Daily Chhattisgarh Business
सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने संग हर संभव सहयोग का मंत्री चौधरी ने दिया आश्वासन-कैट
रायपुर, 16 मई। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 -15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में कैट ने छत्तीसगढ़ के वित्त, आवास एवं पर्यावरण तथा वाणिज्यिक कर मंत्री ओपी चैधरी से मिलकर महोत्सव की रूपरेखा, व्यापारिक संभावनाओं एवं प्रदेश की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।
कैट ने बताया कि व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप एवं स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रोत्साहन देने के विषय पर सकारात्मक संवाद हुआ। छत्तीसगढ़ के व्यापार, उद्योग एवं स्थानीय उत्पादों को देशभर में नई पहचान दिलाने तथा निवेश एवं व्यापारिक अवसरों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की।
मंत्री चौधरी ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए इसे व्यापार एवं उद्योग जगत के लिए महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन भी दिया। प्रदेश के व्यापारिक विकास, निवेश संवर्धन एवं वोकल फॉर लोकल एवं आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
रायन इंटरनेशनल का 12वीं में उत्कृष्ट परिणाम आया कड़ी मेहनत-लगन से
संस्थापक पिंटो ने बताया कि विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया है। रायन इंटरनेशनल स्कूल एक ऐसा संस्थान है जहाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहाँ विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए प्रेरित किया जाता है, बल्कि उनके बौद्धिक, सांस्कृतिक एवं नैतिक विकास पर भी समान रूप से बल दिया जाता है।
संस्थापक पिंटो ने बताया कि अनुशासन, संस्कार एवं नैतिक शिक्षा विद्यालय की प्रमुख विशेषताएँ हैं, जो विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने हेतु सक्षम बनाती हैं। यहाँ के शिक्षक-शिक्षिकाएँ भी विशेष योग्यता से युक्त हैं, जिनके सहयोग से विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता है। विद्यार्थियों के सर्वोत्तम परीक्षा परिणाम से पूरा स्कूल परिवार प्रसन्नचित्त है। विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
लोक परंपराओं को संरक्षित, प्रोत्साहित और नए रूप में प्रस्तुत करने संस्था ओसोआ ने देशभर से कलाकार लाए एक मंच पर
नशाला (हिमाचल प्रदेश) 16 मई। रायपुर के युवा कलाकार प्रकाश गर्ग द्वारा परिकल्पित वन स्टेट वन आर्टिस्ट (ओसोआ) का पहला संस्करण 1 से 9 मई 2026 तक हिमाचल प्रदेश के नशाला में सफलतापूर्वक आयोजित हुआ। इस नौ दिवसीय सांस्कृतिक रेजिडेंसी में भारत के विभिन्न राज्यों से आए 38 युवा लोक एवं पारंपरिक कलाकारों और 32 स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जिन्होंने मिलकर सामूहिक कलाकृतियों को तैयार किए तथा अपनी क्षेत्रीय कला परंपराओं, तकनीकों और सांस्कृतिक कहानियों का आदान-प्रदान किया।
श्री गर्ग ने बताया कि ऐसे समय में जब भारत की कई पारंपरिक लोक कला शैलियाँ धीरे-धीरे मुख्यधारा से दूर होती जा रही हैं, तब हिमाचल प्रदेश की वादियों में एक अनूठी पहल ने देशभर के युवा कलाकारों को एक मंच पर लाकर भारतीय लोक परंपराओं को संरक्षित, प्रोत्साहित और नए रूप में प्रस्तुत करने का कार्य किया है। ओसोआ द्वारा पूर्ण रूप से प्रायोजित यह पहल केवल एक कला शिविर तक सीमित नहीं रही, बल्कि यह सांस्कृतिक संवाद, रचनात्मक सहयोग और राष्ट्रीय एकता का जीवंत मंच बन गई।
श्री गर्ग ने बताया कि आयोजन के दौरान कला कार्यशालाएँ, सांस्कृतिक संध्याएँ, स्थानीय प्रदर्शनियाँ, संवाद सत्र और विभिन्न रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिन्होंने कलाकारों को एक-दूसरे की परंपराओं को समझने और सीखने का अवसर दिया। इस पहल का प्रमुख उद्देश्य युवाओं को भारत की लोक एवं जनजातीय कला परंपराओं के संरक्षण से सक्रिय रूप से जोडऩा था।
श्री गर्ग ने बताया कि भारत की पारंपरिक कलाएँ केवल कला नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक स्मृतियाँ और पीढिय़ों से चली आ रही पहचान हैं, जिन्हें युवा पीढ़ी के माध्यम से आगे बढ़ाना आवश्यक है। भारत की लोक कलाएँ तभी जीवंत रह सकती हैं जब युवा पीढ़ी उनसे सक्रिय रूप से जुड़े, उन्हें समझे और आधुनिक समय में नई पहचान दे।
श्री गर्ग ने बताया कि ओसोआ का उद्देश्य एक दीर्घकालिक सांस्कृतिक आंदोलन तैयार करना है, जो युवाओं, परंपरा और रचनात्मक सहयोग को एक राष्ट्रीय मंच पर जोड़ सके। रेजिडेंसी के दौरान तैयार किए गए इन कलाकृतियों और उससे संबंधित दस्तावेजों को भविष्य में प्रदर्शनियों, प्रकाशनों, डॉक्यूमेंट्री, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और अभिलेखीय संरक्षण के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।
श्री गर्ग ने बताया कि अपने पहले सफल संस्करण के साथ वन स्टेट वन आर्टिस्ट (ओएसओए) भारत की लोक कला विरासत को संरक्षित करने और युवाओं को सांस्कृतिक रूप से जोडऩे वाली एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पहल के रूप में उभरकर सामने आया है।
12 वर्षों में अत्याधुनिक उन्नत स्वचालित निर्माण, और 3.2 गीगावॉट उत्पादन तक-आइकॉन सोलर
आइकॉन सोलर ने बताया कि एक छोटे से उत्पादन संयंत्र से प्रारंभ हुई हमारी यात्रा आज अत्याधुनिक पूर्णत: स्वचालित निर्माण इकाइयों, उन्नत तकनीकों तथा 3.2 गीगावॉट वार्षिक उत्पादन क्षमता तक पहुँच चुकी है। पॉलीक्रिस्टलाइन मॉड्यूल से शुरू होकर आज अत्याधुनिक टॉपकॉन 2 एवं 12श्रृंखला के सोलर मॉड्यूल निर्माण तक का यह परिवर्तन हमारे निरंतर नवाचार और गुणवत्ता के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।
आइकॉन सोलर ने बताया कि आज आइकॉन सोलर केवल भारत ही नहीं, बल्कि अपने सम्मानित वितरकों एवं व्यावसायिक सहयोगियों के माध्यम से वैश्विक स्तर पर भी अपनी मजबूत पहचान बना चुका है।
हमारे सोलर मॉड्यूल देश की सीमाओं से आगे बढक़र विभिन्न देशों तक पहुँच रहे हैं और मेड इन इंडिया की गुणवत्ता, विश्वसनीयता एवं तकनीकी क्षमता का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
आइकॉन सोलर ने बताया कि यह उपलब्धि किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हमारे पूरे परिवार की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। हम हृदय से आभार व्यक्त करते हैं अपने समर्पित कर्मचारियों, इंजीनियर्स, वितरकों, डीलर्स, व्यावसायिक सहयोगियों, विक्रेताओं, सप्लायर्स एवं उन सभी ग्राहकों का।
कॉनक्रीट कोर्ट किंग्स ने पिकल प्रो से संघर्षपूर्ण फाइनल 5-2 से जीता
रायपुर, 15 मई। छग प्रदेश पिक्लबॉल एसोसिएशन के सेकरेट्री रूपेंद्र सिंह ने बताया कि ऑल इंडिया पिक्लबॉल एसोसिएशन के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ प्रीमियर पिक्लबॉल लीग का आयोजन स्पलेश एंड स्मेश पिक्लबॉल कोर्ट श्याम नगर में किया जा रहा है जिसमे प्रदेश के 60 खिलाड़ी भाग ले रहे है।
श्री सिंह ने बताया कि लीग का समापन हुआ जिसमे विजेताओं कों पुरस्कृत कोरपोरेट कनेक्ट के संदीप शर्मा, माय एफएम के शाजी लुकोसे, बबुआ. कॉम के सुमित कटारिया आर जे आँचल एवं आर जे लावन्या कीवी कीवी के हर्ष मानिक एवं छ्ग पिकलबाल के सेकरेट्री रूपेंद्र सिंह चौहान ने किया। व्ही आई पी क्लब रेंजर्स के टीम ओनर चरणदीप सिंह खनुजा, पीकल प्रो टीम के ऑनर प्रभात पट्टावी एवं अभीशेक सुहाने भी मौजूद थे।
श्री सिंह ने बताया कि सेमिफाइनल में कंक्रीट कोर्ट किंग्स ने टॉप कोर्ट टाइटन्स कों 4-3 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया वही द पीकल प्रो ने टीम वि जी आर कों 6-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल के संघर्ष पूर्ण मुकाबले में कानक्रिट कोर्ट किंग्स ने टीम पीकल प्रो कों 5-2 से हराकर फाइनल मुकाबला जीत लिया विजेता कानक्रिट कोर्ट किंग में शौर्य मानिक(कप्तान ), हेनरी एवं रोहीन सेंटियागो, खिरमान तांडी,सुफल शर्मा, मानवीक, कियान कटारिया रीना अग्रवाल, हैमिका जिंदल ब्रांड एम्बेसेडर आर्यन भाटिया थे।
श्री सिंह ने बताया कि वहीं उपविजेता टीम में लुकेश नेताम (कप्तान ),प्रभात पट्टावी, अभिषेक सुहाने, रिधान गोयनका, जितेश दुलेश्वर साहू, रौनक़ जैन, शिल्पी मटरेजा, दिनेशवरी तांडी, ब्रांड एम्बेसेडर अद्विक सिंह राजपूत थे। टीमों के ब्रांड एम्बेसडर लिटिल चेम्प के लीग मैच से हुआ जिसमे फाइनल में अथर्व पांडे ने आर्यवीर सिंग कों 15-11 से हराकर इस टूर्नामेंट के लिटिल चेम्प विजेता बने।
श्री सिंह ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ पिकलबाल संघ के इस प्रयास कि सभी ने सराहना की।
जीरो डिफेक्ट और कार्यस्थल गुणवत्ता केंद्रित सोच वाले बालको क्वालिटी संकल्प का एक साल पूरा
बालकोनगर, 15 मई। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बालको के क्वालिटी संकल्प के 12 महीने पूरे कर लिए हैं। यह बालको के सभी उत्पादों में जीरो डिफेक्ट गुणवत्ता सुनिश्चित करने और कार्यस्थल पर गुणवत्ता-केंद्रित सोच विकसित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी।
