Warning: Cannot modify header information - headers already sent by (output started at /home/dailychhattisgar/public_html/feed/news.php:1) in /home/dailychhattisgar/public_html/feed/news.php on line 54 Daily Chhattisgarh Breaking-Newshttps://www.dailychhattisgarh.comDaily Chhattisgarh Feed Breaking-News15 ओवरों में 5 विकेट दूर थी जीत, फिर भी न्यूज़ीलैंड से ड्रॉ पर क्यों राज़ी हो गया भारतhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341135&path_article=24भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच वेलिंगटन के बेसिन रिज़र्व में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ हो गया है. पहली पारी में 352 रन की बढ़त लेने के बावजूद भारत टेस्ट नहीं जीत सका. सोशल मीडिया पर इसको लेकर काफ़ी चर्चा हो रही है.
लोग टीम सिलेक्शन से लेकर भारतीय गेंदबाज़ों की नाकामी को ड्रॉ के लिए ज़िम्मेदार ठहरा रहे हैं.
टेस्ट मैच में मोहम्मद सिराज को जब प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया था तब भी सुनील गावस्कर, हर्षा भोगले, वसीम जाफ़र समेत कई एक्सपर्ट्स ने सवाल उठाए थे.
अब लोग सिराज की कमी के साथ-साथ एक विशेषज्ञ स्पिनर की टीम में गैर मौजूदगी को लेकर भी टीम मैनेजमेंट के फ़ैसलों पर प्रश्न उठा रहे हैं.
कई लोग इस बात पर भी हैरानी जता रहे हैं कि न्यूज़ीलैंड के 5 विकेट ही बचे थे फिर भी मैच के 15 ओवर्स बाक़ी रहने पर भी भारत ड्रॉ के लिए क्यों सहमत हो गया.
मैच में क्या हुआ था?
न्यूज़ीलैंड पहली पारी में 368 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी. हालांकि एक समय में उसके 70 रन पर 5 विकेट गिर चुके थे. लेकिन हेनरी निकोल्स और ग्लेन फ़िलिप्स के शतकों के सहारे टीम ने अपना स्कोर 350 के पार कर लिया.
तब भी एक्सपर्ट्स और क्रिकेट प्रेमियों ने भारत की गेंदबाज़ी में पैनेपन की कमी को न्यूज़ीलैंड के फ़ाइट बैक के लिए ज़िम्मेदार ठहराया था.
अपनी पहली पारी में भारतीय टीम ने ज़बरदस्त बैटिंग की. के एल राहुल और ऋषभ पंत ने बेहतरीन शतक लगाए और कप्तान शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरैल के अर्धशतकों के सहारे टीम ने 9 विकेट पर 720 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद पारी घोषित कर दी.
352 रन से पीछे रहने के बाद न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में 120 ओवर खेले और 5 विकेट पर 239 रन बनाकर मैच ड्रॉ कर लिया.
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने आख़िरी दिन 15 ओवर बाक़ी रहते ही न्यूज़ीलैंड के कप्तान डैरिल मिचेल से हाथ मिलाकर मैच ख़त्म करने पर सहमति जता दी.
गिल ने क्या कहा
15 ओवर्स बाकी रहते हुए भी भारत के मैच ड्रॉ कराने पर सहमति जताने के फ़ैसले का बचाव करते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि भारतीय तेज़ गेंदबाज़ काफ़ी थक चुके थे और अगले टेस्ट से पहले आराम के लिए भी ज़्यादा समय नहीं था.
गिल ने कहा, अगर पिच पर थोड़ी और मदद होती तो शायद हम जीत के लिए कोशिश कर सकते थे. लेकिन तेज़ गेंदबाज़ थक चुके थे. मैच में सभी ने क़रीब 50 ओवर गेंदबाज़ी की थी.
उन्होंने कहा, अगला मैच सिर्फ़ तीन दिन दूर है और कल हमें सफ़र भी करना है. इसलिए हम अपने सभी गेंदबाज़ों को तरोताज़ा रखना चाहते थे. मुझे नहीं लगा कि पांच-दस ओवर और गेंदबाज़ी करने से कोई ख़ास फ़र्क़ पड़ता.
गिल ने यह भी कहा कि उन्हें पिच पर दस विकेट लेना मुश्किल लग रहा था. उनके मुताबिक़, भारतीय टीम को कुछ मौक़े मिले थे, लेकिन वह उन्हें भुना नहीं सकी.
गिल ने मैच में इस्तेमाल की गई गेंद की क्वालिटी पर भी सवाल उठाए.
उन्होंने कहा, गेंद निश्चित तौर पर बहुत अहम भूमिका निभाती है. हमारी पहली गेंद भी करीब 25-30 ओवर के बाद बहुत नरम हो गई थी. मुझे लगता है कि दूसरी टीम ने भी इसकी शिकायत की थी. हमने इंग्लैंड में भी ऐसा देखा था. वहां शुरुआती तीन-चार मैचों में गेंद बहुत जल्दी नरम हो रही थी.
मुझे नहीं पता कि गेंदों की गुणवत्ता में गिरावट आई है या इसकी कोई और वजह है. लेकिन ऐसी परिस्थितियों में, जब पिच से भी गेंदबाज़ों को मदद नहीं मिल रही हो और ऊपर से गेंद भी नरम हो जाए, तो उनके लिए विकेट लेना बहुत मुश्किल हो जाता है.
कमेंटेटर हर्षा भोगले ने गिल की बात का समर्थन करते हुए एक्स पर लिखा, शुभमन गिल ने गेंदों की गुणवत्ता को लेकर बिल्कुल सही बात कही है. गेंद 25-30 ओवर में ही नरम नहीं पड़ जानी चाहिए. यह ऐसा मुद्दा है जिस पर आईसीसी को गंभीरता से ध्यान देना चाहिए. वेलिंगटन में मैच के आख़िरी दिन गेंदबाज़ों के लिए बिल्कुल कुछ नहीं था. पिच बेजान थी, गेंद नरम हो चुकी थी और उसमें कोई सीम मूवमेंट नहीं था. क्रिकेट के लिए यह अच्छी बात नहीं है.
सिराज को टीम में ना लेने के फ़ैसले का बचाव
मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं करने का फ़ैसला भी इस मैच की चर्चा का एक बड़ा विषय रहा.
टीम की प्लेइंग इलेवन सामने आने के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने सिराज को बाहर रखने के फ़ैसले पर हैरानी जताई थी. पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने भी सिराज के अनुभव और विदेशी परिस्थितियों में गेंदबाज़ी करने की क्षमता का हवाला देते हुए उनके बाहर होने पर सवाल उठाए थे.
पूर्व भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इस फ़ैसले को वेरी हार्श बताया था. वहीं, कमेंटेटर हर्षा भोगले ने सिराज को बाहर रखने पर हैरानी होने की बात कही थी.
उन्होंने कहा, सिराज एक बेहतरीन खिलाड़ी और गेंदबाज़ हैं. उन्होंने भारत के लिए बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इन सबसे पहले, वह मेरे अच्छे दोस्त हैं. उन्हें टीम से बाहर रखने का फ़ैसला मेरे लिए भी बहुत मुश्किल था. लेकिन आपको यह देखना होता है कि कौन से गेंदबाज़ अच्छी फ़ॉर्म में हैं.
गिल ने आगे कहा, मैच से पहले मेरी उनसे इस बारे में बात हुई थी. मैंने उन्हें बताया था कि वह इस मैच में नहीं खेलेंगे. वह इस फ़ैसले के पीछे की वजह समझ गए थे और यह भी कि किसी दूसरे खिलाड़ी को क्यों चुना गया
जब उनसे पूछा गया कि क्या सिराज और रवींद्र जडेजा के खेलने से मैच का नतीजा बदल सकता था, तो गिल ने जवाब दिया, मुझे नहीं लगता.
गांगुली ने टीम चयन पर उठाए सवाल
पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने मैच ड्रॉ होने के बाद भारतीय टीम के चयन पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ख़ास तौर पर एक विशेषज्ञ स्पिनर को टीम में शामिल नहीं करने पर हैरानी जताई.
उन्होंने एक्स पर लिखा, भारत ने इस सिरीज़ में शानदार प्रदर्शन किया है. पहले व्हाइट बॉल क्रिकेट में और अब रेड बॉल क्रिकेट में भी. बल्लेबाज़ों ने जिस तरह से अपनी ज़िम्मेदारी निभाई, वह काबिल-ए-तारीफ़ है. लेकिन उन्हें यह समझना होगा कि विदेशी ज़मीन पर टेस्ट मैच जीतने के लिए एक अच्छे स्पेशलिस्ट स्पिनर का होना ज़रूरी है. खासकर ऐसी पिचों पर, जो समय के साथ सपाट होती जाती हैं. टेस्ट क्रिकेट में आपको एक स्पेशलिस्ट स्पिनर खिलाना ही चाहिए. वॉशिंगटन सुंदर ऑलराउंडर के तौर पर खेल सकते हैं.
उन्होंने सवाल किया कि कुलदीप यादव या मानव सुथार को टीम में क्यों नहीं रखा गया.
भारतीय गेंदबाज़ों का प्रदर्शन: कहां हुई मुश्किल?
भारत की तरफ़ से जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में चार विकेट लिए. आकाश दीप ने तीन और अंशुल कंबोज ने दो विकेट हासिल किए. प्रसिद्ध कृष्णा को एक विकेट मिला.
दूसरी पारी में न्यूज़ीलैंड ने शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद संभलकर बल्लेबाज़ी की. डेवोन कॉनवे ने 65 और रचिन रवींद्र ने 37 रन बनाए. वॉशिंगटन सुंदर ने कॉनवे को आउट किया, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा ने रवींद्र को पवेलियन भेजा.
इसके बाद डैरिल मिचेल और ग्लेन फ़िलिप्स ने भारतीय गेंदबाज़ों को विकेट के लिए तरसाया. दोनों ने छठे विकेट के लिए 63 रन की नाबाद साझेदारी की. मिचेल ने 186 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए, जबकि फ़िलिप्स ने 126 गेंदों पर नाबाद 26 रन बनाए.
दूसरी पारी में प्रसिद्ध कृष्णा ने दो विकेट लिए. वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज और जसप्रीत बुमराह को एक-एक विकेट मिला. आकाश दीप कोई विकेट नहीं ले सके.
यानी दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाज़ों ने 120 ओवर गेंदबाज़ी की, लेकिन न्यूज़ीलैंड के सिर्फ़ पांच विकेट ले पाए. इसमें आख़िरी दिन मिचेल और फ़िलिप्स की रक्षात्मक बल्लेबाज़ी की बड़ी भूमिका रही.
इस प्रदर्शन के बाद सिराज को टीम में शामिल नहीं करने का सवाल फिर उठ रहा है. सिराज लंबे स्पेल करने और लगातार दबाव बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने 2025 में इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 23 विकेट लिए थे.
स्पिन गेंदबाज़ी को लेकर भी सवाल हैं. भारत ने इस टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर को एकमात्र स्पिनर के तौर पर खिलाया था. रवींद्र जडेजा प्लेइंग इलेवन में नहीं थे. कुलदीप यादव और मानव सुथार भी टीम में नहीं थे.
वॉशिंगटन ने दूसरी पारी में 35 ओवर गेंदबाज़ी की और एक विकेट लिया.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341135&path_article=2423-Nov-2026 7:54 PMव्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल करने वालों के लिए साइबर एजेंसी ने दी ये चेतावनीhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341133&path_article=24इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) की नेशनल साइबरक्राइम थ्रेट एनालिटिक्स यूनिट (एनसीटीएयू) ने व्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल करने वालों को सावधान किया है.
एजेंसी के मुताबिक, कुछ परिस्थितियों में व्हाट्सऐप वेब का पहले से लॉग-इन सेशन किसी व्यक्ति के अकाउंट तक बिना अनुमति पहुंच बनाने के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
एजेंसी ने बताया कि ऐसा होने पर कोई शख़्स यूज़र के निजी मैसेज पढ़ सकता है, उसकी पहचान का इस्तेमाल करके दूसरों को मैसेज भेज सकता है और उसके कॉन्टैक्ट्स और ग्रुप चैट तक पहुंच सकता है.
इसका इस्तेमाल धोखाधड़ी, फ़िशिंग और सोशल इंजीनियरिंग जैसे साइबर अपराधों के लिए भी किया जा सकता है
एजेंसी ने ख़ास तौर पर ऑफ़िस के कंप्यूटर, साझा सिस्टम और सार्वजनिक कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप वेब इस्तेमाल करते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है.
यूज़र्स को क्या सावधानियां बरतनी चाहिए?
एजेंसी के मुताबिक संवेदनशील जानकारी साझा न करें. सरकारी, वित्तीय, संस्थागत या गोपनीय जानकारी के आदान-प्रदान के लिए कंप्यूटर पर व्हाट्सऐप वेब का इस्तेमाल करने से बचें. साथ ही अकाउंट हमेशा लॉग इन न रखें. काम पूरा होने के बाद व्हाट्सऐप वेब से लॉग-आउट करें.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341133&path_article=2423-Nov-2026 7:53 PMयूपी में सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे पर पहली बैठक खत्म, कब निकलेगा नतीजाhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341131&path_article=24-प्रेरणा
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस पार्टी के बीच सीटों का क्या फ़ॉर्मूला होगा, इस पर दिल्ली में दोनों पार्टियों के बीच चर्चा जारी है.
सोमवार को दिल्ली में राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी के आवास पर दोनों दलों के नेताओं की पहली बैठक हुई. दो और बैठकें 24 और 25 नवंबर को होनी हैं.
कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि यह बैठक दोनों पार्टियों की ओर से बनाई गई समन्वय समितियों के बीच हुई है. सचिन रावत के मुताबिक, कांग्रेस ने पहली बैठक में ए कैटेगरी की 55 सीटों की सूची सौंपी है.
मंगलवार को बी और सी कैटेगरी की सीटों पर चर्चा होगी. दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे को लेकर बातचीत तीन दिनों तक चलेगी. तीसरे दिन प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर सहमति बनाने की कोशिश होगी.
रावत ने कहा कि सीटों का बंटवारा सिर्फ़ सीटों की संख्या के आधार पर नहीं, बल्कि वहां के चुनावी समीकरण और जीत की संभावनाओं को ध्यान में रखकर होगा.
कांग्रेस ने 2017 के विधानसभा चुनाव में लड़ी गई सीटों के साथ-साथ 2022 में कम अंतर से हारी सीटों पर भी अपना दावा पेश किया है.
इसके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के सांसद जिन सीटों से जीते हैं, उन क्षेत्रों की विधानसभा सीटों पर भी पार्टी ने दावा किया है.
उन्होंने यह भी कहा कि समाजवादी पार्टी के मौजूदा विधायकों की जीत की संभावनाओं और उनकी सीटों की स्थिति पर भी चर्चा होगी. अगर सपा किसी सीट पर अपने विधायक का टिकट काटने के लिए तैयार होती है, तो उस सीट को कांग्रेस को देने पर भी बातचीत हो सकती है.
दोनों पार्टियों ने सीट बंटवारे के लिए अपनी-अपनी कमेटियां बनाई हैं. इन कमेटियों के बीच बातचीत के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार होगी, जिसे दोनों दल अपने-अपने नेतृत्व को सौंपेंगे.
रावत के मुताबिक, अगले दो दिनों में दोनों पार्टियों के बीच आगे की रणनीति और सीटों को लेकर तस्वीर कुछ और साफ़ होगी.
फ़िलहाल सीट बंटवारे की घोषणा या साझा प्रेस कॉन्फ़्रेंस की तारीख़ तय नहीं हुई है.
सीट बंटवारे पर बातचीत के लिए समाजवादी पार्टी ने रामगोपाल यादव, श्यामलाल पाल, राजीव राय और इकरा हसन की कमेटी बनाई है, जबकि कांग्रेस की कमेटी में राजेंद्र पाल गौतम, आराधना मिश्रा, इमरान मसूद और केसी वेणुगोपाल शामिल हैं.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341131&path_article=2423-Nov-2026 7:51 PMध्रुव राठी के ख़िलाफ़ ग़ैर-जमानती वारंट जारी, क्या है मामलाhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341130&path_article=24दिल्ली की एक अदालत ने सोमवार को यूट्यूबर ध्रुव राठी के ख़िलाफ़ 2018 के मानहानि मामले में ग़ैर-जमानती वारंट जारी किया.
न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफ़सी) अनम रईस ख़ान ने यह आदेश दिया. मामले की अगली सुनवाई तीन दिसंबर को होगी.
यह मामला विकास सांकृत्यायन उर्फ़ विकास पांडे ने दायर किया था.
लीगल वेबसाइट बार एंड बेंच और लाइव लॉ के मुताबिक, यह मामला मई 2018 में ध्रुव राठी के बनाए एक वीडियो से जुड़ा है. आरोप है कि ध्रुव राठी ने वीडियो में विकास पांडे के ख़िलाफ़ झूठे दावे किए थे.
ध्रुव राठी के एक्स अकाउंट से पोस्ट किए गए इस वीडियो को दिल्ली के तत्कालीन मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रीट्वीट किया था. इसके बाद विकास पांडे ने केजरीवाल और ध्रुव राठी, दोनों के ख़िलाफ़ मानहानि का मुक़दमा दायर किया.
इससे पहले अदालत ध्रुव राठी के ख़िलाफ़ ज़मानती वारंट जारी कर चुकी थी.
12 अक्तूबर को अदालत ने जल्द सुनवाई और ध्रुव राठी के ख़िलाफ़ दस्ती समन यानी हाथों-हाथ समन भेजने की मांग वाली याचिका स्वीकार की थी.
