धमतरी
कुरूद के प्राचीन राम मंदिर में मनेगा राम जन्मोत्सव
29-Mar-2023 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरूद, 29 मार्च। नगर में स्थित प्राचीन श्रीराम मंदिर में 30 मार्च को रामनवमी पर श्रीराम जन्म उत्सव मनाया जाएगा। मंदिर के महंत अखिलेश वैष्णव ने बताया 270 वर्ष प्राचीन इस मंदिर में सदियों से श्रीराम जन्म उत्सव मनाए जाने का इतिहास रहा है। इसी के तहत गुरुवार रामनवमी के दिन सुबह 8 बजे से रामायण पाठ होगा दोपहर 12 बजे राम जन्म व महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण होगा। साथ ही शाम 7 बजे श्रीराम जन्म उत्सव एवं भजन संध्या का आयोजन रखा गया है, जिसमें छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध भजन गायक राम कुमार यादव एवं धीरज शर्मा (बिल्हा) द्वारा सुमधुर भक्ति गीत भजनों की प्रस्तुति दी जावेगी। इसके लिए राम मंदिर परिवार द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