श्री सिंह ने बताया कि बालको में उत्पादन के हर चरण में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है। क्वालिटी संकल्प के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में व्यक्तिगत जिम्मेदारी, त्रुटि रोकथाम, मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन, दोषों की रोकथाम, मूल कारणों की पहचान, लीन प्रबंधन और डेटा आधारित निर्णय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष ध्यान दिया गया। इस पहल में 3000 से अधिक कर्मचारी और व्यावसायिक साझेदार शामिल हुए।
श्री सिंह ने बताया कि यह मासिक अभियान कर्मचारियों में गुणवत्ता के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने, जागरूकता बढ़ाने और संगठन की गुणवत्ता प्रक्रियाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा है। इससे बालको को उच्च गुणवत्ता वाले एल्यूमिनियम उत्पादक के रूप में अपनी पहचान और सशक्त करने में मदद मिली है।
श्री सिंह ने बताया कि बालको में गुणवत्ता हमारे कार्य संस्कृति का मूल आधार है। क्वालिटी संकल्प हमारे सामूहिक प्रयासों का प्रतीक है, जो रोजमर्रा के कार्यों और निर्णयों में गुणवत्ता को प्राथमिकता देने की सोच को मजबूत करता है। विश्वस्तरीय विनिर्माण की दिशा में आगे बढ़ते हुए ग्राहकों का विश्वास बनाए रखना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। बालको लगातार प्रचालन दक्षता और उत्पादन उत्कृष्टता की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
श्री सिंह ने बताया कि इस यात्रा में क्वालिटी संकल्प गुणवत्ता संस्कृति को मजबूत करने, बेहतर उत्पादन क्षमता विकसित करने और ग्राहकों की अपेक्षाओं के अनुरूप उत्कृष्ट उत्पाद उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इसके अलावा बालको सालभर गुणवत्ता आधारित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करता है।
श्री सिंह ने बताया कि इनमें क्वालिटी नॉलेज बाइट्स के माध्यम से गुणवत्ता सिद्धांतों की जानकारी साझा करना, वर्ल्ड क्वालिटी वीक के दौरान विविध कार्यक्रम आयोजित करना तथा स्टैंडर्ड कार्निवल में भागीदारी शामिल है। डिजिटल तकनीक को बढ़ावा देते हुए बालको ने क्वालिटी संकल्प ऐप भी शुरू किया है। इसके माध्यम से कर्मचारी उत्पादन स्थल पर गुणवत्ता मानकों की रियल-टाइम मॉनिटरिंग कर सकते हैं और सुधारात्मक कार्यों को रिकॉर्ड कर सकते हैं। इससे उत्पाद गुणवत्ता और ग्राहक विश्वास को और मजबूती मिली है।
छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं-सांसद रूपकुमारी
रायपुर, 15 मई। महिला चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज की प्रदेशाध्यक्ष डॉ. इला गुप्ता ने बताया कि महिला चेंबर द्वारा वात्सल्य से उदित- उदया थीम के अंतर्गत एक गरिमामय और प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि वात्सल्य से उदित- उदया कार्यक्रम में आज नारी शक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी और विशिष्ट अतिथि के रूप में चैम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री सतीश थौरानी उपस्थित रहे । इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पे पहचान, बिजऩेस की उड़ान के मंत्र को साकार करना था, जिसमें बड़ी संख्या में महिला उद्यमियों ने हिस्सा लिया तथा नवीन जानकारियां प्राप्त कर लाभान्वित हुए।
सांसद चौधरी ने बताया कि छत्तीसगढ़ की महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी योग्यता साबित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल साक्षरता अब केवल विकल्प नहीं बल्कि आवश्यकता है, जिससे छोटे व्यवसायों को वैश्विक पहचान मिल सकती है। उन्होंने सम्मानित होने वाली 10 जांबाज महिलाओं के संघर्ष को प्रेरणादायक बताते हुए महिला चैम्बर के इस प्रयास की सराहना की।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि उदया के माध्यम से हम महिलाओं को न केवल डिजिटल साक्षर बनाना चाहते हैं, बल्कि उन्हें एक ऐसा मंच देना चाहते हैं जहाँ उनके हुनर को सही पहचान मिल सके। डॉ. इला गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया और श्री सतीश थौरानी जी के निरंतर सहयोग के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस कार्यक्रम में हमारी एक प्यारी बिटिया रीति द्वारा शानदार कत्थक परफॉर्मेंस दी गई जिससे उसने पूरे हॉल का मन मोह लिया और कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। उस नन्ही कलाकार के उज्जवल भविष्य की कामना की।
व्यापार, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाएगा भारतीय व्यापार महोत्सव 2026-नेताम
रायपुर, 15 मई। व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी, छत्तीसगढ़ इकाई के चेयरमेन जितेंद्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, अध्यक्ष परमानंद जैन, महामंत्री सुरिंदर सिंह, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी, राम मंधान, वासु मखीजा, भरत जैन, राकेश ओचवानी तथा शंकर बजाज ने संयुक्त रूप से बताया कि नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में 12 से 15 अगस्त तक आयोजित होने वाले देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 के संबंध में राज्य के कृषि मंत्री रामविचार नेताम से सौजन्य मुलाकात कर महोत्सव की रूपरेखा, कृषि आधारित व्यापारिक संभावनाओं एवं प्रदेश की सहभागिता को लेकर विस्तृत चर्चा की।
कैट ने बताया कि बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ के कृषि उत्पादों, वन उपज, जैविक उत्पादों, मिलेट्स, हस्तशिल्प एवं स्थानीय उद्योगों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के विषय पर सकारात्मक संवाद हुआ। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से सरगुजा अंचल के व्यापारियों, किसानों एवं स्थानीय उत्पादों की राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए कहा कि इस बार देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में सरगुजा अंचल के व्यापारियों की भी दमदार उपस्थिति देखने को मिलेगी। प्रतिनिधिमंडल ने महोत्सव के माध्यम से प्रदेश के किसानों, महिला स्व-सहायता समूहों, कृषि उद्यमियों एवं स्थानीय उत्पादों को देशभर में नई पहचान दिलाने तथा कृषि आधारित व्यापार एवं निवेश को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर भी विस्तार से चर्चा की।
मंत्री नेताम ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 की सराहना करते हुए इसे व्यापार, कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने तथा राज्य के कृषि एवं ग्रामीण उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने हेतु हर संभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।
कैट ने बताया कि बैठक में प्रदेश के कृषि आधारित उद्योगों के विकास, किसानों की आय वृद्धि, स्थानीय उत्पादों के विपणन विस्तार एवं वोकल फॉर लोकल तथा आत्मनिर्भर भारत को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी सार्थक चर्चा हुई।
विद्यार्थियों के प्रयास, शिक्षक-शिक्षिकाओं की मेहनत, अभिभावकों का सहयोग-प्राचार्या राव
रायपुर, 14 मई। एसवीएस ग्रुप ऑफ स्कूल के संस्थान, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, डगनिया की प्राचार्या सुजाता राव ने बताया कि विद्यार्थियों ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। वर्ष 2025-26 सीबीएसई बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के साथ ही छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता के नए आयाम स्थापित किए हैं।
प्राचार्या ने बताया कि विद्यार्थियों ने एक बार फिर शानदार अंक प्राप्त कर और शीर्ष स्थान हासिल कर संस्थान का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प इन असाधारण परिणामों में साफ झलकते हैं, जिसने स्कूल को गौरवान्वित किया है और शैक्षणिक उत्कृष्टता की अपनी विरासत को और मजबूत किया है।
प्राचार्या ने बताया कि रायपुर शहर के हृदय स्थल मेंवर्ष 1992में स्थापित इस संस्थान ने दशकों से प्रतिबद्धता और उत्कृष्टता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में अपनी सेवाएँ दी हैं। इन वर्षों में, स्कूल ने हजारों छात्रों के भविष्य को संवारा है, जो आज इंजीनियरिंग, चिकित्सा, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, विमानन और विदेशों में विभिन्न प्रतिष्ठित क्षेत्रों में सफलतापूर्वक अपनी सेवाएँ दे रहे हैं।
प्राचार्या ने विद्यार्थियों के प्रति शिक्षकों की निरंतर मेहनत और समर्पण के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में छात्रों के ईमानदार प्रयासों और उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें बधाई भी दी। उन्होंने निरंतर सहयोग, अटूट विश्वास और भरोसे के लिए अभिभावकों का भी धन्यवाद किया और कहा कि स्कूल की इस निरंतर सफलता में उनकी सहभागिता ने हमेशा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
निर्यात प्रोत्साहन अब सरल, व्यापारी-उद्योगपति को हर संभव सहयोग देगी सरकार-पीयूष गोयल