यह फ़ैसला शिकायतकर्ता के वकील समक्ष शर्मा की दलील के बाद आया था. उन्होंने कहा था कि ध्रुव राठी मुख्य रूप से विदेश में रहते हैं, इसलिए कई सालों से समन उन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341130&path_article=2423-Nov-2026 7:50 PMभारत और नेपाल के बीच सुरक्षा और स्वास्थ्य समेत इन आठ क्षेत्रों में हुआ समझौताhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341129&path_article=24नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौते हुए.
दोनों देशों ने अंतरिक्ष तकनीक, सिक्योरिटी ट्रेनिंग, सिविल सेवकों की क्षमता बढ़ाने, स्वास्थ्य, पारंपरिक चिकित्सा, सतत शहरी विकास (सस्टेनेबल अर्बन डेवेलपमेंट) और कृषि समेत कई क्षेत्रों में आठ सहमति पत्रों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए.
ये समझौते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के बीच हैदराबाद हाउस में हुई द्विपक्षीय वार्ता के बाद किए गए.
अंतरिक्ष और संचार क्षेत्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और नेपाल के सूचना एवं संचार मंत्रालय ने दक्षिण एशिया सैटेलाइट के इस्तेमाल के लिए सैटेलाइट कम्युनिकेशन नेटवर्क स्थापित करने को लेकर एमओयू पर हस्ताक्षर किए.
पुलिस और फॉरेंसिक विज्ञान के क्षेत्र में सहयोग को मज़बूत करने के लिए दो समझौते किए गए.
पहला, गुजरात के गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय फॉरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (एनएफ़एसयू) और नेपाल पुलिस के अपराध जांच विभाग के बीच अकादमिक और शोध सहयोग को लेकर हुआ.
दूसरा, भारत के राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय (आरआरयू) और नेपाल की राष्ट्रीय पुलिस अकादमी (एनपीए) के बीच हुआ.
स्वास्थ्य क्षेत्र में भी दोनों देशों ने दो समझौते किए.
पहला, भारत के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और नेपाल के स्वास्थ्य एवं खाद्य सुरक्षा मंत्रालय के बीच स्वास्थ्य और चिकित्सा के क्षेत्र में सहयोग को लेकर एमओयू साइन किया गया. वहीं दूसरा, आयुर्वेद और अन्य पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों के क्षेत्र में सहयोग को लेकर सरकारों के बीच समझौता.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341129&path_article=2423-Nov-2026 7:50 PM‘अकवान’से फसलों को भारी नुकसान, धान खरीदी की तारीख 15 फरवरी तक बढ़ाने की मांगhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341127&path_article=24सिंहदेव ने सीएम को लिखा, वास्तविक नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा देने आग्रह
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। चक्रवाती तूफान अकवानके प्रभाव से प्रदेश के विभिन्न इलाकों में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान का वास्तविक आकलन कराने की मांग उठी है। पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता टी.एस. सिंहदेव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर धान खरीदी की समय-सीमा 15 फरवरी तक बढ़ाने और प्रभावित किसानों को मुआवजा देने का आग्रह किया है।
23 नवंबर को लिखे पत्र में सिंहदेव ने कहा कि 18 नवंबर और उसके बाद दो-तीन दिनों तक हुई बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में खड़ी धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचा है। कटाई के बाद खेतों और खलिहानों में मिसाई के लिए रखी धान की फसल भी भीगकर खराब हुई है। उन्होंने कहा कि धान प्रदेश के अधिकांश किसानों की सालभर की आजीविका का आधार है। ऐसे में प्राकृतिक आपदा ने किसानों को गंभीर आर्थिक संकट में डाल दिया है।
सिंहदेव ने सर्वेक्षण की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि किसानों से मिली जानकारी के अनुसार विभागीय आकलन में नुकसान शून्य दिखाया जा रहा है, जबकि तूफान के समय तक केवल 30 प्रतिशत धान की कटाई-मिसाई हुई थी और करीब 70 प्रतिशत फसल खेतों में खड़ी थी। उन्होंने आशंका जताई कि बीमा कंपनियों के दबाव में नुकसान का वास्तविक आकलन नहीं किया जा रहा है। उन्होंने निष्पक्ष सर्वेक्षण कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341127&path_article=2423-Nov-2026 7:06 PMनंदकुमार साय चोटिल, सीएम हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए, भर्तीhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341126&path_article=24छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर। पूर्व सांसद एवं वरिष्ठ आदिवासी नेता नंदकुमार साय फिसलकर गिरने से चोटिल हो गए हैं। उनके पैर में चोट आई है, जिससे उन्हें चलने-फिरने में परेशानी हो रही थी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार रात उनके गृह ग्राम स्थित निवास पहुंचे और स्वास्थ्य की जानकारी ली। सोमवार को मुख्यमंत्री उन्हें अपने साथ हेलीकॉप्टर से रायपुर लेकर आए। बेहतर उपचार के लिए उन्हें बालाजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से चर्चा में बताया कि दो दिन पहले नंदकुमार साय फिसलकर गिर गए थे। जशपुर प्रवास के दौरान उनके निवास के समीप एक कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था। इस दौरान रात में वे नंदकुमार साय के निवास पहुंचे और उनसे मुलाकात कर स्वास्थ्य की जानकारी ली।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पैर में चोट के कारण उन्हें चलने-फिरने में तकलीफ हो रही थी। आज उन्हें रायपुर आना था, इसलिए नंदकुमार साय को भी अपने साथ हेलीकॉप्टर से ले आए, ताकि यात्रा में असुविधा न हो और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके। बालाजी अस्पताल में उनके उपचार की व्यवस्था की गई है।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341126&path_article=2423-Nov-2026 6:31 PM‘छत्तीसगढ़’ का संपादकीय : बाप तक पहुंचने के शुक्राणु के हक का अदालती सम्मान....https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341125&path_article=24बड़ी अदालतों के कुछ संवैधानिक फैसले लोकतंत्र और मानवीय-समाज के बुनियादी मुद्दों का विश्लेषण करते हुए रहते हैं। संविधान तो एक लिखित दस्तावेज है जिसमें आने वाली हर कानूनी बारीकी के मुताबिक विश्लेषण नहीं है, संविधान तो मोटी-मोटी बातों का पुलिंदा है, लेकिन हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जैसी संवैधानिक अदालतें इस दस्तावेज के प्रावधानों के मुताबिक उनके सामने आने वाली कई जटिल स्थितियों का जैसा विश्लेषण करते हैं, उनसे भी संविधान की लचीली सीमाएं तय होती हैं। अभी दिल्ली हाईकोर्ट में एक मामला पहुंचा जिसमें एक महिला का कहना था कि वह 1997 से 2010 तक एक आदमी के साथ शादी करके साथ रही, और वह 2010 में उसे छोड़कर चले गया। इसके बाद 2011 में उसने एक बेटी को जन्म दिया, इसलिए अब जैविक पिता साबित करने के लिए इस बच्ची और इस आदमी का डीएनए टेस्ट करवाया जाए। उस आदमी ने इस शादी को मानने से इनकार कर दिया, और हाईकोर्ट ने भी मान लिया कि शादी साबित नहीं हो रही है, लेकिन फिर एक अलग मुकदमे में इस महिला ने, और उसकी छोटी बेटी ने जैविक पिता की पहचान के लिए डीएनए की मांग की, और उस पर हाईकोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि किसी बच्चे को अपने जैविक पिता की पहचान जानने का अधिकार, कुछ परिस्थितियों में उस व्यक्ति के निजता के अधिकार से अधिक महत्वपूर्ण हो सकता है। अदालत ने कहा कि निजता का अधिकार मौलिक अधिकार है, लेकिन वह निरपेक्ष नहीं है। बच्चे के अपने जैविक पितृत्व को जानने के अधिकार के साथ ही इस निजता के अधिकार का संतुलन करना होगा। अदालत ने कहा कि न्याय की सर्वोत्तम पूर्ति सच सामने आने से होती है, और अदालत ने डीएनए जांच के पक्ष में फैसला दिया।
हम एक दूसरे मामले में हाईकोर्ट, या सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले को याद दिलाना चाहते हैं जिसमें यह कहा गया था कि अगर शादी से परे भी कोई संतान होती है, तो उस संतान का हक अपने पिता की संपत्ति पर कानून के मुताबिक रहेगा। यहां यह जिक्र जायज होगा कि अलग-अलग धर्मों में उत्तराधिकार के अलग-अलग नियम हैं, इसलिए हमने यहां कानून के मुताबिक शब्दों का इस्तेमाल किया है। हमारा मानना है कि यह अदालत का एक प्रगतिशील रुख है जो कि बिना अपनी मर्जी के पैदा होकर दुनिया में आने वाले बच्चे के हक की फिक्र करता है। अगर आदमी ने बच्चे की मां से शादी नहीं भी की है, तो भी उस बच्चे का हक उस आदमी की संपत्ति पर उसके दूसरे बच्चों जितना रहेगा। लेकिन इससे बिल्कुल अलग एक दूसरी अदालत ने एक दूसरे मामले में यह फैसला भी दिया है कि अगर पति-पत्नी रहते हुए पत्नी को पति से परे किसी पुरूष से भी संतान होती है, तो भी उस संतान की जिम्मेदारी उस पति पर ही आएगी।
ये तीनों किस्म के मामले अलग-अलग तो हैं, लेकिन अलग-अलग जजों के इन फैसलों से एक बात साबित होती है कि बच्चे के हक को बाकी तमाम लोगों के हक के ऊपर माना गया है। और प्राकृतिक न्याय के मुताबिक यही होना चाहिए, क्योंकि शादीशुदा, या बिना शादी के कोई जोड़े बच्चे पैदा करते हैं, तो वह उनकी देह की अपनी जरूरतों के मुताबिक होता है, या उस वक्त बच्चों को लेकर उनकी जो कल्पनाएं, या उम्मीदें हैं, उनके मुताबिक होता है। किसी भी तरह के जन्म में, जन्मने वाले बच्चे का कोई फैसला नहीं होता, वे तो दूसरों के फैसले, दूसरों के देह-संबंधों से धरती पर आने वाले रहते हैं। यही वजह है कि हम गालियों की जुबान में जब किसी को नाजायज औलाद कहते हैं, हरामजादा, या बास्टर्ड कहते हैं, तो हम इस जुबान का विरोध करते हैं। हमारा मानना है कि कोई संतान अवैध नहीं होती। लोगों के रिश्ते सामाजिक परिभाषाओं के मुताबिक वैध, या अवैध हो सकते हैं, लेकिन संतान तो किसी भी रिश्ते से परे होती हैं, वे अपनी मर्जी से धरती पर नहीं आतीं, और वे पति-पत्नी के बीच हो, अविवाहित जोड़े की हो, विवाहेत्तर संबंधों की हो, या किसी बलात्कार की वजह से पैदा हुई हो, किसी भी तरह की संतान अवैध नहीं हो सकती। और तो और प्राकृतिक देह संबंधों से पैदा होने से परे अगर कृत्रिम गर्भाधान जैसी किसी वैज्ञानिक तकनीक से भी कोई संतान पैदा होती है, तो भी वह जायज, वैध, और नैतिक रहती है। इसलिए दिल्ली हाईकोर्ट ने अपने इस ताजा फैसले में बच्चे के अपने जैविक पिता को जानने के हक को उस व्यक्ति के निजता के हक से ऊपर जो माना है, वह हमारे हिसाब से एकदम सही किया है।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341125&path_article=2423-Nov-2026 6:00 PM11 सड़कों पुनः शामिल करने, 23 की चौड़ाई और 10 के अलाइनमेंट को पूर्ववत करने की अनुशंसाhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341120&path_article=24रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में दावा-आपत्ति और सुझाव आमंत्रित
संचालक नगर तथा ग्राम निवेश की अध्यक्षता में गठित समिति ने 170 से अधिक सुझावों एवं आवेदनों का किया परीक्षण
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23 नवंबर । रायपुर शहर के सुनियोजित विकास, भविष्य की यातायात आवश्यकताओं एवं नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रायपुर विकास योजना (पुनर्विलोकित) 2031 के मार्ग संबंधी प्रावधानों में आवश्यक संशोधन की दिशा में राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। रायपुर मास्टर प्लान के अंतर्गत मुख्य सड़क मार्गों से संबंधित विसंगतियों को दूर करने के लिए प्रस्तावित उपांतरण पर आम नागरिकों, भू-स्वामियों एवं संबंधित हितधारकों से दावा-आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं।
रायपुर मास्टर प्लान 2021 का मूल प्रकाशन 7 अप्रैल 2008 को किया गया था। इस मास्टर प्लान का पुनर्विलोकन करते हुए योजना का पुनः प्रकाशन 24 जुलाई 2023 को किया गया। पुनर्विलोकित योजना के संबंध में प्राप्त शिकायतों एवं अनियमितताओं के परीक्षण के लिए राज्य शासन द्वारा 15 मार्च 2024 को संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश की अध्यक्षता में जांच समिति का गठन किया गया था।
समिति को अनियमितताओं एवं विसंगतियों के संबंध में 170 से अधिक सुझाव एवं आवेदन प्राप्त हुए। समिति द्वारा मूल एवं पुनर्विलोकित विकास योजनाओं का तुलनात्मक परीक्षण करते हुए स्थल स्थिति, पूर्व स्वीकृत विकास अनुज्ञाओं, राजस्व अभिलेखों, वर्तमान भू-उपयोग, विद्यमान मार्गों एवं भविष्य की यातायात आवश्यकताओं के परिप्रेक्ष्य में इन आवेदनों की जांच की गई। जांच के उपरांत समिति द्वारा अपनी रिपोर्ट राज्य शासन को प्रस्तुत की गई है।
11 मार्गों को पुनः मास्टर प्लान में शामिल करने की अनुशंसा
जांच समिति ने पाया कि जुलाई 2023 में पुनर्विलोकित विकास योजना के अंतर्गत 11 मार्गों को विलोपित अथवा परिवर्तित किया गया था। सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के लिए इन मार्गों को आवश्यक पाए जाने पर समिति ने इन्हें मास्टर प्लान में पुनः सम्मिलित करने की अनुशंसा की है।
23 मार्गों की चौड़ाई वर्ष 2021 की योजना के अनुसार पूर्ववत करने की अनुशंसा
समिति के परीक्षण में पाया गया कि जुलाई 2023 में पुनर्विलोकित विकास योजना के अंतर्गत कुल 23 मार्गों की प्रस्तावित चौड़ाई में कमी की गई थी। सुदृढ़ यातायात व्यवस्था के उद्देश्य से समिति ने इन मार्गों की चौड़ाई पूर्व योजना 2021 के अनुसार पूर्ववत करने की अनुशंसा की है।
10 मार्गों के अलाइनमेंट को पूर्ववत करने की अनुशंसा
जुलाई 2023 में पुनर्विलोकित विकास योजना के अंतर्गत 10 मार्गों के अलाइनमेंट में परिवर्तन किया जाना पाया गया। समिति ने इन मार्गों के अलाइनमेंट को पूर्ववत करने की अनुशंसा की है। इसके अंतर्गत MR-33 एवं MR-40 के अलाइनमेंट को पूर्व योजना 2021 के अनुरूप किए जाने की अनुशंसा भी शामिल है।
प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों के नाम एवं चौड़ाई संबंधी विसंगतियों के निराकरण की पहल
मास्टर प्लान 2021 में रायपुर शहर के प्रमुख मार्गों एवं प्रमुख चौक-चौराहों की तालिका में इन मार्गों के नाम सहित चौड़ाई का भी उल्लेख किया गया था। जुलाई 2023 में पुनर्विलोकित विकास योजना में इन तालिकाओं में कुछ स्थानों पर नाम तथा कई स्थानों पर चौड़ाई का उल्लेख विलोपित कर दिया जाना पाया गया। इससे विकास अनुज्ञा देने की प्रक्रिया में विसंगतियां आ रही हैं। समिति ने इन तालिकाओं को पूर्ववत करने की अनुशंसा की है।
इसके अतिरिक्त मार्गों से इतर असंगत भूमि उपयोग, हरित क्षेत्र, जलाशय आदि विषयों पर भी आपत्तियां प्राप्त हुई हैं, जिनके संबंध में पृथक से कार्यवाही प्रक्रियाधीन है।
छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम की धारा 23-क के तहत दावा-आपत्ति आमंत्रित
मार्गों से संबंधित समिति की अनुशंसाओं के आधार पर रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) में उपांतरण प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 23-क के अंतर्गत आम नागरिकों, भू-स्वामियों एवं संबंधित हितधारकों से निर्धारित प्रक्रिया एवं अवधि में दावा-आपत्ति तथा सुझाव आमंत्रित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य विकास योजना में जनभागीदारी एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करना है।
चार कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी प्रस्तावित उपांतरण की प्रति
प्रस्तावित उपांतरण की प्रति कार्यालयीन समय में अवकाश दिवसों को छोड़कर अवलोकन के लिए आयुक्त, रायपुर संभाग, छत्तीसगढ़; कलेक्टर,; संयुक्त संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश, क्षेत्रीय कार्यालय, तथा आयुक्त, नगर निगम के कार्यालयों में उपलब्ध रहेगी।
इच्छुक व्यक्ति अपनी लिखित आपत्तियां एवं सुझाव निर्धारित 15 दिवस की अवधि के भीतर शासकीय कार्यदिवसों में उक्त कार्यालयों में प्रस्तुत कर सकेंगे।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341120&path_article=2423-Nov-2026 5:18 PMरायपुर मास्टर प्लान में बड़ा बदलाव, 11 सड़कें फिर होंगी शामिल; 23 की चौड़ाई बढ़ेगीhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341119&path_article=24 10 मार्गों का अलाइनमेंट भी बदलेगा, 15 दिन में आम नागरिकों से मांगे गए दावा-आपत्ति और सुझाव
