोशल मीडिया में वायरल हो गया।
मामले की शिकायत बतौली क्षेत्र के शांतिपारा निवासी एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अमित गुप्ता द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी से की गई थी। शिकायत के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के लिए चार सदस्यीय समिति गठित की। समिति में बतौली और सीतापुर के सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया था।
जांच समिति ने अपनी रिपोर्ट में वायरल वीडियो में दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार जायसवाल के रूप में की। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया कि घटना में इस्तेमाल वाहन शिक्षक का ही था तथा उनके साथ मौजूद युवती उनकी पत्नी नहीं थी। समिति ने माना कि इस घटना से विद्यालय की गरिमा और शिक्षा विभाग की छवि प्रभावित हुई है।
जांच प्रतिवेदन के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने 13 मई को आदेश जारी कर संविदा व्याख्याता की सेवा समाप्त कर दी। आदेश में संबंधित शिक्षक का आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के विपरीत बताते हुए इसे गंभीर एवं निंदनीय माना गया है।
महंगाई से आम लोगों का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है-डॉ. प्रेमसाय सिंह
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 16 मई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पेट्रोलियम पदार्थों की कीमतों और महंगाई के मुद्दे पर अंबिकापुर में जिला स्तरीय पत्रकारवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान पूर्व मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना की।
डॉ. प्रेमसाय सिंह ने कहा कि देश के कई हिस्सों में डीजल, पेट्रोल और गैस की कमी की स्थिति बनी हुई है और लोग महंगाई का सामना कर रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपीलों का उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे समय में लोगों को विभिन्न वस्तुओं के सीमित उपयोग की सलाह देना उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई के कारण आम लोगों का किचन बजट पूरी तरह बिगड़ चुका है। खाद्य तेल और अन्य आवश्यक वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम जनता परेशान है।
उन्होंने कहा कि किसानों को उर्वरक की उपलब्धता में दिक्कतें आ रही हैं। उनके अनुसार छत्तीसगढ़ में लगभग 15 लाख मीट्रिक टन उर्वरक की आवश्यकता है, जबकि अभी तक सीमित मात्रा में ही उर्वरक सोसायटियों तक पहुंचा है।
डॉ. सिंह ने कहा कि महंगाई के कारण आम लोगों के घरेलू खर्च प्रभावित हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में सोना, पेट्रोल, डीजल और अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है। उन्होंने केंद्र सरकार पर पेट्रोलियम उत्पादों पर अधिक कर वसूलने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि सरगुजा क्षेत्र सहित कई इलाकों में डीजल और पेट्रोल की कमी से लोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही कमर्शियल गैस की कमी से कुछ उद्योग प्रभावित होने की बात भी कही।
प्रेसवार्ता में कांग्रेस जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पाठक, जेपी श्रीवास्तव, दुतेंद्र मिश्रा, मोहम्मद इस्लाम, हेमंत तिवारी, अनूप मेहता, संजय विश्वकर्मा और सतीश बारी सहित अन्य कांग्रेस पदाधिकारी उपस्थित रहे। कांग्रेस नेताओं ने महंगाई और ईंधन आपूर्ति को लेकर केंद्र सरकार से आवश्यक कदम उठाने की मांग की।
पीएम मोदी से नहीं संभल रहा देश- अमरजीत भगत
सूरजपुर, 16 मई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश से अपील और बढ़ती महंगाई को लेकर प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेसवार्ता आयोजित की।
जिला मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में सूरजपुर जिले के प्रभारी और पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जहां नरेंद्र मोदी अपील करते हैं कि गैस, पेट्रोल, डीजल बचाओ, वहीं दूसरी ओर स्वयं और उनके मंत्री गाडिय़ों के बड़े काफिले के साथ निकलते हैं। सोना नहीं खरीदने की बात करने वाले पीएम मोदी को इस बात का आंकलन करना चाहिए कि केंद्र में कांग्रेस सरकार के समय से आज सोना पचास गुना महंगा हो चुका है।
अमरजीत भगत ने कहा कि महंगाई के चलते किचन का बजट बिगड़ा हुआ है, उर्वरक नहीं मिलने से किसानों की उत्पादकता घट रही है, पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ रहे हैं, पीएम मोदी खुद विदेश यात्रा पर करोड़ों रुपए फूंक रहे हैं। पीएम मोदी से देश संभल नहीं रहा है और आज देश गंभीर आर्थिक संकट से गुजरने की स्थिति में पहुंच रहा है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने समय-समय पर देश की संकट को लेकर पीएम मोदी को अवगत कराते आ रहे हैं, लेकिन उनकी बातों को अनसुना करके आज यह आर्थिक संकट की स्थिति को जनता के ऊपर लादने का काम केंद्र सरकार द्वारा की गई है।