रायपुर, 14 मई। राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी ने बताया कि नेशनल ट्रेडर्स वेलफेयर बोर्ड, भारत सरकार के चेयरमेन सुनील सिंघी के माध्यम से आज एफटीए के प्रभावी उपयोग विषय पर एक महत्वपूर्ण वर्चुअल संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए।
श्री पारवानी ने बताया कि देशभर के विभिन्न व्यापारिक संगठनों, उद्योग संगठनों एवं निर्यात क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों के व्यापारिक संगठनों के पदाधिकारी एवं व्यापारी बड़ी संख्या में जुड़े। कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने व्यापारिक समुदाय से सीधा संवाद कर एफटीए के माध्यम से उपलब्ध हो रहे नए अवसरों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में भारत सरकार द्वारा विभिन्न देशों के साथ हुए स्नञ्ज्र के तहत व्यापार एवं निर्यात क्षेत्र को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही अधिकारियों द्वारा सेक्टर वाइज प्रेजेंटेशन प्रस्तुत कर विभिन्न उद्योगों एवं व्यापारिक क्षेत्रों के लिए उपलब्ध अवसरों की जानकारी दी गई।
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि भारत सरकार ने निर्यात को प्रोत्साहन देने हेतु अनेक प्रक्रियाओं का सरलीकरण किया है तथा जो भी व्यापारी एवं उद्योगपति निर्यात के क्षेत्र में आगे बढऩा चाहते हैं, उन्हें भारत सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। उन्होंने व्यापारिक समुदाय से एफटीए का अधिकतम लाभ लेने का आह्वान किया। एमएसएमई सेक्टर को एफटीए के अंतर्गत मिलने वाले अवसरों पर जोर देते हुए कहा कि छोटे एवं मध्यम उद्योगों को निर्यात बढ़ाने के लिए विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा।
परिश्रम, लगन और दृढ़ संकल्प से ज्ञान गंगा विद्यार्थी 12वीं में सफल
प्राचार्या ने बताया कि इस कसौटी में मध्यभारत का ख्यातिलव्ध विद्यालय ज्ञान गंगा एजुकेशनल एकेडमी रायपुर हमेशा खरा उतरा है। सफलता के नित-नये आयामों का प्राप्त करते हुये इस वर्ष भी केन्द्रीय माध्यामिक शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में विद्यालय के छात्र -छात्राओं ने सफलता की नई कहानी लिख दी है। इस वर्ष विद्यालय के 176 छात्र-छात्राएं कक्षा 12वीं के परीक्षा में सम्मिलित हुये थे।
प्राचार्या ने बताया कि यह छात्रों के परिश्रम लगन और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। छात्रों का यह अद्वितीय परीक्षाफल उनकी संकल्प शक्ति का द्योतक तो है ही, विद्यालय प्रबंधन के शानदार शैक्षणिक व्यवस्था का परिणाम भी है। छात्र-छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय प्रबंधन, प्राचार्या और शिक्षक वृंद ने कोटिश: बधाई देते हुए उनके सुखद और गरिमामय उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
उत्पादों से ही नहीं, व्यक्तित्व और प्रेरणादायक कहानियों से भी सोशल मीडिया पर सशक्त उपस्थिति बना सकते हैं
रायपुर, 14 मई। यंग इंडियंस रायपुर के पंकज सोमानी और कवित पासरेय ने बताया कि रायपुर में यंग इंडियंस द्वारा आयोजित एक विशेष उद्यमिता एवं विपणन सत्र में देश के प्रसिद्ध विपणन विशेषज्ञ चंदन मेंदीरत्ता ने युवा उद्यमियों और व्यवसायियों के साथ अपने अनुभव एवं विपणन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
यंग इंडियंस ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन रायपुर स्थित रास्ता कैफे में किया गया, जिसमें लगभग 60 उद्यमियों, स्टार्टअप संस्थापकों और व्यापार जगत से जुड़े लोगों ने भाग लिया। यंग इंडियंस एक ऐसा संगठन है जो भारत के विकास के दृष्टिकोण के साथ उद्यमिता, नेतृत्व और नवाचार को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता पंकज सोमानी ने की, जबकि कवित पासरेय सह-अध्यक्ष के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के उद्यमिता प्रकोष्ठ का नेतृत्व तरणबीर सिंह साहनी द्वारा किया गया।
सत्र के दौरान चंदन मेंदीरत्ता ने बताया कि किस प्रकार देश की बड़ी कंपनियां और प्रतिष्ठित ब्रांड अपनी विपणन रणनीतियों के माध्यम से ग्राहकों के साथ गहरा संबंध स्थापित करती हैं। उन्होंने ब्रांड निर्माण, डिजिटल विपणन, सोशल मीडिया संचार तथा उपभोक्ता व्यवहार जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने यह भी बताया कि पारंपरिक व्यवसायों के संस्थापक आज के डिजिटल युग में केवल अपने उत्पादों का ही नहीं, बल्कि अपनी व्यक्तिगत पहचान और प्रेरणादायक कहानियों के माध्यम से भी सोशल मीडिया पर सशक्त उपस्थिति बना सकते हैं।
श्री मेंदीरत्ता ने बताया कि वर्तमान समय में संस्थापक की पहचान किसी भी व्यवसाय की प्रगति में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित उद्यमियों ने विपणन, ब्रांड निर्माण और डिजिटल विकास से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका चंदन मेंदीरत्ता ने व्यावहारिक उदाहरणों के साथ उत्तर दिया। यह सत्र युवा उद्यमियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक एवं ज्ञानवर्धक सिद्ध हुआ।
अठारह वर्षीय ने खून के सबसे खतरनाक कैंसर को दी मात, रामकृष्ण केयर ने दिया नया जीवन
डॉ. जायसवाल ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसे तुरंत वेंटिलेटर पर लिया गया। डॉक्टरों ने बिना समय गंवाए इमरजेंसी में ही बोन मैरो जांच की, जिसमें (एक्यूट प्रोमायलोसाइटिक ल्यूकेमिया) की पुष्टि हुई। इसे ब्लड कैंसर का सबसे घातक रूप माना जाता है, क्योंकि इसमें मरीज के पास बचने के लिए बहुत कम समय होता है।
डॉ. जायसवाल ने बताया कि इलाज और आधुनिक विज्ञान की जीत मरीज का इलाज तुरंत आधुनिक और सटीक दवाओं से शुरू किया गया। उसकी हालत को स्थिर करने के लिए खून और प्लेटलेट्स की भारी जरूरत थी, जिसे टीम ने तत्परता से पूरा किया 3 यूनिट सिंगल डोनर प्लेटलेट्स 4 यूनिट एफ.एफ.पी. 2 यूनिट पी.आर.बी.सी. चमत्कारी सुधार का सफर 48 घंटे के भीतर: मरीज को वेंटिलेटर से हटा दिया गया और उसकी स्थिति बिना दवाओं के स्थिर होने लगी।
डॉ. जायसवाल ने बताया कि चौथा दिन मरीज को आईसीयू से वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। दसवां दिन- मरीज के प्लेटलेट्स खुद बढक़र 70,000 हो गए और उसे बाहर से खून चढ़ाने की जरूरत बंद हो गई।
डॉ. जायसवाल ने बताया किपंद्रहवां दिन: बोन मैरो की दोबारा जांच की गई, जिसमें कैंसर का कोई अंश नहीं मिला ((Complete Remission))। जिसे कभी लाइलाज और जानलेवा माना जाता था, अब सही समय पर इलाज मिलने से 90 फीसदी से ज्यादा मामलों में पूरी तरह ठीक हो सकता है। हमने सिर्फ बीमारी का इलाज नहीं किया, बल्कि एक 18 साल के युवक को उसका पूरा भविष्य वापस लौटाया है। डॉ. संदीप दवे ने पूरी मेडिकल टीम को इस सफलता पर बधाई दी।
नर्सिंग टीम की सेवा, समर्पण एवं कैंसर मरीजों की देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका का सम्मान
रायपुर, 13 मई। संजीवनी कैंसर केयर हॉस्पिटल ने बताया कि हॉस्पिटल में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस बड़े उत्साह, सम्मान और कृतज्ञता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर अस्पताल की नर्सिंग टीम के समर्पण, सेवा भावना, मेहनत एवं कैंसर मरीजों की देखभाल में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, प्रबंधन टीम एवं अस्पताल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हॉस्पिटल ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सों के उस अथक योगदान को सम्मान देना था, जो वे दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित होकर निभाती हैं। कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीजों की देखभाल में नर्सें न केवल चिकित्सकीय सहायता प्रदान करती हैं, बल्कि उन्हें मानसिक एवं भावनात्मक सहारा भी देती हैं।
डॉ. युसुफ मेमन ने नर्सों को स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ बताते हुए बताया कि कैंसर मरीजों की देखभाल में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने नर्सिंग स्टाफ के धैर्य, सेवा और समर्पण की सराहना की। डॉ. अर्पण चतुर्मोठा ने बताया कि गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं में नर्सों की भूमिका सबसे अहम होती है और उनकी संवेदनशीलता मरीजों को मानसिक शक्ति प्रदान करती है।
डॉ. अनिकेत ठोके ने बताया कि कठिन परिस्थितियों में भी उनका आत्मविश्वास और सेवा भावना प्रेरणादायक है। डॉ. अविनाश तिवारी ने नर्सों को अस्पताल की सबसे मजबूत टीम बताते हुए उनके निरंतर सहयोग और सेवा के लिए धन्यवाद दिया। डॉ. सुरेन्द्र शर्मा ने भी नर्सिंग स्टाफ के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें इसी समर्पण के साथ आगे बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया।
पुराना सोना बनेगा नए भारत की आर्थिक शक्ति-बरडिय़ा
ने किया जोरदार स्वागत