रायपुर, 23 नवंबर। रायपुर मास्टर प्लान (पुनर्विलोकित) 2031 में सड़क मार्गों से जुड़ी विसंगतियों को दूर करने की तैयारी है। इसके तहत 11 मार्गों को फिर से मास्टर प्लान में शामिल करने, 23 मार्गों की चौड़ाई वर्ष 2021 की योजना के अनुसार पूर्ववत करने और 10 मार्गों का अलाइनमेंट बदलने की अनुशंसा की गई है। प्रस्तावित संशोधनों पर राज्य शासन ने आम नागरिकों, भू-स्वामियों और संबंधित हितधारकों से 15 दिनों के भीतर दावा-आपत्ति और सुझाव आमंत्रित किए हैं।
मास्टर प्लान 2021 का मूल प्रकाशन 7 अप्रैल 2008 को हुआ था। इसके पुनर्विलोकन के बाद 24 जुलाई 2023 को नई विकास योजना प्रकाशित की गई थी। इसके बाद योजना में अनियमितताओं और विसंगतियों को लेकर शिकायतें मिलीं। इनके परीक्षण के लिए राज्य शासन ने 15 मार्च 2024 को संचालक, नगर तथा ग्राम निवेश की अध्यक्षता में समिति गठित की थी। समिति को 170 से अधिक सुझाव और आवेदन मिले। मूल और पुनर्विलोकित विकास योजना की तुलना के साथ स्थल स्थिति, राजस्व अभिलेख, पूर्व स्वीकृत विकास अनुज्ञाओं और वर्तमान भू-उपयोग का परीक्षण किया गया।
समिति ने जुलाई 2023 में विलोपित या परिवर्तित किए गए 11 मार्गों को दोबारा शामिल करने की अनुशंसा की है। वहीं, 23 मार्गों की प्रस्तावित चौड़ाई में की गई कमी को वर्ष 2021 की योजना के अनुसार पूर्ववत करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा 10 मार्गों के अलाइनमेंट को भी पहले की स्थिति में लाने की अनुशंसा की गई है। इनमें MR-33 और MR-40 भी शामिल हैं।
चौक-चौराहों की तालिका भी होगी दुरुस्त
समिति ने जुलाई 2023 में विलोपित या परिवर्तित किए गए 11 मार्गों को दोबारा शामिल करने की अनुशंसा की है। वहीं, 23 मार्गों की प्रस्तावित चौड़ाई में की गई कमी को वर्ष 2021 की योजना के अनुसार पूर्ववत करने का सुझाव दिया है। इसके अलावा 10 मार्गों के अलाइनमेंट को भी पहले की स्थिति में लाने की अनुशंसा की गई है। इनमें MR-33 और MR-40 भी शामिल हैं।
मास्टर प्लान 2021 में प्रमुख मार्गों और चौक-चौराहों के नाम के साथ उनकी चौड़ाई का उल्लेख था। वर्ष 2023 की पुनर्विलोकित योजना में कुछ स्थानों पर नाम और कई स्थानों पर चौड़ाई का विवरण हटा दिया गया था। इससे विकास अनुज्ञा जारी करने में विसंगतियां सामने आ रही थीं। समिति ने इन तालिकाओं को भी पूर्ववत करने की अनुशंसा की है। हालांकि, असंगत भूमि उपयोग, हरित क्षेत्र और जलाशयों से संबंधित आपत्तियों पर अलग से कार्रवाई की जा रही है।
चार कार्यालयों में देख सकेंगे प्रस्ताव
समिति की अनुशंसाओं के आधार पर छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम, 1973 की धारा 23-क के तहत उपांतरण प्रस्ताव पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। प्रस्ताव की प्रति आयुक्त रायपुर संभाग, कलेक्टर रायपुर, संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश के क्षेत्रीय कार्यालय और नगर निगम आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध रहेगी। इच्छुक नागरिक निर्धारित 15 दिनों के भीतर शासकीय कार्यदिवसों में लिखित आपत्ति और सुझाव प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद प्राप्त दावों और आपत्तियों पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई होगी।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341119&path_article=2423-Nov-2026 5:10 PMव्याख्याता भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र जारीhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341116&path_article=24छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 23नवंबर । छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने लोक शिक्षण संचालनालय के अंतर्गत व्याख्याता पदों की भर्ती परीक्षा के प्रवेश पत्र 23 नवंबर को जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
व्याख्याता भर्ती की लिखित परीक्षा 29 नवंबर 2026, रविवार को आयोजित की जाएगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक चलेगी। यह परीक्षा हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, भौतिकी, राजनीति शास्त्र, इतिहास, भूगोल और अर्थशास्त्र विषयों के लिए पांच परीक्षा जिलों में होगी। मंडल ने एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के साथ परीक्षा केंद्र पर पालन किए जाने वाले ड्रेस कोड और सुरक्षा जांच को लेकर भी जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र डाक के माध्यम से नहीं भेजे जाएंगे। उम्मीदवार छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की आधिकारिक वेबसाइट पर अपने प्रोफाइल में लॉगिन करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा के लिए पांच जिलों में केंद्र बनाए गए हैं।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341116&path_article=2423-Nov-2026 4:01 PMबड़ी रकम की लालच में वृद्धा की गला घोंटकर हत्या, पड़ोसी दंपती समेत तीन गिरफ्तारhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341110&path_article=24छत्तीसगढ़ संवाददाता
कोरबा, 23 नवंबर। कोरबा जिले के कोरबी पुलिस चौकी क्षेत्र के लाद गांव में 70 वर्षीय भगमतिया बाई की हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने पड़ोसी दंपती समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने संदूक में बड़ी रकम होने की उम्मीद में वारदात की साजिश रची थी। बुजुर्ग महिला के जागने पर उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर नायलॉन की रस्सी से गला घोंट दिया गया। हालांकि, संदूक में सिर्फ 2 हजार रुपये मिले, जिन्हें तीनों ने आपस में बांट लिया।
भगमतिया बाई परिवार से अलग रहती थी। वह महुआ शराब बेचने के साथ मवेशी भी पालती थी। शुक्रवार को जब वह घर से बाहर नहीं निकली तो उसकी बहू कुसुमकली उसे देखने पहुंची। घर के भीतर महिला का शव मिलने पर घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस जांच में सामने आया कि इंद्रपाल नाम का व्यक्ति भगमतिया बाई के मवेशियों को चराने ले जाता था। घटना से एक दिन पहले वह मजदूरी के पैसे लेने पहुंचा था। इस दौरान भगमतिया बाई ने संदूक से 500 रुपये निकालकर उसे दिए। संदूक में और भी पैसे देखकर इंद्रपाल के मन में लालच आ गया।
इसके बाद उसने अपनी पत्नी राजकुमारी और परिचित देवकुमार के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई।
योजना के मुताबिक तीनों रात में भगमतिया बाई के घर पहुंचे। देवकुमार बाहर निगरानी करने लगा, जबकि इंद्रपाल और राजकुमारी घर के भीतर दाखिल हुए। आहट से महिला की नींद खुल गई तो दोनों ने उसे पकड़ लिया। इंद्रपाल ने उसके हाथ और राजकुमारी ने पैर दबाए। इसके बाद उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर नायलॉन की रस्सी से गला घोंट दिया।
आरोपियों को संदूक से केवल 2 हजार रुपये मिले। वारदात के बाद तीनों मौके पर ही बने रहे और अनजान होने का नाटक करते रहे।
पुलिस ने शुरुआती संदेह के आधार पर बहू कुसुमकली सहित पड़ोसी इंद्रपाल अग्रिया (43), उसकी पत्नी राजकुमारी (33) और परिचित देवकुमार मरकाम (26) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच में कुसुमकली की संलिप्तता नहीं मिली, जबकि इंद्रपाल, राजकुमारी और देवकुमार की भूमिका सामने आई।
पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341110&path_article=2423-Nov-2026 2:43 PMबिलासपुर में कैट की नियमित सुनवाई का रास्ता साफ करने हाईकोर्ट ने दिया वर्चुअल पेशी का दिया सुझावhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341109&path_article=24छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 23 नवंबर। छत्तीसगढ़ में केंद्रीय प्रशासनिक अधिकरण (कैट) की स्थायी पीठ की मांग के बीच हाईकोर्ट ने बिलासपुर में नियमित न्यायिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण सुझाव दिया है। हाईकोर्ट ने कहा है कि सर्किट बेंच की भौतिक मौजूदगी हो या नहीं, मामलों की फाइलिंग की सुविधा प्रत्येक कार्यदिवस उपलब्ध होनी चाहिए। साथ ही, जिन दिनों बिलासपुर में पीठ नहीं बैठे, उन दिनों वकीलों और पक्षकारों को जबलपुर बेंच के समक्ष वर्चुअल पेशी का विकल्प दिया जाए।
मुख्य न्यायाधीश कृष्णराम महापात्र और न्यायमूर्ति संतोष शर्मा की खंडपीठ ने छत्तीसगढ़ सीनियर लॉयर फोरम, बिलासपुर की ओर से दायर जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए यह सुझाव दिया। केंद्र सरकार ने बताया कि जबलपुर स्थित कैट की बिलासपुर सर्किट बेंच 5 जनवरी 2027 से प्रत्येक दो महीने में पांच दिन संचालित होगी। हालांकि, इस संबंध में सक्षम प्राधिकारी का शपथपत्र प्रस्तुत नहीं किया गया।
केंद्र सरकार ने बताया कि बिलासपुर सर्किट बेंच में मामलों की फाइलिंग को लेकर फिलहाल स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं हैं। इस पर हाईकोर्ट ने हर कार्यदिवस फाइलिंग और ऑनलाइन पेशी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का सुझाव दिया।
केंद्र सरकार ने विस्तृत जानकारी जुटाकर शपथपत्र पेश करने के लिए 10 दिन का समय मांगा। वहीं, राज्य सरकार को भी अगली सुनवाई तक शपथपत्र देने का निर्देश दिया गया है। इसमें बिलासपुर में सर्किट बेंच के संचालन के लिए उपलब्ध स्थान और जरूरी बुनियादी सुविधाओं की जानकारी देनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 2 दिसंबर को होगी।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341109&path_article=2423-Nov-2026 2:38 PMनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने पीएम मोदी से मुलाक़ात की, द्विपक्षीय बातचीत जारीhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341108&path_article=24नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के हैदराबाद हाउस में मुलाक़ात की. दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय बातचीत हो रही है.
इससे पहले राष्ट्रपति भवन में बालेन शाह का औपचारिक स्वागत किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे.
बालेन शाह को राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया. इसके बाद उन्होंने दिल्ली के राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने एक्स पर इसका वीडियो भी पोस्ट किया.
राष्ट्रपति भवन में दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने भारतीय और नेपाली प्रतिनिधिमंडलों से भी मुलाक़ात की.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर बताया कि पीएम मोदी ने आज नई दिल्ली के हैदराबाद हाउस में नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह का स्वागत किया.
उन्होंने बताया कि दोनों नेता भारत-नेपाल संबंधों के विभिन्न पहलुओं पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे. साथ ही, द्विपक्षीय सहयोग को और मज़बूत करने के नए रास्तों पर भी चर्चा करेंगे.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341108&path_article=2423-Nov-2026 12:25 PM'छह साल की बेटी दिखती है 80 साल की' यह कौन-सी बीमारी है?https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341107&path_article=24-नंदिनी वेल्लैचामी
मेरे बच्चे को देखने वाले लोग तरह-तरह की बातें करते हैं. वे पूछते हैं कि इस बच्ची को बाहर क्यों लेकर आते हैं, इसे घर पर ही क्यों नहीं रखते? लेकिन मेरा बच्चा ऐसा ही है. उसे बाहर जाना चाहिए और लोगों को उसे देखना चाहिए. यह कहना है अंजलि का.
केरल के वायनाड ज़िले के मानंतवाड़ी गांव में रहने वाले अंजलि और अखिल दंपति की छह साल की बेटी का नाम थक्कू यानी आइसा है. एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी की वजह से आइसा को समाज में कई तरह के ताने और मज़ाक का सामना करना पड़ता है.
लेकिन इन सब बातों को नज़रअंदाज़ करते हुए आइसा डॉक्टर बनने का सपना देखती हैं. उनके माता-पिता भी अपनी बेटी का यह सपना पूरा करने के लिए हर मुमकिन कोशिश करना चाहते हैं.
आइसा क्यूटिस लैक्सा नाम की एक रेयर जेनेटिक बीमारी से पीड़ित हैं.
आइसा की मां अंजलि बताती हैं, जब थक्कू छह महीने की थी, तब उसके शरीर की झुर्रियां कम नहीं हुईं. इसलिए हम उसे अस्पताल लेकर गए. डॉक्टरों ने कहा कि बीमारी का पता लगाने के लिए जेनेटिक टेस्ट करनी होगी. करीब एक महीने बाद जांच की रिपोर्ट आई. डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची को क्यूटिस लैक्सा नाम की रेयर बीमारी है.
ढाई साल की उम्र में ही दो सर्जरी हुईं
अंजलि बताती हैं कि इस बीमारी की वजह से आइसा को अक्सर सर्दी, खांसी और बुखार जैसी स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होती हैं. उन्हें महीने के कई दिन अस्पताल में बिताने पड़ते हैं.
अंजलि कहती हैं, हम हर महीने दो से तीन अस्पतालों में जाते हैं.
अंजलि के मुताबिक, जब आइसा ढाई साल की थीं, तभी उन्हें हर्निया (आंत का अपनी जगह से खिसकना) और एक आंख में समस्या होने के कारण दो सर्जरी करानी पड़ी थीं.
आइसा की डॉक्टर अंजना बताती हैं कि इस बीमारी से पीड़ित लोगों को सांस लेने और दिल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं. क्यूटिस लैक्सा कई तरह की होती है.
डॉक्टर अंजना कहती हैं, मरीज़ की उम्र कितनी होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि उसे क्यूटिस लैक्सा का कौन-सा प्रकार है और बीमारी उसके अंदरूनी अंगों को कितना प्रभावित कर रही है. इसके इलाज में सिर्फ़ लक्षणों को कम करने की कोशिश की जाती है. इस बीमारी को पूरी तरह ठीक करने का कोई इलाज नहीं है.
अंतरराष्ट्रीय गैर-लाभकारी संस्था क्यूटिस लैक्सा इंटरनेशनल के मुताबिक, दुनिया भर में क़रीब 400 लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं. यानी हर 20 लाख लोगों में से लगभग एक व्यक्ति को यह बीमारी है. भारत में इसके सात मरीज़ हैं.
यह संस्था इस बीमारी से पीड़ित लोगों को मानसिक और भावनात्मक सहयोग देती है. साथ ही, उनके परिवारों को बीमारी से जुड़ी सलाह भी मुहैया कराती है.
आइसा बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं
इमेज कैप्शन,आइसा बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हैं
आइसा के पड़ोस में डॉक्टर अंजना रहती हैं. आइसा भी उन्हीं की तरह डॉक्टर बनना चाहती हैं.
आइसा को नाचना, चित्रकारी करना और गाना गाना बहुत पसंद है. जब भी उनसे कोई तस्वीर बनाने के लिए कहता है, तो वह तुरंत एक डॉक्टर की तस्वीर बनाती हैं. पूछने पर बताती हैं कि यह डॉक्टर अंजना हैं.
आइसा की मां अंजलि कहती हैं, आने वाले समय में थक्कू को मांसपेशियों में दर्द हो सकता है. हो सकता है कि वह दौड़ने और कूदने जैसी गतिविधियां भी न कर पाए. उसके लिए नाचना, गाना और चित्रकारी करना भी मुश्किल हो सकता है.
इसे स्वीकार करना मुश्किल था
आइसा के पिता अखिल एक निजी कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर काम करते हैं.
वह कहते हैं, शुरुआत में इस बीमारी को स्वीकार करना हमारे लिए बहुत मुश्किल था. हमने इससे पहले न तो ऐसी बीमारी के बारे में सुना था और न ही किसी को इस हालत में देखा था. इससे हमें बहुत तकलीफ़ हुई. बच्ची के शरीर को देखकर ऐसा लगता था, जैसे वह 70-80 साल की कोई बुज़ुर्ग महिला हो.
उस समय जब मैं अपनी बेटी को डॉक्टर के पास लेकर गया, तो उन्होंने बताया कि इस बीमारी को ठीक करने का कोई इलाज नहीं है. यह सुनकर हमें बहुत दुख हुआ.
आइसा के पिता का कहना है कि अपनी मासिक तनख़्वाह से इलाज का ख़र्च उठाना उनके लिए मुश्किल हो रहा है.
अखिल कहते हैं, हम अपनी आमदनी के हिसाब से ही ख़र्च चला रहे हैं. इलाज का ख़र्च उठाने के लिए हमें दूसरे खर्चों में कटौती करनी पड़ती है. ज़्यादातर इलाज केरल में ही कराया जाता है.
वह आगे कहते हैं, मुझे थक्कू के सपने पर गर्व है. वह डॉक्टर बनना चाहती है. हमारे पड़ोस में एक डॉक्टर दीदी रहती हैं. उन्हें देखकर ही थक्कू के मन में डॉक्टर बनने का ख़याल आया. उसी से उसे प्रेरणा मिली. जब मैं उसे डॉक्टर बनने की बात करते सुनता हूं, तो मुझे बहुत ख़ुशी होती है.
आइसा फिलहाल अपने घर के पास के एक सरकारी स्कूल में पहली कक्षा में पढ़ती हैं. जब उनसे पूछा जाता है कि उन्हें कौन-सा विषय पसंद है, तो वह कहती हैं, गणित. इसके बाद वह तुरंत अपनी कॉपी में जोड़ के सवाल लिखकर उनके जवाब भी दिखाने लगती हैं.
आइसा की मां कहती हैं, आइसा को अभी यह नहीं पता कि उसे क्या बीमारी है. लेकिन कभी-कभी वह पूछती है, सब लोग मुझे इस तरह क्यों देखते हैं? कोई मुझसे दोस्ती क्यों नहीं करता? पहली बार स्कूल जाने पर उसे ऐसा अनुभव हुआ था. सभी बच्चे उसे अम्मुम्मा यानी दादी कहकर बुलाते थे.