प्रेसवार्ता में पूर्व मंत्री अमरजीत भगत सहित जिला कांग्रेस महामंत्री संजय डोसी, प्रवक्ता गिरजा शंकर मिश्रा, कांग्रेस नेता विमलेश दत्त तिवारी, पंकज तिवारी, वेदप्रकाश मिश्रा, संतोष पावले, शांतू डोसी, शक्ति ठाकुर, परमेश्वर राजवाड़े, विक्की समद्दार व अन्य उपस्थित रहे।
गायत्री परियोजना प्रभावितों के लिए रोजगार का रास्ता साफ
छत्तीसगढ़ संवाददाता
सूरजपुर, 16 मई। सूरजपुर तहसील अंतर्गत केतका स्थित एसईसीएल विश्रामपुर क्षेत्र की गायत्री भूमिगत परियोजना से प्रभावित परिवारों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जिला पुनर्वास एवं पुनस्र्थापना समिति की बैठक में परियोजना प्रभावित भूमिस्वामियों एवं आश्रितों को रोजगार उपलब्ध कराने के संबंध में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया, जिससे 95 लोगों को रोजगार मिलने का रास्ता साफ हो गया है।
बैठक में ग्राम जोबगा की अधिग्रहित निजी भूमि से प्रभावित परिवारों को कोल इंडिया पुनर्वास नीति 2012 के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रभावित परिवारों को नीति के तहत निर्धारित दो विकल्पों में से किसी एक का चयन करना था, जिस पर बैठक में घटते क्रम में वरीयता सूची के विकल्प पर सहमति व्यक्त की गई। अब यह इसी निर्णय के आधार पर पात्र प्रभावितों को रोजगार उपलब्ध कराने की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों ने जानकारी दी कि गायत्री भूमिगत परियोजना के लिए कुल 288.209 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की गई है, जिसमें 220.784 हेक्टेयर निजी भूमि शामिल है। परियोजना से ग्राम जोबगा, गेतरा और पोड़ी प्रभावित हुए हैं।
जानकारी के अनुसार ग्राम जोबगा में कुल 77.69 हेक्टेयर (191.976 एकड़) भूमि का अधिग्रहण किया गया। मुआवजा निर्धारण के समय यहां 168 खातेदार दर्ज थे, जबकि अधिग्रहण तिथि के समय यह संख्या 161 रही।
निजी भूमि के लिए कुल 20.17 करोड़ रुपए मुआवजा राशि निर्धारित की गई है। इसमें अब तक 42 खातेदारों को 7.09 करोड़ रुपए का भुगतान किया जा चुका है, जबकि 126 खातेदारों को 13.08 करोड़ रुपए का भुगतान अभी शेष है।
समिति की बैठक में यह भी बताया गया कि कोल इंडिया पुनर्वास नीति 2012 के तहत परियोजना प्रभावितों के लिए कुल 95 रोजगार स्वीकृत हैं।
समिति ने नियमानुसार प्रभावित परिवारों को लाभ दिलाने तथा पुनर्वास प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।
नीट पेपर लीक की सीबीआई जांच की मांग
छत्तीसगढ़ संवाददाता
अंबिकापुर, 16 मई। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक और अनियमितताओं को लेकर युवा कांग्रेस ने केंद्र सरकार और परीक्षा एजेंसी पर सवाल उठाए हैं। युवा कांग्रेस आरटीआई सेल चेयरमैन हिमांशु जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर मामले की निष्पक्ष सीबीआई जांच कराने तथा दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने कहा कि देश की महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नीट परीक्षा में लगातार सामने आ रही गड़बडिय़ों और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों एवं अभिभावकों का भरोसा तोड़ दिया है। छात्र वर्षों की मेहनत, आर्थिक परेशानियों और मानसिक दबाव के बीच परीक्षा की तैयारी करते हैं, लेकिन बार-बार हो रही अनियमितताओं से उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।
हिमांशु जायसवाल ने कहा कि अभिभावक महंगाई के दौर में कर्ज लेकर बच्चों की पढ़ाई और कोचिंग का खर्च उठाते हैं, लेकिन परीक्षा व्यवस्था की खामियों के कारण छात्रों की मेहनत पर पानी फिर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार हो रही घटनाएं किसी बड़े नेटवर्क या संरक्षण की ओर संकेत करती हैं।
युवा कांग्रेस ने मांग की है कि नीट परीक्षा में हुई सभी अनियमितताओं और पेपर लीक मामलों की समयबद्ध एवं निष्पक्ष सीबीआई जांच कराई जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके और किसी भी दोषी को बचने का अवसर न मिले। साथ ही परीक्षा माफियाओं, संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए कठोर सजा सुनिश्चित करने की मांग भी की गई है।
विज्ञप्ति में प्रभावित छात्रों को आर्थिक, मानसिक और शैक्षणिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई है। युवा कांग्रेस ने कहा कि जिन विद्यार्थियों का समय और भविष्य इस अव्यवस्था से प्रभावित हुआ है, उनकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।
संगठन ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को प्रतिबंधित कर किसी निष्पक्ष संस्था से परीक्षाएं कराने की मांग भी की है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और जवाबदेह बनाने पर जोर दिया गया है।