रायपुर, 13 मई। इंडियन बुलियन ज्वेलरी एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष तिलोकचंद बरडिय़ा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा देशवासियों से एक वर्ष तक नए सोने की खरीद को सीमित रखने एवं घरेलू स्वर्ण संपदा के अधिकतम उपयोग की अपील का स्वागत करते हुए इसे राष्ट्रहित में लिया गया दूरदर्शी एवं ऐतिहासिक कदम बताया है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि प्रधानमंत्री की यह सोच केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत को आर्थिक रूप से और अधिक आत्मनिर्भर एवं सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और ज्वेलरी उद्योग सदैव राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहा है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि भारत विश्व के सबसे बड़े स्वर्ण उपभोक्ता देशों में शामिल है तथा प्रतिवर्ष भारी मात्रा में सोने का आयात किया जाता है, जिससे विदेशी मुद्रा भंडार पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है। वर्तमान वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों, अंतरराष्ट्रीय बाजार में अस्थिरता तथा बढ़ती महंगाई के दौर में प्रधानमंत्री की यह अपील देश की आर्थिक मजबूती और दीर्घकालिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक एवं प्रासंगिक है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि भारतीय परिवारों के पास लगभग 25,000 टन से अधिक सोना सुरक्षित रूप में मौजूद है, जो यदि पुन: आर्थिक गतिविधियों में शामिल किया जाए तो देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा मिल सकती है। पुराने एवं निष्क्रिय सोने को आधुनिक डिज़ाइनों वाली नई ज्वेलरी में परिवर्तित करने की प्रक्रिया न केवल उपभोक्ताओं के लिए लाभकारी होगी, बल्कि इससे सोने के आयात में कमी आकर देश की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि ढ्ढक्चछ्व्र त्रशद्यस्र श्व3ष्द्धड्डठ्ठद्दद्ग  क्रद्गह्वह्यद्ग रूश1द्गद्वद्गठ्ठह्ल के माध्यम से पूरे प्रदेश एवं देशभर में जनजागरूकता अभियान चलाएगी, ताकि लोग घरेलू स्वर्ण संपदा के महत्व को समझें और आत्मनिर्भर भारत अभियान से जुड़ें। यह समय केवल व्यापार करने का नहीं, बल्कि देश की आर्थिक प्रगति में सहभागी बनने का है।
एक होकर ही हम शासन-प्रशासन से व्यापारियों के हित की मांगें दृढ़ता से रख सकते हैं-थौरानी
रायपुर, 13 मई। छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज कार्यकारिणी के प्रदेशाध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई। कोरम के अभाव में बैठक आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी गई।
श्री थौरानी ने बताया कि पुन: उसी स्थान पर विषय सूची के अनुसार बैठक की कार्यवाही प्रारंभ हुई जिसमें पिछली कार्यकारिणी की बैठक की कार्यवाही का पठन एवं अनुमोदन, लगभग 1100 प्राप्त नये सदस्यता आवेदन पत्रों की सूक्ष्म जांच के पश्चात स्वीकृति प्रदान की गई। 35 सदस्यों से प्राप्त आवेदन फर्मों के नाम, स्थान, प्रतिनिधि के नाम परिवर्तन, रू. 2000 से अधिक के खर्च की स्वीकृति, हेतु विचार विमर्श एवं अन्य विषय अध्यक्ष महोदय की अनुमति से आदि विषयों पर चर्चा हुई।
श्री थौरानी ने बताया कि उपरोक्त सभी विषयों पर कार्यकारिणी सदस्यों ने स्वीकृति प्रदान की। पिछली कार्यकारिणी बैठक की कार्यवाही का पठन चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन ने किया जिसका अनुमोदन उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से किया गया। रू. 2000.00 से अधिक के खर्चों एवं आय-व्यय की जानकारी चेम्बर प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरडिय़ा ने दी जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की।
श्री थौरानी ने बताया कि चेम्बर के आजीवन सदस्यों की सदस्यता शुल्क 15 अगस्त 2026 तक 3500.00 रहेगी उसके पश्चात् चेम्बर सदस्यता शुल्क में परिवर्तन किया जाएगा। साथ ही चेम्बर के सभी सदस्यों के लिये 3 वर्ष के लिये मेंटनेंस शुल्क के रूप में 500.00 लिया जायेगा।
रोजगारोन्मुख संभावनाएं, तकनीकी सुविधाएं और प्रशिक्षण गतिविधियों पर सिपेट का शैक्षणिक भ्रमण
रायपुर, 13 मई। केंद्रीय पेट्रो रसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), रायपुर ने बताया कि प्रदेश के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया जगत के प्रतिनिधियों हेतु शैक्षणिक भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
सिपेट रायपुर के प्रधान निदेशक एवं प्रमुख डॉ. आलोक साहू ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों को सिपेट में उपलब्ध तकनीकी सुविधाओं, प्रशिक्षण गतिविधियों, रोजगारोन्मुख पाठ्यक्रमों तथा प्लास्टिक एवं पेट्रोकेमिकल क्षेत्र में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी प्रदान करना था।
डॉ. साहू ने बताया कि प्लास्टिक के क्षेत्र में रोजगार के अवसर एवं सिपेट की भूमिका विषय पर विस्तृत जानकारी साझा की। प्लास्टिक की उपयोगिता एवं विशिष्ट गुण के कारण पुरे विश्व में इसकी उत्पादन / मांग निरंतर बढाती जा रही है। हमारे देश में प्लास्टिककी प्रति व्यक्ति प्रति वर्ष खपत करीब 15.5 किलोग्राम है वही विश्व में ये करीब 32 किलोग्राम है। प्लास्टिक पैकेजिंग के अलावा ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, एग्रीकल्चर, मेडिकल, इंफ्रास्ट्रक्चर इत्यादि के क्षेत्र में बहुतायत से हो रहा है, जिसके फलस्वरूप प्लास्टिक उद्योगों का विकास भी तेजी से हो रहा है।
डॉ. साहू ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य में भी बहुत से प्लास्टिक के उद्योग हैं और इन उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार , भारत सरकार से सहयोग से सरोना, रायपुर में एक प्लास्टिक पार्क की स्थापना कर रही है, जहाँ सिर्फ प्लास्टिक बनाने वाले उद्योग ही लगेंगे। भ्रमण के दौरान मीडिया प्रतिनिधियों ने संस्थान में स्थापित आधुनिक मशीनों एवं प्रयोगशालाओं का अवलोकन किया तथा प्लास्टिक्स प्रोसेसिंग, मोल्ड टेक्नोलॉजी, परीक्षण सुविधाओं एवं कौशल विकास से संबंधित तकनीकी गतिविधियों का बारीकी से अध्ययन किया।
वीसी शुक्ल स्मृति प्रथम रायपुर जिला अंतर संस्थान युगल लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 2026
श्री शुक्ला ने बताया कि पिछले दो वर्ष से ही कर्मचारियों एवं प्रोफेशनल्स के लिए युगल लीग प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता में प्रविष्टि हेतु प्रतियोगी का कर्मचारी अथवा प्रोफेशनल होना अनिवार्य है। प्रतियोगिता हेतु प्रविष्टि कि अंतिम तिथि 16.05.2026 है।
श्री शुक्ला ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6 से 7 बजे के मध्य सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में श्री प्रदीप जोशी (मो. 91655-77655) एवं श्री पी.एन. मजूमदार (मो. 94242-53700) को लिखा सकते हैं। प्रतियोगिता लीग पद्धति में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता का ओपन ड्रा 19/05/2026 को सायं 07.00 बजे प्रतियोगिता स्थल पर निकाला जायेगा।
निस्वार्थ सेवा-समर्पण से समाज में परिवर्तन ला रहे व्यक्तियों का आर्ट ऑफ लिविंग छग ने किया सम्मान
रायपुर, 13 मई। आर्ट ऑफ़ लिविंग छत्तीसगढ़ एपैक्स विनोद पांडेय ने बताया कि पूज्य गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज के 70वें जन्मोत्सव एवं आर्ट ऑफ़ लिविंग के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित अनसंग एवरीडे हीरोज़ अवार्ड 2026 कार्यक्रम गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के उन प्रेरणादायी व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया, जो अपनी निस्वार्थ सेवा और समर्पण से समाज में सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ गुरु पूजा के साथ हुआ।
मंच संचालन आर्ट ऑफ़ लिविंग डिवोटी ममता पांडेय द्वारा किया गया। उन्होंने मुख्य अतिथि साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के सीएमडी हरीश दुहन जी एवं एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए दीप प्रज्ज्वलन हेतु मंच पर आमंत्रित किया। कार्यक्रम के उद्देश्य एवं समाज में सकारात्मक कार्य कर रहे लोगों के सम्मान की आवश्यकता पर प्रकाश डाला। अतिथियों ने भी अपने संबोधन में सेवा, संस्कार और समाजहित के मूल्यों को जीवन का आधार बताया।
आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़ी डॉ. रूपा सिंह ने संस्था के विभिन्न सेवा कार्यों एवं देशभर में संचालित कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह आयोजन गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी के 70वें जन्मोत्सव और आर्ट ऑफ लिविंग के 45 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में टीओके कोटा में आयोजित किया जा रहा है। वहीं डॉ. बी बी अग्रवाल ने प्रख्यात अंतरराष्ट्रीय आर्ट ऑफ लिविंग गायक प्रवीण मेहता जी का परिचय कराया।
श्री पांडेय ने बताया कि संगीतमयी संध्या की शुरुआत गणेश वंदना मोर्या रे बप्पा मोर्याज्से हुई, जिसके बाद प्रवीण मेहता जी ने नये परिंदों को उडऩे में वक़्त तो लगता है ज्..शिव कैलाशो के वाशी धौली धारो के राजाज्. चौक पुराओ,माटी लगाओ ..आज मेरे पिया घर आयेंगेज्. ,श्री कृष्णा चैतन्य प्रभु नित्याज्.अछूतम केशवम कृष्ण दामोदरम ज्..होश वालो क्या ख़बरज्तू ही बिगाड़े तू ही सवारेज्जो अपनी मधुर एवं भक्तिमय प्रस्तुतियों से पूरे सभागार को भावविभोर कर दिया।