वह आगे बताती हैं, इसके बाद हम स्कूल गए और प्रिंसिपल को पूरी बात बताई. फिर प्रिंसिपल ने दूसरे बच्चों को इस बीमारी के बारे में समझाया. इसके बाद हालात बदल गए.
बच्ची की टीचर ने क्या बताया
आइसा की शिक्षिका ऐश्वर्या कहती हैं कि वह बहुत होशियार बच्ची हैं.
ऐश्वर्या बताती हैं, थक्कू हर मामले में बहुत समझदार है. दोस्तों की मदद करने से लेकर दूसरे कामों तक, वह हर चीज़ में आगे रहती है. शुरुआत में स्कूल के कुछ बच्चे उसका मज़ाक उड़ाते थे, लेकिन अब सभी उसके साथ दोस्ताना व्यवहार करते हैं.
वह आगे कहती हैं, थक्कू कहती है कि वह डॉक्टर बनकर अपनी तरह की बीमारी से जूझ रहे दूसरे बच्चों का इलाज करना चाहती है. जब मैं उसकी यह बात सुनती हूं, तो दिल से दुआ करती हूं कि उसका सपना पूरा हो.
इंस्टाग्राम पर आइसा के 25 हज़ार से ज़्यादा फ़ॉलोअर्स हैं. पड़ोस में रहने वाले अर्जुन ने जब आइसा की नाचने में दिलचस्पी देखी, तो उन्हें सुझाव दिया कि उसके डांस के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा सकते हैं.
बच्ची की ख़ुशी के लिए उसके माता-पिता भी इसके लिए तैयार हो गए. साल 2024 में आइसा का इंस्टाग्राम अकाउंट बनाया गया. अब तक इस अकाउंट को अर्जुन ही संभालते हैं.
अर्जुन बताते हैं, शुरुआत में लोग बहुत ज़्यादा नकारात्मक टिप्पणियां करते थे. उन्हें स्वीकार करना बहुत मुश्किल था. मेरी कोशिश रहती थी कि दूसरे लोग उन टिप्पणियों को देखें, उससे पहले ही मैं उन्हें हटा दूं.
वह आगे कहते हैं, शुरुआत में लोग थक्कू को देखकर उस पर तरस खाते थे. लेकिन धीरे-धीरे उन्होंने उसे स्वीकार करना शुरू किया और अब उसके बारे में सकारात्मक नज़रिया रखते हैं.
अर्जुन बताते हैं कि एक बार थक्कू ने उनसे कहा, मैं मशहूर हो गई हूं, इसलिए मुझे अपनी सुरक्षा के लिए एक गार्ड चाहिए.
हालांकि, मनोचिकित्सक कृपाकर का कहना है कि पहले से ही एक दुर्लभ बीमारी से जूझ रही बच्ची को इतनी कम उम्र में सोशल मीडिया का आदी बनाना उसके लिए और मानसिक तनाव की वजह बन सकता है.
इस बारे में पूछे जाने पर आइसा के माता-पिता ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि रील्स के ज़रिए आइसा को दुनिया के सामने एक सकारात्मक रूप में पेश किया जा सकेगा और इससे उसके ख़िलाफ़ की जाने वाली नकारात्मक टिप्पणियां भी कम होंगी.
आइसा के माता-पिता कहते हैं कि तमाम मुश्किलों के बावजूद वह उनके जीवन में ख़ुशियां लेकर आई हैं.
अंजलि कहती हैं, वह डॉक्टर बनना चाहती है. हम अपनी तरफ़ से उसे अच्छी से अच्छी उच्च शिक्षा दिलाने की कोशिश करेंगे.
वहीं, पिता अखिल कहते हैं, मेरी बेटी ही मेरी ज़िंदगी है.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341107&path_article=2423-Nov-2026 12:25 PMशादी के दबाव में युवक ने लगाई थी आग, 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तारhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341105&path_article=24छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 23 नवंबर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शादी को लेकर प्रेमिका से हुए विवाद के बाद खुद को आग लगाने वाले युवक की मौत के मामले में पुलिस ने 10 महीने बाद उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि युवती युवक पर शादी करने का दबाव बना रही थी और इनकार करने पर उसे झूठे मामले में फंसाने की धमकी देती थी। पुलिस ने युवती के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार, बलरामपुर निवासी 22 वर्षीय विकास गुप्ता रायपुर की एक निजी कंपनी में सुरक्षा गार्ड था। उसके पिता भटगांव में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं। सूरजपुर जिले के भटगांव की रहने वाली 21 वर्षीय आकांक्षा सिदार कोनी में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी। दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और लंबे समय से प्रेम संबंध में थे।
27 जनवरी 2026 को दोनों कोनी स्थित एक होटल में ठहरे थे। यहां शादी को लेकर फिर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के बाद विकास ने खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के समय आकांक्षा भी कमरे में मौजूद थी।
गंभीर रूप से झुलसे विकास को पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां 1 फरवरी को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद कोनी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। जांच में युवती द्वारा लगातार शादी का दबाव बनाने और धमकी देने से जुड़े तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने उसे आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी बनाया।
पुलिस ने 21 नवंबर को आकांक्षा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341105&path_article=2423-Nov-2026 12:14 PMचैतुरगढ़ घूमने निकले युवाओं की कार ट्रेलर में घुसी, रायपुर की युवती की मौत, 10 घायलhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341104&path_article=24छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 23 नवंबर। रतनपुर और चैतुरगढ़ घूमने निकले रायपुर के 11 लोगों की खुशियों भरी यात्रा रविवार को दर्दनाक हादसे में बदल गई। बिलासपुर-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेलपारा के पास तेज रफ्तार ईको कार आगे चल रहे ट्रेलर में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में फंस गई। ट्रेलर चालक को हादसे का पता नहीं चला और वह कार को काफी दूर तक घसीटता रहा। इस दुर्घटना में 23 वर्षीय काजल साहू की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, ईको कार क्रमांक सीजी 04 एनक्यू 9785 रायपुर से किराये पर ली गई थी। इसमें रामाकुंड, समता कॉलोनी और मंगल बाजार क्षेत्र के पांच युवक और पांच युवतियां सवार थे। समूह रविवार को सुबह करीब 3 बजे रायपुर से निकला था। पहले सभी ने रतनपुर महामाया मंदिर में दर्शन किए और फिर चैतुरगढ़ के लिए रवाना हुए।
सुबह करीब 11:30 बजे बेलपारा के पास चालक को झपकी आ गई। इससे तेज रफ्तार से चल रही कार अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर से टकरा गई।
टक्कर के बाद ईको कार ट्रेलर के पिछले हिस्से में बुरी तरह फंस गई। ट्रेलर चालक को इसकी जानकारी नहीं हुई और वह वाहन चलाता रहा। पीछे चल रहे दूसरे वाहन चालकों ने आवाज देकर उसे हादसे की जानकारी दी, जिसके बाद ट्रेलर रोका गया।
घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में मदद की।
रतनपुर थाना प्रभारी निलेश पांडेय के अनुसार, सभी मृतक और घायल रायपुर के रहने वाले हैं। घायलों को एंबुलेंस से रतनपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए सिम्स रेफर किया गया है। बाकी घायलों का उपचार जारी है।
घायलों ने पुलिस को बताया कि चालक पिछली रात से सोया नहीं था और रास्ते में बार-बार उसे झपकी आ रही थी। यात्रियों ने उसे गाड़ी धीमी चलाने के लिए भी कहा था, लेकिन उसने ध्यान नहीं दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के आधार पर दोषी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341104&path_article=2423-Nov-2026 12:13 PMबिना जांच और सुनवाई सरकारी जमीन बताकर नहीं गिरा सकते मकान-हाईकोर्टhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341103&path_article=24छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 23 नवंबर। किसी की निजी जमीन को बिना विधिवत जांच के सरकारी भूमि बताकर अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी नहीं किया जा सकता। प्रभावित व्यक्ति को अपना पक्ष रखने और जमीन से जुड़े दस्तावेज प्रस्तुत करने का पूरा अवसर देना जरूरी है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने इस प्रक्रिया का पालन नहीं किए जाने पर सूरजपुर जिले के क्रांतिप्रकाशपुर में मकान हटाने के लिए जारी नोटिस निरस्त कर दिया है।
मामले की सुनवाई जस्टिस अमितेंद्र किशोर प्रसाद की एकलपीठ में हुई। याचिकाकर्ता मनीष अग्रवाल और दीपक अग्रवाल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुनील ओटवानी ने पक्ष रखा।
याचिका के अनुसार, क्रांतिप्रकाशपुर स्थित खसरा नंबर 127/8 और 128/18 की कुल 0.0160 हेक्टेयर भूमि मनीष अग्रवाल के नाम दर्ज थी। उन्होंने 27 जून 2023 को पंजीकृत दानपत्र के माध्यम से यह जमीन अपने छोटे भाई दीपक अग्रवाल को दे दी थी। इसके बाद राजस्व रिकॉर्ड में दीपक का नाम दर्ज हुआ। ग्राम पंचायत की अनुमति से भूमि का उपयोग व्यावसायिक प्रयोजन के लिए परिवर्तित कराया गया और वहां मकान बनाया गया। दीपक अपने परिवार के साथ इसी मकान में रहते हैं।
जल संसाधन विभाग के अनुविभागीय अधिकारी ने 4 नवंबर 2026 को मनीष अग्रवाल के नाम नोटिस जारी कर मकान को सरकारी जमीन पर अतिक्रमण बताते हुए सात दिन के भीतर हटाने का निर्देश दिया था। नोटिस में छत्तीसगढ़ सिंचाई अधिनियम, 1931 की धारा 94 का हवाला दिया गया था।
इस पर दीपक अग्रवाल ने 5 नवंबर को जवाब देकर जमीन के स्वामित्व में बदलाव की जानकारी दी और वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने के लिए सीमांकन कराने की मांग की। याचिकाकर्ताओं का कहना था कि बिना जांच और सुनवाई के जारी नोटिस नियमों के विरुद्ध है।
सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने स्वीकार किया कि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जांच नहीं की गई थी। सरकार ने नियमानुसार जांच के बाद आगे की कार्रवाई की अनुमति मांगी।
हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ सिंचाई नियम, 1974 के नियम 245, 246 और 247 का उल्लेख करते हुए कहा कि नहर से संबंधित अपराधों की जांच निर्धारित योग्यता वाले सक्षम अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए। इसके लिए प्रारंभिक अपराध रिपोर्ट तैयार करने, तय समय में जांच पूरी करने और आवश्यक होने पर उच्च अधिकारी को रिपोर्ट भेजने की प्रक्रिया निर्धारित है। नियम 253 के तहत जांच के बाद सक्षम प्राधिकारी को आदेश जारी करना होता है।
हाईकोर्ट ने कहा कि अधिनियम की धारा 94 में अपराध और दंड का प्रावधान होने के बावजूद नियमों में निर्धारित प्रक्रिया की अनदेखी नहीं की जा सकती। प्रभावित पक्ष को दस्तावेज और आपत्तियां प्रस्तुत करने का अवसर दिए बिना कार्रवाई उचित नहीं है।
इसी आधार पर कोर्ट ने 4 नवंबर 2026 का नोटिस निरस्त कर दिया। हालांकि, अधिकारियों को कानून के अनुसार विधिवत जांच करने, याचिकाकर्ताओं की बात सुनने और दस्तावेजों पर विचार करने के बाद नया आदेश पारित करने की छूट दी है।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341103&path_article=2423-Nov-2026 12:13 PMविभाग की लापरवाही का खामियाजा कर्मचारी को नहीं भुगतना पड़ेगाhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341102&path_article=24टाइपिस्ट को वेतनवृद्धि का लाभ देने का आदेश
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 23 नवंबर। विभाग की ओर से हिंदी टाइपिंग दक्षता परीक्षा समय पर आयोजित नहीं कराने के लिए कर्मचारी को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। इस आधार पर उसकी वेतनवृद्धि रोकना या पहले दिए गए लाभ की वसूली करना अनुचित है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रायपुर कलेक्टोरेट में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी चुम्पेश्वर साव को वर्ष 2014 से 2023 तक की वेतनवृद्धि का लाभ देने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने 8 अक्टूबर 2026 को जारी वसूली संबंधी आदेश भी निरस्त कर दिया।
मामले की सुनवाई जस्टिस बिभु दत्त गुरु की एकलपीठ में हुई। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एसके पांडेय ने बताया कि साव को वर्ष 2014 में अनुकंपा नियुक्ति मिली थी। अनुकंपा नियुक्ति नीति के तहत निर्धारित अवधि में हिंदी टाइपिंग दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करना जरूरी था।
हालांकि, विभाग लंबे समय तक परीक्षा आयोजित नहीं करा सका। वर्ष 2023 में जिला स्तर पर परीक्षा कराने की तैयारी हुई, लेकिन बाद में इसे रद्द कर लोक शिक्षण संचालनालय के माध्यम से केंद्रीय स्तर पर परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद 22 मार्च 2024 की अधिसूचना के आधार पर 12 और 19 मई 2024 को परीक्षा आयोजित की गई।
कर्मचारी को वर्ष 2014 से वेतनवृद्धि का लाभ मिल रहा था। बाद में इन्हें गलत बताते हुए लाभ वापस लेने की कार्रवाई शुरू कर दी गई। 8 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश में पहले दी गई वेतनवृद्धि की राशि की वसूली का निर्देश दिया गया।
राज्य सरकार की ओर से तर्क दिया गया कि अनुकंपा नियुक्ति नीति में हिंदी टाइपिंग परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य है और इसका पालन कर्मचारी को करना था।
हाईकोर्ट ने कहा कि परीक्षा उत्तीर्ण करने की अनिवार्यता से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन विभाग द्वारा समय पर परीक्षा आयोजित नहीं कराने की स्थिति में कर्मचारी को वेतनवृद्धि से वंचित करना न्यायसंगत नहीं है। कर्मचारी ने जानबूझकर परीक्षा देने से परहेज नहीं किया था।
कोर्ट ने वर्ष 2014 से 2023 तक की वेतनवृद्धि का लाभ देने का पात्र माना और वसूली संबंधी आदेश निरस्त कर दिया।
हाईकोर्ट ने अधिकारियों को नियुक्ति वर्ष और परीक्षा उत्तीर्ण करने के वर्ष का सत्यापन कर वेतन का पुनर्निर्धारण करने को कहा है। इसके बाद बकाया राशि का भुगतान और पहले वसूल की गई रकम वापस करनी होगी। यह पूरी प्रक्रिया आदेश की प्रति प्राप्त होने के तीन महीने के भीतर पूरी करनी होगी।
हालांकि, भविष्य की वेतनवृद्धि और नियमितीकरण के लिए संबंधित नीति के अनुसार हिंदी टाइपिंग दक्षता परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य रहेगा।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341102&path_article=2423-Nov-2026 12:12 PMकॉप-31: जलवायु समझौते पर महासंग्राम, जीवाश्म ईंधन के मुद्दे पर दुनिया दो खेमों में बटीhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341101&path_article=24तुर्किये में संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन बेनतीजा होने की कगार पर, तेल-गैस और कोयले से दूरी बनाने पर सहमति नहीं; विकासशील देशों ने जलवायु अनुकूलन के लिए मांगे अधिक पैसे
-दयानिधि
सारांश
तुर्किये में कॉप-31 जलवायु सम्मेलन जीवाश्म ईंधन और आर्थिक सहायता पर मतभेदों के कारण बिना समझौते के समाप्त होने की कगार पर पहुंचा।
यूरोपीय संघ और प्रशांत देशों ने अंतिम समझौते में तेल, गैस और कोयले से दूरी बनाने की मांग उठाई।
अफ्रीकी देशों ने जलवायु परिवर्तन से निपटने और उसके नुकसान से बचने के लिए अधिक आर्थिक सहायता मांगी।
सम्मेलन के मसौदे से 2035 तक अनुकूलन के लिए 120 अरब डॉलर की सहायता का प्रस्ताव हटा दिया गया।
सहमति नहीं बनने पर सम्मेलन बिना समझौते के स्थगित हो सकता है और अगले साल दोबारा वार्ता बुलानी पड़ सकती है।
तुर्किये में चल रहे संयुक्त राष्ट्र जलवायु सम्मेलन कॉप-31 में दुनिया के देश जलवायु संकट से निपटने के लिए एक समझौते पर पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बातचीत बुरी तरह उलझ गई है। एक दिन से अधिक समय गुजरने के बावजूद देश किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके। हालात ऐसे हैं कि वार्ता को रातभर के लिए स्थगित करना पड़ा। अब कई देशों ने अपनी वापसी की उड़ानें रविवार से बदलकर सोमवार कर ली हैं। यह इस बात का संकेत है कि समझौते की राह अभी आसान नहीं है।
इस सम्मेलन में सबसे बड़ा विवाद तेल, गैस और कोयले यानी जीवाश्म ईंधन को लेकर है। यूरोपीय संघ और प्रशांत महासागर के कई छोटे द्वीपीय देश चाहते हैं कि अंतिम समझौते में दुनिया को जीवाश्म ईंधन से दूर ले जाने की स्पष्ट प्रतिबद्धता हो। लेकिन सऊदी अरब के नेतृत्व में तेल उत्पादक देश इस तरह के उल्लेख का विरोध कर रहे हैं। नतीजा यह है कि समझौते का नया मसौदा विवादों में घिर गया है।
तेल और गैस पर दुनिया आमने-सामने
पनामा, सोलोमन द्वीप, आइवरी कोस्ट और यूरोपीय संघ जैसे देश चाहते हैं कि अंतिम दस्तावेज में तेल, गैस और कोयले का इस्तेमाल धीरे-धीरे खत्म करने की दिशा स्पष्ट हो। पनामा के पर्यावरण मंत्री ने दो टूक कहा कि ऐसा जलवायु सम्मेलन स्वीकार नहीं किया जा सकता, जिसके अंतिम दस्तावेज में जीवाश्म ईंधन का नाम तक न हो।
फ्रांस की पर्यावरण मंत्री ने भी इस पर नाराजगी जताई। उन्होंने समझौते के मसौदे में कार्बन कैप्चर तकनीक के बार-बार जिक्र पर सवाल उठाए। इस तकनीक के जरिए उत्सर्जित कार्बन को पकड़कर जमीन के भीतर जमा किया जाता है। बारबट का मानना है कि इसके सहारे कुछ देश तेल और गैस का इस्तेमाल जारी रखने का रास्ता तलाश सकते हैं।
दूसरी ओर, ऑस्ट्रेलिया के जलवायु मंत्री का कहना है कि इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य नई ऊर्जा नीतियों को लागू करना होना चाहिए। उनके मुताबिक, दुनिया को स्वच्छ ऊर्जा की ओर बढ़ाने पर ध्यान देना ज्यादा जरूरी है।
गरीब देशों की मांग: पैसा कहां है?