समलाया युवा मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, युवाओं में दिखा उत्साह
अम्बिकापुर, 16 मई। स्थानीय सर्किट हाउस अंबिकापुर में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय का आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने भाजपा प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, मंत्री राजेश अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया, युवा आयोग अध्यक्ष विश्वविजय सिंह तोमर एवं अन्य पदाधिकारियों से मुलाकात कर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा एवं भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया की सहमति, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष निशांत सिंह (सोलू) तथा मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी की अनुशंसा पर भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल समलाया के कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
समलाया मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष आयुष दुबे द्वारा मंडल की टीम का विस्तार करते हुए महत्वपूर्ण पदाधिकारियों के नामों पर मुहर लगाई गई है, जिसमें मंडल महामंत्री के रूप में इशू केसरवानी एवं सक्षम कश्यप को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।
नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष भारत सिंह सिसौदिया ने कहा कि युवाओं की यह नई टीम पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। आगामी कार्यक्रमों और जनहित के कार्यों में युवा मोर्चा अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगा एवं सभी वरिष्ठ नेताओं ने विश्वास जताया, कि युवाओं की नई टीम ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करेगी।
घोषणा के दौरान भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष, महामंत्री द्वय अरुणा सिंह, उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला, जिला मीडिया प्रभारी रूपेश दुबे, मन की बात प्रभारी जनमिजय मिश्रा , निलेश सिंह, मनोज अग्रवाल, अजय सोनी, अभिषेक सिंह देव, सर्वेश तिवारी, प्रदेश युवा मोर्चा की सुश्री प्रिया सिंह, दीक्षा अग्रवाल, विकास शुक्ला, शानू कश्यप, अंशुल श्रीवास्तव, रविकांत उरांव, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, अभिषेक सिंह, रवजोत सिंह, अनुराग शुक्ला, सौरभ मिश्रा, अभिषेक माथुर, आदित्य पाण्डेय, शैलेन्द्र चौबे, प्रिंस तिवारी, एवं युवा मोर्चा जिला पदाधिकारी उपस्थित रही।
स्टेट स्कूल के शिविर में 74 आवेदन
छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 16 मई। सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 1 मई से 10 जून 2026 तक शहरी क्लस्टरों में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर अंतर्गत शुक्रवार को वार्ड नं. 14, 15 व 24 के लिए स्टेट स्कूल मैदान में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में निगम सहित विभिन्न विभागों का स्टॉल लगाया गया, जहां नागरिकों की शिकायत एवं मांग संबंधी आवेदन लिया गया। शिविर में कुल 74 आवेदन प्राप्त हुए। जिसमें मांग के 64 तथा शिकायत के 10 आवेदन आए। शिविर में शैंकी बग्गा, सतीश मसीह, प्रमोद झंझाडे, शिव वर्मा शामिल थे।
शिविर में प्रधानमंत्री स्व निधि योजनांतर्गत स्वीकृत ऋण के तहत तुषार गढ़ेवाल को सब्जी व्यवसाय के लिए आईडीबीआई बैंक के माध्यम से 25 हजार रुपए एवं सुनीता बंजारे को सिलाई कढ़ाई के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा से 15 हजार रुपए का ऋण पत्र प्रदान किया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से गर्भवती महिलाओं की गोदभराई कर नवजात शिशुओ का अन्नप्रासन्न कराया।
शिविर में नगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने कहा कि सुशासन तिहार अंतर्गत 4 मई से 10 जून तक तीन-चार वार्डों का क्लस्टर बनाकर जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं, जहां सभी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी वार्डवासियों से उनकी मांग एवं शिकायत के संबंध में आवेदन ले रहे हैं। प्राप्त आवेदनों में राशन कार्ड, जन्म मृत्यु, निराश्रित पेंशन जैसे प्रकरणों का शीघ्रता से निराकरण किया जाएगा तथा पेयजल समस्या, निर्माण संबंधी कार्य का प्राथमिकता से निराकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आवेदनों को ऑनलाईन प्रविष्टि कर उसका निराकरण भी ऑनलाइन करना है। जिससे आवेदक पोर्टर में अपने आवेदन की स्थिति देख सके। आगामी 18 मई को वार्ड नं. 22, 44 व 45 के लिए कमला कॉलेज मैदान में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता हेमलता का सम्मान