उन्होंने यह भी बताया कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 9 विभूतियों को अनसंग एवरीडे हीरोज़ अवार्ड 2026 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड तीन कैटेगरीज़ में दिए गए थे, जिनमें व्यवसाय एवं परोपकार, खेल उत्कृष्टता और युवा नेतृत्व सम्मिलित थे।
देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में मिलेगी बस्तर की कला को राष्ट्रीय पहचान
रायपुर, 12 मई। देश के सबसे बड़े व्यापारिक संगठन कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 को लेकर वन एवं परिवहन मंत्री केदार कश्यप से सौजन्य मुलाकात की।
कैट के राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन एवं राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड (भारत सरकार) के सदस्य अमर पारवानी के नेतृत्व में हुए प्रतिनिधिमंडल में जितेन्द्र दोशी, विक्रम सिंहदेव, परमानंद जैन, सुरिन्दर सिंह, जीवत बजाज, अवनीत सिंह, विजय पटेल, राजेंद्र जग्गी, वासु माखीजा, राम मंधान, भरत जैन, राकेश ओचवानी और शंकर बजाज सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।
बैठक में व्यापार, उद्योग, स्टार्टअप, एमएसएमई और स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने पर चर्चा हुई। विशेष रूप से बस्तर की पारंपरिक कला, हस्तशिल्प, वन उत्पाद और स्थानीय संस्कृति को भारतीय व्यापार महोत्सव 2026 में प्रमुखता से प्रदर्शित करने पर सहमति बनी।
प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि महोत्सव के माध्यम से छत्तीसगढ़ के व्यापार, स्थानीय उद्योगों और च्च्वोकल फॉर लोकलज्ज् अभियान को राष्ट्रीय मंच मिलेगा। इससे प्रदेश के उत्पादों के लिए नए बाजार और निवेश के अवसर भी बढ़ेंगे। मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि बस्तर की कला और छत्तीसगढ़ की विशिष्ट पहचान को देश के सबसे बड़े ट्रेड फेयर में स्थान मिलना प्रदेश के लिए गौरव की बात है। उन्होंने महोत्सव में छत्तीसगढ़ की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
मुलाकात के दौरान अमित चिमनानी, निलेष मुंदड़ा, नागेन्द्र तिवारी, कान्ति पटेल, हिमांशु वर्मा और सर्वेश दौलतानी सहित कैट एवं युवा टीम के पदाधिकारी मौजूद रहे।
आंजनेय विवि संग साझेदारी छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सिद्ध होगी-राजेश चौहान
रायपुर, 12 मई। आंजनेय यूनिवर्सिटी के चांसलर अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान देने और प्रदेश में क्रिकेट की मजबूत आधारशिला तैयार करने की दिशा में आंजनेय यूनिवर्सिटी ने एक ऐतिहासिक कदम बढ़ाया। परिसर स्थित अत्याधुनिक क्रिकेट ग्राउंड में प्रतिष्ठित क्रिकेट संस्थान गोविंद चौहान क्रिकेट अकादमी के सहयोग से क्रिकेट अकादमी की औपचारिक शुरुआत की गई।
श्री अग्रवाल ने बताया कि यह केवल एक खेल अकादमी की शुरुआत नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ में खेल संस्कृति, अनुशासन, रचनात्मकता और अंतरराष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट प्रशिक्षण व्यवस्था को विकसित करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है। करीब तीन दशकों से क्रिकेट प्रशिक्षण और खेल अधोसंरचना के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली का इतिहास उपलब्धियों से भरा रहा है।
श्री अग्रवाल ने बताया कि इस संस्थान ने देश को अनेक प्रतिभाशाली खिलाड़ी दिए हैं। भारतीय क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी श्री राजेश कुमार चौहान इसी गौरवशाली परंपरा का हिस्सा रहे हैं। वर्ष 1994 में उनके द्वारा स्थापित इस अकादमी ने लगातार खिलाडिय़ों को तकनीकी दक्षता, खेल की बारीकियों और प्रतिस्पर्धात्मक मानसिकता से सशक्त किया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खिलाड़ी राजेश चौहान की गरिमामयी उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने बताया कि सही मार्गदर्शन और बेहतर खेल सुविधाएं किसी भी खिलाड़ी के सपनों को नई दिशा दे सकती हैं। डॉ. हिमांशु द्विवेदी प्रबंध संपादक, हरिभूमि, विक्रम सिसोदिया महासचिव, ओलंपिक संघ, अजय शुक्ल, बी. डी. बाबू, सरसिज घोष सचिव (जी सी सी ए) सुनील त्रिवेदी जी उपाध्यक्ष (जी सी सी ए), शशांक किशोर, गुरु चरण सिंह होरा, सहित अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।
रायपुर सहित अन्य रेलवे स्टेशनों में अधोसंरचना सुधार, सुविधा विस्तार और सुरक्षा पर मांग-पत्र
रायपुर, 12 मई। छत्तीसगढ़ चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि उनके मार्गदर्शन में मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य एवं चेम्बर उपाध्यक्ष लोकेश चंद्रकांत जैन ने क्षेत्र की रेल सुविधाओं को बेहतर बनाने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को व्यापक मांग पत्र सौंपा है।
श्री थौरानी ने बताया कि रायपुर रेलवे स्टेशन सहित मंडल के अन्य स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं के विस्तार, सुरक्षा और अधोसंरचना में सुधार की तत्काल आवश्यकता जताई। बढ़ती भीड़ की ओर आकर्षित करते हुए बताया कि पिछले चार वर्षों में यात्रियों की संख्या दोगुनी हो गई है, जिसके कारण वर्तमान में उपलब्ध (टिकट एटीएम) मशीनें अपर्याप्त साबित हो रही हैं।
श्री थौरानी ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर 2 से 7 तक शेड के विस्तार और गर्मी व बारिश से राहत के लिए वॉटर स्प्रिंकलर सिस्टम लगाने की मांग की। इसके साथ ही, जनरल और स्लीपर क्लास के यात्रियों की सुविधा के लिए गोंदिया स्टेशन की तर्ज पर प्लेटफार्मों पर उचित दूरी पर जनता खाना स्टॉल लगाने का सुझाव दिया गया, ताकि गरीब और मध्यम वर्ग के यात्री ट्रेन की खिडक़ी से ही सुलभ भोजन प्राप्त कर सकें।
श्री थौरानी ने बताया कि ट्रेन संचालन के क्षेत्र में, सदस्यों ने रायपुर से दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, अहमदाबाद और अमृतसर जैसे प्रमुख महानगरों के लिए नई साप्ताहिक ट्रेनें शुरू करने का आग्रह किया।
श्री थौरानी ने बताया कि साथ ही, दुर्ग-टाटानगर और दुर्ग-भोपाल मार्गों पर यात्रियों के अत्यधिक दबाव को देखते हुए नई वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की आवश्यकता पर बल दिया। सुरक्षा के दृष्टिकोण से, रायपुर रेल मंडल के सरस्वती नगर और डब्ल्यूआरएस जैसे छोटे स्टेशनों पर असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को रोकने के लिए रात्रि पेट्रोलिंग बढ़ाने और रेलवे प्लेटफार्मों को शॉर्टकट मार्ग के रूप में उपयोग होने से रोकने हेतु कड़े कदम उठाने की मांग की गई है।
बेसिक स्ट्रोक की बारीकियां, शारीरिक व मानसिक व्यायाम और रोबो मशीन से विशेष प्रशिक्षण-शुक्ला
रायपुर, 12 मई। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव सार्थक शुक्ला ने बताया कि छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के तत्वावधान मे राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में ग्रीष्मकालीन टेबल टेनिस प्रशिक्षण शिविर का आयोजन 14 मई से 10 जून तक सायं 6 से 8 बजे तक प्रतिवर्षानुसार की तरह इस वर्ष भी किया जा रहा है।
श्री शुक्ला ने बताया कि बालक एवं बालिकाओ हेतु 6 से 18 वर्ष आयु वर्ग के लिए रखा गया है। टेबल टेनिस के बेसिक स्ट्रोक की बारीकियों के साथ शारीरिक व मानसिक व्यायाम एवं रोबो मशीन द्वारा विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। एन.आई.एस. कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी युवराज सिंह, आई टी टी एफ लेवल 1 कोच एवं पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रवीण निरापुरे, मास्टर्स के राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं मास्टर्स नेशनल में कांस्य पदक विजेता पी.एन. मजुमदार द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा।
श्री शुक्ला ने यह भी बताया कि इनके साथ में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी विनय बैसवाड़े खिलाडिय़ों का विशेष मार्गदर्शन करेंगे। उक्त प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के इच्छुक बालक / बालिका सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में पी.एन. मजुमदार (मो. 94242-53700) एवं प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) को पंजीयन करवा सकते हैं।
छत्रपति शिवाजी किड्स स्कूल ने धूमधाम से मनायी टैगोर जयंती
मदर्स डे पर एटी ज्वैलर्स का भव्य रक्तदान शिविर मानव सेवा और सामाजिक सद्भावना का प्रतीक