सम्मेलन में दूसरा बड़ा विवाद जलवायु परिवर्तन से प्रभावित गरीब देशों को आर्थिक सहायता देने का है। अफ्रीकी देशों का समूह चाहता है कि जलवायु अनुकूलन के लिए अधिक धन उपलब्ध कराया जाए। इन देशों का तर्क है कि जलवायु संकट में उनका योगदान कम रहा है, लेकिन इसके दुष्परिणाम उन्हें सबसे ज्यादा झेलने पड़ रहे हैं।
पहले के मसौदे में साल 2035 तक अनुकूलन के लिए सालाना 120 अरब डॉलर की सहायता बढ़ाने का प्रस्ताव था। लेकिन नए मसौदे से यह आंकड़ा हटा दिया गया। यूरोपीय संघ ने भी इस तरह की नई वित्तीय प्रतिबद्धता का समर्थन करने से परहेज किया है।
घाना की पर्यावरण मंत्री और अफ्रीकी वार्ताकार समूह की अध्यक्ष ने विकसित देशों को साफ संदेश दिया। उनका कहना था कि अफ्रीकी देश यहां भीख मांगने नहीं, बल्कि अपने लोगों के उस अधिकार को हासिल करने आए हैं, जो जलवायु संकट के कारण प्रभावित हो रहा है।
1.5 डिग्री का लक्ष्य भी खतरे में
इस सम्मेलन की एक और अहम बात यह है कि पहली बार अंतिम समझौते में यह स्वीकार किया जा सकता है कि वैश्विक तापमान वृद्धि को 1.5 डिग्री सेल्सियस तक सीमित रखने का लक्ष्य हासिल नहीं हो पाया है।
वैज्ञानिकों ने चेतावनी देते हुए इसे ओवरशूट की स्थिति बताया है। इसका अर्थ है कि धरती का तापमान तय सीमा से आगे निकल सकता है। इसके परिणामस्वरूप समुद्र का जलस्तर बढ़ने, भीषण गर्मी और चरम मौसमी घटनाओं का खतरा और गहरा सकता है। लाखों अतिरिक्त लोगों की जिंदगी प्रभावित होने की आशंका है।
समझौता नहीं हुआ तो क्या होगा?
यूरोपीय संघ के जलवायु आयुक्त ने साफ कहा है कि अगर जरूरी जलवायु कार्रवाई पर सहमति नहीं बनी तो समझौता भी नहीं होगा। हालांकि ब्रिटेन की मुख्य वार्ताकार अब भी उम्मीद लगाए हुए हैं। उनका कहना है कि बातचीत जारी है और समझौते की गुंजाइश बनी हुई है।
जलवायु कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन की आलोचना करते हुए इसे अब तक का सबसे खराब कॉप बताया है। पावरशिफ्ट अफ्रीका ने भी वार्ता की नाकामी पर गहरी निराशा जताई।
ले से दूरी बनाने की मांग उठाई।
संयुक्त राष्ट्र के जलवायु सम्मेलनों में फैसले आम सहमति से होते हैं। यानी एक भी देश का विरोध समझौते की राह रोक सकता है। अगर सहमति नहीं बनी तो सम्मेलन बिना किसी समझौते के स्थगित हो सकता है और अगले साल फिर बुलाया जा सकता है। ऐसा 1995 के बाद केवल एक बार हुआ है।
सवाल सिर्फ एक समझौते का नहीं, बल्कि दुनिया के भविष्य का है। एक तरफ विकसित देशों और तेल उत्पादक देशों के अपने हित हैं, तो दूसरी तरफ गरीब देशों के सामने अस्तित्व का संकट। धरती गर्म हो रही है, समुद्र चढ़ रहा है और मौसम का मिजाज बिगड़ रहा है। लेकिन दुनिया के नेता अब भी इस बात पर उलझे हैं कि इसकी कीमत कौन चुकाएगा और जिम्मेदारी कौन उठाएगा। (downtoearth.org.in)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341101&path_article=2423-Nov-2026 12:11 PMबिसलेरी ने कहा, 'हमारा पानी पीने के लिए सुरक्षित' FSSAI के नोटिस पर दी सफ़ाईhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341100&path_article=24बिसलेरी ने भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफ़एसएसएआई) की ओर से नोटिस जारी किए जाने की ख़बरों पर सफ़ाई दी है.
कंपनी की तरफ से एक्स पोस्ट में बताया गया कि यह मामला करीब 14 महीने पुराना है.
कंपनी के मुताबिक, सितंबर 2025 में गोवा स्थित उसके एक प्लांट में पानी के एक बैच की जांच की गई थी. यह प्लांट कंपनी के 143 प्लांट्स में से एक है.
30 सितंबर 2025 को एफ़एसएसएआई ने इस प्लांट से पानी के छह सैंपल लिए थे. शुरुआती जांच में पांच सैंपल सभी तय मानकों पर खरे उतरे.
छठे सैंपल में ब्रोमेट की मात्रा 12 माइक्रोग्राम प्रति लीटर मिली थी. जबकि इसकी तय सीमा 10 माइक्रोग्राम प्रति लीटर है.
कंपनी ने 22 नवंबर 2025 को इस नतीजे के ख़िलाफ़ अपील की. इसके बाद एफ़एसएसएआई ने सैंपल को दोबारा जांच के लिए रेफरल लैब भेजा.
बिसलेरी के मुताबिक, रेफरल लैब की जांच में ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली. हालांकि, लैब ने सैंपल में पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (PAHs) की मौजूदगी भी बताई.
कंपनी ने कहा कि दोनों जांच के नतीजों में अंतर था. इसलिए उसने उसी सैंपल की जांच एफ़एसएसएआई से मान्यता प्राप्त एक दूसरी लैब में कराई.
इस जांच में भी ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के भीतर मिली.
बिसलेरी ने बताया कि उसने 2 फरवरी 2026 को अपनी जांच रिपोर्ट एफ़एसएसएआई के पश्चिमी क्षेत्रीय कार्यालय को भेज दी थी.
इसके बाद उसे एफ़एसएसएआई की तरफ़ से कोई जवाब नहीं मिला. कंपनी को लगा कि मामला बंद हो गया है.
कंपनी का कहना है कि उसे अब तक ईमेल या हार्ड कॉपी के ज़रिए कोई नोटिस नहीं मिला है. साथ ही, वह एफ़एसएसएआई की वेबसाइट पर भी इस नोटिस को नहीं ढूंढ पाई है.
बिसलेरी ने कहा कि पानी की सुरक्षा उसकी प्राथमिकता है. कंपनी के मुताबिक, उसकी निर्माण प्रक्रिया के 10 चरणों में 90 से ज़्यादा तरह की जांच की जाती हैं.
कंपनी ने कहा कि वह नियामक प्रक्रिया में एफ़एसएसएआई का सहयोग करती रहेगी. साथ ही उसने दावा किया कि बिसलेरी का पानी पीने के लिए सुरक्षित है.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341100&path_article=2423-Nov-2026 11:32 AMपरिसीमन पर पीएम और गृह मंत्री का क्या फ़ॉर्मूला है? जयराम रमेश ने पूछाhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341099&path_article=24कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने संसद के शीतकालीन सत्र और परिसीमन को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं.
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा कि अब तक देश को पता चल जाना चाहिए था कि संसद का शीतकालीन सत्र कब होगा. बशर्ते शीतकालीन सत्र होना है.
उन्होंने संसद के मॉनसून सत्र को दोबारा बुलाए जाने को लेकर भी सवाल किया. उन्होंने कहा कि इस सत्र को अब तक स्थगित नहीं किया गया है. ऐसे में यह भी स्पष्ट होना चाहिए कि इसे दोबारा कब बुलाया जाएगा.
जयराम रमेश ने लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत जुटाने की कोशिशों का ज़िक्र करते हुए परिसीमन पर भी सवाल उठाए.
उन्होंने पूछा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का परिसीमन को लेकर क्या फ़ॉर्मूला है, अगर ऐसा कोई फ़ॉर्मूला है तो.
उन्होंने लिखा कि इस मामले पर जारी सस्पेंस से दो बातें सामने आती हैं. या तो प्रधानमंत्री और गृह मंत्री ख़ुद असमंजस में हैं और अपनी ही बयानबाज़ी में उलझ गए हैं या फिर कुछ गंभीर योजना बनाई जा रही है.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341099&path_article=2423-Nov-2026 11:32 AMनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा के अहम और संवेदनशील पहलू क्या हैं?https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341098&path_article=24-शरद केसी
नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह बालेन ने भारत की यात्रा के दौरान कई ऐसी परंपराओं और औपचारिकताओं का पालन नहीं किया, जिन्हें उनके पहले के प्रधानमंत्री आमतौर पर निभाते रहे हैं.
विदेश यात्रा के दौरान उन्होंने नेपाली सेना का गार्ड ऑफ़ ऑनर नहीं लिया. वह अपनी पत्नी को भी साथ लेकर नहीं गए. इससे पहले नेपाल के प्रधानमंत्री विदेश यात्राओं पर जाने से पहले आमतौर पर सभी दलों के नेताओं और पूर्व प्रधानमंत्रियों के साथ बैठक करते थे.
इन बैठकों में यात्रा के एजेंडे पर चर्चा की जाती थी. लेकिन बालेन ने इन परंपराओं को ज़रूरी नहीं समझा.
उन्होंने विदेश यात्रा की जानकारी देने के लिए राष्ट्रपति से मुलाक़ात करने की परंपरा का भी पालन नहीं किया.
पत्रकार सुधीर शर्मा का मानना है कि इस मामले में प्रधानमंत्री बालेन से चूक हुई है.
वह कहते हैं, विदेश नीति पर काम करते समय भी यह परंपरा रही है कि एक-दूसरे से बातचीत की जाए, फ़ायदे और नुक़सान समझे जाएं और पुराने अनुभवों और जानकारियों का इस्तेमाल किया जाए. अगर उन्होंने ऐसा किया होता, तो उनकी स्थिति और मज़बूत होती और उनका आत्मविश्वास भी बढ़ता.
सुधीर शर्मा कहते हैं, परंपरा तोड़ने के नाम पर ऐसा न करना, बाहरी तौर पर अलग भूमिका निभाना और द्विपक्षीय बातचीत के दौरान यह संदेश देना कि अपने ही देश में राजनीतिक सहमति नहीं है, हमें कमज़ोर करता है. इस परंपरा को तोड़ना सही नहीं है.
युबराज घिमिरे
देशसंचार डॉट कॉम के पत्रकार और संपादक युवराज घिमिरे भी इसे नेपाल की मौजूदा कूटनीति की कमज़ोरी और अपरिपक्वता मानते हैं.
घिमिरे कहते हैं, पहले जो सलाह-मशविरा होता था, भले ही वह महज़ औपचारिकता के लिए होता रहा हो, अब वह भी नहीं हो रहा है. ऐसे में सवाल उठना स्वाभाविक है. प्रधानमंत्री के मन में क्या चल रहा है, यह कोई नहीं जानता. लेकिन कूटनीति सिर्फ़ प्रधानमंत्री की सोच के आधार पर नहीं चलनी चाहिए.
बालेन की पार्टी ने चुनाव में क़रीब दो-तिहाई बहुमत हासिल कर सत्ता में जगह बनाई है. ऐसे में कुछ लोगों का मानना है कि वह अपने राजनीतिक जनादेश और सत्ता में अपने भरोसे को दिखाने की कोशिश कर रहे हैं.
हालांकि, पत्रकार सुधीर शर्मा का मानना है कि देश के भीतर मज़बूत स्थिति होने के बावजूद बालेन एक नई राजनीतिक ताक़त हैं. ऐसे में उन्हें वरिष्ठ नेताओं और अनुभवी लोगों की सलाह से फ़ायदा हो सकता है.
सुधीर शर्मा कहते हैं, पुरानी पार्टियों और उनके नेताओं के अनुभव का इस्तेमाल सरकारी कामकाज में भी किया जा सकता है. अगर सरकार ने भारत के साथ अतीत में हुए समझौतों और बातचीत से मिले अनुभवों का फ़ायदा उठाया होता, तो उसके लिए काम करना आसान हो जाता. ख़ुद को मज़बूत करना एक चुनौती हो सकती थी, लेकिन लगता है कि सरकार इसमें नाकाम रही है.
क्या बालेन शाह मोदी के सामने सीमा विवाद का मुद्दा उठाएंगे?
नेपाल में कई लोग यह जानना चाहते हैं कि प्रधानमंत्री बालेन शाह की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच सीमा विवाद पर बातचीत होगी या नहीं.
पत्रकार युवराज घिमिरे का कहना है कि प्रधानमंत्री को बता दिया गया है कि सरकार चाहती है कि द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े सभी मुद्दों पर बातचीत हो और उसका कोई ठोस नतीजा निकले.
उन्होंने कहा, इसलिए मुझे लगता है कि बातचीत में सीमा विवाद का मुद्दा भी उठाया जाएगा. साथ ही, इसे उचित तंत्रों के ज़रिए क़ानूनी तरीक़े से आगे बढ़ाने पर सहमति बन सकती है.
विशेषज्ञों के मुताबिक़, भारत और नेपाल की ओर से घोषित यात्रा के एजेंडे में द्विपक्षीय समझौतों से जुड़े मुद्दे शामिल हैं.
हालांकि, प्रधानमंत्री बालेन की भारत यात्रा के सार्वजनिक एजेंडे में सीमा विवाद का ज़िक्र नहीं है.
पत्रकार घिमिरे कहते हैं, इसका मतलब यह नहीं है कि दोनों पक्ष किसी अहम या उससे जुड़े दूसरे मुद्दे पर बात नहीं कर सकते. सीमा विवाद एक ऐसा मुद्दा है, जिसे दोनों पक्षों ने स्वीकार किया है.
वह आगे कहते हैं, मौजूदा सरकार ने संकेत दिया है कि सीमा विवाद समेत सभी मुद्दे बातचीत में उठाए जाएंगे. इसलिए मुझे लगता है कि इस मुद्दे पर भी चर्चा होगी.
उनका मानना है कि इसके बाद इस विवाद को सुलझाने के तरीक़ों पर बातचीत और बहस हो सकती है.
घिमिरे का कहना है कि भारत नेपाल की ओर से उठाए जाने वाले सभी मुद्दों पर बातचीत के लिए तैयार हो सकता है.
वह कहते हैं, बल्कि अगर नेपाल सीमा विवाद का मुद्दा नहीं उठाता, तो भारत के लिए यह हैरानी की बात होगी.
भारत का प्रस्ताव संवेदनशील है
भारतीय विदेश मंत्रालय ने कहा है कि प्रधानमंत्री बालेन की यात्रा नेपाल और भारत के बीच स्थायी और बहुआयामी साझेदारी को मज़बूत करने का अवसर देगी.
प्रधानमंत्री बालेन के भारत रवाना होने से पहले दोनों देशों के अधिकारियों ने आपसी हित से जुड़े कई मुद्दों पर बातचीत की थी.
इनमें एक अहम मुद्दा भारत के रास्ते नेपाल आने वाली अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए नए हवाई प्रवेश मार्ग का प्रस्ताव है.
नेपाल भारत से महेंद्रनगर, नेपालगंज या भैरहवा के पास से विमानों को अपने हवाई क्षेत्र में प्रवेश की अनुमति देने का अनुरोध कर रहा है.
नेपाल का मानना है कि ऐसा होने से अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन पूरी क्षमता के साथ हो सकेगा. इससे ख़ास तौर पर भैरहवा और पोखरा हवाई अड्डों को फ़ायदा होगा. साथ ही, नेपाल के पश्चिमी हवाई क्षेत्र से दूसरे देशों के लिए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का रास्ता भी खुल सकेगा.
इसके जवाब में यह जानकारी सामने आई है कि भारत ने पूर्वोत्तर भारत में स्थित बागडोगरा हवाई अड्डे से नेपाली हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति मांगी है.
पत्रकार सुधीर शर्मा कहते हैं, बागडोगरा भारतीय वायु सेना का अड्डा है. अगर यह ख़बर सही है कि भारत ने आपात स्थिति में भारतीय वायु सेना को नेपाली हवाई क्षेत्र के इस्तेमाल की अनुमति देने का प्रस्ताव रखा है, तो यह संवेदनशील मुद्दा है. नेपाल को इस पर ध्यान देना चाहिए.
बागडोगरा सिलीगुड़ी कॉरिडोर में स्थित है. इस इलाक़े को चिकन नेक के नाम से भी जाना जाता है. यह चीन और बांग्लादेश समेत कई देशों की सीमाओं के क़रीब है.
सुधीर शर्मा का मानना है कि भारत का यह प्रस्ताव बांग्लादेश के साथ उसके बिगड़ते रिश्तों और उस इलाक़े की रणनीतिक अहमियत को देखते हुए आया है. इस क्षेत्र में अतीत में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच झड़पें भी हो चुकी हैं.
