धमतरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 15 सितंबर। कुरूद विधानसभा सदस्यता अभियान की समीक्षा बैठक भाजपा कार्यालय कुरूद मे संपन्न हुई। जिसमें प्रदेश संगठन से मुख्य वक्ता के रूप में अशोक बजाज ने विधानसभा में शक्ति केन्द्र, ग्राम केन्द्र, जि़ला एवं मंडल के प्रभारी- संयोजकों की बैठक लेकर सदस्यता अभियान में गति लाने कई उपयोगी टिप्स दिए।
उन्होंने बारी-बारी से सभी मंडल प्रभारियों से सदस्यता का जानकारी लेकर 2 से 12 सितंबर तक कुल 25000 से ऊपर भाजपा का ऑनलाइन सदस्य बनवाने के लिए यहाँ के ऊर्जावान कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया।
श्री बजाज ने बताया कि कुरूद और धमतरी के कार्यकर्तागण जनसंघ के समय से भाजपा नेताओं का प्रेरक रहे हैं और आज भी इसे निभाने के लिए कार्यकर्ता भाजपा के हर अभियान को जुनून के साथ संपादित करते हंै।
वरिष्ठ पार्टी नेता निरंजन सिन्हा, प्रकाश बैस ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कुरूद विधानसभा के कार्यकर्ता भाजपा के कर्मठ सिपाही हंै। हर लक्ष्य को असानी से पार करते हंै, इस बार भी सदस्यता अभियान में कुरूद नंबर 1 रहेगा।
सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर ने कहा, हमारा लक्ष्य ज़रूर बड़ा है, लेकिन हमारे सभी प्रभारी एवं पदाधिकारी सक्रिय सदस्य बनने के लिए हर हाल में से सदस्यता अभियान को तेज कर लक्ष्य को पूरा करेंगे। हम सभी ने तय किया है कि कुरूद विधानसभा में सर्वाधिक भाजपा सदस्य बनाने के लिए प्रदेश में अव्वल लाना है।
सदस्यता अभियान विधानसभा संयोजक लोकेश्वर सिन्हा ने सभी नेताओं और प्रभारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री प्रभात बैस ने किया ।
इस अवसर पर जि़ला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर, गौकरण साहू, रविकान्त चन्द्राकर, रामस्वरूप साहू, आदर्श चन्द्राकर, कुलेश्वर चन्द्राकर, पुस्पेन्द्र साहू, आनंद यदु, होरीलाल साहु, बीरेन्द्र साहू, मालकराम साहू, सुरेश अग्रवाल, पूजा साहू, कृष्णकांत साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।