रायपुर, 11 मई। अनोपचंद तिलोकचंद ज्वैलर्स प्रा. लि. के चेयरमैन तिलोकचंद बरडिय़ा ने बताया कि मदर्स डे पर मानव सेवा एवं सामाजिक सद्भावना के संदेश को साकार करते हुए शिवनाथ ब्लड बैंक के संयुक्त तत्वावधान में एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों में जरूरतमंद मरीजों को गुणवत्तापूर्ण रक्त उपलब्ध कराना तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। शिविर में शहर के विभिन्न सामाजिक, व्यापारिक एवं युवा संगठनों के साथ-साथ बड़ी संख्या में महिलाओं एवं प्रथम बार रक्तदान करने वाले युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि रक्तदाताओं की सुविधा एवं सुरक्षा हेतु शिविर में अनुभवी चिकित्सकों की निगरानी में स्वास्थ्य जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण, रक्तदान उपरांत पौष्टिक व्यवस्था तथा विश्राम हेतु उचित प्रबंध किए गए थे। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन एवं प्रख्यात समाजसेवी श्री तिलोकचंद बरडिय़ा ने कहा कि रक्तदान महादान है। मातृ दिवस जैसे पवित्र अवसर पर किया गया रक्तदान मातृत्व के त्याग और प्रेम को समर्पित सबसे सार्थक उपहार है। एक यूनिट रक्त किसी मरीज के परिवार को पुन: जीवन की नई सुबह दे सकता है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्थान के निदेशक निकेश बरडिय़ा, चिकित्सकगण, पैरामेडिकल स्टाफ, कार्यालय कर्मचारियों एवं अन्य सहयोगी संस्थाओं का विशेष योगदान रहा। ए टी ज्वैलर्स प्रा. लि के मार्केटिंग हेड और रक्तदान शिविर के संयोजक, राहुल जनबंधु ने सभी रक्तदाताओं और स्वयंसेवकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
पीएम मोदी की अपील के बाद ज्वेलरी शेयरों में भारी गिरावट, 9 प्रतिशत तक फिसले
उन्होंने कहा, वर्तमान परिस्थितियों में, विदेशी मुद्रा बचाना देश के लिए महत्वपूर्ण हो गया है। आयातित ईंधन पर भारत की निर्भरता का जिक्र करते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने ईंधन की बचत, अनावश्यक खर्चों में कटौती और भारत में बनने वाली चीजों की खपत को प्राथमिकता देने जैसे उपायों को आवश्यक बताया। उन्होंने अनावश्यक यात्रा और ईंधन की खपत को कम करने के लिए कोविड-19 के समय के उपायों जैसे वर्क फ्रॉम होम, ऑनलाइन बैठकें और वर्चुअल कॉन्फ्रेंस को दोबारा से शुरू करने की अपील की। प्रधानमंत्री मोदी ने नागरिकों से विदेश यात्रा और डेस्टिनेशन वेडिंग से बचने और घरेलू पर्यटन और स्थानीय खर्च को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया। दूसरी तरफ, भारतीय शेयर बाजार में भी गिरावट जारी है। दोपहर एक बजे सेंसेक्स 860 अंक या 1.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 76,468 और निफ्टी 227 अंक या 0.94 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 23,948 पर था। बाजार में चौतरफा गिरावट है और करीब सभी सूचकांक लाल निशान में थे। --(आईएएनएस)
महिलाओं को आत्मनिर्भरता और व्यवसाय के लिए प्रोत्साहित करने कैट का विशेष कार्यक्रम
रायपुर, 10 मई। व्यापारिक संगठन कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महिला प्रदेष महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल एवं महिला प्रदेष कोषाध्यक्ष श्रीमती प्रेरणा भट्ट प्रदेष उपाध्यक्ष पल्लवी मनोदेव गौडा ने बताया कि कैट टीम द्वारा मदर्स डे स्पेशल कार्यक्रम का आयोजन बड़े उत्साह एवं उल्लास के साथ किया गया।
श्रीमती अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ कार्यरत महिलाओं के व्यवसाय को प्रोत्साहित करना रहा। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) महिला विंग के प्रदेष अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा ने बताया कि कार्यक्रम में प्रसिद्ध ब्यूटीशियन काजल लालवानी द्वारा स्किन केयर टिप्स एवं हल्के समर मेकअप की जानकारी दी गई। उपस्थित महिलाओं ने गर्मियों में त्वचा की देखभाल एवं सरल मेकअप तकनीकों को बड़े ध्यान से सीखा।
श्रीमती अरोरा ने बताया कि डॉ. शाहीन कुरैशी द्वारा फिजियोथेरेपी एवं स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई। उन्होंने महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, सही जीवनशैली अपनाने एवं फिजियोथेरेपी के महत्व के बारे में विस्तार से बताया। डॉ. अंशुली कलश एवं डॉ. प्रिया साराफ द्वारा सभी महिलाओं को उनके डेंटल क्लिनिक में निशुल्क डेंटल चेकअप हेतु आमंत्रित किया गया।
श्रीमती अरोरा ने बताया कि वहीं होम्योपैथिक चिकित्सकों डॉ. प्रिया जोशी, डॉ. सीमा कंडोई एवं डॉ. मन्नावर गन्नी द्वारा इस विशेष माह में निशुल्क परामर्श सेवा प्रदान करने की घोषणा की गई। निशुल्क कंसल्टेंसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
छठवीं फेडरेशन कप मिक्सड नेट बॉल स्पर्धा के लिए राज्य की टीम
श्री शर्मा ने बताया कि चयनित खिलाडिय़ों में ऐश्वर्या पाठक, प्रीति बंछोर बिजोरा, सोनिया पाठक, दीपांजलि दर्पण उत्तम, सरिता यादव, सुनील सिंह नेहा पाठक, अनीता अवस्थी, आकांक्षा दीवान, अंजली श्रीवास्तव, अभिनव श्रीवास्तव, अंश टंडन, राहुल रावत, मनेन्द्र यादव हैं। खिलाडिय़ों के लिए प्रतियोगिता के कैंप का आयोजन किया गया था यह टीम 08.05.2026 से 10. 05.2026 तक हैदराबाद में आयोजित होने वाली छठवीं फेडरेशन कप मिक्सड नेटबॉल चैंपियनशिप 2026 प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु रायपुर से प्रस्थान करी। इससे पूर्व छठवीं सीनियर मिक्सड नेटबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के खिलाडिय़ों ने रजत पदक हासिल किया था। सभी पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाएं दी है।
छोटी सी तकनीकी चूक भी बड़ी पेनाल्टी या टैक्स लायबिलिटी हो सकती है-सीए सोमानी
रायपुर, 10 मई। छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेशाध्यक्ष सतीश थौरानी ने बताया कि नवीन आयकर अधिनियम 2025 - प्रमुख प्रावधान एवं महत्वपूर्ण बदलाव विषय पर एक महत्वपूर्ण परिचर्चा का आयोजन किया गया।
श्री थौरानी ने बताया कि मुख्य वक्ता अजमेर से पधारे सुप्रसिद्ध टैक्स एक्सपर्ट एवं आईसीएआई के पूर्व क्षेत्रीय परिषद सदस्य सी.ए. अंकित सोमानी रहे, जिन्होंने व्यापारियों एवं प्रोफेशनल्स को नए कानून की बारीकियों और भविष्य की चुनौतियों के प्रति जागरूक किया।
सीए सोमानी ने बताया कि नया आयकर अधिनियम 2025 कर अनुपालन की प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने बताया कि जहाँ एक ओर छोटे एवं मध्यम वर्ग के व्यापारियों के लिए प्रिजम्पटिव टैक्सेशन की सीमा में वृद्धि और ऑडिट नियमों में सरलता दी गई है, वहीं दूसरी ओर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बढ़ते उपयोग के कारण विभाग की नजर अब हर वित्तीय लेनदेन पर बहुत बारीक है।
सीए सोमानी ने व्यापारियों को आगाह किया कि वे अपने डिजिटल फुटप्रिंट्स और वित्तीय आंकड़ों के मिलान पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि अब छोटी सी तकनीकी चूक भी भविष्य में बड़ी पेनल्टी या टैक्स लायबिलिटी का रूप ले सकती है। फॉर्म 15जी और 15एच की जगह अब एक एकीकृत फॉर्म 121 लाया गया है जो कागजी कार्यवाही को काफी कम कर देगा। यह कानून केवल प्रक्रिया को सरल नहीं बनाता बल्कि करदाताओं को राहत भी प्रदान करता है।
चेंबर प्रदेश कार्यकारिणी बैठक 12 को
ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी एजेंट-सेवानिवृत्तों की बैठक में विस्तार, नए उत्पाद-पहलों की जानकारी
दुर्ग, 10 मई। द ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड के उप महाप्रबंधक नरेश कांकरिया ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय रायपुर द्वारा बिजऩेस ऑफिस दुर्ग में एजेंट्स (रेगुलर/पीओएसपी) एवं सेवानिवृत्त अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में दुर्ग, भिलाई, रिसाली, बालोद एवं राजनांदगांव क्षेत्र के एजेंट्स एवं रिटायरीज ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
क्षेत्रीय प्रबंधक विजय बेन्डे ने एजेंट्स को व्यवसाय विस्तार, ग्राहक सेवा में उत्कृष्टता एवं संगठन के प्रति समर्पण की भावना को सुदृढ़ करने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम में अन्य क्षेत्रीय प्रबंधक एवं सेवानिवृत्त क्षेत्रीय प्रबंधक ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए एजेंट्स को मार्गदर्शन प्रदान किया। सहायक प्रबंधक मनीष वर्मा द्वारा एजेंट्स के प्रदर्शन की समीक्षा प्रस्तुत की गई तथा जीएमसी के संबंध में जानकारी दी गई।
उप प्रबंधक श्रीला सेन ने संपूर्ण स्वास्थ्य बीमा एवं गृह रक्षा बीमा जैसे प्रमुख उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। वहीं उप प्रबंधक देवलाल साहू द्वारा कंपनी के नए उत्पादों, नवीन परिवर्तनों एवं विभिन्न पहलों के बारे में जानकारी साझा की गई। मुख्य अतिथि नरेश कांकरिया ने एजेंट्स एवं रिटायरीज को संगठन की सफलता का आधार बताते हुए उन्हें निरंतर उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुति में जगदीश कुमार (एजीएम, लॉयड्स इंजीनियरिंग वर्क्स लिमिटेड, पूर्व सैन्य अधिकारी) द्वारा प्रस्तुत गीत ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार सिन्हा द्वारा किया गया, जिनके प्रयासों से इस आयोजन ने आपसी समन्वय एवं जुड़ाव को और सुदृढ़ किया। इस कार्यक्रम में वीरेन्द्र जांभुलकर एवं बिजऩेस ऑफिस दुर्ग की टीम तथा बिजऩेस ऑफिस भिलाई की टीम ने विशेष सहयोग प्रदान किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
यह सफलता केवल अंक नहीं, अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क भी, इसी लगन से आगे बढ़ें-प्राचार्य