वह कहते हैं, भारत इस इलाक़े को बेहद संवेदनशील मानता है. ऐसा लगता है कि वह नेपाल से किसी तरह का रणनीतिक समर्थन चाहता है. इसलिए नेपाल के लिए दूसरे हवाई मार्गों के साथ इस मुद्दे पर बातचीत करना जोखिम भरा हो सकता है.
कितनी अलग होगी यह यात्रा?
इस पूरे घटनाक्रम को देखते हुए कुछ लोगों का मानना है कि प्रधानमंत्री बालेन की यह यात्रा भी उनके पिछले प्रधानमंत्रियों की यात्राओं की तरह एक नियमित कूटनीतिक प्रक्रिया का हिस्सा हो सकती है.
युवराज घिमिरे का मानना है कि यह यात्रा प्रधानमंत्री बालेन की पहल से ज़्यादा भारत की पहल का नतीजा है. इसलिए उनका अनुमान है कि इस बार भारत में प्रधानमंत्री बालेन को थोड़ा ज़्यादा महत्व मिल सकता है.
हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से लंबित और अहम मुद्दों पर तुरंत कोई नतीजा निकलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए.
वह कहते हैं, नेपाल अपना रुख़ सामने रख सकता है. मुझे लगता है कि नेपाल तुरंत किसी उपलब्धि की उम्मीद करने के बजाय अपना पक्ष रखने पर ध्यान दे रहा है.
सुधीर शर्मा का भी कहना है कि भारत की दिलचस्पी बालेन में इसलिए है, क्योंकि वह एक नए राजनेता हैं और उनकी पार्टी भी नई है.
वह कहते हैं, इस यात्रा का सबसे अहम पहलू एक-दूसरे का भरोसा हासिल करना और एक-दूसरे को समझना होगा. प्रधानमंत्री बालेन की यह पहली द्विपक्षीय यात्रा है और भारत का भी उनका यह पहला दौरा है. इसलिए ऐसा नहीं लगता कि इस एक यात्रा में बहुत कुछ हासिल हो जाएगा.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341098&path_article=2423-Nov-2026 11:30 AMघी, नारियल या मूंगफली तेल, सेहत के लिए क्या अच्छा-एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैंhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341097&path_article=24खाना पकाने के लिए कौन सा तेल बेहतर है, ये चर्चा घरों में अक्सर होती है. ये ऐसा विषय है जिस पर बहस भी रहती है.
हाल के समय में खाना पकाने के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है जैसी बातें सुनने को मिलती है.
कीटो और पैलियो जैसे डाइट प्लान में नारियल तेल को विशेष स्थान दिया गया है.
इसी बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के एक अध्ययन ने नारियल तेल और घी के इस्तेमाल को लेकर नई बहस छेड़ दी है.
इस अध्ययन के अनुसार, मूंगफली के तेल की तुलना में नारियल तेल और घी का इस्तेमाल करने वाले लोगों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर अधिक होने की आशंका रहती है.
एलडीएल (लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन) कोलेस्ट्रॉल को खराब कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है.
आईसीएमआर की स्टडी क्या कहती है?
आईसीएमआर के भारतीय मधुमेह अनुसंधान कार्यक्रम ICMR-INDIAB के अध्ययन में शामिल 18,090 लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया.
इस अध्ययन में प्रतिभागियों से खाना पकाने में इस्तेमाल होने वाले तेल के प्रकार के बारे में जानकारी ली गई.
इसके बाद उनके कोलेस्ट्रॉल और मेटाबॉलिज्म से जुड़े अन्य स्वास्थ्य मानकों के साथ इसकी तुलना की गई.
मूंगफली के तेल का इस्तेमाल करने वालों की तुलना में अन्य तेलों का इस्तेमाल करने वालों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल अधिक होने की संभावना इस प्रकार थी:
नारियल तेल: 2.89 गुना अधिक संभावना
घी या मक्खन: 3.45 गुना अधिक संभावना
सूरजमुखी का तेल: 1.49 गुना अधिक संभावना
सोयाबीन का तेल: 1.81 गुना अधिक संभावना
पाम ऑयल: 1.77 गुना अधिक संभावना
इस अध्ययन के बारे में बताते हुए मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहन कहते हैं, बहुत से लोग कहते हैं कि नारियल तेल बहुत अच्छा होता है और इससे उम्र बढ़ती है. लेकिन इस दावे के समर्थन में स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध नहीं हैं.
वे आगे कहते हैं, हाल ही में किए गए ICMR-INDIAB अध्ययन को देखें तो तमिलनाडु में नारियल तेल का इस्तेमाल बहुत कम होता है, जबकि केरल और गोवा जैसे राज्यों में इसका इस्तेमाल अधिक होता है. वहां के लोगों का औसत कोलेस्ट्रॉल तमिलनाडु के लोगों की तुलना में 40 से 50 मिलीग्राम अधिक है. इसका एक आसान स्पष्टीकरण नारियल तेल हो सकता है.
हालांकि, डॉ. मोहन कहते हैं, मैं यह नहीं कहूंगा कि आपको नारियल तेल बिल्कुल नहीं खाना चाहिए या यह बहुत खतरनाक है. अगर आपको नारियल तेल ही पसंद है, तो इसका इस्तेमाल थोड़ी कम मात्रा में करें.
क्या घी और नारियल तेल से हार्ट अटैक होता है?
यह अध्ययन एक निश्चित समयावधि में लोगों की खान-पान की आदतों और उनके स्वास्थ्य से जुड़े मानकों की तुलना करता है.
यह अध्ययन एक संबंध की ओर इशारा करता है. लेकिन यह साबित नहीं करता कि कोई खास तेल सीधे तौर पर हार्ट अटैक का कारण बनता है.
इस बारे में बात करते हुए डॉक्टर और पोषण सलाहकार अरुण कुमार कहते हैं, इस अध्ययन में सभी लोगों से 14 सवालों वाला एक सर्वे किया गया. उनसे पूछा गया कि वे कौन-सा तेल इस्तेमाल करते हैं, लगभग कितनी मात्रा में इस्तेमाल करते हैं और क्या वे बाहर का खाना भी खाते हैं. इस तरह के कुछ सवाल पूछने के बाद उनका एक बार कोलेस्ट्रॉल टेस्ट किया गया. फिर उनके जवाबों के आधार पर आंकड़ों की तुलना की गई.
वे कहते हैं, इस अध्ययन का आधार सिर्फ़ इतना है कि जिन लोगों का कोलेस्ट्रॉल स्तर अधिक है, उनमें से कितने लोग कौन-सा तेल इस्तेमाल करते हैं. इस शोध में सबसे अहम बात यह पता लगाना होनी चाहिए थी कि क्या हार्ट अटैक के मामलों में कमी आती है या नहीं. लेकिन इस अध्ययन में इसकी जांच ही नहीं की गई.
नारियल तेल और घी में सेचुरैडेट फैट
नारियल तेल, घी, मक्खन और पाम ऑयल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है
इमेज कैप्शन,मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. मोहन
हम अपने भोजन में शामिल वसा (फैट) को आमतौर पर दो श्रेणियों में बांट सकते हैं-सैचुरेटेड फैट और अनसैचुरेटेड फैट
अनसैचुरेटेड फैट भी दो प्रकार की होती है:
मोनोअनसैचुरेटेड फैट
पॉलीअनसैचुरेटेड फैट
नारियल तेल, घी, मक्खन और पाम ऑयल में सैचुरेटेड फैट की मात्रा अधिक होती है.
उदाहरण के लिए, घी में 60-65% सैचुरेटेड फैट, 20-25% मोनोअनसैचुरेटेड फैट, 3-4% पॉली अनसैचुरेटेड फैट और कुछ विटामिन होते हैं.
नारियल तेल 100% वसा से बना होता है, जिसमें 80-90% सैचुरेटेड होती है.
कुछ अध्ययनों में यह पुष्टि हुई है कि सैचुरेटेड फैट (संतृप्त वसा) का अधिक सेवन एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ा सकता है.
डॉ. मोहन कहते हैं, इन सैचुरेटेड फैट में निश्चित रूप से कोलेस्ट्रॉल बढ़ाने की क्षमता होती है.
वे मूंगफली के तेल और तिल के तेल में मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट को बेहतर विकल्प बताते हैं.
वे कहते हैं, सबसे पहले मूंगफली का तेल और उसके बाद दूसरे स्थान पर तिल का तेल आता है. इन दोनों में मुख्य रूप से मोनोअनसैचुरेटेड फैट होता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाता है.
वे आगे बताते हैं, अगर आप भारत के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में जाएंगे, तो वहां सरसों का तेल इस्तेमाल किया जाता है. इसमें भी लगभग मूंगफली के तेल जितनी ही मोनोअनसैचुरेटेड फैट होती है. वहां लोग इसी तेल का इस्तेमाल करते हैं.
इसी तरह, सूरजमुखी का तेल और कुसुम का तेल पॉलीअनसैचुरेटेड फैट की श्रेणी में आते हैं. इनसे खराब कोलेस्ट्रॉल कम होता है, इसमें कोई संदेह नहीं है.
नारियल तेल अच्छा कोलेस्ट्रॉल भी बढ़ाता है
डॉ. अरुण कुमार कहते हैं, सैचुरेटेड फैट एलडीएल को थोड़ा बढ़ा सकता है, लेकिन इसके साथ कुछ अन्य सकारात्मक बदलाव भी हो सकते हैं. कोलेस्ट्रॉल को थोड़ा बढ़ाता है, लेकिन यह एचडीएल यानी अच्छे कोलेस्ट्रॉल को भी बढ़ाता है.
वो कहते हैं, इसी तरह घी में मौजूद शॉर्ट-चेन फैटी एसिड पेट में अवशोषित होकर कुछ स्वास्थ्य लाभ पहुंचाते हैं. इसलिए केवल कोलेस्ट्रॉल में थोड़ी वृद्धि के आधार पर यह निष्कर्ष नहीं निकालना चाहिए कि इससे सीधे तौर पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है.
2020 में जर्नल सर्कुलेशन में प्रकाशित एक अध्ययन में नारियल तेल से संबंधित 16 क्लिनिकल अध्ययनों के नतीजों का संयुक्त विश्लेषण किया गया.
इसमें पाया गया कि अन्य वनस्पति तेलों की तुलना में नारियल तेल का इस्तेमाल करने वालों में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर औसतन 10.47 mg/dL बढ़ा था. वहीं, HDL कोलेस्ट्रॉल का स्तर 4 mg/dL बढ़ा था.
इसी तरह, 2020 में प्रकाशित एक कोक्रेन रिव्यू में यह जांच की गई कि क्या संतृप्त वसा का सेवन कम करने से हृदय रोग का खतरा घटता है.
इस समीक्षा में 15 अध्ययनों के 56,000 से अधिक लोगों के आंकड़ों का विश्लेषण किया गया.
इसमें पाया गया कि संतृप्त वसा का सेवन कम करने से हृदय रोग और स्ट्रोक सहित कुल हृदय संबंधी बीमारियों की घटनाओं में 17 प्रतिशत की कमी आई. हालांकि, कुल मृत्यु दर में कोई उल्लेखनीय बदलाव नहीं देखा गया.
केरल में लोग नारियल तेल का अधिक इस्तेमाल करते हैं
एलडीएल ख़ून में कोलेस्ट्रॉल को शरीर की विभिन्न कोशिकाओं तक पहुंचाने वाला एक प्रकार का लिपोप्रोटीन कण है.
हमारे शरीर की कोशिकाओं के कामकाज के लिए कोलेस्ट्रॉल जरूरी होता है. कोशिकाओं की बाहरी झिल्ली बनाने और कुछ हार्मोन के उत्पादन के लिए इसकी आवश्यकता होती है.
लेकिन जब रक्त में एलडीएल कणों की मात्रा अधिक हो जाती है, तो वे रक्त वाहिकाओं की दीवारों में वसा के जमाव (प्लेक) का कारण बन सकते हैं. इससे रक्त वाहिकाएं संकरी हो जाती हैं और हृदय तक रक्त का प्रवाह प्रभावित हो सकता है.
इस वजह से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है.
2017 में यूरोपीय हार्ट जर्नल में प्रकाशित यूरोपियन एथेरोस्क्लेरोसिस सोसाइटी की एक शोध रिपोर्ट ने विभिन्न साक्ष्यों के आधार पर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और हृदय संबंधी बीमारियों के बीच संबंध की पुष्टि की थी.
खाना पकाने के लिए कौन-सा तेल इस्तेमाल करना सबसे बेहतर है?
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की ओर से 2023 में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, किसी व्यक्ति की प्रतिदिन की कुल कैलोरी में संतृप्त वसा की मात्रा 10 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए.
डब्ल्यूओएचओ के अनुसार, वसायुक्त मांस, मक्खन, नारियल तेल, घी और पशु वसा में पाए जाने वाले संतृप्त वसा की तुलना में मछली, एवोकाडो, मेवे, सूरजमुखी, सोयाबीन, कैनोला और जैतून के तेल में पाए जाने वाले असंतृप्त वसा का सेवन बेहतर है.
डॉ. मोहन कहते हैं, तेल खरीदते समय मोनोअनसैचुरेटेड फैट वाले मूंगफली के तेल और तिल के तेल का विकल्प चुना जा सकता है. साथ ही, तेल का इस्तेमाल कम मात्रा में करना भी महत्वपूर्ण है.
वे आगे कहते हैं, पॉलीअनसैचुरेटेड फैट वाले सूरजमुखी के तेल का भी जरूरत के अनुसार इस्तेमाल किया जा सकता है. जहां तक संभव हो, पाम ऑयल जैसे तेलों की जगह दूसरे विकल्प अपनाना बेहतर है.
तेल इस्तेमाल करने में इन बातों का रखें ध्यान
डॉ. मोहन यह भी सलाह देते हैं कि तेल में बने खाद्य पदार्थों का अधिक सेवन करने और एक ही तेल को बार-बार गर्म करके इस्तेमाल करने से बचना चाहिए.
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के तहत काम करने वाला राष्ट्रीय पोषण संस्थान भी अपने आहार संबंधी दिशा-निर्देशों में इस बात पर जोर देता है.
वे कहते हैं, तेल को बार-बार गर्म करने से उसमें ऑक्सीडेशन की प्रक्रिया होती है और ऐसे यौगिक बन सकते हैं, जो शरीर के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसलिए जरूरत के मुताबिक ही तेल का इस्तेमाल करें और अगर तेल बच जाए, तो उसे फेंक दें.
डॉ. अरुण कुमार का कहना है कि तेल के चुनाव के साथ-साथ हमें अपने संपूर्ण खान-पान और जीवनशैली पर भी ध्यान देना चाहिए.
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341097&path_article=2423-Nov-2026 11:29 AMपन्नू की हत्या की साजिश में निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेलhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341096&path_article=24डॉयचे वैले पर शिवांगी सक्सेना की रिपोर्ट
अमेरिका की एक अदालत ने सिख अलगाववादी नेता गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 235 महीने जेल की सजा सुनाई. इस मामले में भारतीय खुफिया अधिकारी का नाम भी सामने आया था.
अमेरिका में खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने के मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से अधिक जेल की सजा सुनाई गई. अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, यह साजिश कथित तौर पर भारतीय खुफिया एजेंसी के कहने पर रची गई थी. हालांकि भारत सरकार ने इस मामले में किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया है.
जेल की सजा पूरी होने के बाद गुप्ता को अमेरिका से निर्वासित किया जा सकता है. शुक्रवार, 20 नवंबर को अमेरिकी अटॉर्नी जेमी मैकडॉनल्ड ने सुनवाई के दौरान कहा, गुप्ता को सोची-समझी और सुनियोजित साजिश के लिए जवाबदेह ठहराया गया है.
निखिल गुप्ता ने इस साल फरवरी में अमेरिकी अदालत में अपने खिलाफ लगे तीनों आरोपों को स्वीकार कर लिया था. इनमें सुपारी देकर हत्या करवाने की साजिश, हत्या की साजिश में शामिल होने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश के आरोप शामिल हैं. मैनहटन की संघीय अदालत में शुक्रवार को निखिल गुप्ता ने कहा, मैं पन्नू से माफी मांगता हूं. मैं उन समुदायों से भी माफी मांगता हूं, जिन्हें मैंने ठेस पहुंचाई. मैं अपने परिवार से भी माफी मांगता हूं, जिसने हमेशा मुझसे प्यार किया, तब भी जब मैं उसके लायक नहीं था.
क्या था मामला?
अमेरिकी अभियोजकों के मुताबिक, मई 2023 में भारत की खुफिया एजेंसी के अधिकारी विकास यादव ने निखिल गुप्ता को गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश को अंजाम देने के लिए अपने साथ जोड़ा था. आरोप है कि यादव ने गुप्ता को पन्नू की निजी जानकारी भी दी थी. इसमें न्यूयॉर्क स्थित उसका पता और उसकी रोजमर्रा की गतिविधियों से जुड़ी जानकारियां शामिल थीं. अभियोजकों के अनुसार, विकास यादव के निर्देश पर गुप्ता ने हत्या की साजिश को अंजाम देने में मदद के लिए एक व्यक्ति से संपर्क किया.
अभियोजकों की मानें तो वह व्यक्ति असल में अमेरिकी सरकार का मुखबिर था. उसी मुखबिर ने गुप्ता की मुलाकात एक कथित हत्यारे से कराई, जो वास्तव में अमेरिकी ड्रग एनफोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन का अंडरकवर अधिकारी था.
जून 2023 में गुप्ता को चेक गणराज्य की राजधानी प्राग के एक हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था. बाद में उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया. सजा सुनाए जाने से पहले तक वह न्यूयॉर्क की जेल में बंद था.