रायपुर, 10 मई। सेंट थॉमस इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य ने बताया कि रोहिणीपुर और कबीरनगर दोनों शाखाओं में इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट परिणाम आए हैं। रिजल्ट घोषित होते ही स्कूल परिसर में खुशी का माहौल रहा। विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को बधाई दी।
प्राचार्य ने बताया कि बारहवीं कक्षा में साक्षी त्रिपाठी ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ टॉप किया। अदिति मिश्रा ने 89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। दसवीं कक्षा में मुस्कान साकेत 86.1 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम रहीं,जबकि श्रद्धा शुक्ला ने 85.16 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। आठवीं कक्षा का परिणाम भी सराहनीय रहा। आद्या सिंह ने 94.17 प्रतिशत और अमन सिंह ने 93.33 प्रतिशत अंक अर्जित किए।
प्राचार्य ने बताया कि आराध्या चौहान, रागिनी पांडे, लीशा, चंद्रा, देवेंद्र साहू, सभ्य शुक्ला, ऋषभ ठाकुर सहित कई विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। पाँचवीं कक्षा में भी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया।
प्राचार्य ने बताया कि हर्ष कुमार साहू, शिक्षा उपाध्याय, सागर, लावण्या वर्मा, अंश सोनवाने, अनुप्रिया, वंशिका, आलिया परवीन, दिव्या साहू, इश्तापाल और गगनेश राठी सहित सभी बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। यह सफलता केवल अंकों की नहीं, बल्कि अनुशासन, मेहनत और टीम वर्क की है। विद्यालय प्रबंधन ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों के परिश्रम और पालकों के सहयोग को परिणाम का श्रेय दिया गया। आगे भी इसी लगन से आगे बढ़ें।
दुनिया में सबसे बेपनाह प्यार मां कर सकती है, वह सिर्फ और सिर्फ हमारे लिए जीती है-संजय
रायपुर, 10 मई। माहेश्वरी युवा मंडल रायपुर के संजय हरनारायण मोहता ने बताया कि मां शब्द सिर्फ कहने में एक अक्षर का हो सकता है, लेकिन कैसे बताऊं मैं,इस एक अक्षर के शब्द में पूरा कुटुंब समाया हुआ है। लोगों के जीवन में सबसे अहम किरदार सिर्फ मां का ही होता है।
श्री मोहता ने बताया कि किसी भी व्यक्ति के इस संसार में आने पर सबसे पहले एक ही शब्द निकलता है मां, मां एक बच्चे के जीवन की अमूल्य धरोहर होती है, मां की ममता वह नींव का पत्थर होती है, जिस पर बच्चों के भविष्य की इमारत खड़ी होती है। बच्चों की जिंदगी का पहला एहसास मां की ममता होती है।
श्री मोहता ने बताया कि जिंदगी की सबसे पहले गुरु मां ही होती है,और हम उनके शिष्य होने के नाते मां को कोई गुरु दक्षिणा भी नहीं दे सकते । क्योंकि मां एक ऐसा कर्ज है जो हम अपनी पूरी जिंदगी की कमाई देकर भी अदा नहीं कर सकते। मां वह होती है, जो मन की बात को कहने से पहले जान ले, जो हमारी आंखों को अपनी आंखों से देखते ही पहचान ले, दर्द हो या खुशी हमारी हर इच्छा, हर हरकत को दूर से ही देखकर जान लेती है।
श्री मोहता ने बताया कि दुनिया में सबसे बेपनाह प्यार मां ही कर सकती है, और वह सिर्फ और सिर्फ हमारे लिए जीती है। हमारी एक खुशी के लिए अपना जीवन निष्छवार कर देती है। मैंने फरिश्तों का नाम सुना था, लेकिन अपनी मां के रूप में देख भी लिया। मां एक सामान्य महिला है, लेकिन उसे अकेली मां के सामने हर कोई असामान्य है।
श्री मोहता ने बताया कि इसका ऋण नहीं चुका सकते, वही मां होती है। इस शब्द की ममता, गहराइयां,और विशालता को कभी भी परिभाषित नहीं किया जा सकता। मां तेरी ममता की तुलना संसार में किसी से नहीं की जा सकती तेरे चरणों में मेरा नमन है मां।
सेब के बाद अदाणी एग्री फ्रेश हिमाचल प्रदेश में करेगी चेरी की खरीदारी, बाद में आड़ू और प्लम की भी शुरू होगी खरीद
उन्होंने यह बात इस सप्ताह आयोजित फ्रूट होराइजन 2026: ग्लोबलाइजिंग इंडियास फ्रूट वैल्यू चेन कार्यक्रम में कही, जिसका आयोजन भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर), उत्तर प्रदेश राज्य परिवर्तन आयोग और बागवानी विभाग ने मिलकर किया। कंपनी ने 2006 में फार्म-पिक ब्रांड के तहत काम शुरू किया था। तब से अब तक कंपनी 17,000 से ज्यादा किसानों से 3 लाख मीट्रिक टन से अधिक सेब खरीद चुकी है। इसके बदले किसानों को करीब 1,500 करोड़ रुपए का सीधा भुगतान किया गया है। अदाणी एग्री फ्रेश लिमिटेड ने हिमाचल प्रदेश में कुल 25,000 मीट्रिक टन की स्टोरेज क्षमता विकसित की है, जिससे फलों को लंबे समय तक सुरक्षित रखने और बड़े बाजार तक पहुंचाने में मदद मिल रही है। कंपनी गुणवत्ता के आधार पर पारदर्शी कीमत तय करने के लिए मानकीकृत ग्रेडिंग और सॉर्टिंग सिस्टम का इस्तेमाल करती है। इससे किसानों की पारंपरिक मंडियों पर निर्भरता कम होती है और उन्हें बेहतर कीमत मिलती है। कंपनी अपनी डिजिटल मंडी पहल का भी विस्तार कर रही है, जिसके जरिए किसान खरीद केंद्रों पर जाए बिना दूर से ही अपनी उपज बेच सकते हैं। अब इस प्लेटफॉर्म का विस्तार अन्य क्षेत्रों में भी किया जा रहा है। वर्तमान में कंपनी हिमाचल प्रदेश के कुल सेब उत्पादन का करीब 4 प्रतिशत खरीदती है और अधिक किसानों तक पहुंचने के लिए अपनी क्षमता लगातार बढ़ा रही है। एएएफएल, अदाणी ग्रुप की सामाजिक संस्था अदाणी फाउंडेशन के साथ मिलकर बागवानी क्षेत्रों में स्वास्थ्य, शिक्षा और सामुदायिक विकास के लिए भी काम कर रही है। -(आईएएनएस
लिवर सिरोसिस रोकने के आसान और प्रभावी तरीके सीखेंगे राज्य के डॉक्टर
लिवर ट्रांसप्लांट से मिला नया जीवन-सिंघानिया
रायपुर, 9 मई। इंडियन सोसाइटी ऑफ गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी (आईएसजी) छत्तीसगढ़ चैप्टर, एसोसिएशन ऑफ फिजिशियन ऑफ इंडिया (एपीआई) के साथ मिलकर रायपुर में लिवर सिरोसिस पर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन आयोजित कर रहा है। इसका उद्देश्य राज्य के डॉक्टरों को लिवर सिरोसिस को रोकने के आसान और प्रभावी तरीकों की जानकारी देना है।
आयोजकों ने बताया कि देश के जाने-माने विशेषज्ञ शामिल होंगे, जो बीमारी की समय पर पहचान, सही जीवनशैली और बेहतर इलाज के तरीकों पर मार्गदर्शन देंगे। इसमें डॉक्टरों को जांच, जोखिम को पहचानने और सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाने के बारे में जानकारी मिलेगी। इस मौके पर छत्तीसगढ़ लिवर शील्ड कंसोर्टियम की भी शुरुआत की जाएगी। यह एक ऐसा मंच होगा, जो पूरे राज्य में लिवर से जुड़ी बीमारियों की रोकथाम के लिए जागरूकता, प्रशिक्षण और सहयोग को बढ़ावा देगा।
अपोलो हॉस्पिटल, बिलासपुर से आयोजन अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र सिंह विरदी ने बताया कि लिवर सिरोसिस समय पर जागरूकता और उचित कदमों से रोका जा सकता है। यह सम्मेलन और छत्तीसगढ़ लिवर शील्ड कंसोर्टियम हमारे राज्य की लिवर के स्वास्थ्य की सुरक्षा की दिशा में एक सशक्त पहल है।
सीनियर गैस्ट्रोएंट्रोलॉजिस्ट रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल रायपुर से आयोजन सचिव डॉ. ललित निहाल ने बताया कि देश भर के प्रख्यात लिवर विशेषज्ञों को एक मंच पर लाकर हम फैटी लिवर, शराब से जुड़े लिवर की बीमारियों, वायरल हेपेटाइटिस और उसके रोकथाम के लिए संगठन (छत्तीसगढ़ लिवर शील्ड) बनाने जा रहे हैं। हम सब मिलकर एक ऐसे संगठन का निर्माण कर रहे हैं जिसकी सेवा राज्य के हर जिले तक पहुंच सके।
अविनाश ग्रुप रायपुर के निदेशक अरुण सिंघानिया का लिवर ट्रांसप्लांट 2 वर्ष पूर्व एक ब्रेन डेड डोनर के लिवर से हुआ था, जिससे उन्हें नया जीवन मिला। उन्होंने बताया कि उन्हें फैटी लिवर की बीमारी थी, जबकि उन्होंने जीवन भर शराब की एक बूंद भी नहीं पी, फिर भी उनका लिवर फेल हो गया। लिवर ट्रांसप्लांट के बाद वे आज पूर्ण रूप से स्वस्थ और सक्रिय जीवन जी रहे हैं तथा सफलतापूर्वक कई बार विदेश यात्रा भी कर चुके हैं। उन्होंने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ लिवर शील्ड कार्यक्रम के सामुदायिक संरक्षक बनने की मैं सहमति देता हूं।
रक्तदान जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंदों को उपलब्ध कराने एटी ग्रुप है प्रयत्नशील
रायपुर, 9 मई। एटी ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रख्यात समाजसेवी तिलोकचंद बरडिय़ा ने बताया कि मदर्स डे के पावन अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाते हुए प्रतिष्ठित एटी ज्वैलर्स और शिवनाथ ब्लड बैंक रायपुर द्वारा 10 मई 2026 को प्रात: 10.30 बजे से सायं 03.00 बजे तक एक विशाल ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया जा रहा है।
श्री बरडिय़ा ने बताया कि यह शिविर समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। संस्थान माँ जीवन देने का प्रतीक होती है और रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम है। मदर्स डे के अवसर पर इससे बेहतर सेवा और कोई नहीं हो सकती कि हम किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने में योगदान दें।
श्री बरडिय़ा लंबे समय से विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं जनसेवी संस्थाओं से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं तथा समाजहित के कार्यों में निरंतर अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, सेवा और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर उनके प्रयासों को समाज में विशेष सम्मान प्राप्त है। उन्होंने बताया कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि मानवता के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है।
उन्होंने शहरवासियों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं व्यापारिक वर्ग से इस पुनीत अभियान में बढ़-चढक़र हिस्सा लेने की अपील करते हुए बताया कि एक यूनिट रक्त किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकता है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को नियमित रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। इस शिविर का आयोजन हमारे संस्थान की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
संगठन के विस्तार एवं व्यापारियों के हितों को और प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के लिए नियुक्तियां-कैट
श्री पारवानी ने बताया कि प्रदेश चेयरमेन, वाइस चेयरमेन एवं कार्यकारी अध्यक्ष पदों पर दिग्गज व्यापारियों की नियुक्ति की गई है। छत्तीसगढ़ में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए प्रदेश नेतृत्व की नई टीम का विस्तार किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री बी.सी. भरतिया, राष्ट्रीय महामंत्री एवं लोकसभा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, राष्ट्रीय चेयरमेन श्री बृजमोहन अग्रवाल तथा राष्ट्रीय वाइस चेयरमेन श्री अमर पारवानी की अनुशंसा एवं प्रदेश कोर कमेटी की सहमति व मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ इकाई के नए वरिष्ठ पदाधिकारियों का मनोनयन आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से किया गया।
श्री पारवानी ने बताया कि संगठन के विस्तार एवं व्यापारी हितों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश चेयरमेन के रूप में श्री जितेन्द्र दोशी एवं श्री विक्रम सिंहदेव, प्रदेश वाइस चेयरमेन के रूप में श्री सुरिंदर सिंह एवं श्री जीवत बजाज तथा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में श्री राजेंद्र जग्गी, श्री वासु माखीजा, श्री राम मंधान, श्री भरत जैन, श्री राकेश ओचवानी एवं श्री शंकर बजाज को जिम्मेदारी सौंपी गई है। कैट छत्तीसगढ़ लगातार प्रदेश के व्यापारियों के बीच अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है तथा आने वाले समय में संगठन प्रत्येक व्यापारी की आवाज बनकर कार्य करेगा। नवगठित टीम स्थानीय स्तर से लेकर राष्ट्रीय मंच तक व्यापारियों की समस्याओं एवं मांगों को प्रभावी रूप से उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
मलेरिया की शीघ्र पहचान, आदतों में सकारात्मक बदलाव और गांवों तक सीधे सहायता पहुंचाने बालको प्रयत्नशील
बालकोनगर, 9 मई। बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत मलेरिया से बचाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के माध्यम से आसपास के गांवों में रहने वाले लोगों, खासकर जरूरतमंद ग्रामीण परिवारों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने और मलेरिया की रोकथाम पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया है।
श्री सिंह ने बताया कि विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर यह अभियान इस वर्ष की थीम मलेरिया का खात्मा संभव है: अब हम कर सकते हैं, अब हमें करना ही होगा के तहत चलाया गया। इसका उद्देश्य मलेरिया की शीघ्र पहचान, सही जानकारी प्रदान करना, लोगों की आदतों में सकारात्मक बदलाव लाना और गांवों तक सीधे स्वास्थ्य सहायता पहुंचाना था।
श्री सिंह ने बताया कि प्रोजेक्ट आरोग्य के अंतर्गत पिछले एक वर्ष में 1.4 लाख से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई गई हैं। घर-घर जाकर जागरूकता अभियान, सामुदायिक बैठकों और स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से लोगों को मलेरिया के शुरुआती लक्षण जैसे बुखार, ठंड लगना और अत्यधिक पसीना आने के बारे में जानकारी दी जा रही है, ताकि समय पर जांच और उपचार सुनिश्चित हो सके। साथ ही मलेरिया से जुड़ी भ्रांतियों और गलत धारणाओं को भी दूर किया जा रहा है।
श्री सिंह ने बताया कि सशक्त और स्वस्थ समुदाय ही देश के विकास की नींव हैं। प्रोजेक्ट आरोग्य के माध्यम से हम स्थानीय क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं। हमारा ध्यान बीमारी की रोकथाम, समय पर उपचार और लोगों की भागीदारी पर है। बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं और जागरूकता के जरिए हम एक मजबूत और स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं।
श्री सिंह ने बताया कि मच्छरदानी के नियमित उपयोग और आसपास पानी जमा न होने देने जैसे बचाव उपायों पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं पर खास ध्यान केंद्रित किया गया। उन्हें आवश्यक स्वास्थ्य सामग्री, पोषण सहायता तथा मुफ्त जांच और उपचार की सुविधा प्रदान की जा रही है।
छत्तीसगढ़ की दिव्या और प्रमिला की जोड़ी ने 40+ वर्ग में रजत पदक से रचा इतिहास
रायपुर, 9 मई। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष विनय बैसवाड़े ने बताया कि भारतीय टेबल टेनिस महासंघ के तत्वावधान में महाराष्ट्र स्टेट टेबल टेनिस संघ द्वारा पुणे में दिनांक 24 अप्रैल से 04 मई 2026 तक आयोजित 32वीं नेशनल मास्टर्स टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन कल हुआ।
श्री बैसवाड़े ने बताया किइसमें छत्तीसगढ़ राज्य की ओर से पहली बार 40 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के महिला युगल में सुश्री दिव्या आमदे एवं सुश्री प्रमिला देवांगन की जोड़ी ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया।
श्री बैसवाड़े ने बताया कि फाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ की महिला युगल जोड़ी सुश्री दिव्या आमदे एवं सुश्री प्रमिला देवांगन को तेलंगाना की सुश्री सोनल असरानी एवं सुश्री बी. किरणमयी की जोड़ी के विरुद्ध 0-3 से पराजय का सामना करना पड़ा, जिसके साथ ही उन्होंने द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। इससे पूर्व सेमीफाइनल में छत्तीसगढ़ की जोड़ी ने महाराष्ट्र की सुश्री विन्नी करोल एवं सुश्री प्रियंका घुमारे की जोड़ी को 3-0 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
श्री बैसवाड़े ने बताया कि इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 3 पदक अर्जित किए, जिसमें 1 रजत एवं 2 कांस्य पदक शामिल हैं। इनमें पुरुष युगल (65+ आयु वर्ग) में कांस्य पदक, महिला टीम (40+ आयु वर्ग) में कांस्य पदक तथा महिला युगल (40+ आयु वर्ग) में रजत पदक शामिल हैं। टीम एवं महिला युगल दोनों स्पर्धाओं में पदक प्राप्त कर दोहरे पदक जीतने की गौरवपूर्ण उपलब्धि हासिल की। यह किसी भी खिलाड़ी के लिए अत्यंत सम्मानजनक उपलब्धि है।
कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और रुपए की मजबूती के चलते इस हफ्ते चढ़ा शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में अच्छी बढ़त
बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की स्थिर कीमतें और रुपए में मजबूती से बाजार को फिलहाल सपोर्ट मिल रहा है। लेकिन पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने की स्थिति में कमोडिटी से जुड़े सेक्टरों पर दबाव बढ़ सकता है। वहीं, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ने के चलते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू बाजार में गिरावट देखने को मिली। इससे निवेशकों ने जल्द शांति समझौते की उम्मीदों पर दोबारा विचार करना शुरू कर दिया और ऊर्जा सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ गई। ईरान ने दावा किया कि अमेरिका ने युद्धविराम समझौते का उल्लंघन किया है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि युद्धविराम अब भी लागू है, जबकि ईरान ने भी स्थिति सामान्य होने की बात कही। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड की कीमत 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरकर 95 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गई। वहीं, घरेलू बाजार में कच्चे तेल के वायदा भाव भी 9,000 रुपए के स्तर से नीचे फिसल गए। बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, निफ्टी के लिए 24,250 से 24,300 का स्तर फिलहाल मजबूत रेजिस्टेंस जोन माना जा रहा है, जबकि 24,100 से 24,000 का दायरा अहम सपोर्ट स्तर बना हुआ है। वहीं, बैंक निफ्टी में अगर 55,500 के ऊपर लगातार मजबूती बनी रहती है तो यह 55,800 से 56,000 के स्तर तक पहुंच सकता है, जिससे निकट अवधि में तेजी का रुख मजबूत होगा। निवेशकों की नजर अब भारत और अमेरिका के महंगाई आंकड़ों के साथ-साथ घरेलू क्रेडिट ग्रोथ के आंकड़ों पर बनी हुई है, क्योंकि ये आरबीआई की ब्याज दरों और कंपनियों के मुनाफे को लेकर आगे की दिशा तय करेंगे। --(आईएएनएस)