अदालत के बाहर जुटे खालिस्तान समर्थक
सजा सुनाए जाने के बाद अदालत के बाहर गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थकों ने प्रदर्शन भी किया. मीडिया से बात करते हुए पन्नू ने कहा, निखिल गुप्ता ने माफी मांगी क्योंकि मैं बच गया. मेरे मन में किसी के प्रति कोई दुर्भावना नहीं है, क्योंकि वह तो केवल एक मोहरा है. भारत के पास बहुत संसाधन और धन है. उनके पास निखिल गुप्ता जैसे हजारों लोग हैं.
गुरपतवंत सिंह पन्नू न्यूयॉर्क स्थित अलगावादी संगठन सिख्स फॉर जस्टिस से जुड़ा है. यह संगठन खालिस्तान के रूप में एक अलग देश की मांग करता है और भारत में एक प्रतिबंधित संगठन है.
कनाडा ने भी 2023 में आरोप लगाया था कि भारत ने उसकी जमीन पर खालिस्तान समर्थक और अलगावाद नेता हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की साजिश रची थी. कनाडा के नागरिक, 45 वर्षीय निज्जर की ब्रिटिश कोलंबिया में एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. नकाब पहने हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया था.
भारत सरकार ने कनाडा के आरोपों को खारिज कर दिया था. इस मामले के बाद दोनों देशों के रिश्तों में भारी तनाव आ गया और दोनों देशों ने एक-दूसरे के कई राजनयिकों को भी निष्कासित कर दिया था.
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341096&path_article=2423-Nov-2026 11:27 AMमध्य प्रदेश: मेले में फास्टफूड खाने से 100 से अधिक बच्चे बीमार, 45 अस्पताल में भर्तीhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341094&path_article=24-विष्णुकांत तिवारी
मध्य प्रदेश के बालाघाट ज़िले में एक गांव के मेले में मंचूरियन और चाउमीन जैसे फास्टफूड खाने के बाद 100 से अधिक बच्चों की तबीयत बिगड़ गई.
बच्चों को पेट दर्द और उल्टी होने की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा.
इनमें से 45 बच्चों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि बाकी बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.
यह घटना शनिवार, 21 नवंबर को बालाघाट ज़िले के किरनापुर क्षेत्र के हिर्री गांव में आयोजित मेले की है.
बच्चों के अलावा 12 वयस्कों को भी ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
बालाघाट के कलेक्टर आदित्य सिंह ने पत्रकारों को बताया, मेले में फ़ास्ट फूड खाने के बाद कई बच्चों और कुछ लोगों ने पेट में तेज दर्द की शिकायत की थी. पहले स्थानीय अस्पताल में जांच की गई. जिन बच्चों को लगा कि ऑब्जर्वेशन में रखना चाहिए ऐसे 45 बच्चों को ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फ़िलहाल सभी की हालत स्थिर है.
हिर्री गांव में आयोजित एक स्थानीय मेले में कई फ़ास्ट फूड स्टॉल लगाए गए थे.
मेले में पहुंचे कई बच्चों ने इन स्टॉल से मंचूरियन और चाउमीन खाई थी. इसके कुछ समय बाद उन्हें पेट दर्द और उल्टी होने लगी.
बड़ी संख्या में बच्चों की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किरनापुर ले जाया गया.
वहां प्राथमिक उपचार के बाद 45 बच्चों को बालाघाट ज़िला अस्पताल रेफर किया गया.
बीमार बच्चों में से एक बच्चे की मां सोमवती ने बताया कि, मेले में चाइनीज़ खाने के बाद बच्चों को उल्टियां और दस्त होने लगे. हम लोग पहले बच्चों को गांव के एक डॉक्टर के पास ले गए. वहां से फिर उन्हें किरनापुर ले जाया गया, जहां इलाज के बाद मेरे बच्चे और कई बच्चों को बालाघाट भेजा गया.
एक अन्य महिला उषा भी अपने बच्चों के साथ मेले में गई थीं.
उन्होंने बताया कि मंचूरियन और चाउमीन वगैरह बच्चों ने खाया था जिसके बाद बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी और वे लगातार उल्टियां करने लगे.
इस घटना के बाद मेले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं. प्रशासन ने मामले की जांच के निर्देश दिए हैं.
ज़िला कलेक्टर ने कहा कि, हमने उन ठेलों और वहां बिक रहे खाद्य पदार्थों को जब्त किया गया. फूड सेफ्टी की टीम भी जांच कर रही है. व्यंजनों की जो स्थायी दुकानें हैं उनकी सैंपलिंग हम करवाते रहते हैं, अब मेलों में भी इस चीज़ का कठोरता से पालन किया जाएगा.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341094&path_article=2423-Nov-2026 10:09 AMनवी मुंबई के तुर्भे में लगी भीषण आग, धुएं का गुबार फैलाhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341091&path_article=24नवी मुंबई के तुर्भे में स्थित महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) के ऑयल वेयरहाउस में भीषण आग लग गई है. आग के बाद आसपास के इलाक़े में धुएं का घना गुबार फैल गया.
न्यूज़ एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़, दमकलकर्मी मौके पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश कर रहे थे.
न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया है.
वीडियो में एक इमारत आग की लपटों से घिरी नज़र आ रही है. दमकलकर्मी मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे थे.
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341091&path_article=2423-Nov-2026 9:07 AMजीत से पांच विकेट दूर टीम इंडिया, पांचवें दिन का खेल रोमांचक मोड़ परhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341090&path_article=24भारत और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच का आज आखिरी दिन है.
न्यूज़ीलैंड ने दूसरी पारी में 190 से ज्यादा रन बना लिए हैं, लेकिन उसके पांच विकेट गिर चुके हैं. भारत के पास अब भी 150 से ज्यादा रनों की बढ़त है.
ग्लेन फ़िलिप्स और डेरिल मिचेल क्रीज़ पर मौजूद हैं. न्यूज़ीलैंड की तरफ़ से दूसरी पारी में अभी तक डेवॉन कॉनवे ने सबसे ज़्यादा 65 रन बनाए हैं.
इससे पहले भारत ने पहली पारी में 720 रन बनाकर पारी घोषित कर दी थी. भारत की तरफ़ से केएल राहुल और ऋषभ पंत ने शतकीय पारियां खेलीं.
न्यूज़ीलैंड ने पहली पारी में 368 रन बनाए थे. उसकी तरफ़ से हेनरी निकोल्स ने सबसे ज़्यादा 175 रन बनाए, जबकि ग्लेन फ़िलिप्स ने 118 रन की पारी खेली.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341090&path_article=2423-Nov-2026 9:06 AMबिसलेरी के पानी को जांच में बताया गया असुरक्षित, FSSAI ने मुक़दमा चलाने की दी मंजूरीhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341089&path_article=24भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफ़एसएसएआई) ने बिसलेरी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड के ख़िलाफ़ मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी दी है.
एफ़एसएसएआई ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.
इस मामले पर बिसलेरी इंटरनेशनल की तरफ़ से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
एफ़एसएसएआई के मुताबिक़, कंपनी के परिसर से पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर का सैंपल लिया गया था. जांच में इसमें ब्रोमेट की मात्रा तय सीमा के अनुरूप नहीं पाई गई. इसके बाद सैंपल को असुरक्षित घोषित किया गया.
कंपनी की अपील के बाद सैंपल को रेफरल फूड लैबोरेटरी भेजा गया. वहां भी जांच में पानी को असुरक्षित पाया गया. इसमें पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन (पीएएचएस) की मौजूदगी मिली.
एफ़एसएसएआई के अनुसार, जांच में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत नियमों का उल्लंघन पाया गया है.
इसके बाद कंपनी के ख़िलाफ़ इसी क़ानून के तहत मुक़दमा चलाने की मंज़ूरी दी गई है.(bbc.com/hindi)
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341089&path_article=2423-Nov-2026 9:05 AMधोनी दंपति से मिलीं फूलोदेवी नेताम, मुलाकात को बताया यादगारhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341087&path_article=24छत्तीसगढ़ संवाददाता
रांची, 22 नवंबर। राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम ने झारखंड प्रवास के दौरान भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी से आत्मीय मुलाकात की। इस मुलाकात पर खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इसे जीवन के खूबसूरत और यादगार पलों में शामिल बताया।
फूलोदेवी नेताम ने धोनी दंपति के साथ अपनी तस्वीर फेसबुक पर साझा करते हुए लिखा कि कुछ मुलाकातें खास होती हैं और कुछ पल हमेशा के लिए यादों में बस जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय क्रिकेट के दिग्गज खिलाड़ी और कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी के साथ यह मुलाकात उनके लिए बेहद यादगार रहेगी।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341087&path_article=2422-Nov-2026 9:14 PMनिरमा ग्रुप के बाद मुंबई की कंपनी की एंट्री, एक और सीमेंट प्लांट की संभावनाhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341086&path_article=24दो बड़ी चूना पत्थर खदान नीलाम
छत्तीसगढ़ की विशेष रिपोर्ट - शशांक तिवारी
रायपुर, 22 नवंबर (छत्तीसगढ़ संवाददाता)। प्रदेश के दो बड़े चूना पत्थर खदान की नीलाम हो गई है। इनमें से एक निरमा ग्रुप की सीमेंट कंपनी न्यूवोको विस्टास ने हासिल कर लिया है। जबकि एक अन्य खदान को मुंबई की कंपनी इंद्रा कन्सन्ट्रशन ने हासिल है। संभावना है कि यहां एक और सीमेंट प्लांट लग सकता है।
बताया गया कि प्रदेश के दो चूना पत्थर ब्लॉकों की नीलामी में श्री सीमेंट, अल्ट्राटेक, अडानी और निरमा सहित अन्य कंपनियों की नजर रही है। दोनों ब्लॉक जांजगीर-चांपा में स्थित हैं। जानकारी के मुताबिक इनमें कुल 57 करोड़ टन चूना पत्थर संसाधन हैं।
प्रदेश में दर्जन भर सीमेंट प्लांट हैं। देश में सीमेंट उत्पादन के मामले में छत्तीसगढ़ देश के प्रथम तीन राज्यों में है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक प्री-बिड मीटिंग में 25 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई थी। आखिरकार निरमा ग्रुप की न्यूवोको ने करीब 85 फीसदी अधिक बोली लगाकर ढाबाडीह उत्तर खदान हासिल कर ली है। निरमा गु्रप की कंपनी प्रदेश में दो सीमेंट प्लांट संचालित करती है।
जबकि ढाबाडीह दक्षिण को मुंबई की इंद्रा कन्सन्ट्रशन ने हासिल की है। कंपनी कोई प्लांट नहीं है, लेकिन बड़ा चूना खदान के लिए 65 फीसदी अधिक बोली लगाकर खदान हासिल की है।
बताया गया कि ढाबाडीह उत्तर ब्लॉक में 33.36 करोड़ टन और ढाबाडीह दक्षिण ब्लॉक में 23.66 करोड़ टन संसाधन दर्ज हैं। ढाबाडीह उत्तर का क्षेत्रफल 414 हेक्टेयर और ढाबाडीह दक्षिण का 394 हेक्टेयर है। एक सीनियर माइनिंग अफसर ने छत्तीसगढ़ से चर्चा में बताया कि मुंबई की कंपनी यहां सीमेंट प्लांट लगा सकती है। उन्होंने कहा कि परिवहन की सुविधा भी अहम है।
इन खदानों की नीलामी में खनिज संसाधनों के साथ परिवहन सुविधाएं भी महत्वपूर्ण होंगी। ढाबाडीह उत्तर और दक्षिण ब्लॉक अकलतरा के निकट रेलमार्ग से करीब 25 किलोमीटर दूर हैं। बिलासपुर का चकरभाठा हवाई अड्डा इनसे लगभग 40 किलोमीटर की दूरी पर है। खैरवाही ब्लॉक से बालोद रेलवे स्टेशन करीब 9.8 किलोमीटर दूर है, जबकि रायपुर का स्वामी विवेकानंद हवाई अड्डा लगभग 94 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
निरमा ग्रुप की न्यूवोको की जांजगीर-चांपा के अकलतरा और सोनाडीह में सीमेंट प्लांट है। ढाबाडीह दक्षिण ब्लॉक मुंबई की इंद्रा कन्स्ट्रक्शन के बड़े चूना पत्थर भंडार वाली खदान हासिल करने के बाद यहां औद्योगिक निवेश की संभावनाएं बढ़ गई हैं। एक सीनियर माइनिंग अफसर ने बताया कि खदानों के दोहन और औद्योगिक निवेश के लिहाज से खनिज संसाधनों के साथ परिवहन की सुविधा भी महत्वपूर्ण है।
प्रदेश में पहले से करीब दर्जनभर सीमेंट प्लांट संचालित हैं। देश में सीमेंट उत्पादन के मामले में छत्तीसगढ़ अग्रणी तीन राज्यों में शामिल है। ऐसे में जांजगीर-चांपा के इन दोनों बड़े चूना पत्थर ब्लॉकों की नीलामी को सीमेंट उद्योग के विस्तार के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341086&path_article=2422-Nov-2026 7:14 PMसिलतरा की दो फैक्ट्रियों में सुरक्षा में लापरवाही, दो मजदूरों की मौतhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341085&path_article=24प्रबंधन के खिलाफ अपराध दर्ज
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 22 नवंबर। सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र की दो फैक्ट्रियों में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही के चलते दो मजदूरों की मौत का मामला सामने आया है। दोनों घटनाओं में पुलिस ने फैक्ट्री प्रबंधकों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पहली घटना 9 नवंबर को एसकेएस कंपनी की किरण भट्टी में हुई थी। यहां काम के दौरान जेसीबी का गमट मजदूर जामवंत वर्मा (23 वर्ष) के ऊपर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जांच के बाद सिलतरा पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ धारा 289 और 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया है।
दूसरी घटना 3 नवंबर को हिंदुस्तान धातु कंपनी के रोलिंग मिल में हुई। यहां काम करते समय गमट ब्लेड मजदूर जितेन्द्र पाल (31 वर्ष) के ऊपर गिर गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। इस मामले में भी पुलिस ने कंपनी प्रबंधक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341085&path_article=2422-Nov-2026 6:59 PM‘छत्तीसगढ़’ का संपादकीय : हर सवा 3 मिनट की मौत हर पौने 3 मिनट पर होगी?https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341084&path_article=24राजस्थान में बीती रात खाटू श्याम के दर्शन करके लौटती हुई एक गाड़ी सडक़ किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। एक ही परिवार के 9 लोग मर गए, और 6 लोग जख्मी हैं। पहली नजर की खबर में बताया जा रहा है कि रात 2 बजे इस गाड़ी के ड्राइवर को झपकी लग गई थी, और यह गाड़ी जाकर खड़े ट्रक में घुस गई। यह घटना हर दिन होने वाली कई दूसरी घटनाओं की तरह है। इसमें एक साथ चूंकि लोग थोक में मरे हैं, इसलिए यह खबर बनी है, और हमें भी इस पर लिखने की मजबूरी लग रही है। इसके पहले भी हर बड़ी दुर्घटना के समय हम बार-बार इस बात को उठाते हैं कि भारत में सडक़ सुरक्षा सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में किस हद तक कमजोर है। कहने के लिए तो हर राज्य में हाईकोर्ट के किसी एक जज की अगुवाई में राज्य स्तर की सडक़ सुरक्षा कमेटी बनी हुई है, लेकिन उसका नतीजा किसी किनारे पहुंचते नहीं दिखता है। हम 2020 से 2024 तक भारत सरकार के आंकड़े देख रहे हैं, तो वे हर बरस लगातार बढ़ रहे हैं। 1 लाख 38 हजार से बढक़र 1 लाख 53 हजार, फिर 1 लाख 68 हजार, 1 लाख 72 हजार, और 2024 में 1 लाख 77 हजार लोग सडक़ हादसों में मरे हैं। पांच साल में सालाना मौतों में 28 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इन पांच बरसों में 8 लाख 10 हजार से अधिक लोग मरे हैं, और इन आंकड़ों से तस्वीर साफ न हो तो इसे इस हिसाब से समझ लें कि हर दिन सडक़ हादसों में 444 मौतें हो रही हैं, हर घंटे 18 मौतें, मतलब हर सवा 3 मिनट में एक मौत। इन आंकड़ों से परे हमारा अपना अंदाज यह है कि इन मौतों से कई गुना अधिक लोग अलग-अलग किस्म से जख्मी भी हुए होंगे, लेकिन उनके आंकड़े सरकारी रिकॉर्ड में मौतों के आंकड़ों की तरह दर्ज नहीं हैं।
भारत सरकार का अपना विश्लेषण कहता है कि दुर्घटनाओं की वजहों में सबसे अधिक मानवीय त्रुटि है, फिर सडक़ों की हालत और मौसम है और तीसरी बड़ी वजह गाडिय़ों की हालत भी है। सरकार का विश्लेषण बताता है कि 70 फीसदी से अधिक सडक़ मौतें तेज रफ्तार की वजह से होती हैं, और बाकी सारी वजहें चार-चार फीसदी से कम की हैं। इसमें भी अगर देखें तो भारत सरकार का 2024 का और बारीक विश्लेषण तस्वीर कुछ अधिक साफ करता है, सबसे अधिक मौतें पीछे से आकर मारी हुई टक्कर से हुई हैं, 37 हजार से अधिक। आमने-सामने की टक्कर में 28 हजार से अधिक मौतें हुई हैं, मारकर भाग जाने वाले मामलों में 34 हजार से अधिक मौतें हुई हैं। सडक़ किनारे खड़े वाहन से टक्कर से 44 सौ से अधिक मौतें हुई हैं। सडक़ किनारे खड़े वाहन से हुई टक्कर से 2024 में हर दिन 12 से अधिक लोग मरे हैं।
अब आंकड़ों से परे समझने की जरूरत है। भारत की सडक़ों पर गाडिय़ां लगातार बढ़ रही हैं, गाडिय़ों की अपनी रफ्तार बढ़ती चली जा रही है, और सडक़ों के बेहतर बनने की वजह से उन सडक़ों पर गति सीमा भी बढ़ती जा रही है। लोगों की जिंदगी में व्हाट्सएप संदेशों की तरह फैसले तेज रफ्तार होने लगे हैं, और लोग पलभर की देरी भी बर्दाश्त नहीं कर पाते हैं। संदेश भेजने के बाद जिस बेसब्री से उसे देख लिए जाने के ब्लू टिक का इंतजार रहता है, वैसा ही बेसब्र इंतजार सडक़ों पर गाडिय़ां दौड़ाते हुए मंजिल पर पहुंच जाने का भी रहता है। जब सबकुछ इतना तेज हो चला है, जब गाडिय़ां बढ़ती जा रही हैं, लोगों की रोज तय की जाने वाली दूरी भी बढ़ती चली जा रही है, तो मौतें बढऩे में बहुत हैरानी नहीं है, लेकिन तकलीफ जरूर है। हर सडक़ मौत पर प्रधानमंत्री की तरफ से दो लाख रुपए, अलग-अलग राज्य सरकारों की तरफ से 1 लाख से लेकर 5 लाख रुपए तक, दुर्घटना बीमा के मुआवजे के 5 लाख रुपए, इस तरह की कुछ राहत रकम परिवार को मिल जाती है। लेकिन परिवारों की जिंदगियां चली जाती हैं, आर्थिक अस्थिरता आ जाती है, गाडिय़ों का नुकसान होता है, और कानूनी कार्रवाई में पुलिस, अदालत, बीमा कंपनियों, सबका बहुत सारा समय लगता है। फिर यह भी है कि जब दुर्घटना मौतों के आंकड़ों की विश्व स्तर पर तुलना होती है, तो इतने अधिक सडक़ हादसों वाला देश विकसित देश नहीं माना जाता। भारत सडक़ों से लेकर गाडिय़ों तक को बेहतर बना चुका है, लेकिन ट्रैफिक को बेहतर नहीं बना पाया। यह एक भौतिक विकास तो हो गया लेकिन सरकारी निगरानी की गिरावट बनी हुई है। आज जब भारत सहित पूरी दुनिया में कैमरों और रडार से बड़ी आसान निगरानी की जा रही है, उस वक्त दुर्घटनाओं का इतना बड़ा हिस्सा तेज रफ्तार की वजह से होना बताता है कि रफ्तार पर निगरानी और कार्रवाई दोनों ही कमजोर हैं। निगरानी कैमरे और रडार उपकरण पुलिस कर्मचारी पर होने वाले खर्च के अनुपात में मुकाबले बहुत सस्ते पड़ते हैं, और उपकरणों पर रिश्वत लेने का आरोप भी नहीं लगता, उपकरण ऐसे इलेक्ट्रॉनिक सबूत दे देते हैं जो अदालत में पूरी तरह मंजूर होते हैं, इन सबके बावजूद अलग-अलग राज्यों की सरकारें ट्रैफिक सुधारने के मामले में अलग-अलग किस्म की दिलचस्पी लेती हैं। अभी हम पूरे देश के स्तर पर बात कर रहे हैं, इसलिए किसी एक राज्य को लेकर रोना-झींकना नहीं चाहते। हर राज्य के लोग अपनी-अपनी सरकारों से यह उम्मीद कर सकते हैं कि वे अपनी जिम्मेदारी पूरी करें, और सडक़ हादसों में होने वाली अकाल मौतों को घटाने की कोशिश करें। लेकिन ऐसा होता नहीं है। श्मशान वैराग्य की तरह बहुत बड़े-बड़े सडक़ हादसों के बाद सरकारें चौकन्ना दिखने का दिखावा करती हैं, और हर गुजरते हुए घंटे के साथ उनकी लापरवाही और बेफिक्री बढ़ती चली जाती है।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341084&path_article=2422-Nov-2026 6:56 PM'छत्तीसगढ़' का दीवारों पर लिक्खा है, 22 नवंबर 2026 https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341082&path_article=24https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341082&path_article=2422-Nov-2026 6:49 PMदैनिक 'छत्तीसगढ़' का काँव-काँव, 22 नवंबर 2026 https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341081&path_article=24https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341081&path_article=2422-Nov-2026 6:47 PMसेवा दूत बनकर 25 दिन प्रवास करेंगे युवा मोर्चा कार्यकर्ता- कर्मवीर https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341080&path_article=24युवा मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में मुख्यमंत्री साय, प्रदेश अध्यक्ष देव सहित शीर्ष नेतृत्व हुआ शामिल
छत्तीसगढ़ संवाददाता
रायपुर, 22नवंबर । जेन जी के देश भर में उभरे माहौल के बीच भाजयुमो की दो दिवसीय प्रदेश कार्यसमिति रविवार को बैठक ठाकरे परिसर में शुरू हुई। इसमें युवाओं को भाजपा, भाजयुमो की ओर आकर्षित करने की सेवा दूत बन कर प्रदेश में प्रवास करेंगे। कल राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमांग जोशी संबोधित करेंगे।
युवा मोर्चा भाजपा की ऊर्जा भविष्य है - साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की ऊर्जा और भविष्य है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं को गांव-गांव, घर-घर जाकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना है और युवाओं को राष्ट्र निर्माण के संकल्प से जोड़ना है। कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और अनुशासन के साथ काम करें और प्रदेश के हर युवा को भाजपा की विचारधारा से जोड़ें।
युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं, - किरण देव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि युवा कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं।कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना है, नए युवाओं को जोड़ना है और सोशल मीडिया से लेकर मैदान तक सक्रिय रहना है।
अनुशासन, और निरंतर संपर्क ही मूल मंत्र- सिंह
भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे 25 दिन की कार्ययोजना के तहत सेवा दूत बनकर प्रवास करें, केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाएं और हर बूथ पर युवाओं की टीम खड़ी करें। युवा मोर्चा को हर मंडल, हर बूथ पर सक्रिय, सशक्त और परिणाम देने वाला संगठन बनाना है।
युवाओं के बीच जाकर उन्हें राष्ट्र प्रथम के भाव से जोड़ें - अर्पिता बड़जेना
युवा मोर्चा राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री अर्पिता बड़जेना ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व की अपेक्षा है कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता केवल राजनीतिक कार्यकर्ता न बनकर सामाजिक परिवर्तन के वाहक बनें। खेल, शिक्षा, पर्यावरण, नशामुक्ति और डिजिटल साक्षरता जैसे अभियानों में युवा मोर्चा को अग्रणी भूमिका निभानी है।
कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं - टिकरिहा
भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल टिकरिहा ने कहा कि सभी जिलों में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम कर रहे हैं। बूथ सशक्तिकरण जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से युवा मोर्चा हर युवा तक पहुंचेगा।
बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, अखिलेश सोनी, डॉ. नवीन मार्कंडेय,सभी पूर्व प्रदेशाध्यक्ष राजेश मूणत, संजय श्रीवास्तव, अनुराग सिंहदेव,अमित साहू,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भूपेंद्र नाग,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी हिमांशु यादव, राष्ट्रीय सह कार्यालय प्रभारी मोहित सोनी, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गजेंद्र सिंह तोमर, अनमोल झा, मोर्चा प्रदेश प्रभारी वैभव बैस, सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341080&path_article=2422-Nov-2026 6:47 PMकिताब-कॉपी की जगह बच्चों के हाथ में थमाई रेत और सीमेंटhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341079&path_article=24वीडियो वायरल होने पर शिक्षा विभाग में हड़कंप
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 22 नवंबर। जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें और कलम होनी चाहिए, उस उम्र में उनसे रेत, सीमेंट ढुलवाने और दीवारों पर प्लास्टर कराने का मामला सामने आया है। जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा विधानसभा क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव स्थित बाजारपारा के एक सरकारी स्कूल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है।
वीडियो में स्कूली बच्चे परिसर की सफाई करने के साथ रेत और सीमेंट उठाते तथा दीवारों पर प्लास्टर करते दिखाई दे रहे हैं। आरोप है कि प्रधान पाठक रत्ना सोनी बच्चों से पढ़ाई कराने के बजाय मजदूरी और निर्माण कार्य करा रही थीं।
बताया जा रहा है कि यह घटना 20 नवंबर को सुबह करीब 11 बजे की है। एक महिला ने स्कूल भवन के रोशनदान से बच्चों की गतिविधियों का वीडियो बनाया। इसके बाद उसने बच्चों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई।
वीडियो में बच्चे स्कूल परिसर की सफाई करते, रेत और सीमेंट उठाते तथा दीवारों पर प्लास्टर लगाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा विभाग ने जांच शुरू करने की बात कही है। जांजगीर-चांपा के जिला शिक्षा अधिकारी मनोहर प्रताप सिंह ने कहा है कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। यदि प्रधान पाठक की भूमिका और आरोप सही पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341079&path_article=2422-Nov-2026 6:42 PMपिता की संपत्ति में बेटी का एक तिहाई हिस्सा मिलेगाhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341078&path_article=2424 साल पुराने एकतरफा बंटवारे को हाईकोर्ट ने ठहराया अवैध
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 22 नवंबर। पैतृक संपत्ति में बेटी का अधिकार केवल इसलिए समाप्त नहीं हो जाता कि पिता की मृत्यु के बाद उसके चाचाओं ने जमीन का बंटवारा कर लिया और उसमें बेटी को हिस्सा नहीं दिया। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जशपुर जिले के एक जमीन विवाद में यह स्पष्ट करते हुए महिला के एक तिहाई हिस्से के अधिकार को बरकरार रखा है।
न्यायमूर्ति सुषमा सावंत की एकलपीठ ने चाचाओं के वारिसों की द्वितीय अपील खारिज कर दी। अदालत ने निचली अदालतों के फैसलों को भी सही ठहराया।
मामला जशपुर जिले की कुनकुरी तहसील के अंबाचुआ गांव की 14.15 एकड़ कृषि भूमि से जुड़ा है। रिखी मुनि बाई ने दावा किया था कि वह स्वर्गीय विश्वनाथ राम की बेटी है। जन्म के करीब एक महीने बाद ही उसके पिता का निधन हो गया था।
महिला के अनुसार, पिता की संपत्ति में उसका भी हिस्सा बनता था, लेकिन उसके दो चाचाओं ने 31 अगस्त 2002 को राजस्व न्यायालय के माध्यम से जमीन का बंटवारा कराते समय उसे कोई हिस्सा नहीं दिया।
बाद में 17 मई 2009 को लिखित समझौते में चाचाओं ने उसे विश्वनाथ राम की बेटी स्वीकार भी किया, लेकिन इसके बावजूद उसे जमीन में हिस्सा नहीं मिला।
महिला ने वर्ष 2011 में जमीन के बंटवारे, स्वामित्व की घोषणा और कब्जा दिलाने के लिए दीवानी मुकदमा दायर किया। ट्रायल कोर्ट ने उसके पक्ष में फैसला देते हुए एक तिहाई हिस्से का अधिकार स्वीकार किया। प्रथम अपीलीय अदालत ने भी इस फैसले को बरकरार रखा।
चाचाओं के पक्ष ने दलील दी कि विश्वनाथ राम की कोई संतान नहीं थी और उनकी पत्नी सुगंती देवी दूसरी शादी कर मायके चली गई थीं। उन्होंने यह भी कहा कि महिला को वर्ष 2002 के बंटवारे की जानकारी थी, लेकिन उसने समय पर चुनौती नहीं दी।
हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया कि महिला 2005 के हिंदू उत्तराधिकार संशोधन के तहत सहदायिक (कोपार्सनर) होने के आधार पर दावा नहीं कर रही है, बल्कि अपने दिवंगत पिता की संपत्ति में उत्तराधिकारी के रूप में हिस्सा मांग रही है।
अदालत ने कहा कि वर्ष 2002 के बंटवारे की जानकारी होने मात्र से महिला का उत्तराधिकार का अधिकार समाप्त नहीं हो जाता। चाचा उसे उसके वैधानिक हिस्से से वंचित नहीं कर सकते।
इसी आधार पर हाईकोर्ट ने महिला को एक तिहाई हिस्सा देने के निचली अदालतों के फैसले को बरकरार रखा।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341078&path_article=2422-Nov-2026 6:40 PMपति के चरित्र को लेकर निराधार आरोप मानसिक क्रूरताhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341077&path_article=24हाईकोर्ट ने खारिज की तलाक के फैसले को चुनौती
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 22 नवंबर। पति के चरित्र और ईमानदारी पर बिना आधार गंभीर आरोप लगाना मानसिक क्रूरता की श्रेणी में आता है। खासकर परिवार की किसी महिला सदस्य के साथ पति के अवैध संबंध होने का आरोप वैवाहिक जीवन में गंभीर मानसिक पीड़ा पहुंचा सकता है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक मामले में यह महत्वपूर्ण टिप्पणी करते हुए पत्नी की अपील खारिज कर दी है। अदालत ने दुर्ग फैमिली कोर्ट द्वारा पति को दिए गए तलाक के आदेश को बरकरार रखा है।
मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति पार्थ प्रतिम साहू और न्यायमूर्ति सुषमा सावंत की खंडपीठ ने की।
दुर्ग जिले के राहुल यादव की शादी 8 दिसंबर 2015 को हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। 18 सितंबर 2016 को उनके यहां बेटे का जन्म हुआ। पति ने आरोप लगाया कि शादी के शुरुआती दिनों से ही पत्नी उसके माता-पिता, दिव्यांग बड़े भाई और भाभी के साथ दुर्व्यवहार करती थी। वह संयुक्त परिवार से अलग रहने का दबाव बनाती थी।
राहुल का यह भी आरोप था कि पत्नी के मायके वाले उसे घरजमाई बनकर उनके व्यवसाय में सहयोग करने के लिए कहते थे। विवाद बढ़ने पर पति ने पत्नी को वापस लाने की कोशिश की, लेकिन वह ससुराल लौटने को तैयार नहीं हुई।
मामले की काउंसलिंग के दौरान पति ने पत्नी के साथ रहने की सहमति जताई थी, लेकिन पत्नी इसके लिए भी तैयार नहीं हुई। उसने पति के साथ रहने के बजाय भरण-पोषण की मांग की।
सुनवाई के दौरान पत्नी और उसके पिता ने स्वीकार किया कि गर्भावस्था के दौरान पति ने उसकी देखभाल की थी। उसने सेक्टर-9 अस्पताल में इलाज और नियमित जांच की व्यवस्था की थी तथा प्रसव का खर्च भी उठाया था।
हाईकोर्ट ने पति पर उसकी भाभी के साथ अवैध संबंध होने के आरोप को विशेष रूप से गंभीर माना। अदालत ने कहा कि किसी व्यक्ति के चरित्र और ईमानदारी पर इस तरह के निराधार आरोप लगाना सामान्य वैवाहिक विवाद नहीं है। परिस्थितियों के अनुसार यह मानसिक क्रूरता है।
अदालत ने सभी साक्ष्यों और परिस्थितियों का समग्र मूल्यांकन करते हुए माना कि पति को मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा है। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने फैमिली कोर्ट के तलाक के आदेश को सही ठहराते हुए पत्नी की अपील खारिज कर दी।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341077&path_article=2422-Nov-2026 6:38 PMबिलासपुर एयरपोर्ट के विस्तार के लिए 103 करोड़ की मांगhttps://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341076&path_article=24संघर्ष समिति ने शीतकालीन सत्र में बजट आवंटन की उठाई आवाज
छत्तीसगढ़ संवाददाता
बिलासपुर, 22 नवंबर। बिलासपुर के बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट के विकास और हवाई सेवाओं के विस्तार की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति ने विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में प्रस्तुत होने वाले अनुपूरक बजट में एयरपोर्ट के लिए 103 करोड़ रुपये का प्रावधान करने की मांग की है। समिति के अनुसार, रनवे विस्तार के लिए 63 करोड़ और नए एटीसी टावर के निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव पिछले चार महीने से शासन स्तर पर लंबित है।
समिति का कहना है कि रनवे का विस्तार किए बिना बिलासपुर से पर्याप्त हवाई सेवाएं शुरू करना संभव नहीं है। वर्तमान में एयरपोर्ट से केवल एटीआर-72 विमान संचालित हो रहे हैं। गर्मियों में ये विमान भी पूरी क्षमता के साथ उड़ान नहीं भर पाते।
रनवे विस्तार के लिए आवश्यक जमीन पिछले एक साल से उपलब्ध है, लेकिन बजट के अभाव में निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है। लोक निर्माण विभाग ने करीब चार महीने पहले 63 करोड़ रुपये का प्रस्ताव राज्य शासन को भेजा था, जो अब तक मंत्रालय स्तर पर लंबित है।
एयरपोर्ट पर स्थायी एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) टावर नहीं होने से भी हवाई सेवाओं के विस्तार में बाधा आ रही है। इसके निर्माण के लिए 40 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भी लंबित है। समिति ने दोनों प्रस्तावों को अनुपूरक बजट में शामिल कर तत्काल राशि स्वीकृत करने की मांग की है।
एयरपोर्ट के विकास और नियमित हवाई सेवाओं की मांग को लेकर हवाई सुविधा जन संघर्ष समिति का महाधरना जारी रहा। धरने में रवि बनर्जी, बद्री यादव, अनिल गुलेरी, ऋषिराज सिंह गौतम, मोहन जायसवाल, शिरीष कश्यप, प्रकाश बहलरानी, समीर अहमद बबला, देवेंद्र सिंह ठाकुर, प्रतीक तिवारी, डॉ. प्रदीप राही, पंकज सिंह ठाकुर, संदीप बाजपेयी, मजहर खान, संतोष पिपलवा, अखिल अली और मोहसिन अली सहित अन्य लोग शामिल हुए।
https://www.dailychhattisgarh.com/article-details.php?article=341076&path_article=2422-Nov-2026 6:36 PM